“VISHAL MEGA MART में सब Guard क्यूं बनना चाहते हैं ? EXPLAINER | DUNIYADARI | RJ KARTIK| VIRAL TREND”的完整文字稿。点击时间戳即可从该位置打开视频。想要其他视频的字幕?试试 YouTube 字幕提取工具。
0:00 अरे, नीट यूपीएससी को छोड़िए साहब। आजकल देश का सबसे मुश्किल एग्जाम पता है कौन सा बन गया है? वह है विशाल मेगा का सिक्योरिटी गार्ड बनने वाला एग्जाम। यस बॉस, पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है विशाल मेगा। एक ऐसी कंपनी जो कपड़े, किचन आइटम्स और घरेलू सामान बेचती है, वह आज देश का टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। और वो भी किसी तगड़ी डील या तगड़े रिजल्ट्स की वजह से नहीं बल्कि वायरल हो रहे सिक्योरिटी गार्ड मीम्स की वजह से। कुछ लोगों का कहना है कि विराट कोहली ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट इसीलिए लिया है ताकि वो इधर नौकरी कर पाएं। लेकिन भैया ये मीम और रील्स सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं? यही बताऊंगा दुनियादारी में। दरअसल विशाल मेगामar ने 2025 में देश भर में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा की थी। विशाल मेगामar ने अपने 645 से ज्यादा स्टोर्स के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स की हजारों वैकेंसीज की घोषणा की थी।
0:46 वेकेंट पोजीशंस की जैसे ही जानकारी आई तो WhatsApp, Telegram और Facebook पर बड़ी शेयर हुई। यहीं से शुरू हुआ इस भर्ती का मजाक बनना। इस वायरल ट्रेंड के पीछे दो कहानियां चल रही हैं। पहली तो एक रील वायरल हुई जिसमें विशाल मेगामार्ट के सिक्योरिटी गार्ड की मस्त लाइफ को बताया गया। फुल प्रोटोकॉल, फुल रुतबा और एहसास स्वैग कि लोग बोले भैया ये तो हमारी ड्रीम जॉब है। दूसरी कहानी 1 अप्रैल को विशाल मेगा ने सिक्योरिटी गार्ड की पोस्ट के लिए जो वैकेंसी निकाली उसमें इतनी सारी कंडीशंस थी जिन्हें देखकर के लोगों के होश उड़ गए। शर्तें क्या थी? करंट अफेयर्स की जानकारी होनी चाहिए। इंग्लिश और लोकल भाषा में एक्सपर्टीज होना चाहिए। मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद में फिजिकल फिटनेस चेक होगा। उसके बाद में जिनके पास मार्शल आर्ट्स या गन हैंडलिंग का एक्सपीरियंस है उनको प्रायोरिटी दी जाएगी। अब जरा सोचिए कि ये सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती थी या किसी इंटरनेशनल एजेंसी की ट्रेनिंग और सबसे मजेदार बात कही जा रही है कि इसमें
1:32 सिर्फ 1% कैंडिडेट ही पास हुए। मतलब नीट और यूपीएससी को भी पीछे छोड़ दिया। अगर आप कैट की तैयारी कर चुके हैं तो हो सकता है कि आप विशाल मेगा की सिक्योरिटी गार्ड पोस्ट से बाहर हो जाए। मतलब हो भी सकता है कि आप यह क्लियर ना कर पाए। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया ने इसे पकड़ लिया। मीम्स की बरसात हो गई। किसी ने इसे सरकारी नौकरी से भी बड़ी अचीवमेंट बता दिया। तो किसी ने कहा अब तो मैं एनडीए की तैयारी छोड़ के विशाल मेगा की तैयारी करूंगा। इससे इन शॉट विशाल मेगा को मिल गई फ्री पब्लिसिटी और वो भी सोशल मीडिया के सबसे एंटरटेनिंग तरीके यानी कि मीम से। इतनी ब्रांडिंग तो शायद करोड़ों रुपए खर्च करके भी नहीं हो पाती। लेकिन मकसद चाहे जो रहा हो कंपनी को ह्यूमर के इस तूफान में मिली है जबरदस्त पब्लिसिटी जबरदस्त एक्सपोज़र जो दिखाता है कि आज के दौर में एक वायरल मीम किसी भी कंपनी की किस्मत को बदल सकता है। विशाल
2:18 मेगा अब बीएसई के कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी इंडेक्स में शामिल हो चुका है और इसका मार्केट कैप पहुंच चुका है 58153 करोड़ के पार। फाइनेंसियल ईयर 25 के चौथे क्वार्टर में इन्होंने कमाल के रिजल्ट्स दिखाए। 61 करोड़ से बढ़कर इनका प्रॉफिट 115 करोड़ हो गया और एबिटा अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट टैक्सेस डेप्रिसिएशन और इन सबको करें तो एबिटा में 43% की जो है बढ़ोतरी हुई है। लेकिन कंपनी फिलहाल चर्चा में सोशल मीडिया पर मीम स्टॉक बनने की वजह से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड बताते हैं कि इंडिया में नौकरी पाना कितना चैलेंजिंग हो चुका है। खासतौर पर छोटे शहरों में जहां एंप्लॉयमेंट के ऑप्शंस बहुत लिमिटेड हैं। ऐसे में विशाल Megamar जैसी जो बड़ी रिटेल कंपनीज़ हैं उनमें सिक्योरिटी गार्ड की जॉब को एक सुरक्षित सम्मानजनक और अपने घर के आसपास मिलने वाली बेहतर जॉब ऑप्शन माना जा रहा है। यही कारण है कि इस पद के लिए भी जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिली है। सोशल
3:05 मीडिया पर चल रहे मीम्स या रील्स इस सच्चाई को मजाक और ह्यूमर के अंदाज में चाहे पेश कर रहे हो लेकिन सच यह है कि अभी भी बेरोजगारी काफी ज्यादा है। इन मीम्स और रील्स में ये बताया गया है कि कुछ लोगों का बचपन का सपना तो यही था कि दिन रात मेहनत करें और एक दिन विशाल मेगा में सिक्योरिटी गार्ड बन जाएं। जो भी हो जॉब्स की तलाश फिलहाल सबको