0:00 20वीं सदी की शुरुआत तक ब्रिटिशर्स भारत में अपने 200 सालों के राज को टोलरेंट इंपीरियलिज्म का नाम देकर जस्टिफाई करते आ रहे थे। उनका दावा था कि उन्होंने भारत को कल्चरर्ड बनाकर उस पर एहसान किया है। लेकिन वो यह नहीं जानते थे कि भारत की इस धरती ने हजारों साल पहले ही अपने एक गोल्डन एरा को जिया था। उनका यह घमंड तब चकनाचूर हो गया जब 1921 में भारत में वर्ल्ड की वन ऑफ द अर्लियस्ट सिविलाइजेशन की खोज हुई जिसे इंडस वैली सिविलाइजेशन के नाम से जाना जाता है। आज से लगभग 100 साल पहले इंडस वैली सिविलाइजेशन के दो प्रमुख शहर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खोज हुई जिससे यह साबित हुआ कि भारत में करीब 5000 साल पहले ही एक वेल कल्चरर्ड और सिविलाइज्ड सोसाइटी मौजूद थी। यह शहर किसी सामान्य बस्ती जैसे नहीं थे बल्कि यहां ऑर्गेनाइज्ड रोड्स, मैसिव बिल्डिंग्स, अमेजिंग ड्रेनेज सिस्टम का जबरदस्त बंदोबस्त था। समय के साथ हुए एक्सकवेशंस में टेराकोटा पॉट्स, कीमती आभूषण, स्केलेटंस और डिफरेंट स्टैचूस मिले जो उस समय के कल्चर और लाइफस्टाइल की कहानियां बयां करते हैं। जैसे-जैसे सभ्यता को लेकर
1:01 खुदाई आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक पूरी दुनिया सामने आती गई। जहां इस सिविलाइजेशन के एग्रीकल्चर, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर ने दुनिया को हैरानी में डाला। तो वहीं इसके वाटर मैनेजमेंट और ड्रेनेज सिस्टम इतने शानदार थे कि आज भी दुनिया के कई शहरों में ऐसी फैसिलिटीज नहीं है। दशकों तक चली खुदाई में यहां से उस समय की स्क्रिप्ट का भी पता चला। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मेसोपोटेमियन और इजिप्शन जैसी एंशिएंट सिविलाइजेशन की लैंग्वेज पढ़ी जा चुकी है। लेकिन इंडस वैली सिविलाइजेशन की स्क्रिप्ट को पिछले 100 सालों की कोशिश के बाद भी आज तक सॉल्व नहीं किया जा सका है। तो आइए जानते हैं कहानी दुनिया की इस प्राचीन और महान सिंधु घाटी सभ्यता की। इस सिविलाइजेशन के बारे में ऐसा क्या खास है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। आखिर मलबों के अंदर दबे हुए इन शहरों की खोज कैसे हुई? क्यों इस सिविलाइजेशन की लैंग्वेज को 100 साल की खोज के बाद भी नहीं समझा जा सका है और आखिर ऐसा क्या हुआ था जिससे इस महान सिविलाइजेशन का ऐसा अंत हुआ कि आज उसके वजूद की कहानी महज खंडरों में ही सिमट कर रह गई
2:04 है। इंडस वैली सिविलाइजेशन की खोज के बारे में जानने के लिए हमें आज से लगभग दो शताब्दी पीछे जाना होगा। जब साल 1829 में ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़ चुके चार्ल्स मेसन एक बार सिख एंपायर के रूलर महाराजा रणजीत सिंह से मिलने लाहौर जा रहे थे। लाहौर जाने के लिए वो पंजाब प्रोविंस में पहुंचे ही थे कि वहां उन्हें एक जगह बहुत सारे खंडर और उनमें मौजूद तरह-तरह के रिमेनिंग्स दिखाई दिए जो काफी प्राचीन होने का प्रमाण दे रहे थे। वो इस बात से बेखबर थे कि उन्होंने अनजाने में दुनिया की हजारों साल पुरानी सभ्यता का एक प्राचीन शहर खोज निकाला है। लेकिन हिस्ट्री के प्रति उनका पैशन इतना स्ट्रांग था कि उन्होंने जो कुछ भी देखा उसे डॉक्यूमेंट करना शुरू कर दिया और बाद में इस जानकारी को अपनी एक किताब में अराइवल एट हरेप्पा नाम का टाइटल देकर पब्लिश किया। इसके बाद 1831 में ब्रिटिश ट्रैवलर सर एलेक्जेंडर बर्न्स और 1853 में ब्रिटिश मिलिट्री ऑफिसर एंड आर्कियोलॉजी के शौकीन सर एलेक्जेंडर कनिंहम ने हड़प्पा का दौरा किया। एलेक्जेंडर कनिंहम इस जगह से इतने आकर्षित हुए कि उन्होंने 1856 में
3:06 फिर से यहां का दौरा किया और यहां उन्हें खंडरों में कई सिक्के मिले जो हजारों साल पुरानी सभ्यता के होने का प्रमाण दे रहे थे। एलेक्जेंडर कर्निहम को यहां की हर चीज एक मिस्ट्री की तरह नजर आ रही थी जिसे वह सुलझाना चाहते थे। इसलिए 1861 में जब वो मेजर जनरल के पद से रिटायर हुए तो उन्होंने आर्कियोलॉजी की स्टडी और कंजर्वेशन के लिए एक डेडिकेटेड ऑर्गेनाइजेशन को बनाने पर फोकस किया। उनकी ही पहल पर 1861 में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी एएसआई की स्थापना हुई और उनको एएसआई का पहला डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया। एलेक्जेंडर कर्निहम पहले व्यक्ति थे जिनकी वजह से यह जगह एएसआई के संरक्षण में आ गई थी। उन्होंने 1872 और 1873 के अराउंड यहां कुछ स्मॉल ट्रायल एक्सकवेशन भी किए थे। जिसमें मिली चीजों और जानकारियों को लेकर उन्होंने एएसआई की पहली रिपोर्ट पब्लिश की जिसमें वहां एक सील मिलने की बात की गई थी। एक काले रंग की सील पर बिना कूबड़ वाला एक बैल उकेरा हुआ था जिसकी गर्दन के नीचे दो तारे बने हुए थे और बैल के ऊपर सिक्स कैरेक्टर्स का एक इं्रिप्शन भी लिखा हुआ था। इसके बाद हड़प्पा की खोज में सबसे अहम
4:11 काम 1902 में सर जॉन मार्शल के एएसआई का डायरेक्टर बनने के बाद हुआ। जॉन मार्शल ने हड़प्पा में बड़े लेवल पर खुदाई का काम शुरू करवाने का फैसला किया और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी इंडियन आर्कियोलॉजिस्ट दयाराम साहनी को सौंपी। 1920 में दयाराम साहनी के अंडो ऑब्जरवेशन में इस जगह का एक्सकवेशंस का काम शुरू किया गया। 1 साल बाद दयाराम साहनी को पंजाब प्रोविंस के मॉडगोमेरी डिस्ट्रिक्ट में रावी नदी के तट के आसपास भारी मात्रा में पुराने अवशेष मिलने शुरू हो गए। उस वक्त तक कार्बन डेटिंग की टेक्नोलॉजी आ चुकी थी जिससे जांच में इन अवशेषों की उम्र कई हजार साल पहले की मानी गई। इस तरह पहली बार यहां एक शहर खोजे जाने की पुष्टि हुई जिससे विश्व भर में भारत में खोजी जाने वाली इस सभ्यता के बारे में बात होने लगी क्योंकि यहां के लोकल लोग इसे हड़प्पा के नाम से जानते थे। इसलिए इस शहर का नाम हड़प्पा रख दिया गया। आर्कियोलॉजिस्ट को उम्मीद थी कि यह सभ्यता काफी दूरी में फैली हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा एरिया को खंगालने के लिए इस काम में डीआर भंडारकर, राखलदास बनर्जी और एमएस वत्स को भी लगा दिया गया था। 1922
5:14 में राखलदास बनर्जी को खुदाई के दौरान हड़प्पा से करीब 590 कि.मी. नॉर्थ में इंडस रिवर के आसपास हड़प्पा की तरह के ही पुराने अवशेष मिलते हैं। जिनकी उम्र भी जांच में हजारों साल पुरानी थी। यहां एक ही जगह पर एक के ऊपर एक कई मानव कंकाल मिले थे। इसलिए इस जगह का नाम मोहनजोदड़ो रख दिया गया था। जिसका मतलब मुर्दों का टीला होता है। इसके बाद 1924 में जॉन मार्शल ने ऑफिशियली लंदन के एक मैगजीन के जरिए ब्रिटिश इंडिया में एक एंशिएंट सिविलाइजेशन को खोज निकालने की घोषणा कर दी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे दो प्रमुख शहरों समेत कई प्राचीन गांव इंडस रिवर के किनारे पाए गए थे। इसलिए इसे इंडस वैली सिविलाइजेशन या सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से जाना गया। सबसे पहली खोज हड़प्पा की हुई थी इसलिए इसे हड़प्पन सिविलाइजेशन के नाम से भी जाना जाता है। इस सिविलाइजेशन के अस्तित्व ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। तब तक मेसोपोटेमिया सिविलाइजेशन, इजिप्शन सिविलाइजेशन और चाइनीस सिविलाइजेशन दुनिया की लार्जेस्ट एंशिएंट अर्बन सिविलाइजेशन मानी जाती थी। इंडस वैली सिविलाइजेशन की खोज के बाद इसका नाम भी दुनिया की चार सबसे प्राचीन सभ्यताओं
6:21 में शुमार हो गया। इंडस वैली सिविलाइजेशन को जहां कुछ रिसर्चरर्स 5000 साल पुराना मानते हैं तो वहीं ऐसे एविडेंस भी देखने को मिले हैं जिससे सिविलाइजेशन को 8000 साल पुराना भी माना जाता है। लगभग 100 साल से इंडस वैली सिविलाइजेशन की साइट्स की खोज होती रही है। और तब से अब तक इंडस वैली सिविलाइजेशन की 1400 से भी ज्यादा साइट्स को खोजा जा चुका है। जिनमें से फिलहाल 925 साइट्स इंडिया में और 475 साइट्स पाकिस्तान में हैं। खोजी गई साइट्स में से करीब 100 साइट्स इंडस रिवर के करीब पाई गई। जबकि लगभग 500 साइट्स घगर हकरा रिवर के आसपास डिस्कवर हुई है। यह खोज आज भी लगातार जारी है। खोजे गए शहरों और साइट्स पर हुई रिसर्च के आधार पर हिस्टोरियंस को पता चला कि आखिर इंडस वैली सिविलाइजेशन की शुरुआत कब और कैसे हुई थी और यह सिविलाइजेशन कितनी दूर तक फैली हुई थी। मेसोपोटेमिया, इजिप्ट और चाइना की सिविलाइजेशनंस के मुकाबले में इंडस वैली सिविलाइजेशन सबसे बड़े इलाके में फैली हुई थी। इसके अंडर करीब 12600 स्क्वायर कि.मी. का एरिया था जो आज के इंडिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। इस
7:31 सिविलाइजेशन के हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और आमरी नाम के कई प्रोमिनेंट साइट्स पाकिस्तान में जबकि कालीबंगन, लोथल, सुरकोटड़ा, बनावली और ढोलावीरा इंडिया में स्थित है। एक समय पर इंडस वैली सिविलाइजेशन में लगभग 50 लाख लोग रहते थे। इंडस वैली सिविलाइजेशन को तीन फेजेस, अर्ली हड़प्पन फेज, मैच्योर हड़प्पन फेज एंड लेट हड़प्पन फेज में बांटा गया है। अर्ली हड़प्पन फेज की शुरुआत 3300 बीसीई में हुई थी। जब सिंधु नदी और इसकी सहायक नदियों के किनारे फैली हुई जमीनों पर पहाड़ी इलाकों से लोग इकट्ठा होने लगे थे। यह इलाके काफी फर्टाइल थे जिससे यहां खेती करना आसान था। इसीलिए लोगों ने यहां अपना ठिकाना बना लिया। धीरे-धीरे यहां लोगों की संख्या बढ़ती गई और 2600 बीसीई आते-आते पहले यहां कबीला, फिर गांव और आगे चलकर यहां नगर बसाए जाने लगे। 2600 बीसीई से 1900 बीसीई के बीच के समय को मैच्योर हड़प्पन फेस कहा जाता है जिसे इसका गोल्डन एरा माना जाता है। इसी दौरान हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल जैसी जगह बड़े अर्बन सेंटर्स में ट्रांसफॉर्म हुई थी। इंडस वैली सिविलाइजेशन के शहर एक इंटरेस्टिंग
8:36 पैटर्न के साथ बने होते थे। हर नगर में दो मेजर सेगमेंट्स होते थे। पहला लोअर माउंट जो कि मुख्य शहर था जहां लोगों के रहने के लिए घर थे और दूसरा अपर माउंट जो हायर ग्राउंड पर बना होता था। अपर माउंट में सभी मुख्य इमारतें मौजूद होती थी। जहां मार्केट प्लेस, वर्कशॉप्स और मीटिंग प्लेसेस का बंदोबस्त होता था। यहां कई गोदाम भी होते थे जिनमें उपजाए गए अनाजों को स्टोर किया जाता था। हालांकि कुछ विशेषज्ञों के अनुसार अप्पर माउंट पब्लिक गैदरिंग्स के लिए नहीं बल्कि एलट क्लास के लोगों के रहने के लिए था। अपर माउंट और लोअर माउंट के चारों तरफ बाउंड्री वॉल्स होती थी ताकि शहर को वाइल्ड एनिमल्स और फ्लड से बचाया जा सके। यह प्लानिंग और डिजाइन इंडस वैली सिविलाइजेशन की एडवांस इंजीनियरिंग और अर्बन प्लानिंग स्किल्स को दर्शाता है। यहां के घरों का स्ट्रक्चर भी काफी दिलचस्प था। घरों को ब्लॉक्स के आकार में बनाया गया था और इन ब्लॉक्स के बीच में लोगों के आने जाने के लिए काफी चौड़े रास्ते बनाए गए थे। घरों को बनाने के लिए ईंटों का इस्तेमाल किया जाता था और हर ईंट का सिमिलर डायमेंशन होता था। हर घर के
9:36 अंदर कॉर्नर में एक बाथरूम होता था और बाथरूम से एक नाली निकलती थी जो शहर के नीचे बनी नालियों के मेन नेटवर्क से जाकर मिलती थी जो पूरे शहर के पानी और कीचड़ को बाहर ले जाती थी। यहां का ड्रेनेज सिस्टम इतना शानदार था कि आज भी दुनिया के कई शहरों में पानी निकालने की इतनी शानदार फैसिलिटीज नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम के साथ-साथ इंडस वैली सिविलाइजेशन में वाटर रिसोर्सेज की व्यवस्था और उसका रखरखाव भी काफी कमाल का था। जगह-जगह साफ पानी के लिए कुएं होते थे जिसे लोग पीने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। मोहनजोदड़ो में एक्सकवेशन के दौरान एक बड़ा जलकुंड भी मिला जिसे द ग्रेट बाथ के नाम से जाना जाता है। द ग्रेट बाथ शानदार ईंटों से 897 स्क्वायर फीट का बना हुआ था। जिसकी गहराई करीब 8 फीट थी। यह बाथ हाउस रिलीजियस एंड सोशल एक्टिविटीज के लिए यूज़ होता था। यहां पास ही एक कुआं भी था जहां से इसमें रेगुलरली फ्रेश वाटर भरा जाता था और साथ ही कपड़े बदलने के लिए यहां पास ही चेंजिंग रूम्स भी हुआ करते थे। इसके अलावा फ्यूचर में पानी के क्राइसिस से बचने के
10:38 लिए यहां के सभी शहरों में कई जगह पानी को स्टोर किया जाता था। धोलावीरा शहर में इस तरह के सोलर रिजर्व्स और वाटर चैनल्स देखने को मिले। जिनमें बाढ़ और नदियों के पानी को स्टोर किया जाता था। उस एंशिएंट टाइम में भी इंडस वैली सिविलाइजेशन सिविक सेंस के मामले में अपने टाइम से काफी आगे थी। यहां के लोग हाइजीन का खास ध्यान रखते थे। जगह-जगह स्ट्रीट्स के किनारे कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिनस रखे होते थे और जरूरी निर्देशों के लिए साइन बोर्ड्स का भी इस्तेमाल किया जाता था। एक ऑर्गेनाइज्ड वे ऑफ लाइफ होने के बावजूद हड़प्पन सिविलाइजेशन में किसी रूलर या गवर्निंग सिस्टम के होने का कोई एविडेंस देखने को नहीं मिलता। स्टडीज के हिसाब से तब के लोग मिलजुलकर एक समान तरीके से रहते थे। उनकी ना तो कोई आर्मी थी और ना उनके पास लड़ाई के हथियार थे। इस सिविलाइजेशन में वॉरफेयर का भी कोई एविडेंस नहीं देखने को मिलता। इसके अलावा रिसर्च के दौरान आर्कियोलॉजिस्ट को यहां किसी टेंपल के होने के सबूत तो नहीं मिले लेकिन पाए गए कुछ सील से इंडस वैली सिविलाइजेशन के लोगों के रिलीजियस होने का अंदाजा लगाया जाता है। इन सील्स में
11:42 पशुपति सील, प्रोसेशन सील और स्वस्तिका सील शामिल है। पशुपति सील पर एक त्रिशूल लिए हुए योगासन में बैठे व्यक्ति की छवि देखने को मिली। जिनके अराउंड एलीफेंट, टाइगर, बफेलो और एनोसरस जैसे जानवरों की छवियां थी। इस मुहर पर कई बैंगल्स, एक हेड ड्रेस और टॉप पर सात लेटर्स का इंक्रिप्शन भी मौजूद है। पशुपति सील को देखकर जहां कुछ ने यह अनुमान लगाया कि तब के लोग शिव की पूजा करते होंगे तो वहीं कई सील्स में पीपल के पेड़ और वन हॉर्न यूनिकॉर्न के साइन भी मिले। जिससे ऐसा माना गया कि हड़प्पन सिविलाइजेशन के लोग भगवान को पूजने के बजाय नेचर को ज्यादाेंस देते होंगे। ट्री और स्नेक वरशिप के साथ-साथ यूनिवर्शिप के एविडेंस भी कई जगहों पर देखने को मिले। बेहतरीन आर्किटेक्चर और टेक्नोलॉजी से अवेयर इंडस वैली सिविलाइजेशन के लोग आर्ट में भी काफी अच्छे थे। मोहनजोदड़ो में ब्रोंस की एक मूर्ति मिली जिस पर डांस करते हुए एक नर्तकी की तस्वीर उकेरी हुई थी। इससे पता चलता है कि यहां के लोग मनोरंजन के लिए नाचते और गाते भी थे और यहां सिंगिंग और डांसिंग एक डेवलप्ड आर्ट फॉर्म था। लोग
12:43 मिट्टी, पत्थर और मेटल्स का यूज करके ज्वेलरीज, टॉयज और बर्तन बनाते थे। यहां पत्थर से बने औजारों का इस्तेमाल होता था। साथ ही लोग गोल्ड, सिल्वर, कॉपर, लेड और ब्रोंज़ के बारे में भी जानते थे। गोल्ड, सिल्वर और कीमती पत्थरों के उपयोग से कई तरह के सुंदर आभूषण भी बनाए जाते थे। सिंधु घाटी सभ्यता के लोग अपने लाइवलीहुड के लिए मेनली एग्रीकल्चर और ट्रेड पर निर्भर थे। यहां गेहूं, जौ, दाल, सरसों, सब्जी और मसाले की खेती की जाती थी। इंडस वैली के लोग पहले ऐसे लोग थे जिन्होंने सबसे पहले कॉटन का इस्तेमाल किया था। फार्मर्स कॉटन को स्पिन और वीफ किया करते थे और लोगों में ऊन के कपड़े पहनने का चलन था। खेती के साथ-साथ लोग पशुपालन भी करते थे। ऊंट, भैंस, बकरी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवरों को पाला जाता था और बैलों से खींची जाने वाली गाड़ियां भी चलाई जाती थी। इसके अलावा लोग बिजनेस के मामले में भी काफी अच्छे थे। यह लोग सिर्फ आपस में ही बिजनेस नहीं करते थे बल्कि इनका व्यापार ग्लोबल लेवल तक फैला हुआ था। उस दौरान जो कंटेंपररी मेसोपोटेमियन सिविलाइजेशन थी उसके शहरों के साथ भी इंडस वैली के लोगों का व्यापार होता था।
13:49 मेसोपोटेमियन सिविलाइजेशन में सिंधु घाटी को मेलूहा के नाम से जाना जाता था। मेसोपोटेमिया के लोग यहां से कॉटन, टिमबर और एबनी को हाई वॉल्यूम्स में इंपोर्ट करते थे। सेमी ऑयल और लैपिस लाजुली जैसे लग्जरी आइटम्स भी इंडस वैली सिविलाइजेशन से इंपोर्ट किए जाते थे। इतना ही नहीं सिंधु घाटी के लोग व्यापार के लिए सील्स का इस्तेमाल करते थे। जिन पर खास तरह के सिंबल्स बने होते थे। जिन्हें लोग ब्रांड या पहचान के सिंबल के तौर पर यूज किया करते थे। चीजों को एक्यूरेटली मेजर करने और उनके वजन का सही पता लगाने के लिए वेट्स और मेजर्स इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल होता था। इंडस वैली सिविलाइजेशन की साइट से मिली सील्स और रिमेन से यूं तो आर्कियोलॉजिस्ट को इस सिविलाइजेशन के बारे में काफी कुछ पता चला। लेकिन न जाने कितनी ऐसी मिस्ट्रीज़ हैं जिन्हें सिर्फ इसलिए नहीं सुलझाया जा सका क्योंकि रिसर्चरर्स 100 साल की कोशिश के बाद भी आज तक इस सिविलाइजेशन की भाषा को पढ़ने में नाकाम रहे हैं। इंडस वैली सिविलाइजेशन की अपनी खुद की लैंग्वेज थी। जिसका सबूत एक्सकवेशन से मिली कई हजार सील्स बहुत सारी टेराकोटा
14:54 टैबलेट्स और मिटल ऑब्जेक्ट्स पर देखने को मिलता है। जिन पर इं्रिप्शंस लिखे हुए हैं। इन इं्रिप्शंस को ही इंडस्क्रिप्ट कहा जाता है। इंडस्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए हिस्टोरियंस करीब 100 साल से लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसे पढ़ पाने का अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। केवल इंडस वैली सिविलाइजेशन को छोड़कर मेसोपोटेमियन, इजिप्शियन और चाइनीस जैसी एंशिएंट सिविलाइजेशंस की भाषा को समझा जा चुका है। अगर इजिप्शियन लैंग्वेज की बात करें तो हिस्टोरियंस इजिप्शन लैंग्वेज को इसलिए डिकोड कर पाए क्योंकि लगभग 200 साल पहले एक आर्कियोलॉजिकल एक्सकेवेशन में एक बड़ा सा पत्थर मिला था जिसे रोसेटा स्टोन नाम दिया था। रोसेटा स्टोन पर इजिप्शियन हरोग्लिप्स में कुछ लिखा हुआ था जिसे कोई नहीं समझ सकता था। लेकिन इसी स्टोन पर नीचे वही बात एंशिएंट ग्रीक में लिखी हुई थी। क्योंकि ग्रीक भाषा को लोग समझते थे इसलिए ये पत्थर उस समय Google ट्रांसलेट की तरह काम आया और इस तरह इजिप्शन लैंग्वेज को समझा गया जिससे उस सभ्यता के बारे में दुनिया को जानने को मिला लेकिन
15:52 समस्या यह है कि इंडस स्क्रिप्ट को समझने के लिए ऐसा कोई टैबलेट या स्टोन नहीं मिल सका है। जिस वजह से उसकी भाषा को अभी तक नहीं जाना जा सका है। हालांकि इसके बावजूद 100 से भी ज्यादा बार इस स्क्रिप्ट को पढ़ने के अटेम्प्ट्स हुए हैं। जिससे कुछ बातें श्योरली कही जा सकती है। पहली यह कि इंडस वैली सिविलाइजेशन की लैंग्वेज लेफ्ट टू राइट की बजाय राइट टू लेफ्ट लिखी जाती थी। यहां पाए गए कुछ सीन्स जिनमें मोस्टली साइन बने हुए थे उनमें पाया गया कि जब-जब ये साइन बाई तरफ खत्म हो रहे थे तब उन्हें काफी चिपका कर छोटा-छोटा लिखा गया था। यह ठीक वैसे ही था जैसे हमें लिखते समय जब जगह कम पड़ने लगती है तो हम लास्ट के वर्ड्स को काफी छोटा और चिपका कर लिख देते हैं। दूसरी चीज यह देखी गई कि सील्स पर जहां इंडोरस्क्रिप्ट में कुछ टेक्स्ट होता था वहां उसके नीचे एक बड़े एनिमल का सिंबल एनग्रेव्ड होता था। सील्स पर राइनोसरस, एलीिफेंट, टाइगर और बुल जैसे जानवरों की छवि देखने को मिलती है। सबसे बड़ी चीज यह है कि इनको देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह पिक्चर्स और टेक्स्ट किसी बहुत बड़े पत्थर
16:51 पर होते होंगे। जबकि असल में ये स्टोन सील सिर्फ 2.5 स्क्वायर सेंटीमी से 5 स्क्वायर सेंटीमी के छोटे आकार के होते थे। जिनमें टेक्स्ट और एनिमल पिक्चर्स दोनों आ जाते थे। इस सभ्यता की भाषा को समझने की कोशिश में हिस्टोरियंस ने इंडस्क्रिप्ट के साइन और सिंबल्स को भी कलेक्ट किया। जिनमें यह पाया गया कि उनकी स्क्रिप्ट में 400 साइन थे। कुछ साइन और सिंबल्स टिक फिगर्स जैसे लगते हैं। जबकि कुछ फिश, टर्टल्स, क्रैब, इंसेक्ट्स और बर्ड्स जैसे दिखते हैं। क्योंकि इंडस्क्रिप्ट में सिंबल्स की संख्या इतनी ज्यादा है। इसलिए हिस्टोरियंस का मानना है कि इंडोरस्क्रिप्ट एक लोगो सिलेलाबिक स्क्रिप्ट है। लोगोसिलाबिक स्क्रिप्ट में इस तरह के साइंस का इस्तेमाल किसी वर्ड या साउंड को एक्सप्रेस करने के लिए किया जाता है। अगर एग्जांपल से समझें तो इंग्लिश अल्फाबेटिक लैंग्वेज है जिसमें 26 लेटर्स होते हैं। इसके किसी भी लेटर का सेपरेटली कोई मीनिंग नहीं होता है। इन लेटर्स का कोई मीनिंग तभी हो सकता है जब लेटर्स को जोड़कर कोई वर्ड बनाया जाए। लेकिन ठीक उसके ऑपोजिट चीन की भाषा
17:49 को अगर देखें तो उनमें कोई लेटर नहीं होता है। चीन की भाषा लोगोसिलेविक है जिसके अलग-अलग साइन होते हैं और हर साइन का सेपरेटली अपना अलग मतलब होता है। ठीक इसी तरह इंडस वैली सिविलाइजेशन में साइन और सिंबल्स की लैंग्वेज का इस्तेमाल होता था। जो सील्स मिले उनमें यह देखा गया कि ज्यादातर इं्रिप्शंस केवल पांच साइंस वाले थे। जबकि कुछ इं्रिप्शंस ऐसे भी हैं जिनमें 26 सिंबल्स देखने को मिले। क्योंकि हड़प्पन कल्चर के लोग फॉरेन में भी ट्रेड करते थे। इस वजह से इंडस्क्रिप्ट के कुछ सील्स परशिया और मेसोपोटेमिया में भी मिले। शुरुआती दौर में जब इंडोस्क्रिप्ट के साइंस वाले सील्स मेसोपोटेमिया में मिले तो कई रिसर्चर्स ने इसे मेसोपोटेमिया की स्क्रिप्ट का ही हिस्सा मान लिया और कहा गया कि इंडोरस्क्रिप्ट भी इसी से डेवलप्ड हुई होगी। लेकिन बाद में ऐसे सारे दावे खारिज कर दिए गए। इंडोस्क्रिप्ट की ये गु्थी कुछ इस कदर उलझी हुई है कि हिस्टोरियंस अभी तक किसी एक थ्योरी पर एग्री नहीं हो सके। सबके अपने-अपने ओपिनियंस और एजमशंस हैं। कई बार इंडस्क्रिप्ट को संस्कृत तो कई बार इसे द्रविड़ भाषा से संबंधित बताया जाता है।
18:50 वहीं हिस्टोरियन स्टीव फार्मर के हिसाब से सील्स पर पाए गए साइन असल में कोई भाषा ही नहीं है। उनका कहना है कि अगर यह भाषा होती तो यहां के सील्स पर इजिप्ट और मेसोपोटेमिया के जैसे लंबे-लंबे टेक्स्ट होते। उनके अकॉर्डिंग इंडस वैली के साइन केवल कुछ चीजों को डिनोट करने के लिए होते होंगे। लेकिन सच क्या है किसी को नहीं पता। इंडस वैली सिविलाइजेशन की डिस्कवरी को 100 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन उसकी स्क्रिप्ट अभी तक एक पहेली बनी हुई है। यह पहेली लोगों को रोमांचित भी करती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल फिलहाल में ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यह अनाउंस किया है कि जो कोई भी स्क्रिप्ट को डिकोड कर लेगा उसे उनकी सरकार की तरफ से $ लाख का इनाम दिया जाएगा। अब देखना होगा कि इंडस स्क्रिप्ट की मिस्ट्री को कब तक सुलझाया जाता है। लेकिन मिस्ट्री केवल इंडस वाली सिविलाइजेशन की भाषा को लेकर ही नहीं है बल्कि एक रहस्य यह भी है कि जब ये सिविलाइजेशन इतनी एडवांस्ड, मॉडर्न, पीसफुल और वेल्थी थी तो आखिर इस महान सभ्यता का अंत कैसे
19:53 हुआ? आर्कियोलॉजिकल रिकॉर्ड्स के हिसाब से 1900 बीसीई और 1300 बीसीई के बीच इस सिविलाइजेशन में रैपिड डिक्लाइन हुआ। इसी को लेट हरपन फेस कहा जाता है। माना जाता है कि यूं तो पहले भी कई बार इस सिविलाइजेशन के कई शहर बाढ़ वगैरह से नष्ट हो गए थे। लेकिन उन्हें हर बार फिर से उन्हीं सेम ग्रिड पैटर्न्स का इस्तेमाल करके बना लिया गया था। मोहनजोदड़ो को कम से कम नौ बार बनाया गया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता हालात यहां बदतर होते गए। यहां सिटीज की प्लानिंग बंद हो गई। रोड्स पर सूअर्स और ड्रेनेज सिस्टम्स को मेंटेन नहीं किया गया। द ग्रेट बाथवेस्ट से भर गया और मेसोपोटेमिया के साथ ट्रेड लिंक्स खत्म हो गए। 1700 बीसीई तक ज्यादातर सिटीज खाली हो चुकी थी। ना तो लोग सेम राइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे थे और ना ही स्टैंडर्डाइज वेट्स और बिल्डिंग रेशोज़ का यूज किया जा रहा था। लेट हप्पन फेज करीब 1300 बीसीई तक कंटिन्यू रहा। और इसके बाद के सालों में यह सिविलाइजेशन हमेशा हमेशा के लिए एक गुजरा हुआ वक्त बन गया। जिस तरह इंडस स्क्रिप्ट को लेकर कोई एकमत नहीं है, उसी तरह इंडस वैली सिविलाइजेशन के डिक्लाइन का
20:57 विषय भी काफी डिबेटेबल है। इसके डिक्लाइन के पीछे कई तरह के कारण बताए जाते हैं। एक थ्योरी के अनुसार इंडस वैली के एनवायरमेंट में लगातार चेंजेस आए जिससे इस क्षेत्र में मनसून की कमी आ गई जिससे यहां अक्सर सूखा पड़ने लगा और खेती करना मुश्किल हो गया। सालों तक बारिश ना होने की वजह से यहां बहने वाली नदियों का पानी सूख गया। जिनके सहारे सिविलाइजेशन के लोग खेती करते थे। नदियों के सूख जाने से उनके ट्रेड पर भी काफी बुरा इंपैक्ट पड़ा और उनका बिजनेस ठप पड़ने लगा। एक ही साथ फसलों के चौपट होने और व्यापार बंद होने से उनकी इकोनॉमिक एक्टिविटीज अचानक से रुक गई। माना जाता है कि ऐसा लगातार कई साल और दशक तक चलते रहने से यहां के काफी लोग भूख के कारण तड़प-तड़प कर मर गए होंगे और काफी लोग गंगा नदी के मैदानों की तरफ माइग्रेट कर गए होंगे। कई रिसर्चरर्स ने इंडस वैली के डिस्ट्रक्शन के लिए यहां नेचुरल डिजास्टर्स की थ्योरी दी। उनके हिसाब से यहां लार्ज स्केल पर अर्थक्वेक या फ्लड आए होंगे जिस वजह से पूरी सिविलाइजेशन बर्बाद हो गई होगी। एक थ्योरी के हिसाब से यहां
21:56 कोई महामारी हुई होगी जिसे कंट्रोल ना कर पाने की वजह से इस सभ्यता का अंत हुआ होगा। समय के साथ यह सेटलमेंट्स जमीन में दबते चले गए और उनके ऊपर नए शहर और नई सभ्यताएं जन्म लेने लगी। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इंडस वैली के वेस्ट में स्थित पहाड़ियों से आर्यंस ने यहां की टेरिटरी पर आक्रमण किया होगा। क्योंकि यहां के लोग शांतिप्रिय थे इसलिए वह आर्यंस का मुकाबला नहीं कर पाए होंगे और आर्यंस ने आसानी से उनकी आबादी को मार गिराया होगा। इस इन्वेशन के चलते जहां काफी लोग मारे गए होंगे तो वहीं काफी लोग डर की वजह से यहां से भाग गए होंगे। लेकिन यह सब महज थ्योरीज है। सच्चाई क्या है आज तक किसी को नहीं पता। इंडस वैली सिविलाइजेशन की खोज को 100 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। लेकिन अब भी दुनिया इस सभ्यता की ऐसी ही बहुत सी बातों से अनजान है। सोचने वाली बात यह है कि अभी तक जो कुछ इस सिविलाइजेशन के बारे में पता चला है। जब उसने दुनिया को इतना हैरान कर दिया तो वही जब इसकी स्क्रिप्ट और बाकी चीजों को सुलझा लिया जाएगा। तब ना जाने इस ग्रेट सिविलाइजेशन के कौन-कौन से रहस्य पता चलेंगे। देखने वाली बात होगी कि आज इतनी
22:59 एडवांस एक्सकेवेशन टेक्नोलॉजी होने के बाद आखिर कब तक इस सिविलाइजेशन की बाकी गु्थियों को सुलझाया जा सकेगा। [संगीत]