Sarthak Samvaad | सार्थक संवाद | वंदे मातरम् : राष्ट्र की जय चेतना का गान | 01 March, 2026

Sansad TV www.youtube.com

Brief Summary

Namaste! This episode of 'Sarthak Samvad' discusses the significance of the national song, Vande Mataram, and the recent guidelines issued by the central government regarding its singing and playing. It covers the historical context of the song, its role in the Indian independence movement, and its continued relevance in modern India. The discussion includes insights from Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah, along with contributions from other members of Parliament, highlighting the song's importance in evoking patriotism and national pride.

  • New guidelines mandate Vande Mataram to be played before the national anthem in government events.
  • The complete version of the song, comprising all six stanzas, must be played or sung.
  • Vande Mataram played a crucial role in the independence movement, inspiring countless freedom fighters.

Introduction: Vande Mataram - A Symbol of National Pride

The episode starts by highlighting Vande Mataram as a symbol of India's identity and pride. Prime Minister Narendra Modi described it as a mantra, an energy, a dream, and a resolution, embodying the devotion to Mother India. The central government has issued new guidelines for the song's usage, emphasizing its significance in national events.

New Guidelines for Vande Mataram

The central government has issued new directives stating that Vande Mataram will now be played before the national anthem at government functions. The complete song, consisting of all six stanzas, must be played or sung within a duration of 3 minutes and 10 seconds. It is mandatory to play Vande Mataram during civil honor ceremonies, official government events, and upon the arrival and departure of the President. Additionally, it will be played before the President's address to the nation on All India Radio and Doordarshan, as well as during state government events in states and union territories.

Promoting Vande Mataram in Educational Institutions

The Ministry of Home Affairs has urged educational institutions to promote the singing of Vande Mataram during daily school assemblies and important institutional programs. This initiative aims to foster awareness and respect for national symbols among students and the general public. During the singing or playing of the national song, the audience is expected to stand at attention, except when it is broadcast as part of a film excerpt in news or documentaries.

Historical Significance and Adoption of Vande Mataram

After independence, only the first two stanzas of the original six stanzas of Vande Mataram were adopted as the national song. The Constituent Assembly unanimously agreed to adopt the song as a national symbol without any debate. Dr. Rajendra Prasad stated that Vande Mataram should be given equal status and respect as the national anthem, Jan Gan Man, due to its significant role in the independence movement.

Vande Mataram as a Rallying Cry for Independence

Vande Mataram, composed by Bankim Chandra Chatterjee, became a rallying cry for Indian nationalism in the late 19th and early 20th centuries. First published in 'Bangadarshan' in 1875 and later included in his novel 'Anandamath,' the song gained immense popularity during the anti-Bengal partition and Swadeshi movements. In 1905, the song became a weapon against the British, with people using it in protests against British rule.

British Suppression and the Song's Enduring Impact

The British government, alarmed by the growing influence of Vande Mataram, took strict measures to suppress its spread. Despite restrictions and threats, the song continued to resonate with freedom fighters like Bhagat Singh, Sukhdev, and Rajguru. In 1907, Madam Bhikaji Cama unfurled the Indian flag with Vande Mataram inscribed on it in Berlin, further solidifying its importance.

Musical Journey and Evolution of Vande Mataram

Vande Mataram has been sung and played in various tunes and styles over time, reflecting different eras. The first tune was composed by Jadunath Bhattacharya, and it was publicly sung by Rabindranath Tagore in 1896. Over the years, artists like Sarala Devi Chaudhurani, Pandit Omkarnath Thakur, and M.S. Subbulakshmi have contributed to its musical evolution.

Modern Interpretations and Continued Relevance

Modern artists like A.R. Rahman, Vishal Shekhar, and Shankar Mahadevan have created fusion versions of Vande Mataram, making it popular among the youth. Even with evolving musical styles, the spirit and relevance of the song remain intact. The armed forces also presented a band version on the 150th anniversary of Vande Mataram, which was widely appreciated.

Parliamentary Discussions on the 150th Anniversary

During the winter session of 2023, both houses of Parliament held special discussions on the 150th anniversary of Vande Mataram. Prime Minister Modi emphasized that it was an opportunity to acknowledge the song's contribution to the independence movement. Home Minister Amit Shah highlighted that Vande Mataram remains a powerful declaration of freedom, culture, and patriotism.

Vande Mataram: A Song of the Soul

Vande Mataram is described as a call from the soul of India, connecting people to their country and instilling pride and a sense of duty. The new guidelines aim to give Vande Mataram the respect it deserves, recognizing its historical and cultural significance. The episode concludes by reiterating the song's enduring power to evoke love, respect, and dedication towards the motherland.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:02 [संगीत] नमस्कार संसद टीवी के विशेष कार्यक्रम सार्थक संवाद में आपका स्वागत है। मैं हूं प्रियंबरा। आज जिस विषय पर संवाद को लेकर हाजिर हूं, वह जुड़ा हुआ है देश की अस्मिता। उसके स्वाभिमान से। जी हां, आज बात स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रखर प्रतीक हमारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की। [संगीत]

0:52 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा वंदे मातरम यह शब्द एक मंत्र है। एक ऊर्जा है। एक स्वप्न है। एक संकल्प है। यह एक शब्द मां भारती की साधना है। मां भारती की आराधना है। वंदे मातरम जिसे गाते हुए हर भारतीय एक नए जोश से भर उठता है। अब इस गीत के गाए और बजाए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं। 26 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए। नए नियम के अनुसार अब राष्ट्रगीत

1:40 राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा। राष्ट्रगीत को विशेष सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य [संगीत] रूप से शामिल किया जाएगा। नए नियम के मुताबिक अब इस गीत के सभी छह अंतरे [संगीत] बजाए या गाए जाएंगे। इतना ही नहीं राष्ट्रगान की ही तरह राष्ट्रगीत के गाए या बजाए जाने की भी एक समय [संगीत] सीमा तय की गई है। राष्ट्रगीत को 3 मिनट 10 सेकंड की अवधि में गाना या बजाया जाना अनिवार्य है। सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सम्मान समारोह, आधिकारिक सरकारी समारोह और सरकार की ओर से आयोजित अन्य समारोहों में राष्ट्रपति के आने पर और उनके जाते समय वंदे मातरम गाया या बजाया जाना अनिवार्य

2:27 [संगीत] होगा। इसके साथ ही आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले भी [संगीत] इसे बजाया जाना अनिवार्य होगा। यही नहीं राज्यपाल, उपराज्यपाल के [संगीत] राज्य संघ शासित क्षेत्रों में सरकारी समारोह के दौरान भी राष्ट्रगीत [संगीत] बजाया जाएगा। जब भी राष्ट्रीय झंडे को परेड में लाया जाएगा तब भी राष्ट्रीय गीत बजाया जाएगा। इसके अलावा जब भी सरकार की ओर से विशेष आदेश जारी किया जाएगा तब भी राष्ट्रगीत बजाना [संगीत] अनिवार्य है। यदि बैंड पर राष्ट्रगीत बजाया जाएगा तो पहले विशिष्ट संकेत के रूप में मृदंग बजाए जाएंगे। परेडों को छोड़कर

3:12 अन्य सांस्कृतिक [संगीत] अवसरों अथवा समारोहों पर राष्ट्रीय झंडा फहराए जाने पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गायन भी नियमों में शामिल है। [संगीत] किसी सांस्कृतिक अवसरों अथवा समारोहों में राष्ट्रपति का आगमन और उनके प्रस्थान से पहले राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन अनिवार्य है। गृह मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों से दैनिक विद्यालय सभाओं और महत्वपूर्ण संस्थागत कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम गाने को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया है। इस कदम का [संगीत] उद्देश्य छात्रों और आम जनता के बीच राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता [संगीत] और सम्मान को प्रोत्साहित करना है। इस दिशा निर्देश में यह भी लिखा है कि जब कभी

3:58 राष्ट्रगीत का गायन अथवा वादन हो तो श्रोताग सावधान होकर खड़े रहें। लेकिन समाचार या किसी डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण के दौरान इस गीत के फिल्म [संगीत] के अंश के रूप में प्रसारित होने पर दर्शकों से यह अपेक्षा नहीं की जाती है कि वे खड़े हो। आजादी के बाद वंदे मातरम के मूल छह छंदों में से केवल पहले दो छंदों को राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार किया गया। संविधान सभा ने बिना किसी बहस के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में इस गीत को अपनाने पर पूर्ण सहमति जताई। बंकिम चंद्र द्वारा रचित वंदे मातरम 19वीं

4:45 सदी के आखिर और 20वीं सदी की शुरुआत में भारतीय राष्ट्रवाद का नारा [संगीत] बन गया था। इस गीत को 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने गाया। 1905 के उथल-पुथल वाले दिनों में बंगाल में विभाजन विरोधी और स्वदेशी आंदोलन के दौरान वंदे मातरम गीत और नारे [संगीत] की अपील भी बहुत शक्तिशाली हो गई थी। उसी साल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वाराणसी अधिवेशन में वंदे मातरम गीत को पूरे भारत में विशेष अवसरों के लिए अपनाया गया। वर्ष 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम के मूल छह छंदों [संगीत] में से केवल पहले दो

5:31 छंदों को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार [संगीत] किया। संविधान सभा में जन गण मन और वंदे मातरम दोनों को राष्ट्रीय प्रतीकों [संगीत] के रूप में अपनाने पर पूर्ण सहमति रही। इस मुद्दे पर कोई बहस नहीं हुई। 24 जनवरी [संगीत] 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के [संगीत] कारण वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा दिया जाना चाहिए [संगीत] और समान रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा एक मामला है जिस पर चर्चा होनी बाकी है। वह है राष्ट्रगान का [संगीत] सवाल। एक समय

6:16 सोचा गया था कि यह मामला सदन के सामने लाया जाए और सदन [संगीत] एक प्रस्ताव पास करके इस पर फैसला ले। लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि प्रस्ताव के जरिए औपचारिक फैसला लेने [संगीत] के बजाय बेहतर होगा कि मैं राष्ट्रगान के बारे में बयान दूं। इसलिए मैं यह बयान दे रहा हूं। जन गण मन नाम के शब्दों और संगीत से बनी रचना भारत का राष्ट्रगान है जिसमें सरकार जरूरत पड़ने पर शब्दों [संगीत] में बदलाव कर सकती है और वंदे मातरम गीत जिसने भारत के स्वाधीनता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है उसे जन गण मन के बराबर सम्मान दिया जाएगा और उसका [संगीत] दर्जा भी उसके बराबर होगा। मुझे आशा है कि इससे सदस्य संतुष्ट होंगे।

7:03 डॉ. राजेंद्र [संगीत] प्रसाद के इस बयान को अपनाया गया और रविंद्रनाथ टैगोर के जन गण मन को स्वतंत्र भारत का राष्ट्रगान और बंकिम चंद्र [संगीत] के वंदे मातरम को जन गण मन के बराबर दर्जा देते हुए राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया गया। वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। यह एक ऐसी रचना है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं की अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया। क्या आप जानते हैं कि यह गीत कब रचा गया? कैसे इसने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी? और कैसे यह स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बना?

7:48 बंकिम चंद्र द्वारा लिखी गई वंदे [संगीत] मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंग दर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुई थी। बाद में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने अमर उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया जो 1882 में प्रकाशित हुई। पुस्तक के रूप में प्रकाशित होने से पहले आनंदमठ बंगाली मासिक पत्रिका बंग दर्शन में धारावाहिक के रूप में छपा था। जिसके [संगीत] संस्थापक संपादक बंकिम चंद्र थे। 1905 में बंगाल विभाजन के विरुद्ध [संगीत] जन आक्रोश ने इस गीत विशेषकर इसके मुखड़े को अंग्रेजों के खिलाफ एक हथियार में बदल दिया। तब स्वतंत्रता [संगीत]

8:34 संग्राम आंदोलन में हिस्सा ले रहे लोगों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपने प्रदर्शन में इस गाने [संगीत] का भरपूर इस्तेमाल किया। कि रातोंरात यह नारा बंगाल ही नहीं पूरे देश में गूंजने लगा। अक्टूबर 1905 में उत्तरी कोलकाता में वंदे मातरम संप्रदाय की स्थापना की गई। इस संप्रदाय के सदस्य हर रविवार को वंदे मातरम गाते हुए प्रभात फेरियां निकालते थे और मातृभूमि के समर्थन में लोगों से स्वैच्छिक दान भी लेते थे। [संगीत] नवंबर 1905 में बंगाल के रंगपुर के एक स्कूल के 200 छात्रों में से हर एक पर ₹-पांच का जुर्माना लगाया गया क्योंकि वे वंदे मातरम गाने के दोषी थे। यह गीत शुरू में स्वदेशी

9:20 और विभाजन विरोधी आंदोलनों के दौरान लोकप्रिय हुआ और जल्द ही क्षेत्रीय सीमाओं को पार करके राष्ट्रीय जागरण का गीत बन गया। बंगाल से लेकर बॉम्बे पंजाब [संगीत] के मैदानों तक वंदे मातरम की गूंज औपनिवेशिक शासन के प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में सुनाई देने लगी। इस गाने पर रोक लगाने की ब्रिटिश कोशिशों ने इसके महत्व को और बढ़ा दिया [संगीत] और इसे एक ऐसी शक्ति में बदल दिया जिसने जाति धर्म और भाषा की परवाह किए बिना लोगों को एकजुट [संगीत] कर दिया था। 19वीं सदी के आखिर और 20वीं सदी की शुरुआत में वंदे मातरम पढ़ते भारतीय राष्ट्रवाद का नारा बन गया। भगत

10:06 सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी वंदे मातरम गीत गाए। यह नारा तब साझे राष्ट्रवाद का मंत्र बन गया। अगस्त 1906 में बिपिन चंद्र पाल के संपादन में वंदे मातरम नाम का एक अंग्रेजी दैनिक शुरू हुआ। जब श्री अरविंदो इस अंग्रेजी दैनिक के संयुक्त संपादक बने तब इसके संपादकीय लेखों ने संपूर्ण भारत को जगाने और [संगीत] एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वंदे मातरम दैनिक ने राष्ट्रवादी चिंतन को लोगों तक पहुंचाने और लोगों के विचार को [संगीत] एक मंच दे दिया। गीत और नारे दोनों ही रूप में वंदे मातरम के बढ़ते प्रभाव से घबराकर

10:53 ब्रिटिश सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिए खड़े कदम उठाए। नए बने पूर्वी बंगाल प्रांत की सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम गाने या बोलने पर रोक लगाने वाले परिपत्र [संगीत] जारी कर दिए। अगर ऐसा होता है तो शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी भी दे डाली। यहां तक कि राजनीतिक आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी से निकालने की धमकी तक दी गई। 1907 [संगीत] में मैडम भीकाजी कामा ने पहली बार भारत के बाहर स्टार्ड बर्लिन में तिरंगा झंडा फहराया था। उस झंडे पर वंदे मातरम लिखा हुआ था। मई 1907 में लाहौर में युवा

11:40 प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने औपनिवेशिक आदेशों की अवहेलना करते हुए जुलूस निकाला और रावलपिंडी में स्वदेशी नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए वंदे मातरम का नारा लगाया। [संगीत] इस प्रदर्शन को पुलिस के क्रूर दमन का सामना करना पड़ा। फिर भी युवाओं ने दृढ़ता के साथ नारे लगाए। [संगीत] वंदे मातरम अब अंग्रेज सरकार के विरोध का प्रमुख और सशक्त स्वर बन चुका था। अब यह ना सिर्फ एक गीत बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बन गया था। समय-समय पर वंदे मातरम को अलग-अलग धुनों राग में गाया और बजाया गया। वंदे मातरम की धुन ने हर दौर को प्रतिबिंबित किया है।

12:27 बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय [संगीत] ने वंदे मातरम को 1875 में लिखा था। इस गीत की सबसे पहली धुन जदुनाथ [संगीत] भट्टाचार्य ने तैयार की थी। इस गीत को पहली बार सार्वजनिक रूप से गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर ने 1896 में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया था।

13:15 समय के साथ वंदे मातरम ने अलग-अलग [संगीत] संगीत शैलियों स्वरों और पीढ़ियों का सफर तय किया और हर दौर की भावनाओं [संगीत] को अपनी धुन में समेटता चला गया। 1905 से [संगीत] 1920 के बीच अनेक कलाकारों ने वंदे मातरम को अलग-अलग धुनों से सजाया। 1905 में वाराणसी के अधिवेशन में सरला देवी चौधानी ने पूर्ण [संगीत] वंदे मातरम का गान किया था। उन्होंने बंकिम चंद्र [संगीत] चटर्जी द्वारा रचित इस गीत को संगीतबद्ध किया और कांग्रेस अधिवेशन में गाकर देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत की। 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद

14:02 हुआ तब सुबह 6:30 बजे पंडित ओंकारनाथ ठाकुर ने आकाशवाणी से अपने मधुर स्वर में वंदे मातरम गाकर देश को भावुक कर दिया। हे माम वंदे मातरम [संगीत] की लोकप्रियता स्वतंत्रता संग्राम के समय जैसी थी देश के स्वतंत्र होने के बाद [संगीत] भी बनी रही। एमएस सुब लक्ष्मी ने वंदे मातरम को राग देश, राग हंस ध्वनि और राग मल्हार में

14:49 प्रस्तुत किया। राग देश में प्रस्तुत किया गया संस्करण देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हुआ। मनम मातरम वंदे मातरम मातरम। देश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती के अवसर पर पंडित भीमसेन जोशी ने तत्कालीन संसद भवन और आज के संविधान सदन [संगीत] के केंद्रीय कक्ष में वंदे मातरम प्रस्तुत किया।

15:36 शुभ्र जो पुलकित जा समय के साथ इस गीत के धुन और प्रस्तुतीकरण में भी काफी बदलाव आया। ए आर रहमान, विशाल शेखर और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने इसे आधुनिक फ्यूजन वर्जन दिए जो युवाओं में लोकप्रिय हुए। [संगीत] मातरम वंदे मातरम वंदे [संगीत] मातरम वंदे मातरम

16:21 [संगीत] वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों ने बैंड पर इस गीत गीत को प्रस्तुत किया जो लोगों को बेहद पसंद आया। प्रधानमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया। कह सकते हैं कि 150 साल पहले के वंदे मातरम के धुन और आज के वंदे मातरम के धुन में भले ही अंतर हो, लेकिन इस गीत को लेकर जज्बा आज भी बरकरार है। यह गीत तब भी प्रासंगिक था और यह गीत आज भी प्रासंगिक है।

17:11 [संगीत] राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें वर्षगांठ पर संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दी। संसद के दोनों सदनों में वर्ष 2025 में शीतकालीन सत्र के दौरान विशेष चर्चा आयोजित की गई। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर [संगीत] शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में विशेष चर्चा रखी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह वास्तव में [संगीत] वंदे

17:57 मातरम के ऋण को स्वीकार करने का अवसर है। जिसने लक्ष्य उन्मुखी नेताओं को स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिसके [संगीत] परिणाम स्वरूप यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। जिसने आज सभी को सदन में [संगीत] बैठने की अनुमति दी है। यह हमारी स्वतंत्रता का मंत्र था। यह बलिदान का मंत्र था। यह ऊर्जा का मंत्र था। यह सात्विकता का मंत्र था। यह समर्पण का मंत्र था। ये त्याग और तपस्या का मंत्र था। संकटों को सहने का सामर्थ्य देने का ये मंत्र था। और वो मंत्र वंदे मातरम था।

18:43 हम आत्मनिर्भर भारत का सपना लेकर के चल रहे हैं। उसको पूरा करना है। वंदे मातरम हमारी प्रेरणा है। हम स्वदेशी आंदोलन को ताकत देना चाहते हैं। समय बदला होगा, रूप बदले होंगे। लेकिन पूज्य गांधी ने जो भाव व्यक्त किया था, उस भाव की ताकत आज भी मौजूद है और वंदे मातरम हमें जोड़ता है। देश के महापुरुषों का सपना था स्वतंत्र भारत का। देश की आज की पीढ़ी का सपना है समृद्ध भारत का। आजाद भारत का सपने को सींचा था। वंदे भारत की भावना है। वंदे मातरम की भावना नहीं समृद्ध भारत के सपने को सींचेगा। वंदे मातरम की भावना।

19:29 उसी भावना को लेकर के हमें आगे चलना है। और हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना 2047 में देश विकसित भारत बनके रहे। अगर आजादी के 50 साल पहले कोई आजाद भारत का सपना देख सकता था तो 25 साल पहले हम भी तो समृद्ध भारत का सपना देख सकते हैं। विकसित भारत का सपना देख सकते हैं। गृह मंत्री [संगीत] अमित शाह ने राज्यसभा में विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि वंदे मातरम आज भी स्वतंत्रता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का सबसे [संगीत] शक्तिशाली जयघोष है। हमारे आजादी के संग्राम के सेनानी जिनको

20:14 अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ाया। इस सब में एक एक चीज सामान्य निकल कर आती है तो फांसी के तख्ते पर चढ़ते-चढ़ते जो शहीद अंतिम शब्द बोले वो सभी के मुंह से वंदे मातरम ही निकलता है। स्वदेशी का आह्वान करना हो, विदेशी माल का बहिष्कार करना हो, राष्ट्रीय शिक्षा का आह्वान जगाना हो, हर वक्त राष्ट्रभक्ति जगाते वक्त वंदे मातरम का उद्घोष इस देश ने सुना भी, इस देश ने महसूस भी किया। मातृभूमि की वंदना [संगीत] के इस गीत के 150 साल पर पक्ष हो या विपक्ष। ज्यादातर

21:01 सांसदों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। यह वंदे मातरम भारत के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। इस वंदे मातरम ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को काफी ताकत दिया था। वंदे मातरम वह गीत है अध्यक्ष महोदय जिसके कारण सदियों से सोया हुआ यह हमारा भारत देश जाग उठा था। वह गीत आधी शताब्दी तक स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरक बना रहा है। वह गीत जिसकी आवाज इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटिश पार्लियामेंट तक पहुंच गई थी। ऐसा था यह हमारा वंदे मातरम। 1873 में घटना घटी जिसमें श्री बंकिम चंद्र चटर्जी को एक

21:48 अंग्रेज अधिकारी बरामपुर छावनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल डाफिन द्वारा अवमानित किया गया था। इस घटना से उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्हें मैदान पार करने के लिए रोक दिया गया और अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया गया था। इस अन्याय और संकट के फंसी मातृभूमि के बारे में उनके विचारों को गहराई से प्रभावित किया गया। मातृभूमि के अवमान का जो विचार उनमें मन में आया। इसमें दूसरी भी कथा बताई जाती है कि जब उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि यह गीत आपने कैसे लिखा? तो उन्होंने कहा मातृभूमि मेरे सपने में आई भारत माता और माता ने लिखा वो लिखा शब्द मेरे नहीं है विनम्रता देखो

22:34 वंदे मातरम गीत [संगीत] भारत की आत्मा की पुकार है यह हमें हमारे देश हमारी मातृभूमि [संगीत] से जोड़ता है उस पर गर्व करना सिखाता है और अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। इस गीत के बोल हर भारतीय के दिल में मातृभूमि के लिए प्रेम सम्मान और समर्पण की भावना जागृत करने वाले हैं। नए दिशा निर्देश ने राष्ट्रगीत [संगीत] वंदे मातरम को उस सम्मान का हकदार बनाया है जो उसे मिलना ही चाहिए था। [संगीत] आज इस कार्यक्रम में सिर्फ इतना ही। अगले अंक में फिर होगी आपसे मुलाकात। मुझे

23:22 दीजिए आज्ञा। नमस्कार। [संगीत] संसद टीवी के और भी प्रोग्राम्स देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल और हां इन्हें लाइक और शेयर करना ना [संगीत] भूलें।

Share

YouTube Video Summaries