भागवत रसामृत - 01 | परम पूज्य स्वामी श्री अखण्डानन्द सरस्वती जी महाराज |

Brief Summary

The video discusses the importance of listening (श्रवण) in spiritual practice, particularly in understanding and developing devotion towards God and the self. The speaker emphasizes that genuine love and devotion towards God are cultivated through listening and learning about divine qualities, even when God is not physically present. The significance of the "Shrimad Bhagavat" and its teachings is underscored as a means to attain spiritual knowledge, devotion, and liberation.

  • Listening (श्रवण) fosters love and understanding of divinity.
  • The "Shrimad Bhagavat" is essential for spiritual growth and practice.

श्री पूर्ण

The initial section introduces the concept of "सुखद" and explores its philosophical essence.

तीर्थ

This chapter carries on from the previous one, discussing the importance of spiritual locations and their influence on one's spiritual journey.

नाम

The discussion revolves around the significance of names in spirituality, indicating that names also carry energy and influence one's spiritual path.

धारा

In this section, the speaker emphasizes the flow of spiritual energy and how it can be harnessed for personal and communal growth.

स्वच्छ

The chapter focuses on the concept of purity in spiritual practice, outlining the importance of maintaining a clean mind and heart.

परवी

This section discusses the interconnectedness of souls and how love and devotion can unite them across time and space.

बसं धनोम

The chapter addresses the relationship between material wealth and spiritual progress, suggesting that true richness comes from spiritual fulfillment.

शपथ पत्र

The speaker discusses the importance of commitment in spiritual practice, highlighting how promises can guide one's spiritual journey.

नारायण

This section highlights the attributes of Lord Narayana, emphasizing his omnipresence and the love that followers have towards Him.

किसी वस्तु की महिमा जब पहले मालूम पड़ती

The speaker elaborates on the importance of recognizing the divine glory of objects and beings, underlining that awareness leads to fondness and devotion.

महात्म ज्ञान की आवश्यकता होती है

This chapter explores the necessity of acquiring higher knowledge (महात्म ज्ञान) to deepen one's connection to the divine.

जब भगवान श्री कृष्ण या श्री राम प्रकट

The physical appearances of deities like Krishna and Rama create an emotional connection, fostering love and devotion.

उनकी महिमा जाने बिना

Without understanding the glory of deities, genuine love and devotion cannot flourish, demonstrating the importance of learning about them.

श्रवण करना आवश्यक है

Hearing and learning about divine figures is essential, especially when they are not physically present.

प्रति रुचि का, प्रेम का, भक्ति का उदय बिना श्रवण के

The speaker argues that interest, love, and devotion cannot arise without the act of listening to the divine.

नित्य अपरोक्ष हो

The discussion continues on the necessity of learning about abstract divinity that is always unseen.

वेदांत में और भक्ति में दोनों सिद्धांत में श्रवण की महिमा है

The speaker emphasizes the significance of listening in both Vedanta and devotion, summarizing it as a major virtue in spiritual practice.

श्रवणम सर्व धर्म नाम जितने धर्म है संसार में

In this section, listening is portrayed as central to all religious practices, making it the highest Dharma.

भगवत के संबंध में कुछ प्रवचन सुनने हैं

The speaker transitions into discussing the teachings of the Bhagavata, underscoring its transformative potential.

आप जब भागवत का सप्ताह सुनते हैं

This chapter describes the impact and significance of participating in a week-long Bhagavat recitation.

नारद जी ने देखा

The narrative points out the differences between devotion and knowledge, highlighting Narada's perspective on awakening spiritual consciousness.

भगवान और भगवान की लीला प्रकट हुई

The chapter conveys how the divine presence and actions enrich the spiritual lives of devotees, enhancing their understanding and love.

तो यही है

Reiterates the concept that the essence of divinity is ever-present, supporting devotees in recognizing and understanding it.

राज्य अभिषेक

Details an event of royal coronation in the Mahabharata, linking stories from the past to the divine guidance of devotees.

मीठास की प्रेम

The speaker touches upon the sweetness of divine love, highlighting how it permeates the lives of devotees.

जन्मभूमि छोड़कर के भगवान

A narrative about Lord Krishna leaving his birthplace, reflecting his deeper connections and relationships with his devotees.

कष्ट यह है कि बिना प्रजा के राजा तो होता नहीं

The speaker discusses the challenges faced by rulers in spiritual and physical realms when disconnected from their people.

[ब्रज], धार्मिक उपस्थिति

Elaborates on the devotion that exists among the inhabitants of Braj and their spiritual practices.

निमित्त

Speaks about divine destiny and influences that shape spiritual journeys, urging an understanding of divine rationale.

उपदेश दिया

Narrates the wise counsel given to monarchs regarding their roles and responsibilities towards their subjects.

समृद्धि

Discussing prosperity as linked to spiritual growth emphasizes the importance of sacred teachings in achieving true success.

भक्ति का मार्ग

This chapter reiterates that the path to devotion is through understanding and adhering to spiritual teachings.

अनंत भक्ति

The speaker concludes with the idea of boundless devotion that transcends material existence, achieving unity with the divine.

अवधारणा

Finally, the concept of unity between believers and the divine is reinforced, emphasizing ongoing spiritual commitments and practices.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “भागवत रसामृत - 01 | परम पूज्य स्वामी श्री अखण्डानन्द सरस्वती जी महाराज |”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:02 श्री पूर्ण तीर्थ नाम धारा स्वच्छ परवी बसं धनोम

0:48 शपथ पत्र नारायण किसी वस्तु की महिमा जब पहले मालूम पड़ती है, महात्म मालूम पड़ता है। तब उसमें प्रवृत्ति होती है। जब भगवान श्री कृष्ण या श्री राम प्रकट रूप से रहते हैं।

1:37 तब तो उनकी महिमा जाने बिना ही उनके सौंदर्य को मातुर्य को देखकर सुनकर उनमें प्रीति हो जाती है। लेकिन जब वे आंखों के सामने नहीं रहते तब उनके बारे में यदि श्रवण ना करें कि उनका क्या महात्म है तो उनमें प्रीति नहीं हो सकती। महात्म ज्ञान की आवश्यकता होती है। प्रकट हो आंखों के सामने हो तो देख के मुग्ध हो जाओ। सूंघ के मुक्त हो जाओ। उनकी वाणी सुन के मुक्त हो जाओ, छू के

2:23 मुक्त हो जाओ। लेकिन जब वह सामने नहीं होते हैं तो इसलिए श्रवण करना आवश्यक है। इसका नियम यह है कि जो वस्तु नित्य परोक्ष होती है। जैसे स्वर्ग है, वैकुंठ है, बैकुंठ में रहने वाले नारायण है। उनसे हमारा प्रेम तभी होगा जब हम उनके बारे में सुने। नित्य परोक्ष वस्तु के प्रति रुचि का, प्रेम का, भक्ति का उदय बिना श्रवण के और तीसरा नियम यह है

3:08 कि यदि वस्तु नित्य अपरोक्ष हो हमेशा ही स्व प्रकाश हो, स्वयं प्रकाश हो और अज्ञात हो तो उस अज्ञात का ज्ञान अज्ञात पदार्थ का ज्ञान बिना श्रवण के नहीं हो सकता। तो वाक्य ज्ञान दो ही जगह पर प्रमाण होते हैं। एक तो जो हमारी आंखों से, इंद्रियों से, मन से भी हमेशा ही ओझल रह रहा है। परोक्ष रह रहा है। उसके ज्ञान के लिए वाक्य श्रवण की आवश्यकता पड़ती है। और एक जो नित्य अपरोक्ष हमारा आत्मा है, कभी आंखों से उजल होता ही नहीं।

3:54 परंतु इसका जो ब्रह्म पना है वह अज्ञात हो रहा है। उसके ज्ञान के लिए श्रवण की आवश्यकता है। तो चाहे भक्ति हो चाहे ज्ञान हो। श्रवण के बिना भगवान में भक्ति नहीं होगी। और श्रवण के बिना आत्मा की ब्रह्म रूपता का ज्ञान नहीं होगा। इसलिए वेदांत में और भक्ति में दोनों सिद्धांत में श्रवण की महिमा है। श्रवणम सर्व धर्म नाम जितने धर्म है संसार में उनसे सबसे बड़ा धर्म है श्रवण। क्योंकि बिना श्रवण के ना कोई संध्या वंदन करेगा।

4:40 अपने आप संध्या वंदन करने में रुचि मत हो। ना कोई यज्ञशाला में बैठ के भोग करेगा। ना समाधि लगाने के लिए योगाभ्यास करेगा। ना भगवान की भक्ति करेगा ना पुनर्जन्म मानेगा ना स्वर्ग नरक मानेगा ना पाप पुण्य मानेगा बिना श्रवण के किसी भी धर्म संबंधी पदार्थ का ज्ञान नहीं हो सकता और भागवत के संबंध में कुछ प्रवचन सुनने हैं 15 दिन

5:25 तक तो पहले उसका एक महात्म आपको सुनाता हूं। तो एक तो आप जब भागवत का सप्ताह सुनते हैं तब उसमें पंडित लोग आपको सप्ताह सुनाते महात्म सुनाते हैं। नारद जी ने देखा कि भक्ति तो युवती है, जवान है और उसके बेटे ज्ञान वैराग्य बुड्ढे हो। तो उनको जगाने के लिए वह बहुत प्रयास करते हैं और सनत कुमार आदि उनको भाग सुनाते हैं और वे जवान हो जाते हैं और उसी में यह है

6:12 कि आत्मदेव के कोई संतान नहीं थी तो सन्यासी के पास गए मिला सन्यासी और उसने उनको फल दे दिया फिर उससे जो पुत्र हुआ वो तो बड़ा धर्मात्मा हुआ और जो एक उधार का लिया हुआ बेटा था वो बड़ा दुष्ट निकला और फिर उसका उद्धार हुआ भागवत के श्रवण से और फिर जब गोकर्ण ने कथा करी तो भगवान और भगवान की लीला प्रकट हुई और सब धन्य धन्य हो गए वही सुखदेव जी आए तो ये जो भागवत का महात्म है वो असल में

6:57 भागवत का महात्म नहीं है। वो सप्ताह का महात्म है। सात दिन सुनने की महिमा है। और अभी जो मैं आपको सुनाने जा रहा हूं। यह भागवत का महात्म है। सप्ताह का महात्म नहीं है। इसमें क्या होता है? यह बताना है कि भगवान श्री कृष्ण अभी हैं। यही है। जहां देखो वही है। इस बात को प्रकट करने के लिए इस महाभारत में यह कहा गया कि मथुरा में हुआ वज्र का राज्या अभिषेक।

7:45 वज्र कौन थे? श्री कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न, प्रद्युम के पुत्र अनिरुद्ध और अनिरुद्ध के पुत्र थे वज्र। उनका नाम था वज्र। उनका हुआ राज्या अभिषेक। और इंद्रप्रस्थ हस्तिनापुर में हुआ राजा परीक्षित का राज्या अभिषेक। दोनों परिवार में बड़ा भारी संबंध था। श्री कृष्ण ने परीक्षित के पूर्वजों का बड़ा भारी उपकार किया था। और परीक्षित के पिता अभिमन्यु ने बाल्यावस्था में वज्र को अनिरुद्ध के पुत्र कोर विद्या की शिक्षा दी थी।

8:34 तो जब राजा परीक्षित का राज्या अभिषेक हुआ इंद्रप्रस्थ में तब वे वज्र से मिलने के लिए मथुरा में आए और उन्होंने वज्र को आश्वस्त किया कि तुम्हारे ऊपर कोई संकट आवे और किसी वस्तु की तुम्हें कमी हो तो तुम हमको सूचना देना क्योंकि हम तुम्हारे पूर्वजों के बहुत ही ऋणी हैं और तुम्हारे बहुत प्यारे हो इसलिए मैं तुम्हारी सब सेवा सुश्रुता जो होगी सो

9:20 करता रहूंगा। वज्र ने बताया कि हमको अपने जीवन में कोई कष्ट नहीं। संकट है तो एक कि मथुरा में प्रजा तो है ही नहीं मैं राज्य कृपा करूं जब मथुरा छोड़कर के भगवान श्री कृष्ण द्वारका गए तो मथुरा की सारी प्रजा अपने साथ गए रातों रात देखो क्या कर श्री कृष्ण को पहले अपनी जन्मभूमि छोड़कर गोकुल में जाना पड़ा और गोकुल से वृंदावन में जाना पड़ा और वृंदावन से फिर मथुरा मथुरा से भी भागकर रातों रात भागते हुए

10:06 नंगे पांव एक पीतांबर पहने हुए और मथुरा से द्वारका तक की यात्रा करनी पड़ी। रास्ते में साधुओं के आश्रम में रहते थे। सत्संग करते थे, भजन करते थे। तो पहले ही उन्होंने भागने के पहले ही सारी प्रजा द्वारका में भेज दी। मथुरा हो गई थी उजाड़। अब वज्र का राज्या अभिषेक द्वारका में तो हुआ नहीं क्योंकि वो तो समुद्र में डूब गई। तो उनका राज अभिषेक हुआ मथुरा में। अब वहां प्रजा तो थी ही नहीं। तो उन्होंने कहा हमको कष्ट यह है कि बिना प्रजा के राजा तो होता नहीं। हम राजा तो हैं पर

10:53 हमारे पास प्रजा नहीं है। तब परीक्षित को चिंता हुई और उन्होंने सांडिल्य ऋषि को बुलाया। सािल ने आकर बताया कि ब्रज माने कोई 84 कोस की भूमि नहीं होती है। ब्रजनम व्याप्त व्यापना ब्रज उच्चते प्रजति व्यापनोति प्रजा जो सर्वव्यापी परम ब्रह्म परमात्मा है उसी को ब्रद कहते हैं। गुणाम परम ब्रह्म व्यापकम ब्रज उच्चते जो गुातीत व्यापक परम ब्रह्म है उसका नाम ब्रज है।

11:41 वो सदानंद परम ज्योति है। उसी परब्रह्म रूप स्वयं प्रकाश अधिष्ठान में श्री कृष्ण कभी प्रकट होते हैं और कभी गुप्त होते हैं। ब्रह्म तो ज्यों का त्यों रहता है। श्री कृष्ण समय-समय पर प्रकट हो जाते हैं और समय-समय पर गुप्त हो जाते हैं। तो वो तो आत्मा राम है आपके काम हैं। उन्हें किसी से कोई प्रयोजन लेना देना नहीं है। उनकी आत्मा का नाम राधिका है। क्योंकि जो कोई प्रेम करता है संसार में वह सबसे ज्यादा प्रेम अपने आत्मा से ही करता है।

12:28 हम ईश्वर से भी प्रेम इसलिए करते हैं कि उससे हमारा कल्याण होगा। और ईश्वर का अनुभव भी आत्मा को ही होता है। यदि आत्मा ना हो तो ईश्वर का अनुभव किसको होगा? तो हम आत्मा के लिए ही परमात्मा को भी चाहते हैं। इसलिए आत्मा प्रेम सर्वोपरिनिषद प्रेम है। तो श्री कृष्ण की आत्मा का नाम है राधिका। आत्मा तस तमस आत्मा रामया प्रातेवे

13:14 श्री कृष्ण को आत्माराम क्यों कहते हैं? क्योंकि वो आत्मा रूप राधिका से बहुत प्रेम करते हैं। राधिका आराधिका आसर्ग जुड़ गया तो राधिका का आराधिका हो गया। आप में भी कोई आराधिका है तो वो राधिका रूप ही है। और श्री कृष्ण उससे बहुत प्रेम करते हैं। क्योंकि वह तो श्री कृष्ण का प्रेमी श्री कृष्ण का आत्मा ही हो जाता है। सो जैसे चंद्रमा की किरणें निकलती हैं तो चंद्रमा में तो सारी किरणें पूंजीभूत होकर के एक रहती हैं। लेकिन जब बाहर निकलती हैं

13:59 तो किरणों के भेद से उनमें अनेकता मालूम पड़ती है। वो कहीं लाल हों, कहीं पीली हों, कहीं हरी हो, कहीं सफेद हों, वो सब चंद्रमा की किरणें होती हैं। इसी प्रकार यह श्री कृष्ण चंद्र जो है ये चंद्रमा है। और इनमें 16 कला निवास करती है। जैसे चंद्रमा में 16 कला निवास करती है। और वो 16 कलाओं के ही जो छोटे-छोटे हिस्से हैं, अंश है, वो 16000 गोपियों के रूप में या 16000 पत्नियों के रूप में हो जाते हैं। ये जैसे चंद्रमा में सोडस कला होती है वैसे 16 कलोई पुरुष उपनिषद में बताया कि

14:45 भगवान में भी 16 कला हैं और वो 16 कलाएं एक-एक जब निकलती हैं तो उनमें सहस्त्र- सहस्त्र कलाएं हो जाती हैं। तो सूरज एक है परंतु उसकी जो किरणें हैं वो नाना रंग रूप बना देती हैं। पानी पर पड़ती हैं तो देखो कभी आसमान में लाल दिखती हैं, कभी पीली दिखती हैं, कभी हरी दिखती हैं। ये सूरज की किरणें हैं। इसी प्रकार यह जो परमात्मा रूप सूरज की किरणें है, सूरज में एकता होने पर भी चंद्रमा में एकता होने पर भी किरणों में अनेकता होती है और उन्हीं से यह सारी विश्व सृष्टि बनती है। तो जब परमात्मा भगवान अह अपने स्वभाव से

15:34 प्रकृति से खेलते हैं। प्रकृति माने भगवान का स्वभाव। प्रकृति भी कहीं भगवान से अलग नहीं होती। बोलो भाई इनकी प्रकृति ऐसी है बोलते हैं ना और कभी कोई चिढ़ जाए तो बता देंगे भाई इनकी प्रकृति ऐसी है कि काम बात में चिढ़ जाते हैं और कुछ काम नहीं करना हो। कोई ज्यादा बोलता हुआ तो कोई कहेगा अरे यह तो बहुत बोलते हैं। तो बोले इनकी प्रकृति ऐसी है। तो ये भगवान जो हैं वो उनकी प्रकृति उनका स्वभाव उनका निसर्ग ही ऐसा है कि वो कभी खेलते हैं और कभी सोते हैं। प्रकृति खेलतस्य वो प्रकृति से

16:20 स्वभाव से ही क्रीडा करते रहते हैं। और उनका जो स्वरूप है वो प्रकृति से परे है। स्वभाव जो है वो लोक व्यवहार के लिए होता है और स्वरूप जो होता है वो स्वयं अपने लिए परमार्थ रूप होता है। और उनके स्वभाव से ही ये रजोगुण सतोगुण तमोगुण इनकी सृष्टि होती है। ब्रह्मा विष्णु महेश उसी से पैदा होते हैं। तो कभी-कभी भगवान द्वापर के अंत में द्वापर के अंत में माने श्रद्धालु के द्वापर शब्द का अर्थ होता है संशय।

17:06 तो भगवान का जो अवतार होता है वो द्वापर के अंत में होता है। द्वापर माने क्या होता है? कुछ इधर कुछ उधर। जैसे आप कहीं चौराहे पर खड़े हो जाए और मन में संशय हो कि दाहिने के रास्ते से जाए कि बाण के रास्ते से तो उसको बोलते हैं द्वापर और द्वापर माने उभयावगाहिनी उभय कोट अवगाहिनी वृत्ति जो दोनों ओर छ हुए ये ठीक ये ठीक उसका नाम होता है संशय तो भगवान जगत तब होते हैं जब द्वापर का द्वापर का माने संशय का जब अंत हो जाता है। हृदय में श्रद्धा का उदय होता है। सो महाराज जिनके हृदय में श्रद्धा है।

17:52 श्रद्धा में रस की उत्पत्ति होती है। श्रद्धा सूखी नहीं है। श्रद्धा बहुत रसीली होती है। जहां श्रद्धा होती है वहां सब कुछ अच्छा लगता है। अपने गुरु को देखेंगे तो ये नहीं कि उनका ये अच्छा है और यह बुरा है। ऐसा नहीं उसमें दोष दृष्टि नहीं होती। बसंत ही प्रेम गुस्त जिससे प्रेम होता है उसको गुण गुण दिखता है। जिसके में द्वेष होता है उसको दोष दोष दिखता है। संसार में गुण और दोष का विभाग नहीं है। सब भगवान का स्वरूप है। परमात्मा है। ब्रह्म है। अध्यस्त है सब तो भी अधष्ठान

18:40 नहीं है। और काल है सब तब भी कारण नहीं है। और भगवान का संकल्प है तब भी सब भगवान है। तो विश्व सृष्टि में गुण दोष नहीं होता है। गुण दोष मनुष्य के मन में होता है। और वो मन क्या है? कहिए सुनते सुनते देखतेदे गुनते गुनते जैसा संग मिलेगा वैसा रंग चढ़ जाएगा। वैसा गुण और दोष मानने लग जाएंगे। आप जानते ही हैं कि वैष्णव गुण दोष कुछ दूसरा मानते हैं। वो अद्वैतवादी गुण दोष कुछ दूसरा मानते हैं। हिंदू का गुण दोष दूसरा, मुसलमान का गुण दोष दूसरा, मद्रास में गुण दोष दूसरा और हिमालय में गुण दोष दूसरा, आसाम में गुण दोष दूसरा और गुजरात

19:26 में गुण दोष दूसरा। तो इसका अभिप्राय यह है जी। यह गुण दोष का जो विभाग है वो हमारे अंतःकरण में पैदा होता है। तो जहां जिसकी श्रद्धा होती है, वहां उसको रस आता है और जब रस आता है तब परमात्मा का दर्शन होने लगता है। तो भाई हमारे गुरु जी ब्रह्म को तो बहुत बढ़िया समझते हैं। और राजनीति उसमें तो कंठ में कुछ नहीं समझते। है ना? ये श्रद्धा का रूप नहीं है। श्रद्धा में रस होता है। रस में रुचि होती है। और रुचि होने पर प्रीति आती है और वह प्रीति जब भगवान के संबंध में होती है तब उसका नाम भक्ति हो जाता है। तो इस तरह से

20:12 ये भगवान द्वापर के अंत में प्रकट होते हैं और अपना सारा परिकर लेकर के प्रकट होते हैं। वहां वृक्ष भी भगवान के प्रेमी लता भी प्रेमी गाय भी प्रेमी ग्वाल बाल भी प्रेमी वहां धरती भी प्रेमी असल में प्रेमी की दृष्टि में सब का सब प्रेम ही होता है। एक नियम है। यदि तुम संसार को देखोगे तो अपने को और ईश्वर को दोनों को भूल जाओगे। और यदि अपने को देखोगे तो संसार को और ईश्वर को दोनों को भूल जाओगे। और यदि ईश्वर को देखोगे तो अपने को और संसार को दोनों को भूल जाओगे। दिखेगा एक ही तो

20:59 जिसको संसार माने मैं मेरा के चक्कर में जो पड़ा हुआ है उसको ना तो आत्मा दिखता है और ना तो परमात्मा दिखता है। उसको तो हर जगह मैं और मेरा ही दिखाई पड़ता है। तो ये सब परमात्मा का ही परमात्मा का ही भेद है। वही अपनी लीला प्रकट करते हैं। तो असल में ये भगवान की लीला भी नित्य होती है। तो जो अधिष्ठान है स्व प्रकाश है वो तो परमार्थ सत्य होता है। अबाधित होता है। किसी भी काल में, किसी भी देश में, किसी भी रूप में वो बाधित नहीं होता। क्योंकि आत्मा का स्वरूप

21:45 है तो उसके मिथ्यात्व का निश्चय नहीं हो सकता। लेकिन ये सब लीलाएं जो हैं ये प्रवाह नित्य होती हैं तो कभी होती कभी दिखती है और कभी नहीं दिखती है। इस प्रकार भगवान अपने नित्य रूप को व्यावहारिक रूप में प्रकट करते रहते हैं और इसको जो भक्त लोग होते हैं उनको इसका दर्शन होता है। तो शाम ने बताया कि बजरथ तुम इसके लिए कोई चिंतन कोई चिंता मत करो अब तुम देखो तुम्हें प्रजा भी मिल जाएगी सारी की सारी और सारे ब्रजवासी मिल जाएंगे और यहां तुम जहां जहां भगवान की जो लीला हुई है ये गिरिधर

22:32 गोवर्धन है यहां गोवर्धन धारण किया यहां वृंदावन है यहां रास किया यहां ब्रह्मांड घात है यहां माटी खाई तुम सबका नाम रख लो। ओह हो। नाम रख देने पर रूप की अभिव्यक्ति हो जाती है। सांडिल्य ने कहा कि नाम रख लो तुम सबका। यहां ये लीला हुई। यहां ये लीला हुई। ये नदी का नाम रखो, पहाड़ का नाम रखो, कलंकी का नाम रखो, कुंड का नाम रखो। और देखो तुम्हारे राज्य में प्रजा ही प्रजा हो जाएगी और तुमको बड़ा भारी आनंद मिलेगा और जब जब तुम ब्रज का सेवन करोगे ब्रज की सेवा करोगे तो उद्धव जी से

23:18 तुम्हारा मिलाप हो जाएगा और उद्धव जी जब तुमको मिल जाएंगे तो श्री कृष्ण लीला का सारा रहस्य उनको बता देंगे तो इस प्रकार सांडिल्य जी ने राजा परीक्ष परीक्षित के सामने वज्र को उपदेश दिया। अब इसके बाद परीक्षित ने इंद्रप्रस्थ से बहुत सारे लोगों को जो वहां पांडवों के राज्य में रहने वाले थे उन लोगों को ब्रज में भेज दिया। और वहां ब्राह्मणों को बसा दिया, क्षत्रियों को बसाया, वैश्यों को और शूद्रों को बसाया। अब तो वद्र के मन में बड़ा उत्साह आया और सांडिल्य जी से पूछ-पूछ करके वज्र ने सबका

24:06 नाम रखा। यहां गोविंद कुंड है, यहां गोपी कुंड है, यहां गोपी कुंड है। ऐसे उन्होंने सारे नाम शांदिल्य जी की इच्छा के अनुसार क्योंकि सांडि जी ने तो सब लीला देखी थी। तो उनको सब का सब मालूम था। कहीं शंकर जी के मंदिरों की स्थापना कर दी। ब्रज भूमि में शंकर जी के पांच शिव मंदिर ऐसे हैं जिनको वज्रनाथ ने स्थापित किया था। और वृंदावन में गोपीश्वर महादेव हैं। उनका वज्र ने अपने हाथ से उनकी स्थापना की थी। नंद गांव में नंदीश्वर हैं। मथुरा में मथुरेश्वर हैं। गिरिराज में चक्रेश्वर हैं। इस प्रकार ब्रज भूमि में पांच शिव

24:56 मंदिरों की स्थापना शिवलिंगों की भद्र ने की थी और वह भी पांचों के पांचो वहां है। और फिर बीच-बीच में कहीं हरदेव जी की स्थापना, कहीं गोविंद जी की स्थापना वो भज्र ने ही की थी। और भगवान श्री कृष्ण की जो नायिकाएं थी वो सब जैसे प्रकट हो गई हो क्योंकि जब श्री कृष्ण भगवान द्वारका में अंतर्धान हुए तो सात जो पटरानियां थी आठ जो पटरानियां थी उनमें से सात तो सती हो गई और एक जो थी कालिंदी जी यमुना जी तो वो अपने रूप में आ गई वो तो

25:41 भगवान की और भक्ति देने वाली भगवान से मिलाने वाली हैं। उनके हृदय में राधिका रानी से बड़ा प्रेम था तो उन्होंने कहा कि मैं अभी गोलोक में नहीं जाऊंगी। मैं तो ब्रजभूमि में रहूंगी। जमुना जी की सेवा करूंगी। तो कालिंदी जी तो वहीं थी। तो वज्र ने कालिंदी जमुना मैया की शरण ली और सांडिल्य की सहायता से सारे स्थानों को उन्होंने प्रकट किया। असल में भगवान से विदा किसी का नहीं होता। वो तो भगवान भूल गए हैं। भगवान के लिए कभी रोना आता है। बेटे के लिए बहुत आंसू आते हैं। धन के लिए बहुत आंसू आते हैं। अपने

26:28 रिश्तेदार नातेदार के लिए बहुत आंसू आते हैं। क्या भगवान के लिए भी कभी दो भूख आंसू आंख में आते हैं तो भगवान इसलिए विरह आंख देते हैं विरह नहीं देते कि लोगों को मालूम पड़े कि भगवान से विरह हो गया है तब वो हमारे लिए पहले अभी तो भगवान की याद ही नहीं है। जब भगवान की याद आवेगी तब विरह भास होगा और भगवान विरहा भास से जैसे अजामिल पर नाना भास से प्रसन्न हो जाते हैं और जैसे महाराज जिनको भगवान का दर्शन होता है उनको रूपास का दर्शन होता है। अपने मानसिक रूप का दर्शन होता है। तब भी भगवान उनके

27:13 ऊपर प्रसन्न हो जाते हैं। ना तोषमने भगवान का यदि आभास मात्र भी किसी को दर्शन हो तो उससे भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। तो इस प्रकार ब्रज जो है वो बस गया। अब इसके बाद कहते हैं हां तो जो जब भगवान अंतर्धान हुए तो जो बाकी पत्नियां थी श्री कृष्ण की उनको लेकर के अर्जुन इंद्रप्रस्थ आ रहे थे। तो महाराज जब ब्रज भूमि के सामने आए उधर से ही मार्ग हरियाणा जिसको बोलते हैं हरियाणा हरि जहां से भगवान आते जाते थे द्वारका से इंद्रप्रस्थ

27:58 उससे बन गया हरियाणा हरियाणा हरिजान तो वहीं से आते जाते राजस्थान में भी जाते थे और राजस्थान से भी भगवान निकलते थे मरुधन मत क्रम में मरु देश में भी जाते थे तो जब वहां से निकले तो ये जो ग्वाल बाल थे, इनको ऐसी स्फूर्ति हुई कि ले ले के दंडा खड़े हो गए। और अर्जुन का गांधी वो धनुष काम ना दे, बाण काम ना दे और मार मार के अर्जुन को बिल्कुल निकम्मा कर दिया और जो पत्नियों को लेकर वो इंद्रप्रस्थ जा रहे थे उन सबको लेकर के वो ब्रज में आ गए। तो ब्रज में वो गुप्त रूप से रहने लगी। सो नारायण अब तो वहां उद्धव जी से भी मिलन हुआ और

28:45 पत्नियां भी प्रकट हो गई और जमुना जी भी मिल गई इससे बड़ा भारी आनंद हुआ शांडिल्य जी ने ये कहा था कि तुमको यहां उद्धव जी मिलेंगे। कहां मिले उद्धव जी? तो बोले गिरिराज के पास गोवर्धन के पास राधा कृष्ण कुंड के बीच में गोवर्धन और राधा कृष्ण कुंड दोनों के बीच में एक कुसुम सरोवर है और कुसुम सरोवर के पास एक नारद कुंड नाम की स्थान है और नारद कुंड के पास एक लता है। वो हमेशा अंकुर के रूप में ही रहती है। उसी अंकुर के रूप में उद्धव जी ब्रज में निवास करते हैं। क्योंकि उन्होंने पहले ये अभिलाषा की थी कि आशा हो चरण

29:34 रेनुशा हम श्याम वृंदावने की गुलतौष नाम। हम कोई थारी बन जाए कोई लता बन जाए कोई क्षोक बन जाए औषधि बन जाए। ऐसी अभिलाषा उद्धव जी के मन में थी तो पहले तो गए श्री कृष्ण की आज्ञा से बद्रीनाथ लेकिन बद्रीनाथ में अपनी तपस्या पूर्ण करके और वो फिर ब्रज में आ गए और अंकुर के रूप में रहने लगे। अब उद्धव जी से जब उनका मेल हुआ तो उद्धव जी ने इन लोगों की बड़ी प्रशंसा की कि सचमुच तुम लोग जो हो वो भगवान के बड़े भक्त हो। वज्र तुम्हारे हृदय में श्री कृष्ण पत्नियों के प्रति जो महाराज

30:20 श्री कृष्ण की पत्नी क्या थी अनिरुद्ध की पत्नी तो वज्र की मां थी और प्रद्युम्न की जो पत्नी थी वो दादी थी और श्री कृष्ण की जो पत्नी थी वो तो वज्र की परदादी थी सब के सब तो महाराज वज्र की बड़ी प्रशंसा की उन्होंने कि अपनी परदादी से भी तुम लोगों की तुम्हारी इतनी प्रीति है। सो इससे भगवान श्री कृष्ण तुम्हें बहुत तुम्हारे ऊपर प्रसन्न हैं। तो भगवान ने तो ब्रजवास के लिए इनको आदेश ही दिया था। तो उद्धव जी ने कहा कि देखो वज्र श्री कृष्ण तुमसे बहुत प्रेम करते हैं। जब

31:08 प्रेम की बात सुनते हैं ना कि अमुक व्यक्ति हमसे बहुत प्रेम करता है तब उसके प्रति प्रेम का उदय होता है। यदि ये मालूम पड़ जाए कि भगवान हमसे प्रेम करते हैं। हम अपनी वासना से जिससे प्रेम करते हैं ना वो तो टिकाऊ नहीं होता। लेकिन जब हमको मालूम पड़ता है कि जिससे हम प्रेम करते हैं वह भी हमसे प्रेम करता है तो हमारे ह्रदय का प्रेम बढ़ता है। यह प्रेम प्रेम की रीति है वो कि प्रेम को देख के प्रेम बढ़ता है। तो उद्धव जी ने वज्र के हृदय में प्रेम की प्रतिष्ठा करने के लिए बताया कि देखो भगवान तो तुमसे बहुत प्रेम करते हैं। अच्छा महाराज कहा तुमको मालूम नहीं है। श्री कृष्ण के दाहिने पांव को कभी देखा तुमने? श्री कृष्ण के दाहिने

31:56 पांव में तुम्हारे लिए स्थान है। वज्र वज्र का जो चिन्ह है वो भगवान के दाहिने पांव में है तो तुमको सदा वो अपने साथ रखते हैं। सो ये बात है कि वैसे तो भगवान सदा रहते हैं। और कभी-कभी द्वापर युग में हर मन्वंतर मन्वंतर में एक मन्वंतर में 71 बार द्वापर आता है। तो हर द्वापर में भगवान प्रकट होते हैं। और एक कल्प में एक कल्प में महाराज न जाने कितने मनंतर होते हैं। और फिर महाकल्प में तो पूछना ही क्या तो बारंबार वो तो क्षण क्षण में समझो अह

32:41 कि भगवान विष्णु की दृष्टि से शंकर की दृष्टि से ब्रह्मा की दृष्टि से तो क्षण क्षण में भगवान का अवतार होता रहता है हर क्षण में क्योंकि आप जानते हैं ब्रह्मा जी की आयु में एक दिन जो है ना एक दिन उसमें सहस्त्र युग होते हैं संध्या संध्या सहित सहस्त्र होते हैं। उनमें एक मनवंतर 71 चतुरयुगी का होता है। मानो ब्रह्मा जी के जीवन में केवल एक घंटा और एक घंटा में जब 71 एक मनवंतर में 14 मनवंतर होते हैं और 14 मनवंतर माने 14 घंटे का ब्रह्मा जी का तेज। और एक घंटे में 71 मनवंतर होते हैं। माने

33:29 ब्रह्मा जी के एक घंटे में 71 मिनट और उसमें एक मनवंतर में भगवान का अवतार कितनी बार होता है? बोले जितनी चतुरयुगी और 71 चतुरयुगी का एक मनवंतर तो जितनी चतुरगी होती है हर में भगवान का अवतार होता है। माने भगवान तो हर समय आए और गए, आए और गए। पर्दा जैसे बिहारी जी में पर्दा आता है दर्शन होता है फिर पर्दा भगवान के अवतार का तो यही स्वभाव है तो इसी पर्दे को हटा करके भगवान द्वापर के अंत में जब अपने मन में कोई संशय संदेह शंका ये रजोगुण तमोगुण जब नहीं रहता है कम

34:14 हो जाता है तब भगवान पर्दे को हटा करके प्रकट हो जाते हैं। सो जब प्रकट रहते हैं भगवान तब तो भगवान मिलते हैं और जब भगवान प्रकट नहीं रहते हैं तब उनकी जगह पर श्रीमद् भागवत होता है। ये भगवान कहां रहते हैं? बोले बैकुंठ में रहते हैं इसकी बात मत करो। उनको तो जो लोग देख के आए हैं वो जानते हैं। अच्छा जो लोग गोलोक में रहते हैं। इसकी बात भी उनहीं लोगों पर छोड़ दो। हमको भगवान कहां मिलेंगे? के तिरोधा प्रविष्टोयम श्रीमद् भागवतम ये भागवत ची क्षर सागर है। इस चीर सागर में भगवान हमेशा स्थिती रहते हैं। इसलिए चाहे भागवत का कोई एक श्लोक सुने कोई आधा

35:02 श्लोक सुने नारायण और जो भी श्रीमद भागवत को श्रवण करता है और वहां श्री कृष्ण अपनी लता बल्लियों के साथ क्या नाम है? वृंदावन के साथ दृश्य के साथ वहां प्रकट होते हैं। भारतवर्ष में जिसका जन्म होवे और भागवत उसने श्रवण नहीं किया तो समझो कि उसका जन्म बिल्कुल व्यर्थ गया। जो श्रीमद् भागवत का श्रवण करता है उसको भगवान की भक्ति तो मिलती है भगवान तो मिलते हैं उसको लौकिक संपदा की भी प्राप्ति होती है वो चाहे ब्राह्मण हो क्षत्रिय हो वैश्य हो शूद्र हो कोई भी हो

35:52 स्त्री हो पुरुष हो उसको सब कुछ प्राप्त होता है परमार्थ भी और व्यवहार में स्वार्थ भी धन की प्राप्ति भी होती है और साधन की प्राप्ति होती है। इसलिए जो भी भाग्यवान पुरुष है, पुण्य आत्मा है, वह हमेशा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करता है। अनेक जन्म के जब पुण्य उदय होते हैं और जब भगवान की बड़ी भारी कृपा होती है तब श्रीमद् भागवत की प्राप्ति होती है। सो ये स्वयं भगवान ने सांख्यायन को उपदेश दिया था। फिर साख्यायन ने बृहस्पति को उपदेश दिया था और उद्धव जी कहते हैं कि बृहस्पति ने साक्षात हमको

36:40 श्रीमद् भागवत का उपदेश किया था। इसलिए श्रीमद् भागवत के सेवन से तुम लोग चाहो और जिसके पुत्र नहीं है उसके पुत्र भी होता है वो और जो पराजित होने वाला है और वो जीत जाता है और जिसको कोई बीमारी है वो दूर हो जाती है और जिसकी मृत्यु निकट आई है वो टल जाती है और अंतःकरण शुद्ध होता है और धर्म का उपासना का योग का जितना भी फल है वो सब श्रीमद् भागवत के श्रवण से प्राप्त होता है। तो बृहस्पति ने मुझे ऐसा सुनाया था भागवत का महात्म ये उद्धव जी वर्णन करते हैं कि जब भगवान की इच्छा हुई कि जरा माया की ओर

37:28 देखें। सो महाराज माया की ओर जब देखा उन्होंने देखा तो उनकी आंख में से ऐसी ज्योति निकली कि माया के सतोगुण रजोगुण और तमोगुण का विभाग हो गया और उसमें ब्रह्मा विष्णु महेश प्रकट हो गए। अब जब प्रकट हुए तब उन्होंने भगवान के सामने हाथ जोड़ा, नमस्कार किया और ब्रह्मा जी ने कहा कि महाराज आपने हमको प्रकट कर दिया और सृष्टि कर्म में हमको नियुक्त किया कि हम संसार बनावे। लेकिन हमारे अंदर शक्ति तो है नहीं, तो हम संसार कैसे बनाएंगे? तब भगवान ने ब्रह्मा जी को श्रीमद् भागवत का उपदेश दिया। और श्रीमद् भागवत का उपदेश करके कहा कि

38:16 तुम सात सात दिन के नियम से इसका पाठ करो तो तुम्हारे अंदर सृष्टि की वृद्धि की शक्ति आ जाएगी और चतु श्लोकी भागवत का उनको उपदेश कर दिया। जब उन्होंने विष्णु भगवान को नियुक्त किया श्री कृष्ण ने प्रजा के पालन में विष्णु तुम प्रजा का पालन करो। अब विष्णु भगवान ने कहा कि हे प्रभु आपने जो आज्ञा दी है हमको प्रजा पालन के लिए उसका पालन तो मैं करूंगा। मैं प्रवृत्ति में भी लगाऊंगा प्रजा को और निवृत्ति में भी लगाऊंगा। किसी को राग दूंगा और किसी को वैराग्य दूंगा। और जब जब धर्म ग्लानी होगी

39:04 तब मैं अवतार भी दूंगा। और जो भोग चाहेंगे उनको भोग दूंगा। जो मोक्ष चाहेंगे उनको मोक्ष दूंगा। मैं आपकी आज्ञा से अपने को भी दे दूंगा, लक्ष्मी को भी दे दूंगा, सबका पालन पोषण करूंगा। लेकिन आप बताइए कि हमको ये शक्ति कैसे आवेगी? हमारे अंदर ऐसी शक्ति कैसे मिलेगी? तो भगवान श्री कृष्ण ने अह विष्णु को, विष्णु भगवान को और लक्ष्मी को ये आदेश दिया लक्ष्मी नारायण को कि आप लोग हमेशा श्रीमद् भागवत का पाठ करते रहें। तो सात दिन में ब्रह्मा पाठ करते हैं और एक महीने में विष्णु भगवान भागवत का पाठ करते हैं।

39:53 फिर रुद्राए बोले महाराज उनको आपने पैदा किया। बड़ा भयंकर काम दिया संहार करने का तो मैं दोनों तरफ से संहार करूंगा समाधि के द्वारा भी और प्रलय के द्वारा भी आपकी आज्ञा का पालन मैं करूंगा जब समाधि लगाऊंगा तो सबका आान हो जाएगा और जब प्रलय जब प्रलय करूंगा तो सारी सृष्टि का संहार हो जाएगा लेकिन ये शक्ति हमको मिले कहां से उन्होंने श्री कृष्ण भगवान भगवान से यह प्रश्न किया कि हमको यह शक्ति कहां से मिले? तब भगवान ने से कहा कि अब तुम श्रीमद् भागवत का आश्रय ग्रहण करो तो इससे तुम्हारे अंदर

40:40 संहार की शक्ति आ जाएगी। तो श्री रूद्र भगवान धीरे-धीरे एक वर्ष में श्रीमद् भागवत का पाठ करते हैं, गौरी सुनते हैं और शंकर जी सुनाते हैं और इसी श्रीमद् भागवत के श्रवण से उनके अंदर संहार की शक्ति आई है। इसी से समाधि भी लगती है और इसी से संहार की शक्ति भी आती है। तो उद्धव जी कहते हैं कि देखो ये आस्थािका मैंने अपने गुरु बृहस्पति जी से श्रवण की है और भागवत की महिमा जो है वो विचित्र है मैंने पहले बृहस्पति जी से भागवत पढ़ा तो था लेकिन इसकी महिमा हमको मालूम नहीं थी

41:27 और श्री कृष्ण की सेवा में जीवन भर रहा और जब उनके पधारने का समय आया और मैं उनकी उनके पास गया तब उन्होंने श्रीमद् भागवत का जो सार सार है जो महिमा है भागवत की ये उन्होंने दिखा दी और उन्होंने ये बता दिया कि देखो उद्धव जी जब कभी किसी को मेरी जरूरत हो उसके मन में आवे कि हमको भगवान मिले तो उसको भागवत का आश्रय लेना चाहिए मैं भागवत में से निकल कर के ये है श्रवण की महिमा भगवान के बारे में आप जितना सुनोगे पैसे के बारे में सुनोगे पैसे की महिमा तो पैसे की भक्ति आवेगी। जुए की महिमा सुनोगे

42:13 तो जुए की भक्ति आवेगी। शराब की महिमा सुनोगे तो शराब की भक्ति आवेगी। और भगवान के बारे में सुनोगे तो भगवान की भक्ति आवेगी। तो यह रहस्य उद्धव जी ने कहा कि श्री कृष्ण ने हमको स्वयं बताया है। इसलिए मैं श्री कृष्ण को पहचानता हूं और रहता हूं ब्रजभूमि में। यही मेरी प्रार्थना थी। यहां मैं देखता हूं एक एक लता श्री कृष्ण की रता है। वो यहां के एक एक तरु जो है ये जीवन मुक्त है। साक्षात परमेश्वर के स्वरूप है। लता माने रता। ल और र में कोई भेद नहीं है। और तरु माने तरह तरती जो

42:59 पानी में डूबते नहीं है उनको तरु बोलते हैं। ये तो जीवन मुक्त पुरुष है यहां के वृक्ष और श्री कृष्ण का रस आनंद लेने के लिए ब्रजभूमि में लता वृक्ष के रूप में रहते हैं। इसलिए मैं भी यहीं रहता हूं। नारद कुंड के पास और एक लता के रूप में। इसलिए यदि कभी भी किसी को भगवान कृष्ण का भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करना हो साक्षात करना हो तो उसे श्रीमद् भागवत का सहारा लेना चाहिए। तो क्योंकि भगवान ने कहा है कि मैं स्वयं भागवत में प्रवेश करते रहता हूं। तो वज्र तुमको भी श्रीमद् भागवत का आश्रय लेना चाहिए। तब भगवान का

43:47 दर्शन होगा। अब परीक्षित जी वहां बैठे थे और पद सुन रहे थे। परीक्षित ने कहा कि आपको भगवान के दासों में भागवत में उद्धव जी को हरिदास लिखा है। हरिदासो ब्रजो कसा युधिष्ठिर के लिए हरिदास लिखा है। उद्धव जी के लिए हरिदास लिखा है। सो आप हम लोगों को उसके लिए आज्ञा कीजिए और सहायता कीजिए कि हमें कैसे भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति हो। सो नारायण उद्धव जी ने कहा कि देखो राजन परीक्षित जी तुमको तो अभी दिग्विजय करना है और ये कलयुग का राज्य आ रहा है आने

44:35 वाला है तो तुम तो अब जाओ दिग्विजय करो और उसके बाद जब तुम्हारा अंत समय आएगा तब स्वयं भगवान श्री कृष्ण सुखदेव जी का रूप धारण करके आवेंगे और वे तुमको श्रीमद् भागवत सुना बनाएंगे। इसलिए तुम अभी श्रीमद् भागवत मत सुनो। अभी तो तुम्हें बहुत काम करना है। तो परीक्षित जी तो चले गए। अब परीक्षित जी चले गए उधर और इधर उद्धव जी ने वज्र से कहा कि तुम श्रीमद् भागवत का श्रवण करो। क्योंकि संसार में मनुष्य जो है वो कोई किसी पोथी का नाम सुनता है तो उस पर मोहित

45:21 हो जाता है। पढ़ता लिखता नहीं हो। बहुत से लोग ऐसे हैं जो किताब के नाम पर ही मोहित हो जाते हैं। उसका अध्ययन अध्यापन बिल्कुल नहीं करते हैं कि उसमें क्या है। तो बहुत से लोग जो है वो नाम जानते हैं और उसकी बात नहीं जानते हैं। तो अब तुम ऐसा करो कि जिससे श्रीमद् भागवत के संबंध में लोगों की रुचि होए। क्योंकि ये श्री सुखदेव जी जो हैं ये तो नंद नंदन के स्वरूप ही हैं। और ये श्रीमद् भागवत भी नंद नंदन ही है। और सच पूछो तो राजा परीक्षित भी नंद नंदन के स्वरूप हैं। और

46:07 वज्र में तो श्री कृष्ण के प्रद्युम्न प्रद्युम्न के अनिरुद्ध अनिरुद्ध के वज्र का उनके अंदर तो श्री कृष्ण का अंश स्पष्ट ही है। अब तो उद्धव जी की आज्ञा से अपनी माताओं के साथ वज्र जो है वो ब्रज में रहने लगे और बारंबार वहां श्रीमद् भागवत का प्रवचन श्री उद्धव जी महाराज सुनने लगे। अब श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रकाश हुआ और यहां ये लीला हुई, यहां ये लीला हुई और देखा वज्र ने साक्षात कि श्री कृष्ण के चरणों में मेरा स्थान है। अब तो श्री कृष्ण के चिंतन में वो मग्न हो गए और दूसरे लोग जो थे

46:55 वहां, वो सब श्री कृष्ण के प्रेम से भरपूर हो गए। अब वर्ण ऋषियों ने सूत जी से पूछा कि महाराज ये जो कथा सुनाई आपने वज्र की परीक्षित की सांडिल्य की उद्धव जी की इसके सुनने की विधि क्या है श्रीमद् भागवत किस प्रकार सुनना चाहिए तो उद्धव जी ने बताया कि देखो भगवान और भागवत ये दो चीज नहीं है स्वरूप मेंवा सच्चिद ानंद लक्षणम सच्चिदानंद है भगवान श्री कृष्ण और सच्चिदानंद है ये भागवत जब श्री कृष्ण प्रकट रहते हैं तो आंखों के

47:41 रास्ते से हृदय में प्रवेश करते हैं और जब प्रकट नहीं रहते हैं तो कानों के रास्ते से ह्रदय में प्रवेश करते हैं। ये कान में भगवान को पहुंचा करके कान के रास्ते से ह्रदय में डालने वाला श्रीमद् भागवत है। और यदि श्री कृष्ण की भक्ति पहले से हो और फिर भागवत श्रवण करें तो श्री कृष्ण का जो माधुर्य है और प्रेम दाता उनकी वो मधुरता मिठास मधुर मधुर मधुर रस रूप है अमृत रूप है ये श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से श्री कृष्ण का रस आ जाता है ये जितने वाक्य हैं और भागवत के जितने पद हैं।

48:28 एक-एक शब्द हैं। ये सब श्री कृष्ण के रूप हैं। और इसमें ज्ञान, विज्ञान, भक्ति, योग सब भरा हुआ है। और माया को ये मिटाने में समर्थ है। तो भागवत की महिमा को, शक्ति को कोई नहीं जानता है कि कितनी है क्योंकि ये अनंत है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश जितने हैं। वो सब अपनी बुद्धि से जितनी उनकी बुद्धि पहुंचती है, वहां तक भागवत की महिमा जानते हैं और प्रकट करते हैं। लोगों का कल्याण करने के लिए। यह राजा परीक्षित और सुखदेव का संवाद है। श्रीमद् भागवत और व्यास जी ने इसका

49:17 निर्माण किया है। 18,000 इसमें श्लोक हैं। कलयुग में जो लोग फंसे हुए हैं, व्याकुल हो रहे हैं, दुखी हो रहे हैं। अरे तो भाई किसी ग्राह ने तुमको पकड़ा है कि नहीं? ग्राह माने वो पानी में रहने वाला मगर नहीं। है ना? यह जो पूर्वज ग्रंथ है ना अपने मन में कहीं सुन ली कहीं देख लिया कहीं ऐसा ऐसा पहले होता था ये सब सुन लिया और सुन करके उसकी एक जिद बन गई मन में कि हमारे तो यही ठीक है और अपने जो ग्राह अपने मन में ग्राह बता लेते हैं इसी का नाम ग्राह है ग्राह माने बिना सोचेचारे

50:03 एक निराधार भाव से आधार की कल्पना करके और उसको ग्रहण करके बैठ जाते हैं। असल में दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है जो पीछे से तुम्हारे मन में बैठाई ना गई हो। ये मां है। ये पीछे से बैठाया गया हो। पैदा होने दो। हां ये बाप है। मां के कहने से तो आपको मानो। यह तुम्हारा भाई है। यह तुम्हारी पत्नी है। यह तुम्हारा पुत्र है। किसको साक्षात्कार होता है? कि ये मेरा पिता है और ये मेरा पुत्र है। ये तो सुन सुन के ही सारी बातें दुनिया में मानी हुई हैं। ये तुम्हारा देश इतना बड़ा है। ये तुम्हारी जाति इतनी बड़ी है। ये तुम्हारा मजहब इतना

50:49 बड़ा है। सब सुन तुम्हारा ये नाम है। मां के पेट से लेके आए थे। अपना नाम अरे बाद में रखा गया अब वो नाम ले के कोई गाली दे तो कैसा लगता है क्यों लगता है इसलिए कि हमारे अंदर ग्राह बैठ गया है ये हमारा ये नाम है ये हमारा नाम है ये सब ग्राहित में बैठ गए हैं। सो नारायण इस ग्राह से छुड़ाने के लिए मनुष्य सब भगवान है सब भगवत स्वरूप है ये यहां सुख है यहां दुख है ये भी ग्राह ही है और यह शत्रु है, यह मित्र है। यह भी ग्राह ही है। यह नरक है, यह स्वर्ग है। यह भी ग्राह ही है। यह सब ग्राहों से बचा करके

51:35 जहां ग्रहों की पहुंच नहीं है, उस परमात्मा के पास ले जाने वाला ये श्रीमद् भागवत है। तो इसके जो श्रोता होते हैं, वो भी दो तरह के होते हैं। एक अवर श्रोता और एक प्रवर श्रोता। अपर माने छोटे स्रोत छोटे धन से और एक होते हैं प्रवर माने बड़े बड़े श्रोता उसमें धन वन का काम नहीं रहता है किसी के पास ज्यादा धन है तो बड़ा श्रोता हो गया सो नहीं है किसी के पास ज्यादा बुद्धि है तो बड़ा श्रोता हो गया सो नहीं बड़ी जाति है तो बड़ा श्रोता हो गया ऐसा नहीं है श्रोता में कुछ गुण धर्म ऐसे होते हैं जिनसे श्रोता बड़े छोटे होते

52:22 हैं। तो बड़े श्रोता कौन है? तो बड़े श्रोता वे हैं जो चातक हैं, हंस हैं और सुख हैं और मीन है। जो मीन की तरह श्रोता है, जो सुख तोता के समान श्रोता है, जो हंस के समान श्रोता है और जो चातक के समान श्रोता है, वे श्रोता तो बड़े होते हैं। और जो फेड़िए की तरह स्रोता है और बैल की तरह स्रोता है, ऊंट की तरह स्रोता है, यह स्रोताओं में ही होते हैं वो। अरे भगवान हां कभी-कभी वक्ता बनके भी आ जाते हैं। वो बात दूसरी है जो सबकी उपेक्षा करके केवल श्री कृष्ण कथा

53:10 का ही श्रवण करें। व्रत ले ले कि हम श्री कृष्ण कथा के सिवाय दूसरी कथा नहीं सुनेंगे। वो चाहतक है। जैसे चातक मेघ के जल से प्रीति करता है और जल नहीं चाहता है वैसा श्रोता एक हंस श्रोता होता है जो कथा का सार सार ले लेता है और पानी में से दूध निकाल लेता है और एक सुख श्रोता होता है तो वो थोड़ा बोलता है जितना सीखा है उतना ही बोलता है जैसे कि सुखदेव सुख होता है अपने घर में पोपट होता है। उसको जितना सिखाया गया है उतना ही बोलता है।

53:55 और नारायण जो मीन की तरह श्रोता होता है वो जैसे दूध के समुद्र में डुबकी लगा गया हो। हां, वो स्वयं कभी बोलता नहीं है, बस रस लेता है, रस लेता है। और महाराज जो भेड़िए की तरह चिल्लाता है, बीच-बीच में वो बोल उठता है। बड़े जोर से बोल उठता है तो उससे श्रोताओं के कान में चोट लगती है। वो भेड़िए, वो भेड़िया श्रोता है, जैसे भेड़िए की आवाज सुनकर के हरिन डर जाते हैं। वैसे उसकी आवाज सुनकर के बीच-बीच में श्रोता लोग डर जाते हैं। एक गुरुंड श्रोता होता है। हां, वो एक चिड़िया है महाराज, वो हमेशा

54:43 दूसरों के मांस पर नजर रखता है। और एक होता है बैल श्रोता। वो बैल श्रोता क्या होता है? कि उसके सामने चाहे अंगूर डालो और चाहे भूसा डालो, भूस डालो। वो दोनों को एक सरीखा खाता है और ऊंट ऊंट जो है तो वो ऊंट श्रोता कौन सा है? तो ऊंट श्रोता वो है कि उसके सामने महाराज अंगूर डाल दो और नीम की पत्ती डाल दो कड़वी कड़वी तो नीम की पत्ती खाएगा और अंगूर नहीं खाएगा। तो वो श्रोता जो महाराज अब 5000 10 हजार शब्द बोले गए उसमें कोई एकांत शब्द शुद्ध हो गया तो उसको पकड़ लिया। एका आध वाक्य गलत हुआ तो उसको पकड़ लिया। है ना? जो गलती

55:28 गलती होती है, कड़वी कड़वी चीज होती है, उसको वो पकड़ लेता है। अभी एक जगह कहीं गीता का प्रवचन हो रहा था, तो वो मैंने उसमें बताया कि श्री कृष्ण ने भक्ति ना करने वालों को अच्छी खांसी गाली सुनाई है। तो एक सुना दी उसमें और विधि तो क्रूर संसारस नरा क्रूर है नराम है ऐसे तो उनको गीता से प्रवचन की और कोई बात नहीं याद रही वही बोले महाराज श्री कृष्ण ने भी गाली दी है श्री कृष्ण ने भी गाली दी है तो वो बात उनको याद रह गई तो ऐसे ऊ श्रोता

56:14 भी होते हैं और कोई भ्रमर रूप श्रोता होता है, कोई गधा रूप श्रोता होता है। आ तो महाराज जो सामने बैठे और वक्ता की आंख की ओर देखे और प्रणाम करके दूसरी बात ना करे। केवल भगवान की बात करे। वो अच्छा श्रोता है। उसके मन में भगवान की लीला श्रवण करने की इच्छा होती है। और वो महाराज अंजलि बांध के बैठता है और जो जो सुनता है उस पर उसको विश्वास होता है। क्योंकि ये सृष्टि तो सारी विश्वास की है। इसमें सच और झूठ अच्छा और बुरा कुछ नहीं होता है। जिसका

57:02 जहां विश्वास है, किसी को मंदिर तोड़ने का विश्वास दिला दिया गया है, तो मंदिर तोड़ता है और किसी को पूजा करने का विश्वास दिला दिया गया है, तो पूजा करता है। कोई जनेऊ पहनता है तो कोई जनेऊ निकाल देता है। तो कोई सब कुछ खाता है तो कोई बहुत सोच विचार के फल फूल खाता है, गंगाजल पीता है। तो यह सब जिसके मन में जैसा बैठा दिया गया है वो उसी में फस गया है और उसी में चक्कर काट रहा है। तो असल में यह जो भगवत संबंधी बातें सुनने को मिलती हैं उनमें विश्वास होना चाहिए। भगवान में बुद्धि लगे, संसार की अपेक्षा ना रहे। जो दुखी हैं उनकी भलाई करने का मन हो, दया

57:49 करने का मन हो। और एक बात को तरह तरह से समझा सकता हो कि ऐसा श्रोता होना चाहिए। ये श्री भारत भूमि जो है ये भागवत का निवास स्थान है। इसमें सब अधिकारियों के लिए जैसे भगवान सबका भला करते हैं। कोई तमोगुणी हो, रजोगुणी हो, सतोगुणी हो, गुणातीत हो, भगवान सबका भला करते हैं। वैसे ये श्रीमद् भागवत सृष्टि में सबका भला करने के लिए आया हुआ है। यदि इसकी कोई सेवा करे, इसको सुने, इसको पढ़े। तो सारा संकट जो सृष्टि का है, वो दूर हो

58:35 जाता है। परीक्षित को जो सात दिन में सुनाया गया, वो तो केवल इसलिए कि उनकी आयु सात ही दिन बाकी थी। तो परीक्षित की आयु की संख्या से, परीक्षित को 7 दिन में सुनाया गया। इसका मतलब यह नहीं है कि 8 दिन में ना सुने, ये 10 दिन में ना सुने, ये 15 दिन में ना सुने। वो तो परीक्षित की उम्र ही सात दिन थी। इसलिए भागवत सात दिन में राजा परीक्षित को सुनाया गया। इसलिए महाराज जिसको बरसों की सुविधा हो वो एक बरस सुने, महीने भर सुने, रोज सुने, जीवन भर सुने। ये तो श्रीमद् भागवत सबके लिए है। सुखदेव और परीक्षित का जो संवाद है वो निर्गुण संवाद है। वो तो सृष्टि से

59:23 छुड़ाने वाला मोक्ष देने वाला परमात्मा की प्राप्ति और प्रेम देने वाला संवाद है। यदि उससे तुम जो प्रेम चाहते हो मोक्ष चाहते हो तो वो मिलेगा। और यदि धन चाहते हो संसार का ऐश्वर्य वैभव चाहते हो तो वो भी मिलेगा। यह सबको देने के लिए यह श्रीमद् भागवत प्रकट हुआ है। यह है श्रीमद् भागवत का स्कंद पुराण है। वो जो भागवत में लोग सप्ताह में जो पुराण सुनाते हैं महाराज में जिसमें भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा है और जिसमें आत्मदेव ब्राह्मण की और गोकर्ण की और धुंधकारी की कथा है वो तो पद्म पुराण का महात्म है। पद्म पुराण में भागवत का महात्म है। और ये

1:00:08 जो मैंने आपको अभी सुनाया ये स्कंद पुराण में श्रीमद भागवत का महात्म है और ये भक्तों के प्रेमियों के सुनने के लिए यही महात्म है। नारायण असल में देखो तो ये ज्ञान और वैराग्य जो है ये भक्ति के बेटे हैं। तो आप यह मत समझना कि भक्ति नाम की एक स्त्री थी और उसके ज्ञान वैराग्य नाम के दो बेटे हुए थे तो भक्ति माने तुम्हारे ह्रदय में रहने वाली भक्ति और जब वो भक्ति भगवान के साथ जुड़ती है भक्ति माने प्रेम विशिष्ट ज्ञान जिस ज्ञान में प्रेम भी मिला हुआ हो उस

1:00:56 ज्ञान का नाम भक्ति है। बेहोशी का नाम भक्ति नहीं है। बेहोशी भक्ति नहीं है। भक्ति में होशवास है। लेकिन उस होशवास में जिसकी जानकारी है वो जो भगवान है उनके प्रति प्रेम है। एक ज्ञान होता है वो केवल मल को छाक करके, मलिनता को छाप करके और वस्तु का शुद्ध दर्शन करा देता है। और भक्ति वो ज्ञान है जो मलिनता को छाक करके और शुद्ध वस्तु में प्रीति दे देती है। तो यह ज्ञान में प्रीति क्या है? ज्ञान में प्रीति है ज्ञान का थिरकना। थिरकना माने नृत्य। नाचते हुए ज्ञान का नाम आनंद में

1:01:43 भरकर नृत्य करते हुए थिरकते हुए ज्ञान का नाम है भक्ति प्रेम। और जहां ज्ञान में नृत्य नहीं होता और शांत होता है, समाधि लग जाती है, उसको बोलते हैं पूरा ज्ञान। वो केवल ज्ञान ही ज्ञान है। तो ये भक्ति वो ज्ञान है जिसमें रस का मिश्रण है। रस मिला हुआ है। केवल दृश्य और दृष्टा का विभाग हो के दृ मात्र ब्रह्म है। इतना ही नहीं बल्कि वो आनंद रूप जो ज्ञान है, ज्ञान स्वरूप जो आनंद है, वो दृश्य के रूप में भी जैसे ज्ञान प्रतीति के रूप में फैलता है। जैसे सत्ता आकार के रूप में फैलती है। ये जो सद वस्तु है ये सब सकल

1:02:30 सूरत बन जाती है। और ज्ञान जो है वो प्रतीति बन के दिखता है और आनंद जो है वो भगवान की लीला रसमय मधुमय बन करके प्रकट होता है। तो उसी रसमय मधुमय ज्ञान की अभिव्यक्ति को भक्ति बोलते हैं। और वह व्यक्ति के हृदय में जब आती है तो सारा सारी सृष्टि भगवन मय भगवान का स्वरूप हो जाता है और आनंद ही आनंद और मह आनंद की गंध बहती है और आनंद का रस की रस गंगा बहने लगती है। आनंद का सौंदर्य बिखर जाता है। आनंद का माधुर्य सबके ऊपर छा जाता है। हम एक सुकुमारता में कोमलता में मग्न हो

1:03:16 जाते हैं और आनंद का संगीत ही चारों ओर छा जाता है। बस आनंद आनंद आनंद इसी आनंद को प्रकट करने के लिए यह श्रीमद् भागवत आया है।

Share

More video summaries