Consciousness

Brief Summary

This video explores the complex topic of consciousness, addressing its definition, importance, and the challenges surrounding its understanding. Key points include:

  • Consciousness is a fundamental yet challenging concept, interconnected with personal experience and subjective feelings (qualia).
  • Historical views on consciousness, including dualism and materialism, are discussed, shedding light on philosophical debates, like the "Hard Problem" of consciousness.
  • Neuroscience and psychology's evolving role in exploring consciousness highlight ongoing questions about the relationship between physical processes and subjective experiences.

What is Consciousness?

The video begins by asking what consciousness is, acknowledging that while it seems simple, it's quite complex. Understanding consciousness necessitates using our consciousness itself, making it difficult to grasp. Despite its simplicity, top philosophers and scientists have been grappling with consciousness for thousands of years, with significant studies underway in the 21st century, examining its role and nature.

The History and Problematic Nature of Consciousness

Historically, many scientists avoided discussing consciousness due to its challenging nature, but current research in psychology, biology, and neuroscience is addressing these "hard problems." The video discusses paradigms like dualism and materialism, where dualism posits the mind and body as separate entities while materialism argues that everything, including consciousness, is physical. The "Hard Problem," introduced by David Chalmers, refers to the difficulty of explaining how physical processes lead to subjective experiences.

Subjectivity and Qualia

The video delves into personal experiences (qualia) and their subjective nature, raising concerns about whether different people perceive reality similarly. It highlights how our personal experiences, like colors and smells, are subjective and challenging to communicate. This leads to discussions on the difficulty of bridging the gap between physical experiences and mental perceptions.

Historical Philosophical Views

Philosophers have debated the nature of consciousness for over 2,000 years, with theories like Cartesian dualism positing the separation of mind and body. Modern scientists predominantly endorse materialism, rejecting dualism. The discussion touches on how the body impacts the mind’s experiences, leading to questions about pain and subjective experience.

Understanding the Nature of Consciousness

Neuroscience is poised to address questions about consciousness, emphasizing the need to unravel complicated connections in the mind. The ongoing exploration of how brain activity elicits experiences remains a critical focal point in understanding consciousness and subjective understanding.

The Role of Experiences

The discussion emphasizes that understanding consciousness requires examining the core of experiences and subjective feelings. It questions what it means to experience things subjectively and how they tie into personal identity, showcasing the inherent complexities of consciousness.

Consciousness and Its Implications

The video discusses whether consciousness is an extra element within living beings or an intrinsic part of them. It presents a key philosophical question: how does the brain's physical state create subjective experiences like feelings? These inquiries serve as a foundation for ongoing research and insight into consciousness.

Philosophers and Scientists Debate Consciousness

Notable philosophers and scientists present differing views on consciousness, ranging from Patricia Churchland's viewpoint that the “hard problem” may not exist to Thomas Nagel's focus on subjective experiences. Their discussions reveal the complexity and multifaceted nature of consciousness in humans and potentially other living beings.

Exploring the "Self" and Consciousness

The video introduces the idea of the self, questioning its existence and nature. Philosophers have extensively examined how humans perceive their identities and how that relates to their consciousness. Self-awareness, personal identity, and the interconnectedness of experiences and perceptions are crucial aspects explored in this context.

Consciousness in the Context of Science

The correlation between brain functionality and consciousness is significant. The video outlines how the human brain operates and interacts with subjective experiences through various neurons and networks. It emphasizes the ongoing challenge for scientists to explain how consciousness arises from these neural activities.

Consciousness and Its Illusions

The concept that consciousness may be an illusion is presented, challenging standard perceptions of reality. This conclusion suggests that experiences may not necessarily point to an underlying self, complicating the notion of consciousness further.

The Impact of Meditation

The exploration of altered states of consciousness through practices like meditation showcases its ability to influence subjective experience. The video discusses different techniques and their potential effects on mindfulness, perceptions, and self-awareness, illustrating how meditation may help individuals understand their consciousness better.

Summarizing Consciousness

The video culminates with reflections on consciousness as an elusive yet critical aspect of human experience. It raises questions about identity, perception, and what it truly means to be conscious. Engaging with these questions initiates deeper inquiries into the world and our experiences within it.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “Consciousness”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:01 होश या कॉन्शियसनेस क्या है? सुनने में एक बहुत ही आसान सा सवाल लगता है। लेकिन असल में ऐसा है नहीं। होश या जिसे हम कॉन्शियसनेस भी कहते हैं। एक ऐसी चीज है जो हमारे लिए सबसे साफ भी है और समझने में सबसे मुश्किल भी। मुश्किल इसलिए क्योंकि हमें अपने होश को समझने के लिए खुद अपने होश का ही इस्तेमाल करना पड़ता है। यह थोड़ा अजीब है। जैसे अपनी आंखों से अपनी ही आंखों को देखने की कोशिश करना। यही वजह है कि हजारों सालों से बड़े-बड़े फिलॉसफर्स और साइंटिस्ट इस पर अपना सिर

0:47 खपा रहे हैं। एक समय तो ऐसा था जब साइंटिस्ट ने इस टॉपिक पर बात करना ही बंद कर दिया था। पर अच्छी खबर यह है कि आज 21 सेंचुरी में होश यानी कॉन्शियसनेस की पढ़ाई जोरों पर है। अब साइकोलॉजी, बायोलॉजी और न्यूरोसाइंस इस लायक हो गए हैं कि वे इन टेढ़े सवालों का सामना कर सके। कि आखिर हमारे होश यानी कॉन्शियसनेस का काम क्या है? क्या हम इसके बिना भी जी सकते थे? क्या होश क्या कॉन्शियसनेस सिर्फ एक धोखा या वहम या जिसे हम इल्ल्यूजन कहते हैं वो है।

1:34 लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह पहेली सुलझ गई है। आज भी यह उतनी ही गहरी है जितनी पहले थी। फर्क बस इतना है कि अब हम दिमाग के बारे में इतना जानते हैं कि हम इस सबसे बड़े सवाल द हार्ड प्रॉब्लम से टकराने के लिए तैयार हैं। आखिर कैसे दिमाग के लाखों नन्हेन न्यूरॉन्स यानी दिमाग के बारीक तार जब बिजली की तरह दौड़ते हैं तो उससे मेरी अपनी एक पर्सनल फीलिंग एक एक्सपीरियंस पैदा होती है। अगर हमें होश को समझना है तो हमें इस प्रॉब्लम को सीरियसली लेना होगा।

2:19 बहुत से लोग दावा करते हैं कि उन्होंने यह गु्थी यह पहेली सुलझा ली है। कोई क्वांटम थ्यरी बताता है तो कोई जादुई शक्तियां। लेकिन ज्यादातर लोग उस गहरी खाई को नजरअंदाज कर देते हैं जो फिजिकल दुनिया यानी हड्डी मांस की शरीर और मेंटल दुनिया यानी मन की फीलिंग्स के बीच है। जब तक हम इस खाई को नहीं समझेंगे हम असल में होश यानी कॉन्शियसनेस की बात कर ही नहीं रहे। फिलॉसफर्स के लिए यह 2000 साल पुरानी समस्या है। रोज की जिंदगी में हमें ऐसा लगता है कि दुनिया में दो अलग तरह की चीजें हैं

3:07 जिन्हें जोड़ना नामुमकिन सा है। एक तरफ है हमारा अपना एक्सपीरियंस। अभी इस वक्त मैं दूर पहाड़ पर घर और पेड़ देख सकता हूं। सड़क पर गाड़ियों का शोर सुन सकता हूं। अपने कमरे की गर्माहट महसूस कर सकता हूं। यह सब मेरी अपनी पर्सनल फीलिंग्स हैं। इन फीलिंग्स का स्वाद जिसे इंग्लिश में क्वालिया कहते हैं वो यह है कि मैं जो देख या महसूस कर रहा हूं वो मैं किसी और को कैसे वैसे का वैसा समझाऊं। क्या पता जिसे मैं लाल कहता हूं वो आपकी आंखों के लिए कुछ और हो।

3:52 या कॉफी की जो खुशबू मुझे आती है, वह आपको भी वैसी ही लगती हो। इन अजीब और अनोखी फीलिंग्स को ही ग्वालिया कहा जाता है। जैसे उस लाल मग्गी का लाल रंग, बिल्ली के बालों की नरमी या ताजी कॉफी की खुशबू। यह सब हमारे लिए एकदम सच और असली है। हमारी पूरी दुनिया इन्हीं फीलिंग से बनी है। दूसरी तरफ मुझे पूरा यकीन है कि बाहर एक असली फिजिकल दुनिया भी है। अगर मैं मना कर दूं कि बाहर कुछ नहीं है तो मैं यह कैसे समझाऊंगा कि

4:38 दरवाजा खोलने पर बिल्ली अंदर आ जाती है और डेस्क पर गंदे पैरों के निशान छोड़ देती है। दिक्कत यही है कि यह दो चीजें बाहर की दुनिया और अंदर की फीलिंग एक दूसरे से एकदम अलग लगती हैं। एक तरफ वह चीजें हैं जिनका वजन है, साइज है जिन्हें नापा जा सकता है और दूसरी तरफ है हमारी पर्सनल फीलिंग जैसे दर्द का एहसास या सेब का लाल रंग। इतिहास में ज्यादातर लोगों ने यही माना है

5:23 कि यह दो अलग दुनिया है। इसे ही डलिज्म कहते हैं। दुनिया के ज्यादातर धर्म भी यही मानते हैं। जैसे मुस्लिम्स और क्रिश्चियंस एक कभी ना खत्म होने वाली सोल या रूह में यकीन रखते हैं। और हिंदू आत्मा में सिर्फ बुद्ध धर्म ही है जो किसी अंदरूनी आत्मा के विचार को नहीं मानता। 17th सेंचुरी में रेनेडेकार नाम के एक फिलॉसफर ने एक थ्यरी दी जिसे कार्टजियन डलिज्म कहते हैं। उन्होंने कहा कि मन और दिमाग दो अलग-अलग

6:10 चीजों से बने हैं। मन का कोई वजन या जगह नहीं होती। जबकि शरीर फिजिकल चीजों से बना है। पर सवाल यह उठा कि यह दोनों आपस में बात कैसे करते हैं? आज के ज्यादातर साइंटिस्ट इस दो दुनिया वाली बात को नहीं मानते। वे मटेरियलिज्म यानी भौतिकवाद को मानते हैं। उनका कहना है कि सिर्फ फिजिकल चीजें यानी मैटर ही असली है। पर फिर वही सबसे बड़ा सवाल सामने आ जाता है कि सिर्फ मांस और हड्डी से बना एक फिजिकल दिमाग फीलिंग कैसे पैदा कर सकता

6:56 है? 1994 में डेविड चारमर्स ने इसे द हार्ड प्रॉब्लम का नाम दिया। उन्होंने कहा कि बाकी चीजें समझना तो आसान है। जैसे हम कैसे देखते हैं, कैसे याद रखते हैं या हम कैसे जागते या सोते हैं। यह सब तो शायद हम कभी ना कभी समझ ही लेंगे। लेकिन असली टेढ़ी खीर तो यह समझना है कि हमें अंदर से महसूस क्यों होता है? हम बिना फीलिंग वाले पुतले क्यों नहीं है? हम ज़ॉम्बी क्यों नहीं है? जो सब काम तो करते हैं पर जिन्हें अंदर से कुछ महसूस नहीं होता।

7:46 डिकार्ड ने समझाया कि जब हमें दर्द होता है तो हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है। उन्होंने बताया कि हमारे शरीर में बहुत ही पतली पतली नलियां होती हैं। ट्यूब्स जिनमें एनिमल स्पिरिट्स बहते हैं। जो शरीर को हरकत यानी एक्शन करने का सिग्नल देते हैं। लेकिन जब बात होश की आई, कॉन्शियसनेस की आई तो उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अलग मन की दुनिया है। उन्होंने सोचा कि यह मन और हमारा शरीर दिमाग के बीचोंबीच मौजूद एक छोटी सी जगह जिसे पीनियल ग्लैंड कहते हैं। उसके जरिए

8:32 एक दूसरे से जुड़ते हैं। हर कोई थॉमस चैलमर्स की बात से सहमत नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि सबसे बड़ा सवाल जैसा कुछ है ही नहीं। उन्हें लगता है कि हमने होश को समझने का तरीका ही गलत चुना है। अमेरिकन फिलॉसफर पेट्रिशिया चर्चलैंड इसे एक बेवकूफ बनाने वाला सवाल कहती हैं। उनका मानना है कि हम पहले से यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि कौन सा सवाल सच में मुश्किल होगा। उनका कहना है कि अगर हम यह समझ लें कि दिमाग चीजों को कैसे देखता है, यादें कैसे

9:18 बनती है और हम ध्यान यानी अटेंशन कैसे लगाते हैं तो पीछे कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं बचेगा जिसे हम होश कह सकें। यह बातें जरूरी है। इसलिए आगे बढ़ने से पहले हमें यह समझना होगा कि आखिर होश कॉन्शियसनेस असल में है क्या? एक चमगादड़ होना कैसा लगता है? एक बैट होना। यह एक बहुत ही अजीब लेकिन फेमस सवाल है। 1974 में थॉमस नेगल ने यह सवाल पूछा था ताकि वह समझा सके। कि होश आखिर है क्या?

10:04 उन्होंने कहा कि होश का असली मतलब है सब्जेक्टिविटी यानी अपना नजरिया। अगर एक बैट होने का अपना एक अलग एक्सपीरियंस है यानी उस बैट को अंदर से कुछ फील होता है तो इसका मतलब है कि वह होश में है। अगर उसे अंदर से कुछ भी महसूस नहीं होता तो वह होश में नहीं है। निगल ने बैड की एग्जांपल इसलिए दी क्योंकि वे हमसे बहुत अलग है। वे उड़ते हैं। अंधेरे में रहते हैं। पेड़ों पर उल्टे लटकते हैं और दुनिया को देखने के लिए आंखों की जगह आवाज की गूंज का इस्तेमाल करते हैं। उनका एक्सपीरियंस हमारे

10:52 एक्सपीरियंस से एकदम अलग है। होना कैसा लगता है? व्हाट इट इज लाइक टू बी? अगर किसी जानवर, कंप्यूटर या बच्चे को अंदर से कुछ भी महसूस होता है तो वह होश में है, कॉन्शियस में है। वरना नहीं। सब्जेक्टिविटी का मतलब है कि चीजें मुझे कैसी लग रही है? दुनिया बाहर से कैसी दिखती है? उससे अलग मेरी अपनी फीलिंग क्या है? क्वालिया यानी फीलिंग का स्वाद। किसी चीज को महसूस करने का वह खास अंदाज जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। जैसे सेब

11:38 का लाल रंग या पेंट की खुशबू। कुछ बड़े विद्वान मानते हैं कि ऐसी कोई चीज ही नहीं है जिसे हम क्वालिया कहे। और द हार्ड प्रॉब्लम है। सबसे बड़ा सवाल कि आखिर यह हार्ड मांस का बना दिमाग या फिजिकल ब्रेन जिसमें सिर्फ न्यूरॉन्स है। दिमाग के बारीक तार है वो यह अंदर वाली फीलिंग या सब्जेक्टिव एक्सपीरियंस कैसे पैदा करता है? बेड्स जब उड़ते हैं तो वे अपने मुंह से बहुत तेज आवाज वाली चीखें निकालते हैं। फिर उनके सेंसिटिव कान उन इकोस को समझते हैं। उन गूंजों को जो चीजों से टकराकर

12:25 वापस आती हैं। इस तरह उन्हें अपने आसपास की दुनिया का पता चलता है। अब सोचिए दुनिया को इस तरह एक्सपीरियंस करना कैसा लगता होगा। आप यह सोचकर इसका अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगर मैं बैठ होता तो कैसा लगता? क्योंकि अगर आप एक पढ़े लिखे और बोलने वाले बैट बन गए तो आप एक नॉर्मल बैट रह नहीं जाएंगे। और इसके उल्टा भी कि अगर आप सच में एक नॉर्मल बैट बन गए जो ना सोच सकता है ना बोल सकता है तो आप अपने ही सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे। निगल का कहना है कि हम इसे कभी जान ही नहीं सकते और इसीलिए यह सवाल कभी हल नहीं

13:14 होगा। कभी सॉल्व नहीं होगा। इसी वजह से उन्हें मिस्टीरियन यानी इस पहेली का राज मानने वाला कहा जाता है। एक और ऐसे ही मिस्टीरियन है कोलिन मैगिन। कोलिन मैगिन का कहना है कि हम इंसान इस होश को समझने के मामले में पूरी तरह बंद हैं। कॉग्निटिवली क्लोज्ड है। मतलब हमारे पास इसे समझने की कोई उम्मीद नहीं है। ठीक वैसे ही जैसे कुत्ता कभी अखबार नहीं पढ़ सकता। भले ही वह उसे रोज अपनी दुकान से खुशी-खुशी उठाकर लाता हो।

14:03 साइकोलॉजिस्ट स्टीफन पिंकर भी यही मानते हैं कि हम शायद दिमाग के काम करने के सारे तरीके तो समझ ले पर यह जागने का जादू या कॉन्शियसनेस हमेशा हमारी पहुंच से बाहर रहेगा। ज्यादातर लोग नेगल की तरह हार नहीं मानते। पर उनके सवाल ने हमें यह याद दिलाया कि होश यानी कॉन्शियसनेस की बात करते समय क्या चीज सबसे जरूरी है। आप सिर्फ दिमाग के काम करने, याद रखने या प्रॉब्लम सॉल्व करने जैसी फिजिकल बातों को समझाकर यह नहीं कह सकते कि आपने होश को

14:48 समझा दिया। अगर आप वाकई होश की बात कर रहे हैं तो आपको अपने नजरिए पर अपने सब्जेक्टिविटी पर बात करनी ही होगी। या तो आपको सबसे बड़ा सवाल हल करना होगा कि यह फीलिंग इस मांस हड्डी की दुनिया में कैसे पैदा होती है? या फिर अगर आप कहते हैं कि होश यानी कॉन्शियसनेस सिर्फ एक धोखा है, सिर्फ एक इल्यूजन है या इसका कोई वजूद ही नहीं है तो आपको यह समझाना होगा कि यह इतना असली क्यों लगता है जो भी हो। आप होश की बात तभी कर रहे हैं

15:34 जब आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि होना कैसा लगता है? व्हाट इट इज लाइक टू बी। होश के इस असली मतलब को नेट ब्लॉक ने फिनोमिनालिटी या फिनोमिनल कॉन्शियसनेस का नाम दिया। ब्लॉक के हिसाब से दो तरह के होश होते हैं। एक तो फिनोमिनल जिसका मतलब है कि किसी हाल में होने की फीलिंग और दूसरा एक्सेस कॉन्शियसनेस। जिसका मतलब है दिमाग में मौजूद जानकारी का सोच विचार या एक्शन या काम के लिए इस्तेमाल होना।

16:20 निगल जिस बारे में बात कर रहे थे वह फिनोमिनल वाला होश है जो इस पूरी पहेली की जड़ है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अब हम इस पहेली की सबसे बड़ी बहस के लिए तैयार हैं। सवाल यह है कि क्या होश क्या कॉन्शियसनेस कोई एक्स्ट्रा चीज है? कोई एक्स्ट्रा इग्रेडिएंट है जो हम इंसानों में सोचने और महसूस करने की ताकत के साथ ऊपर से जुड़ी है या फिर यह हर उस जीव का एक जरूरी हिस्सा है एक इंट्रिंसिक पार्ट है जो देख सोच और

17:09 महसूस कर सकता है। यही वह चाबी वाला सवाल है जिस पर सब कुछ टिका है। आप अभी खुद सोचिए कि आपको क्या लगता है क्योंकि दोनों रास्तों के नतीजे बहुत हैरान करने वाले हैं। एक तरफ अगर होश अगर कॉन्शियसनेस कोई एक्स्ट्रा चीज है तो हम यह पूछना चाहेंगे कि यह हमारे पास है ही क्यों? इसका काम क्या है? और यह हमें मिला कैसे? इस सोच के हिसाब से तो यह भी मुमकिन है कि

17:55 हम इसके बिना भी पैदा हो सकते थे। जैसे कोई रोबोट तो फिर यह क्यों आया? इससे हमें क्या फायदा मिला? यहां सबसे बड़ा सवाल द हार्ड प्रॉब्लम सच में बहुत मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ अगर होश अगर कॉन्शियसनेस दिमाग के काम करने का एक ऐसा हिस्सा है जिसे अलग नहीं किया जा सकता तो यह सारे सवाल ही बेकार हैं। इस सोच के हिसाब से जिसे फंक्शनलिज्म भी

18:42 कहते हैं। जब भी जीव जो बुद्धिमान होगा, देख पाएगा, याद रख पाएगा और जिसमें फीलिंग्स होंगी, इमोशंस होंगे। वह पक्का होश में भी होगा, हमेशा कॉन्शियस होगा। यहां होश या फीलिंग का स्वाद, कॉन्शियसनेस और क्वालिया जैसी अलग से कोई चीज नहीं बचती। इस नजरिए से देखें तो कोई गहरी पहेली या सबसे बड़ा सवाल है ही नहीं। तब हमारा काम बदल जाता है।

19:29 तब हमें बस यह समझाना होता है कि हमें ऐसा क्यों लगता है कि कोई बड़ी प्रॉब्लम है या हमें नॉन फिजिकल एक्सपीरियंस हो रहे हैं। यहीं पर कॉन्शियसनेस को एक धोखा एक इल्यूजन मानने का विचार आता है। क्योंकि ना तो होश वैसा है जैसा दिखता है और ना ही यह सबसे बड़ा सवाल है। हमें बस यह समझाना होगा कि यह धोखा यह इल्लुजन हमारे दिमाग में पैदा कैसे होता है। अगर इन दो रास्तों के बीच का फर्क समझना

20:16 थोड़ा मुश्किल लग रहा है तो एक दिमागी खेल एक थॉट एक्सपेरिमेंट आपकी मदद कर सकता है। सोचिए कि कोई बिल्कुल आपके जैसा दिखता है। आपके जैसा ही काम करता है। आपकी तरह ही सोचता और बोलता है। लेकिन उसके अंदर बिल्कुल भी होश नहीं है। बिल्कुल भी कॉन्शियसनेस नहीं है। इस दूसरे आपके पास अपनी कोई पर्सनल फीलिंग नहीं है। वो जो भी एक्शन करता है उसके पीछे जागने की रोशनी नहीं है। यह बिना होश वाला जीव कोई फिल्मों वाला

21:03 डरावना भूत नहीं बल्कि वही है जिसे ज़ॉम्बी कहते हैं। ऐसे ज़ॉम्बीज़ के बारे में सोचना तो बहुत आसान है। पर क्या यह सच में हो सकते हैं? यह छोटा सा दिखने वाला सवाल पूरी दुनिया को उलझाने वाली मुश्किलों की तरफ ले जाता है। हां कहने वाले लोग मानते हैं कि ऐसी दो चीजें होना मुमकिन है। ऐसे दो सिस्टम्स होना पॉसिबल है। जो बाहर से एक जैसा काम करें। पर उनमें से एक होश में हो और दूसरा एकदम खाली।

21:51 चलम इसी हां वाली तरफ है। उनका दावा है कि ऐसे पुतलों के बारे में, ऐसे ज़ॉम्बीज के बारे में सिर्फ सोचा ही नहीं जा सकता बल्कि वे पॉसिबल भी हैं। शायद इस दुनिया में नहीं तो किसी और दुनिया में। वह अपने ही एक पुतले जुड़वा का ख्याल करते हैं जो बिल्कुल चैलमर्स जैसा बर्ताव करता है। पर उनके पास कोई अंदरूनी दुनिया नहीं है। ना ही उसे सेब का लाल रंग या कॉफी की खुशबू जैसी कोई फीलिंग होती है। उस पुतले डेविड के मन के अंदर सब अंधेरा

22:37 है। कुछ विद्वानों ने तो ऐसी पुतलों वाली धरती की कल्पना भी की है जहां सब पुतले रहते हैं या शायद कुछ जिंदा विद्वान ही असल में पुतले हो जो होश में होने का नाटक कर रहे हो नहीं कहने वाले लोग जैसे चर्चलैंड और डेनियल डेनट मानते हैं कि यह पुतले यह ज़ॉम्बीस वाली बात ही एकदम बेकार है। उनका कहना है कि यह विचार ही गलत है क्योंकि कोई भी ऐसी चीज जो चल सके, बात कर सके, सोच सके, खेल सके, अपने कपड़े चूम

23:24 सके और अच्छे खाने का मजा ले सके। उसका होश में होना जरूरी है। उनकी शिकायत यह है कि जब लोग इस पुतले के बारे में सोचते हैं तो वे बेईमानी करते हैं। वे इस पुतले की डेफिनेशन को ठीक से नहीं समझते। अगर आप बेईमानी नहीं करना चाहते तो याद रखें कि उस पुतले उस ज़ॉम्बी और एक आम इंसान में बाहर से रत्ती भर भी फर्क नहीं होना चाहिए। मतलब आप उस पुतले से उसके एक्सपीरियंस के बारे में पूछकर या उसे टेस्ट करके पकड़ नहीं सकते।

24:11 क्योंकि रूल के अनुसार वह बिल्कुल एक होश वाले इंसान जैसा ही बिहेव करेगा, बर्ताव करेगा। आलोचकों का कहना है कि अगर आप नियमों को ठीक से मानेंगे तो यह पुतले वाला विचार अपने आप ही खत्म हो जाएगा। अब आप आसानी से समझ सकते हैं कि यह पुतला सिर्फ उस सबसे बड़े सवाल को सोचने का एक मजेदार तरीका है। क्या होश क्या कॉन्शियसनेस कोई खास एक्स्ट्रा चीज है जो हम होश वाले इंसानों को मिली है।

24:57 या फिर यह एक ऐसी चीज है जो सोचने और महसूस करने की ताकतों के साथ अपने आप चली आती है। अगर आप मानते हैं कि यह एक एक्स्ट्रा चीज है तो आप यह भी मान सकते हैं कि यह सब होश वाले इंसानों के बजाय पुतलों की तरह भी पैदा हो सकते थे। और शायद आपका पड़ोसी भी एक पुतला हो। एक ज़ॉम्बी हो। लेकिन अगर आप मानते हैं कि यह हमारी काबिलियत का ही एक अटूट हिस्सा है तो यह पुतले या ज़ॉम्बी कभी हो ही नहीं सकते। और यह पूरा आईडिया ही गलत है।

25:44 वैसे मुझे तो यह पूरा आईडिया ही गलत लगता है। फिर भी यह सबको अपनी तरफ खींचता है। क्योंकि एक पुतली के बारे में, एक ज़ॉम्बी के बारे में सोचना बहुत आसान है। लेकिन किसी चीज को सोचना कितना आसान है, यह इस बात का सबूत नहीं है कि वह सच भी है। तो चलिए इसी सवाल के एक दूसरे हिस्से पर गौर करते हैं कि क्या हमारा होश कि क्या हमारा कॉन्शियसनेस सच में कुछ करता भी है या नहीं। लोग होश की पावर के बारे में बात करते हैं। पावर ऑफ कॉन्शियसनेस के बारे में। यह

26:31 ख्याल बहुत आम है कि हमारा होश हमारा कॉन्शियसनेस एक तरह की ताकत है जो दुनिया पर असर डाल सकती है। जैसे जब मैं हाथ हिलाने का फैसला करता हूं और मेरा हाथ हिल जाता है या फिर कुछ लोग तो इसे और आगे ले जाते हैं। जैसे दिमाग की शक्ति से इलाज करना साइकिक हीलिंग या दूर बैठे दूसरे के मन की बात जान लेना टेलीपैथी। इस पावर के बारे में सोचना बहुत आसान है। जैसे कि हमारा मन बाहर निकलकर चीजों को बदल रहा हो। लेकिन क्या इस बात का कोई मतलब बनता है?

27:19 जैसे ही आप याद करते हैं कि होश का मतलब कॉन्शियसनेस का मतलब सिर्फ आपका अपना नजरिया है। आपकी अपनी सब्जेक्टिविटी है। तो यह बात थोड़ी कम जमती है। भला होना कैसा लगता है? कोई ताकत कैसे हो सकती है? यह सब्जेक्टिविटी कोई ताकत कैसे हो सकती है? पेड़ का हरा रंग महसूस करने से कोई चीज हिल कैसे सकती है? इसे समझने का एक तरीका यह है कि सोचिए कि अगर हम होश को निकाल दें तो क्या होगा? जाहिर है जो बचेगा वो बिना फीलिंग वाला

28:05 पुतला तो नहीं होगा। वो ज़ॉम्बी तो नहीं होगा। क्योंकि वह तो बाहर से बिल्कुल असली इंसान जैसा ही दिखता है। तो जो इंसान बचेगा वह असली इंसान से अलग कैसे होगा? वह क्या नहीं कर पाएगा? शायद आप सोचें कि फैसले लेने के लिए होश जरूरी है। पर हम जानते हैं कि दिमाग फैसले कैसे लेता है और उसे इसके लिए किसी एक्स्ट्रा पावर की जरूरत नहीं पड़ती। हम ऐसे कंप्यूटर भी बना सकते हैं जो बिना किसी होश के, बिना किसी कॉन्शियसनेस के बड़े-बड़े फैसले लेते हैं।

28:53 यही बात देखने, सुनने और शरीर को चलाने के लिए भी सच है। शायद आपको लगे कि प्यार करने या कला को समझने के लिए होश चाहिए, कॉन्शियसनेस चाहिए। पर आपको यह साबित करना होगा कि यह काम होश खुद कर रहा है ना कि हमारा चालाक दिमाग। यह सारी बातें हमें एक अजीब से ख्याल की तरफ ले जाती हैं कि शायद हमारा होश शायद हमारा कॉन्शियसनेस असल में कुछ करता ही नहीं है। कुछ और एग्जांपल्स भी यही इशारा करती हैं।

29:41 जैसे क्रिकेट की बॉल पकड़ना, टेबल टेनिस खेलना या तेज बातचीत के बीच में अपनी बात रखना। यह सब हमें लगता है कि हम होश में रहकर कर रहे हैं। पर असल में यह काम इतने तेज होते हैं कि होश को पता चलने से पहले ही दिमाग के वह हिस्से इन्हें कर देते हैं जिनका होश से कोई लेना देना नहीं है। तो क्या हमारा होश एकदम बेकार है? इस ख्याल को एपी फिनोमिनिलिज्म कहते हैं। यानी होश सिर्फ एक फालतू का साइड प्रोडक्ट

30:28 है। यह बहुत ही अजीब बात है क्योंकि इसका मतलब है कि होश मौजूद तो है पर उसका किसी चीज पर कोई असर नहीं होता। और अगर इसका कोई असर ही नहीं है तो फिर हम इसके बारे में इतनी चिंता क्यों करते हैं या इस पर चर्चा ही क्यों कर रहे हैं? लेकिन एक दूसरा नजरिया भी है। वह यह है कि हम जैसे जीव जो देख सकते हैं, महसूस कर सकते हैं और प्यार कर सकते हैं। वे आखिर में इसी बात पर यकीन करने लगेंगे कि वे

31:13 होश में है और उनका होश ही सब कुछ कर रहा है। इस थ्योरी का निचोड़ यह है कि हमें एक धोखा हुआ है। हमें एक डिलूजन हुआ है। हमें महसूस होता है कि होश एक पावर है। पर हम गलत हैं। इसे हम धोखेबा थरी या डल्यूजनिज्म कह सकते हैं। मुझे लगता है कि होश के बारे में सोचने का यही सही तरीका है। पर इसका मतलब यह है कि हमारी आम समझ एकदम गलत है। पर क्या हम इतने गलत हो सकते हैं? और क्यों?

32:01 शायद हमें अपनी उन पुरानी मान्यताओं को दोबारा गौर से देखना चाहिए। होश के बारे में सोचने का सबसे नेचुरल तरीका यह है कि हमें अपना मन एक निजी सिनेमा हॉलिक प्राइवेट थिएटर जैसा लगता है। मैं यहां अंदर बैठा हूं अपने सिर के अंदर कहीं और अपनी आंखों की खिड़कियों से बाहर देख रहा हूं। लेकिन यह एक अनोखा दिमाग का टीवी है। एक थिएटर है जहां सिर्फ फिल्में नहीं चलती बल्कि मुझे छूने, सूंघने, आवाजों और इमोशंस की फीलिंग भी आती है।

32:49 मैं अपनी कल्पना का इस्तेमाल करके अपने मन के सिनेमा की स्क्रीन पर कोई भी सीन चला सकता हूं। यह सब मेरे होश की सामग्री है। कंटेंट्स ऑफ कॉन्शियसनेस है और मैं अकेला ऑडियंस हूं। अकेला दर्शक हूं जो इसे महसूस कर रहा है। यह सिनेमा वाला ख्याल एक और फेमस बात से मेल खाता है कि हमारा होश एक नदी की तरह बहता है। 19th सेंचुरी में मॉडर्न साइकोलॉजी के पिता कहे जाने वाले विलियम जेम्स ने इसे होश की लहर कहा था। स्ट्रीम ऑफ

33:36 कॉन्शियसनेस। हमारी जिंदगी वाकई ऐसी ही लगती है। नजारों, आवाजों, खुशबू, सोच और दुख सुख की एक बहती हुई लहर जो एक के बाद एक मेरे साथ घट रही है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने सिर के अंदर कहीं बैठा बाहर देख रहा हूं। जैसे मैं अपनी आंखों और कानों के जरिए बाहर की दुनिया का मजा ले रहा हूं। अपने मन में चीजों को सोच रहा हूं और अपने हाथ पैरों को सड़क पर चलाने या लेटर पोस्ट

34:21 करने का आर्डर दे रहा हूं। लेकिन हमारा दिमाग इस तरह काम नहीं कर सकता। डेनियल डिनेट इसे एक मनगढ़ंत कहानी कहते हैं और उन्होंने इसका नाम दिमाग का टीवी रखा है। कार्टजियन थिएटर। अपने मन को इस तरह समझना इतना आसान और नेचुरल लगता है कि हमें इस पर शक करने की जरूरत ही महसूस नहीं होती। लेकिन जब हम होश की पहेली में बुरी तरह उलझ जाते हैं तो कभी-कभी अपनी सबसे पुरानी बातों को चुनौती देना जरूरी हो जाता है।

35:07 सबसे बड़ी चुनौती फिलॉसफर डेनियल डेनिट की तरफ से आती है। वे कहते हैं कि भले ही ज्यादातर लोग दो अलग दुनिया वाली बात को मना कर दें। डलिज्म को मना कर दें। लेकिन फिर भी उनके दिमाग के किसी कोने में दिमाग का टीबी वाला ख्याल चिपका रहता है। यह सिर्फ एक उदाहरण नहीं है बल्कि यह सोच है कि दिमाग या मन में कोई ऐसी जगह या कोई ऐसा पल जरूर होगा जहां सारी चीजें एक साथ आती हैं और होश पैदा होता है। कॉन्शियसनेस हैपेंस। जैसे दिमाग में कामों की कोई फिनिशिंग

35:54 लाइन हो जिसे पार करते ही चीजें जादुई तरीके से होश में आ जाती हैं। डेनिट का दावा है कि यह बात बिल्कुल गलत है। इसकी पहली वजह यह है कि दिमाग के अंदर कोई ऐसा सेंटर है ही नहीं जो इस ख्याल से मेल खा सके। हमारा दिमाग एक पैरेलल प्रोसेसिंग सिस्टम है जिसका कोई हेड क्वार्टर्स नहीं होता। हमारी सेंसेस, हमारी इंद्रियों से जानकारी अंदर आती है और अलग-अलग कामों के लिए हर तरफ फैल जाती है। इस सारी हलचल के बीच ऐसी कोई सेंट्रल जगह

36:42 नहीं है जहां मैं बैठा हूं और अपने होश में अपने कॉन्शियसनेस में गुजरने वाली चीजों का शो देख रहा हूं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां किसी सोच या नजारे के पहुंचते ही वह होश वाला बन जाए। वह कॉन्शियस बन जाए। कोई एक लोकेशन नहीं है जहां से मेरे फैसले बाहर भेजे जाते हैं। इसके बजाय न्यूरॉन्स यानी दिमाग के बारीक तार इनके बहुत सारे हिस्से बस अपना अपना काम करते रहते हैं। जरूरत पड़ने पर एक दूसरे

37:31 से बात करते हैं। कनेक्शन करते हैं। लेकिन उनका कोई सेंट्रल कंट्रोल नहीं होता। डेनिट कहते हैं कि अगर आप यह कहें कि यह सिनेमा कोई एक जगह नहीं बल्कि दिमाग में फैला हुआ एक प्रोसेस है। एक तरीका है तो भी बात नहीं बनेगी। यह सोच ही गलत है। दिमाग के कामों में ऐसा कोई हिस्सा या तरीका नहीं है जिसे हम होश वाला कहे और बाकी सबको बिना होश वाला। ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जहां सारी जानकारी एक साथ लाकर किसी को दिखाने या सुनाने के

38:20 लिए पेश की जाती हो। और अंदर कोई छोटा इंसान नहीं बैठा जो उसे देखकर काम करता हो। दिमाग की बनावट ऐसी है ही नहीं और अगर होती भी तो वह इस तरह काम नहीं कर पाता। हमें किसी तरह यह समझना होगा कि एक ऐसे दिमाग में जिसमें ना कोई अंदरूनी सिनेमा है, ना कोई शो और ना ही कोई ऑडियंस। वहां होश वाली फीलिंग और अनुभवों की लहर स्ट्रीम ऑफ एक्सपीरियंसेस कैसे पैदा होती है? डेनिट ने कार्टिजियन मटेरियलिस्ट शब्द का इस्तेमाल उन साइंटिस्ट के लिए किया जो

39:06 कहते तो हैं कि वे दो अलग दुनिया में यकीन नहीं रखते। डुअलिज्म में यकीन नहीं रखते। पर फिर भी दिमाग का टीवी वाली बात मान लेते हैं। ध्यान रहे कि यह दोनों नाम डेट ने दिए हैं। शायद ही कोई साइंटिस्ट खुद को कार्टजियन मटेरियलिस्ट कहेगा। फिर भी हम देखेंगे कि ज्यादातर लोग यही मानकर चलते हैं कि होश की कॉन्शियसनेस एक बहती हुई लहर की तरह है। यह मन एक अंदरूनी सिनेमा हॉल है। हो सकता है वे सही हो और अगर वे सही है तो साइंस का काम यह समझाना होगा कि दिमाग में

39:52 वह सिनेमा हॉल कहां है और कैसे काम करता है। लेकिन मुझे शक है मुझे डाउट है कि वे सही है। दिमाग कैसे काम करता है? यह थोड़ा और गहराई से जानकर हमें समझ आएगा कि ऐसा क्यों है। इंसानी दिमाग को इस पूरी दुनिया की सबसे कॉम्प्लेक्स चीज माना जाता है। अगर शरीर के वजन के हिसाब से देखें तो हमारा दिमाग बाकी सभी जानवरों से बहुत बड़ा है। हमारे सबसे करीबी रिश्तेदारों यानी एब्स के मुकाबले में यह तीन गुना बड़ा है।

40:38 एक इंसानी दिमाग का वजन लगभग 1ढ़ किलो होता है और इसमें एक अरब से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं। न्यूरॉन्स यानी दिमाग के बारीक तार जो आपस में अरबों कनेक्शंस के जरिए जुड़े रहते हैं। इन्हीं कनेक्शनों में हमें देखने, सीखने, याद रखने, सोचने, बोलने और किसी ना किसी तरह होश की ताकत मिलती है। हमें पता है कि दिमाग और होश का चोली दामन का साथ है। क्योंकि दिमाग में जरा सा बदलाव होते ही हमारे होश की हालत बदल जाती है। जैसे कुछ खास दवाइयां लेने से हमारी फीलिंग बदल जाती है।

41:24 दिमाग के छोटे से हिस्से को छेड़ने से हमें अजीब नजारे दिख सकते हैं। हेलुसनेशंस हो सकते हैं। या अलग तरह के इमोशंस महसूस हो सकते हैं। दिमाग को चोट लगने से इंसान के जागने की हालत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। यह सब तो हम जानते हैं। पर असल में स्ट्री यह है कि आखिर हम होश में होते ही क्यों हैं? देखा जाए तो दिमाग की बनावट वैसी नहीं लगती जैसी होश पैदा करने के लिए होनी चाहिए। हमारा दिमाग एक पैरेलल सिस्टम है। जहां काम हर जगह फैला हुआ है। हमारी सेंसेस से

42:11 जानकारी अंदर आती है और बोलने या हाथ पैर चलाने के लिए इस्तेमाल होती है। लेकिन दिमाग में कोई मेन ऑफिस नहीं है। जहां सब जरूरी काम होता हो। दिमाग एक बहुत बड़े नेटवर्क जैसा है ना कि किसी कंप्यूटर जैसा जिसमें एक सेंट्रल प्रोसेसर लगा हो। दिमाग में कोई भी चीज एक जगह पर नहीं होती। अलग-अलग हिस्से देखने, सुनने, बोलने, शरीर को महसूस करने और आगे की प्लानिंग करने जैसे अनगिनत काम संभालते हैं। यह सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पर इसका मतलब यह नहीं कि वे सारी जानकारी किसी एक

42:58 बॉस को भेज रहे हैं। बल्कि लाखों न्यूरॉन्स एक दूसरे के साथ उलझे हुए हैं। इसके उलट हमारा होश हमें एकदम यूनिफाइड महसूस होता है। इसे समझने के तीन तरीके हैं और मन का सिनेमा या होश की लहर कार्टिजियन थिएटर या स्ट्रीम ऑफ कॉन्शियसनेस वाली पुरानी सोच इन तीनों को मानती है। अभी का होश यानी एक वक्त पर मैं जो कुछ भी महसूस कर रहा हूं जो कुछ भी एक्सपीरियंस कर रहा हूं वह सब एक है। कुछ चीजें मेरे होश में हैं और बहुत सी चीजें नहीं।

43:46 जो अंदर हैं उन्हें कंटेंट्स ऑफ कॉन्शियसनेस होश का सामान कहते हैं। जो हमारे मन के सिनेमा के स्टेज पर चल रहे शो की तरह है। फिर है समय के साथ होश। हमें लगता है कि हमारा होश पल दर पल और साल दर साल एक जैसा ही बह रहा है। यानी कंटिन्यूटी है। फिर है महसूस करने वाला मैं। यह सारी फीलिंग्स उसी एक मुझे ही हो रही है। उसे उसी मैं को मतलब अनुभवों की लहर के साथ-साथ एक महसूस करने वाला भी है। एक सेल्फ भी है।

44:36 इसलिए होश की साइंस को यह समझाना होगा कि यह होश का समान यह लगातार बहने वाली फीलिंग और यह मैं या सेल्फ आखिर उस दिमाग में कैसे पैदा होते हैं जिसका कोई सेंटर है ही नहीं। यहां एक जरूरी बात यह है कि हमारे दिमाग में जो कुछ भी चलता है उसका ज्यादातर हिस्सा हमारे होश के बाहर होता है। हम हवा में हिलते हुए पेड़ देखते हैं। पर हमारे दिमाग के अंदर जो तेज बिजली जैसी हलचल होती है, जो इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी होती है, उसका हमें पता ही नहीं चलता।

45:22 हम कंप्यूटर पर ईमेल टाइप करते हैं। पर हमारे हाथ कैसे चल रहे हैं या शब्द कहां से आ रहे हैं? उसका हमें कोई होश नहीं होता। हम टेबल टेनिस जीतने की कोशिश करते हैं। पर दिमाग कितनी तेजी से शरीर को कंट्रोल कर रहा है उस पर हमारा कोई ध्यान नहीं होता। इन सभी मामलों में हमारे दिमाग के अरबों न्यूरॉन्स काम कर रहे होते हैं। कोई तेज तो कोई धीमे। फिर भी इनमें से ज्यादातर बातें हमारे मन के सिनेमा या होश की लहर तक कभी नहीं पहुंचती। इसलिए हम उन्हें अनकॉन्शियस या सबकॉन्शियस कहते हैं।

46:13 लेकिन इसका असली मतलब क्या है? क्या होश वाली हलचल और बिना होश वाली हलचल में कोई जादुई फर्क है? क्या होश वाले हिस्से को कोई सोल कंट्रोल करती है? कोई रूह कंट्रोल करती है? क्या दिमाग में कोई खास होश वाले न्यूरॉन्स होते हैं जो फीलिंग पैदा करते हैं जबकि बाकी नहीं करते। क्या न्यूरॉन्स को जोड़ने का कोई खास तरीका है जिससे होश पैदा होता है? होश की बहुत सारी थ्यरीज इन्हीं सवालों के आसपास घूमती हैं। पर सब में बड़ी मुश्किलें हैं। आखिर में सवाल यही है। क्या हम इसी पुराने

47:01 मन के सिनेमा कार्टिजियन थिएटर वाले ख्याल को सच मानकर उसे सुलझाने की कोशिश करें? या फिर अपने पुराने सोच को बदलकर नए सिरे से शुरुआत करें। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शक्लें सुनाई देती हैं, शोर दिखाई देता है या फिर वे आवाजों को महसूस कर सकते हैं। यह सुनने में अजीब लगता है। पर हमारे होश का यह मिलाजुला रूप काफी लोगों में पाया जाता है। बहुत से छोटे बच्चों में यह खूबी होती है। पर बड़े होते यह गायब हो जाती है। फिर भी हर 200 में से एक बड़े इंसान में यह

47:48 टैलेंट रह जाता है। यह खानदानी भी होता है और ज्यादातर औरतों या बाएं हाथ से काम करने वालों में मिलता है। ऐसे लोगों की मेमोरी तो बहुत अच्छी होती है पर अक्सर मेस थोड़ी कच्ची होती है। कवियों, लेखकों और कलाकारों में यह चीज बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसके सबसे कॉमन एग्जांपल यह है कि लोग नंबरों या लेटर्स को हमेशा रंगों के साथ देखते हैं। वे चाहकर भी इन रंगों को आने से रोक नहीं सकते। सालों बाद भी पूछने पर वे वही सेम रंग बताते हैं।

48:34 पहले साइकोलॉजिस्ट को इस पर शक था पर नई रिसर्च ने कंफर्म कर दिया कि यह बात सच है। शायद इनके दिमाग में अलग-अलग सेंस जैसे देखना और सुनना के बीच ज्यादा कनेक्शंस होते हैं। फेमस साइंटिस्ट रामचंद्रन कहते हैं कि क्योंकि दिमाग में नंबर और रंग प्रोसेस करने वाली जगह बिल्कुल पासपास है इसलिए शायद वहां के न्यूरॉन्स आपस में मिल जाते हैं। दर्द तो हम सबको हुआ है। दर्द बहुत बुरा होता है। हमें बिल्कुल पसंद नहीं। पर आखिर यह दर्द है क्या?

49:20 दर्द एक परफेक्ट एग्जांपल है यह समझने के लिए कि दिमाग में ऐसी कौन सी हलचल है जो हमारे होश से हमारे कॉन्शियसनेस से जुड़ी है। इसे साइंस की लैंग्वेज में न्यूरल कोरिलेट्स ऑफ कॉन्शियसनेस एनसीसीज कहते हैं। यानी वो दिमागी एक्शन जो हमारी फीलिंग के साथ-साथ चलते हैं। दर्द पूरी तरह से एक पर्सनल मामला है। हम अपना दर्द किसी और को समझा नहीं सकते। सब्जेक्टिव साइड है। किसी और को कितना दर्द हो रहा है हम सिर्फ उनके बर्ताव से अंदाजा लगा सकते हैं पर कभी पक्के तौर पर

50:06 नहीं जान सकते। यहां तक कि दर्द खत्म होने के बाद हमें यह भी याद नहीं रहता कि वह कैसा महसूस हो रहा था। उसका कैसा एक्सपीरियंस था। तभी तो कहते हैं कि अगर औरत को पहले बच्चे के दर्द की असली फीलिंग याद रह जाती तो वह कभी दूसरा बच्चा ना करती। दर्द को हम सिर्फ तभी जान सकते हैं जब वह हमें अभी हो रहा हो। ऑब्जेक्टिव साइड है कि जब शरीर को चोट लगती है तो वहां कुछ केमिकल बदलाव होते हैं। फिर खास तरह के न्यूरॉन्स जिन्हें सी फाइबर्स कहते हैं। सिग्नल को रीड की हड्डी से होते हुए दिमाग के अलग-अलग हिस्सों तक

50:51 पहुंचाते हैं। दिमाग के स्कैन से साफ पता चलता है कि जितना ज्यादा दर्द महसूस होता है, दिमाग के उन हिस्सों में उतनी ही ज्यादा हलचल होती है। यानी हम दर्द के दिमागी कनेक्शन को न्यूरल कोरिलेट्स को थोड़ा बहुत समझते हैं। लेकिन एक बात हमेशा याद रखिए साथ होने का मतलब यह नहीं कि एक ने दूसरे को पैदा किया। कोरिलेशन डज नॉट इंप्लाई अ कॉज। इसे इस अच्छे से एग्जांपल से समझते हैं। मान लीजिए फ्रीडी नाम का एक लड़का जब भी

51:37 लिविंग रूम में जाकर टीवी का बटन दबाता है तो थोड़ी देर में द सिमसंस कार्टून आने लगता है। जब कोई और बटन दबाता है तो कुछ और आता है। अगर हम सिर्फ साथ होने को ही सच मान लें तो हमें लगेगा कि फ्रीडी के बटन दबाने से ही सिमसंस कार्टून पैदा हो रहा है। जाहिर है हम इतने बेवकूफ नहीं है कि इस धोखे में आ जाए। नियम यह है कि जब भी दो चीजें ए और बी साथ-साथ होती हैं तो तीन बातें हो सकती हैं। ए ने बी को पैदा किया। बी ने ए को पैदा किया या किसी तीसरी चीज ने उन दोनों को

52:23 पैदा किया। एक चौथी बात भी हो सकती है कि ए और बी असल में एक ही चीज के दो नाम है जैसे पानी और H2O अब दर्द के साथ क्या सीन है? क्या दिमाग के बदलाव दर्द पैदा करते हैं? अगर हां तो फिर वही सबसे बड़ा सवाल या द हार्ड प्रॉब्लम सामने आ जाता है। क्या दर्द ही दिमाग में बदलाव करता है? या फिर यह दोनों एक ही चीज है। ज्यादातर साइंटिस्ट मानते हैं कि यह एक ही है। पर अगर ऐसा है तो हमें रत्ती भर भी अंदाजा नहीं कि यह कैसे पॉसिबल है। आखिर

53:08 दिमाग के न्यूरॉन्स में होने वाली बिजली जैसी भागदौड़ वो दर्द वाली बुरी फीलिंग कैसे हो सकती है? यह सवाल दिखाता है कि हम अभी होश के बारे में कितना कम जानती हैं। पर हार मानने की जरूरत नहीं है। साइंस अक्सर नामुमकिन लगने वाले सवालों को हल कर लेती है। 1980 के दशक में निकोस लोगोटेथिस ने बंदरों पर एक एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने बंदर की दोनों आंखों को अलग-अलग तस्वीरें दिखाई। बंदर भी हमारी तरह ही रिएक्ट कर रहे थे। उन्होंने बंदरों के दिमाग में इलेक्ट्रोड्स लगाए बारीक तार

53:54 ताकि वे देख सके कि दिमाग के किस हिस्से में क्या हो रहा है। उन्होंने पाया कि देखने वाले शुरुआती हिस्से इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। पर दिमाग के गहरे हिस्से टेंपोरल कॉेक्स में हलचल तब बदलती थी जब बंदर का एक्सपीरियंस बदलता था। इंसानों के साथ किए गए टेस्ट में भी यही रिजल्ट आया। तो क्या गु्थी सुलझ गई? क्या हमें पता चल गया कि होश कहां होता है? कुछ साइंटिस्ट जैसे चैलमर्स और रामचंद्रन को लगता है कि दिमाग के इन्हीं हिस्सों में फीलिंग पैदा होती है। बड़े साइंटिस्ट फ्रांसिस क्रिक का मानना

54:41 था कि हमें शुरुआती दिमागी प्रोसेसिंग का होश नहीं होता बल्कि सिर्फ आखिरी रिजल्ट का होश होता है। पर सबसे बड़ा सवाल द हार्ड प्रॉब्लम अभी भी खड़ा है। हमें आज भी नहीं पता कि कुछ कैलकुलेशन में फीलिंग यानी क्वालिया कहां से आ जाती है। हमें यह तो पता चल गया कि दिमाग में यह काम कहां हो रहे हैं। पर कैसे और क्यों का जवाब अभी भी गायब है। यह दिमागी कनेक्शन, यह कोरिलेशंस इस पहेली को सुलझाने के बजाय इसे और भी गहरा बना देते हैं। जब दिमाग की खून की नलियां जाम हो जाती

55:30 हैं तो न्यूरॉन्स को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और वे डैमेज हो जाते हैं। इसे हम स्ट्रोक कहते हैं। अक्सर इससे शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। यह आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इसे समझना आसान है क्योंकि हमारे दिमाग का लेफ्ट हिस्सा शरीर के राइट हिस्से को कंट्रोल करता है। लेकिन कभी-कभी राइट दिमाग में चोट लगने से एक बहुत ही अजीब चीज होती है। इसे एक तरफ़ा नजरअंदाजगी हेमिफाइड नेगलेक्ट कहते हैं। इस हालत में मरीज सिर्फ अपनी कोई काबिलियत नहीं खोता बल्कि ऐसा लगता है जैसे उसने

56:18 अपनी आधी दुनिया ही खो दी हो। ऐसा नहीं है कि उसे राइट तरफ का कुछ दिख नहीं रहा। बल्कि उसे एहसास ही नहीं होता कि दुनिया में कोई राइट साइड जैसी चीज भी है। उनका बिहेवियर बहुत अजीब हो जाता है। एग्जांपल के लिए वे अपनी प्लेट के सिर्फ राइट तरफ का खाना खाएंगे और बाकी को तब तक छुएंगे भी नहीं जब तक कोई उनकी प्लेट घुमा ना दे। वे अपने चेहरे के सिर्फ एक तरफ शेव कर सकते हैं या सिर्फ उन लोगों को जवाब देंगे जो उनके राइट साइड खड़े हो।

57:04 इटली के एक डॉक्टर बिसाक ने ऐसे मरीजों पर एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने उनसे मिलान शहर के एक फेमस मैदान कैथेड्रल स्क्वायर को अपनी इमेजिनेशन में देखने को कहा। जब उनसे कहा गया कि आप नॉर्थ की तरफ से मैदान में घुस रहे हैं तो उन्होंने सिर्फ राइट साइड की इमारतों और दुकानों के बारे में बताया। उन्होंने लेफ्ट साइड की हर चीज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जैसे ही उनसे कहा गया कि अब आप दूसरी तरफ से मैदान में घुस रहे हैं तो उन्होंने उन इमारतों के बारे में बताया जिन्हें वे पहले भूल गए थे और जो पहले याद

57:51 थी उन्हें अब भूल गए। यहां क्या हो रहा है? यह मानना बहुत मुश्किल है कि हमारा होश, हमारा कॉन्शियसनेस इस तरह टुकड़ों में बट सकता है। हमें लगता है कि अगर हमें स्ट्रोक हुआ तो हम अपनी गलती पहचान लेंगे और दोनों तरफ के नजारों को जोड़ लेंगे। पर ऐसा नहीं होता। इन लोगों के लिए आधी दुनिया बस खत्म हो जाती है और अंदर कोई ऐसा बड़ा होश वाला मैं हायर कॉन्शियस सेल्फ नहीं होता जो इस प्रॉब्लम को ठीक कर सके। याददाश्त यानी मेमोरी एक ऐसी चीज है जिसकी

58:36 कदर हम तब तक नहीं करते जब तक वह खो ना जाए। वैसे तो मेमोरी दो तरह की होती है। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म। लेकिन दिमाग के छोटे हिस्सों में चोट लगने से बहुत ही खास तरह की यादें गायब हो सकती हैं। सबसे इंटरेस्टिंग और होश के बारे में सोचने पर मजबूर करने वाली चीज है नई यादें ना बना पाना। इंटेरोगेड एमनीशिया। यह तब होता है जब दिमाग का हिपोकपस नाम का हिस्सा डैमेज हो जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि इंसान को अपनी पुरानी बातें तो याद रहती हैं। पर वह कोई

59:24 भी नई लॉन्ग टर्म मेमोरी नहीं बना पाता। उसकी पूरी जिंदगी बस कुछ सेकंड के एक चलते फिरते आज में सिमट कर रह जाती है। जो अगले ही पल गायब होकर खालीपन बन जाता है। एचएम नाम का मरीज इस बीमारी का सबसे फेमस केस था। 1956 में उसकी मिर्गी उसकी एपिलेप्सी ठीक करने के लिए दिमाग से दोनों हिप्पो कैंपस निकाल दिए गए थे। वह कुछ नए काम तो सीख लेता था पर हमेशा मना कर देता था कि उसने यह काम पहले कभी किया है। एक और म्यूजिशियन सी डब्ल्यू की बीमारी के

1:00:12 बाद हालत यह थी कि वह म्यूजिक का मजा तो ले सकता था पर उसे यह याद नहीं रहता था कि उसने अभी थोड़ी देर पहले क्या किया था। डॉक्टर ओलवर सेक्स ने जमी जी के बारे में बताया जो 49 साल की उम्र में भी यही मानते थे कि वह 19 साल के हैं और अभी-अभी नेवी से लौटे हैं। जब डॉक्टर ने उन्हें आईने में उनका सफेद बालों वाला चेहरा दिखाया तो वह डर के मारे कांपने लगे क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। पर जैसे ही डॉक्टर ने उन्हें खिड़की के बाहर खेलते बच्चों को दिखाया, वह अपना डर भूलकर मुस्कुराने लगे। जब डॉक्टर थोड़ी

1:00:58 देर बाद वापस आए, तो जिमी ने उन्हें ऐसे पहचाना जैसे वह कोई अजनबी हो। ऐसे लोगों का होना कैसा लगता होगा? क्या एचएम और सी डब्ल्यू पूरी तरह होश में है? अगर हम होश को नाप सकते तो शायद जवाब मिल जाता। पर हम सिर्फ उनके बिहेवियर को देख सकते हैं। देखने में वे पूरी तरह होश में लगते हैं। वे जागे हुए हैं, अलर्ट हैं और अपनी फीलिंग बता सकते हैं। पर फिर भी उनका एक्सपीरियंस हमसे बहुत अलग होगा। सी डब्ल्यू ने अपनी डायरी में बार-बार एक ही बात लिखी। मैं अभी पहली बार होश में

1:01:45 आया हूं। कुछ लोग बार-बार चिल्लाते हैं। मैं अभी-अभी जागा हूं। शायद हम सब ने कभी ना कभी अचानक पूरी तरह जागने की उस तेज फीलिंग को महसूस किया होगा। जैसे हम ख्यालों में डूबे हो और अचानक बाहर आ जाए। पर जरा सोचिए अगर आपकी पूरी जिंदगी बस एक ऐसी ही जागने की फीलिंग बन जाए जिसे आप कभी याद ना रख सकें। यह केस हमें सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या हमारा होश लगातार बहने वाली चीज है। अगर आप किसी अंदरूनी रूह या आत्मा या सोल

1:02:30 में यकीन रखते हैं तो यह बातें आपके लिए मुश्किल हो सकती हैं। क्या कहीं अंदर कोई असली मैं है, असली सेल्फ है जो सब कुछ याद रख रहा है? पर डैमेज दिमाग की वजह से बता नहीं पा रहा या फिर हमारी आत्मा भी दिमाग के डैमेज होने के साथसाथ जख्मी हो गई है। ज्यादा मुमकिन तो यही लगता है कि हमारा लगातार रहने वाला होश कंटीन्यूस कॉन्शियस सेल्फ असल में एक सही सलामत दिमाग की ही उपज है। पर कैसे? दिमाग की चोट के कुछ और भी अजीब केस हैं जो होश के एक होने यूनिटी ऑफ कॉन्शियसनेस

1:03:18 की बात को ही चुनौती देते हैं। हमारे दिमाग में देखने के दो अलग-अलग रास्ते होते हैं। एक रास्ता जिसे नीचे वाला रास्ता कहते हैं। वेंट्रल स्ट्रीम वह आंखों से सीधे टेंपोरल कॉर्टेक्स की तरफ जाता है। इसका काम है दुनिया को पहचानना और उसकी एक साफ तस्वीर बनाना। लेकिन इस काम में थोड़ा समय लगता है। इसी के साथ-साथ एक दूसरा रास्ता भी काम करता है जिसे ऊपर वाला रास्ता कहते हैं। डोर्सल स्ट्रीम। यह रास्ता पेरिएटल लोब में जाकर हमारे

1:04:04 शरीर के एकशंस को कंट्रोल करता है। इसका मतलब यह है कि तेज एक्शन वाली चीजें जैसे कि क्रिकेट की बॉल पकड़ना या अचानक सामने आए किसी पत्थर से बचकर कूदना आप उस चीज को पहचानने से बहुत पहले ही कर लेते हैं। अब डीएफ वाला केस समझ में आता है। असल में उसका होश और नजर अलग नहीं हुए थे। बल्कि उसका एक्शन, उसका काम और पहचान अलग हो गए थे। उसका वह रास्ता खराब हो गया था जो चीजों को पहचानता है। पर वह रास्ता ठीक था जो शरीर को कंट्रोल करता है। ऐसे बहुत से

1:04:50 एक्सपेरिमेंट से पता चला है कि देखने के बारे में हमारी पुरानी सोच शायद गलत है। 1970 के दशक में एक फेमस डॉक्टर लॉरेंस वेस्ट क्रांच ने एक बहुत ही अजीब चीज खोजी। वह डीबी नाम के एक मरीज के साथ काम कर रहे थे। जिसके दिमाग का मेन देखने वाला हिस्सा जिसे वी1 कहते हैं खराब हो गया था। इस हिस्से में हमारी दुनिया का एक नक्शा होता है। इसलिए इसके खराब होने से इंसान को दिखना बंद हो जाता है। इसे स्कॉटमा कहते हैं। अगर उसके सामने कोई चीज रखी जाए तो वह पक्का कहेगा कि उसे कुछ

1:05:37 नहीं दिख रहा। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब डॉक्टर ने उसे स्क्रीन पर कुछ आड़ी तिरछी धारियां दिखाई। कुछ स्ट्र्राइप्स और पूछा कि क्या यह धारियां खड़ी है या लेटी हुई? डिवी ने कहा मुझे कुछ नहीं पता क्योंकि मैं अंधा हूं। पर डॉक्टर ने जोर दिया और कहा बस एक अंदाजा लगाओ। हैरानी की बात यह थी कि जब डीबी ने अंदाजा लगाया तो उसके 90% जवाब एकदम सही थे। मतलब वह कह रहा था कि वह अंधा है पर उसका रिजल्ट बता रहा था कि वह देख सकता है। डॉक्टर ने इस अनोखी हालत को ब्लाइंड साइड

1:06:23 यानी बिना होश वाला देखना कहा। बाद में और भी कई मरीजों के साथ ऐसा ही हुआ। वे लोग कसम खाकर कहते थे कि उन्हें कुछ नहीं दिख रहा। फिर भी वे चीजों की तरफ इशारा कर सकते थे। उनके पीछे अपनी आंखें घुमा सकते थे। यहां तक कि ना दिखने वाले रंगों का सही अंदाजा भी लगा सकते थे। तो क्या यह बिना फीलिंग वाले पुतले का सबूत है? क्या यह ज़ॉम्बी का सबूत है? पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि यह ब्लाइंड साइड हमारी पहेली को सुलझा देगी। लोग कह सकते हैं कि देखो इस मरीज के पास

1:07:11 बाहर वाली नजर तो है पर अंदर वाली फीलिंग नहीं है। यानी सब्जेक्टिव कॉन्शियसनेस नहीं है। यह एक अधूरा पुतला एक पार्शियल ज़ॉम्बी है जो बिना सेब का लाल रंग या कॉफी की खुशबू महसूस किए देख सकता है। इससे यह साबित हो सकता है कि होश यानी कॉन्शियसनेस कोई एक्स्ट्रा चीज है जो शरीर के काम से अलग है। लेकिन बात इतनी सीधी नहीं है। इसकी सबसे अच्छी वजह यह है कि दिमाग में जानकारी पहुंचने के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि 10 अलग-अलग रास्ते होते हैं। लगभग 85%

1:07:58 न्यूरॉन्स मेन रास्ते वी1 से जाते हैं। और बाकी 15% छोटे-छोटे रास्तों से दिमाग के दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। ब्लाइंड साइड में सिर्फ मेन रास्ता वी1 खराब होता है। छोटे रास्ते नहीं। तो शायद मरीज की आंख उन छोटे रास्तों की वजह से चीजों का पीछा कर पाती है। हो सकता है उसे अपनी आंखें हिलती हुई महसूस होती हो और वह उससे अंदाजा लगा लेता हो। पर क्योंकि मेन रास्ता वी1 बंद है। वह चीज को पहचान नहीं पाता। इस मायने में वह वाकई अंधा है।

1:08:44 अगर यह बात सही है तो ब्लाइंड साइड एक मजेदार चीज तो है पर यह साबित नहीं करती कि होश को देखने के तरीके से अलग किया जा सकता है। यह बस इतना बताती है कि मन का सिनेमा वाली हमारी सोच पूरी तरह गलत है और यह सबसे बड़ा सवाल कि फीलिंग पैदा कैसे होती है? आज भी वैसा का वैसा ही खड़ा है। क्या ऐसा हो सकता है कि हमारा होश असली दुनिया की घटनाओं से थोड़ा पीछे चल रहा हो।

1:09:29 यह अजीब सा सवाल 1960 के दशक में बेंजामिन लिबेट नाम के एक साइंटिस्ट की रिसर्च से निकला। उनकी खोज ने लिबर्ट की देरी, लिबर्ट्स डिले या आधे सेकंड का गैप जैसी थरीज को जन्म दिया। लिबर्ट के शुरुआती एक्सपेरिमेंट्स उन मरीजों पर किए गए थे जिनके दिमाग की सर्जरी हो रही थी। लिबर्ट ने उनकी इजाजत से उनके दिमाग की सतह को इलेक्ट्रोड से छुआ। हम काफी समय से जानते हैं कि दिमाग के खास हिस्से जिसे सोमेटो सेंसरी कॉेक्स कहते हैं। उसमें हमारे पूरे शरीर का एक नक्शा होता है। उस

1:10:15 नक्शे के किसी भी हिस्से को छूने पर ऐसा एक्सपीरियंस होता है जैसे शरीर के उस हिस्से को छुआ गया हो। लिबर्ट ने बिजली के झटके दिए जो बहुत छोटे मिली सेकंड से लेकर एक सेकंड तक के थे। उन्हें जो पता चला वह हैरान करने वाला था। अगर बिजली का झटका बहुत छोटा हो तो मरीज को कुछ महसूस नहीं होता था। लेकिन जब झटका थोड़ा लंबा दिया गया लगभग आधा सेकंड तब मरीज ने कहा हां मुझे हाथ पर कुछ महसूस हुआ। कोई फीलिंग हुई। ऐसा लगा जैसे होश में कोई बात आने के लिए पूरे आधे

1:11:00 सेकंड का समय लगता है। इस बात को पक्का करने के लिए उन्होंने एक और तरीका अपनाया। उन्होंने देखा कि अगर हाथ पर असली टच करने के तुरंत बाद दिमाग को बिजली से छेड़ा जाए तो इंसान को वह असली टच महसूस ही नहीं होता। अगर दिमाग को आधे सेकंड के बाद छेड़ा गया तो मरीज को टच महसूस हुआ। लेकिन अगर आधे सेकंड से पहले छेड़ा गया तो टच वाली फीलिंग गायब हो गई। जैसे वह कभी हुई ही ना हो। इसका सबसे सीधा मतलब यह निकला कि दिमाग के न्यूरॉन्स को होश पैदा करने के लिए कम से कम आधा सेकंड तक काम करना पड़ता है। लिबट

1:11:49 ने इसे होश के लिए जरूरी दिमागी मेहनत कहा। न्यूरोनल एडविकसी फॉर कॉन्शियसनेस। यह बहुत ही अजीब बात है। इसका मतलब तो यह हुआ कि हमारा होश असली दुनिया से बहुत पीछे चलता है। अगर ऐसा है तो हम इतनी तेजी से भागती दुनिया में रिएक्ट कैसे कर पाते हैं? दिमाग की दुनिया में आधा सेकंड बहुत बड़ा समय होता है। हाथ पर टच का सिग्नल दिमाग तक सिर्फ कुछ मिली सेकंड्स में पहुंच जाता है। आवाजें तो और भी तेज पहुंचती हैं। किसी रोशनी को देखकर रिएक्ट करने में हमें सिर्फ एक सेकंड का पांचवा हिस्सा लगता है।

1:12:37 ऐसे में होश का इतनी देर से आना पागलपन जैसा लगता है। पर लिबेट के नतीजे यही कह रहे थे। अगर यह सच है तो हमें इस देरी का पता क्यों नहीं चलता? लिबर्ट का कहना है कि इसके पीछे पीछे की तारीख डालना वाला खेल है। बैकवर्ड रेफरल या सब्जेक्टिव एंटीडेटिंग। उनका मानना है कि होश को आने में आधा सेकंड तो लगता है पर हमें पता इसलिए नहीं चलता क्योंकि दिमाग उस एक्सपीरियंस की घड़ी को पीछे सेट कर देता है। जब भी हमें कोई टच महसूस होता है तो दिमाग

1:13:24 में एक शुरुआती सिग्नल पैदा होता है जिसे इवो पोटेंशियल कहते हैं। लिमिट की थ्योरी के हिसाब से जब हमारे हाथ को कोई छूता है तो दिमाग के न्यूरॉन्स अपनी एक्टिविटी शुरू करते हैं। जब आधा सेकंड पूरा हो जाता है और होश पैदा होता है तो दिमाग उस फीलिंग की टाइमिंग को वापस उस शुरुआती सिग्नल के समय पर डाल देता है। इस तरह हमें कभी देरी का पता ही नहीं चलता। लिबर्ट के यह एक्सपेरिमेंट्स शायद अब कभी ना दोहराए जाए क्योंकि अब सर्जरी के तरीके बदल गए हैं। फिर भी ज्यादातर साइंटिस्ट

1:14:10 उनके नतीजों को सही मानते हैं। पर उनके मतलब को लेकर सब अलग-अलग राय रखते हैं। लिबर्ट खुद मानते हैं कि यह दिमाग और मन के अलग होने का सबूत है। कुछ विद्वान इसे आत्मा या रूह की ताकत का सबूत मानते हैं तो कुछ इसे क्वांटम थिरी से जोड़ते हैं। लेकिन चर्चलैंड और डिनेट इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं है। वे कहते हैं कि यह नतीजे सिर्फ इसलिए अजीब लग रहे हैं क्योंकि लोग अभी भी दिमाग के टीवी वाले पुराने ख्याल को छोड़ना नहीं चाहते। आधे सेकंड की देरी के बारे में सोचना हमें

1:14:56 मुश्किल में डाल देता है। अगर हम इस पुरानी सोच को माने तो हमें दिमाग में कोई ऐसी जगह या वक्त ढूंढना पड़ेगा जहां बिना होश वाली बातें यानी अनकॉन्शियस प्रोसेससेस जादुई तरीके से होश में बदल जाती हैं। पर इसका मतलब क्या है? ऐसा सोचते ही हम सीधे सबसे बड़ा सवाल से टकरा जाते हैं। वह उलझन जहां हम यह नहीं समझा पाते कि मांस का बना दिमाग फीलिंग कैसे पैदा करता है। लिबेट का सुझाव है कि जब न्यूरॉन्स काफी

1:15:42 देर तक हलचल करते हैं तो वे अगले ही पल होश बन जाते हैं। कॉनशियस हो जाते हैं। पर वह यह नहीं बता पाए कि ऐसा कैसे और क्यों होता है और पहेली वैसी की वैसी ही रही। एक दूसरा रास्ता यह है कि हम यह मानना ही छोड़ दें कि होश का कोई तय वक्त होता है। अपनी पुरानी सोच को छोड़ना बहुत मुश्किल है। पर कुछ और अजीब एग्जांपल इसे आसान बना सकते हैं। मान लीजिए कि आप आराम से बैठकर एक किताब पढ़ रहे हैं। जैसे ही आप पेज पलटते हैं, आपको अचानक एहसास होता है कि दीवार पर लगी

1:16:31 घड़ी बज रही है। एक पल पहले आपको उन आवाजों का कोई होश नहीं था। पर अब अचानक वह शोर आपके जागने के जादू का हिस्सा बन गया है। उस पल में आप उन आवाजों को भी याद कर सकते हैं जिन्हें आप गौर से सुन नहीं रहे थे। और उन घंटों को भी गिन सकते हैं जो आपने होश में सुने ही नहीं थे। आप गिनते हैं एक दो तीन और फिर आगे सुनते हुए पाते हैं कि 6:00 बज गए हैं। यह एक बहुत ही अच्छा एग्जांपल है। क्योंकि आप चेक कर सकते हैं कि आपने सही गिना या नहीं। लेकिन ऐसी चीजें हमारे साथ हमेशा होती

1:17:17 रहती हैं। जैसे सड़क पर मशीन चलने का शोर। शायद आप पहले उस पर ध्यान ना दे रहे हो। पर जैसे ही आपका ध्यान वहां जाता है। आपको ऐसा लगता है जैसे आप याद कर सकते हैं कि वो शोर थोड़ी देर पहले कैसा था। ऐसा लगता है जैसे कोई उस शोर को शुरू से सुन रहा था। यह बातें इतनी आम है कि हम इन पर गौर नहीं करते। पर इनके बारे में गहराई से सोचना बहुत जरूरी है। अब उसी घड़ी वाली बात को लेते हैं। अगर होश के बारे में हमारी पुरानी सोच यानी मन का सिनेमा या होश की लहर सही है तो हमें

1:18:04 साफ-साफ पता होना चाहिए कि कौन सी चीजें हमारे सिनेमा के अंदर थी और कौन सी बाहर। तो उन पहले तीन डोंग के बारे में क्या ख्याल है? अगर आप कहें कि वे शुरू से ही होश में थे तो फिर आपको बाद में अचानक पता चलने वाली फीलिंग क्यों आई? और अगर वे होश के बाहर थे तो फिर बाद में वे अचानक अंदर कैसे आ गए? क्या वे तब तक बिना होश के थे जब तक चौथी घंटी नहीं बजी? और फिर दिमाग ने उन्हें वक्त में पीछे भेज दिया। यह सोचना थोड़ा अजीब है क्योंकि इसका मतलब हुआ कि हमारी होश की लहर में कुछ चीजें तो

1:18:50 ताजा है और कुछ पुरानी यादों से खींच कर लाई गई हैं। ऐसी ही बातचीत के साथ भी होती है। भीड़भाड़ वाले कमरे में जहां सब बोल रहे हो अचानक आपका ध्यान तब खींचता है जब पीछे कोई आपका नाम ले या किसी मजेदार गसिप की बात करे उस पल में आपको ऐसा लगता है जैसे आपने पूरा जुमला सुना हो पर क्या वाकई अगर आपका नाम ना लिया जाता तो शायद आपको कुछ पता ही ना चलता तो क्या वह बातें होश की लहर के अंदर थी या बाहर।

1:19:36 एक बहुत ही मजेदार एक्सपेरिमेंट है जिसे खाल वाला खरगोश कहते हैं। इसमें एक इंसान अपना हाथ आगे रखता है और दूसरी तरफ देखता है। फिर दूसरा इंसान उसकी बाह पर पेंसिल से कुछ खास तरीके से थपथपाता है। टैप करता है। नियम यह है कि कलाई पर पांच बार कोहनी के पास तीन बार और कंधे के पास दो बार बिल्कुल एक जैसी ताकत से थपथपाना है। हैरानी की बात यह है कि उस इंसान को तीन अलग-अलग जगहों पर थपथपाहट महसूस नहीं होती। बल्कि उसे ऐसा लगता है जैसे कोई छोटा सा खरगोश उसकी कलाई से उछल कर कंधे तक भागता

1:20:24 हुआ गया हो। इसलिए इसका नाम खाल वाला खरगोश रखा गया है। यह बात सुनने में मजेदार है। पर सवाल बहुत गहरे खड़े करती है। दिमाग को यह कैसे पता चला कि दूसरी, तीसरी और चौथी थपथपाहट को कहां महसूस कराना है। जबकि कोहनी वाली पांचवी थपथपाहट तो अभी हुई ही नहीं थी। अगर हम अपनी पुरानी सोच पर अड़े रहे कि हर टच या तो होश में है या बिना होश के तो हम बुरी तरह उलझ जाएंगे। क्या दिमाग पहले वाले टच को महसूस कर लेता है और फिर बाद में उस याद को मिटाकर नई फीलिंग डाल देता

1:21:09 है या फिर हमारा होश थोड़ी देर इंतजार करता है कि सारी थपथपाहटें पूरी हो जाए और फिर तय करता है कि किसे कहां दिखाना है अटेंशन क्या है ध्यान क्या है 1890 में विलियम जेम्स ने कहा था कि ध्यान क्या है? यह तो सब जानते हैं। पर आज हजारों एक्सपेरिमेंट्स के बाद भी कोई पक्के तौर पर नहीं जानता कि यह क्या भला है। अटेंशन को समझने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसे एक स्पॉट लाइट की तरह माना जाए। जिस चीज पर यह लाइट पड़ती है, वह चमक उठती है, होश में आ जाती है और बाकी सब अंधेरे

1:21:57 में रहता है। कभी-कभी कोई तेज आवाज इस लाइट को हमारी मर्जी के बिना खींच लेती है और कभी-कभी हम खुद अपनी मर्जी से इसे अपनी किताब या किसी और चीज पर डालते हैं। हमें लगता है कि यह ध्यान देना हमारे होश का ही काम है। लेकिन अगर हम दिमाग के अंदर देखें तो यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है। दिमाग के अंदर बहुत सारे काम एक साथ चल रहे होते हैं। न्यूरॉन्स हर चीज को संभाल रहे होते हैं। अटेंशन को शायद हम दिमाग के खजाने बांटने का एक तरीका मान सकते हैं। जब मैं किसी की बात सुन रहा हूं तो मेरे

1:22:44 दिमाग का ज्यादा हिस्सा सुनने और लैंग्वेज समझने में लगा होता है ना कि देखने में। तो क्या हम अपने अटेंशन के डायरेक्टर हैं? अब सवाल यह उठता है कि दिमाग के इन खजानों को इन रिसोर्सेज को कौन बांटता है? साइकोलॉजिस्ट ने हजारों एक्सपेरिमेंट्स करके यह तो दिखा दिया है कि कैसे अलग-अलग चीजें हमारा अटेंशन खींचती हैं। और उस वक्त दिमाग के कौन से हिस्से एक्टिव होते हैं? लेकिन इसमें होश का रोल क्या है? कॉन्शियसनेस का क्या रोल है? दिमाग के अंदर ऐसी कौन सी जगह है जो हमें यह पावरफुल फीलिंग देती है कि मैं अंदर

1:23:32 बैठकर इस पूरे शो को कंट्रोल कर रहा हूं। यही वजह है कि अटेंशन और होश का रिश्ता आज भी उलझा हुआ है। अटेंशन को तो हम काफी हद तक समझ चुके हैं। पर इसका होश से क्या कनेक्शन है? इस पर कोई एक राय नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि अटेंशन और होश एक ही हैं। तो कुछ कहते हैं कि यह दोनों बिल्कुल अलग चीजें हैं। इस उलझन को समझने के लिए बिना होश के गाड़ी चलाने वाली एग्जांपल सबसे बेहतरीन है। अगर आप एक अच्छे ड्राइवर हैं तो आपके साथ ऐसा पक्का हुआ होगा। आप रोज की तरह ऑफिस या घर के लिए निकलते

1:24:19 हैं और रास्ते में कुछ और सोचने लगते हैं। देखते ही देखते आप मंजिल पर पहुंच जाते हैं पर आपको पूरे रास्ते का कुछ याद ही नहीं रहता। ऐसा लगता है जैसे आप पूरे रास्ते बिना होश के थे। जबकि आप पूरी तरह जागे हुए थे। यहां क्या हो रहा है? कुछ लोग कहते हैं कि आपका अटेंशन ड्राइविंग के बजाय आपके ख्यालों पर था। लेकिन अगर हम अटेंशन को दिमाग की मेहनत माने, प्रोसेसिंग माने तो यह सच नहीं हो सकता। ड्राइविंग कोई आसान काम नहीं है। इसमें दिमाग को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उस रास्ते में आप पक्का रेड लाइट पर रुके होंगे, मुड़े होंगे। दूसरी कारों से दूरी

1:25:06 बनाई होगी और स्पीड कम ज्यादा किया होगा। यह सब बड़े हुनर वाले काम है जिनमें देखने, सुनने और फैसले लेने का बहुत गहरा तालमेल चाहिए। तो पॉइंट यह नहीं है कि आपका दिमाग ध्यान नहीं दे रहा था। बल्कि पॉइंट यह है कि दिमाग यह सब ऑटोमेटिक कर रहा था और आप होश में नहीं थे। ऐसा लगा जैसे यह सब आपके बिना ही हो गया। इस फर्क को समझने के लिए हम फिर से वही मन का सिनेमा वाली बात याद करते हैं। जब हम होश में ड्राइविंग करते हैं तो सड़क, लाइटें और दूसरी कारें हमारे सिनेमा की

1:25:52 स्क्रीन पर होती हैं। लेकिन जब हम ख्यालों में खो जाते हैं तो वह शो हमारे ख्यालों ने कब्जा लिया होता है। और ड्राइविंग वाली बातें उस होश की लहर उस स्ट्रीम ऑफ कॉन्शियसनेस में नहीं आ पाती। असली मुसीबत तब आती है जब हम इसे दिमाग के अंदर ढूंढने की कोशिश करते हैं। चाहे आप होश में गाड़ी रोके या बिना होश के। दोनों ही केस में आपको देखने वाले हिस्से आपके विजुअल कॉर्टेक्स और पैर चलाने वाले हिस्से यानी मोटर कॉर्टेक्स एक्टिव होते हैं। दोनों ही बार कार रुकी पर एक बार आपको होश था और एक बार नहीं। आखिर यह

1:26:39 जादुई फर्क क्या है? दिमाग में कोई ऐसी स्क्रीन तो है नहीं जहां मैं बैठकर शो देखूं। इसी फर्क को समझाना किसी भी थरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जब भी लोग कहते हैं कि उन्होंने होश की पहेली सुलझा ली है तो उनकी बातें अक्सर दो रास्तों पर जाती हैं। या तो वे डलिज्म आत्मा या रूह की बात करते हैं या फिर मॉडर्न फिजिक्स की। ज्यादातर थरीज के साथ यही दिक्कत है। चाहे हम न्यूरॉन्स के बड़े ग्रुप की बात करें या दिमाग के अलग-अलग हिस्सों के बीच होने वाले कनेक्शन की। हम यह तो बता देते हैं

1:27:24 कि दिमाग क्या काम कर रहा है। पर हम यह नहीं समझा पाते कि सबसे बड़ा सवाल द हार्ड प्रॉब्लम यानी वह ठंडे पानी की फीलिंग या सेब का लाल रंग कहां से आता है। बारिश के अनुसार होश के अंदर वही चीजें होती हैं जो मन का सिनेमा की चमकती हुई स्टेज पर रखी हो। साइंटिस्ट शायद इसे सुलझा ले और यह अच्छी बात है कि हम उन न्यूरॉन्स को ढूंढ रहे हैं जिनका होश से कॉन्शियसनेस से कोई कनेक्शन है। एडलमैन और टोनोनी जैसे लोग यही कोशिश कर रहे हैं। पर सच कहूं तो अभी तक कोई भी

1:28:10 थ्यरी उस असली फीलिंग उस सब्जेक्टिव एक्सपीरियंस के राज को नहीं खोल पाई है। यह सब यही मान लेते हैं कि कुछ चीजें होश की लहर में अंदर हैं और बाकी बाहर। पर यह नहीं समझा पाते कि दिमाग की हलचल से अंदर वाली फीलिंग आती कैसे है। एक और रास्ता यह है कि हम इस सिनेमा को समझाना ही बंद कर दें। यह नहीं कि हम हार मान ले। बल्कि यह मान ले कि यह सिनेमा एक धोखा है। एक इल्लुजन। डेनट कहते हैं कि हमारा दिमाग एक साथ दुनिया की बहुत सारी कहानियां लिख रहा होता है और उनमें से कोई भी होश के अंदर

1:28:56 या बाहर नहीं होती। जब कोई हमसे कुछ पूछता है या हमें किसी चीज पर एक्शन लेना होता है तब हमारा सिस्टम तय करता है कि हमें किस चीज का होश है। पर उससे पहले होश में होने या ना होने जैसी कोई पक्की बात नहीं होती। यह बात थोड़ी अजीब है क्योंकि हमें लगता है कि हमें पक्का पता है कि हमें कब किस चीज की फीलिंग हो रही है। पर इस थ्यरी का फायदा यह है कि यह उस आधे सेकंड वाली देरी जो लिबि्स डिले था उसको अच्छे से समझा देती है। घड़ी की आवाजें या ड्राइविंग वाली बातें

1:29:44 कभी होश के अंदर या बाहर थी ही नहीं। इसलिए कोई प्रॉब्लम ही नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि डेननेट ने होश को समझाया नहीं बल्कि उसे गायब ही कर दिया है। क्या आपको पक्का पता है कि अभी आपके होश में क्या चल रहा है आपके कॉन्शियसनेस में? मैं अपने स्टूडेंट से कहती हूं कि दिन में 100 बार खुद से यह सवाल पूछें कि क्या मैं अभी होश में हूं? होश में कौन है? क्या मैंने यह काम होश में किया? धीरे-धीरे उन्हें शक होने लगता है। एक पल पहले मुझे किस चीज का होश था? यह

1:30:29 सवाल बहुत मजेदार है। अगर आप गौर करें तो आपको पता चलेगा कि एक साथ बहुत सारी लहरें चल रही होती हैं। सड़क का शोर, सांस लेने की फीलिंग या घास का नजारा। जब तक आप किसी एक धागे को पकड़ते नहीं वो वाकई होश में नहीं आता। क्या होश एक धोखा है? धोखा यानी इल्ल्यूजन का मतलब यह नहीं कि वह चीज मौजूद ही नहीं है। इसका मतलब सिर्फ यह है कि वह चीज वैसी नहीं है जैसी वह हमें दिख रही है। डिक्शनरी कहती है कि धोखा मतलब सच्चाई को गलत तरीके से समझना।

1:31:18 हमारा मानना यह है कि होश कोई ताकत है जो हमें मुश्किल काम जैसे फैसले लेने या कुछ नया सोचने में मदद करती है। पर सच तो यह है कि इनमें से बहुत से काम बिना होश के ज्यादा बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं। जैसे यह पहेली देखिए। एक धूप खिले दिन मैं खेत से गुजर रहा था। वहां घास का एक पुराना मफलर, एक गाजर और एक कोयले के दो टुकड़े पड़े थे। वे वहां कैसे आए? अगर आपको जवाब तुरंत नहीं सूझा तो होश में इसके बारे में सोचिए। कॉन्शियसली सोचिए।

1:32:04 दिमाग में सीन की फोटो बनाइए और जोर लगाइए। अगर फिर भी जवाब ना मिले तो इसे छोड़ दीजिए और अपने दिमाग को अपना काम करने दीजिए। जवाब अपने आप सामने आ जाएगा। वैसे जवाब यह है कि वहां एक स्नोमैन या बर्फ का पुतला था जो धूप में पिघल गया। जब हम किसी मुश्किल सवाल पर सिर खपाकर उसे छोड़ देते हैं और किसी और काम में लग जाते हैं तो कभी-कभी उसका जवाब अचानक खुद ब खुद सामने आ जाता है। इसे ही इनक्यूबेशन कहते हैं। बड़े-बड़े कलाकारों और साइंटिस्ट के साथ भी ऐसा ही होता है। नई खोजें या

1:32:50 आइडियाज कोई जादू से नहीं आते। अक्सर साइंटिस्ट घंटों या सालों तक किसी पहेली को सुलझाने की कोशिश करते हैं। सारे टुकड़ों को जोड़ते हैं, पर फिर भी जवाब नहीं मिलता। फिर जैसे ही वह कोशिश करना बंद करते हैं और मन को कहीं और लगाते हैं, अचानक पप जवाब मिल जाता है। इसे यूरे का मोमेंट कहते हैं। ऐसा लगता है जैसे दिमाग का कोई हिस्सा बिना होश के चुपचाप काम कर रहा था और उसने खुद ही जवाब ढूंढ लिया। कुछ एक्सपेरिमेंट्स में ऐसे सवाल दिए गए जो लॉजिक से सुलझाना बहुत मुश्किल थे। पर फिर भी लोगों ने उन्हें सॉल्व कर लिया।

1:33:39 यहां काम आती है हमारी अंदर की समझ। एक फेमस स्टडी में लोगों को चीनी बनाने वाली फैक्ट्री का एक कंप्यूटर गेम खिलाया गया। वे वर्कर्स की संख्या और उनकी सैलरी जैसे वेरिएबल्स तो कर सकते थे। पर उन्हें पीछे चल रहे मैच के बारे में कुछ नहीं पता था। बहुत जल्दी वे फैक्ट्री चलाने में एक्सपर्ट हो गए। पर उन्हें खुद नहीं पता था कि वे ऐसा कैसे कर रहे हैं। मजे की बात यह थी कि जो लोग बहुत ज्यादा दिमाग लगाकर सोच रहे थे वे उन लोगों से पीछे रह गए जो बस मजे में खेल रहे थे। हमारे सोशल वर्ल्ड में भी ऐसा ही होता है।

1:34:28 जब हम किसी नए इंसान से मिलते हैं तो उसके चेहरे, कपड़ों और आवाज को देखकर तुरंत अंदाजा लगा लेते हैं कि वह भरोसेमंद है या नहीं, चालाक है या सीधा? यह सब कैसे होता है? हमारे पास लोगों से मिलने का एक लंबा एक्सपीरियंस होता है। हमारा दिमाग इस पुराने डाटा को इस्तेमाल करके सही फैसले ले लेता है और हमें पता भी नहीं चलता। इसी तरह के बिना होश वाले काम को हम अक्सर अंदर की आवाज कहते हैं। इंट्यूशन कहते हैं। हमें नहीं पता होता कि जवाब कहां से आ रहे हैं। बस हमें फील होता है कि क्या

1:35:14 सही है। न्यूरोसाइटिस्ट एंटोनियो डाम्स कहते हैं कि सिर्फ लॉजिक से सोचना ही काफी नहीं है। बल्कि फीलिंग का होना भी बहुत जरूरी है। वे इसे डिककार की गलती कहते हैं। उनके अनुसार इमोशंस हमारे फैसले लेने की ताकत का एक जरूरी हिस्सा है। जिन लोगों के दिमाग का सामने वाला हिस्सा फ्रंटल लोब डैमेज हो जाता है, वे अपनी फीलिंग खो देते हैं। ऐसे लोग बहुत इंटेलिजेंट होने के बावजूद छोटे-छोटे फैसले भी नहीं ले पाते। हम उन चीजों पर भी एक्शन ले लेते हैं

1:36:00 जिनका हमें होश नहीं होता। इन्हें सब लिमिनल चीजें कहते हैं। पहले लोग डरते थे कि एडवर्टाइजमेंट्स में फिल्मों के बीच ऐसे मैसेज छिपाए जाते हैं जो हमें चीजें खरीदने पर मजबूर कर दें। पर असल में ऐसा कुछ नहीं होता। और ना ही सोते समय कोई लैंग्वेज सीखने वाली टेप काम करती है। जब तक आप किसी चीज को सुन या देख नहीं सकते आप उससे कुछ नहीं सीख सकते। लेकिन सब्लिमिनल असर असली है। अगर किसी को नदी शब्द इतनी तेजी से दिखाया जाए कि उसे होश में भी पता ना चले और फिर उससे किनारा शब्द के बारे में पूछा जाए बैंक शब्द के

1:36:47 बारे में तो वह उससे पैसे वाले बैंक के बजाय नदी के किनारे वाला बैंक ही समझेगा। इसी तरह अगर किसी को पलक झपकते ही मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाया जाए तो वह उसके बाद आने वाली बेमतलब की चीजों को भी पसंद करने लगता है। यह एक्सपेरिमेंट्स बताते हैं कि हमारे आसपास ऐसी बहुत सी घटनाएं होती हैं जिनका हमें होश नहीं होता पर हमारा चालाक दिमाग उन्हें प्रोसेस कर रहा होता है। हमें लगता है कि दिमाग का एक बहुत बड़ा हिस्सा बिना होश वाला है और एक छोटा सा हिस्सा होश वाला जहां हम सब कुछ महसूस

1:37:32 करते हैं। पर यह पुरानी सोच गलत हो सकती है। कि आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि कोई चीज आपकी आंखों के सामने ही थी। पर आपने उसे अभी-अभी नोटिस किया। जैसे आपका चश्मा या पड़ोसी के गार्डन में खड़ा कोई पुतला। उस पल से पहले आपके होश में क्या था? जैसा कि विलियम जेम्स ने कहा था। वहां खाली जगह तो थी पर हमें महसूस नहीं हुई। हमें लगता है कि हमारे सिर के अंदर दुनिया की एक पूरी और साफ फोटो चल रही है। हमें बाहर कोई गैप नहीं दिखता। तो हम मान लेते हैं कि अंदर भी कोई गैप नहीं होगा। पर कुछ

1:38:19 आसान एक्सपेरिमेंट्स दिखाते हैं कि यह सोचना गलत है। सबसे पहले बात करते हैं अंधे हिस्से की ब्लाइंड स्पॉट की। इंसानी आंख की बनावट बहुत अजीब है। इवोल्यूशन के दौरान हमारी आंखों के न्यूरॉन्स आंखों के पर्दे के ऊपर आ गए और वे एक गट्ठर की तरह बाहर निकलते हैं जिसे देखने वाली नस या ऑप्टिक नर्व कहते हैं। जहां से यह नसें बाहर निकलती हैं। वहां आंख के पर्दे पर एक छेद जैसा हिस्सा होता है। जहां कोई रोशनी नहीं पहुंचती। वहां हम पूरी तरह अंधे होते हैं। पर क्या हम इसे नोटिस करते हैं? बिल्कुल नहीं।

1:39:07 डेनट का कहना है कि दिमाग को कुछ भी भरने की जरूरत नहीं है। देखना कोई फोटो कॉपी बनाना नहीं है बल्कि यह अंदाजा लगाना है कि वहां क्या हो सकता है। जैसे जब आप किसी कार के पीछे का पेड़ नहीं देख पाते तो आपको वहां कोई छेद नहीं दिखता। आपको बस एहसास होता है कि पेड़ वहां है। डेनिट एक और एग्जांपल देते हैं। सोचिए कि आप ऐसे कमरे में हैं जहां चारों तरफ मर्लिन मुनरो की हजारों एक जैसी फोटो लगी हैं। आप कुछ ही सेकंड में समझ जाएंगे कि सब एक जैसी हैं। पर क्या आपके दिमाग में उन हजारों फोटो की अलग-अलग और साफ

1:39:52 तस्वीर है। बिल्कुल नहीं। हमारी आंखें एक सेकंड में सिर्फ चार पांच बार ही हिलती हैं। हमारा दिमाग बस एक पैटर्न पकड़ लेता है और अंदाजा लगा लेता है कि सब एक जैसी हैं। दिमाग हर फोटो की अलग कॉपी नहीं बनाता। हमें फीलिंग आती है कि सब कुछ साफ है। पर असल में वह सारी जानकारी बाहर की दुनिया में है। हमारे सिर के अंदर नहीं। लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स जैसे रिचर्ड ग्रेगरी और रामचंद्रन मानते हैं कि दिमाग सच में चीजों को भरता है। फीलिंग इन करता है। उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट किया जहां लोगों को टीवी के स्नो जैसे नजारे को देखने को

1:40:40 कहा गया। जिसमें एक छोटा सा खाली हिस्सा था। थोड़ी देर बाद वो खाली हिस्सा भी स्नो से भरा हुआ दिखने लगा। दिमाग ने खुद ही उस रंग और पैटर्न को वहां डाल दिया। दिमाग के यह खेल दिखाते हैं कि हमारा होश हमारा कॉन्शियसनेस वैसा नहीं है जैसा हमें महसूस होता है। यह फोटो दर फोटो चलने वाला कोई सिनेमा नहीं है। बल्कि एक बहुत ही उलझा हुआ सिस्टम है। सच तो यह है कि हर बार जब हम अपनी आंखें घुमाते हैं। हमारा दिमाग ज्यादातर जानकारी को कचरे में फेंक देता है। हमें बस उतनी

1:41:26 ही जानकारी याद रहती है जिससे दुनिया समझ में आती रहे। पर कौन सी जानकारी बचती है और कौन सी गायब हो जाती है यही असली राज है। कनाडा के साइकोलॉजिस्ट रोनाल्ड रेंस की सोच थोड़ी अलग है। वह कहते हैं कि हमारा देखने वाला सिस्टम कभी भी दुनिया की पूरी और साफ तस्वीर बनाता ही नहीं। इसके बजाय जैसेजैसे हमारा अटेंशन एक चीज से दूसरी चीज पर जाता है। हमारा दिमाग एक-एक करके उनकी फोटो बनाता है। जब तक आप किसी चीज को देखते हैं, उसकी फोटो दिमाग में रहती है। पर जैसे ही ध्यान हटता है, वह फोटो बिखर

1:42:13 जाती है और बस रंगों और शक्लों का एक शोर, एक सूप ऑफ फीचर्स रह जाता है। हमें दुनिया इतनी साफ इसलिए लगती है क्योंकि हम जब चाहे दोबारा देखकर नई फोटो बना सकते हैं। एक आखिरी थ्योरी है जो हमारी पुरानी सोच को पूरी तरह हिला देती है। इसे देखने की सेंसरी मोटर थ्योरी कहते हैं। सेंसरी मोटर थ्योरी ऑफ विज़। केविनो रेगन और अलवानोई कहते हैं कि देखना दिमाग में कोई फोटो बनाना नहीं है बल्कि दुनिया में एक्शन करने का एक तरीका है।

1:42:59 देखना मतलब यह जानना है कि हमारे हिलने डुलने या आंखें झपकाने से बाहर की जानकारी कैसे बदलती है। यानी देखना ही एक्शन है। इस सोच के हिसाब से आप वही देखते हैं जिसे आप उस पल हैंडल कर रहे होते हैं। अगर आप दुनिया के साथ कोई खेल नहीं खेल रहे तो आप कुछ नहीं देखते। जैसे ही आप किसी चीज पर ध्यान देना या उसे हैंडल करना बंद करते हैं, वह वापस खालीपन में चली जाती है। नथिंगनेस में। यह थ्योरी रोबोट बनाने वालों की सोच जैसी है। उन्होंने पाया कि रोबोट को दुनिया की बहुत उलझी हुई फोटो देना नामुमकिन है। इसके बजाय उसे

1:43:47 छोटे-छोटे सिस्टम देना बेहतर है। जिससे वह दुनिया के साथ खेल सके, गलतियां कर सके और खुद सीख सके। क्या इससे होश को समझने में मदद मिलती है? देखिए पुरानी थरी यह नहीं समझा पाती थी कि दिमाग की फोटो फीलिंग कैसे बन जाती है या अंदर कौन बैठकर उसे देख रहा है। यह नई थ्यरी समस्या को उल्टा कर देती है। देखने वाले को एक खिलाड़ी बना देती है और नजारों को एक्शन। अब बस यह समझाना बाकी है कि यह एक्शंस पर्सनल फीलिंग यानी सब्जेक्टिव एक्सपीरियंस कैसे बन जाते हैं।

1:44:33 यह मुमकिन है या नहीं यह तो वक्त बताएगा पर इसने सवाल को पूरी तरह बदल दिया है। क्योंकि पुरानी बातें सिर्फ उलझन और सबसे बड़ा सवाल ही पैदा करती हैं। इसलिए इस बात को सीरियसली लेना जरूरी है कि यह सब एक बड़ा धोखा है। मैं कौन हूं या क्या हूं? अगर मैं कहूं कि मैं मेरा शरीर हूं या मेरा दिमाग हूं तो यह सुनकर दिल नहीं मानता क्योंकि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं कोई शरीर या दिमाग हूं। मुझे तो ऐसा महसूस होता है कि मैं कोई हूं

1:45:21 जिसका इस शरीर और दिमाग पर हक है। पर वह कौन है जिसे ऐसा लगता है कि वह इस सिर के अंदर रहता है और अपनी आंखों की खिड़कियों से बाहर देखता है। वह कौन है जो जिंदगी जी रहा है और यह सारी फीलिंग यह सारी एक्सपीरियंस ले रहा है। साइंस के नजरिए से देखें तो यहां किसी मालिक की कोई जरूरत नहीं है। दिमाग क्या कर रहा है? इसे देखने के लिए किसी अंदरूनी दर्शक की, किसी इंटरनल ऑडियंस की जरूरत नहीं है। और ना ही किसी मैं, किसी सेल्फ

1:46:07 की जरूरत है। दिमाग भले ही बहुत कॉम्प्लेक्स हो पर वह खुद में पूरा है। हम देख सकते हैं कि कैसे एक न्यूरॉन्स दूसरे पर असर डालता है। कैसे इन तारों के ग्रुप बनते और बिगड़ते हैं और कैसे दिमाग की एक हालत से दूसरी हालत बनती है। इसमें किसी बाहरी शक्ति के दखल की जरूरत नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो मेरे दिमाग को मेरी कोई जरूरत नहीं है। पर फिर भी मुझे अपनी मौजूदगी का बहुत गहरा एहसास होता है। जब मैं अपने होश के अपने

1:46:53 कॉन्शियसनेस के अनुभवों के बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि कोई है जिसे यह सब महसूस हो रहा है। जब मैं अपने शरीर के कामों के बारे में सोचता हूं तो लगता है कि कोई है जो यह काम कर रहा है। जब मैं अपनी जिंदगी के मुश्किल फैसले लेता हूं तो लगता है कि किसी को तो यह फैसले लेने ही थे और जब मैं पूछता हूं कि इस दुनिया में क्या चीज मायने रखती है तो लगता है कि कोई तो होना चाहिए जिसके लिए चीजें मायने रखें और वह कोई और नहीं वह मैं हूं मेरा असली स्व या मैं या सेल्फ

1:47:43 मैं का यह सवाल सेल्फ का यह सवाल सीधे होश की पहेली से जुड़ा है। क्योंकि जब भी कोई फीलिंग होती है तो हम मान लेते हैं कि वह किसी को तो हो ही रही होगी। बिना महसूस करने वाले के कोई एक्सपीरियंस हो ही नहीं सकता। यहां आकर बात फस जाती है। साइंस को किसी अंदरूनी में किसी इंटरनल सेल्फ की जरूरत नहीं है। पर ज्यादातर लोगों को पक्का यकीन है कि वे मौजूद है। इसके अलावा बहुत से लोग डरते हैं कि अगर मैं का ख्याल ही छोड़ दिया गया तो हर तरफ अफरातफरी मच

1:48:31 जाएगी। जीने का मकसद खत्म हो जाएगा और सही गलत की समझ मिट जाएगी। सब कुछ इसी बात पर टिका है कि हम मैं के होने पर यकीन करते हैं या नहीं। फिलॉसफर डरिक पारफिट इस उलझन को सुलझाने के लिए दो तरह की सोच बताते हैं। ईगो थरिस्ट्स अहम सिद्धांतवादी यह मानते हैं कि हम वाकई एक अकेले और लगातार रहने वाले इंसान हैं। जो एक्सपीरियंसेस को महसूस करता है।

1:49:17 फिर दूसरा है बंडल थियोरिस्ट्स यानी गुच्छा सिद्धांतवादी इनका कहना है कि मैं यानी सेल्फ जैसा कुछ सच में नहीं होता और हमें अपनी मौजूदगी का जो एहसास होता है उसे किसी और तरीके से समझाना होगा। बंडल थरी का नाम डेविड ह के काम से आया है। उन्होंने अपने ही अनुभवों में झांक कर महसूस करने वाले को ढूंढने की कोशिश की। पर उन्हें वहां सिर्फ अलग-अलग फीलिंग ही मिली। उन्होंने नतीजा निकाला कि मैं की सेल्फ कोई चीज नहीं है। बल्कि बस बहुत सारी

1:50:03 फीलिंग्स का एक गुच्छा है। एक बंडल ऑफ सेंसेशंस है। हमारी जिंदगी बहुत सारे इंप्रेशंस की एक लाइन है जो लगती तो ऐसी है जैसे किसी एक इंसान की हो पर असल में वे सब सिर्फ हमारी मेमोरी के धागे से बंधे हुए हैं। ध्यान दीजिए कि दो अलग दुनिया डुअलिज्म वाली बात ईगो थरी का सिर्फ एक हिस्सा है। लगातार रहने वाले मैं में यकीन करने के लिए आपका आत्मा को मानना जरूरी नहीं है। आज के बहुत से साइंटिस्ट आत्मा को तो मना

1:50:48 करते हैं, पर फिर भी वे दिमाग के अंदर मैं का कोई सेंटर ढूंढने की कोशिश करते हैं। इसलिए वे भी ईगो थरिस्ट्स ही कहलाएंगे। दुनिया के बड़े धर्म इन दोनों सोचों की

…

Share

More video summaries