Full transcript of “Ep-72 || Meri zindagi se dafa ho jao || Dhadkan ❤️ (Roop se Rooh tak ka safar) || Lesbian love story”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:00 राधे-राधे एवरीवन। तो कैसे हैं आप सब? आई होप आप सभी अच्छे होंगे। तो पिछले पार्ट में हमने देखा था कि साझ ने विक्की से आयु का पता पूछा था और विक्की साझ को ले जाने के लिए तैयार हो गया था। अब उसके आगे विक्की की गाड़ी मेहरा मेंशन से निकलकर शहर की सड़क पर दौड़ रही थी। गाड़ी के अंदर का माहौल किसी कब्रिस्तान से कम नहीं था। विक्की स्टीयरिंग व्हील पकड़े हुए बार-बार सांच की तरफ देख रहा था जो उसकी पास वाली सीट पर बैठी थी। उसकी नजरें खिड़की से बाहर थी। पर वो कुछ देख नहीं रही थी। उसका
0:47 चेहरा बिल्कुल पत्थर जैसा सख्त था। ना कोई आंसू ना सांसों की आवाज और ना ही कोई घबराहट। विही का दिल बुरी तरह धड़क रहा था। वह उस सांझ को जानता था जो छोटी-छोटी बातों पर आयु के गले लगकर रो देती थी। पर पर आज उसके पास जो औरत बैठी थी वो कोई और ही थी। करीब आधा घंटे के इस भयानक और खामोश सफर के बाद गाड़ी विक्की के विक्की के फ्लैट के बाहर आकर रुकी। विक्की फ्लैट के दरवाजे के सामने आकर खड़ा हो गया। विक्की के हाथ कांप रहे थे। जब उसने अपनी जेब से चाबी निकाली और लॉक
1:35 खोला। तभी दरवाजा खुला। विक्की ने धीरे से दरवाजा अंदर की तरफ धकेला। आयु पूरी रात से उसी सोफे पर बैठी थी। उसके पास में पानी का गिलास वैसे ही रखा था जो विक्की ने उसे रात को दिया था। जिसे उसने एक बार भी नहीं पिया था। दरवाजे की आवाज सुनकर आयु को लगा कि विक्की मेहरा पेंशन से वापस आ गया है। उस आयु बिना देखे भारी आवाज में बोली विक्की सांझ कैसी है? उसने कुछ पर आयु की आवाज उसके गले में ही अटक गई। दरवाजे की चौखट पर विक्की अकेले
2:21 नहीं था। उसके ठीक आगे एक बेहद साधारण सूट में बिना किसी मेकअप या ज्वेलरी के सांझ खड़ी थी। सांझ को वहां अपने ठीक सामने देखकर आयु के दिमाग की नसें जैसे फटने लगी। आयु बुरी तरह हड़बड़ा गई। आयु का दिल चाह रहा था वह दौड़कर अपनी साझ के पैरों में गिर जाए। उसके सामने रोने लगे और सारा सच उगल दे। आयु की आंखों में अचानक आंसू तैरने लगे क्योंकि उसने देखा कि सांझ का चेहरा कितना पीला और जिंदा लाश जैसा हो चुका था। पर तभी आयु को अपनी भाभी की उखड़ती हुई सांसे और अपना वचन याद आया।
3:11 अगर आज उसने सांझ के सामने थोड़ी सी भी नरमी दिखाई तो सांझ सच जान जाएगी और मेहरा मेंसन वापस जाकर आरुष भाई की धज्जियां उड़ा देगी और भाभी वो झटका बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। आयु ने एक भारी सांस ली। अपनी आंखों के आंसुओं को वहीं रोका और खुद को अंदर से पूरी तरह पत्थर बनाने की कोशिश की। वह सोफे से उठी और अपने चेहरे पर वही सख्त बदतमीज और और ठहरी हुई लायनेस वाली एक्सप्रेशन ले आई जो उसने कल हॉल में दिखाई थी। आयु ने अपनी
3:56 पट की जेब में अपने दोनों हाथ डाल लिए ताकि सांझ उसके कांपते हुए हाथों को ना देख सके। आयु बेहद सख्त और रूखेपन से विक्की की तरफ देखकर बोली तू इनको यहां क्यों लाया है विक्की मैंने तुझे अपना सामान लाने के लिए भेजा था इन्हें मेरे सर पर लाकर खड़ा करने के लिए नहीं आयु के इन शब्दों में जहर था पर साझ के चेहरे पर इसका 1% भी असर नहीं हुआ वह ना तो इन बातों को सुनकर कर रोई और ना ही पीछे हटी। साझ धीरे-धीरे कदम बढ़ाते
4:42 हुए फ्लैट के अंदर आई। उसकी बिल्कुल सुन, ठंडी और खोखली आंखें सीधा आयु की आंखों में गड़ी हुई थी। सांझ चलकर आयु के बिल्कुल करीब सिर्फ एक कदम के फासले पर आकर रुक गई। सांझ जब उसके करीब आकर खड़ी हुई तो उसके जिस्म की वह जानी पहचानी खुशबू आयु के दिमाग को शून्य करने लगी। वो सांझ जिसे देखकर आयु का हर डर खत्म हो जाता था। आज उसी सांझ के इस नए ठंडे और बिना आंसू वाले रूप को देखकर आयु के अंदर भयानक डर पैदा हो रहा था। आयु आयु जानती थी कि
5:29 अगर उसने एक भी सेकंड और साझ की उन खोखली आंखों में देखा तो उसके आंसू उसके सख्त नकाब को तोड़कर बाहर आ जाएंगे। आयु ने झटके से अपना चेहरा दूसरी तरफ फेर लिया। ताकि स उसकी आंखों में तैरते हुए आंसुओं को ना देख सके। उसने अपने पॉकेट में रखे हाथों को इतनी जोर से भी कि उसके नाखून उसकी हथेलियों को चुभने लगे। तभी आयु चेहरा फेरते हुए सख्त पर थोड़ी कांपती हुई आवाज में विक्की से बोली विक्की तू इनसे बोल यहां से चली जाएं। मुझे मुझे इनसे कोई
6:14 बात नहीं करनी। जो बात कल हॉल में खत्म हो गई उसको यहां खींचने का कोई फायदा नहीं है। ले जा इनको वापस। विक्की जो दरवाजे के पास खड़ा था उसने उसका हलक सूख रहा था। वो दोनों की भयंकर टेंशन के बीच में पीस रहा था। वो आगे बढ़ा और बोला आयु भाभी भाभी जिद पर अड़ी थी। अगर मैं इनको नहीं लाता तो विक्की आगे बोल नहीं पाया। साझ ने अपना ठंडा और पत्थर जैसा चेहरा विक्की की तरफ घुमाया। उसने विक्की को रुकने का इशारा नहीं किया। पर उसकी उस नजर ने विक्की की
7:03 आवाज उसके गले में ही दबा दी। विक्की वहीं चुप खड़ा रह गया। सांझ वापस आयु की तरफ घूमी। आयु अभी भी अपना चेहरा फेरे खड़ी थी। सांझ अपनी जगह पर बिल्कुल शांत खड़ी थी। उसने आयु की इस बदतमीजी और इग्नोर करने पर कोई गुस्सा नहीं दिखाया। उसने बस धीरे से अपना एक हाथ आगे बढ़ाया। सांझ की ठंडी और कांपती उंगलियों ने आयु के बाजू को पकड़ा। उसका स्पर्श इतना ठंडा था जैसे किसी बर्फ की सिल्ली ने आयु को छू लिया हो। आयु के जिस्म में एक झुरझुरी दौड़ गई। इससे पहले कि आयु कुछ समझ पाती। सांझ ने
7:52 थोड़ी सख्ती से आयु को अपनी तरफ घुमाया। आयु की आंखें हैरानी और डर से बड़ी हो गई। वह झटके से पीछे हटना चाहती थी। पर सांझ की उस पथराई हुई आंखों ने आयु को वहीं जम जाने पर मजबूर कर दिया। सांझ बिल्कुल आयु की आंखों में आंखें डालकर खड़ी थी। दोनों के बीच अब रत्ती भर भी फासला नहीं था। सांझ बिना पलके झपकाए बेहद ठहरी हुई और चुभने वाली आवाज में बोली मेरी आंखों में देखो आयु जब कल भरी महफिल में मेरा मजाक उड़ाया था जब मुझे एक अधूरी औरत बोला था तब तो तुम्हारी आवाज
8:41 नहीं कापी थी तब तो तुम्हारा गुरूर आसमान पर था तो आज आज मुझसे नजरें क्यों चुरा रही हो आयु की सासे भारी होने लगी। उसने अपने आंसुओं को वही रोकने के लिए अपने दांत कस के पीसे और बोली, मैंने कहा ना मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी। मेरा हाथ छोड़ो और यहां से बात मैं करूंगी। सांझ ने आयु की बात को बीच में ही बेरहमी से काट दिया। उसकी पकड़ आयु के हाथ पर और मजबूत हो गई और बोली और तुम सिर्फ जवाब दोगी।
9:28 सांझ का यह रूप देखकर विगी की सांसे पीछे खड़े-खड़े अटक गई थी। आयु को लगा जैसे कोई उसकी सांस नली दबा रहा है। वो सांस जो उसके एक झूठ के गुस्से पर रो देती थी। आज आंखों में आंखें डालकर उसको देख रही थी। सांझ बिल्कुल सपाट आवाज में बोली तो तुमने कल कहा था कि तुम निशा से प्यार करती हो क्योंकि तुम्हें अपना परिवार चाहिए था। एक बच्चा चाहिए था जो मैं तुम्हें नहीं दे सकती थी। राइट? आयु ने घबराकर थूकने। उसने बड़ी मुश्किल से हां में सिर हिलाया
10:15 और बोली हां यही सच है। सा के होठों पर एक बेहद ठंडी और फीकी सी मुस्कुराहट आई जिसमें दर्द के अलावा कुछ नहीं था। तभी शान बोली जहां तक मैं जानती हूं कि तुम अपना एक सेकंड भी वहां बर्बाद नहीं करती जहां तुम्हें अपना फ्यूचर ना दिखे। तो बताओ आयु पिछले इतने महीनों से हर दिन हर रात तुमने मेरे आगे पीछे घूमकर अपना वक्त क्यों बर्बाद किया? जब तुम जानती थी कि मैं अधूरी हूं तो तुमने उस दिन डॉक्टर के सामने मेरा हाथ पकड़ कर
11:03 यह क्यों कहा था कि मैं तुम्हारी पोरिटी हूं बच्चा नहीं आयु के दिमाग पर जैसे किसी ने हथौड़ा मार दिया हो। शान उसके जज्बातों पर नहीं उसके झूठ के लॉजिक पर वार कर रही थी। तभी शान आयु के करीब झुकते हुए जहरीली आवाज में बोली आयु तुम इतना लंबा नाटक नहीं कर सकती तुम मुझे सच बताओ आयु तुम्हारा कल हॉल वाला रूप तुम्हारा असली सच था या पिछले इतने महीनों से तुम्हारी इबादत एक झूठी थी इनमें से कोई एक ही बात सच हो सकती है बताओ
11:48 बताओ आई क्यों किया तुमने ऐसा? आखिर क्यों बोला तुमने वो सब कल सबके सामने? सांझ के यह सवाल सुनकर आयु की सांसे भारी होने लगी। उसने अपने आंसू रोके। आयु को लगा कि अगर उसने यहां थोड़ी सी भी कमजोरी दिखाई तो सांझ सब सच जान जाएगी। उसने घबराकर अपनी मुट्ठी भी और एक बार फिर से अपने उस सख्त और पथराए हुए झूठ का सहारा लिया और लड़खड़ाते हुए पर सख्त बनने का नाटक करते हुए बोली मैंने बताया तो था कल मुझे मेरा फ्यूचर चाहिए था साझ एक बच्चा चाहिए था जो
12:38 तुम जो तुम मुझे कभी नहीं दे सकती मेरा गुरूर एक अधूरी औरत के साथ नहीं जी सकता था। निशा। निशा मुझे वह सब दे सकती है जो आयु के मुंह से निशा का नाम पूरा निकलने से पहले ही एक जोरदार थप्पड़ की आवाज उस शानदार फ्लैट की दीवारों से टकराकर गूंज उठी। आयु का चेहरा एक झटके में दूसरी तरफ घूम गया। उसके गाल पर साझ की उंगलियों के निशान तेजी से लाल पड़ने लगे थे। आयु जमीन की तरफ देखते हुए अपने गाल पर हाथ रखे बुत
13:24 बनी खड़ी थी। उसके दिमाग में सन्नाटा छा गया था। साझ ने आगे बढ़कर आयु के दोनों कांधों को अपने हाथों से कस के पकड़ा और उसे झिंझोड़ दिया। और दर्द गुस्से और तड़प से चीखते हुए बोली बस आयु बस और कितना झूठ बोलोगी तुम कितना और गिरोगी मेरी नजरों में खुद को बुरा साबित करने के लिए आयु ने झटके से अपना सर उठाया उसकी लाल आंखों में हैरानी और भयंकर डर था। सांझ की आंखों में अब आंसू तैर रहे थे। पर उन आंसुओं में एक ऐसी चमक थी जिसने आयु के अंदर का सारा
14:11 लायनस वाला गुरूर को तोड़कर रख दिया था। सांझ रोते हुए आयु की आंखों में देखते हुए बोली तुम्हें लगता है मैं तुम्हें पहचानती नहीं हूं। तुम्हें लगता है कल हाल में तुमने मेरे मां नाप बन पाने का जो मजाक उड़ाया मैं [गला साफ़ करने की आवाज़] उसे सच मान लूंगी। जिस लड़की ने पिछले इतने महीनों से मुझे जमीन पर पैर रखने नहीं दिया जो मेरे एक आंसू पर पूरा मेहरा मेंसन आसमान पर उठा लेती थी वो अचानक बच्चे के लालच में मुझे छोड़ देगी किसे पागल बना रही हो तुम आयु आयु के
14:56 पैरों तले से जमीन खिसक गई उसकी सांसे अटक गई वो झूठ जो उसने ने इतनी मेहनत से अपना सब कुछ कुर्बान करके बनाया था। सांझ ने अपने एक थप्पड़ और अपने सच्चे इश्क के भरोसे से उस झूठ के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। सांझ के उन सवालों ने आयु को अंदर तक झिंझोड़ कर रख दिया। उसका दिल चाह रहा था कि वह सांझ के गले लगकर सारा सच बोल दे। पर आयु ने एक लंबी सांस ली और अपने होठों को कस के दबा लिया। तभी शान आयु के कांधों पर अपनी पकड़ और कसते हुए और रोते हुए बोली किसको [नाक से की जाने वाली आवाज़]
15:42 बचाने की कोशिश कर रही हो तुम? इस झूठ के पीछे किसका गुनाह अपने सर पर ले रही हो? बोलो आयु। आयु ने झटके से साझ के हाथ अपने कानों से हटाए। वह पीछे हटी और सोफे के किनारे पर जाकर खड़ी हो गई ताकि सांझ से एक सेफ फासला बना सके। उसने साझ की आंखों में नहीं देखा क्योंकि वह जानती थी कि अगर उसने देखा तो वह एक पल में बिखर जाएगी। तभी आयु सख्त ठंडी और बेरहम आवाज में बोली तुम्हें गलतफहमी हो रही है सांझ। कोई किसी का गुनाह अपने सर
16:27 नहीं ले रहा। मैं वही हूं जो मैं कल थी। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा अपने लिए। आयु ने अपना चेहरा थोड़ा और घुमा लिया और और बोली बहुत हो गया यह ड्रामा। तुम्हें लगता है तुम मुझे पहचानती हो। शायद तुमने मुझे कभी पहचाना ही नहीं था। अब जाओ यहां से। मुझे तुमसे और कोई बात नहीं करनी। मेरी जिंदगी से दफा हो जाओ। सांझ अपनी जगह जमकर खड़ी रही। उसने आयु की इन कड़वी बातों पर कोई गुस्सा नहीं दिखाया। उल्टा उसके चेहरे पर एक अजीब सा
17:14 सुकून आ गया। वह मुस्कुराई। पर यह मुस्कुराहट दर्द से भरी थी और बोली तुम सच में एक बहुत बुरी अदाकारा हो आयु तुम्हारी आंखों में वो दर अभी भी है मेरे लिए नहीं किसी और के लिए सांझ ने बिना डरे आयु के बिल्कुल करीब जाकर उसके हाथों को अपने हाथ में लिया। इस बार आयु ने हाथ नहीं छुड़ाया क्योंकि वह सांझ के इस अटूट भरोसे के आगे पूरी तरह हार चुकी थी। तभी साझ बोली तुम्हें लगता है मैं तुम्हें नहीं जानती। मेरे दिल की धड़कन में तुम्हारा नाम है आयु। तुम्हारा
18:02 हर झूठ, तुम्हारी हर एक्टिंग मैं सब पढ़ सकती हूं। आयु की आंखें बुरी तरह कांपने लगी। आयो ने अपनी आंखें बंद कर ली और एक लंबी सांस ली और रोते हुए बोली तुम गलत हो सा तुम्हें लगता है कि मैं एक्टिंग कर रही हूं। तुम्हें लगता है यह सब झूठ है। तुम बहुत बड़ी गलतफहमी में हो। मैं किसी का गुनाह अपने सर नहीं ले रही हूं। समझी तुम? यह मेरा फैसला था। मेरी मर्जी थी। अब अब यहां से चली जाओ। मुझे तुम्हारी यह सिंपथी नहीं चाहिए। आयु ने जानबूझकर अपनी नजरें और फेर ली। पर उसकी
18:47 आवाज में वही दर्द था जो सांझ को शुरू से समझ आ रहा था। तभी सांझ मुस्कुराते हुए बोली, आयु तुम जितना झूठ बोलोगी तुम्हारी आंखें उतना ही सच बोलेंगी। तुम्हारे हंठ शायद नफरत की एक्टिंग कर सकते हैं। तुम्हारी जुबान घटिया बातें कर सकती है। पर तुम्हारी आंखों में मेरे लिए जो प्यार है वह मुझे साफ नजर आ रहा है। वो प्यार कभी बदल ही नहीं सकता। यह झूठ, यह नफरत की एक्टिंग यह सब किसी और के सामने करना मेरे सामने नहीं। आयु के हंठ कस के बंद हो गए।
19:33 उसने सांझ को रोकने के लिए कुछ और बोलने की कोशिश की पर उसका गला रुक गया। तभी आयु बहुत मुश्किल से धीमी आवाज में बोली सांझ तुम नहीं समझ रही हो। तुम तुम वापस चली जाओ। वरना सब कुछ आयु की बात अधूरी रह गई। सांझ ने बिना एक पल का इंतजार किए आगे बढ़कर आयु को अपने सीने से लगा लिया। जैसे ही शान ने आयु को गले लगाया आयु के जिस्म की सारी अकड़ उसकी उसकी पत्थर जैसी सख्तपन एक पल में पिघल गई। आयु की आंखें बंद हो गई और उसकी आंखों से आंसुओं की
20:19 बारिश होने लगी। सांझ ने आयु को और जोर से अपनी बाहों में भरा जैसे वह उसे इस बिखरी हुई दुनिया से बचाकर अपने अंदर छिपा लेना चाहती हो। सांझ की बाहों में आयु को इस तरह टूटते और पिघलते हुए देखकर दूर खड़े बिकी के दिल पर रखा पत्थर जैसा बोझ अचानक हल्का हो गया। उसने देखा कि जो दीवार आयु ने अपने गुरूर और झूठ से बनाई थी वह सांझ के एक सच्चे स्पर्श के आगे मिट्टी की तरह ढेर हो गई थी। विक्की जानता था कि अब इन दोनों को बाकी बची हुई आग को
21:04 खुद ही बुझाना होगा। उसने एक सुकून भरी सांस ली और बिना कोई आवाज किए चुपचाप घर से बाहर निकल गया ताकि उन दोनों को उनका अकेलापन मिल सके। अब उस फ्लैट में सिर्फ सांझ और उसकी बाहों में रो रही आयु बची थी। सांझ के गले लगते ही आयु का पिछले 24 घंटों का बंधा हुआ सारा सब्र भयंकर तरीके से टूट गया। जिस लड़की ने पूरे मेहरामसन के सामने आंसू की एक बूंद नहीं गिराई थी, वह अब साझ के कांधे पर सर रखकर किसी छोटी बच्ची की तरह बिलक-बिलख कर रो रही थी। आयु
21:52 ने सांझ को इतनी जोर से कस के पकड़ा हुआ था। जैसे अगर उसने थोड़ी सी भी पकड़ ढीली की तो सांझ सच में उससे हमेशा के लिए दूर चली जाएगी। उसकी सांसे रोने की वजह से बुरी तरह उखड़ रही थी। और उसके आंसुओं से सांझ का सांझ के कुर्ते का कांधा पूरी तरह भीग चुका था। सांझ चुपचाप आयु की पीठ और बालों में हाथ फेर रही थी। वह आयु को रोने दे रही थी ताकि उसके अंदर घुटा हुआ सारा जहर और डर आंसुओं के जरिए बाहर निकल जाए। जब आयु का रोना थोड़ा धीमा पड़ा और उसकी
22:40 सिसकियां बची थी तब सांझ ने आहिस्ता से आयु को अपने सीने से थोड़ा अलग किया। पर उसने आयु को दूर नहीं जाने दिया। सांझ ने अपने दोनों हाथों से आयु के आंसुओं से भीगे हुए चेहरे को कस के थाम लिया। सांझ की आंखें अभी भी नम थी। पर उनमें एक ऐसी सख्त जिद्दी जो अब किसी झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली थी। सांझ बेहद ठहरी हुई पर दर्द भरी आवाज में बोली आयु प्लीज। अब मुझसे और झूठ मत बोलो। मैं यह दर्द और नहीं सह सकती। मुझे बताओ क्या बात है। आय ने नजरें
23:26 झुकाने की कोशिश की। पर सांझ ने उसके चेहरे को और मजबूती से पकड़ लिया। और बोली तुमने कल इतना भयंकर इतना बड़ा झूठ किसको बचाने के लिए बोला था? किसका गुनाह अपने सिर ले लिया तुमने? जिसके लिए तुमने अपनी पूरी जिंदगी, अपना घर और यहां तक कि मेरा मजाक उड़ाने में भी एक सेकंड नहीं लगाया। बताओ आयु बताओ मुझे। आयु के हंठ कांप रहे थे। उसकी आंखों में अभी भी डर चमक रहा था। तभी सा आयु की खामोशी और डर को देखकर बोली क्या तुमको अभी भी मुझ पर भरोसा नहीं
24:13 है आयु क्या तुम्हें लगता है मैं तुम्हारा दर्द तुम्हारी मजबूरी नहीं समझूंगी तुमने मुझे अपनी प्रायोरिटी कहा था ना तो आज मुझे हक दो कि मैं तुम्हारा यह बोझ उठा सकूं बताओ किसने किया है यह सब सांझ के इस आखिरी सवाल क्या मुझ पर भरोसा नहीं है? आयु ने आयु की रूह को झिंझोड़ दिया। तभी आयु रोते हुए टूटी हुई आवाज में बोली आरुष भाई सांझ आरुष भाई सांझ के हाथ एक पल के लिए आयु के चेहरे पर जम गए। उसका दिमाग इस नाम को प्रोसेस नहीं कर पा रहा था।
25:00 आरुष भाई मेहरा परिवार के सबसे आदर्श बेटे शान हैरानी से बोली आरुष भाई आयु तुम क्या कह रही हो आरुष भाई का इस सबसे क्या तभी आयु रोते हुए सांझ का हाथ कस के पकड़ते हुए बोली निशा सांझ निशा वो आरुष भाई की गर्लफ्रेंड है लंदन में लंदन में भाई भाई ने निशा के साथ अफेयर चलाया था। उसे झूठे सपने दिखाए और जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसे वहां अकेला छोड़कर वापस आ गए। निशा अपना हक मांगने आई थी। होटल में भी वही थी और
25:48 कल गोद भराई में भी वही थी। शान की आंखें हैरत से फटी की फटी रह गई। पूरा सच किसी भयंकर तूफान की तरह उसके सामने खुल रहा था। आयु जमीन पर घुटनों के बल बैठ गई। उसके अंदर का सारा जहर आज बाहर आ रहा था। साझ भी उसके ठीक सामने जमीन पर बैठ गई। आयु हाथ जोड़ते हुए बोली कल जब निशा भाई के पैरों में गिरकर रो रही थी। काव्या भाभी ने उसे देख लिया था शान भाभी की सांसे अटकने लगी थी वो पेट पकड़ कर गिरने वाली थी डॉक्टर ने क्या कहा था याद है ना
26:36 एक झटका एक स्ट्रेस और भाभी और बच्चे की जान खतरे में आ जाती तभी आयु बोली मैं क्या करती शान अपनी आंखों के सामने अपनी भाभी को मैं ऐसे नहीं देख सकती थी। भाई तो वहां एक बुदिल डरपोक की तरह बूत बने खड़े थे। उन्होंने एक बार भी भाभी को सच बताने की हिम्मत नहीं की। अगर मैं वहां झूठ नहीं बोलती। अगर मैं निशा को अपना नहीं बताती तो कल उस हॉल में खुशियों की जगह मातम होता। सांझ का पूरा जिस्म कांप गया। अब उसे समझ आ रहा था कि आयु ने इतना बड़ा इतना घिनौना झूठ क्यों बोला। उसने अपनी
27:25 फैमिली, एक औरत और एक मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए खुद के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा ली थी। आयु सा के पैरों में गिरते हुए बेहद तड़प कर बोली और और भाभी को यकीन दिलाने के लिए मुझे एक ऐसा झूठ बोलना था जो बिल्कुल सच लगे। इसलिए इसलिए मैंने तुम्हारी तुम्हारी मां ना बन पाने का मजाक उड़ाया। मुझे माफ कर दो सांझ। मैं दुनिया की सबसे घटिया इंसान हूं। मैंने तुम्हें सबके सामने जलील किया। मुझे मुझे मार डालो साझ। मैं जीने के लायक नहीं हूं। सांझ ने आयु को अपने पैरों से उठाया
28:14 और कस के अपने सीने से लगा लिया। आज सांझ को आयु पर गुस्सा नहीं आ रहा था। आज उसके दिल में आयु के लिए इज्जत और इश्क हजार गुना बढ़ गया था। किस इंसान में इतनी हिम्मत होती है कि दूसरे की खुशी के लिए अपना पूरा वजूद आग में डाल दे। पर उसी के साथ सांझ के अंदर एक भयंकर ज्वालामुखी जैसा गुस्सा फट पड़ा था। यह गुस्सा आयु के लिए नहीं बल्कि उस आरुष मेहरा के लिए था जो अपनी बहन की कुर्बानी देकर घर में एक सच्चा और आदर्श पति बनकर बैठा था। शान आयु के आंसू पोछते हुए आंखों में आग लिए बोली तुम
29:01 घटिया नहीं हो आयु तुम इस दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की हो तुमने परिवार और उस आने वाले बच्चे की जान बचाई है। पर एक पर एक भाई एक बुदिल भाई ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी बहन की जिंदगी और उसके इश्क को जिंदा जला दिया। साझ की आवाज में वही ठहरी हुई सख्तपन वापस आ गई। उसने आयु का चेहरा अपने हाथों में थामा और बोली तुमने मुझे जलील नहीं किया। आयु तुमने दो जिंदगी बचाई है। अगर आज तुम
29:46 यह सच मुझे नहीं बताती तो मैं सच में घुटघुट कर मर जाती। साझ जमीन से उठी और उसने आयु को भी उठाया। सांझ की आंखों में अब एक खतरनाक चीत थी। तभी साहन बोली आरुष भाई अपने किए हुए पाप के साथ सुकून की सांस नहीं ले सकते। उन्होंने इतना बड़ा झूठ हम सबसे छुपाया। और अब मैं उन्हें इस झूठ के पीछे और छुपने नहीं दूंगी। आयु घबरा गई और बोली नहीं सांझ भाभी मर जाएंगी। तभी साझ बोली नहीं आयु मैं आरुष भाई को उनके किए की सजा दिलाकर रहूंगी। आरुष भाई को उनकी
30:34 सजा मिलेगी और और डैड को भी उनकी बेटी का असली सच पता चलेगा। सांझ ने जाने के लिए कदम बढ़ाया। पर आयु ने उसका हाथ पकड़ लिया। तभी साझ झटके से पलटी। उस उसकी आंखों में आरुष के लिए गुस्सा था और बोली क्या हुआ आयु रुको मत। जिस घर ने तुम्हारी कुर्बानी को तुम्हारी घटिया सोच समझ लिया उन्हें उनका असली चेहरा दिखाना जरूरी है। पर आयु के चेहरे पर अब कोई डर, कोई घबराहट या कोई टूटापन नहीं था। सांझ की बाहों और उसके यकीन ने आयु के अंदर का सारा जहर और बोझ
31:21 खत्म कर दिया था। आयु के हंठ पर एक बेहद सुकून भरी और सच्ची मुस्कुराहट थी। आयु ने आगे बढ़कर साझ के दोनों हाथ अपने हाथों में लिए और बोली प्लीज शान मेरी बात मानो तुम वहां नहीं जाओगी और तुम किसी को किसी को भी कुछ नहीं बताओगी तभी शान बोली पर क्यों आयु आरस भाई वहां आदर्श पति बनकर घूम रहे हैं और तुम इस अंधेरे फ्लैट में एक गुनहगार बनकर रहो डैड को पता चलना चाहिए चाहिए कि उनकी बेटी ने उनका गुरूर तोड़ा नहीं बल्कि उसे बचाया है। तुम्हें तुम्हारी इज्जत वापस मिलनी
32:07 चाहिए। आयु ने धीरे से अपना हाथ उठाया और साझ के होठों पर रखकर उसे चुप करा दिया। आयु की आंखों में एक ऐसी चमक थी जिसमें पूरी दुनिया जीत लेने का सुकून था। आयु सांझ की आंखों में देखते हुए फक्र से बोली मुझे किसी को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है सांझ ना डैड को ना समाज को और ना ही भाभी को। मैं उन्हें कोई सफाई देने वापस नहीं जाऊंगी। आयु ने सांझ के चेहरा अपने दोनों हाथों में थाम लिया। उसकी आंखें इश्क से पूरी
32:54 तरह चमक रही थी। तभी आयु बोली मेरा वजूद मेरा एंपायर से नहीं तुमसे शुरू होता है। मैं डर रही थी क्योंकि मुझे लगा था कि मैं अपनी सांझ को खो दूंगी। पर आज पर आज तुम मेरा सच जानती हो। तुमको मुझ पर मेरी आंखों पर यकीन है। मेरे लिए इस दुनिया में यही सबसे बड़ी दौलत है। बस यही काफी है मेरे लिए सांझ। आयु के इन लफ्जों ने सांझ के अंदर जल रही रिवेंज की आग पर जैसे ठंडे पानी की बूंदे गिरा दी। सांझ हैरानी से बेहद प्यार से आयु को देख रही थी और सोच
33:41 रही थी कि किसकी की आयु किस मिट्टी की बनी है। अपना पूरा वजूद, अपना घर और अपनी इज्जत खोकर भी वो सिर्फ इसलिए मुस्कुरा रही है क्योंकि उसकी मोहब्बत को उस पर भरोसा है। सा की आंखों से एक आंसू टूट कर गिरा और उसके होठों पर एक खूबसूरत पर तर्द भरी मुस्कुराहट आ गई। उसने अपने हाथ आयु के हाथों पर रक्त दिए और बोली तुम सच में पागल हो आयु इतनी अजीब इतनी जिद्दी और इतनी अच्छी हो तुम कि मुझे डर लगने लगा है कि मैं तुम्हारे इस इश्क का कर्ज कैसे
34:26 चुकाऊंगी। आयु हल्के से हंसी और उसने अपने माथा साल के माथे से टिका दिया। दोनों की सांसे एक दूसरे में घुलने लगी। आयु आंखों को बंद करते हुए सुकून से बोली तो तो क्या तुम उस घर से निकाली हुई बदनाम और घटिया लड़की के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताना पसंद करोगी। मिस सा शर्मा साझ ने अपने दोनों हाथ आयु की गर्दन के पीछे डाले और उसे अपने करीब खींच लिया और आयु के होठों के बिल्कुल करीब सच्ची आवाज में बोली आखिरी सांस तक और उसके बाद भी फिर उन
35:14 दोनों ने एक दूसरे को कस के गले लगा लिया मेहरा मेंसन आरुष का डर दुनिया की नफरत सब कुछ उस फ्लैट के बाहर छूट गया। उस छोटे से कमरे में अब सिर्फ दो आशिक थे जिनका इश्क आज दुनिया की हर ताकत हर झूठ से जीत चुका था।