Ep-77 || Call kyun kar rahi hai yeh? || Dhadkan ❤️ (Roop se Rooh tak ka safar) || Lesbian love story

Brief Summary

This video narrates the storyline involving Nisha, Ayu, and Vicky as they navigate their professional and personal challenges. Key events include Nisha's new job, a tense car ride with Vicky, a near accident where Ayu saves Nisha, and the buildup of tension and emotions between the characters.

  • Nisha starts her new job and has a tense journey with Vicky.
  • Ayu saves Nisha from a speeding motorcycle in a critical moment.
  • A phone call from Ayu leads to unexpected emotional exchanges between Ayu and Saanjh.

Nisha's Job and Tense Ride

Nisha starts her new job, and Ayu brings her to Vicky's car. Vicky is visibly angry and silent during the ride, which creates an uncomfortable atmosphere. Ayu attempts to lighten the mood by asking Nisha about her office experience, to which Nisha responds respectfully, despite Vicky’s hostility. Vicky's perspective shifts slightly as Nisha expresses understanding of his anger, making him realize her grounded nature.

Accident and Rescue

While heading towards the hotel, Nisha prepares to move into her new apartment, but a speeding motorbike threatens her safety. Ayu instinctively pulls Nisha away just in time, saving her from injury. Vicky reacts angrily toward the biker, but the emotional weight of the incident leads to a moment of connection between Nisha and Ayu, deepening their bond. Nisha feels gratitude towards Ayu for the rescue.

Emotional Turmoil and Phone Call

After reaching home, Saanjh has an emotional encounter upon receiving a call from Ayu. During the call, Saanjh’s frustration and hurt surface, leading her to harshly dismiss Ayu's attempt at communication. She feels guilty afterward, knowing she had to protect her own emotional state in front of others.

Clarifying Misunderstandings

Ayu reflects on the situation and speculates why Saanjh acted the way she did. Understanding that Saanjh's reaction was influenced by others present, she remains patient and hopeful for a reconciliatory conversation. The emotional depth of their relationship reveals itself as Ayu waits for Saanjh to reach out.

Reunion and Resolution

Eventually, Saanjh calls Ayu back to apologize, expressing her remorse for her previous outburst. Ayu reassures her and finds solace in their connection, dispelling any false notions of animosity. The exchange reflects the strength of their bond, culminating in light-hearted banter about food, leading to a resolution filled with affection and laughter.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “Ep-77 || Call kyun kar rahi hai yeh? || Dhadkan ❤️ (Roop se Rooh tak ka safar) || Lesbian love story”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:00 राधे-राधे एवरीवन। तो कैसे हैं आप सब? आई होप आप सभी अच्छे होंगे। तो पिछले पार्ट में हमने सुना था कि निशा को जॉब मिल गई थी और आयु ने निशा को घर छोड़ने के लिए पूछा था। अब उसके आगे आयु निशा को लेकर विक्की की गाड़ी के पास आई। विक्की ड्राइविंग सीट पर था। उसने ने इंजन चालू रखा था और उसकी नज़रें गुस्से में स्टीयरिंग व्हील पर गड़ी थी। आयु ने पीछे का दरवाजा खोला और निशा को बैठने का इशारा किया जबकि वह खुद आगे विक्की के बगल वाली सीट पर बैठ गई। तब और बोली विक्की पहले इनको ड्रॉप कर दे फिर चलते हैं। विक्की ने

0:48 रियर व्यू मिरर में एक ठहरी हुई रूखी सी नजर निशा पर डाली। बिना एक शब्द बोले उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। गाड़ी के अंदर एक अजीब सा बोझीला सन्नाटा था। विक्की का रूखापन निशा को पीछे बैठे हुए महसूस हो रहा था कि उसका यहां आना विक्की को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। वो चुपचाप खिड़की से बाहर देखती रही। आयु ने माहौल को थोड़ा हल्का करने की कोशिश की। उसने एसी का वेंट थोड़ा एडजस्ट किया और निशा की तरफ मुड़कर पूछा और बोली वैसे तुम्हें ऑफिस कैसा लग रहा है

1:34 और विक्की की दी हुई फाइल्स समझ में आई या उसने अपने गुस्से की तरह फाइल भी उलझी हुई दी हैं। आयु की इस बात पर विक्की ने आंखें निकालकर उसे देखा। पर आयु ने उसे टोटली इग्नोर किया। निशा ने हल्के से मुस्कुराकर जवाब दिया। पर उसकी आवाज में एक रिस्पेक्ट थी। विक्की के गुस्से के लिए भी और बोली नहीं आयो। फाइल बहुत परफेक्टली ऑर्गेनाइज्ड थी। विक्की ने सब कुछ पहले से ही सॉर्ट करके रखा था और सच कहूं तो विक्की का गुस्सा बिल्कुल जायज है। अगर मैं विक्की की जगह होती

2:20 तो जिसने तुम्हें इतनी बड़ी तकलीफ दी होती तो मैं भी उसके साथ ऐसा ही बिहेव करती। यह सुनकर विक्की की पकड़ स्टेयरिंग पर थोड़ी ढीली हुई। उसने दोबारा रियर व्यू मिरर में देखा। निशा के लहजे में कोई ईगो या शिकायत नहीं थी बल्कि अपनी गलती का एहसास और आयु के लिए रिस्पेक्ट थी। विक्की को यह उम्मीद नहीं थी कि लंदन से आई यह हाई प्रोफाइल मैनेजर इतनी ग्राउंडेड और समझदार निकलेगी। तभी विक्की आवाज थोड़ी कम रूखी करते हुए बिना पीछे देखे बोला मैं किसी से बिना वजा नाराज नहीं होता और मुझे मक्खन लगाने की

3:07 जरूरत नहीं है। तुम अपना काम ठीक से करना। मेरी तरफ से कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। निशा ने खुशी से सिर हिलाया और बोली मुझे मक्खन लगाना आता भी नहीं है विक्की। मैं बस सच बोल रही हूं। आयु ने विक्की की तरफ देखकर एक हल्की छेड़ने वाली मुस्कुराहट दी जिसका मतलब था देखा वह उतनी भी बुरी नहीं है। विक्की ने गुस्से का नाटक करते हुए अपना ध्यान रोड पर वापस लगा लिया। पर उसके दिल में अब निशा के लिए पहले जैसी नफरत थोड़ी कम हो गई थी। गाड़ी शहर के रास्ते से गुजर रही थी। बाहर रोशनियां चमक रही थी

3:54 और शहर अपनी शाम की रफ्तार में था। तभी निशा बोली आयु मैंने कल अपना नया अपार्टमेंट बुक कर लिया है। मैं जल्दी शिफ्ट हो जाऊंगी। मुझे इस शहर और यहां के रास्ते के बारे में ज्यादा पता नहीं है। पर उम्मीद है जल्दी सीख लूंगी। आयु ने हां में सिर हिलाया और बोली कोई बात नहीं धीरे-धीरे आदत हो जाएगी तुम अकेली नहीं हो अब साझ और मैं है ना किसी भी मदद की जरूरत हो तो बताना निशा ने एक छोटी सी सच्ची मुस्कुराहट के साथ थैंक यू कहा थोड़ी देर बाद गाड़ी गाड़ी होटल के गेट से

4:40 थोड़ा पहले आकर रुकी क्योंकि सड़क पर इस वक्त बहुत ज्यादा ट्रैफिक था। इसलिए आयु गाड़ी से उतरी और उसने निशा के लिए दरवाजा खोला। निशा गाड़ी से नीचे उतरी और अपने होटल की तरफ बढ़ने लगी। पर अचानक पीछे से एक भयंकर और कान फाड़ देने वाली इंजन की आवाज आई। एक स्पोर्ट बाइक जिसको चलाने वाला नशे में या किसी पागलपन में था। बिना हेडलाइट ऑन किए रॉन्ग साइड से बेतहाशा स्पीड में कट मारते हुए निशा की

5:28 तरफ बढ़ रहा था। निशा की पीठ उस बाइक की तरफ थी। उसने आवाज सुनकर पीछे मुड़ने की कोशिश की। पर बाइक इतनी स्पीड में थी कि उसके पास बचने का वक्त ही नहीं था। वहीं आयु बिना अपनी खुद की जान की परवाह किए आगे की तरफ बढ़ी। उसने पूरी ताकत से निशा का हाथ पकड़ा और उसे एक भयंकर झटके के साथ अपनी तरफ खींच लिया। खिंचाव इतना तेज था कि निशा अपना बैलेंस पूरी तरह खो बैठी। उसकी आंखें डर के मारे बंद हो गई और अगले ही पल

6:15 वो सीधा आयु के सीने से टकराई। बाइक बिल्कुल उनके पास से निशा के कपड़ों को छूते हुए हवा को चीरते हुए निकल गई। आयु ने जमीन पर अपने पैर मजबूती से जमाए और निशा को गिरने से बचाने के लिए अपने दोनों हाथों से उसकी पीठ को कस के थाम लिया। निशा का दिल इतनी जोर से धड़क रहा था कि आयु उसकी धड़कनें अपने सीने पर महसूस कर सकती थी। डर के मारे निशा ने आयु की जैकेट को अपनी मुट्ठियों में कस के जकड़ लिया था। वहीं विक्की गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर कूदा और सड़क पर उस बाइक वाले के

7:02 पीछे चिल्लाते हुए बोला अंधा है क्या? गाड़ी चला रहा है या एरोप्लेन उड़ा रहा है? बाइक वाला धूल उड़ाता हुआ अंधेरे में गायब हो चुका था। इधर निशा की सांसे अभी भी भारी थी। उसने धीरे-धीरे अपनी आंखें खोली। वह अभी भी आयु के सीने से लगी हुई थी। फिर निशा ने अपना सर उठाया और आयु की आंखों में देखा। उन आंखों में घबराहट नहीं बल्कि किसी का बचाव करने वाली एक बेहद सख्त परवाह थी। आयु अपनी पकड़ थोड़ी ढीली करते हुए ठहरी हुई आवाज में बोली। ठीक हो

7:48 आप? कहीं लगी तो नहीं? निशा वहीं जम सी गई और हकलाते हुए आयु की जैकेट को छोड़ते हुए बोली हां हां मैं ठीक हूं तुमने तुमने बचा लिया मुझे थैंक्स आयु आयु ने हल्के से मुस्कुराकर निशा का हाथ छोड़ दिया और उसे सीधा खड़ा होने में मदद की और बोली ध्यान से चला करो इस शहर की सड़कें उतनी सिविलाइज्ड नहीं है जितना लंदन की होती है जाओ अंदर जाओ। निशा ने हामि में सिर हिलाया पर उसकी नजरें आयु से हट नहीं रही थी। आज उसने आयु के उस लयनस वाले गुरूर का असली मतलब देख लिया था। उसके दिल में आयु

8:36 के लिए जो थोड़ी बहुत झिझक थी वो इस एक पल में पूरी तरह इज्जत में बदल गई। निशा ने एक आखिरी सुकून भरी नजर आयु पर डाली और होटल के दरवाजे के अंदर चली गई। विक्की जो यह सब देख रहा था उसने गहरी सांस ली और आयु के पास आकर खड़ा हो गया और बोला तू कभी सुधरेगी नहीं ना खुद को सुपरमैन समझती है। आयु हल्के से हंसकर गाड़ी की तरफ मुड़ते हुए बोली सुपरमैन नहीं बॉस की असिस्टेंट हूं। चल अब वरना मुझे फ्लैट पहुंचने में देर हो जाएगी और और मेरी साथ वहां मेंशन में अकेले बोर हो रही होगी।

9:22 फिर दोनों गाड़ी में बैठकर फ्लैट की तरफ पड़ गए। वहीं दूसरी तरफ साझ घर पहुंच चुकी थी। फैक्ट्री में आयु के साथ बिताए गए उन खूबसूरत पलों की थकान और सुकून उसके चेहरे पर था। साझ सीधा ऊपर काव्या के रूम में गई। काव्या कमरे में हल्की वार्म रोशनी थी। काव्या बेड पर आराम से लेटी थी और पेट पर हल्केहके हाथ फेर रही थी। सांझ के आने की आहट सुनकर काव्या के थके हुए चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट आ गई। तभी सांझ

10:07 नरम और ठहरी हुई आवाज में बोली। कैसा है मेरा छोटा मेहमान? आज ज्यादा तंग तो नहीं किया इसने अपनी मम्मा को? सांझ ने अपना बैग और फोन बेड के साइड टेबल पर रखा और बेड के किनारे काव्या के बिल्कुल पास बैठ गई। उसने काव्या के पैरों को धीरे-धीरे दबाना शुरू किया। तभी काव्या सुकून से सांस लेते हुए बोली, यह तो ठीक है। पर सांझ तुम बहुत थक गई होगी। सुबह से फैक्ट्री और फिर इस घर का बोझ। दोनों काव्या और सांझ आपस में घर की और बच्चे की बातें कर रहे थे कि अचानक

10:54 साइड टेबल पर रखा सा का फोन वाइब्रेट होने लगा। सांझ का ध्यान अभी काव्या की बातों में था। तभी काव्या जो बेड पर बैठी हुई थी उसकी नजरें नेचुरल तरीके से सांझ के फोन की स्क्रीन पर चली गई और जैसे ही काव्या ने उस स्क्रीन को देखा उसके चेहरे पर एक्सप्रेशन एकदम से फ्रीज हो गए। स्क्रीन पर एक बेहद प्यारी और क्लियर फोटो फ्लैश हो रही थी। यह फोटो यह आयु की फोटो थी। कॉलर आईडी पर माय लयनेस लिखा था। यह देखकर काव्या की

11:41 सांसे एकदम से अटक गई। तभी काव्या अपनी कांपती और हैरानी भरी आवाज में बोली साझ यह यह आयु का कॉल है। काव्या की आवाज सुनकर सांझ ने झटके से अपना सर घुमाकर फोन की तरफ देखा। स्क्रीन पर आयु की फोटो फोटो देखकर सांझ के पैरों तले जमीन खिसक गई। तभी काव्या ने सांझ से पूछा आयु आयु तुमको कॉल क्यों कर रही है? सांझ अब क्या चाहती है वह तुमसे? सांझ का दिल इतनी जोर से धड़का कि उसे लगा जैसे उसकी सांसे रुक जाएंगी। सांझ ने अपने आप को संभाला और

12:26 बिना एक पल गवाए। सांझ ने अपना फोन उठाया। उसने काव्या के सामने बिना किसी हिचकिचाहट के कॉल रिसीव किया। फोन के दूसरी तरफ आयु कुछ बोलने ही वाली थी। पर साझ ने उसे एक भी शब्द बोलने का मौका नहीं दिया। सांझ सत्य नफरत भरी और ऊंची आवाज में बोली क्यों कॉल किया है तुमने मुझे? तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे फोन करने की? सुन लो कान खोलकर। आज के बाद मेरे पास कॉल मत करना। तुम्हारा और मेरा अब कोई रिश्ता नहीं बचा है। यह बोलकर सांझ ने तुरंत कॉल काट दी। सांझ ने फोन को उल्टा करके टेबल

13:13 पर रख दिया जैसे उसे उस फोन से भी नफरत हो गई हो। काव्या ने आहिस्ता से सांझ का हाथ पकड़ लिया और बोली मैं समझ सकती हूं सांझ कि तुझ पर क्या बीत रही है। तभी सांझ ने काव्या की तरफ देखा और बोला भाभी मैं अपने रूम में जा रही हूं। मैं कुछ वक्त के लिए अकेला रहना चाहती हूं। यह बोलकर साझ काव्या के कमरे से बाहर निकल गई। वहीं दूसरी तरफ कॉल कट होने के बाद भी आयु अभी भी फोन को अपने कान से लगाए हुए थी। तभी विक्की जो पास ही टेबल पर बैठकर कॉफी पी

14:01 रहा था। उसने आयु को इस तरह बैठे देख देखा तो उसकी आंखें छोटी हो गई। उसने फिक्र से पूछा क्या हुआ? भाभी ने कॉल काट दी क्या? उन्होंने कुछ कहा? आयु कुछ सेकंड तक बिल्कुल चुप रही। फिर अचानक उसके होठों पर एक बहुत प्यारी और समझदारी भरी मुस्कुराहट आ गई। वो बेड पर ठीक से बैठी और हल्केहके हंसने लगी। विक्की को आयु का यह रिएक्शन देखकर भयंकर उलझन हुई और बोला तू हंस क्यों रही है? पागल हो गई है। आयु मुस्कुराते हुए फोन को बेड पर घुमाते हुए बोली सांझ ने बोला कि मेरी हिम्मत कैसे

14:50 हुई उसे कॉल करने की? और आज के बाद मैं उसे कभी फोन ना करूं। विक्की की आंखें हैरानी से फैल गई। उसने अपना कॉफी का मग टेबल पर जोर से रखा और बोला क्या? उन्होंने ऐसा बोला पर क्यों? सुबह फैक्ट्री में तो सब ठीक था। रुक मैं अभी उन्हें कॉल लगाता हूं। विक्की ने अपना फोन निकालने के लिए जेब में हाथ डाला ही था कि आयु ने जल्दी से उठकर उसका हाथ पकड़ लिया। आयु के चेहरे पर कोई दुख या गुस्सा नहीं था बल्कि अपनी सांझ के लिए एक बेहद गहरा फक्र था। आयु शांत आवाज में बोली रुक जा विक्की। रुक जा विक्की अपना दिमाग चला

15:38 थोड़ा। जो लड़की मेरे बिना एक शाम नहीं गुजार सकती वो अचानक मुझे फोन पर ऐसे ताने क्यों मारेगी? विक्की थोड़ा शांत हुआ और बोला तो फिर उन्होंने ऐसा क्यों बोला? [गला साफ़ करने की आवाज़] आयु वापस सोफे पर बैठ गई और उसने अपनी आंखें हल्के से झपकाते हुए एक लंबी सांस ली और बोली क्योंकि उनके आसपास जरूर कोई था या तो डैड या भाभी उनके सामने मेरा कॉल आ गया होगा और मेरी भोली साझ फंस गई होगी। उसने पक्का डैड या भाभी को दिखाने के लिए मुझ पर

16:25 चिल्लाने की एक्टिंग की होगी। आयु ने अपना फोन उठाया और स्क्रीन पर सांझ की फोटो देखकर हल्के से मुस्कुराई और बोली सच में मेरी सांझ को एक्टिंग के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए। पता है विक्की उसकी आवाज में इतना सख्त गुस्सा था कि एक सेकंड के लिए तुम मैं भी डर गई थी। पर उसके ठीक पीछे उस गुस्से के पीछे की घबराहट सिर्फ मैं ही सुन सकती हूं। विक्की ने राहत की सांस ली और अपना सर हिलाया और बोला तुम दोनों का प्यार और तुम्हारे यह कोड बर्ड्स मेरी समझ से बाहर हैं। अगर

17:13 उन्होंने एक्टिंग की थी तो तू अब उन्हें कॉल बैक क्यों नहीं कर रही? तभी आयु बोली क्योंकि वह अभी अकेली नहीं होंगी और मुझे पता है मुझ पर इस तरह गुस्सा करने के बाद उनके खुद के आंसू निकल आए होंगे। वो अभी घुटन में होंगी कि मुझे कैसा लगा होगा। आयु ने अपना फोन सीने से लगा लिया और उसकी आंखों में सांझ के लिए बेशुमार प्यार उतर आया। और बोली जैसे ही वह अकेले अपने कमरे मेंंगी और दरवाजा लॉक करेंगी सबसे पहले

17:58 कॉल वही लगाएंगी मुझे। मैं बस उसी कॉल का इंतजार कर रही हूं। उधर मेहरा मेंशन में सांझ दरवाजे से लगकर रो रही थी और यहां विक्की के फ्लैट पर आयु बिना एक लब्ज सुने अपनी सांझ की उस मजबूरी और बहते हुए आंसुओं को दूर से ही महसूस कर रही थी। तभी सांझ ने अपने कांपते हाथों से फोन की स्क्रीन अनलॉक की और आयु का नंबर डायल कर दिया। उसकी सांसे इतनी तेज चल रही थी जैसे उसने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया हो। वहीं आयु ने फोन को हाथ में ही पकड़ा रखा

18:45 था। [गला साफ़ करने की आवाज़] एक रिंग पूरी भी नहीं हुई थी कि आयु ने कॉल रिसीव कर ली और बोली आयु की बात पूरी होने से पहले ही सांझ के रोने की आवाज फोन पर गूंज उठी। सांझ खुद को रोक नहीं पाई और बोली आयु आई एम सॉरी। आई एम सो सॉरी। मुझे तुम्हें वह सब नहीं बोलना था। पर भाभी ने स्क्रीन पर तुम्हारा नाम देख लिया था। अगर मैं झूठ नहीं बोलती तो उन्हें शक हो जाता। मैं उन्हें शौक नहीं देना चाहती थी। आई एम सॉरी आयु। मुझे माफ कर दो। सांझ बिना रुके बस माफियां मांग रही थी। उसके अंदर इतनी

19:31 भयंकर घुटन थी कि आयु को इतना बुरा भला कहने के बाद पता नहीं आयु को कितनी चोट लगी होगी। फोन की दूसरी तरफ आयु बेड पर आराम से बैठी थी। उसकी आंखों में सांझ के लिए इतना सुकून और प्यार था जो किसी भी झूठ या गुस्से के पीछे गुस्से को पीछे छोड़ने के लिए काफी था। आयु रुई जैसी मुलायम और डीप आवाज में बोली साझ रोना बंद करो एक लंबी सांस लो पहले सांझ ने सिसकते हुए एक लंबी सांस ली आयु [गला साफ़ करने की आवाज़] मुस्कुराते हुए प्यार से बोली तुम्हें सच में

20:18 तुम्हें सच में लगा कि मैं तुम्हारी वो ऑस्कर विनिंग एक्टिंग सुनकर नाराज हो जाऊंगी सांझ की सिसकियां थोड़ी शांत हुई। उसने हैरानी से फोन को और जोर से पकड़ा और बोली तुम्हें बुरा नहीं लगा। तुम नाराज नहीं हो। आयु हंसते हुए बोली नाराज मुझे तो अपने प्यार पर और अपनी पसंद पर फक्र हो रहा है। मैं तो बस यह सोच रही थी कि मेरी भोली सी बॉस कितने कितनी कि मेरी भोली सांझ कितनी बढ़िया तरीके से भाभी को बेवकूफ बना रही है। मुझे पता था

21:05 तुम्हारे आसपास कोई है। वरना आयु को उसकी जान इतनी नफरत से भला कैसे बुला सकती है? आयु की इन ठहरी हुई और समझदारी भरी बातों ने साझ साझ के सीने पर रखा हुआ सारा बोझ एक सेकंड में उतार दिया। सांझ की आंखों से आंसू तो अभी भी गिर रहे थे। पर यह दर्द के नहीं सुकून और प्यार के आंसू थे। जिस प्यार में अल्फाजों से पहले सामने वाले की खामोशी और मजबूरी पढ़ ली जाए वही तो असली मोहब्बत है। साझ जमीन से उठी और अपने बेड पर लेट गई। उसने फोन को अपने कान से लगाया और अपनी

21:52 आंखें बंद कर ली। और बोली थैंक यू मुझे समझने के लिए आयु पर मुझे अभी भी बहुत पछतावा हो रहा है कि मैंने तुम्हें इतना बुरा भला कहा। यह सुनते ही आयु के होठों पर एक बहुत शरारती मुस्कुराहट आ गई। उसकी आवाज में अब एक नखरा था और बोली, गिल्ट तो होना ही चाहिए। इतनी भारी आवाज में डांटा है तुमने मुझे। इज्जत की धज्जियां उड़ा दी मेरी और हां माफी इतनी आसानी से थोड़ी मिलेगी। सांझ ने अपनी आंखें पछी। आयु की इस मस्ती ने उसकी बची खुची घबराहट भी खत्म कर दी थी। सांझ

22:38 प्यार भरी शिकायत से बोली, अच्छा तो अब माफी के लिए क्या करना पड़ेगा मुझे? फैक्ट्री के आधे शेयर्स तुम्हारे नाम कर दूं। आयु हंसते हुए बोली फैक्ट्री रख लो अपने पास। तुम्हें माफी तभी मिलेगी जब तुम कल मेरे लिए अपने हाथों से मेरी फेवरेट पनीर की सब्जी बनाकर लाओगी। और डब्बे में थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए। बता रही हूं। यह सुनकर सा के होठों पर एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ी मुस्कुराहट आ गई और बोली तो कल मेरी भुक्कड़ आयु के लिए पनीर बटर मसाला बनाया जाएगा। बिल्कुल वैसे ही

23:24 जिसमें ढेर सारी क्रीम और एक्स्ट्रा बटर होता है। थोड़ा स्पाइसी सा। यह सुनते ही आयु की आंखों में चमक आ गई और उसने अपने होठों पर जीभ फेरी और बोली उफ नाम सुनकर ही भूख लग आई डन कल पक्का पनीर बटर मसाला और साथ में गरमा गरम पराठे अगर कल टिफिन में यह नहीं मिला ना तो मैं सच में गुस्सा हो जाऊंगी और फिर एक्टिंग नहीं असली वाली लड़ाई करूंगी ूंगी। सांझ खिलखिलाकर हंस पड़ी और बोली, ठीक है बाबा बन जाएगा तुम्हारा पनीर बटर मसाला और कुछ चाहिए।

24:11 तभी आयु बोली बस अभी के लिए इतना ही। अब अपना यह गिल्ट वाला मोड ऑफ करो और आराम से सो जाओ। तभी शान धीमी आवाज में बोली, गुड नाइट आयु। आई लव यू। आई लव यू ट्रू बॉस। कल सुबह जल्दी आना। मुझे जोर की भूख लगी है। दोनों ने मुस्कुराते हुए कॉल कट की। सांझ ने फोन को सीने से लगा लिया और आंखें बंद कर ली। तो आज का यह एपिसोड यहीं तक। आई होप कि आपको यह एपिसोड पसंद आया होगा। मिलते हैं हम आपसे नेक्स्ट पार्ट में। तब तक के लिए राधेधे।

Share

More video summaries