कोई है भितर जिसको सब कुछ चाहिए। #achryaprashant #आचार्यप्रशान्त #geetagyan #innerpeace

SatyaDarshan www.youtube.com

Brief Summary

The video discusses the fleeting nature of youth, time, and resources, emphasizing that these elements are not infinite. It highlights the allure of worldly pleasures that distract young people from their true purpose, leading to feelings of anxiety and dissatisfaction. The speaker encourages the youth to seek out meaningful experiences and avoid being consumed by societal pressures and superficial choices.

  • Time, money, and resources are finite.
  • The pursuit of superficial pleasures leads to anxiety and unfulfilled potential.
  • The importance of discovering one's true purpose in life.

The Illusion of Abundance

The speaker begins by explaining that neither money, time, nor resources are infinite; they quickly diminish. Many are left confused about what happened to their lives, having been lured by the world's promises of happiness. The false assurance of material wealth distracts individuals from deeper existential truths. Youth often finds themselves lost, scrolling through endless content, unaware that their energy and potential are being absorbed by those who capitalize on their distractions.

The Waste of Youth

Youth is described as a golden period that, if wasted, benefits others while leading to personal regret. The speaker emphasizes that the failure to grasp this opportunity results in feelings of depression and stress. It explains that many individuals chase various experiences, yet these attempts do not provide the fulfillment they seek. The emptiness grows as young people continue to seek temporary pleasures while their true desires remain unfulfilled.

A Need for Meaning

A deeper need exists within individuals, which seeks a more profound meaning beyond material possessions. The speaker reveals that achieving this purpose isn't impossible or overly difficult, citing that many have found it before. However, ignoring this quest can lead to the definition of a wasted life, emphasizing that a life spent in mere pursuit of money and status isn't truly fulfilled.

The Challenge of Distraction

Distractions in today’s world are more prevalent than ever, with a variety of enticing options catering to immediate gratification. Young people often feel pressured to conform to societal expectations, leading them to stray from their true paths. The speaker urges the youth to apply discernment when faced with these distractions and not be swayed by fleeting trends that may not address their core needs.

Seeking True Fulfillment

Youth is a time of potential; they must recognize this energy and use it purposefully. The speaker discusses how societal pressure and familial expectations influence choices, causing individuals to ignore their intrinsic desires for deeper satisfaction. It stresses that seeking validation through material success can lead to an unfulfilling life.

The Pressure of Expectations

The pressure to achieve based on societal norms can foster anxiety, preventing young individuals from exploring what they truly desire. The speaker reflects on how this fear of missing out and external validation can lead to a life devoid of personal meaning. He emphasizes that learning to reject superficial validation is crucial for personal growth.

Breaking Free from Conventional Paths

The importance of defining personal goals instead of adhering to societal pressures is highlighted. Individuals are urged to seek knowledge from those who have made an impact rather than blindly following the crowd. The video stresses that personal interpretation of success should come from within, not be dictated by others or societal trends.

A Call to Authenticity

The final chapter encourages viewers to confront the challenges and realities presented by life. It suggests that true joy and fulfillment come not from materialistic pursuits but from profound experiences that resonate with one's inner self. The speaker calls for young people to define their paths and not succumb to the noise of consumerism, stressing the need for authenticity in life choices.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “कोई है भितर जिसको सब कुछ चाहिए। #achryaprashant #आचार्यप्रशान्त #geetagyan #innerpeace ”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:00 ना पैसा अनंत होता है, ना समय अनंत होता है, ना संसाधन अनंत होते हैं। यह सब जल्दी ही खर्च हो जाते [संगीत] हैं, बीत जाते हैं। और आप हक्के बक्के से देख रहे हो अपने चारों ओर कि ये हुआ क्या मेरे साथ? यह दुनिया है जिसने मुझे लुभाया था। बड़ा भरोसा दिलाया था कि आओ आओ आओ मैं बिल्कुल बाहें खोलकर तुम्हारे स्वागत के लिए तत्पर हूं। तुम आओ तो मेरे पास। तुम्हें इतने तरह के सुख दूंगी मैं। और हम भी बिल्कुल उत्तेजित हो गए थे। उन्हें बुलाया हम चल भी पड़े थे। कभी इस दिशा, कभी उस दिशा। सिद्धांत [संगीत] यह है कि कुछ अगर आप खो रहे हैं तो कोई है जो उसको इकट्ठा भी कर रहा है। एक चीज जो आपके पास थी आपके पास नहीं है तो किसी और के पास पहुंच गई है। यौवन अगर आपके जीवन का स्वर्णकाल है और वो स्वर्णकाल आपने अगर गवाया है तो किसी ने

0:46 उसे अपनी झोली में भर भी लिया है और चुपचाप मुस्कुराते हुए वो निकल लिया है कि हो गया। यही तो चाहिए था। और जवानी को पता ही नहीं चलता कि उसका समय कब रील्स देखते हुए और स्क्रोलिंग करते हुए बीत गया। कहीं नहीं चला गया। किसी के मुनाफे में चला गया। किसी की जेब में चला गया। और जितना तुम ये [संगीत] सब करते जाते हो उतना ही भीतर जो बैठा हुआ है जो छटपटा रहा है कुछ और पाने के लिए वो बेचैन होता जाता है। वो रो पड़ता है। वो भीतर से बस यही चिल्ला रहा है। ये नहीं ये नहीं ये भी नहीं। नहीं ये भी नहीं। ये भी नहीं। तुम [संगीत] उसे ला ला के नए-नए तरीके के रंगीन माल दिखा रहे हो। अब ये ले लो। अब ये ले लो। अब ये ले लो। सत ही तौर पर तुम खुश भी होते जा रहे हो। लेकिन कोई कोई है भीतर

1:34 आप झल्ला जाओगे। आप पूछोगे ये नहीं चाहिए था तो क्या चाहिए था? वो कहेगा मेरे पास इसका जवाब नहीं है। तो आप कहोगे जब तुम्हारे पास जवाब नहीं है तो मुझे यह सब जो मिल रहा है मुझे यही भोगने दो ना। वो कहेगा नहीं। इससे बात नहीं बन रही है। कुछ और। कुछ और। यह जो कुछ और है ना यही जीवन का जवानी का उद्देश्य [संगीत] है। उसी को पाना है। और वो असंभव नहीं है। [संगीत] और वो ऐसा भी नहीं है कि बहुत बहुत मुश्किल है। बहुतों ने पाया भी है और आपका भी जन्म बस उसी को पाने के लिए हुआ है। और उसको नहीं पाओगे तो अंजाम यही होगा। अवसाद, तनाव और अपनी आंखों के सामने बर्बाद जाता एक जीवन। [संगीत] बर्बादी की परिभाषा दूसरी है। बर्बादी की परिभाषा यह है कि जन्म ही अकारथ चला गया।

2:25 एक के बाद एक चीजें आजमाते रहे, रिश्ते आजमाते रहे, अनुभव आजमाते रहे और जब [संगीत] उनमें चोट पड़ी तो यह किया कि और चीजें और रिश्ते आजमाएंगे। यह है जीवन के और और आपका जन्म इसलिए नहीं हुआ है भीतर है कुछ जो कुछ और मांगता है। इस कुछ और के साथ एक राज जुड़ा हुआ है और वो राज यह है कि इसको पाना नहीं बहुत मुश्किल है। [संगीत] यह चीज लगती बहुत दूर की है पर इसको पाना नहीं बहुत मुश्किल है। बशर्ते जो कुछ आपको लुभाने के लिए बाजार, [संगीत] समाज और शरीर ने तैयार कर रखा है, आप उसके प्रति थोड़ा विवेक और थोड़ा संयम रखवाएं तो

3:11 प्रणाम आचार्य जी। मेरा नाम रजनी गुप्ता है। मैं रायपुर से आई हूं छत्तीसगढ़ से। मेरा प्रश्न यह है कि आजकल यूथ युवा जो है एंजायटी, डिप्रेशन, ओवर ओवरथिंकिंग से जूझ रहे हैं। मतलब बाहर से देखने पर ऐसा लगता है ठीक चल रहा है। पर भीतर ही भीतर बेचैनी रहती है। जैसे प्रायोरिटी कुछ सेट करते हैं तो वो कंप्लीट फुलफिल नहीं हो पाती। तो वो भीतर भीतर बेचैनी खलती रहती है और गिल्ट होता है। तो क्या यह बेचैनी मतलब एक प्रकार से हमारे मन के ही भीतर का झूठ है या फिर कुछ और नहीं झूठ क्यों है? जब आप उसे अनुभव कर रहे हैं। अनुभव में आ रहा है। तो आपके लिए तो वो झूठ नहीं है ना। आप उसको अनुभव कर रहे हैं। उससे आपको तकलीफ हो रही है। बेचैनी के क्षण में

3:58 धड़कनें बढ़ जाती हैं। पसीना आ जाता है। सर दर्द हो सकता है। तो यह सब बातें हम कैसे कह दें कि झूठ है? बैठिए। अच्छा प्रश्न है। देखिए जवानी युवावस्था बड़ा एक खास और जबरदस्त समय होती है। आप दुनिया को समझने बुझने लगे हैं और आपके पास मानसिक ताकत आ गई है और शारीरिक परिपक्वता आ गई है। तो अब आप बच्चे तो हो नहीं। अचानक दिखाई पड़ता है कि यह जो पूरी दुनिया है यह आपकी पहुंच में है। एक जीवन

4:44 आपके सामने खड़ा हुआ है। जिसको बनाने की संवारने की सार्थक करने की जिम्मेदारी आपकी है। बहुत बड़ा एक आकाश खुल जाता है। है ना? दूसरों पर क्योंकि आश्रित नहीं है तो दूसरों की बात मानने का या दूसरों के अनुशासन में रहने का ना दायित्व बचता है ना डर बचता है उतनी ऊर्जा हम जितनी ना बच्चे में हो सकती है ना प्रौढ़ में हो सकती है ना वृद्ध में हो सकती है अचानक आपको उपलब्ध हो जाती है एक युवा होने के नाते

5:32 अब उस ऊर्जा का करें क्या? वह ऊर्जा यूं ही नहीं होती। निरर्थक नहीं होती है वो ऊर्जा। वो ऊर्जा किस लिए होती है? चर्चा करते-करते हम शायद पहुंचे वहां तक। लेकिन यह निश्चित है कि आज के युवा को जितने विकल्प उपलब्ध हो गए हैं अपनी ऊर्जा को 50 तरफ 100 तरफ बिखेर देने के विभाजित कर देने के उतने विकल्प पहले कभी नहीं थे और वह कोई साधारण विकल्प नहीं है जो आपको आज उपलब्ध

6:18 है। वो बड़े आकर्षक हैं। वो आपको खींच के रखते हैं। वह बनाए ही इस तरह से गई हैं कि वह चित्त को मोह ले, बांध लें। तो अब आप जवान हैं हम और आपके भीतर कुछ बैठा है जो कह रहा है यही तो जीवन का मेरे स्वर्णकाल है। इसी में कुछ करके दिखाना है। पर क्या करके दिखाना यह स्पष्ट नहीं है। पर यह निश्चित है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा क्योंकि पढ़ लिख गए हो। मानसिक दृष्टि से परिपक्व हो। बुद्धि भी खूब है और शारीरिक क्षमता भी पूरी है। आपको मालूम है बहुत कम लोग हैं किसी भी

7:04 क्षेत्र में जिन्होंने अपने क्षेत्र का उत्कृष्टतम काम 40 45 की उम्र के बाद किया हो। यह तो हम सब जानते ही हैं कि 30 35 की उम्र के बाद प्रतिवर्ष आपकी मांसपेशियों की क्षमता लगभग 1% कम होने लगती है। 1% प्रतिवर्ष आपकी जो बौद्धिक क्षमता होती है ना वो भी कम होने लग जाती है। तो यौवन वह समय होता है जब आप ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी अपने शिखर पर होते हो। अगर आप एक साधारण सी सर्च करेंगे Google पर एआईआई से पूछेंगे कि जितने नोबेल लोरिएट्स हुए हैं

7:52 उनको जब नोबेल पुरस्कार मिला था तो उनकी उम्र क्या थी? तो आपको दिखाई देगा कि बहुत कम लोग हैं 50 पार के। बहुत कम लोग हैं। और अगर आपको 35 40 या 45 में नोबेल प्राइज मिल रहा है तो माने आपने जो अपना सबसे उत्कृष्ट काम है वो 30 35 40 की उम्र में आसपास किया है। यानी उसकी शुरुआत उससे और 5 10 साल पहले कर दी होगी। तो ऐसा है जैसे आपका जन्म ही इसी काल के लिए हुआ हो। यही जो अवधि है आपको सौंपी गई है। ताकि आप जो सबसे ऊंची चोटी है उसको छू सकें। लेकिन पता नहीं वह ऊंची चोटी है क्या?

8:39 भीतर कुछ आग्रही रहता है तड़पता रहता है। कुछ कर जाने के लिए कुछ अलग पाने के लिए। लेकिन वो कुछ माने क्या और क्या माने क्या हम कहां है वह हिमालय जिसकी चोटी पुकारती है उसका कुछ पता नहीं चलता। पता क्या चलता है? यह जो चारों तरफ बाजार सजा दिए गए हैं, इनकी चकाचौंध पता चलती है। और अभी थोड़ी देर पहले हमने कहा कि जितने बड़े और आकर्षक यह बाजार आज हैं, उतने मनुष्य के इतिहास में कभी नहीं रहे। यह ना सिर्फ आपको खींचते हैं बल्कि इतने ज्यादा विकल्प देते हैं कि आपको किसी भी तरीके से

9:26 निराश होने का मौका नहीं मिलता। आपको एक चीज से अगर मोह भंग होता है जो दुनिया भर के बाजार सजाए गए हैं आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और दैहिक भी उनमें अगर आपको किसी एक विषय से निराशा मिलती भी है, मोह भंग होता भी है तो इतनी विविधता है माल की कि एक हटा तो 10 खड़े हो जाते हैं कि कोई बात नहीं। पिछली बार बात नहीं बनी। अब हमें आजमाओ। इस बार बात बन जाएगी। और जो युवा व्यक्ति है उसे कुछ चाहिए कुछ बहुत बेताबी से चाहिए कुछ बहुत प्रण प्राण से चाहिए पता बस नहीं है कि क्या

10:11 चाहिए पता नहीं है क्या चाहिए तो जब उसके सामने सस्ते और लुभाववने विकल्प परोस दिए जाते हैं तो वह उनको आजमाना शुरू कर देता है वो सोचता है शायद यही चाहिए शायद यही चाहिए लेकिन वो उनको जितना आजमाएगा उतना भीतर से और और खोखला होता जाएगा क्योंकि उनको आजमाने पर एक के बाद एक बस हार मिलनी है और सीधी हार मिल जाए ना तो भीतर उतनी चोट नहीं लगती उतना दिल नहीं टूटता जितना कि जब छुपी हुई हार मिलती है जब जीत में हार मिलती है बाजार इसलिए तो नहीं सजाया गया है ना कि आप माल खरीद ही ना सको कि वहां जो कुछ है वह आपकी पहुंच से बाहर करे नहीं बाजार तो इसलिए है कि आप जाओ अपना श्रम,

10:59 अपने संसाधन, अपना जीवन, ऊर्जा, ध्यान, प्रेम सब किसी विषय पर लगा दो तो विषय आपको प्राप्त भी हो जाता है। मिल जाता है। जिस चीज के दाम चुका हो बाजार वो चीज आपको सौंप देती है। ऐसा ही है ना? तो आपको लगता है जीत हो गई। फलानी चीज का मैंने प्रयास करा और वो मुझे हासिल हो गई। जीत हो गई। और यह सबसे बुरी हार होती है। क्योंकि इसने आपको जीत का आश्वासन दे दिया होता है। आप कुछ घर लेकर के आते हो। वह डिग्री हो सकती है। वह कोई नया फोन हो सकता है। वह गाड़ी हो सकती है। वह जीवन में कोई नया व्यक्ति हो सकता है। जिसको बड़ी मेहनत से आपने हासिल करा है। कुछ भी हो सकता है। नौकरी हो सकती है। पैसा हो सकता है। वही पुरानी चीजें पुरानी चीजें पर बहुत सारे नए-नए लुभाववने और विविध

11:46 प्रकार के रूप रंगों में। है ना? तो यह सब आप ला सकते हो। जीत सकते हो इनको। और थोड़ी देर के लिए ऐसा लगता है जैसे दुनिया एकदम इंद्रधनुष ही हो गई। वही मिल गया जो हमें चाहिए था। और फिर पता चलता है कि यह तो वो है ही नहीं। अब वो शब्द आपको समझ में आ रहे हैं? आपने कहा युवा बेचैन क्यों है? क्यों इतना डिप्रेशन है, ए्जायटी है। जबकि आज आमतौर पे लोगों के पास इतना पैसा है, इतना पुरानी पीढ़ियों के पास तो नहीं होता था। जितनी आपके पास आज टेक्नोलॉजी है, इतनी पुरानी पीढ़ियों के पास तो नहीं थी। लेकिन आज जितनी मेंटल इलनेस है, वह भी पुरानी पीढ़ियों में नहीं थी। कारण कुछ दिखाई देना शुरू हो रहा है।

12:32 एक के बाद एक बाजार आपके सामने माल खड़ा करता जाता है। यह चीज ले लो, अब यह चीज ले लो। आपका दिल टूटता है तो आप समझ पाएं कि पूरी प्रक्रिया क्या थी। उससे पहले ही आपके सामने चार पांच और लुभावनी चीजें आ जाती हैं। कोई बात नहीं यहां असफलता मिली तो अब यह कर लो। बहुत अच्छी नौकरी लगी थी। वहां दो-तीन दिन ज्वॉइ करा तो पता चला कि यहां तो मामला ही गड़बड़ है तो कोई बात नहीं है। वीकेंड पर कहीं चले जाओ, मॉल में चले जाओ, खा पी लो, घूम फिर लो, कुछ खरीद लो। जहां कहीं से भी असलियत सच्चाई दिखनी शुरू हो रही हो

13:19 उसके सामने फिर एक आकर्षक पर्दा डाल दो। ठीक वैसे ही जैसे उपनिषद कहते हैं कि सोने के आवरण के पीछे ढका रहता है सच। जैसे ही सच जरा सा भी दिखना शुरू करे कोई और ऐसी चीज आपके सामने परोस दी जाती है जिससे कि आपका नशा बरकरार रहे। बात समझ रहे हैं ना? एक रिश्ता टूटा कोई बात नहीं। कोई ऐप है उस पर चले जाओ। प्रयास करो। पांच सात 10 बार नया रिश्ता बन जाएगा। हम एक कोर्स बताया गया कि इसको कर लो तो

14:05 बिल्कुल सोने की फसल काटोगे। पता चला ऐसा तो कुछ होता नहीं है। कोई बात नहीं कोई बात नहीं। यह दूसरा एक शॉर्ट टर्म कोर्स है। इसको कर लो। यह कोर्स कर लोगे तो बहुत अच्छे करियर प्रॉस्पेक्ट्स हैं। यह कर लो। और क्यों कर लो? आपको कोई आकर के अपनी आपबीती सुना देगा, टेस्टिमोनियल दे देगा या आपको कोई वीडियो फॉरवर्ड कर दिया जाएगा, प्रचार होगा, विज्ञापन होगा, आपको लगेगा यही रास्ता है मेरे लिए। यही तो मुझे करना था और यह अगर मिल गया तो बात बन जाएगी। हम आप गए, आपने एक तरह के कपड़े खरीदे और वो कपड़े जैसे दुकान में लगते हैं। घर लाकर पहनने के बाद पता नहीं क्यों कभी वैसे नहीं लगते। किस-किस के साथ हुआ है।

14:51 कोई बात नहीं, कोई बात नहीं। अभी बहुत सारे और कपड़े मौजूद हैं दुकानों में। जाकर उनको आजमाओ ना। पिछली बार जो तुम्हें धोखा मिला इसमें गलती दुकान की नहीं है। व्यवस्था की नहीं है। इसमें गलती तुम्हारी आंख की है। तुमने ठीक से चुना नहीं। और कोई बात नहीं गलती हो गई। तो चलिए दोबारा चलते हैं। शॉपिंग भी करेंगे, पॉपकॉर्न भी खाएंगे और कुछ और लेकर के आएंगे। हम पर ये सब करते-करते जवानी कब बीत जाती है, आपको पता नहीं चलता।

15:36 ना पैसा अनंत होता है, ना समय अनंत होता है, ना संसाधन अनंत होते हैं। यह सब जल्दी ही खर्च हो जाते हैं, बीत जाते हैं। और आप हक्के बक्के से देख रहे हो अपने चारों ओर कि यह हुआ क्या मेरे साथ? यह दुनिया है जिसने मुझे लुभाया था। बड़ा भरोसा दिलाया था कि आओ आओ आओ मैं बिल्कुल बाहें खोलकर तुम्हारे स्वागत के लिए तत्पर हूं। तुम आओ तो मेरे पास तुम्हें इतने तरह के सुख दूंगी मैं। और हम भी बिल्कुल उत्तेजित हो गए थे। हम उन्होंने बुलाया हम चल भी पड़े थे कभी इस दिशा कभी उस दिशा और फिर एक दिन आप आईने के सामने खड़े होते

16:22 हैं देखते हैं ये क्या सफेद सफेद क्या है क्या सफेद बाल मैं बूढ़ी हो रही हूं यह कैसे हो गया समय सारा कहां चला गया ऊर्जा सारी कहां चली गई जो लोग 40 पार के यहां बैठे हैं अगर वह याद करना चाहेंगे कि उन्होंने अपने 20ज एक पूरा दशक कहां गुजारा था उनको ठीक से याद नहीं आएगा जैसे बहुत तेजी से पानी बह गया हो कहां चला गया पता ही नहीं पर कहीं चला नहीं गया वो किसी ने आपसे लूट लिया

17:12 सिद्धांत ये है कि कुछ अगर आप खो रहे हैं तो कोई है जो उसको इकट्ठा भी कर रहा है। एक चीज जो आपके पास थी आपके पास नहीं है तो किसी और के पास पहुंच गई है। यौवन अगर आपके जीवन का स्वर्णकाल है और वो स्वर्णकाल आपने अगर गवाया है तो किसी ने उसे अपनी झोली में भर भी लिया है और चुपचाप मुस्कुराते हुए वह निकल लिया है कि हो गया। यही तो चाहिए था। जवानी क्या नहीं कर सकती? दुनिया की बड़ी से बड़ी क्रांतियां जवानों ने करी है। हम पर जवानी को पता ही नहीं चलता कि उसका समय कब

17:58 रील्स देखते हुए और स्क्रॉलिंग करते हुए बीत गया। अनंत स्क्रॉलिंग जब तक अंगूठा टूट के ना गिर जाए। हम पता ही नहीं चलता कहां चला गया। कहीं नहीं चला गया। किसी के मुनाफे में चला गया। किसी की जेब में चला गया। और जिनके पास चला गया ऐसा नहीं कि उन्हें भी कुछ मिल रहा है। बर्बाद उनकी जिंदगी भी है। पर उनकी होगी तो होगी। उनकी मूर्खता की खातिर आप अपनी जिंदगी क्यों बर्बाद करें? क्यों आप इस हड़बड़ी में रहते हैं कि जल्दी से जो आसपास विकल्प दिखाई ही दे रहे

18:45 हैं। एक ये रखा, एक ये रखा, एक ये रखा। ये तो सामने के ही हैं। इनमें से ही कोई उठा लो। और जब वहां पर चोट पड़े, धोखा मिले तो चलो यह नहीं तो यह वाला ले लो। ये नहीं तो यह वाला ले लो। और इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन हो चुका है औद्योगिक क्रांति के बाद अब तो इलेक्ट्रॉनिक क्रांति भी हो चुकी है। आपको ऐसे ऐसे विकल्प दिए जाएंगे जो आपने सोचे भी नहीं। मांगना तो दूर की बात है। आप मांगने नहीं गए थे। आपने सोचा भी नहीं है पर आपको परोसा जाएगा कि देखो अब ये आठ नए तरह के बर्गर हैं। 18 नए तरीके के फीचर्स हैं फोन में। फलाने माल में इतने तरह की वैरायटी आ गई है। अरे कहां तुम इधर-उधर? बस भारत में ही

19:33 घूम रहे हो। ये देखो ये 18 प्रकार की नई एग्जॉटिक वेकेशन डेस्टिनेशंस हैं। क्या यार तुम जवान आदमी हो और अभी तक तुम यहां घूमने नहीं गए। क्या कर रहे हो? और हां अगर घूमने जाना है तो उसके लिए हम ही लोग तुम्हें लोन दे देंगे। आप घूम के आइए। ये देखिए यह बहुत बढ़िया जगह है। इसकी आपको तस्वीर दिखाई जा रही है। जवान आदमी अभी नहीं जाओगे तो कब जाओगे भाई? जब दांत गिर जाएंगे। अभी जाओ यहां जाओ। और वहां पर बिल्कुल स्वर्ग लोक उतरा हुआ होगा पोस्टर पे। और कुछ सुंदरियां अप्सराएं भी। आप बिल्कुल तुरंत राजी हो जाएंगे। हां, मुझे जाना है।

20:20 पैसे नहीं है। कोई दिक्कत नहीं। सिर्फ 15% की दर पर हम दे रहे हैं ना। हम आपको यह डेस्टिनेशन भी दे रहे हैं। जाइए और हम उसको फाइनेंस भी कर रहे हैं। जाइए। इतना कुछ चारों ओर बिखरा रहता है कि आप बिल्कुल आतुर हो जाते हो, लालायित हो जाते हो। यह बाजार का काम और इसके साथ फिर समाज है और शरीर है। समाज में तो शुरुआत अपने ही परिवार से होती है कि जल्दी से कोई चुनाव करो ना। जल्दी से कोई रास्ता कोई ढर्रा पकड़ो ना। बाजार दरवाजे पर खड़ा ही हुआ है। पूरा ट्रक लेकर के यह चीजें हैं। इसमें से बताओ क्या-क्या चाहिए? आप घर के

21:07 अंदर हो। वो ट्रक आपके दरवाजे पर खड़ा है और जो घर के अंदर लोग हैं वह भी आपको धक्का दे रहे हैं कि अरे देखो इधर का बंटू और उधर की पिंकी उन्होंने तो माल चुन लिया और वो जाकर के सेटल हो गए। तुम क्या कर रहे हो? तुम भी जल्दी से कुछ उठाओ। और बाजार और समाज के बाद सबसे बड़ा दुश्मन तो अपने सबसे पास अपना शरीर ही है। वह भी चिल्ला रहा है कि हां मुझे सुख चाहिए। सुख चाहिए। जवान है तो देह का सुख चाहिए। वह भी चिल्ला रहा है। तो आप जल्दी से जाकर के यही जो सस्ते लेकिन विविध विकल्प अपने चारों ओर देखते हो। इसमें से कुछ उठा लेते हो। चोट लगती है तो फिर दूसरा उठा लेते हो। तीसरा उठा लेते हो। करते जाते हो करते जाते हो। 20-25 साल गवाना कौन सी बड़ी मुश्किल बात

21:55 होती है? बूढ़े हो जाते हो। यह है कुल मिलाकर जवानी की कहानी। और जितना तुम यह सब करते जाते हो उतना ही भीतर जो बैठा हुआ है जो छटपटा रहा है कुछ और पाने के लिए वो बेचैन होता जाता है वो रो पड़ता है वो भीतर से बस यही चिल्ला रहा है यह नहीं यह नहीं यह भी नहीं यह भी नहीं यह भी नहीं तुम उसे ला लाला के नए-नए तरीके के रंगीन माल दिखा रहे हो अब यह ले लो अब यह ले लो अब यह ले लो सत ही तौर पर तुम खुश भी होते जा रहे हो। लेकिन

22:41 कोई कोई है भीतर आप उसे कितनी भी घूस दिखा दो वो ईमान नहीं छोड़ता। वो कहता है नहीं यह नहीं चाहिए था। मैं तो यह ले लो। ये ले लो। यह ले लो। उसे ललचाते हो, लुभाते हो। वो नहीं मानता। वो कहता है कि तुम्हें ऊपर ऊपर से भोग करना है। सुख मनाना है। तुम कर लो। हम तो नहीं मानेंगे। मेरे ख्याल धूमिल जी का वक्तव्य है मैं ठीक-ठीक पूरा शायद ना उधरत कर पाऊं पर कुछ इस तरह है कि जबजब महफिलों में होता हूं बाजारों में होता हूं रहरह कर चहकता हूं यह जवानों को अपनी सी बात लग रही है

23:27 कितने जवान हैं यहां पर मैं तो दोनों ही हाथ खड़े कर देता हूं। जबजब महफिलों में होता हूं, बाजारों में होता हूं, रह- रह कर चहकता हूं। जैसे आप चहकते हो। आपने देखा है कभी आप मॉल वगैरह जाते हो, आपको कुछ ना भी खरीदना हो तो भी मूड अच्छा हो जाता है। इतनी सारी चिज्जू दिखाई दे रही होती है ना बस। शीशे की दीवार है। उससे आप देखो ये चिज्जू दिख गई है। ये दिख गई। देखने में ही बड़ा अच्छा लग जाता है। एसी भी है। बस देखने में ही मन मन अच्छा हो गया। दर्शन हो गए। दर्शन हो गए। लेकिन वापस आकर अपने कमरे के एकांत में

24:14 जूते से निकाले पांव सा महकता हूं। जबजब महफिलों में होता हूं, बाजारों में होता हूं, खूब चहकता हूं। लेकिन वापस आकर अपने कमरे के एकांत में जूते से निकाले गए पांव सा महकता हूं। यह है कहानी। चहको चहको चहको पर भीतर कोई है जो चहकने से इंकार कर देगा। वो नहीं मानेगा। वो कहेगा मुझे यह सब चीजें चाहिए नहीं थी। आप झल्ला जाओगे। आप पूछोगे यह नहीं चाहिए था तो क्या चाहिए था। वो कहेगा मेरे पास इसका जवाब नहीं है। तो आप कहोगे जब तुम्हारे पास जवाब नहीं है तो मुझे यह सब जो मिल रहा है मुझे यही भोगने दो ना। वो कहेगा नहीं। इससे बात नहीं बन रही है। कुछ और कुछ और

24:59 यह जो कुछ और है ना यही जीवन का जवानी का उद्देश्य है। उसी को पाना है और वो असंभव नहीं है। और वो ऐसा भी नहीं है कि बहुत बहुत मुश्किल है। बहुतों ने पाया भी है और आपका भी जन्म बस उसी को पाने के लिए हुआ है। और उसको नहीं पाओगे तो अंजाम यही होगा। अवसाद तनाव और अपनी आंखों के सामने बर्बाद जाता है एक जीवन। बर्बादी की कोई यही परिभाषा थोड़ी होती है। वो पुरानी बासी परिभाषा थी कि बर्बादी का मतलब है कि खाने को पैसे नहीं है और

25:45 पांव में फटी चप्पल है। दुनिया आर्थिक रूप से अब जितनी उन्नत है भारत भी शामिल है। उसमें उतना कभी नहीं थी। मैं हर चारप साल में भोपाल आता हूं और चीजें बदलती हुई पाता हूं। सबसे पहले मैंने 2004 में वक्त गुजारा था यहां चारप महीने और उसके बाद से कुछ-कुछ सालों में आता रहता हूं। हर बार तरक्की हो रही है, तरक्की हो रही है, सब हो रहा है। तो बर्बादी की परिभाषा अब ये नहीं है कि पैसे ही नहीं है। पैसे अब सबको मिल जाते हैं। जितनी आंखें कामना हो उतने कभी नहीं मिलते पर है।

26:32 हम कितने मोबाइल फोन है भारत में पता है ना? कितने हैं? पता करिएगा। तो अब ऐसी स्थिति तो बिल्कुल भी नहीं है कि लोगों के पास खाने पीने को या पहनने को नहीं है या सर छुपाने को नहीं है। है वह पर अब वो सब कम होता जा रहा है और आगे और भी कम हो सकता है। अभी बर्बादी की परिभाषा दूसरी है। और बर्बादी की परिभाषा यह है कि जन्म ही अकारथ चला गया। एक के बाद एक चीजें आजमाते रहे, रिश्ते आजमाते रहे, अनुभव आजमाते रहे और जब उनमें चोट पड़ी

27:19 तो यह किया कि और चीजें और रिश्ते आजमाएंगे। यह है जीवन के और और आपका जन्म इसलिए नहीं हुआ है भीतर है कुछ जो कुछ और मांगता है। अभी कुछ और अगर साफ-साफ परिभाषित होता तो हम सब कह देते मुझे भी कुछ और चाहिए और एक बहुत बड़ी दुकान खुल जाती यहां कुछ और मिलता है। इस कुछ और के साथ एक राज जुड़ा हुआ है और वह राज यह है कि इसको पाना नहीं बहुत मुश्किल है। यह चीज लगती बहुत दूर की है पर इसको पाना नहीं बहुत मुश्किल है। बशर्ते जो कुछ आपको लुभाने के लिए बाजार, समाज और शरीर ने तैयार कर रखा है आप उसके प्रति

28:08 थोड़ा विवेक और थोड़ा संयम रख पाएं तो संयम की भी जरूरत नहीं है। विवेक पर्याप्त है। विवेक से संयम अपने आप आ जाता है। जो भी कुछ आपको दिया जा रहा है हड़बड़ी में उसको आप स्वीकार करने से अगर आप इंकार कर दें इतना काफी होता है पर जल्दी बहुत होती है और आप डर जाते हैं क्योंकि ट्रेन छूटी जा रही है और उस ट्रेन पर सभी सवार हैं। मैं अकेला ही तो नहीं रह जाऊंगा कहीं पर और विशेषकर भारत में हमारी परवरिश में डर का बड़ा माहौल रहता है और डर माने यही नहीं होता कि थप्पड़ मार दिया सजा दे दी जहां कहीं भी आज्ञाकारिता पर बहुत जोर है

28:54 वहां माहौल डर का ही है। जहां कहीं भी अच्छा बच्चा उसको माना जाता है जो आज्ञाकारी है। वहां समझ लो कि डर गहरा है। और जब डर बहुत होता है ना तो आप सवाल नहीं कर पाते। आप नकार नहीं कर पाते। आप नहीं कह सकते कि ये सब लोग जो कर रहे होंगे कर रहे होंगे। यह कुछ पा रहा होगा। यह किसी दिशा जा रहा होगा इनको जाने दो। मैं अभी तैयार नहीं हूं। मुझे कुछ और देखना है। क्या देखना है पता नहीं। पर यह नहीं चाहिए। यह निश्चित है। यह कह पाने के लिए एक भीतरी आजादी चाहिए जो हमें भारत में आमतौर पर हमारे घरों में परवरिश में मिलती नहीं है। हमारी संस्कृति भी जैसी है और लोक धर्म जैसा है। उसमें डर पर बहुत जोर है। सर झुका कर चलो, बहस मत करो।

29:41 पुराने लोगों की बातें मानो तो आप बात मान भी लेते हो। और जो कुछ पुराने लोगों ने करा था वही आप भी कर जाते हो। तो जैसे पुराने लोगों की जिंदगी बर्बाद थी वैसे ही आपकी भी हो जाती है। जो सब आपको बता रहे हैं कि जल्दी से बेटा अब जो नौकरी मिल रही है ले लो और उसके बाद फिर यह करना फिर एक अटेम्प्ट और देना फिर उसमें ऐसे कर लेना वैसे कर लेना। जो ये सब बता रहे हैं। उन्होंने खुद जिंदगी में क्या हासिल कर लिया? ठीक है? छोटी-मोटी चीजें सब हासिल कर लेते हैं। रिटायर होने के बाद एक घर सबका होता है। अब गाड़ी भी लोगों के घरों में होने लगी है। बहुत अच्छी बात है। लेकिन वो जो कुछ और है क्या उन्होंने हासिल करा है? और नहीं करा है तो जीवन तो बर्बाद ही गया

30:28 ना। पैदा आप खाने और सो जाने के लिए नहीं हुए थे। वह काम तो सारे जानवर भी करते हैं। बंदर भी कोशिश करता है कि जिधर सबसे ज्यादा फलदार रसदार पेड़ हो उधर पहुंच जाऊं और कब्जा कर लूं और जिंदगी पूरी मौज में बीते। यह काम तो जानवर भी कर लेते हैं। इंसान का जन्म किसी और उद्देश्य के लिए होता है। फिर हम आ गए इसी कुछ और कुछ और। काश कि ये कुछ और सामने आ जाता। पहुंच में होता। जिन्होंने जाना उन्होंने कहा कि ना उस तक पहुंचने की जरूरत है ना उसे सामने कहीं खोजने की जरूरत है। बस जिन चीजों में तुम खो जाते हो उनमें खोना मत वो चीज मिली ही हुई है

31:14 जिसके लिए तुम पैदा हुए हो। तो फिर हमें करना क्या है? तुम्हें करना यह है कि तुम्हें खोने से बचना है। यह तुम्हारा काम है। तुम्हें करना यह है कि दुनिया भर की रोशनियां और चकाचौंध जब तुम्हें खींचे अपनी ओर तो तुम्हें कहना है क्या क्या इसके लिए पैदा हुआ हूं। तुम्हें करना यह है कि अगर सुननी ही है तो बाजार समाज शरीर की सुनने की अपेक्षा उनकी सुनो जिनके दम पर आज हम अपने आप को इंसान कह पाते हैं। वो चंद लोग मुट्ठी भर लोग वो अपने आसपास मिलेंगे नहीं क्योंकि वो बिरले होते हैं। लाखों करोड़ों में एक होते हैं तो आपको अपने आसपास या यहां मोहल्ले में ही या

32:01 जरूरी नहीं है कि शहर गांव कस्बे में टहलते हुए कहीं पर मिल जाएंगे या अपनी यूनिवर्सिटी में मिल जाएंगे। बिल्कुल भी जरूरी नहीं है संभावना बहुत कम है। पर वैसे लोग अपने पीछे अपना हाल छोड़ गए हैं। अपनी बात छोड़ गए हैं। अपनी सीख छोड़ गए हैं। अपनी जीवनी छोड़ गए हैं। उसको पढ़ो। उसको पढ़ने से हौसला आता है कि झोंका आ रहा है उसके साथ बह जाना जरूरी नहीं है कि खड़ा रहा जा सकता है अपने पैरों से अपनी जमीन पर डट करके कि कोई आगे मेरे बहुत अपना धन वैभव प्रतिष्ठा बल दिखा रहा हो

32:47 तो भी रीड सीधी रखी जा सकती है याचक बनना, गिड़गिड़ाना, किसी कतार में जाकर खड़े हो जाना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। और जैसे-जैसे जो कुछ आपकी आंखों के सामने है, आप उसका सामना करना शुरू करते हो। समझो बात को। वह हमारी आंखों के सामने तो होता है पर हम कभी उसका सामना नहीं करते हैं। हम उसके आगे घुटने टेक देते हैं। जो कुछ आंखों के सामने है ना उसका सामना करना सीखो। तो वैसे-वैसे जो आंखों के पीछे है वो अपने आप प्रकट होने लगता है।

33:33 वही वो कुछ और है जिसके लिए जवानी मिली है आपको। फिर उसके बाद नए आविष्कार होते हैं। नया साहित्य रचा जाता है। कलाएं अपने सुंदरतम रूप में निखरती हैं। सामने आती हैं। अन्याय के शोषण के खिलाफ बड़ी-बड़ी क्रांतियां हो जाती हैं। तब होता है। जिनके मुंह में बर्गर भरा हुआ है वो क्रांति के नारे क्या लगाएंगे?

34:23 कैसे लगाएंगे? उनको कहा जाए मुट्ठी भी और ऐसे बोलो आजादी सत्य मुक्ति तो कहेंगे अरे इसमें वो नया iPhone है वह कहां रखें पहले? हमें बर्गर से और iPhone से कोई समस्या नहीं है। हमें समस्या है उस जीवन से जो सोचता है कि यही सब पाना मेरा उद्देश्य है। जीवन को सार्थकता देने में फोन काम आ रहा हो तो बहुत अच्छी बात है। फोन होना चाहिए। पर फोन पा लेना और सोचना कि वाह क्या बढ़िया चीज मिल गई है। यह पागलपन है।

35:12 आपके पास एक अच्छी ऊंची सुंदर मंजिल हो पहुंचने के लिए और फिर आप कहें कि जूते चाहिए उस यात्रा के लिए। तो बिल्कुल हक है आपका कि अच्छे समुचित जूते आप हासिल करें। पर आना-जाना कहीं है नहीं। मियां की दौड़ मस्जिद तक ऐसे ही बस अपने ही इर्दगिर्द परिक्रमा करनी है और कह रहे हो कि जूते चाहिए 20,000 के कान में झुलाने हैं जूते। क्या करोगे उन जूतों का? तुम्हारे पास कोई वाजिब मंजिल नहीं है पहुंचने के लिए। क्या करोगे जूतों का? बात आ रही है समझ में?

Share

More video summaries