Module 1: AI For You

Brief Summary

The video introduces a comprehensive journey into the world of Artificial Intelligence (AI), exploring its significance, capabilities, and practical implications in everyday life. Key points include:

  • AI is a powerful technology that mimics human thinking and enhances various daily applications.
  • The course aims not only to teach the use of AI but also to enable participants to create and innovate using AI technologies.

Introduction to AI

The journey into AI begins by welcoming viewers and outlining the exploration of transformative technologies that impact daily life. Participants will understand how machines operate, learn, and think, akin to human reasoning. AI influences popular applications like food delivery and navigation systems, raising curiosity about the underlying technology that makes such personalization possible.

What is AI?

AI is defined not as a single entity but as a blend of technologies that allow machines to think and operate like humans. It is compared to a vast tree, with each branch representing different intelligence functions, such as voice recognition and image processing. AI's interconnected branches collaborate to achieve complex tasks, illustrating the intricate nature of AI systems that learn continuously to improve efficiency.

Applications of AI

Several practical examples demonstrate AI's capabilities. For instance, online shopping suggestions are tailored based on user behavior, and platforms like YouTube recommend videos that align with user interests. Additionally, AI enhances daily tasks, such as facial recognition for unlocking phones and analyzing medical reports more efficiently, showcasing its utility in various fields.

Generative AI: The Future

Generative AI, an advanced form of AI, can create content—ranging from stories to images and music—based on user input. It rapidly processes vast amounts of data to innovate and generate new material, becoming an essential tool for creative industries. This segment emphasizes the significance of generative AI in transforming industries and enhancing productivity through its creative capabilities.

Course Overview and Expectations

The course will cover foundational to advanced AI concepts, including tools like ChatGPT and modern AI methodologies. Participants will learn about ethical AI usage, engage with industry experts, and have hands-on experiences in a 3D interactive environment. The course is designed to be accessible without prior coding knowledge and will focus on applying AI in various fields, ensuring participants leave confident in their understanding and use of AI tools.

Conclusion and Call to Action

The video concludes by encouraging viewers to commit to the upcoming 75-hour course with focused attention and curiosity. The speaker assures participants that they will emerge knowledgeable and capable in AI, emphasizing that the future belongs to those who are willing to learn and adapt. The journey into the world of AI is set to commence, promising an enriching experience.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “Module 1: AI For You”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:11 नमस्कार भविष्य के एआई विशेषज्ञों इस अद्भुत यात्रा में आपका स्वागत है। आने वाले कुछ हफ्तों में हम एक ऐसी यात्रा पर निकलेंगे जहां हम उन सब रहस्यमई तकनीकों को समझेंगे जो आज की दुनिया बदल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान आप एक ऐसी दुनिया में कदम रखेंगे जहां मशीनें सिर्फ काम नहीं करती वो सोचती हैं वो याद रखती हैं, समझती हैं और कभी-कभी तो भावनाओं को भी पहचान लेती हैं। और सबसे रोमांचक बात तो कुछ और है। ये मशीनें हर पल कुछ नया सीखती हैं और कुछ नया बना भी लेती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि फूड डिलीवरी ऐप जैसे कि Swiggi

0:56 या Zomato को कैसे पता चलता है कि आपको छोले भटूरे पसंद है या इडली डोसा? जैसे ही मैं ऐप खोलता हूं उसे पता होता है कि मुझे खाने में क्या पसंद है? और जब मेरा दोस्त वही ऐप खोलता है, तो उसके लिए सजेशंस कुछ और ही आते हैं और हर बार सटीक होते हैं। जब यह एप्स खाना ऑर्डर करने का सुझाव देती है, तो आखिर उस ऐप के दिमाग में चल क्या रहा होता है? यह तो तय है कि कोई इंसान बैठकर हर एक यूजर का डाटा पढ़प करके तो कोई सुझाव नहीं दे रहा होगा। वो काम तो सिर्फ मां ही करती हैं। लाखों करोड़ों लोगों की छोटी-छोटी पसंद को स्टोर करना सही समय पर याद रखना और सही मौका आने पर एकदम सटीक सुझाव देना ये सब एक मशीन एक

1:44 कंप्यूटर कैसे कर पाता है? या फिर सोचिए जब आप Google मैप के सहारे रास्ता पूछते हैं तो वो कैसे जान जाता है कि आपकी मंजिल तक पहुंचने में कितना समय लगेगा। रास्ते में कहां-कहां घोर ट्रैफिक है और कौन सा रास्ता सबसे बेहतर होगा। हर दिन हम इन मशीनों की सूझबूझ का इस्तेमाल तो कर रहे हैं और फिर भी हमारे मन में अक्सर एक सवाल रह जाता है। आखिर ये सब होता कैसे है? कोई जादू है क्या? ये तो कोई टेलीपथी ही नहीं है। ये सब होता है एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी से जिसका नाम है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि एआई। हम

2:32 सबने सुना है यह टर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसकी शक्तियों के बारे में हमने महसूस करा है। कभी आपने टीचर से सुना होगा, कभी शायद आपने किताबों में पढ़ा होगा और कभी कबभार आपने शायद टीवी पर भी देखा होगा और शायद कभी किसी दोस्त ने बड़े जोश में आपको बताया होगा कि भाई एआई सीख लो। यही फ्यूचर है। अगर आप जॉब मार्केट को जरा भी फॉलो कर रहे हैं तो आपको यह पता होगा कि एआई सिर्फ एक बज़ वर्ड नहीं है। जॉब मार्केट में एक क्रांति है। हिंदी में एक कहावत है चारों ओर डंका बजाना यानी किसी चीज की गूंज उसकी तारीफ हर तरफ फैल जाना। एआई भी आज कुछ इसी ओर और इसी तरीके से डंका बजा रहा है। सीधे शब्दों में अगर

3:19 मैं कहूं तो वो सारे काम जो एक आम इंसान जैसे कि मैं आप और हम सब अपने दिमाग की ताकत से करते हैं। अब मशीनें भी वही काम काफी ढंग से कर सकती हैं। और वो भी इतनी कुशलता से और अक्सर बिना किसी गलती के। ऑफ कोर्स कभी कबभार गलतियां एआई से भी हो जाती है इसलिए हमेशा वेरीफाई कर लेना चाहिए। और यह भी सच है कि हम एi के मॉडल्स को लगातार सुधार रहे हैं जिससे कि गलतियां जीरो हो और इसीलिए हर दिन एआई की टेक्नोलॉजी और बेहतर होती जा रही है। मशीनों की इसी काबिलियत को हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहते हैं। लेकिन ध्यान रहे एआई कोई भविष्य की कल्पना नहीं है और ना ही ये कोई साइंस फिक्शन मूवी का हिस्सा है

4:05 जिसमें गाड़ियां रोबोट बन जाती हैं और उड़ना शुरू कर देती हैं। एआई आज हमारे बीच है। हमारा वर्तमान है और हर जगह है। वो चुपचाप लेकिन बड़े ही ताकतवर ढंग से हर जगह काम कर रहा है। आपके मोबाइल फोन में जब आप कुछ खरीदते हैं। आपके oटीt ऐप में जैसे Netflix में जब आप अगला शो को सजेस्ट करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। आपके खाने की पसंद में यानी कि आपके फूड एप्स में। और अब आपके करियर में भी एआई की मौजूदगी पक्की हो चुकी है। और इस कोर्स में आप सिर्फ एआई को इस्तेमाल करना ही नहीं सीखेंगे। आप इसे गहराई तक जानेंगे और समझेंगे सबसे जरूरी बात। और वो क्या है?

4:50 एआई का इस्तेमाल करके कुछ नया हम खुद कैसे बना सकते हैं? कुछ समय बाद यही टेक्नोलॉजी आपके जीवन का एक अनसेपरेबल अभिन्न हिस्सा बन जाएगी। और मैं आपको इस बात की भी गारंटी देता हूं। गारंटी कि जब यह कोर्स खत्म होगा तब आप एक एआई एक्सपर्ट की तरह सोचने लगेंगे। आप रोजमर्रा के जो मानसिक कार्य होते हैं उनमें से आधे से ज्यादा काम आप एआई से करवा पाएंगे या एआई आपकी मदद कर पाएगा अपने ब्रेन का बेटर एप्लीकेशन करने के लिए। ऑफ कोर्स बाकी चीजों के लिए आप खुद निर्णय लेंगे और आपकी खुद की सोच पर आपको केंद्रित भी होना होगा। लेकिन ध्यान रहे एआई को समझने के लिए सबसे जरूरी है ह्यूमन इंटेलिजेंस। और

5:37 इसी का इस्तेमाल करना है आपको। पूरा फोकस चाहिए होगा। ध्यान देना होगा। बार-बार अभ्यास करना होगा और इस कोर्स को निरंतरता के साथ पूरा करना होगा। रेगुलैरिटी इंपॉर्टेंट है। इसे केवल एक सेक्शन वाइज प्रोग्राम की तरह मत देखिए बल्कि मानिए इसे एक सेल्फ इंप्रूवमेंट जर्नी की तरह जहां हर चैप्टर हर वीडियो आपको एक बेहतर लर्नर और थिंकर बना रही है। तो चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले सवाल उठता है कि एआई आखिर है क्या? भाई ये चीज क्या है? क्या एआई कोई हार्डवेयर है? क्या कोई मशीन है बड़ी सी? कोई बड़ा सा कंप्यूटर जिसमें ढेर सारे तार लगे हुए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो क्या कोई

6:23 सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है? या फिर कोई बड़ी सी कंपनी है जहां पर हजारों इंसान बैठ के कुछ कर रहे हैं कंप्यूटर पर। जवाब यह है कि एआई इनमें से कुछ नहीं है। लेकिन एआई एक्चुअली इन सब का एक मिश्रण है। एआई कोई एक चीज नहीं है। ये एक सोच है। एक टेक्नोलॉजी है, एक प्रक्रिया है जिसमें मशीनें इंसानों की तरह सोचने का प्रयास करती है, कोशिश करती हैं। एआई को समझना है तो इमेजिन करते हैं कि एआई एक विशाल वृक्ष है। एक ऐसा पेड़ जो बरगद के पेड़ की तरह है। गहरा फैला हुआ है और हजारों जटाओं और शिखाओं और पत्तियों वाला है। इमेजिन कर पा

7:08 रहे हैं? देख भी सकते हैं। अब सोचिए इस पेड़ की हर शाखा हर जटा कोई ना कोई बुद्धिमत्ता यानी इंटेलिजेंस का काम कर रही है। यानी हर टहनी एक इंटेलिजेंट टहनी है। कुछ शाखाएं किसी की आवाज पहचान पा रही हैं। कुछ और शाखाएं किसी का चेहरा पहचान लेती हैं। कुछ फोटो या वीडियो को समझ लेती हैं। और कुछ रंग, आकार, पैटर्न्स इन सब को समझती हैं। कुछ टेक्स्ट पर काम करती हैं। कुछ इमेज पे काम करते हैं, कुछ साउंड पे काम करती हैं, कुछ लॉजिकल है। और यह सारी शाखाएं और जटाएं आपस में जुड़ी हुई हैं कहीं ना कहीं से। एक जटा एक खास काम कर रही है और फिर वो काम दूसरी जटा तक पहुंचा देती है और इन सब का मिलाजुला असर ऊपर लगे

7:56 पेड़ के मुख्य तने तक पहुंचता है और ऊपर की तरफ जा रहा है यानी भले ही ये सब अलग-अलग दिख रही है लेकिन हकीकत में ये सब एक दूसरे के संपर्क में है और एक दूसरे को सहयोग कर रही हैं एमावर कर रही हैं। यही है एआई एक विशाल जुड़ा हुआ नेटवर्क जहां पर हर हिस्सा अपनी स्पेसिफिक वेल डिफाइंड भूमिका को निभा रहा है। अब आइए कुछ उदाहरणों से इसको और समझने की कोशिश करते हैं। इमेजिन करिए जब आप Amazon या किसी शॉपिंग एप पर कुछ खरीदते हैं तो आपने जरूर देखा होगा एक बड़ी विचित्र चीज जहां लिखा आता है रेकमेंडेड जस्ट फॉर यू। और हैरानी की बात यह है कि यह वही चीजें होती हैं जो

8:41 वाकई में आपको पसंद होती है या शायद आपको इनकी जरूरत भी होती है। कभी सोचा है आपने यह मुमकिन कैसे होता है? यह काम कर रहा है एआई की यह वाली जटा जो आपको समझती है। आपकी पसंद आपकी प्रीवियस शॉपिंग आदतें, आपका व्यवहार सब कुछ सीख रही है यह जटा। और फिर यह जानकारी इस जटा से उठ के दूसरी शाखाओं की तरफ जाती है। जो यह तय करती हैं कि आपको आगे क्या दिखाया जाए ताकि आप कुछ खरीद सकें। इसी तरह जब आप YouTube पर कुछ वीडियो देखते हैं तो एआई तुरंत आपको मिलती जुलती वीडियोस दिखाने लगता है। अगर आप किसी

9:28 वीडियो को नॉट इंटरेस्टेड या थम्स डाउन कर देते हैं तो वो तुरंत गायब हो जाती है और नए सजेशंस आने लगते हैं। इसी वजह से रील्स देखतेदेखते हमें पता ही नहीं चलता कि समय कैसे निकल जाता है। हां, जरूरी नहीं है कि ये आदत बहुत अच्छी है। बट टेक्नोलॉजी जबरदस्त है। एआई कितनी तेजी से आपके बारे में सीखता है और आपका एक डिजिटल रेप्लिका बनता चला जाता है जो वही चीजें लाइक करता है जो आप असल जिंदगी में लाइक करते हैं। जब आप अपने फोन को अपने चेहरे से अनलॉक करते हैं या Google Assistant से कहते हैं कॉल माय फ्रेंड अजय तो वही एआई पहचान लेता है कि अजय कौन है? वो आपका दोस्त है और तुरंत उसका नंबर डायल कर देता है और अगर

10:13 आपने पिछले एकद सालों में हवाई यात्रा करी है तो आपने शायद एक बड़ा ही दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल किया होगा जिसका नाम है dig यात्रा जहां आप बिना कोई बोर्डिंग पास का प्रिंट लिए बिना किसी को अपना पास डिजिटल भी दिखाए सिर्फ चेहरे का इस्तेमाल करके पूरा प्लेन बोर्ड कर सकते हैं। एयरपोर्ट के बाहर से लेकर के प्लेन की बोर्डिंग तक यह सारा काम डीजी यात्रा से आप सिर्फ अपने चेहरे से कर सकते हैं। जब आपके कैमरे में फोटो लेते हुए लाइटिंग अपने आप एडजस्ट हो जाती है। जब आप अपना बैंक का संदिग्ध लॉगिन एi के जरिए पकड़ सकते हैं। और जब Snapchaat या Instagram पर आप कोई फिल्टर लगाते हैं जो आपके चेहरे की हरकत और उसके शेप को रियल टाइम में पहचान कर उस पर बड़े

11:01 इंटरेस्टिंग इफेक्ट्स डालता है। ये सब भी एआई ही कर रहा है। एक ऐसा एआई जो सीख रहा है। लगातार सीख रहा है। 24 घंटे 7 दिन बिना रुके बिना किसी हॉलिडे के और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। यहां तक कि कुछ एई सिस्टम अब डॉक्टर्स की भी मदद कर रहे हैं। जैसे एक्सरे को देख करके या सिटी स्कैन को देख करके बीमारी को जल्दी से पहचान लेना या फिर किसी मेडिकल रिपोर्ट को लेना और उसको जल्दी-जल्दी एनालिसिस कर देना। लेकिन अब एआई का एक नया बहुत ज्यादा प्रभावशाली रूप आ चुका है। और इस रूप का नाम है जनरेटिव एआई यानी कि जेन एआई। इस कोर्स का

11:47 लगभग आधा हिस्सा हम जेन एआई पर ही केंद्रित रखेंगे क्योंकि यह फ्यूचर है। जेन एआई सिर्फ किसी चीज को समझता ही नहीं है बल्कि उसे बना भी सकता है यानी जनरेट कर सकता है। इसीलिए जनरेटिव एआई आपकी कल्पना कुछ शब्दों, रंगों, ध्वनि, पोएट्री और कोड में बदल सकता है। ये कहानियां लिख सकता है, तस्वीरें बना सकता है, गाने लिख सकता है और कंपोज भी कर सकता है। आवाजें जनरेट कर सकता है, म्यूजिक बना सकता है। कोड लिख सकता है कंप्यूटर के लिए और सिर्फ कुछ आसान निर्देश दे दिए तो एक बढ़िया सा वीडियो भी बना सकता है। जनरेटिव एआई यानी जेन एआई इंटरनेट पर मौजूद हजारों करोड़ों उदाहरणों से लगातार सीखता रहता है और

12:32 उन्हीं के आधार पर आपके लिए कुछ नया बना सकता है। यानी इमेजिन करिए कि ये नैनो सेकंड्स, माइक्रो सेकंड्स में दुनिया भर की लाइब्रियों को खंगाल करके आपकी इमेजिनेशन का कोपायलट बन सकता है। तेज, समझदार, सहायक जो कभी थकता नहीं है। इसीलिए आज एआई के पास वो क्षमता है जो दुनिया की हर चीज को बदल सकती है। लोग कैसे सीखते हैं, कैसे काम करते हैं? कैसे डिज़ करते हैं, कैसे बातें करते हैं और कैसे-कैसे समस्याओं को हल करते हैं। एआई ये सब बड़ी तेजी से लगातार सीख रहा है। एक हॉस्पिटल में एआई डॉक्टर की रिपोर्ट को जल्दी और सटीक तरीके से एनालाइज कर सकता

13:19 है, समझ सकता है। एक स्टूडियो में यह फिल्मकारों और म्यूजिशियंस को नए आइडियाज दे सकता है। एक ऑफिस में एआई ईमेल लिखने से लेकर के डाटा को समझना और प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और एग्जीक्यूशन में भरपूर मदद करता है। और अब एआई इस कोर्स में आपके साथ है। तो याद रखिए अगले 75 घंटों में आप इस अद्भुत दुनिया में अपना पहला कदम रखेंगे। आप जानेंगे कि एआई और जनरेटिव एआई क्या है? ये कैसे काम करता है? इसके इस्तेमाल क्या है? और आज के दौर में एआई इंसानी जीवन में इतना महत्वपूर्ण हिस्सा कैसे बन चुका है? इसके बाद आप कुछ शक्तिशाली मॉडर्न एआई टूल्स को एक्सप्लोर करेंगे।

14:06 जैसे कि चैट जीपीटी, डीप सीक, जेमिनाई, लार्डो बहुत कुछ। ये सारी चीजें मैं आपको पूरे कोर्स में बताता रहूंगा। यह टूल्स आपके लिए लिख सकते हैं, चित्र बना सकते हैं, कहानियां गढ़ सकते हैं। मैथमेटिक्स की प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं। कोई पीपीटी बना सकते हैं। यहां तक कि आपके प्रोजेक्ट्स को भी बड़ी तेजी से पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आप जानेंगे कि एआई कैसे मेडिसिन से लेकर के म्यूजिक तक, बैंकिंग से लेकर बिजनेस तक और एजुकेशन से लेकर के एंटरटेनमेंट तक हर क्षेत्र को बदल रहा है। हम यह भी बात करेंगे कि AI का एथिकल यूसेज क्या है? ताकि हम इस ताकतवर टेक्नोलॉजी का जो उपयोग है वो निष्पक्षता के साथ करें, संवेदनशीलता के साथ करें और

14:53 एआई से जो क्रिमिनल एक्टिविटीज हो रही हैं उनको रोकने में भी हम एक्सपर्ट बन जाए। इस कोर्स में आप इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की बातें सुनेंगे। उनकी कहानियां सुनेंगे और उन लोगों से मिलेंगे जो हर दिन एआई के साथ काम कर रहे हैं। एआई को बेहतर बना रहे हैं। वे अपने अनुभव और इंसाइट्स आपके साथ साझा करेंगे और ऐसी बातें जो आपने कभी किताबें में भी नहीं सोची होंगी या देखी होंगी वो आपको यहां पर मिलेंगी। और सबसे खास बात इस कोर्स में आप सिर्फ देखेंगे और सुनेंगे ही नहीं। आप खुद बनाएंगे, खुद ट्राई करेंगे। एक 3D इंटरेक्टिव एनवायरमेंट में एआई का वास्तविक अनुभव करेंगे। आप महसूस करेंगे कि कैसे एआई और

15:39 आप एक साथ जुड़ के अपने करियर या अपने स्ट्रीम में बेहद शक्तिशाली बन जाएंगे। इस कोर्स के अंत तक आप एi पावर टूल्स को आत्मविश्वास से इस्तेमाल करना सीख जाएंगे और आपके करियर और आपकी एजुकेशन में तेजी से आगे बढ़ने में आपको मदद मिलेगी। और ऐसा नहीं है कि यह सब सीखने के लिए आपको किसी भी कोडिंग के आने की जरूरत है। आपको अगर कोडिंग नहीं आती है, आपको कोई कोडिंग सीखने की आवश्यकता नहीं है। ना ही आपको कोई बहुत टेक्नोलॉजिकल बैकग्राउंड होना जरूरी है। और सबसे अच्छी बात यह भी है कि भाषा की भी कोई सीमा नहीं है। अगर आप हिंदी में एआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप बेशक करिए, बखूबी करिए। एआई में लैंग्वेज का कोई बैरियर नहीं होता। असल में अगर आपने यह कोर्स ढंग से किया तो आप

16:24 इस कोर्स के अंत तक आपको टाइप भी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप सिर्फ अपनी आवाज से पूरा का पूरा जनरेटिव एआई का एनवायरमेंट संभाल पाएंगे, चीजें बना पाएंगे और चीजों को बेहतर कर पाएंगे। तो मुझे आपसे क्या चाहिए? मुझे आपसे चाहिए 75 घंटे का पूरा ध्यान और एक बहुत ही जिज्ञासु मन। और मेरी यह गारंटी है कि इस कोर्स के बाद आप अपने आसपास की दुनिया में सबसे ज्यादा सक्षम और आत्मनिर्भर महसूस करेंगे एआई के मामले में क्योंकि भविष्य उन्हीं का है जो सीखना सीख लेते हैं और अब आप उसी भविष्य की ओर अपना पहला कदम रख रहे हैं। तो तैयार हैं? चलिए इस ज्ञान यात्रा

17:11 की शुरुआत करते हैं एआई की दुनिया में और आपके पहले कदम में साथ चलते हैं।

Share

More video summaries