Full transcript of “Seeking Wisdom”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:02 कन्फशियस कहते हैं कि एक आदमी जिसने गलती की और उसे सुधारा नहीं वह एक और गलती कर रहा है। हम जैसा व्यवहार करते हैं जैसा बिहेव करते हैं वैसा क्यों करते हैं? अमेरिकन लेखक मार्क ट्वेन ने एक बार लिखा था इंसान की स्पीशीज का कैरेक्टर कभी नहीं बदलता। या परमानेंट है। आखिर ऐसा क्यों है? हम अपनी जिंदगी से क्या चाहते हैं? हेल्दी रहना, परिवार के साथ खुश रहना, अपने काम में सफल होना वगैरह। इसमें कौन सी चीज रुकावट डालती है? क्या यह अक्सर डर, गुस्सा, चिंता, निराशा, तनाव और दुख जैसी इमोशंस नहीं है जो
0:51 समस्याओं, गलतियों, नुकसान या गलत उम्मीदों की वजह से पैदा होती हैं। शायद हमने लोगों, हालातों, वक्त या किसी इन्वेस्टमेंट को समझने में, सोचने में गलती की। हमने गलत काम, गलत जीवन साथी या रहने के लिए गलत जगह चुन ली। पर क्यों? यह किताब समझदारी की तलाश के बारे में है। विडम की यह बर्कश हैथवे के वाइस चेयरमैन चार्ल्स मुंगेर की सोच पर आधारित है जो कहते हैं मैं बस यह जानना चाहता हूं कि मेरी मौत कहां होगी ताकि मैं वहां कभी ना जाऊं। कुछ रास्ते ऐसे होते हैं जो आपको दुख की तरफ ले जाते हैं। यह समझना कि हम कैसे और
1:36 क्यों मर सकते हैं यानी फेल हो सकते हैं। हमें उन रास्तों से बचने में मदद करेगा। यह किताब इसी बात पर ध्यान देती है कि हमारी सोच कैसे प्रभावित होती है। हम सोचने में गलती क्यों करते हैं और हमारी समझदारी, हमारी थिंकिंग को बेहतर बनाने के सोचने के औजार क्या है? मेंटल मॉडल्स क्या-क्या है? अगर हम समझ लें कि क्या चीजें हमें प्रभावित करती हैं तो हम कुछ ट्रैप से बच सकते हैं कुछ जालों से और समझ सकते हैं कि दूसरे लोग ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। और अगर हम सीखें कि क्या काम करता है और क्या नहीं और लॉजिक करने का एक फ्रेमवर्क बना लें तो हम बेहतर फैसले ले
2:24 पाएंगे। हम गलतियों को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकते लेकिन उन गलतियों से बच सकते हैं जो हमें सच में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं। हम समझदारी हम विज़डम कैसे हासिल करें। सिर्फ अपनी गलतियों को देखकर खुद को सुधारना मुश्किल है। चीजें क्या और क्यों काम करती है? इसे सीखने का सबसे अच्छा तरीका दूसरों से सीखना है। चार्ल्स मुंगेर कहते हैं मैं दूसरों द्वारा खोजी गई बेहतरीन बातों को मास्टर करने के डिसिप्लिन में विश्वास रखता हूं। मैं बस बैठकर खुद सब कुछ सोचने में यकीन नहीं रखता। कोई भी इतना स्मार्ट नहीं होता। 16वीं शताब्दी के फ्रांसीसी लेखक मिशेल्डी
3:12 मॉन्टेन ने कहा कि जो इग्नोरेंस से बचना चाहता है उसे पहले इसे मानना होगा। मेरी समझदारी की तलाश, मेरी विडम की तलाश कुछ हद तक खुद की गलतियों और दूसरों को देखने से शुरू हुई। लेकिन इसमें सबसे बड़ा हास चार्ल्स मुंगेर के फिलॉसफी का है। एक ऐसा इंसान जिसकी सादगी और सोचने की क्लेरिटी बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि समझदारी पाने का सबसे अच्छा तरीका। उन बड़े विचारों को सीखना है उन बिग आइडियाज [संगीत] को जो रियलिटी के पीछे होते हैं। उन्होंने चार्ल्स डार्विन का जिक्र दुनिया के बेहतरीन थिंकर्स में से एक के रूप में किया।
3:58 डार्विन का सबक यह है कि जो लोग जीनियस नहीं है वे भी बाकी दुनिया से बेहतर सोच सकते हैं। अगर वे सोचने की कुछ खास आदतें बना लें। कुछ थिंकिंग हैबिट्स। इस किताब में आपको डार्विन, अल्बर्ट आइंस्टीन, रिचर्ड फेनमैन इन जैसे महान वैज्ञानिकों और दुनिया के दो सबसे सफल बिजनेसमैन चार्ल्स मुंगेर और वारेन बफेट की समझदारी का निचोड़ मिलेगा। आइंस्टीन ने एक बार कहा था कि एक सदी में साफ दिमाग वाले कुछ ही समझदार लोग होते हैं। बफेट और मुंगेर ऐसे ही लोग हैं। यह किताब उन लोगों के लिए है जो हमेशा नया ज्ञान खोजना पसंद करते हैं। मैंने उन विचारों को समझाने पर ध्यान दिया है जो
4:46 हमेशा काम आते हैं। जो टाइमलेस आईडियाज हैं। चलिए विडम का यह सफर शुरू करते हैं। हिपोक्रेट्स ने कहा था कि इंसान को पता होना चाहिए कि खुशी, हंसी, मजाक और दुख, गम या मायूसी। यह सब कहीं और से नहीं बस हमारे दिमाग से आते हैं। इसी से हम समझदार बनते हैं और इसी से हम पागलपन या डर का शिकार भी होते हैं। हमारी शारीरिक बनावट ही हमारी हदें तय करती हैं। हम जैसा सोचते हैं और गलतियां क्यों करते हैं। इसे समझने के लिए पहले यह
5:32 समझना होगा कि हमारे बिहेवियर को हमारे व्यवहार को कौन कंट्रोल करता है। सवाल है कि हम उड़ क्यों नहीं सकते? आज हम जो भी करते हैं वह हमारे शरीर की बनावट की वजह से है। उड़ने के लिए पंख चाहिए। चलने के लिए पैर और सोचने के लिए दिमाग। हमारी एनाटॉमी यानी शारीरिक ढांचा और बायोकेमिस्ट्री ही हमारे हर काम की फाउंडेशन है। अगर चिड़िया के पंख ऐसी जगह लगा दिए जाए जहां हड्डी ही ना हो तो वे उड़ नहीं पाएंगी। बंदर बोल नहीं सकते क्योंकि उनके गले में वह स्पीच ऑर्गन्स नहीं होते जो इंसानों में होते हैं।
6:19 कैलिफोर्निया के न्यूरो साइंसेस इंस्टट्यूट ने एक गजब का एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने बटेर के दिमाग का एक छोटा सा हिस्सा निकालकर मुर्गी के एम्ब्रियो में डाल दिया। नतीजा जब वह चूजा पैदा हुआ तो वह मुर्गी की तरह नहीं बल्कि बटेर की तरह आवाज निकाल रहा था और सिर हिला रहा था। यानी हार्डवेयर बदलते ही सॉफ्टवेयर बदल गया। दिमाग का अगला हिस्सा जिसे प्रीफ्रंटल कॉेक्स कहते हैं। हमारे सोशल बिहेवियर और सही गलत की समझ को कंट्रोल करता है। 1848 में फिनिश गेज नाम के एक रेलवे फोरमैन के साथ एक हादसा हुआ। एक धमाके में लोहे की राहट उनके सिर के आरपार हो गई और
7:07 उनके दिमाग का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे से पहले वह एक जिम्मेदार और मेहनती आदमी थे। वो बच तो गए लेकिन उनका बिहेवियर एकदम बदल गया। वह अब लापरवाह, घमंडी और बदतमीज हो गए थे। क्यों? क्योंकि उनके दिमाग का वो हिस्सा ही खत्म हो गया था जो उन्हें सभ्य बनाता था। सिविलाइज्ड बनाता था। ऐसे ही हमारे दिमाग में एक हिस्सा होता है अमेगला जो डर और इमोशंस को कंट्रोल करता है। 1966 में चार्ल्स विटमैन ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस में टावर से गोलीबारी करके 14 लोगों को मार दिया। बाद में पता चला कि उनके अमेडिला पर एक ट्यूमर दबाव डाल रहा था। जिसने उनका दिमाग खराब
7:54 कर दिया। हमारा दिमाग और शरीर अलग नहीं है। यह एक ही सिस्टम है। हमारी सोच की सीमाएं, हमारी सोच की [संगीत] लिमिट्स, हमारे दिमाग की वायरिंग तय करती हैं। हम जो महसूस करते हैं, वह तारों का कनेक्शन है। दिमाग के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं, पर सब कुछ नहीं। नोबेल प्राइज विनर डॉक्टर जोरार्ड एडलमैन कहते हैं कि दिमाग इस यूनिवर्स की सबसे कॉम्प्लेक्स चीज है। [संगीत] हमारा दिमाग सिर्फ 3 पाउंड का है। करीब 1.3 केजी का। लेकिन इसमें 100 बिलियन यानी 10,000 करोड़ से ज्यादा न्यूरॉन्स हैं। न्यूरॉन्स यानी
8:41 दिमाग के बारीक तार। लेकिन सिर्फ न्यूरॉन्स की गिनती काफी नहीं है। असली जादू उनके बीच के कनेक्शन में है। न्यूरॉन्स आपस में सीधे नहीं जुड़े होते। उनके बीच एक छोटा सा गैप होता है जिसे सिनेप्स कहते हैं। बात करने के लिए वे एक केमिकल छोड़ते हैं जिसे न्यूरोट ट्रांसमीटर कहते हैं। यह केमिकल एक चाबी की तरह काम करता है जो दूसरे न्यूरॉन के ताले को यानी उसके रिसेप्टर को खोलता है। जब कोई अपना हमें प्यार करता है या तारीफ करता है तो हमें खुशी क्यों होती है? क्योंकि हमारे दिमाग में डोपमिन रिलीज होता है। इसे आप रिवॉर्ड केमिकल कह सकते
9:26 हैं। यह मजा और मोटिवेशन देता है। एक और केमिकल है जिसका नाम है सेरोटोनिन। यह हमारे मूड को ठीक रखता है। जब हम बहुत स्ट्रेस में होते हैं तो सेरोटोिन कम हो जाता है। जिससे डिप्रेशन या घबराहट होती है। एंटी डिप्रेसेंट दवाइयां क्या करती हैं? वे खुशी पैदा नहीं करती। वे बस दिमाग में सेरोटोनिन के लेवल को ठीक करती हैं। तो हमारी सोच और फीलिंग्स असल में केमिकल रिएक्शन है। और यह रिएक्शन इस बात पर डिपेंड करते हैं कि हमारे न्यूरॉन्स कैसे कनेक्टेड हैं। हमारे दिमाग की वायरिंग कौन तय करता है?
10:11 हमारे जींस, हमारे जीवन के एक्सपीरियंस और हमारा एनवायरमेंट। जींस हमारे शरीर का नक्शा है। ब्लूप्रिंट है। हमारे पास 46 क्रोमोजोम्स होते हैं। 23 मां से और 23 पिता से। इनके अंदर डीएनए होते हैं। जींस ही तय करते हैं कि हमारी आंखें नीली होंगी या काली। हमारे बाल कैसे होंगे और हमारा दिमाग कैसा बनेगा। जींस का काम है प्रोटीन बनाना। प्रोटीन ही वह ईंटें हैं जिनसे हमारा शरीर और दिमाग केमिकल बनते हैं। हम और चिंपैंजी अपना 94% डीएनए शेयर करते
10:56 हैं। यानी हम में और बंदरों में सिर्फ 6% का डिफरेंस है। सिक्स 6% का अंतर। फिर भी हमारा व्यवहार इतना अलग क्यों है? फर्क इस बात में है कि कौन सा जीन कब और कहां ऑन या ऑफ होता है। इसे जीन एक्सप्रेशन कहते हैं। हमारे जींस और चिंपैंजी के जींस एक जैसे हो सकते हैं। लेकिन हमारे दिमाग में उनके काम करने का पैटर्न अलग है। हम अपने माता-पिता का हूबहू मिक्सचर नहीं होते। कुछ जींस डोमिनेंट होते हैं और कुछ कमजोर यानी रेसेसिव। अगर पिता की आंखें भूरी है और मां की नीली और भूरा रंग अगर ताकतवर है तो बच्चे की
11:42 आंखें भूरी होंगी। लेकिन बच्चे के अंदर नीला जीन छुपा हुआ हो सकता है जो शायद उसके बच्चों में दिखाई दे। यह सब एक लॉटरी की तरह है। तो हमारी सोच हवा में नहीं लटक रही है। यह हमारी बायोलॉजी, हमारे दिमाग के केमिकल्स और हमारे जींस से जुड़ी है। अगर हम खुद को समझना चाहते हैं तो हमें यह समझना होगा कि हम मशीन के रूप में कैसे काम करते हैं। एक बायोलॉजिकल मशीन की तरह। क्या हर जीन का अपना एक फिक्स काम होता है? नहीं हम किसी एक जीन को अलग करके यह नहीं कह सकते कि यह जीन सिर्फ यही काम करता है। जीन अकेले काम नहीं करते। वे एक
12:31 टीम की तरह काम करते हैं। ज्यादातर जींस एक से ज्यादा चीजों पर असर डालते हैं। उनका असर इस बात पर डिपेंड करता है कि वे कब, कहां और कैसे ऑन हुए हैं यानी एक्टिव हुए हैं। बायोलॉजी का सबसे बड़ा नियम है इंटरेक्शन। यानी मिलजुलकर काम करना। मॉलिक्यूल्स, जींस, न्यूरॉन्स और हमारे शरीर के अंग सब एक दूसरे से बात करते हैं और तालमेल बिठाते हैं। हर हिस्सा अपना काम करता है। लेकिन सब मिलकर आपको एक यूनिक इंसान बनाते हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि कुछ लोग लेफ्ट ब्रेन होते हैं यानी तार्किक और कुछ राइट ब्रेन यानी क्रिएटिव। न्यूरो साइंस
13:18 इंस्टट्यूट के डॉक्टर र्फ ग्रीनस्पैन कहते हैं कि यह सुनने में अच्छा लगता है। लेकिन सच यह है कि दिमाग में सब कुछ हर जगह हो रहा है। ऐसा नहीं है कि क्रिएटिविटी सिर्फ दाई तरफ है और लॉजिक बाई तरफ। आपका दिमाग अलग-अलग हिस्सों में बटा हुआ नहीं है बल्कि यह एक साथ मिलकर काम करता है। न्यूटन का तरीका था कि दुनिया एक मशीन जैसी है जिसके पुरजे अलग-अलग काम करते हैं और उनका नतीजा प्रेडिक्टेबल होता है। लेकिन डार्विन कहते हैं कि जिंदगी एक कॉम्प्लेक्स सिस्टम है। इसमें कई अलग-अलग हिस्से हैं जो फिक्स नहीं है। एक ही काम को करने के कई तरीके हो सकते हैं और इसमें थोड़ी बहुत गड़बड़ की भी गुंजाइश होती है।
14:07 हमारे दिमाग की सबसे बड़ी खूबी है फ्लेक्सिबिलिटी यानी लचीलापन। अगर हालात बदलते हैं तो हमारा दिमाग नए रोल अपना लेता है। अगर दिमाग के एक हिस्से में चोट लग जाए तो अक्सर दूसरे हिस्से उसका काम संभाल लेते हैं। हमारे पास एक ही काम करने के कई रास्ते होते हैं। कई अल्टरनेटिव्स होते हैं। यह हमें बदलती दुनिया और मुसीबतों से निपटने में मदद करता है। क्या जींस की अपनी मर्जी होती है? नहीं। जींस को काम करने के लिए एनवायरमेंट का इशारा चाहिए। जींस बंदूक की गोली की तरह है। लेकिन ट्रिगर एनवायरमेंट दबाता है। हमारा दिमाग फिक्स नहीं है। यह लगातार
14:54 बदलता रहता है। आपके हर एक्सपीरियंस के साथ आपके दिमाग के न्यूरॉन्स नए कनेक्शंस बनाते हैं। यहां तक कि एक दिन में भी दिमाग बदल सकता है। यही वजह है कि आइडेंटिकल ट्विंस भी जिनके जींस एकदम एक जैसे होते हैं उनका दिमाग अलग होता है। क्यों? क्योंकि उनके जीवन के एक्सपीरियंस अलग होते हैं। हम सब अलग क्यों हैं? दुनिया में कोई भी दो लोग ऐसे नहीं है जिनका पालन पोषण, खाना पीना, एजुकेशन और दोस्तों का दायरा यानी सोशल सर्कल एकदम एक जैसा हो। अलग एनवायरमेंट यानी अलग एक्सपीरियंस यानी अलग बिहेवियर। इसलिए दूसरों के बिहेवियर को समझना कई बार
15:41 मुश्किल होता है क्योंकि हम उनकी जगह नहीं खड़े हैं। शेर सामने आ जाए तो मान लीजिए आप और आपका दोस्त सैम जंगल में है और एक शेर आ जाता है। आप डर जाते हैं। सैम नहीं डरता। हो सकता है सैम जानता हो कि शेर पालतू है या सैम खुद एक शेर को ट्रेन करने वाला हो या शायद सैम के जींस में डर कम हो। हमारा रिएक्शन तीन चीजों पर डिपेंड करता है। पहला हमारे जींस जो हमें जन्म से मिले। दूसरा हमारे एक्सपीरियंस जो हमने सीखा। तीसरा मौजूदा हालात यानी सिचुएशन। मार्कस औररेलियस ने कहा था कि हमारी
16:26 जिंदगी वैसी ही है जैसा हमारे विचार इसे बनाते हैं। हमारा मूड हमारे फैसलों पर असर डालता है। सोचिए आप चॉकलेट खा रहे हैं। अच्छा म्यूजिक सुन रहे हैं और रिलैक्स हैं। आपको जुखाम है। बॉस से डांट पड़ी है और खाना भी बेकार था। क्या इन दोनों स्थितियों में आप एक जैसा फैसला लेंगे? शायद नहीं। सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आपके साथ क्या हो रहा है। यह भी मायने रखता है कि आप क्या सोचते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है। इसे कहते हैं प्लेसबो इफेक्ट। अगर डॉक्टर आपको छीनी की गोली दे और कहे कि यह दर्द की बहुत असरदार दवा है तो आपका दर्द सच में कम हो जाएगा। क्यों? क्योंकि आपका
17:13 दिमाग मानता है कि दवा [संगीत] काम करेगी। सूडन में एक स्टडी हुई। छात्रों के हाथ पर गर्म मेटल 48 डिग्री लगाई गई। उन्हें बहुत दर्द हुआ। फिर एक आदमी प्रोफेसर का कोट पहन कर आया और उन्हें एक इंजेक्शन दिया। उसने कहा कि यह दर्द की दवा है जबकि वह सिर्फ खारा पानी था। नतीजा छात्रों के दिमाग ने सच में दर्द महसूस करना कम कर दिया। ब्रेन स्कैन में दिखा कि उनके दिमाग ने खुद ही पेन किलर केमिकल्स रिलीज कर दिए। एक उल्टा असर भी है जिसे कहते हैं नोसबो इफेक्ट। अगर आपको लगे कि कुछ बुरा होने वाला है तो बुरा हो सकता है। अगर लोगों को बताया जाए कि एक दवा से पेट खराब होगा भले
17:59 ही वह चीनी की गोली हो तो उन्हें सच में पेट दर्द होने लगता है। जो महिलाएं मानती हैं कि उन्हें हार्ट अटैक का खतरा है। उनकी मौत की संभावना उन महिलाओं से चार गुना ज्यादा थी जो ऐसा नहीं मानती थी। जबकि दोनों की हेल्थ एक जैसी थी। इवोल्यूशन ने हमारे दिमाग को कैसे चुना? इवोल्यूशन यानी विकास क्या है? इवोल्यूशन का मतलब है समय के साथ बदलाव। पेयंटोलॉजिस्ट जॉन हार्नर कहते हैं कि जब आप अपने परिवार का पुराना एल्बम देखते हैं तो आप असल में इवोल्यूशन को काम करते हुए देख रहे होते हैं।
18:45 हम सब बंदरों से आए हैं। अगर हम अपने पूर्वजों की कड़ी को पीछे ले जाए तो हम पाएंगे कि हम बंदर और बाकी जानवर एक ही परदादा से एक ही कॉमन एनसेेस्टर से निकले हैं। दो चीजें इवोल्यूशन को चलाती हैं। म्यूटेशन और नेचुरल सिलेक्शन। म्यूटेशन यह एक कॉपी पेस्ट की गलती है। जब डीएनए कॉपी होता है तो कभी-कभी एक अक्षर ए, सी, जी या टी गलत छप जाता है। इससे एक नया फीचर बन सकता है। जैसे पीटर की आंखें अलग रंग की बना दो। यह रैंडम होता है। दूसरा है नेचुरल सिलेक्शन।
19:31 डार्विन का सबसे बड़ा आईडिया यही था। अगर कोई बदलाव, कोई म्यूटेशन आपको जिंदा रहने में मदद करता है तो आप बच जाएंगे और अपने बच्चों को वह बदलाव, वह चेंज पास करेंगे। अगर वह बदलाव बुरा है तो आप मर जाएंगे और वह बदलाव भी खत्म हो जाएगा। डार्विन के तीन बड़े ऑब्जरवेशन थे। पहला कंपटीशन यानी रिसोर्सेज यानी खाना जगह अगर कम है और बच्चे ज्यादा पैदा होते हैं। इसलिए जिंदा रहने के लिए लड़ाई होती है। कंपटीशन होता है। दूसरा है वैरायटी। कोई भी दो इंसान या जानवर एक जैसे नहीं होते। हम अपने माता-पिता की कार्बन कॉपी
20:17 नहीं है। तीसरा है दुनिया बदल रही है। जो आज फिट है। जरूरी नहीं कल भी फिट हो। मान लीजिए ब्लैक विडो मकड़ी है। अगर म्यूटेशन से किसी मकड़ी में ज्यादा जहर आ जाए और वह ज्यादा शिकार कर पाए तो वह ज्यादा अंडे देगी। धीरे-धीरे ज्यादा जहर वाली मकड़ियां बढ़ती जाएंगी क्योंकि वे सिलेक्ट हो गई हैं। कॉकरोच 32 करोड़ साल से धरती पर हैं और बिल्कुल नहीं बदले। क्यों? क्योंकि उनका डिजाइन परफेक्ट है। वे कुछ भी खा सकते हैं। 45 दिन बिना खाने के रह सकते हैं। उन्हें बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। क्या आपको लगता है कि इवोल्यूशन रुक गया
21:03 है? नहीं। बैक्टीरिया इसका सबसे अच्छा एग्जांपल है। हम एंटीबायोटिक्स खाते हैं बैक्टीरिया मारने के लिए। लेकिन कुछ बैक्टीरिया म्यूटेशन की वजह से बच जाते हैं। वे फिर अपनी फौज बना लेते हैं जो उस दवा से नहीं मरती। इसे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कहते हैं। यह हम और बैक्टीरियों के बीच की एक दौड़ है। बैक्टीरिया हमेशा बुरा नहीं होते। हमारे पेट में खाना पचाने वाले बैक्टीरिया हमारे दोस्त हैं। उनके बिना हम जिंदा नहीं रह सकते। हमें क्या चलाता है? सुख यानी प्लेजर। जो चीजें हमारे पूर्वजों को जिंदा रखती थी जैसे खाना, सेक्स, दिमाग
21:49 ने उन्हें मजेदार बना दिया ताकि हम उन्हें बार-बार करें। दर्द यानी पेन यानी जो चीजें हमें मार सकती थी जैसे चोट, भूख, दिमाग ने उन्हें दर्दनाक बना दिया ताकि हम उनसे बचें। नुकसान का डर यानी लॉस अवर्जन। हमें पाने की खुशी से ज्यादा खोने का दुख होता है। क्यों? क्योंकि जंगल में अगर आपको एक्स्ट्रा खाना मिला तो अच्छा [संगीत] है। लेकिन अगर आप अपना मौजूद खाना खो दें तो आप मर सकते हैं। स्टीवन पिंकर कहते हैं कि ज्यादा खाना बेहतर है। लेकिन खाना ना खोना आपको गेम से ही बाहर कर सकता है। [संगीत] यानी मौत। यही वजह है कि हम रिस्क लेने से डरते हैं।
22:36 यह डर हमारे पूर्वजों ने हमें तोहफे में दिया है। दिमाग कंप्यूटर नहीं है। यह पैटर्न पहचानता है। क्या हमारा दिमाग कंप्यूटर की तरह लॉजिक से चलता है? नहीं। डॉ. र्फ ग्रीन स्पैन कहते हैं कि गैरी कैस्परफ जो चेस के खिलाड़ी हैं और कंप्यूटर डीप ब्लू में फर्क है। कंप्यूटर हर चाल को कैलकुलेट करता है। कास्पर ऑोफ पैटर्न देखते हैं कि पहले क्या काम किया था। हमारा दिमाग पैटर्न रिकॉग्निशन मशीन है। हम वो करते हैं जो पास्ट में काम आया था। वारेन बफे कहते हैं कि महान खिलाड़ी 99.99%
23:24 बेकार चालों को देखते ही नहीं है। वे सीधे उस एक चाल पर फोकस करते हैं जिसके सफल होने का चांस है। इंसानी दिमाग का मॉडर्न रूप डेढ़ से 2 लाख साल पहले बना। एग्रीकल्चर सिर्फ 10,000 साल पहले शुरू हुई। इसका मतलब हमने अपना 99% समय जंगल में शिकार करते हुए और कंदमूल इकट्ठा करते हुए बिताया है। अगर हम इंसान के 40 लाख साल के इतिहास को 24 घंटे मान लें तो एग्रीकल्चर रात के 11:55 पर शुरू हुई है। हमारा दिमाग आज के ऑफिस, इंटरनेट और शहरों के लिए नहीं बना है। यह उस जंगल के लिए
24:11 बना है जहां हम छोटे ट्राइब्स में रहते थे। खाना कम था और कंपटीशन ज्यादा। हर झाड़ी के पीछे शेर हो सकता था। मीठा और फैट वाला खाना बहुत कीमती था। इसीलिए आज हमें जंक फूड इतना पसंद है। तो हमारी आदतें, हमारे डर और हमारे फैसले सब उस शिकारी पूर्वज की देन है जो हमारे अंदर आज भी जिंदा है। अगर हमें अपनी गलतियों को समझना है तो हमें उस केव मैन को समझना होगा जो हमारे दिमाग में बैठा है। क्या लोग वही करते हैं जो उनके फायदे में है? जवाब है हां हर इंसान में एक बुनियादी गुण
24:59 है। एक फंडामेंटल क्वालिटी है। अपना फायदा सेल्फ इंटरेस्ट। हम सबसे पहले खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहते हैं। क्यों? क्योंकि जंगल में रिसोर्सेज यानी खाना साथ ही कम थे और कंपटीशन बहुत ज्यादा था। जो पहले मैं नहीं सोचता था। पहले सेल्फ इंटरेस्ट नहीं सोचता था। वह मारा जाता था। एल्ट्रिज्म यानी निस्वार्थ सेवा। अगर हमारे पूर्वज पूरी तरह निस्वार्थ होते यानी दूसरों के लिए खुद का नुकसान करने वाले तो मतलबी लोग उनका फायदा उठाकर उन्हें खत्म कर देते। इसलिए प्योर एल्ट्रुइज्म
25:45 शुद्ध निस्वार्थता का इवोल्यूशन नहीं हो सकता। हम अक्सर मदद इसलिए करते हैं क्योंकि उसमें हमें नाम, सुकून या सोसाइटी में इज्जत मिलती है। फिर मोरालिटी कहां से आई? नैतिकता कहां से आई? डार्विन कहते हैं कि हमें दूसरों की तारीफ पाने और बुराई से बचने की चाहत ने अच्छा बनाया। एक ट्राइब जिसमें लोग एक दूसरे के लिए जान देने को तैयार हो। उस ट्राइब से जीत जाएगा जहां सब स्वार्थी हैं। यानी ग्रुप के लिए अच्छा होना अंत में हमारे लिए ही अच्छा है। सहयोग यानी कोऑपरेशन में ही भलाई है। अगर हम स्वार्थी हैं तो हम मिलजुलकर काम क्यों
26:31 करते हैं? इसको समझने के लिए प्रिजनर्स डायलेमा यानी कैदी की दुविधा वाला गेम देखिए। दो शोर पकड़े गए। पुलिस उन्हें अलग-अलग कमरों में रखती है और ऑफर देती है। अगर दोनों चुप रहे तो एक एक साल की जेल। अगर दोनों एक दूसरे की चुगली कर दे तो तीन-ती साल की जेल। अगर एक चुप रहे और दूसरा चुगली कर दे तो चुगली करने वाला आजाद और चुप रहने वाले को 10 साल की जेल। अगर आप चुप रहते हैं यानी सहयोग करते हैं और आपका साथी आपको धोखा दे देता है तो आप 10 साल के लिए फसेंगे। इसलिए सेफ तरीका यह लगता है कि आप भी धोखा दें। लेकिन अगर दोनों धोखा देंगे तो दोनों को तीन साल की
27:18 सजा होगी। जबकि चुप रहने पर सिर्फ एक साल होती। तो जब भरोसा नहीं होता तो हम धोखा देते हैं। भले ही उससे हमारा नुकसान हो। लेकिन अगर यह गेम बार-बार खेला जाए तो हम सीखते हैं कि कोऑपरेशन यानी सहयोग करना ही सबसे फायदेमंद है। सबसे अच्छी रणनीति यह है कि पहले कोऑपरेशन करिए। पहले सहयोग करिए। अगर सामने वाला धोखा दे तो अगली बार उसे धोखा दीजिए। अगर वह सुधर जाए तो फिर सहयोग करिए। हमारे डर हमारी असल मुसीबतों से ज्यादा होते हैं। ऐसा सेनिका ने कहा।
28:04 फ्लाइट में जरा सी आवाज से हम पैनिकिक क्यों हो जाते हैं? डर हमारी सबसे पुरानी और मजबूत इमोशन है। जंगल में एक गलती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती थी। एक एग्जांपल से समझिए। मान लीजिए एक झाड़ी हिली। झाड़ी के हिलते ही एक आदमी भागा। दूसरा देखने गया। देखने वाले को सांप ने काट लिया और वह मर गया। भागने वाला बच गया। हमारे पूर्वज वह थे जो भागने वाले थे। उन्होंने सीखा कि बेहतर है डरो और जिंदा रहो बजाय निडर होकर मारे जाओ। आज हमें शेर से खतरा नहीं है। लेकिन हमारा दिमाग वही पुराना है। इसलिए हम पब्लिक स्पीकिंग, रिजेक्शन या नौकरी छूटने से भी
28:53 वैसे ही डरते हैं जैसे शेर से। डर का फायदा भी है। यह हमें बेवकूफी करने से रोकता है। लेकिन दिक्कत तब होती है जब हम उन चीजों से डरते हैं जिनसे कोई खतरा नहीं। जैसे अंधेरे कमरे में कपड़े का ढेर देखकर भूत समझना। हम हर चीज का कारण खोजते हैं। एक्सप्लेनेशंस मैंने पौधा खाया। मैं बीमार हुआ मतलब पौधा जहरीला है। हमें अनसर्टेनिटी पसंद नहीं है। अनिश्चितता एकदम पसंद नहीं है। हम हर चीज का क्यों जानना चाहते हैं? हम दुनिया को पैटर्न में देखते हैं। अगर ए के बाद बी
29:38 होता है तो हमारा दिमाग मान लेता है कि ए की वजह से बी हुआ। यह हमें फ्यूचर बताने में मदद करता है। हमारा दिमाग नई चीजों की तरफ खींचता है। हम एक्सप्लोर करने के लिए बने हैं। खोजबीन करने के लिए। हमारा दिमाग सोचने से पहले फील करता है, महसूस करता है। जंगल में शेर को देखकर यह सोचने का समय नहीं था कि क्या यह शेर भूखा है या क्या यह सच में शेर है। फैसला तुरंत लेना था। शेर यानी भागो। इसलिए हम आज भी लोगों को देखकर तुरंत राय बना लेते हैं। हम चीजों को जल्दी से अच्छा या बुरा कैटेगरी में डाल देते हैं। यह फास्ट
30:26 थिंकिंग जान बचाने के लिए थी। लेकिन आज की कॉम्प्लेक्स दुनिया में यह अक्सर गलतियां करवाती हैं। तो हम अपना फायदा देखते हैं। हम कोऑपरेशन तब करते हैं जब भरोसा हो। डरना हमारे डीएनए में है। हम हर जगह पैटर्न्स और कारण खोजते हैं। हम जल्दबाजी में राय बनाते हैं क्योंकि सोचना धीमा और खतरनाक हो सकता है। दिमाग का असली काम क्या है? जवाब है सेक्स। यह थोड़ा मजाकिया लग सकता है। लेकिन साइंस यही कहता है। हर ऑर्गेनिज्म का सबसे बड़ा मकसद अपने जींस को अगली
31:13 पीढ़ी तक पहुंचाना है। चींटी और भेड़ का एक किस्सा सुनिए। एक चींटी बार-बार घास की पत्ती के ऊपर चढ़ती है और गिरती है। तब तक जब तक कोई भेड़ उसे खा ना ले। चींटी को मरने की इतनी जल्दी क्यों है? असल में चींटी के दिमाग को एक पैरासाइट कंट्रोल कर रहा है। उस पैरासाइट को भेड़ के पेट में जाना है ताकि वह अपनी फैमिली बढ़ा सके। चींटी का तो सिर्फ इस्तेमाल हो रहा है। तो इंसानों का क्या? हम भी दूसरों को अट्रैक्ट करने के लिए बहुत कुछ करते हैं। मोर के लिए भारी और रंगीन पंख रखना खतरनाक है क्योंकि शेर जल्दी पकड़ सकता है लेकिन
32:00 यह पीहन को फीमेल को पसंद है। मर्द और औरत अलग-अलग चीजें चाहते हैं। क्योंकि बच्चा पैदा करने की कीमत पैरेंटल इन्वेस्टमेंट दोनों के लिए अलग है। मर्दों के लिए बच्चा पैदा करना सस्ता है। यह बहुत सारे बच्चे पैदा कर सकते हैं। इसलिए यह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की तलाश में रहते हैं। इनका कंपटीशन दूसरे मर्दों से होता है। औरतों के लिए कीमत बहुत ज्यादा है। 9 महीने पेट में रखना, सालों तक पालना इसलिए यह हर किसी को नहीं चुनती। यह क्वालिटी देखती हैं। ऐसा मर्द जो रिसोर्सेज और प्रोटेक्शन दे सके।
32:50 डेविड बस की स्टडी हुई 37 देशों में। उसमें पाया गया कि औरतें ऐसे मर्दों को पसंद करती हैं जो अमीर, [संगीत] मेहनती और थोड़े उम्रदराज हो। मर्द ऐसी औरतों को पसंद करते हैं जो जवान और सुंदर हो। क्योंकि जवानी यानी अच्छे बच्चे पैदा करने की क्षमता। मर्द को सबसे ज्यादा जलन तब होती है जब उसके पार्टनर किसी और के साथ सेक्स करे। औरत को सबसे ज्यादा जलन तब होती है जब उसका पार्टनर किसी और के साथ इमोशनली जुड़ जाए। हम सोशल एनिमल हैं। अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। जंगल में
33:37 अकेले रहने का मतलब था मौत। इसलिए हमारे लिए ग्रुप में रहना और रेपुटेशन बनाना जिंदा रहने के लिए जरूरी था। रेसिप्रोकेशन यानी लेनदेन कि तुम मेरी पीठ खो जाओ। मैं तुम्हारी खो जाऊंगा। अगर आप किसी की मदद करते हैं तो उम्मीद करते हैं कि जरूरत पड़ने पर वह भी काम आएगा। हम तब ज्यादा दान पुण्य करते हैं जब कोई हमें देख रहा होता है। अगर दीवार पर सिर्फ आंखों की तस्वीर लगा दी जाए तो लोग कॉफी के पैसे ईमानदारी से देने लगते हैं। इज्जत का भी डर है कि लोग क्या कहेंगे। यह डर हमें समाज के नियमों का पालन करवाता
34:24 है। पूर्वजों के लिए समाज से निकाला जाना एकल मौत के बराबर था। एक पिकिंग ऑर्डर होता है। यानी कौन ऊपर कौन नीचे। मुर्गियों के बाड़े में एक ऑर्डर होता है। कौन किसको चोंच मारेगा। इंसानों में भी यही होता है। हम स्टेटस के लिए मरते हैं। हाई स्टेटस यानी अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र। रिजेक्शन का दर्द शारीरिक चोट जैसा महसूस होता है। हमारा व्यवहार, हमारा बिहेवियर सिर्फ जींस से नहीं, हमारे कल्चर से भी बनता है। हम लैंग्वेज सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं। यह बायोलॉजी है। लेकिन हम कौन
35:12 सी भाषा बोलेंगे? इंग्लिश, हिंदी यह कल्चर तय करता है। कल्चर भी एक तरह का इवोल्यूशन है, विकास है। जो रिवाज समाज के लिए अच्छे होते हैं, वे टिक जाते हैं। क्या हम पैदाइशी अच्छे हैं या स्वार्थी? रिचर्ड डॉकिंस कहते हैं कि हम स्वार्थी पैदा होते हैं। सेल्फिश। इसलिए हमें जेनेरसिटी सीखनी और सिखानी पड़ती है। हमारा हार्डवेयर हमारा दिमाग पुराने जमाने का है। हंटर गैदर का है। लेकिन हमारा सॉफ्टवेयर यानी कल्चर नया है। कभी-कभी इनमें टकराव होता है। अगर हम अपना फायदा चाहते हैं तो हम सिगरेट क्यों पीते हैं या
35:59 जुआ क्यों खेलते हैं? जवाब है कि हमारा दिमाग आज की दुनिया के लिए नहीं बना है। जंगल में मीठा खाना मिलना मुश्किल था। एनर्जी मुश्किल थी। इसलिए दिमाग ने कहा कि जितना मिले खा लो। आज मीठा हर जगह है पर दिमाग अभी भी वही पुराना है। इसलिए हम मोटापा और बीमारी मूल ले लेते हैं। हम चेहरे और हावभाव देखकर भरोसा करते हैं। लेकिन एक अच्छा ठग ईमानदारी का नाटक कर सकता है। मखियावली ने कहा था वही राजकुमार सफल हुए जिन्होंने अपनी जबान की कीमत नहीं समझी और दूसरों को मूर्ख बनाया। तो हम पुराने माहौल के हिसाब से यानी जंगल
36:46 के हिसाब से प्रोग्राम किए गए हैं। डरना, ग्रुप में रहना और स्टेटस बनाना। हमारी अपब्रिंगिंग और एनवायरमेंट हमारे दिमाग के कनेक्शन बदलते हैं। हम अक्सर इसलिए गलती करते हैं क्योंकि हम इमोशन से सोचते हैं लॉजिक से नहीं। वारेन बफेट कहते हैं कि स्मार्ट लोग भी फेल होते हैं। क्यों? [संगीत] ईगो, लालच जलन और दूसरों की नकल की वजह से। अगर आपके पास 400 हॉर्स पावर का दिमाग है, लेकिन आप उसे गुस्से या जलन में बर्बाद कर देते हैं, तो उससे बेहतर है कि आपके पास 200 हॉर्स पावर का दिमाग हो जो पूरा काम करे।
37:33 डओ क्राइस्ट सिस्टम ने कहा इंसानों को कुछ सिखाना इतना मुश्किल क्यों है? जबकि उन्हें बेवकूफ बनाना इतना आसान। चार्ल्स मुंगेर कहते हैं कि मैं इंसानी गलतियों के साइकोलॉजी को सीखने आया। क्योंकि मैंने महसूस किया कि मेरी अज्ञानता मुझे बहुत सारे पैसे और मेरे प्यार करने वालों की मदद करने की क्षमता खोने पर मजबूर कर रही थी। जैसी संगत होती है वैसी रंगत होती है। एग्जांपल है जॉन अपनी पत्नी मैरी के साथ एक ज्वेलरी की दुकान में गया। वहां का एनवायरमेंट शानदार था। धीमा संगीत, सुंदर सेल्स गर्ल और लग्जरी। जॉन ने ना चाहते
38:22 हुए भी $5000 का हार खरीद लिया। क्यों? क्योंकि हमारा दिमाग चीजों को जोड़कर देखता है। अगर कोई चीज या हार किसी अच्छी चीज यानी सुंदर एनवायरमेंट के साथ जुड़ी है तो हमें वह चीज भी अच्छी लगने लगती है। रूसी वैज्ञानिक पावलोव ने देखा कि अगर आप कुत्ते को खाना देने से पहले घंटी बजाते हैं तो कुछ दिनों बाद कुत्ता सिर्फ घंटी की आवाज सुनकर ही लार टपकाने लगता है। उसे लगता है घंटी यानी खाना। हम भी ऐसे ही हैं। कार के एडवर्टाइजमेंट्स में सुंदर मॉडल क्यों होती है? ताकि आप कार को सुंदरता और मजा से जोड़ सके। हम उस इंसान को नापसंद करते हैं जो हमें
39:09 बुरी खबर देता है। भले ही उसकी कोई गलती ना हो। इसीलिए लोग बॉस को बुरी खबर बताने से डरते हैं। किसी चीज को सिर्फ इसलिए अच्छा या बुरा मत मानिए क्योंकि वह किसी अच्छी या बुरी याद से जुड़ी है। अगर पिछली बार किसी फिश सैलेड से आप बीमार हुए थे तो इसका मतलब यह नहीं कि आज का फ्रेश सैलेड भी आपको बीमार करेगा। वारेन बफेर कहते हैं कि अच्छी खबर खुद अपना ख्याल रख सकती है लेकिन बुरी खबर तुरंत बताइए। फिर जिस चीज पर इनाम मिलेगा लोग वही करेंगे। चास मुंगेर का नियम है कि अगर आप चाहते
39:55 हैं कि चींटियां आए तो जमीन पर चीनी डाल दीजिए। लोग वही काम बार-बार करते हैं इसलिए उन्हें इनाम मिलता है और वह काम नहीं करते जिसके लिए सजा मिलती है। फेडरल एक्सप्रेस की कहानी है कि फेडिकक्स के पास एक समस्या थी। रात को प्लेन से पैकेजेस को इधर-उधर शिफ्ट करना होता था। लेकिन मजदूर कभी समय पर काम खत्म नहीं कर पाते थे। उन्होंने सब कुछ ट्राई किया। डांटा, समझाया पर कुछ नहीं हुआ। फिर किसी ने दिमाग लगाया। मजदूरों को घंटे के हिसाब से पैसे देने के बजाय शिफ्ट के हिसाब से पैसे दो। जैसे ही काम खत्म हुआ, तुम घर जा सकते हो और पूरे पैसे मिलेंगे। यह नियम बना। नतीजा
40:41 यह था कि समस्या एक रात में खत्म हो गई। पहले उन्हें धीरे काम करने का इनाम मिल रहा था। ज्यादा घंटे यानी ज्यादा पैसे। अब उन्हें जल्दी काम करने का इनाम मिलने लगा। इसलिए वह जल्दी-जल्दी काम करने लगे। अगर आप डॉक्टर को सर्जरी के लिए ज्यादा पैसे देंगे तो वह जरूरत ना होने पर भी सर्जरी कर सकता है। अगर आप पुलिस को जुर्माना वसूलने का टारगेट देंगे तो वह बेगुनाहों का भी चालान काटेंगे। एक एग्जांपल लेते हैं एक कॉपी मशीन का। अगर कंपनी में लोगों को सस्ती कॉपी निकालने का इनाम नहीं मिलता तो वे महंगी कॉपी ही निकालेंगे। अरस्तु ने कहा था जो सबका होता है यानी जो कॉमन है उसका ख्याल
41:28 कोई नहीं [संगीत] रखता। जुारी क्यों नहीं रुकते? क्योंकि उन्हें कभी-कभी नाम मिलता है। अगर आपको पता हो कि हर दसवीं बार जीत मिलेगी तो आप बोर हो जाएंगे। लेकिन अगर जीत कभी भी मिल सकती है, अनप्रिडिक्टेबल हो तो आप लगे रहेंगे। यह लत लगाने का सबसे पक्का तरीका है। बेंजामिन फ्रकलिन की एक सीख है कि एक चम्मच शहद से आप एक गैलन सिरके से ज्यादा मक्खियां पकड़ सकते हैं। यानी सजा देने से बेहतर है इनाम देना और सही काम को बढ़ावा देना। तो एसोसिएशन से बचिए। किसी चीज की चमक धमक या पुरानी यादों के आधार पर फैसले मत
42:13 लीजिए। चीज को उसकी असलियत पर परखिए। उसके मेरिट पर फिर इंसेंटिव सही रखिए। अगर आप किसी से कोई काम करवाना चाहते हैं तो देखिए कि उसका फायदा कहां है। क्या आपका सिस्टम ईमानदारी को इनाम दे रहा है या बेईमानी को। रोमस का नियम था कि जो आर्क बनाता था मेहराब उसे मेहराब के नीचे खड़ा होना पड़ता था। जब लकड़ी का सहारा हटाया जाता। यानी अगर गलत बनाया तो खुद मरोगे। फिर है अपना फायदा और लालच। डोरोथ शेयर्स ने कहा कि मुझे सच से कोई मतलब नहीं है। मुझे तो बस केस जीतने से मतलब है। एक टेनिस टूर्नामेंट के आयोजक
43:01 ट्रांस क्रॉप के सीईओ के पास गए और स्पॉनसरशिप के लिए $ लाख डॉलर मांगे। सीओ ने कहा कि यह बहुत ज्यादा है। आयोजकों ने कहा लेकिन सर आप खुद मैच खेल सकते हैं और राष्ट्रपति के परिवार के बगल में बैठकर इनाम दे सकते हैं। सीओ ने कहा कि कहां साइन करना है? यानी लोग वही करते हैं जो उन्हें लगता है कि उनके फायदे में है। इंसेंटिव के भी बड़े खेल हैं। वकील अक्सर केस लंबा खींचते हैं क्योंकि उन्हें घंटे के हिसाब से फीस मिलती है। डॉक्टर कभी-कभी ज्यादा विजिट्स के लिए बुलाते हैं। उनका फायदा आपकी बीमारी ठीक होने में नहीं बल्कि आपके बार-बार आने में हो सकता है। वारेन बफेट की चेतावनी है कि नाई से कभी
43:49 मत पूछिए कि क्या तुम्हें बाल कटवाने की जरूरत है? सलाह देने वाले अक्सर सेल्समैन होते हैं। ब्रोकर आपको शेयर खरीदने बेचने की सलाह देता है क्योंकि उसे कमीशन मिलता है। भले ही आपका नुकसान हो जाए। बैंकर गलत लोन क्यों देते हैं? क्योंकि उन्हें लोन देने का बोनस मिलता है ना कि लोन वापस आने का। जब तक लोन डिफॉल्ट होता है, बैंकर अपनी मोटी कमाई करके निकल चुके होते हैं। हम सब सोचते हैं कि हम एवरेज से बेहतर हैं। हम अच्छे ड्राइवर हैं, ईमानदार हैं और स्मार्ट हैं। लेकिन सब लोग एवरेज से बेहतर कैसे हो सकते हैं?
44:34 जब हम शेयर बाजार में पैसा कमाते हैं तो हमें लगता है हम जीनियस हैं। जब हम पैसा गवाते हैं तो हम कह देते हैं बाजार खराब था या किस्मत खराब थी। वारेन बुफेट कहते हैं कि बारिश में जब तालाब भर जाता है तो बतख ऊपर उठ जाती है। उसे लगता है यह उसके तैरने की स्किल है जबकि यह सिर्फ बारिश का कमाल है। अगर आपके हाथ में हथौड़ा है तो हर समस्या कील नजर आती है। सर्जन हर बीमारी का इलाज सर्जरी से करना चाहता है क्योंकि उसे वही आता है और उसी के पैसे मिलते हैं। हमें अलग-अलग औजार, अलग-अलग मेंटल मॉडल्स चाहिए ताकि हम सही स्यूशन ढूंढ सकें।
45:20 मानकर चलिए कि आप गलत हो सकते हैं। प्लान भी तैयार रखिए। पहली मुलाकात पर भरोसा मत करिए। इंसान का पिछला काम देखिए। डेमोस्थनीज ने कहा था कि सबसे आसान काम है खुद को बेवकूफ बनाना। जॉन ने खराब डील की लेकिन माना नहीं। मैं लगभग सही था बस थोड़ा सा चूक गया। हम कड़वा सच नहीं सुनना चाहते। हम शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपा लेते हैं। हम वह मानते हैं जो हम चाहते हैं कि सच हो। यह प्रोजेक्ट टाइम पर पूरा हो जाएगा। भले ही आज तक कोई प्रोजेक्ट टाइम पर ना हुआ हो। यह बीमारी मुझे नहीं होगी। लोग बाबाओं और गुरुओं के चक्कर में इसलिए
46:06 पड़ते हैं क्योंकि वे कंफर्टिंग लाइ बोलते हैं। सुखद झूठ। रिचर्ड फेनमैन का नियम था कि पहला प्रिंसिपल है कि आप खुद को बेवकूफ ना बनाएं और आप ही वह इंसान हैं जिसे बेवकूफ बनाना सबसे आसान है। तो सच चाहे कितना भी कड़वा हो उसे स्वीकार करें। अगर कोई खबर बुरी है तो उसे इग्नोर मत करिए। जो आज छोटी मुसीबत है वह कल बड़ी तबाही बन सकती है। जॉन मेनार्ड किंस ने कहा कि नए विचार मुश्किल नहीं है। मुश्किल है पुराने विचारों से छुटकारा पाना। एक बार जब हम कोई वादा कर देते हैं या किसी चीज में समय और पैसा लगा देते हैं
46:53 [संगीत] तो हम उसे बदलना नहीं चाहते। हम कंसिस्टेंट दिखना चाहते हैं। लोग क्या कहेंगे कि मैं अपनी बात से कैसे पलट सकता हूं? लोग मुझे कमजोर या बेवकूफ समझेंगे। इसी चक्कर में राजनेता हारे हुए युद्ध लड़ते रहते हैं और लोग डूबते हुए बिजनेस या खराब रिश्तों में टिके रहते हैं। अगर पता चले कि आप गलत थे तो तुरंत यू टर्न लीजिए। बफेट कहते हैं जब आप गड्ढे में हो तो सबसे जरूरी काम है खोदना बंद करना। आईडियोलॉजी से बचिए। किसी विचार को इतना मत पकड़िए कि सच दिखाई ही ना दे। बफेट और मुंगेर किसी भी पार्टी या धर्म के अंधभक्त नहीं बनते।
47:39 लोगों को वह चीज सबसे प्यारी होती है जो उनसे छीनने वाली हो। हमें खोने से नफरत है। अगर कोई हमारी आजादी, पैसा या स्टेटस छीनने की कोशिश करे तो हम पागलों की तरह लड़ते हैं। जब दो लोग किसी चीज के लिए बोली लगाते हैं तो वे उस चीज की असली कीमत भूल जाते हैं। उन्हें बस जीतना होता है और दूसरे को हराना। चार्ल्स मुंगेर कहती हैं नीलामी में दिमाग काम करना बंद कर देता है। अगर कोई शेयर या प्रोजेक्ट नुकसान दे रहा है तो उसे बेच दीजिए। यह मत सोचिए कि जब तक दाम वापस नहीं आएगा नहीं बेचूंगा। जो पैसा गया वह गया। अगर कोई कहे अभी नहीं तो कभी नहीं। तो समझ जाइए वह आपके दिमाग के
48:26 साथ खेल रहा है। जुए में या शेयर बाजार में अपना पैसा वापस पाने की कोशिश मत करिए। यह और बड़े नुकसान की तरफ ले जाता है। अगर हर छोटी प्रॉब्लम को पहले दूर करना जरूरी हो तो कोई भी काम कभी शुरू नहीं होगा। हम चाहते हैं कि चीजें वैसी ही रहे जैसी हैं। हम डिफॉल्ट ऑप्शन चुनते हैं क्योंकि इसमें दिमाग नहीं लगाना पड़ता। कुछ ना करने का सिंड्रोम भी है। हमें लगता है कि अगर मैंने कुछ किया और गलत हो गया तो लोग मुझे दोष देंगे। लेकिन अगर मैंने कुछ किया ही नहीं और गलत हो गया तो कम से कम मैंने कोई गलती तो
49:12 नहीं की। यह सोच गलत है। डिसीजन ना लेना भी एक डिसीजन है और कभी-कभी उसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। वारेन बफेट कहते हैं कि बारिश की प्रेडिक्शन करने से कुछ नहीं होगा। नाव बनाना शुरू करिए। जब धूप खिली हो तभी नाव बनाना समझदारी है। जब बारिश शुरू हो जाए तब तो बहुत देर हो चुकी होगी। अगर आपको पता है कि क्या करना चाहिए तो उसे कर डालिए। चाहे मन हो या ना हो। कुछ नहीं करना सेफ नहीं है। यह भी रिस्की हो सकता है। माउंटेन की सलाह है कि उस मजे से बचिए जो बाद में बड़ा दर्द दे और उस दर्द को अपनाइए जो बाद में बड़ा मजा दे।
50:02 मार्कट्वेन कहते हैं कि इंसान प्यार पाने के लिए बहुत कुछ करेगा। लेकिन एनवी पाने के लिए ईर्ष्या पाने के लिए सब कुछ करेगा। रस्तु कहते थे कि एनवी यानी ईर्ष्या उन लोगों से होती है जो हमारे जैसे हैं। हमें बिल गेट से जलन नहीं होती। हमें अपने उस दोस्त से जलन होती है जो हमारे साथ पढ़ा और अब हमसे ज्यादा कमा रहा है। रसेल कहते हैं कि जलन दुख का सबसे बड़ा कारण है। मजेदार बात यह है कि जलन से सोसाइटी का फायदा भी होता है। जलन में लोग ज्यादा मेहनत करते हैं ताकि पड़ोसी से बेहतर दिख सकें। अपनी तुलना दूसरों से मत करिए। अगर आप
50:47 अपने एम पर हैं तो दूसरा क्या कर रहा है उससे क्या फर्क पड़ता है विलियम जेम्स ने कहा कि इंसान के सबसे गहरी चाहत है तारीफ पाना हम उन लोगों की बात मानते हैं जिन्हें हम पसंद करते हैं हम किसे पसंद करते हैं जो हमारे जैसे हैं जो सिमिलर हैं जो सुंदर हैं जो अट्रैक्टिव हैं जो हमारी तारीफ करते हैं और जो हमारे साथ सहयोग करते हैं। चाहे तारीफ झूठी ही क्यों ना हो हमें अच्छी लगती है। सेल्समैन इसका खूब फायदा उठाते हैं। सर यह सूट पर काफी अच्छा लग रहा है और आप पिघल गए। हम सफल लोगों के
51:33 साथ दिखना चाहते हैं और असफल लोगों से दूर भागना चाहते हैं। सिर्फ चेहरे की सुंदरता या मीठी बातों पर मत जाइए। अगर कोई मक्खन लगा रहा है तो सोचिए कि उसे क्या चाहिए। दुश्मन की राय कभी-कभी दोस्त की राय से ज्यादा सच्ची होती है। ब्लेज पास्कल ने कहा कि इंसान की सारी मुसीबतें इस बात से हैं कि वह कमरे में चुपचाप नहीं बैठ सकता। सीईओ कंपनी क्यों खरीदते हैं? अक्सर इसलिए नहीं कि जरूरत है बल्कि इसलिए कि वे बोर हो रहे हैं या उन्हें एक्शन चाहिए। बफेट कहते हैं, यह अपने इंटीरियर डेकोरेटर से पूछने जैसा है कि क्या मुझे $00 का कालीन
52:21 चाहिए? जवाब हमेशा हां होगा। हम खाली नहीं बैठना चाहते। हमें लगता है कि अगर हम बिजी हैं तो हम कुछ अच्छा कर रहे हैं। लेकिन गलत दिशा में भागने से कोई फायदा नहीं है। हेनरी डेविड थरो ने कहा कि चींटियां भी बिजी रहती हैं। सवाल यह है कि तुम किस काम में बिजी हो? कभी-कभी सबसे अच्छा काम होता है कुछ ना करना। इंतजार करना और सही मौके की तलाश करना। प्लेटो ने कहा कि बुद्धिमान बोलते हैं क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ होता है। मूर्ख बोलते हैं क्योंकि उन्हें कुछ कहना होता है। मार्कन ने कहा कि अगर कहने के लिए कुछ
53:07 नहीं है तो कुछ मत कहो। हमें लगता है कि अगर हम चुप रहेंगे तो लोग हमें बेवकूफ समझेंगे। लेकिन सच यह है कि अपनी इग्नोरेंस को स्वीकार करना ही बुद्धिमानी की शुरुआत है। अगर आपको जवाब नहीं पता तो मुझे नहीं पता कहना सीखिए। यह आपको स्मार्ट बनाता है। बेवकूफ नहीं। ब्लज़ पास्कल ने कहा कि दिल के पास ऐसे कारण होते हैं जिन्हें दिमाग नहीं समझता। जब हम दुखी होते हैं तो हम चीजों को बेचना चाहते हैं सस्ते में और नई चीजें खरीदना चाहते हैं महंगे में ताकि हमें अच्छा महसूस हो। जब बहुत खुश या बहुत दुखी हो तो कोई बड़ा
53:53 फैसला मत करिए। कूलिंग ऑफ [संगीत] पीरियड लीजिए। गुस्से को कंट्रोल करिए। जैसा कि कहावत है। समझदार वह है जो अपने गुस्से को पी जाए। क्योंकि गुस्सा सिर्फ गलतियां करवाता है। आप जिंदगी के दिए गए पत्तों को नहीं बदल सकते। लेकिन आप यह तय कर सकते हैं कि उन्हें खेलना कैसे है। स्ट्रेस तब होता है जब हमें लगता है कि हमारा कंट्रोल खत्म हो रहा है। जितना हम बेबस महसूस करते हैं उतना ही स्ट्रेस बढ़ता है। और स्ट्रेस में हम शॉर्ट टर्म ऑफ फैसले लेते हैं। जैसे नशा करना या गलत खाना। पावलो ने दिखाया कि अगर कुत्ते को बहुत
54:39 ज्यादा स्ट्रेस दिया जाए तो वह अपने मालिक जिसे वह प्यार करता था उस पर भी हमला कर सकता है। इंसान भी ऐसे ही टूटते हैं। वाइट होली स्टडी हुई। उसमें पाया गया कि जो लोग नीचे के पदों पर थे जैसे चपरासी उन्हें हार्ट अटैक का खतरा बड़े अफसरों से चार गुना ज्यादा था। क्यों? क्योंकि उनके पास कंट्रोल कम था। वारेन बफेट कहते हैं मुझे कोई स्ट्रेस नहीं है। मैं रोज वह करता हूं जो मुझे पसंद है और मेरे आसपास अच्छे लोग हैं। दर्द, नशा जिसमें शराब और ड्रग्स हैं और बीमारी यह हमारे सोचने की शक्ति को खत्म कर देती है। हम कंफ्यूज हो जाते हैं और गुस्से में
55:27 गलत कदम उठा लेते हैं। जब आप दर्द में हो या नशे में तो कोई भी डिसीजन मत लीजिए। हमारा दिमाग एक बेहतरीन मशीन है। लेकिन इसमें कुछ पुराने सॉफ्टवेयर बग्स हैं। हम इमोशंस, स्ट्रेस और दूसरों की नकल करने की आदत से मजबूर होकर गलतियां करते हैं। समझदारी इसमें है कि हम इन बग्स को पहचाने और इनसे बचें। जेरी किंग ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब मैथ ना जानना सार्वजनिक रूप से स्मोकिंग करने जैसा बुरा माना जाएगा।
56:12 हर एक्शन का रिएक्शन होता है और कभी-कभी वह रिएक्शन हमारी सोच से परे होता है। एक गरीब विधवा महिला के पास एक मुर्गी थी जो रोज एक अंडा देती थी। विधवा ने सोचा अगर मैं इसे दोगना खाना खिलाऊं तो यह दो अंडे देगी। उसने खिलाया। मुर्गी इतनी मोटी हो गई कि उसने अंडे देना ही बंद कर दिए। यानी अच्छा इरादा तो है लेकिन रिजल्ट बुरा हुआ। हम अक्सर यह नहीं सोचते कि हमारे एक एक्शन से पूरा सिस्टम कैसे प्रभावित होगा। साइज मायने रखता है। अगर आप एक चींटी को हाथी के आकार का बना दें तो अपने ही वजन से टूट जाएगी। उसके पैर उसका वजन नहीं उठा
56:59 पाएंगे। यही नियम बिजनेस पर भी लागू होता है। जो फार्मूला एक छोटी दुकान के लिए काम करता है। जरूरी नहीं वह Walmar जैसी बड़ी कंपनी के लिए भी काम करे। हर सिस्टम की एक हद होती है। एक रबर को खींचिए तो वह खींचेगा। लेकिन एक हद के बाद वह टूट जाएगा। हमें उस टूटने वाले पॉइंट का पता होना चाहिए। बड़ा असर जरूरी नहीं कि बड़े कारण से ही हो। कभी-कभी चीजें बस हो जाती हैं। अगर कोई सीईओ सफल है तो जरूरी नहीं कि वह स्मार्ट हो। हो सकता है वह बस सही समय पर सही जगह था। तो सिस्टम को समझिए। अपने एक्शन के साइड
57:44 इफेक्ट्स के बारे में सोचिए। जीतने की खुशी अक्सर घाटी का सौदा होती है। खुद को हर स्थिति के लिए तैयार रखिए। छोटी और बड़ी चीजों के नियम अलग होते हैं। जो दिखता है जरूरी नहीं वह सच हो। छोटी चीजों के नियम बड़ी चीजों पर लागू नहीं होते। सिर्फ एक हिस्से को ठीक मत करिए। देखिए कि उसका असर बाकी सिस्टम पर क्या होगा। जो दिखता है यानी जो सिम्टम्स है वह असली बीमारी नहीं होती। सिर्फ विजेताओं को सिर्फ विनर्स को मत देखिए। हारने वालों को भी देखिए। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा कि हर वो चीज जो गिनी जा सकती है, जरूरी नहीं कि वह मायने
58:32 रखे और जो मायने रखता है, जरूरी नहीं कि वो गिना जा सके। जो लोग इतिहास भूल जाते हैं, वह उसे दोहराने के लिए मजबूर होते हैं। डिनर टेबल पर जॉन ने कहा कि आज हमारी एक कर्मचारी चोरी करते पकड़ी गई। उसने कहा कि उसने कभी पहले चोरी नहीं की और आगे भी नहीं करेगी। क्या यह सच है? चार्ल्स मुंगेर कहते हैं कि बेस रेट देखिए। अगर कोई चोरी करते पकड़ा गया है तो बहुत कम चांस [संगीत] है कि यह उसकी पहली बार थी। जो एक बार करता है वह अक्सर करता है। बेस थ्योरम है कि यह एक मैथ का नियम है जो हमें बताता है कि नए सबूत मिलने पर पुरानी
59:18 प्रोबेबिलिटी पुरानी संभावना को कैसे अपडेट करें। एक एग्जांपल लेते हैं टैक्सी का। जॉन ने कोर्ट में कहा कि मैंने एक्सीडेंट देखा और टैक्सी हरी थी। जॉन की नजर में 80% सही है। यानी 10 में से आठ बार वह सही रंग पहचानता है। शहर में 85% टैक्सियां ब्लू है और 15% हरी यानी ग्रीन। जॉन ने कहा हरी तो क्या टैक्सी सच में हरी थी? जवाब है नहीं। मैथ्स के हिसाब से भले ही जॉन ने हरी कहा हो। फिर भी 41% चांस है कि टैक्सी नीली थी। क्यों? क्योंकि शहर में नीली टैक्सियां इतनी ज्यादा हैं कि जॉन की गलती जो 20% है यह भी हरी टैक्सियों की कुल
1:00:06 संख्या से ज्यादा हो सकती है। इसलिए आई विटनेसेस यानी गवाह हमेशा सही नहीं होते। कॉन्टेक्स्ट देखिए कि क्या यह घटना आम है या रेयर। अगर कोई एक्सपर्ट कहे कि इस डीएनए के मैच होने का चांस 20,000 में वन है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आदमी 99.99% दोषी है। इसका मतलब है कि शहर में हर 20,000 लोगों में से एक का डीएनए मैच हो सकता है। अगर शहर में 5 लाख लोग हैं तो 25 लोग ऐसे होंगे जिनका डीएनए मैच करेगा। इसलिए सिर्फ डीएनए के आधार पर किसी को सजा देना गलत हो सकता है।
1:00:55 अगर आप 10 लोगों से पूछे और साथ कहें कि वे प्रोडक्ट को पसंद करते हैं तो क्या आप मान लेंगे कि 70% दुनिया उसे पसंद करती है। नहीं क्योंकि सैंपल बहुत छोटा है। अगर किसी खिलाड़ी ने आज बहुत अच्छा खेला तो जरूरी नहीं कि वह कल भी अच्छा खेलेगा। वह अपने एवरेज परफॉर्मेंस पर वापस आएगा। अगर आप बीमार हैं और आपने कोई दवा ली और ठीक हो गए तो जरूरी नहीं दवा ने काम किया। हो सकता है आप वैसे भी ठीक होने वाले थे। तो नई जानकारी को पुराने आंकड़ों के कॉन्टेक्स्ट में देखिए। टेस्ट और सबूत गलत हो सकते हैं। कम डाटा से बड़े फैसले मत
1:01:40 लीजिए। असाधारण प्रदर्शन हमेशा नहीं टिकता। नित से कहते हैं कि जो विजेता होता है, वह कभी किस्मत यानी चांस में विश्वास नहीं करता। हम अक्सर पिछले रिकॉर्ड को देखकर फ्यूचर का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन पिछला रिकॉर्ड कभी-कभी झूठ बोल सकता है। मान लीजिए एक कमरे में 1000 बंदर हैं और वे शेयर बाजार का गेस लगा रहे हैं कि ऊपर जाएगा या नीचे। मैथ्स के हिसाब से 10 राउंड के बाद कोई ना कोई एक बंदर ऐसा होगा जिसने हर बार सही अनुमान लगाया होगा। दुनिया उसे जीनियस कहेगी। लोग उसकी किताब पढ़ेंगे। सफलता के राज उस बंदर की जुबानी। लेकिन सच क्या है? यह
1:02:28 सिर्फ लक थी। जब बहुत सारे लोग किसी काम में लगे हो तो कोई ना कोई संयोग से सफल हो ही जाएगा। सफलता हमेशा काबिलियत का सबूत नहीं होती। हारने वालों यानी बाकी 999 बंदरों को भी देखिए। हम अक्सर कहते हैं कि रिस्क लीजिए। देखिए मार्क जुकरबर्ग ने कॉलेज छोड़ा और सफल हुए। हम उन हजारों लड़कों को नहीं देखते जिन्होंने कॉलेज छोड़ा और बर्बाद हो गए। हम सिर्फ बचे हुए लोगों यानी सर्वाइवर्स को देखते हैं। यह सर्वाइवल बायस है। आंकड़े बताते हैं कि नदी की औसत गहराई 3
1:03:14 फीट है। यह सुनकर नदी पार करने वाला डूब सकता है। क्योंकि कहीं गहराई 1 फीट है तो कहीं 10 फीट। एक बस में 10 मिडिल क्लास लोग बैठे हैं। उनकी औसत संपत्ति प्रॉपर्टी $00 है। अचानक बिल गेट्स बस में चढ़ते हैं। अब बस में बैठे हर व्यक्ति की औसत संपत्ति करोड़ों डॉलर हो गई। क्या वे सच में अमीर हो गए? नहीं। इसलिए एवरेज अक्सर धोखा देता है। यह देखिए कि चीजें कैसे बंटी हुई है। वेरिएबिलिटी को देखिए। कभी-कभी एक बड़ी घटना एक ब्लैक स्ान सारे एवरेज को बेकार कर देती है। थॉमस एडिसन ने कहा कि अगर इंसान थोड़ी मेहनत करे तो दिमाग की कसरत भी वैसे ही की
1:04:02 जा सकती है जैसे मसल्स की। अरिस्टोटल कहते हैं कि पढ़े लिखे लोग अनपढ़ लोगों से वैसे ही बेहतर हैं जैसे जिंदा लोग मुर्दों से। एक मॉडल वह आईडिया है जो दुनिया को समझने में मदद करता है। सोशल प्रूफ यह मॉडल बताता है कि जब हम कंफ्यूज होते हैं तो हम दूसरों की नकल करते हैं। यह क्यों और कैसे का जवाब देता है। ऑटोकैलिसिस केमिस्ट्री का यह आईडिया कहता है कि कुछ रिएक्शन खुद को तेज करते हैं। डिज्नीज का अच्छा एग्जांपल है। उनके पास पुरानी फिल्में थी। जब वीडियो कैसेट आया तो उन्होंने बस पुरानी फिल्मों को कैसेट पर डाल दिया और बिना कुछ नया किए करोड़ों
1:04:49 कमाए। यानी एक सफलता दूसरे को जन्म देती है। फिर मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच चार्ल्स मुंगेर कहते हैं कि जिसके पास हथौड़ा होता है उसे हर समस्या कील नजर आती है। अगर आप सिर्फ एक सब्जेक्ट जानते हैं तो आप हर प्रॉब्लम को उसी नजरिए से देखेंगे। आपको फिजिक्स, बायोलॉजी, साइकोलॉजी और मैथ के बड़े आइडियाज पता होने चाहिए। रिचर्ड फमैन की सलाह है कि अगर सारी साइंस खत्म हो जाए और सिर्फ एक लाइन बचानी हो तो वह होगी कि सब कुछ एटम से बना है। इस एक लाइन में बहुत ज्ञान छिपा हुआ है।
1:05:37 कहते हैं कि मुझे वह बताओ जो मुझे नहीं पता। वह नहीं जो सबको पता है। हम डेफिनेशन रट लेते हैं लेकिन मतलब नहीं समझते। लेनाडो द विंची कहते हैं कि सिंपलीसिटी इज द अल्टीमेट सोफेस्टिकेशन। सादगी ही चरम सीमा है। कॉम्प्लेक्स समस्याओं को छोटे टुकड़े में तोड़िए। अगर कोई बिजनेस प्लान बहुत कॉम्प्लेक्स है तो शायद वह काम नहीं करेगा। सबसे इंपॉर्टेंट चीजों पर फोकस करिए। 80 20 नियम याद रखिए कि 20% काम 80% रिजल्ट देते हैं। अपने लिए कुछ पक्के नियम बनाइए। जैसे मैं उन लोगों के साथ बिजनेस नहीं करूंगा जिन
1:06:23 पर मुझे भरोसा नहीं है। चाहे मुनाफा कितना भी हो। या मैं वह शेयर नहीं खरीदूंगा जो मुझे समझ नहीं आता। यह फिल्टर आपको बड़ी गलतियों से बचाते हैं। लुइस कैरोल कहते हैं कि अगर आपको नहीं पता कि आपको कहां जाना है तो कोई भी रास्ता आपको वहां ले जाएगा। हमेशा पूछिए और क्या हो सकता है? अगर प्लान ए फेल हो जाए तो प्लान बी क्या है? क्या इस काम को करने का कोई सस्ता या बेहतर तरीका है? सिर्फ एक ही रास्ते पर डिपेंडेंट मत रहिए। अपॉर्चुनिटी कॉस्ट के बारे में सोचिए। हर फैसले के दूसरे और तीसरे लेवल के रिजल्ट्स के बारे में सोचिए। फर्स्ट ऑर्डर
1:07:08 यानी अगर मैं आज सिगरेट पीता हूं तो मुझे मजा आएगा। सेकंड ऑर्डर लेकिन इससे मुझे बाद में कैंसर हो सकता है। फिर थर्ड ऑर्डर कि और मेरे परिवार को दुख होगा और खर्चा बढ़ेगा। हमेशा दूर की सोचिए। फिर है क्वांटिफिकेशन। जिसे मापा नहीं जा सकता। उसे सुधारा नहीं जा सकता। हर चीज को नंबरों में देखने की कोशिश करिए। यह प्रोजेक्ट बहुत रिस्की है। यह काफी नहीं है। इस प्रोजेक्ट के फेल होने का चांस 30% [संगीत] है और उसे 10 लाख का नुकसान होगा। यह बेहतर है। फिर है एविडेंस। कार्ल सेगन कहते हैं कि असाधारण दावों के लिए असाधारण सबूत चाहिए।
1:07:56 सिर्फ बातों पर भरोसा मत करिए। सबूत मांगिए। अगर कोई कहे कि यह दवा जादुई है तो पूछिए कि डाटा कहां है? अपनी मान्यताओं को गलत साबित करने वाले सबूत ढूंढिए। डिसंफर्मिंग एविडेंस। फिर है बैकवर्ड थिंकिंग। मुंगेर का मंत्र है कि उल्टा सोचिए। हमेशा उल्टा सोचिए। यह मत सोचिए कि सफल कैसे होना है। यह सोचिए कि फेल कैसे हो सकते हैं और उन चीजों से बचिए। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो उन चीजों की लिस्ट बनाइए जो आपको दुखी करती हैं। जैसे बीमारी, नशा, बुरे रिश्ते और उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दीजिए। फिर है रिस्क। वारेन बफेट कहते हैं कि
1:08:43 रिस्क वह है जो तब होता है जब आप नहीं जानते कि आप क्या कर रहे हैं। रिस्क को खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन मैनेज किया जा सकता है। एक मार्जिन ऑफ सेफ्टी होती है। पुल बनाते समय उसे इतना मजबूत बनाइए कि वह क्षमता से ज्यादा भार सह सके। इन्वेस्ट करते समय भी ऐसा ही करें। फिर है एटीट्यूड्स यानी नजरिया। सही एटीट्यूड सफलता की चाबी है। सही मौके का इंतजार करिए। अपने नियमों पर टिके रहिए और अपनी गलतियां स्वीकार करिए। ऑस्कर वाइल्ड कहते हैं कि जिंदगी इतनी
1:09:28 जरूरी है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। ऑप्टिमिस्ट लोग ज्यादा जीते हैं और खुश रहते हैं। बफेट कहते हैं वह काम करिए जिससे आपको प्यार हो। सिर्फ पैसे के लिए काम करना ऐसा है जैसे बुढ़ापे के लिए सेक्स बचा कर रखना। बेंजामिन फ्रैंकलिन कहते हैं कि वह सुखी है जो किसी चीज की उम्मीद नहीं करता क्योंकि वह कभी निराश नहीं होगा। अगर आप हमेशा सबसे अच्छे की उम्मीद करेंगे तो अक्सर दुखी होंगे। मुंगेर का आयरन प्रिस्रिप्शन है कि जब भी आपको लगे कि कोई और आपकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है तो समझ जाइए कि असल में आप खुद अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। खुद को बेचारा यानी विक्टिम समझना सबसे बुरी आदत
1:10:16 है। नियम बना लीजिए कि हालात चाहे जितने भी बुरे हो गलती मेरी है और इसे ठीक भी मैं ही करूंगा। हम अक्सर या तो बीती बातों का रोना रोते हैं या फ्यूचर की चिंता करते हैं। ब्लेज पास्कल कहते हैं हम कभी भी आज में नहीं जीते। हम उम्मीद करते हैं कि फ्यूचर में खुश रहेंगे और इसी चक्कर में हम कभी खुश नहीं हो पाते। सैमुल जॉनसन कहते हैं कि क्यूरियोसिटी एक दमदार दिमाग की पहचान है। बच्चे हमेशा पूछते हैं क्यों? बड़े होकर हम यह पूछना बंद कर देते हैं और जो मिल रहा है उसे स्वीकार कर लेते हैं। इसलिए फिर से बच्चे बनिए। हर फैक्ट के सामने बैठकर पूछिए ऐसा
1:11:04 क्यों है? बिना किसी प्रीकंसीव्ड नोशन के दुनिया को देखिए। शेरलॉक होम्स ने कहा, मैं मानता हूं कि मैं एक अंधे की तरह था। लेकिन देर से अकल आना कभी ना आने से बेहतर है। मुझे उम्मीद है कि पीटर बेवलिन की यह किताब सीकिंग विडम आपकी सोच को सुधारने में मदद करेगी। हम इंसान है। हम गलतियां करना बंद नहीं कर सकते। लेकिन इन मेंटल मॉडल्स का इस्तेमाल करके जो इन बुक्स में है हम कम से कम गलतियां कम कर सकते हैं और एक बेहतर, खुशहाल और समझदार जीवन जी सकते हैं। आज के लिए बस इतना ही। हम फिर मिलेंगे
1:11:49 आपसे एक नए एपिसोड में एक नई किताब के साथ। मेरा नाम है रोहित और आप सुन रहे थे सिलेबस वि रोहित। धन्यवाद।