Full transcript of “When Police Discovered the Horror Behind This Lift Footage | Hyderabad | Wronged”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:01 10 सितंबर की शाम तकरीबन 5:00 बजे लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे इन दोनों शख्स को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह दोनों कितने भयानक अपराध को अंजाम देकर जा रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज हैदराबाद के स्वान लेक अपार्टमेंट्स की है। जहां 13वीं मंजिल के एक फ्लैट से यह दोनों लड़के निकलते नजर आते हैं। जिसमें से एक के हाथ में एक बड़ा सा ट्रैवल बैग है। लिफ्ट में बड़े इत्मीनान से बातचीत करते हुए यह दोनों लिफ्ट के खुलने के बाद बैग लेकर बेरोक-टोक अपार्टमेंट बिल्डिंग से निकल जाते हैं। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कभी-कभी चेहरे के हावभाव और बॉडी लैंग्वेज से यह जाहिर नहीं हो सकता कि जिसे आप इंसान समझ रहे हैं उसके अंदर असल में कितना बड़ा शैतान छुपा हो सकता है। यह केस अपने आप
0:48 में दिल दहला देने वाला है। जो यह दिखाता है कि आज के वक्त में विश्वास उस पतली डोर की तरह हो गया है जिसे तोड़ने में लोगों के अंदर की हिचकिचाहट खत्म हो चुकी है। वेलकम टू द शो। माय नेम इज शाश्वत एंड यू आर वाचिंग द टेरिफाइंग मर्डर केस ऑफ कोकाट प्लीज। इस केस के लास्ट पार्ट में मैंने कुछ बहुत ही अहम मुद्दे पर सवाल भी उठाए हैं और कुछ स्यूशन भी दिए हैं। इसलिए हमारी आपकी सलामती के लिए यह वीडियो सभी तक पहुंचना बेहद जरूरी है। आईटी hub साइबराबाद राकेश और रेनू अग्रवाल की जिंदगी में वो सब कुछ था जो एक इंसान अपनी लाइफ में उम्मीद करता है। अपने आशियाने में खुद का परिवार जहां सुख, शांति और समृद्धि तीनों बस्ती हो। जहां राकेश अग्रवाल का स्टील का बिजनेस था। वहीं उनकी वाइफ रेनू अग्रवाल घर और
1:34 पूरे परिवार को बखूबी संभालती थी। उनके दो बच्चे थे। बड़ा बेटा शुभम जो अब 26 साल का हो गया था और अपने पिता के साथ उनके स्टील के कारोबार में हाथ बटाता था और उनकी लाडली बेटी तमन्ना जो अब 22 साल की हो गई थी और इस वक्त घर से दूर दूसरे स्टेट में हायर स्टडीज के लिए गई हुई थी। कहने को तो रेनू और राकेश अग्रवाल 50 की उम्र का पड़ाव पार कर चुके थे। लेकिन इसके बावजूद इनके बीच रिश्तों में वही नयापन वही प्यार बरकरार था। लेकिन कहते हैं ना कि जिंदगी के आने वाले पलों में मौत कब किस तरह किस रूप में दबे पांव दस्तक दे जाए यह जान पाना नामुमकिन है। 10 सितंबर 2025 रोज की तरह करीब शाम के 7:00 बजे जब राकेश अग्रवाल अपने बेटे शुभम के साथ फतेह नगर
2:20 में लोकेटेड अपनी शॉप से घर लौटे तो काफी देर तक डोर बेल बजाने पर भी मेन डोर नहीं खुला। उन्होंने रेनू जी को कॉल भी की बट फोन पिक नहीं हुआ। क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए राकेश जी ने फौरन मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से चिदंबर गुरु नाम के प्लंबर को बुलाकर उसे बालकनी के रास्ते से फ्लैट के अंदर भेजा। बाय चांस बालकनी का स्लाइडिंग डोर खुला हुआ था। लेकिन कमरे में अंधेरा छाया हुआ था। वो प्लंबर जैसे-तैसे अंदर दाखिल होता है तो वह देखता है कि एक महिला फर्श पर पड़ी हुई है। उसे लगा कि वह शायद बेहोश होकर गिर गई होंगी। इसलिए वह फौरन अंदर से मेन डोर को खोलता है। राकेश अग्रवाल और उनका बेटा शुभम घर में घुसते ही जैसे ही रूम की लाइट्स ऑन करते हैं, वैसे ही उनकी आंखों के सामने एक ऐसा मंजर आता है जिसे देख उनके शरीर का
3:06 रोम रोम कांप उठता है। क्योंकि ड्राइंग रूम की फर्श पर रेनू जी की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी होती है। राकेश अग्रवाल और शुभम की चीख पुकार सुन पड़ोस के फ्लैट से लेकर उस बिल्डिंग के और भी रेजिडेंट्स वहां पहुंच जाते हैं। यह मंजर इतना खौफनाक था कि जिसकी भी नजर पड़ी उसकी रूह कांप उठी। अच्छे खासे हंसते खेलते परिवार के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा इसकी कल्पना कौन ही कर सकता था। जैसे तैसे राकेश अग्रवाल ने खुद को संभालते हुए पुलिस को इन्फॉर्म किया। सिंस यह क्राइम स्ान लेक टाउनशिप नाम की एक हाईफाई पॉश सोसाइटी में हुआ था। इसलिए मात्र 10 मिनट में ही पुलिस के बड़े ऑफिसर्स के साथ भारी पुलिस फोर्स मौकाए वारदात पर पहुंची और उनके साथ आए डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने क्राइम सीन को एग्जामिन करना शुरू किया।
3:53 क्राइम सीन बहुत ही ज्यादा भयानक था। रेनू जी के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। घर की अलमारियां और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। हॉल की फर्श से लेकर सोफे तक हर जगह बस खून ही खून था और वहीं पास में ही खून से सना एक प्रेशर कुकर भी पड़ा हुआ था। शॉकिंगली डेड बॉडी की कंडीशन इतनी ज्यादा बुरी थी कि ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने बड़ी नफरत से उन्हें मौत के घाट उतारा हो। रेनू अग्रवाल जी के फ्लैट के बाहर बिल्डिंग रेजिडेंट्स की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सबके मन में कई सवाल तो उठ रहे थे लेकिन इन सवालों के साथ मन में डर भी बसने लगा था। सवाल यह है कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है? कौन है जिसने इतनी नफरत से उन्हें तड़पा तड़पा कर मौत के घाट उतारा और डर इस बात का कि अगर ऐसी हाई
4:40 सिक्योरिटी वाली सोसाइटी जो एसीपी ऑफिस से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है उसमें अगर कोई घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां है? आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस घर में रेनू अपने पति बच्चों के साथ एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी जी रही थी वही घर ना सिर्फ उनकी आखिरी सांसों का गवाह बना बल्कि इसे अंजाम देने वाले से वो अच्छी तरह से वाकिफ था। एस पर क्राइम सीन यह चोरी और लूटपाट के लिए की गई हत्या का मामला लग रहा था। लेकिन एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में किसी अनजान आदमी का यूं दाखिल होकर इसे अंजाम देना और फिर बड़ी आराम से निकल जाना यह समझ से परे था। इसलिए पुलिस ने सबसे पहले राकेश अग्रवाल से कुछ सवाल किए। राकेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह ही हालचाल लेने के खातिर रेनू को शाम के करीब 5:00 बजे अपनी
5:26 शॉप से कई बार कॉल की। लेकिन जब फोन पिक नहीं हुआ तो उन्हें लगा कि शायद रेनू घर के किसी काम में बिजी होंगी। घर में किसी भी तरह के कोई पोस्ट एंट्री के साइन नहीं थे। यानी कातिल या तो घर का ही कोई शख्स था या फिर किसी ने उसकी मदद की थी। बहरहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गांधी हॉस्पिटल भेज अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की। अगले दिन आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अकॉर्डिंग रेनू जी की बॉडी में नाइफ और सीजर से हुए 40 इंजरी मार्क्स इंक्लूडिंग कट्स, इंसीजंस एंड ब्लंट ट्रोमा मार्क्स थे। उनके सर को प्रेशर कुकर से कई बार वार कर कुचला गया था और शार्प ऑब्जेक्ट से गला काटकर मौत के घाट उतारा गया था। डेथ का टाइम 10 सितंबर की दोपहर के अराउंड 3:00 से 5:00 बजे के बीच था। यानी जब राकेश
6:11 अग्रवाल ने घर पर कॉल की थी। उस वक्त रेनू अग्रवाल दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड और पड़ोसियों से पूछताछ के साथ ही इसी टाइम ड्यूरेशन की सीसीटीवी फुटेजेस को चेक करना शुरू किया जिसमें उन्हें 5:05 पर दो शख्स ट्रैवल बैग लिए उनके फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए। फ्लैट से निकलकर वो लिफ्ट में दाखिल हुए और फिर बेसमेंट पार्किंग की तरफ निकले। बेसमेंट पार्किंग की सीसीटीवी कैमरा में यह दोनों एक स्कूटी से बाहर जाते नजर आए। पुलिस ने जब यह सीसीटीवी फुटेज राकेश अग्रवाल को दिखाई तो उन्होंने वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहे इस शख्स की पहचान हर्ष के रूप में की जिसे उन्होंने मात्र 10 दिन पहले ही एज अ कुक हायर किया था। हर्ष के साथ दूसरा शख्स 14th फ्लोर में रह रही रिया अग्रवाल का सर्वेंट रोशन था जो
6:57 बीते 11 महीनों से उनके यहां काम पर था और जिस पर वो काफी ट्रस्ट करती थी। यही वजह थी कि घर के काम और सामान वगैरह लाने के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी की चाबी उसे दे रखी थी। जिसे लेकर वह दोनों वहां से निकलते नजर आए थे। दोनों कोलकाता की ही एक एजेंसी से जुड़े हुए थे जो झारखंड, बिहार और वेस्ट बंगाल से अलग-अलग स्टेट्स में मेड, ड्राइवर्स, कुक्स और सर्वेंट प्रोवाइड कराने का काम करती है। राकेश अग्रवाल ने बताया कि घर से कुछ कीमती सामान, गहने और कैश भी गायब हुआ है। जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हो सकता है कि उस बैग में वह चोरी का सामान हो। पुलिस ने उस टाउनशिप से निकलने वाले हर रास्ते और हाईवे पर लगे कैमरास को चेक करना शुरू किया और आसपास के सभी थानों में उस स्कूटी के नंबर को भी सर्कुलेट कर दिया। पुलिस ने उस एजेंसी के ओनर शंकर से भी कांटेक्ट
7:43 किया जहां से यह दोनों हायर हुए थे। वहां से उन्हें पता चला कि यह दोनों ही झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। वक्त रहते इन दोनों का पकड़े जाना बेहद जरूरी था। इसलिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई। जिसमें से तीन टीमें बस स्टेशंस, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर नजर रखने लगी। वहीं बाकी दो पुलिस की टीमें फौरन रांची के लिए निकली। एक सीसीटीवी कैमरा में दोनों हाउसिंग कॉलोनी की तरफ जाते हुए दिखे भी। जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस को वही स्कूटी माधपुर में मिली। पुलिस के लिए इन दोनों को पकड़ना किसी चैलेंज से कम नहीं था। इसलिए पुलिस ने इन दोनों सस्पेक्ट्स की फोटो और लिफ्ट की सीसीटीवी वीडियो को सोशल मीडिया के थ्रू सर्कुलेट कर दिया। आखिरकार इसका फायदा पुलिस को मिला भी जब एक कैब कंपनी के ओनर का कॉल पुलिस स्टेशन पहुंचा जिसने बताया कि उसकी
8:28 कंपनी के कैब ड्राइवर ने दोनों की पहचान की है क्योंकि वह इन दोनों को 10 सितंबर की रात सिकंदराबाद से रांची तक खुद ड्रॉप करने गया था जिसके लिए उसने ₹15000 एडवांस भी लिए थे। यानी इन दोनों शातिरों ने मर्डर करने के बाद सिकंदराबाद से रांची लगभग 1250 कि.मी. की दूरी कैब से तय की थी। और अगली शाम 9:00 बजे वो रांची में उतर भी गए थे। पुलिस की दो टीमें वैसे भी रांची को निकल चुकी थी जो वहां पहुंचते ही कैब ड्राइवर के मोबाइल रिकॉर्ड से मिली टायर लोकेशन लास्ट ड्रॉप पॉइंट औरकि पेमेंट भी यूपीआई से की गई थी। इसलिए पुलिस को अब ज्यादा परेशानी नहीं हुई इन दोनों सस्पेक्ट्स तक पहुंचने में। आखिरकार अगले दिन यानी 12 सितंबर 2025 को पुलिस ने इन दोनों को ट्रेस करते हुए रोशन के कजिन राजू वर्मा के घर से अरेस्ट कर लिया। हर्ष
9:15 और रोशन तो अरेस्ट हुए ही। साथ ही राजू वर्मा को भी इन्हें शेल्टर देने के जुर्म में हिरासत में ले लिया गया। अब जो कबूलनामा यह दोनों पुलिस को देते हैं, उसे सुनकर ना सिर्फ आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे बल्कि आज के बदलते वक्त से जुड़े कई सवाल भी आपके ज़हन में आएंगे। रेनू अग्रवाल की कुछ वक्त पहले ही सर्जरी हुई थी। इसलिए खाना पकाने के लिए उन्हें एक कुक की तलाश थी। उन्होंने अपने जस्ट एक फ्लोर ऊपर चौथी मंजिल में रहने वाले रिया अग्रवाल से इस बारे में जिक्र किया क्योंकि बीते 11 महीनों से उनके घर में रोशन सिंह नाम का एक हाउस हेल्प काम कर रहा था। जिसके काम से वह ना सिर्फ खुश थे बल्कि वह उस पर काफी ज्यादा विश्वास भी करते थे। यही फीडबैक सुन रेनू जी ने रिया अग्रवाल से ऐसे ही किसी अच्छे हाउस हेल्प और कुक को अरेंज करवाने की रिक्वेस्ट की।
10:02 वहीं से एंट्री हुई हर्ष की जो उसी एजेंसी से जुड़ा हुआ था जहां से रोशन को हायर किया गया था। क्योंकि उसे रोशन भी जानता था और दोनों एक ही शहर रांची से थे। इसलिए 31 अगस्त 2025 को रेनू अग्रवाल ने हर्ष को एज अ कुक रख लिया। हर्ष रेनू अग्रवाल के घर सुबहशाम दोनों टाइम खाना बनाने आने लगा। हर्ष ने इससे पहले कभी इतनी हाईफाई सोसाइटी में काम नहीं किया था। ऐसे में यह चकाचौंध उसके लिए बिल्कुल नई थी। और इसी चकाचौंध की चमक में एक दिन उसकी नजर घर की अलमारी में रखे लॉकर और महंगी घड़ियों के सेट पर पड़ी जो उस वक्त बाय चांस कमरे की साफ सफाई के चलते खुली हुई थी। बस यहीं से उसके दिमाग में एक कीड़ा बैठ गया और 8 सितंबर की शाम खाना बनाने के बाद वो रोशन
10:47 से मिलने गया। उसने रोशन को उस लॉकर के बारे में बताया जिससे उसने अंदाजा लगाया था कि इतने पैसे वालों के घर में ढेर सारे गहने और कैश तो जरूर मौजूद होगा। हर्ष ने यहीं से रेनू अग्रवाल के घर में चोरी करने का प्लान बनाया और इसमें रोशन को भी शामिल कर लिया। भले ही हर्ष को काम करते मात्र एक हफ्ता ही हुआ था लेकिन नियत तो उसकी पहले ही बिगड़ चुकी थी। इसलिए उसने घर के सभी फैमिली मेंबर्स के रूटीन को पढ़ लिया था। उसे पता था कि राकेश अग्रवाल अपने बेटे शुभम के साथ सुबह तकरीबन 10:00 बजे घर से लगभग 9 कि.मी. दूर फतेह नगर में अपनी शॉप निकल जाते हैं और फिर सीधे शाम 7:00 बजे के आसपास घर लौटते हैं। उनकी बेटी तमन्ना वैसे भी बाहर पड़ रही है और घर में मेड के जाने के बाद सिर्फ रेनू अग्रवाल ही अकेले बचती हैं। दोनों ने इस
11:32 लूट की प्लानिंग 8 सितंबर को बनाई और उसे अंजाम देने के लिए 10 सितंबर की डेट फाइनल की। दोनों ने ना सिर्फ इसके लिए हफ्ते का वर्किंग डे बल्कि दिन में दोपहर का वक्त चुना क्योंकि इस वक्त अपार्टमेंट बिल्डिंग में सबसे ज्यादा सन्नाटा होता है। 10 सितंबर का वह दिन भी आ ही गया जब रेनू अग्रवाल रोज की तरह अपने घर के काम में बिजी थी और मेड साफ सफाई कर रही थी। हर्ष किचन में खाना तो बना रहा था लेकिन आज उसके दिलो दिमाग में बसा लालच का वो शैतान गुजरते वक्त के साथ बड़ा होता जा रहा था। तय प्लान के हिसाब से जैसे ही मेड घर से गई वैसे ही 4:00 बजे के आसपास हर्ष ने रोशन को चुपके से कॉल कर फ्लैट में बुला लिया। रेनू जी रोशन के घर में दाखिल होने की आहट से अनजान थी। मौके की फिराक में घात लगाए यह दोनों शातिर अचानक से रेनू जी
12:18 के सर पर कुकर से पहला वार करते हैं जिससे वह फर्श पर बेहोश होकर गिर जाती है। दोनों उनके हाथ पैर रस्सी से बांधते हैं जिसका जुगाड़ उन्होंने पहले से ही कर रखा था और फिर पूरे घर में कैश, गहने और बाकी कीमती सामान को खोजना शुरू करते हैं। उसमें जो कुछ भी कीमती सामान उनके हाथ आ रहा था वो उसे ट्रैवल बैग में भरते जा रहे थे। तभी उनकी नजर एक डिजिटल सेफ्टी लॉकर पर पड़ी जिसे बिना पास के खोलना मुश्किल था। इसलिए जैसे तैसे रेनू जी को होश में लाकर इन दोनों ने उनसे लॉकर का पासपोर्ट पूछा। रेनू अग्रवाल को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर यह दोनों ऐसा कुछ भी कर सकते हैं। जबकि रोशन को तो वह कई महीनों से जानती थी। वह दोनों से बार-बार उन्हें छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं। रहम की भीख मांगती रहीं। लेकिन हाथ में चाकू और सिज़र
13:03 लिए रोशन और हर्ष पास कोड ना बताने पर उनके शरीर में गहरे घाव देने लगे। रेनू जी शायद पासड इसलिए भी नहीं बता रही थी क्योंकि वह देख चुकी थी कि दोनों की आंखों में खून सवार है। इसलिए वह इस कोशिश और उम्मीद में भी थी कि उन्हें थोड़ा सा समय मिल जाए ताकि हो सकता है उस वक्त कोई उनकी आवाज सुन ले या मदद को आ जाए। अक्सर मौत की दहलीज पर खड़े इंसान को सिर्फ किसी चमत्कार की ही उम्मीद होती है और यही उम्मीद रेनू जी के मन में भी थी। लेकिन इन अपराधियों के मन में बसा लालच का यह शैतान बेसब्र हो चुका था और दोनों को यह डर भी था कि कहीं शोर सुन कोई आ ना जाए। इसलिए चोरी से भी बड़े अपराध को अंजाम देने में दोनों को कोई हिचकिचाहट नहीं हुई और रहम की गुजारिश करती हुई रेनू जी का ना सिर्फ इन्होंने गला काट दिया बल्कि मन मुताबिक
13:49 काम ना हो पाने की झल्लाहट में उनके सर पर कई बार प्रेशर कुकर से वार कर उसे बुरी तरह से कुचल डाला। रेनू अग्रवाल को मौत के घाट उतारने के बाद हर्ष और रोशन ने उनके शरीर से पहने हुए सारे गहने भी उतार लिए। दोनों ने फिर बड़े इत्मीनान से उसी फ्लैट में नहाकर खुद पर लगे खून को साफ किया। नए कपड़े पहने परफ्यूम लगाया। चोरी का सारा सामान बैग में रखा। डोर को लॉक कर अपार्टमेंट के बाहर आए और फिर लिफ्ट के रास्ते से बेसमेंट पहुंचकर स्कूटी से निकल गए। दोनों बहुत ही चालाक थे और इसलिए जानबूझकर उन्होंने अपनी स्कूटी माधापुर में छोड़ी थी क्योंकि वहां से हफीज पेट रेलवे स्टेशन जाने के दो रास्ते हैं। पहला हाईटेक सिटी होते हुए और दूसरा गाची बाउली के रास्ते
14:35 ताकि अगर पुलिस उन्हें खोजने आए तो यह जान ना पाए कि वह किस रास्ते से गए हैं और इससे उन्हें भागने का वक्त मिल जाए। हफीज पेट रेलवे स्टेशन से दोनों ने सिकंदराबाद की ट्रेन पकड़ी। सिकंदराबाद पहुंच वहां से उनका प्लान ट्रेन से रांची जाने का था। लेकिन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस वालों की गश्त देखकर उन्हें पकड़े जाने का डर लगने लगा। इसलिए इन्होंने ट्रेन से जाने का आईडिया ड्रॉप किया। जबकि रांची के लिए ट्रेन टिकट्स इन्होंने पहले से ही खरीद ली थी। इन दोनों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से निकलकर वहां से डायरेक्ट रांची के लिए कैब बुक की। जिसके लिए उन्हें ₹15,000 का एडवांस पेमेंट करना था। लेकिन चोरी के दौरान उन्हें इतना भी कैश नहीं मिला था। इसलिए रोशन ने अपने कजिन राजू को कॉल कर मदद मांगी। जिसके बाद राजू ने अपनी गर्लफ्रेंड के अकाउंट से यूपीआई के थ्रू पैसे भिजवाए।
15:20 जब पुलिस ने इन तीनों को रांची से गिरफ्तार किया तो उस वक्त हर्ष नशे में डूबा हुआ था। पुलिस को इनके पास से छह-सा तोला सोना, गोल्ड रिंक्स, बैंगल्स नेकलेस, थोड़ा कैश और 16-17 एक्सपेंसिव घड़ियों का सेट मिला। साथ ही काफी सारे आर्टिफिशियल गहने भी मिले। जिसे यह असली सोना समझ बैठे थे। क्राइम सीन पर मिले प्रेशर कुकर, नाइफ, सीज़र्स में मौजूद फिंगरप्रिंट्स हर्ष और रोशन के मैच हो गए हैं। और अपार्टमेंट बिल्डिंग से मिली सीसीटीवी फुटेज भी इनके इनवॉल्वमेंट का कंक्लूसिव प्रूफ है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाला था इन दोनों का बैकग्राउंड जो ऐसी एजेंसीज के रिक्रूटमेंट पर बहुत बड़े सवाल खड़े करता है और एक सीरियस प्रॉब्लम पर रोशनी डालता है। 20 साल का हर्ष कुमार एक्चुअली में एक ड्रग एडिक्ट था और कुछ वक्त पहले कोलकाता के एक रिहब सेंटर में भी भर्ती रहा था। जिसके
16:07 डॉक्यूमेंट्स पुलिस के पास हैं। वहीं 22 साल का रोशन सिंह जो इतने महीनों से रिया अग्रवाल के फ्लैट में काम कर रहा था, उस पर तो तीन केसेस रजिस्टर्ड हैं। दो चोरी के और एक 2023 में रांची में हुए अटेम्प्ट टू मर्डर का। यह बेहद शॉकिंग है कि हायरिंग एजेंसीज बिना प्रॉपर प्रोफाइलिंग बिना बैकग्राउंड चेक और बिना पुलिस वेरिफिकेशन किए क्रिमिनल हिस्ट्री वाले शख्स को एक परिवार में काम करने के लिए भेज देते हैं। यह एक इंस्टीट्यूशनल ब्लंडर है जो कि सिंपल पुलिस एंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से रोका जा सकता है। लेकिन डिमांड एंड सप्लाई के प्रेशर की वजह से जल्दबाजी में एजेंसीज इस इंपॉर्टेंट स्टेप को स्किप कर जाती हैं। एजेंसी से की गई हायरिंग एक्चुअली में फैमिलीज़ को एक फॉल सेंस ऑफ सिक्योरिटी देती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर हमने एजेंसी से किसी को हायर किया है तो वह ट्रस्टवर्दी
16:54 ही होगा। यहां अगर हम साइकोलॉजिकल एनालिसिस करें तो क्रिमिनल माइंडसेट को मिला वैल्यूुएबल्स का एक्सपोज़र एक अपॉर्चुनिटी फॉर वायलेंस क्रिएट करता है। यह एक रिकरिंग इशू है जो हायरिंग सिस्टम के लूप होल्स की वजह से पैदा होता है। यहां पर विक्टिम घर की महिला थी जो इजी टारगेट पर्सव की जाती है। ऐसे में हमारे आपके परिवार में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा खतरे में होती है। इसलिए यह सभी परिवारों के लिए जरूरी है कि वह अगर किसी को हायर कर रहे हैं तो सिर्फ एजेंसीज के भरोसे ना रहें और खुद पर्सनली क्रॉस चेक एंड पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। अपने कीमती सामान को अननेसेसरीली एक्सपोज ना करें। सीसीटीवी और सिक्योरिटी सिस्टम इंस्टॉल कर अपने परिवार की सुरक्षा को और मजबूत करें। इन प्लेसमेंट एजेंसीज के लिए भी स्ट्रिक्ट लॉस होने चाहिए। क्योंकि
17:39 इनकी एक चूक पूरे परिवार को तबाह कर देती है। इस केस का पर्पस हमारे आपके परिवार में काम कर रहे मेड, कुक, ड्राइवर हाउससेल्फ को शक की निगाह से देखना नहीं है। क्योंकि ऐसे लाखों लोग हैं जो ईमानदारी से अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अपने परिवार को रोटी, कपड़ा, मकान देने के लिए दूसरे घरों में अच्छी नियत से काम कर रहे हैं। सो, दिस इज नॉट अ स्टोरी अबाउट ऑल डोमेस्टिक वर्कर्स। यह स्टोरी है ऐसे क्रिमिनल हिस्ट्री वाले लोगों की जो सिस्टम में मौजूद दरारों और खामियों का फायदा उठाकर एक परिवार एक घर की चार दीवारी के भीतर दाखिल हो जाते हैं। आई नो आप में से कुछ लोग कहेंगे कि यह जरूरी नहीं है कि खतरा घर के सर्वेंट्स और स्ट्रेंजर से हो। कभी-कभी अपने ही जिन्हें हम सालों से जानते हैं वही क्राइम कमिट कर देते हैं। ऐसे में कैसे और किस पर विश्वास करें और कहीं ना कहीं यह सच भी है कि आज
18:26 के वक्त में विश्वास की जड़े कमजोर पड़ने लगी हैं। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि हम सबको एक ही नजर से देखने लग जाए क्योंकि फैमिली या समाज बिना ट्रस्ट के सर्वाइव नहीं कर सकता। इसलिए विश्वास कीजिए लेकिन अंधे विश्वास से बचिए। क्योंकि सुरक्षा का मतलब भरोसे के साथ-साथ सतर्क रहना भी है। अगर आप प्राइम केसेस ऑडियो फॉर्म में सुनना पसंद करते हैं तो आप स्पॉटिफाई पर हमारे पडकास्ट को सुन सकते हैं जिसका लिंक डिस्क्रिप्शन में दिया हुआ है और ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देने के लिए दिल से थैंक यू।