0:00 सन 1558 उड़ीसा का पुरी इलाका मुगल सेना जगन्नाथ मंदिर को तोड़ने के इरादे से आगे बढ़ रही थी। घोड़े सर पर दौड़ रहे थे। तलवारें चमक रही थी। लेकिन जैसे ही सेना मुख्य गर्भ गृह की ओर बढ़ी, एक अजीब सा तूफान उठा, सूरज की रोशनी अचानक गायब हो गई और चारों ओर अंधकार छा गया। फिर सैनिकों ने देखा कि मंदिर के अंदर से तेज रोशनी आ रही है और रोशनी के साथ एक भयानक और डरावनी चीज उनके पास आ रही है। यह दृश्य इतना भयानक था कि कई सैनिक वहीं पर बेहोश हो गए और जो बच गए वो ऐसे भागे मानो उनके सामने मौत खड़ी हो। अब आप सोचिए कि क्या यह सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना थी या फिर सच में भगवान जगन्नाथ ने
0:47 अपने धाम की रक्षा की? पूरी का जगन्नाथ मंदिर एक ऐसा स्थान जो सिर्फ भक्ति का केंद्र नहीं बल्कि अनगिनत रहस्यों की चुप दुनिया है। क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों इस मंदिर का ध्वज हमेशा हवा के विपरीत दिशा में उड़ता है और क्यों मंदिर के ऊपर लगे सुदर्शन चक्र हर दिशा से ऐसा लगता है मानो आपको ही देख रहा हो। यहां तक कि प्रसिद्ध किताब भविष्य मलिका में इस मंदिर को लेकर कलयुग की कई भविष्यवाणियां की गई हैं जो कि सारी की सारी सच हुई हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध है कोविड-19 यानी कि कोरोना की घटना। इस किताब में लिखा गया था कि जब मंदिर का सबसे पुराना पेड़ गिर जाएगा तब एक भयानक
1:33 महामारी आएगी और यह पूरी तरह सच भी हुई। यह सिर्फ एक घटना नहीं। ऐसी और भी कई घटनाएं हैं जो सच हुई हैं और सारी आपको चौंका देंगी। इस मंदिर के अंदर ऐसे और भी कई अनसुने और खतरनाक रहस्य छुपे हुए हैं जो आपके होश उड़ा देंगे और सबसे बड़ा रहस्य है ब्रह्म पदार्थ का यानी कि श्री कृष्ण का दिल। माना जाता है कि इस मंदिर में श्री कृष्ण का दिल आज भी मौजूद है जिसे हर 12 साल में पुरानी मूर्ति से निकालकर नई मूर्ति में डाला जाता है और यह प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान अगर कोई श्री कृष्ण के दिल को देख ले तो वह तुरंत मर जाता है जिसकी कई घटनाएं हमारे सामने आती हैं। पिछले 800 सालों से इस मंदिर का ध्वज हर
2:21 रोज बदला जाता है और कहा जाता है कि अगर इसे एक भी दिन ना बदला गया तो मंदिर को 18 सालों के लिए बंद करना होगा और जब अंग्रेज आए तो उन्होंने इस प्रक्रिया को अंधविश्वास बताकर रोकने की कोशिश की लेकिन फिर उनके साथ जो हुआ वो जानकर आप चौंक जाएंगे। इस मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार में 22 सीढ़ियां हैं जिन्हें पार करना होता है। लेकिन इनमें से तीसरी सीढ़ी पर पैर रखना सख्त मना है। पर आखिर ऐसा क्यों है और क्या होगा? यदि आपने तीसरी सीढ़ी पर पैर रख दिया। फिर आती है मंदिर की रसोई। जहां सात बर्तनों में एक साथ प्रसाद पकता है। पर नीचे की आंच से ऊपर वाला बर्तन पहले कैसे पक जाता है? क्या मंदिर की रसोई विज्ञान के नियमों को भी चुनौती देती है?
3:08 ऐसे ही और भी ना जाने कितने चौंकाने वाले रहस्य। यह सिर्फ एक मंदिर नहीं। यह एक ऐसा तीर्थ है जहां धर्म, विज्ञान, वास्तु और चमत्कार चारों एक साथ खड़े हैं। जहां श्रद्धा सिर्फ पूजा नहीं बल्कि रहस्यों से सामना करने की तैयारी है। तो क्या आप तैयार हैं एक ऐसे सफर के लिए जहां हर अध्याय आपको चौंकाएगा? हर रहस्य आपके विश्वास को चुनौती देगा और हर जवाब एक नए सवाल को जन्म देगा। चलिए चलते हैं जगन्नाथ मंदिर की उस रहस्यमई यात्रा पर जहां भगवान खुद हर सवाल का उत्तर हैं।
4:12 15 जून 2015 रात को घड़ी में 12:00 बजते ही पूरे पूरी शहर की बिजली काट दी गई। यह कोई साधारण बिजली कटौती नहीं थी। इस बिजली कटौती का कारण था मंदिर के गर्भ गृह में चल रही विचित्र घटना। मंदिर के मुख्य पुजारी इस अंधेरी रात में अपनी आंखों पर पट्टी बांधे और हाथ में एक मोटा दस्ताना पहने हुए अपने हाथों पर एक दिव्य पदार्थ लेकर भगवान की मूर्ति की ओर बढ़ रहे थे। यह कुछ और नहीं श्री कृष्ण का दिल था जिसे ब्रह्म पदार्थ भी कहा जाता है। ठीक 12 साल बाद यह प्रक्रिया आज मंदिर में फिर दोहराई जा रही थी। जहां भगवान जगन्नाथ की पुरानी मूर्ति से उनके दिल को निकालकर नई मूर्ति में लगाया जाता है। यह होता है भगवान के
4:57 शरीर को बदलने का। लेकिन आत्मा को यथावत रखने का अनुष्ठान। माना जाता है कि यह मंदिर दुनिया का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान आज भी जीवित रूप में बसते हैं और जब उनका शरीर पुराना हो जाता है तो ठीक उसी तरह नया शरीर दिया जाता है जैसे कोई आत्मा नया जन्म लेती है। कहते हैं इस ब्रह्म तत्व को आज तक किसी ने नहीं देखा और जिसने भी देखने की कोशिश की वह जिंदा नहीं बचा। नवक््लेवर की रात जब पुरानी मूर्तियों से ब्रह्म तत्व निकालकर नई मूर्तियों में डाला जाता है। पूरी में कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया जाता है। पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। मंदिर को घोर अंधेरे में बंद कर दिया जाता है। मंदिर के अंदर होते हैं सिर्फ विशुद्ध ब्राह्मण जिनका खानदान सदियों से यही कार्य करता
5:45 आया है। उनकी आंखों पर पट्टी बांधी जाती है और हाथों पर मोटे दस्ताने पहनाए जाते हैं ताकि वे ना देख सकें और ना ही महसूस कर सकें कि ब्रह्म पदार्थ है क्या? जब यह प्रक्रिया होती है तब मंदिर की सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान करते हैं और किसी भी व्यक्ति का मंदिर के अंदर जाना सख्त मना होता है। जब 2015 में यह अनुष्ठान हुआ था, तब एक पांडे ने उस ब्रह्म तत्व को हाथ लगा दिया था। जिसके बाद वह तुरंत ही बेहोश हो गया और जब आंख खुली तो वह मानसिक रूप से पूरी तरह अस्थिर हो गया था। तो सवाल उठता है ब्रह्म तत्व आखिर है क्या? क्या यह कोई दिव्य ऊर्जा है? क्या यह सिर्फ विश्वास है? या सच में कोई ऐसा अविनाशी पदार्थ
6:31 मौजूद है जो युगों से युगों तक जीवित है। माना जाता है कि यह ब्रह्म पदार्थ काफी ज्यादा शक्तिशाली है जिससे लगातार दिव्य ऊर्जा निकलती रहती है और हमेशा हल्का सा कंपन महसूस होता रहता है। प्रसिद्ध इंडियन आर्कियोलॉजिस्ट प्रवीण मोहन के हिसाब से श्री कृष्ण सिर्फ एक इंसान नहीं बल्कि एक सुप्रीम बीइंग थे। उनके मुताबिक ब्रह्म पदार्थ जिसे कृष्ण का दिल भी कहा जाता है, वह असल में एक आर्क रिएक्टर है। यानी कि एक ऐसा डिवाइस जो भयंकर स्तर की ऊर्जा उत्पन्न करता है। उन्होंने यह तक बताया कि क्यों जगन्नाथ की मूर्तियों को लकड़ी से बनाया जाता है। उनके अनुसार लकड़ी बिजली को कंडक्ट नहीं करती। जिस कारण वह ब्रह्म पदार्थ से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी को रोक लेती है। वैसे तो माना जाता
7:19 है आज तक इसे किसी ने नहीं देखा है। पर आज से करीब 50 साल पहले एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने इस हृदय को देखा है। उसने कहा कि हृदय चांदी की तरह तरल बह रहा था और यही तरल लकड़ी को कमजोर कर देता है। जिस कारण हर 12 साल में मूर्तियों को बदलना पड़ता है। उस व्यक्ति ने यह तक कहा कि जब उस हृदय को प्रकाश में लाया गया तो वह चक्र की तरह घूमने लगा और जोर से कंपन करने लगा यानी कि जब इस ब्रह्म पदार्थ को रोशनी मिलती है तो यह और भी ज्यादा सक्रिय हो जाता है जो कि खतरनाक साबित हो सकता है जिस कारण हर बार जब इसे पुरानी मूर्ति से नई मूर्ति में बदला जाता है तब पूरे पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। विज्ञान के लिए आज भी यह एक चौंकाने वाला रहस्य है
8:06 जिसे कोई समझ नहीं पाया। लेकिन भक्तों के लिए यह उनके श्री कृष्ण है। उनका दिल है। जिस कारण हर दिन लाखों की तादाद में भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने आते हैं। वैसे क्या आपको पता है कि जब श्री कृष्ण की मृत्यु हुई तब पांडवों ने उनके शरीर को जला दिया था। पर फिर कैसे उनका हृदय बच गया और वह पूरी तक कैसे पहुंचा? और इस भव्य मंदिर की रचना किसने की? आखिर कौन था जिसने बड़ी ही चमत्कारी तरीके से भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बनाई। तो चलिए जानते हैं अब इस रहस्यमई और रोचक घटना को जो आपको इंटरनेट और किताबों में नहीं देखने को मिलेगी। लेकिन उससे पहले अगर आपको वीडियो अच्छी लग रही है तो इसे लाइक करके कमेंट में जय जगन्नाथ जरूर लिखें।
8:54 आज से करीब 5000 साल पहले महाभारत युद्ध के पश्चात चारों तरफ केवल लाशें ही पड़ी थी। लाखों पड़े शव और कौरवों के विनाश ने सब कुछ झकझोर दिया। कौरवों की माता गांधारी ने इस विनाश का कारण श्री कृष्ण को बताया। उनके हिसाब से अगर श्री कृष्ण चाहते तो यह युद्ध होता ही नहीं। पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके कारण क्रोधित होकर गांधारी ने कृष्ण को श्राप दिया गिना जिस प्रकार मेरे वंश का विनाश हुआ है। ठीक उसी प्रकार तुम्हारे भी वंश का विनाश हो जाएगा। इस श्राप के 36 साल बाद जब एक दिन श्री कृष्ण जंगल में विश्राम कर रहे थे तब एक शिकारी ने उन्हें हिरण समझकर उन पर तीर चला दी और जैसे ही
9:40 तीर श्री कृष्ण के पैरों पर जाकर लगी उन्होंने इस लोक को छोड़ दिया और मृत्यु को स्वीकार किया और माना जाता है कि उनके मृत्यु के साथ ही पूरी द्वारका नगरी पानी में समा गई जिससे उनका पूरा वंश समाप्त हो गया। माना जाता है कि जब शिकारी ने उन्हें गलती से मारा तो उसे बहुत पछतावा और उसने श्री कृष्ण से माफी मांगी। पर श्री कृष्ण ने बताया कि यह मेरे ही कर्मों का फल है। उन्होंने समझाते हुए कहा कि पिछले जन्म में तुम महान वानर राजा बाली थे जिसे मैंने ही राम अवतार में छल से मार दिया था और उसी कारण आज तुम मेरे मृत्यु का कारण बने। माना जाता है कि जब श्री कृष्ण की मृत्यु की खबर पांडवों को मिली तो उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से श्री कृष्ण
10:26 का अंतिम संस्कार किया और जब उनके शरीर को जलाया गया तो उनका पूरा शरीर पंचतत्वों में विलीन हो गया परंतु उनका हृदय बच गया और जलने की बजाय और भी अधिक ऊर्जा से धड़कने लगा। इसी हृदय को बाद में ब्रह्म पदार्थ कहा गया। अर्जुन ने इस हृदय को लकड़ी के मंच पर रखकर नदी में बहा दिया। काफी लंबे समय तक बहने के बाद यह ब्रह्म पदार्थ उड़ीसा के समुद्र तट पर पहुंचा। उस समय उस तट पर सबरा जनजाति समुदाय के लोग रहा करते थे। उस जनजाति के मुखिया विश्ववसु ने जब इस ब्रह्म पदार्थ को देखा तो वे इसकी ऊर्जा और दिव्य प्रकाश से प्रभावित हो गए। उन्होंने तुरंत ही पहचान लिया कि यह भगवान के ही रूप हैं और उन्होंने इसे नील माधव के रूप में पूजना
11:12 शुरू कर दिया। उसी समय मालवा के राज्य में राजा इंद्रदुम्न राज्य किया करते थे। वे भगवान विष्णु के काफी बड़े भक्त थे। एक दिन उन्होंने नील माधव के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की और उन्हें ढूंढने लगे और यही आगे चलकर जगन्नाथ के निर्माण की आधारशिला बनी। जैसा कि मैंने बताया राजा इंद्रदुम्न विष्णु के परम भक्त थे और एक रात स्वयं भगवान विष्णु उनके सपने में आए और उन्हें कहा कि वे उनकी दिव्य मूर्ति नील माधव को ढूंढे और उनके लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण करें। श्री हरि विष्णु ने उन्हें यह भी बताया कि यह ब्रह्म पदार्थ उन्हें नीलांचल पर्वत में मिलेगा। जिसके पश्चात राजा ने अपने ब्राह्मण पुजारी विद्यापति को आदेश दिया कि वह इस मूर्ति को ढूंढ
11:58 निकाले। विद्यापति कई दिनों तक नीलांचल पर्वत के अलग हिस्सों में इसकी तलाश करते रहे और तब जाकर अंत में उन्हें पता चला कि इस मूर्ति को आदिवासी मुखिया विश्ववसु ने एक गुफा में छुपा कर रखा है और वे दिव्य रूप से उसकी पूजा करते हैं। जब विद्यापति ने इसके दर्शन करने की अनुमति मांगी तब विश्ववसु ने यह कहकर मना कर दिया कि यह उनके जाति का निजी मामला है। जिसके बाद विद्यापति ने चालाकी दिखाई और विश्ववसु की पुत्री ललिता से विवाह कर लिया। अब विद्यापति ने ललिता की मदद से विश्ववसु को मनाया और वे उस गुफा की ओर चल पड़े। जैसे ही विद्यापति ने उस नील माधव की मूर्ति को देखा वे उसकी ऊर्जा से काफी ज्यादा प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत ही यह बात
12:43 राजा इंद्रदुम्न को बताई। लेकिन जब राजा इंद्रदुम्न वहां पहुंचे तब तक विश्ववसु ने वह मूर्ति वहां से हटा दी थी। जिससे राजा काफी उदास हो गए और अपने महल लौट आए। इसके बाद फिर से रात में भगवान विष्णु उनके सपने में आए और कहा कि पूरी के तट पर एक बड़ा नियम का पेड़ बहकर आएगा। तुम उस पेड़ से मेरी नई मूर्ति बनाना। वह पेड़ काफी बड़ा था जिसे उठाना आसान नहीं था। आखिर में जैसे तैसे वे पेड़ को महल तक ला पाए। लेकिन अब सवाल यह था कि इनसे भगवान की मूर्ति कौन बनाएगा? बहुत से कारीगरों ने इस पेड़ से मूर्ति बनाने की कोशिश की लेकिन सब असफल रहे। उन्होंने कहा कि पेड़ इतना ज्यादा मजबूत है कि हमारे छैनी
13:28 हथौड़ी का उस पर कोई असर नहीं हो रहा। यह सुनकर राजा काफी परेशान हो गए। तभी एक दिन भगवान विश्वकर्मा एक बूढ़े साधु के रूप में वहां पधारे और उन्होंने कहा कि वे यह मूर्ति 21 दिनों में बनाकर देंगे। राजा काफी प्रसन्न हुए। पर उस बूढ़े आदमी ने एक शर्त रखी। उसने कहा कि मैं एक कमरे में बंद रहकर 21 दिनों में यह मूर्ति बनाऊंगा और तब तक कोई भी इस कमरे का ना तो दरवाजा खोलेगा और ना ही कोई अंदर आएगा। राजा ने उसकी यह शर्त स्वीकार की और फिर मूर्ति बनाने का कार्य शुरू हुआ। दरवाजा बंद किया गया और कक्ष से छैनी हथौड़ी की आवाजें आने लगी। लेकिन 15 दिनों बाद अचानक से छैनी हथौड़ी की आवाज आना बंद हो गई। महाराज की
14:14 रानी रानी गुंडीचा काफी चिंतित हो गई और महाराज को कहा कि हमें दरवाजा खोल कर देखना चाहिए। शायद वह वृद्ध व्यक्ति भूख और प्यास की वजह से मर तो नहीं गया होगा। राजा ने शुरुआत में तो मना किया पर बाद में वे इसके लिए मान गए और दरवाजा खोल दिया। लेकिन जब दरवाजा खुला तो सभी हैरान रह गए। वह वृद्ध व्यक्ति गायब हो चुका था और पीछे केवल तीन अधूरी मूर्तियां थी। राजा को यह देखकर काफी दुख हुआ क्योंकि उनकी शर्त तोड़ने की वजह से भगवान की मूर्तियां आधी रह गई। जगन्नाथ भगवान के हाथ और पैर अधूरे थे। बलराम और देवी सुभद्रा की मूर्तियां भी अधूरी थी। जब राजा मूर्ति के पास गए तब उन्हें दिल की धड़कन महसूस हुई और मूर्ति के अंदर से एक
15:02 दिव्य आवाज आई जिसने राजा को बताया कि श्री कृष्ण का हृदय इस मूर्ति के अंदर है। राजा ने इन मूर्तियों को स्थापित किया और आज यही अधूरी मूर्तियां भगवान जगन्नाथ के रूप में पूरी में पूजी जाती हैं। वैसे दोस्तों आपको एक बात बता दूं जो हो रहा है वह पहले ही लिखा जा चुका है और जो लिखा गया है वही होकर रहेगा। यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं बल्कि पूरी के भक्तों की आस्था और सच्चाई है भविष्य मालिका की। तो चलिए जानते हैं उन भविष्य मालिका की घटनाओं को जो आज सच साबित हो रही हैं। मित्रों इस मंदिर का इतिहास और वर्तमान एक भविष्यवाणी से जुड़ा हुआ है। भविष्य मालिका एक दिव्य ग्रंथ है जिसे लगभग 500
15:48 साल पहले उड़ीसा के महान संत आचार्य महाप्रभु अचुतानंद ने लिखा था। कहा जाता है कि वे पंच सखा यानी भगवान जगन्नाथ के पांच दिव्य सेवकों में से एक थे। जिन्होंने भगवान के आदेश पर कलयुग की कई घटनाओं को पहले ही देख लिया था। यह ग्रंथ ओढ़िया भाषा में लिखा गया है और इसकी पंक्तियां कविता के रूप में है। जैसे किसी गढ़ रहस्य का संकेत दे रही हो। आइए हम आपको बताते हैं भविष्य मालिका की कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां जो जगन्नाथ मंदिर और कलयुग के अंत से जुड़ी हुई हैं। इस ग्रंथ की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी 4 साल पहले काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जब लोगों ने दावा किया कि इसमें कोरोना महामारी का वर्णन भी है। नाना रोग आसीबा
16:35 गोटे बड़ा व्याधि लोका घरे रही बाहर कुना जीबा अर्थात अनेकों रोग आएंगे। एक बड़ा रोग फैलेगा। लोग घरों में बंद रहेंगे। बाहर नहीं निकल पाएंगे। अब यह पंक्तियां किसी भी सामान्य रीडर को 2020 की कोविड-90 महामारी की याद दिला देती हैं। पूरी और ओडसा में कई संतों और विद्वानों ने इसे भविष्य मालिका की सटीक भविष्यवाणी माना। इस किताब की एक और बात इसमें जिक्र किया गया है कि मंदिर परिसर के ऊपर जो कपड़ा है उसमें आग लगने की घटना का उल्लेख मिलता है। कुछ साल पहले पहली बार त्रिदेव के वस्त्र में आग लगी थी। इस घटना के बाद कलयुग के अंत के बारे में एक बार फिर से बातें होने लगी। कहते हैं कि पापनाश एकादशी के दिन जगन्नाथ पुरी मंदिर में एक
17:23 अखंड महाद्वीप जलाया गया था। लेकिन अचानक तेज हवा चली और झंडा उड़कर दीपक के ऊपर चला गया। जिससे मंदिर के झंडे में आग लग गई। यह घटना 19 मार्च 2020 को हुई थी। कहा जाता है कि दूसरे मंदिरों की तरह जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर कभी कोई पक्षी नहीं बैठता और ना ही इस पर कोई प्लेन या हेलीकॉप्टर उड़ता है। लेकिन जुलाई 2020 के बाद से मंदिर के गुंबद पर गिद्ध, चील और बाज को देखा गया था। यह पक्षी मंदिर के गुंबद, स्तंभ और नीलचक्र पर भी बैठे थे। ऐसे में दुनिया के महाविनाश की भविष्यवाणी एक बार फिर से चर्चा में आ गई थी। भविष्य मालिका के अनुसार जब कलयुग का अंत करीब होगा तो भगवान जगन्नाथ मंदिर का नील चक्र
18:10 यानी सुदर्शन चक्र तूफान से टेढ़ा हो जाएगा। मई 2019 में समुद्री तूफान फानी के कारण यह विशालकाय चक्र टेढ़ा हो गया था। ऐसे ही और भी कई भविष्यवाणियां हैं जो सच हो चुकी हैं और कई प्रसिद्ध भविष्यवाणियां हैं जो आने वाले को लेकर की गई हैं। तीन रथ यात्राएं एक साथ रुकेंगी। नदियां उल्टी दिशा में बहेंगी। ब्रह्म तत्व मंदिर से गायब हो जाएगा और फिर में अंत में आएंगे भगवान के आखिरी अवतार कल की। अब दोस्तों आप ही सोचिए कि क्या यह महज संयोग है या सच में आचार्य अचुतानंद को भविष्यदर्शी शक्तियां प्राप्त थी? अगर उन्होंने आज से सैकड़ों साल पहले ऐसी बातें लिख दी जो अब सच हो रही हैं तो क्या हमें उनकी बाकी
18:57 भविष्यवाणियों को भी गंभीरता से लेना चाहिए? भविष्य मालिका कोई साधारण ग्रंथ नहीं बल्कि वो कायनात का रोड मैप है जिसे बस समझने की जरूरत है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सन 1558 में मुगल सेना ने मंदिर को तोड़ने की कोशिश की। फिर उनके साथ जो हुआ वह चौंकाने वाला था और इस घटना को पहले ही भविष्य मालिका में लिख दिया गया था और साथ ही भविष्य मालिका में अंग्रेजों को लेकर भी यह कहा गया था कि गोरे आएंगे और मंदिर को बंद कराने की कोशिश करेंगे। तो चलिए अब जानते हैं कि जब मुगल सेना ने मंदिर पर आक्रमण किया तो क्या हुआ और कैसे ब्रिटिशर्स ने भक्तों की श्रद्धा को अंधविश्वास बताकर मंदिर को बंद करने की कोशिश की। लेकिन उससे पहले चैनल
19:44 को सब्सक्राइब जरूर कर लें। यह आपके लिए तो फ्री है, पर इससे हमारी काफी मदद हो जाती है। सन 1558 उड़ीसा के पूरी इलाके में घना अंधकार छाया हुआ था। पर वो अंधकार आसमान में नहीं लोगों के मन में था। क्योंकि इस बार कोई साधारण लुटेरा नहीं। मुगल सेना खुद मंदिर को गिराने के इरादे से आ रही थी। कला पहाड़ नाम का अफगान जनरल जो तब बंगाल का गवर्नर था। उसकी क्रूरता इतनी बदनाम थी कि उसका नाम सुनकर ही लोग कांप उठते थे। कहा जाता है कि वह सनातन धर्म और मंदिरों से विशेष नफरत रखता था। उस दिन उसकी फौज पूरी ताकत के साथ पूरी की ओर बढ़ी। घोड़े सर पर दौड़ रहे थे, तलवारें लहराई जा रही थी, और
20:30 मंदिर की शांति में एक भयंकर आंधी की आहट आने लगी। जैसे ही सैनिक मुख्य गर्भ गृह की ओर बढ़े अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी। आकाश काला पड़ गया। सूरज की रोशनी एकदम गायब हो गई और मंदिर के चारों ओर एक रहस्यमई घना अंधेरा छा गया। मंदिर के भीतर से एक चमकती हुई रोशनी निकली जो किसी इंसान की नहीं थी। यह रोशनी जैसे ही बाहर आई, पूरा मैदान एकाएक शांत हो गया। सैनिकों में अफरातफरी मच गई। कुछ बेहोश हो गए। कुछ उल्टा भागने लगे। बिना एक भी तलवार चले कला पहाड़ की पूरी फौज पीछे हट गई। आज भी पूरी की लोक कथाओं में यह कथा सुनाई जाती है कि जब भगवान की मर्यादा पर वार होता है तो वह खुद प्रकट होकर अपने
21:17 धाम की रक्षा करते हैं। अब दूसरी घटना की बात करते हैं जो है अंग्रेजों का विरोध और रथ यात्रा का संघर्ष। जब 1803 में अंग्रेजों ने पूरी पर कब्जा किया तब उन्होंने कई प्राचीन मंदिरों की संपत्तियों और अधिकारों को छीन लिया। लेकिन पूरी का श्री जगन्नाथ मंदिर एक ऐसा स्थान बना जहां जनता ने कभी भी नियंत्रण नहीं छोड़ा। ब्रिटिश अधिकारियों को मंदिर की अलौकिक घटनाएं और भक्तों की श्रद्धा समझ नहीं आती थी। इसीलिए उन्होंने इन्हें सुपरस्टिशन कह कर मजाक बनाना शुरू कर दिया। सन 1805 में ब्रिटिश कलेक्टर मिस्टर हंटर ने पूरी मंदिर के रिचुअल्स को इरेशनल और बारबेरिक कहा। बात तब और बिगड़ी जब सन
22:02 166 में ब्रिटिश प्रशासन ने पूरी की रथ यात्रा को बंद करवाने की साजिश रची। उन्होंने यह तर्क दिया कि रथ यात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो जाती है और यह प्रशासनिक खतरा है। पर यह फैसला पूरे उड़ीसा में जन आंदोलन का कारण बन गया। लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। मठों, आचार्यों और गांवों ने खुलकर विरोध किया। रथ यात्रा का रथ निर्माण कार्य लोगों ने खुद शुरू कर दिया। यह कहते हुए कि अगर भगवान नहीं चलेंगे तो हम भी नहीं चलेंगे। इस जनता के दबाव और आक्रोश के चलते ब्रिटिश सरकार को पीछे हटना पड़ा और 1964 में फिर से रथ यात्रा की अनुमति दी गई। इसके बाद अंग्रेजों ने कभी पूरी मंदिर के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं दिया।
22:50 अब चलिए आपको बताते हैं जगन्नाथ की तीसरी सीढ़ी का रहस्य जिसे यमलोक का द्वार भी कहा जाता है। वैसे तो इस मंदिर में 22 सीढ़ियां हैं पर सबसे खास है तीसरी सीढ़ी क्योंकि इसमें पैर रखना उचित नहीं माना जाता। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस तीसरी सीढ़ी को यमशिला कहा जाता है और कहा जाता है कि जो भी मनुष्य इस तीसरी सीढ़ी पर पैर रखता है उसके पुण्य शून्य हो जाते हैं और उसे यमलोक जाना पड़ता है। दरअसल एक बार यमराज जी भगवान जगन्नाथ के पास पहुंचे और उनसे कहा कि भगवान भक्त जैसे ही आपके दर्शन करते हैं उनके सारे पाप मिट जाते हैं। और अगर ऐसा ही चलता रहा तो सभी व्यक्ति जगन्नाथ पुरी के दर्शन करके पापों से मुक्त हो जाएंगे जिससे यमलोक में कोई
23:36 नहीं आएगा। तब भगवान जगन्नाथ ने कहा कि तुम इस मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर अपना स्थान ग्रहण कर लो और जो भी इस मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर पैर रखेगा उसके पुण्य शून्य हो जाएंगे और उसे यमलोक जाना पड़ेगा। और तभी से इस सीढ़ी को यमशिला कहा जाता है क्योंकि इसमें यम का वास है। अब अगर हम पूरी मंदिर के ऊपर लगे सुदर्शन चक्र की बात करें तो देखने वालों ने यह दावा किया है कि इस सुदर्शन चक्र को आप मंदिर के किसी भी कोने से देखोगे तो ऐसा लगेगा मानो आपको ही देख रहा हो। मतलब इसे जिस भी दिशा से देखो यह सामने की ओर ही दिखता है। इसे आम भाषा में आर्टिफिशियल इल्लुजन कहा जाता है। पर यह आज भी विज्ञान के परे है कि कैसे इतने भारी चक्र को
24:23 मंदिर के ऊपर लगाया गया और कैसे उस समय के लोगों ने यह आर्टिफिशियल इल्लुजन बनाया जिससे चक्र हमेशा सामने की ओर दिखता है। इसे आज भी विज्ञान नहीं समझ पाया। पर भक्तों के अनुसार यह श्री कृष्ण का चक्र है जिसे उन्होंने इस दुनिया की रक्षा के लिए इस मंदिर में स्थापित किया है। और भविष्य मालिका की एक और पंक्ति के हिसाब से जब यह मंदिर समुद्र के अंदर समा जाएगा तब कलयुग अपने अंतिम चरण पर होगा और तब आएंगे विष्णु के आखिरी अवतार कल्कि। अब जानते हैं पूरी के रसोईघर के बारे में। जगन्नाथ पुरी का रसोईघर दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे रहस्यमई रसोई है। जिसके अनोखे तथ्य और परंपरा भक्तों को
25:09 आश्चर्यचकित कर देती है। और रसोई का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि यहां भोजन सात मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता है और हर एक बर्तन को एक के ऊपर एक रखा जाता है। और स्वाभाविक है कि सबसे नीचे के बर्तन में ज्यादा आंच आ रही है तो उसे सबसे पहले पकना चाहिए। लेकिन पूरी में ऐसा नहीं होता। यह चौंकाने वाली बात है कि सातों बर्तनों में जो सबसे ऊपर होता है उसका खाना पहले पकता है जो विज्ञान के सारे तथ्यों को गलत साबित करता है। यहां भोजन बनाने का कार्य केवल सेवायत ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं होती। इस पवित्र रसोई में किसी प्रकार के आधुनिक ईंधन या गैस का उपयोग नहीं किया जाता बल्कि केवल लकड़ी के चूल्हे पर
25:56 पारंपरिक विधि से प्रसाद बनाया जाता है। पूरी मंदिर में रोजाना लगभग 500 से 2 लाख लोगों तक को महाप्रसाद बांटा जाता है। लेकिन चमत्कार देखो कभी भी खाना बर्बाद नहीं होता और कभी भी कम नहीं पड़ता। मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वयं प्रतिदिन रसोई में आती हैं और रसोई के सेवकों को अंतः प्रेरणा देती हैं कि आज कितनों के लिए प्रसाद तैयार करना है। यह सिर्फ परंपरा नहीं सदियों से चलती लीला है जिसे आज तक कोई इंसानी गणित नहीं समझ पाया। एक और चौंकाने वाली बात तो यह है कि इतने बड़े किचन में जहां 500 से ज्यादा रसोई और सेवक काम करते हैं। जहां हर दिन सैकड़ों क्विंटल अनाज, सब्जियां और मसाले इस्तेमाल
26:43 होते हैं। वहां ना कोई बदबू होती है ना ही कोई मक्खी। कहा जाता है कि यह अग्निदेव और माता लक्ष्मी की कृपा है जो इस रसोई को हर प्रकार की अशुद्धि से दूर रखती है। 18वीं सदी में मराठा शासनकाल के दौरान एक बार एक अधिकारी ने रसोई के चमत्कार को अंधविश्वास बताते हुए जानबूझकर बर्तनों की संख्या बदलने का आदेश दिया। लेकिन इसके बावजूद उस दिन भी पूरी में महाप्रसाद एकदम सटीक बना। ना एक दाना कम ना एक दाना ज्यादा। इसके बाद अधिकारी ने रसोई में दोबारा हस्तक्षेप ना करने की कसम खा ली। वैसे तो दोस्तों ऐसे और भी कई चौंकाने वाले रहस्य हैं। पर उन्हें एक ही वीडियो में बता पाना नामुमकिन है। इसलिए चलिए चलते हैं आखिरी
27:31 अध्याय की ओर। लेकिन उससे पहले अगर आपको यह डॉक्यूमेंट्री अच्छी लग रही है तो कमेंट में जय जगन्नाथ जरूर लिखें। कभी-कभी जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें ना तर्क से समझा जा सकता है और ना ही विज्ञान से परखा जा सकता है। पूरी के श्री जगन्नाथ मंदिर का हर पत्थर, हर कोना हमें एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां भक्ति और बुद्धि, विज्ञान और विश्वास, संघर्ष और समाधान सब एक साथ चलते हैं। जगन्नाथ केवल भगवान नहीं एक चेतना है जो हमें यह सिखाते हैं कि जब विज्ञान चुप हो जाए तो श्रद्धा बोलती है। तो अब सवाल यह है क्या यह सब केवल संयोग हैं या कहीं ना कहीं कोई ऐसी शक्ति है जो इन सबको संचालित
28:16 कर रही है? आप क्या मानते हैं? क्या आपने कभी इन रहस्यों को खुद महसूस किया है? अगर हां, सो यह वीडियो सिर्फ जानकारी नहीं बल्कि आपकी अपनी यात्रा है श्रद्धा से रहस्य तक। और ऐसी ही एक यात्रा है केदारनाथ धाम की जो जगन्नाथ की तरह ही चार धामों में से एक है। और अगर आप केदारनाथ धाम की यात्रा पर चलना चाहते हैं तो यह वीडियो जरूर देखें। धन्यवाद।