666: वह रहस्य जो हम नहीं समझ पाए | 666: The Mystery we could not understand| Sachin Clive

Brief Summary

In this video, the speaker explores the controversial topic of the number 666, frequently associated with the 'mark of the beast,' as discussed in the Book of Revelation. The discussion highlights misconceptions about 666, emphasizing that it goes beyond modern technologies like barcodes or microchips and relates more profoundly to spiritual surrender.

  • The mark of 666 is connected to spiritual commitment rather than just technology.
  • Worshiping the beast precedes receiving the mark, indicating a spiritual aspect to this concept.

Introduction and Overview

The speaker opens by discussing the significance of Jesus Christ's grace and introduces the subject of 666, a topic of great excitement and fear among Christians. They express the intent to clarify misconceptions about the number as portrayed in the Bible. The speaker highlights the impact of 666 in Christian belief, noting that it often prompts anxiety and concern among believers.

Understanding the Mark of the Beast

A key part of the discussion centers on Revelation 14:9-10, which outlines the consequences of accepting the mark of the beast. The speaker explains that worshiping the beast must occur before receiving the mark. They emphasize that the mark of 666 is not or should not be limited to technological manifestations like barcodes, RFID chips, or digital currencies, but rather signifies a deeper spiritual choice.

Misconceptions about 666

The video addresses common misconceptions associated with the 666 mark, where people often fear modern advancements could lead to an involuntary acceptance of the mark. The speaker asserts that God does not send individuals to hell based on technological use but based on their spiritual decisions.

The Spiritual Implications of 666

It is highlighted that the number 666 signifies a spiritual commitment. The act of receiving the mark is an outward representation of one’s allegiance to satanic forces rather than merely an economic transaction. The speaker relates how this commitment reflects a deeper moral surrender to worldly systems, encouraging individuals to assess their spiritual readiness against worldly temptations.

Historical Context of 666

The speaker refers to early church fathers like Hippolytus, who connected the number 666 more closely with spiritual failings rather than economic systems. It is noted that Hippolytus stated that accepting the mark implies a denial of God, which emphasizes that the mark reflects one’s rejection of divine authority.

The Modern Interpretation of 666

The video further discusses how historical fears around emerging technologies have repeated over time with new inventions being labeled as the mark of the beast, yet emphasizes that these fears distract from the real issue—spiritual allegiance. The speaker urges viewers to focus on their faith and the implications of their choices.

The Number and Identity in Revelation

The speaker points out that the beast recognizes individuals by numbers rather than names, signifying a loss of identity and personhood. This is likened to the treatment of slaves in ancient Rome, where their names were replaced with numbers, symbolizing their loss of agency and selfhood.

Conclusion and Call to Spiritual Readiness

The speaker concludes the message by emphasizing the importance of spiritual preparedness as the time of trials approaches. They caution against complacency and highlight the dangers of a compromised faith. Believers are urged to ensure their names are in the Book of Life, underscoring that spiritual integrity is paramount over societal pressures and technological anxieties.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “666: वह रहस्य जो हम नहीं समझ पाए | 666: The Mystery we could not understand| Sachin Clive”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:03 प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह आप लोगों के ऊपर हमेशा बना रहे। इस प्रार्थना के साथ एक बार फिर से आप लोगों के बीच में हाजिर हुआ हूं और आज एक ऐसे विषय को मैं आप लोगों के बीच में रखने जा रहा हूं जिस विषय को लेकर के बहुत ज्यादा सनसनी मसीहत के अंदर पाई जाती है और मैं ऐसा सोचता हूं कि यीशु मसीह के दूसरे आगमन के अलावा जिस विषय को लेकर के मसीही लोग सबसे ज्यादा उत्तेजित रहते हैं। उसी विषय के ऊपर मैं आज प्रचार करने जा रहा हूं और आज हम इस बात को देखने और इस बात को समझने का प्रयास करने जा रहे हैं कि वास्तव में वो अंक 666

0:52 क्या है और बाइबल के प्रकाशित वाक्य के अंदर उसके बारे में ऐसा क्या बताया हुआ है जिसको हम अभी तक शायद नहीं समझ पाए। तो पहले मैं कुछ वचन आपके सामने पढ़ रहा हूं। उसके बाद हम इस विषय के अंदर आगे बढ़ेंगे और इस अंक के इस छाप के या मार्क ऑफ द बीस्ट के बारे में हम कुछ ऐसी बात को समझने का प्रयास करेंगे जिसको शायद हम अभी तक नहीं समझ पाए। तो प्रकाशित वाक्य उसका 14 अध्याय नौ से लेकर 10 वचन मैं इस समय आपके सामने पढ़ रहा हूं। जहां पर इस 666 की छाप के बारे में पशु की छाप के बारे में क्या बताया हुआ है आपके सामने पढ़ रहा

1:38 हूं। यहां पर लिखा है फिर इनके बाद एक और स्वर्ग दूत बड़े शब्द से यह कहता हुआ आया कि जो कोई उस पशु और उसकी मूरत की पूजा करे और उसके और अपने माथे या अपने हाथ पर उसकी छाप ले तो वह परमेश्वर के प्रकोप की निरी मदिरा को जो उसके क्रोध के कटोरे में डाली गई है पिएगा और पवित्र स्वर्ग दूतों के सामने और मेमने के सामने आग और गंधक की पीड़ा में पड़ेगा। यहां पर इन वचनों के अंदर 666 की जो छाप है उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जो है वो बताई गई है। हम मसीही समाज के या मसीहत के पूरी दुनिया के अंदर जो क्रिश्चियनिटी पाई जाती है उसके सबसे

2:27 सेंसेशनल विषय के ऊपर आज हम अध्ययन करने जा रहे हैं, मनन करने जा रहे हैं। ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। 666 की छाप ये नाम सुनते के साथ ही मसीहों के अंदर डर समा जाता है। भ्रम समा जाता है और वो बहुत ही ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। और जैसे ही हम प्रकाशित वाक्य के अंदर 666 के बारे में पढ़ते हैं तो तुरंत हमारे दिमाग के अंदर जो तस्वीरें उत्पन्न होती हैं हम सोचना शुरू करते हैं कि 666 जो है वो या तो कोई बारकोड होगा या कोई माइक्रोचिप होगा या फिर वो डिजिटल करेंसी होगा या फिर वो कोई बायोमेट्रिक्स होगा और या फिर वो कोई एआई होगा। हम यह सोचना शुरू कर देते

3:13 हैं। हम यह भी बात हम इस बात को भी सोचते हैं कि शायद कोई चुपके से हमको कोई वैक्सीन ना लगा दे और वैक्सीन के द्वारा हमारे शरीर के अंदर चिप अंदर ना लगा दे। इस बात का भी डर हमको बना रहता है। लेकिन समझने वाली बात यह है कि प्रकाशित वाक्य में 666 अंक के बारे में जो बताया गया है यदि आप उसको ध्यान से पढ़ें तो 666 अंक जो है जो छाप है वो बैंकिंग सिस्टम के अलावा भी बहुत कुछ उसके बारे में बताया गया है। वो सिर्फ बैंकिंग सिस्टम तक ही सीमित नहीं है। लेकिन वह एक आत्मिक समर्पण को दिखाती है। शैतान कभी भी आपके शरीर में धोखेबाजी

4:00 करके या चुपके से कोई चिप आपके शरीर के अंदर डलवा करके या आपके अनजाने में आपको पता भी नहीं है किसी वैक्सीन के द्वारा चिप आपके अंदर डलवा करके आपको नरक नहीं भेज सकता है। परमेश्वर कभी भी ऐसा परमेश्वर नहीं है कि केवल जो बैंकिंग सिस्टम है उसकी जो टेक्नोलॉजी है उसकी वजह से किसी को नरक में भेज दे। तो आज हम इन्हीं सब बातों के ऊपर चर्चा करने जा रहे हैं कि 666 की ये छाप के बारे में जो प्रकाशित वाक्य में बताया हुआ है जो पशुओं की छाप के बारे में बताया हुआ है ये बैंकिंग सिस्टम से भी बहुत ज्यादा आगे बढ़कर के है। यह इंसान के आत्मिक जीवन से

4:46 संबंधित है और क्योंकि आत्मिक जीवन से संबंधित है। इसीलिए प्रकाशित वाक्य में इस बात को कहा गया है कि जो पशु की छाप लेगा वो तो नरक में जाएगा ही लेकिन उससे पहले बताया हुआ है कि जो पशु की पूजा करेगा उसकी वरशिप करेगा और वरशिप लेने के करने के बाद उसको 666 की छाप लगाई जाएगी और तब उसको नरक के अंदर डाला जाएगा। यह बातें आज हम समझने जा रहे हैं। लेकिन आत्मिक तौर से आज हम इस चिप को समझने जा रहे हैं। देखिए 666 की ये छाप जो है इसके ऊपर मैंने 2015 में एक किताब को लिखा था और उस किताब के अंदर मैंने 2015 में भी इसी आशंका को

5:33 व्यक्त किया था कि 666 की ये छाप जो है यह माइक्रोचिप से भी बढ़कर कुछ है क्योंकि सिर्फ माइक्रोचिप शरीर के अंदर लगा देने के कारण परमेश्वर किसी को नरक की आग के अंदर डाल दे ऐसा लॉजिकल जो है वो नहीं लगता है। ये बात जो है वो हजम नहीं होती है। यानी कि कोई ना कोई अलग बात जरूर से है जिसको हम अभी तक नहीं समझ पाए। और देखिए जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी दुनिया के अंदर आती है जब बारकोड इंट्रोड्यूस किया गया था तो जो अमेरिकी लोग हैं उन्होंने बोलना शुरू कर दिया था। अमेरिकी प्रचारकों ने प्रचार करना शुरू कर दिया था कि 666 जो है वो आ गया है बारकोड के रूप में। उसके बाद जब आरएफआईडी चिप दुनिया के अंदर आई तो अमेरिकी प्रचारकों ने प्रचार करना

6:19 शुरू कर दिया कि 666 की टेक्नोलॉजी जो है वो दुनिया के अंदर आ गई है। उसके बाद अब डिजिटल करेंसी जब आई तो भी अमेरिकी प्रचारकों ने कई सारी किताबें लिख दी कि 666 जो है वो आ गया है। उसके बाद जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया तो सब के सब अमेरिकी प्रचारक किताबों पर किताबें लिखने में लगे हुए हैं कि पशु की तकनीक यानी मार्क ऑफ द बीस्ट की तकनीक जो है वो दुनिया के अंदर आ गई है। लेकिन मैं आपको बताऊं कि अभी तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है। एआई आया है। लेकिन अब कुछ समय के बाद आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस भी आने वाला है। यानी कि अब अमेरिकी प्रचारकों को एक और नया मुद्दा मिलने वाला है किताबें लिखने का। किताबों को बेचने का ताकि वो

7:05 दुनिया में सनसनी उत्पन्न कर सके। लेकिन प्रकाशित वाक्य में 666 के बारे में क्या बताया हुआ है? वो एक बैंकिंग प्रणाली से संबंधित टेक्नोलॉजी तो हो सकती है। लेकिन उसका संबंध कहीं ना कहीं इंसान की आत्मा से है क्योंकि इसी वजह से लिखा हुआ है कि जो उस पशु की पूजा करे। पहले आया है जो उस पशु की पूजा करे और उसके बाद आया है कि जो उसकी छाप अपने माथे या हाथ पर ले उसको नरक की आग में डाला जाएगा। लेकिन पहले बताया है कि जो पशु की मूरत की पूजा करेगा उसकी वरशिप करेगा वही 666 की छाप अपने दाहिने हाथ या माथे पर लेगा। तो ये दाहिना हाथ और

7:52 माथा ये शब्द यूहन्ना के द्वारा प्रकाशित वाक्य में क्यों इस्तेमाल किए गए हैं? माथा जो होता है सिंबॉलिकली देखा जाए प्रतीकात्मक रूप से देखा जाए तो माथा जो होता है वो हमारी सोच को दर्शाता है। माथा जो है वो हमारी बुद्धि को बताता है। माथा जो है वो हमारी विचारधारा को दर्शाता है और माथा जो है वो हमारी स्वतंत्र इच्छा जो होती है इच्छाशक्ति जो होती है जिसको फ्री विल कहा जाता है उसको माथा दर्शाता है और माथे के ऊपर कोई चिन्ह लगा देना उस पे छाप लगा देना इसका मतलब यह है कि एक इंसान ने अपनी सोच अपनी बुद्धि अपनी विचारधारा और अपनी फ्री विल जो है वो शैतान के सिस्टम के आधीन कर दी है और साथ साथ ही साथ जो

8:39 दाहिना हाथ है मैं इसके मैं आपको 666 की टेक्नोलॉजी के बारे में बताने के लिए नहीं आया हूं लेकिन प्रकाशित वाक्य में जो 666 अंक का पशु की छाप का जो आत्मिक पहलू बताया गया है वो मैं आपके सामने रखने के लिए आया हूं और लिखा है दाहिने हाथ के ऊपर भी उस छाप को लगाया जाएगा हमारा दाहिना हाथ जो है वो हमारे कामों को दिखाता है हमारे परिश्रम को दिखाता है हमारे जीविका के साधन को दिखाता है और हमारा दाहिना हाथ बाइबल के अनुसार हमारे धर्म के कामों को दिखाता है। यानी कि अगर किसी के दाहिने हाथ के ऊपर पशु की छाप लग जाती है। मार्क ऑफ द बीस्ट लग जाता है। यानी कि वह अपने अपने सारे धर्म के काम अपना सारे परिश्रम

9:27 अपने सारे जो उसके कर्म है उनको अपनी पूरी आजीविका जो है उसको शैतान के सिस्टम के अंतर्गत उसकी आधीनता में लेकर के आ जाता है। और मैं क्यों माथे और हाथ का आत्मिक पहलू आपको समझाने का प्रयास कर रहा हूं। इसलिए कर रहा हूं क्योंकि बाइबल के अंदर ऐसे ही एक चिन्ह के बारे में बताया हुआ है जिसके लिए परमेश्वर ने कहा था कि तुम उस चिन्ह को अपने माथे और अपने हाथों के ऊपर लगाना लेकिन वो कोई लिटरल मार्क नहीं था। वो बाहर से दिखाई देने वाला कोई मार्क कोई चिन्ह नहीं था। लेकिन वो अदृश्य था। इनविज़िबल था। व्यवस्था विवरण उसका छह अध्याय उसके आठवें वचन के अंदर परमेश्वर ने इजराइलियों को आज्ञा दी थी कि जो

10:13 आज्ञाएं मैंने तुमको दी है इन आज्ञाओं को तुम अपने हाथों पर चिन्ह के रूप में बांधना और इनको अपने माथे के ऊपर पहनना। परमेश्वर ने कहा था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि इजराइलियों ने अपने हाथ के ऊपर कोई चिन्ह लगा लिया था। माथे के ऊपर कोई चिन्ह लगा लिया था। लेकिन परमेश्वर का कहने का मतलब था कि जब तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे तो ये तुम्हारी जो सोच होगी, तुम्हारी बुद्धि जो होगी, तुम्हारी विचारधारा जो होगी, तुम्हारी फ्री विल जो होगी उसको तुम मेरी आज्ञाओं के अंतर्गत ला सकोगे। और जब परमेश्वर ने कहा था इसको हाथ के ऊपर बांधना तो परमेश्वर के कहने का मतलब था कि जितने भी तुम अपने हाथों से काम करोगे उसमें तुम निरंतर मेरा भय मानते रहोगे। मुझको आदर देने के लिए सारे काम

11:01 करोगे तो वो कोई लिटरल मार्क नहीं था। वो कोई कोई विजिबल मार्क नहीं था। लेकिन वो अदृश्य था। लेकिन वो उनके विवेक के ऊपर छाप छोड़ रहा था। वो उनकी फ्री विल के ऊपर छाप छोड़ रहा था। तो ऐसे ही 666 की जो छाप होगी वो केवल बैंकिंग प्रणाली जो है बैंकिंग सिस्टम जो है उससे ही रिलेटेड नहीं होगी। हां आपको आपको इस बात को लेकर के ब्लैकमेल किया जा सकता है अंत के दिनों में कि यदि आप हमारे सिस्टम को फॉलो नहीं करोगे और इस छाप को नहीं लोगे तो आपको नौकरी पर नहीं रखा जाएगा। आपको आपके बच्चों को स्कूलों के अंदर दाखिला नहीं दिया जाएगा। या फिर आपको कहीं से भी सामान

11:47 खरीदने नहीं दिया जाएगा। राशन नहीं दिया जाएगा। बिजली नहीं दी जाएगी, पानी नहीं दिया जाएगा। तो इस परिस्थिति में आपको ब्लैकमेल जरूर किया जा सकता है बैंकिंग सिस्टम के द्वारा कि आप उस छाप को लेने पर मजबूर हो जाए। लेकिन यह सिर्फ बैंकिंग सिस्टम तक ही सीमित नहीं है। इसका इंसान की आत्मा के सौदेबाजी के साथ भी बहुत बड़ा संबंध जो है वो हमको दिखाई देता है। यह एक आत्मिक मामला है। क्योंकि शैतान जो है उसको आपकी जेब में पड़े हुए या आपके बैंक अकाउंट में पड़े हुए पैसों से इतना लेना देना नहीं है। लेकिन उसको आपकी आत्मा को चुराने में सबसे

12:32 ज्यादा आनंद जो है वह आता है। तो यहां पर प्रकाशित वाक्य में इसी विषय में एक बात बताई हुई है कि ये छाप जो है जिसको 666 की छाप कहा जाता है। यह छाप जो है वो बैंकिंग सिस्टम के अलावा बैंकिंग सिस्टम से पहले भी कुछ और है। क्या लिखा हुआ है? प्रकाशित वाक्य 14 अध्याय उसके नौवें वचन को आपके सामने पढ़ रहा हूं। वहां पर लिखा है यदि कोई उस पशु और उसकी मूरत की पूजा करे। यहां पर आया है जो कोई उस पशु और उसकी मूरत की पूजा करे और अपने माथे या अपने हाथ पर उसकी छाप ले। यहां पर छाप लेने से पहले पूजा करने के बारे में बताया गया है। यानी कि अंत के दिनों का जो ग्लोबल सिस्टम होगा वो इंसान

13:19 को इंसान के सामने इस शर्त को रखेगा कि या तो हमारी विचारधारा को अपनाओ और या फिर तुमको हर एक चीज से वंचित कर दिया जाएगा। परमेश्वर को त्यागना पड़ेगा। यीशु मसीह को त्यागना पड़ेगा। जो शैतान का सिस्टम अंत के दिनों में बनेगा उसके आगे झुकना पड़ेगा। उसके प्रति समर्पण करना पड़ेगा। जैसा शद्रक मेषक और अभेदनगों के सामने जैसी शर्त रखी गई थी वैसा ही वैसी ही शर्त जो है वो अंत के दिनों में लोगों के सामने रखी जाएगी और लोग जो कि सोचते हैं कि वो बहुत चालाकी से 666 की छाप को भी धोखा दे देंगे और वो पशु की जो वरशिप है उसको भी नहीं करेंगे। लेकिन यहां पर बताया हुआ है

14:06 कि बचने का कोई रास्ता ही शैतान ऐसे लोगों के लिए नहीं छोड़ेगा। उनको या तो अपना जीवन परमेश्वर को समर्पित करना पड़ेगा पूरी तरह से और या फिर उनको अपना जीवन समर्पित करना पड़ेगा शैतान के उस सिस्टम के प्रति। आज जिस तरह का जीवन हम लोग जी रहे हैं, एक कॉम्प्रोमाइज्ड लाइफ हम लोग जी रहे हैं कि हम हम पूरी तरह से संसार के अंदर लिप्त हैं और दूसरी तरफ हम दिखाते हैं कि हम बहुत ज्यादा आत्मिक हैं। आज से कई साल पहले, कई साल पहले जब मेरा विवाह भी नहीं हुआ था तो उस समय एक गैर मसीही लड़की ने एक सभा में मुझसे एक प्रश्न पूछा था और उसने मुझसे कहा था कि पाप जो है

14:53 गंदे काम जो हैं वो तो हर समाज के लोग करते हैं। लेकिन इल्जाम जो है वो हमेशा मसीही लोगों के ऊपर क्यों लगाया जाता है? मसीही लोगों को ही बड़ा भला बुरा क्यों कहा जाता है कि यह ऐसे गंदे काम करते। तो मैंने उस लड़की को यह जवाब दिया था। मैंने उसको कहा था कि मसीही लोग जो हैं वो पवित्रता की बहुत बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं। लेकिन वो फॉलो उनमें से एक को भी नहीं करना चाहते। और क्योंकि वो पवित्रता की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। दूसरे समाज के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन खुद उन बातों को फॉलो नहीं करते हैं। इसीलिए दूसरे समाज के लोग जो हैं मसीही लोगों के ऊपर दोष लगाते हैं कि

15:39 ये ऐसे गंदे गंदे काम करते हैं। आज हमारा जीवन जो है एक कॉम्प्रोमाइज्ड लाइफ हम लोग जी रहे हैं। समझौते वाला जीवन हम जी रहे हैं। जब संसार की जरूरत होती है तो हम वहां कूद जाते हैं और जब आत्मिकता की जरूरत होती है तो हम यहां पर कूद जाते हैं। जब आशीष चाहिए होती है तो प्रभु के पास और मजे उड़ाने होते हैं तो संसार के पास हम चले जाते हैं। एक कॉम्प्रोमाइज्ड लाइफ हम लोग जी रहे हैं। और यहां पर उसी के बारे में बताया हुआ है कि ये पशु की जो पूजा करने के बारे में बोला हुआ है कि हमारी व्यवस्था को फॉलो करोगे तो ये सारी सुख सुविधाएं तुमको मिलेंगी। वरना तुमको कुछ भी दुनिया में नहीं मिलेगा। यानी कि एक आत्मिक समर्पण करने के बारे में कहा जाएगा। प्रकाशित वाक्य में 666 जो है या

16:26 पशु की छाप जो है वो बैंकिंग सिस्टम होने से पहले शैतान की व्यवस्था को दिखाता है। आपकी आत्मा के युद्ध को दिखाता है। क्योंकि वहां पर लिखा है कि पहले जो पशु की पूजा करेंगे उन्हीं को वो छाप जो है वो लगाई जाएगी। वहां पे लिखा है तीसरी सदी के अंदर एक कलीसियाई अगवा हुआ था जिसको अर्ली चर्च फादर कहा जाता है। उसका नाम हिपोलिटस था। और हिपोलिटस ने तीसरी सदी के अंदर एक किताब लिखी थी बाइबल की भविष्यवाणियों के ऊपर जिसका नाम था द एंड ऑफ द वर्ल्ड। और उस किताब के अंदर उसने 666 के बारे में बताया था कि 666 आखिर क्या होगा? और आपको

17:11 जानकर के हैरानी होगी कि हिपोलिटस ने तीसरी सदी में बैंकिंग प्रणाली से 666 अंक को नहीं जोड़ा था। लेकिन उसने 666 अंक जो है पशु की छाप जो है उसको इंसान के आत्मिक जीवन से जोड़ा था। क्योंकि हिपोलिटस ने क्या लिखा था? रिपोलिटस कहता है अपनी किताब द एंड ऑफ द वर्ल्ड में वो कहता है फिर भी हम कहते हैं कि संभवत इस छाप का अभिलेख हमें यह शब्द दे। वो कहता है 666 की छाप जो होगी उसका मतलब क्या होगा? उसका मतलब होगा आई डिनाई यानी मैं इंकार करता हूं। और किस चीज का इंकार करता हूं? मैं स्वर्ग और पृथ्वी के सृष्टि करता का इंकार करता हूं। मैं बपतिस्मा का इंकार करता

17:58 हूं। मैं मेरी पूर्ववर्ती सेवा का इनकार करता हूं और खुद को तुझसे जोड़ता हूं और मैं तुझ में विश्वास करता हूं। यानी कि हिपोलिटस जो था उसने भी इस बात को बताया था कि ये पशु की छाप जो होगी यह एक बैंकिंग सिस्टम होने से पहले इंसान के आत्मा के साथ समझौता करेगी। और हर वो इंसान जो कहेगा कि हां मैं इनकार करता हूं परमेश्वर का मैं यीशु मसीह का इंकार करता हूं। मैं बाइबल के वचनों का इंकार करता हूं। मैं हर चीज का इंकार करता हूं। अपने बपतिस्मे का इंकार करता हूं। हमने बपतिस्मा यीशु के मृत्यु का बपतिस्मा लिया है। भाई जब आप यीशु के मृत्यु के बपतिस्मे

18:45 का इंकार कर देंगे तो यहां पे उसने कहा है कि 666 का मतलब है आई डिनाई यानी कि मैं इनकार करता हूं। यानी हिपोलिटस ने भी 666 अंक जो है उसको मसीहों के आत्मिक जीवन से संबंधित बताया था। और देखिए ये ये समर्पण जो है शैतान के सामने ये समर्पण जो इंसान कर रहा है या मसीही लोग जो कर रहे हैं ये समर्पण की शुरुआत आज के समय से ही हो चुकी है। मैंने कहा हम एक कॉम्प्रोमाइज्ड लाइफ जी रहे हैं। जब हम संसार के अंदर जो हमारा चाल चलन है हम संसार के अंदर जब भ्रष्टाचार करते हैं, रिश्वत लेते हैं तो हम अपने हाथ के ऊपर गलत चिन्ह जो है वो दे

19:30 रहे हैं। अपने हाथ को तैयार कर रहे हैं पशु की छाप के लिए। जब हम संसार के अंदर पाप के अंदर लिप्त हैं। हम परमेश्वर के वचनों को त्याग करके पाप के अंदर फंसे हुए हैं। तो हम अपनी सोच को अपनी विचारधारा को अपनी जो फ्री विल है उसको हम 666 की छाप लेने के लिए माथे पर छाप लेने के लिए हम तैयार कर रहे हैं। तो हमको इस बात को लेकर के डरने की जरूरत नहीं है कि कौन सी नई टेक्नोलॉजी दुनिया के अंदर आ रही है। अमेरिकी प्रचारक जो है अब कौन सी बात का हव्वा बना रहे हैं इस बात को लेकर के हमको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि बारकोड के जमाने में बहुत हल्ला मचाया गया उसके बाद आरएफआईडी चिप के जमाने में बहुत हल्ला

20:17 मचाया गया उसके बाद जो है वो डिजिटल करेंसी में बहुत हल्ला मचाया गया और अब एआई को लेकर के अमेरिकी प्रचारक बड़ा हल्ला मचा रहे हैं और अब जब आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस आ जाएगा तो और हल्ला मचाएंगे यह टेक्नोलॉजी हो सकता है कि हमको 666 के बैंकिंग सिस्टम की तरफ लेकर के जा रही हो। हो सकता है लेकिन यहां पर 666 जो है वो सिर्फ बैंकिंग सिस्टम से संबंधित नहीं है। वो आपकी आत्मा से भी संबंधित बताया गया है। तो हमको डरने की जरूरत नहीं है कि दुनिया में कौन सी माइक्रोचिप्स आ रही हैं। दुनिया में क्या-क्या हो रहा है। हमको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि हमारा जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित है

21:06 भी या नहीं है। क्योंकि प्रकाशित वाक्य 13 अध्याय उसके आठवें वचन के अंदर क्या लिखा हुआ है? एक बहुत ही सुंदर और गंभीर बात वहां पर बताई गई है। वहां पर लिखा है पृथ्वी के वे सब रहने वाले जिनके नाम उस मेमने के जीवन की पुस्तक में लिखे नहीं गए। उस पशु की पूजा करें। जिनके नाम मेमने के जीवन की पुस्तक में नहीं लिखे हुए हैं। केवल वो ही अपने जीवनों को तैयार करेंगे। अपने माथे को तैयार करेंगे। अपने दाहिने हाथ को तैयार करेंगे। सबसे पहले छाप लेने के लिए नहीं। लेकिन सबसे पहले उस पशु की पूजा करने के लिए वो अपने आप को तैयार

21:53 करेंगे। सिर्फ जिनके नाम मेमने के जीवन की पुस्तक में नहीं लिखे गए। आपका वर्तमान का जीवन जो है आप जितने पाप में गंदगी में घिनौने पापों के अंदर यदि अपना जीवन जी रहे हैं आप संसार के साथ समझौतेबाजी करते हैं। आप संसार के अंदर भी लिप्त हैं और आप दिखाते हैं कि आप परमेश्वर के पीछे पीछे चल रहे हैं। आपका वर्तमान का जीवन इस बात की गवाही देगा कि आपका नाम मेमने के जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ है या नहीं लिखा हुआ है। चाहे कोई भी पादरी, कोई भी प्रचारक आपको कितने भी कितने भी लॉलीपॉप्स दे दे, आपको कितने भी झूठे झांसे दे दे कि परमेश्वर तो बहुत प्रेम करने वाला है।

22:40 परमेश्वर के अनुग्रह को परमेश्वर के ग्रेस को आज के पादरियों, आज के प्रचारकों ने चीप ग्रेस बना दिया है। सस्ता अनुग्रह बना दिया है। परमेश्वर का अनुग्रह इतना सस्ता भी नहीं है। बाइबल में लिखा है कि जब धर्मी जन ही कठिनता से उद्धार पाएगा तो भक्तहीन और पापियों का क्या ठिकाना उनको तो कैसे उद्धार मिल सकता है। परमेश्वर का जो क्राइटेरिया है उद्धार देने का वो बहुत ज्यादा सख्त है। मैंने बीते दिनों भी आपको जो संदेश दिया था उसमें मैंने आपको एक बात बोली थी कि आप अमेरिका का वीजा लेकर के दिखा दें। आपको अमेरिका का वीजा मिलने में नाको चने चबाने पड़ जाएंगे और फिर भी नहीं

23:25 मिलेगा किनहीं परिस्थितियों में तो 90% तो वीजा मिलेगा ही नहीं अमेरिका का 10% लोगों को ही मिलेगा। तो जब अमेरिका का अमेरिका जो कि पापी देश है वहां पर पाप ही पाप फैला हुआ है। वहां के लोग कोई धार्मिक और धर्मी लोग नहीं है। अमेरिका का वीजा मिलना इतना मुश्किल है तो यहां पर तो स्वर्ग जाने की बात की जा रही है। क्या ऐसे ही पाप पापी दशा के अंदर कोई व्यक्ति स्वर्ग पर उठा लिया जाएगा या स्वर्ग चला जाएगा। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह बात जो है वो हजम नहीं हो सकती है। कोई भी पादरी कोई भी प्रचारक यदि आपको झूठे झांसे दे दे तो आप भले से उन झूठे झांसों के ऊपर विश्वास करें लेकिन आपका वर्तमान का जीवन जो है

24:10 वही इस बात की गवाही देगा कि आपका नाम मेमने के जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ है या नहीं लिखा हुआ है और यदि नहीं लिखा हुआ है तो आप अपने आप को पशु की जो मूरत है उसकी पूजा करने के लिए तैयार कर रहे हैं और उसके बाद आप उसकी छाप को अपने ऊपर लेने के लिए तैयार कर रहे हैं। उसके बाद आगे एक और बात मैं आपको अगर इसी विषय में बताऊं तो एक और प्रारंभिक कलीसियाई अगवा हुआ करता था। चर्च फादर हुआ करता था जिसका नाम था एफ्रेम द सीरियन। और एफ्रेम द सीरियन ने 666 के बारे में जो बात बताई थी उस बात को वैसे तो मैं कई बार आप लोगों के सामने रख

24:56 चुका हूं। लेकिन एफ्रेम द सीरियन ने जो बात बताई थी उसकी कड़ी को यदि हम जोड़ें तो आपको समझ में आ जाएगा कि एफ्रेम द सीरियन भी बैंकिंग प्रणाली से ज्यादा हमारे आत्मा के ऊपर हमारे आत्मिक जीवन पर या आत्मिक समर्पण जो है उसके ऊपर जोर दे रहा था और एफ्रेम द सीरियन ने अपने जमाने के अंदर बाइबल की भविष्यवाणियों के ऊपर जो किताब लिखी थी उसके अंदर उसने बताया था कि 666 जो होगा वो और कुछ नहीं लेकिन वो सरपेंटाइन साइन होगा। यानी कि वो सांप का निशान होगा। और क्यों? क्यों मैं बीते दिनों इस बात को सोच रहा था कि एफ्रेम द सीरियन ने सिर्फ सांप के साथ ही 666 का

25:43 लिंक क्यों बताया? 666 का लिंक जो था वो किसी दूसरे जानवर के साथ भी बता सकता था। लेकिन उसने क्यों कहा कि वो सांप का ही निशान होगा। और बहुत सोचने के बाद पवित्र आत्मा ने जो प्रकाशन मुझको दिया वो यह दिया कि बाइबल के आरंभ में ही एक पशु के बारे में बताया हुआ है। और जब बाइबल के आखिरी किताब के अंदर यूहन्ना पशु की छाप का जिक्र करता है और उस पशु की छाप को उस जानवर की छाप को एफ्रेम द सीरियन सांप की छाप बताता है। सरपेंटाइन साइन बताता है। तो पवित्र आत्मा के द्वारा मुझे यह प्रकाशन बीते दिनों दिया गया कि उत्पत्ति की पुस्तक में इस बात को तीसरे

26:29 अध्याय के पहले वचन के अंदर ही लिखा गया है कि परमेश्वर ने जितने भी बनलेले पशु बनाए थे उनमें से एक पशु जो था वो सबसे ज्यादा धूर्त था और उसका नाम सांप था। उसको सर्प कहा गया है। और वहां पर जो सर्प था उसने आदम और हवा को बहका दिया था और परमेश्वर से दूर ले गया था। उनका आत्मिक समर्पण जो परमेश्वर की तरफ था वो समर्पण जो है उसने खत्म करवा दिया था। और इसीलिए एफ्रेम द सीरियन ने प्रकाशित वाक्य के पशु की छाप का कनेक्शन उस पशु के साथ बिठाया जो बाइबल में सबसे पहले उत्पत्ति की किताब में ही बताया गया है। सांप के बारे में ही

27:15 बताया गया है। और साथ ही साथ बाइबल की जो पहली किताब है वो सांप के बारे में बताती है। बाइबल की अंतिम किताब प्रकाशित वाक्य जो है उसमें भी अदन की वाटिका के सांप का वर्णन आता है कि यह वही पुराना सांप है जो इब्लीस और शैतान कहलाता है और इसीलिए एफ्रेन द सीरियन ने कहा कि जिस तरह से झूठे बातें करके जो आदम और हवा का यानी इंसान का जो समर्पण परमेश्वर के लिए था उस समर्पण को ब्रेक करा करके उनको भरमा दिया गया था सांप के द्वारा वैसा ऐसा ही कुछ अंत के दिनों में कुछ नई आईडियोलॉजी जो है कोई नई विचारधारा जो है वो लेकर के आई जाएगी और उसके द्वारा लोगों को भरमा दिया

28:02 जाएगा और लोग सबसे पहले पशु की मूरत की पूजा करना शुरू कर देंगे और जब वो उसके भक्त बन जाएंगे उसके बाद उनके दाहिने हाथ पर या माथे पर एक छाप जो है वह करा दी जाएगी ऐसा हमको प्रकाशित वाक्य की भविष्यवाणियों के अंदर देखने को मिल जाता है। देखने को मिल जाता है। साथ ही साथ एक और प्रकाशन जो बीते दिनों प्रभु ने मुझको दिया वो मुझको यह बताया कि प्रकाशित वाक्य के अंदर एक नंबर एक अंक के बारे में बताया गया है कि जो पृथ्वी की जो जनसंख्या होगी उनको शैतान जो है वो नंबर देगा। अंक देगा। परमेश्वर जब इंसान को देखता है तो परमेश्वर उनको भीड़ के तौर पर

28:50 नहीं देखता है। परमेश्वर उनको जनसंख्या के तौर पर नहीं देखता है। आंकड़ों के तौर पर नहीं देखता है। लेकिन बाइबिल में लिखा है कि परमेश्वर हर एक इंसान का नाम लेता है। हर एक इंसान का नाम लेकर के बुलाता है। कहां पर लिखा है? यशाया उसका 43 के वन के अंदर लिखा हुआ है। परंतु अब हे याकूब तेरा सजने वाला यहोवा यूं कहता है मत डर क्योंकि मैंने तेरा छुटकारा किया है। मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है। तू मेरा ही है। परमेश्वर हर एक इंसान का नाम लेकर के उसको बुलाता है। नाम जो है वो हमारी डिग्निटी को दिखाता है। हमारी इज्जत को दिखाता है। नाम यदि कोई हमको नाम से पुकारता है यानी कि वो हमारे रिलेशनशिप को

29:36 दर्शाता है कि परमेश्वर का हमारे साथ कैसा रिलेशनशिप है। वो हमको अपनी संतानों के रूप में देखता है। अपने बच्चों के रूप में देखता है। इसलिए वो हमको नाम लेकर के बुलाता है। नाम लेकर के फटकारता है। वो हमको नाम लेकर के हमारी गलतियों को सुधारता है। हमको प्रेम करता है। यीशु मसीह ने कहा मेरी भेड़े मेरा शब्द सुनती हैं और मैं उनको नाम लेकर के बुलाता हूं। एक-एक बेहड़ का नाम मुझे पता है। तो ये परमेश्वर का असीम प्रेम है कि परमेश्वर ना केवल हमसे प्रेम करता है लेकिन परमेश्वर हमको सम्मान भी देता है। परमेश्वर हमको जानवरों की तरह काउंट नहीं करता है। परमेश्वर के सामने हम कोई बड़ी भीड़ नहीं है। हम कोई भेड़ बकरियों के समान परमेश्वर के सामने नहीं है। लेकिन परमेश्वर हम में

30:24 से हर एक का नाम जानता है। हमारा नाम भी उसके द्वारा रखा गया है। चाहे हमारा कोई सा भी नाम हो वो नाम परमेश्वर के द्वारा ही हमको प्रदान किया गया है। लेकिन प्रकाशित वाक्य में लिखा है कि शैतान जो है वो लोगों को नाम से नहीं लेकिन उनके नंबर से पहचानता है। वो चाहता है कि हर एक इंसान को नंबर दिया जाए। और क्यों दिया जाए? क्योंकि प्राचीन संसार में रोमन संसार जो था उसमें भी प्राचीन संसार के अंदर जो गुलाम हुआ करते थे उन गुलामों का जो नाम हुआ करता था उनसे उनकी पहचान उनका नाम छीन लिया जाता था और गुलामों को एक नंबर दिया जाता था और जब एक नंबर किसी गुलाम को मिल जाया करता था तो वो वो गुलाम

31:12 जो होता था वो अब अपने मालिक की पर्सनल प्रॉपर्टी हो जाया करता था उसकी निजी संपत्ति बन जाती आया करता था। यानी कि अब इस गुलाम के पास जिसको एक नंबर मिला है। इसके पास अपने कोई कोई अधिकार नहीं होते थे। इसकी अपनी कोई इच्छा नहीं होती थी। इसकी कोई फ्री विल नहीं होती थी और इसका कोई नाम नहीं होता था। उसका वजूद जो है वो मिट जाया करता था। वो सिर्फ अपने स्वामी की अपने मालिक की पर्सनल प्रॉपर्टी बन जाता था। जैसे कि कोई वस्तु हो। और जब वो मर जाता था उसका अस्तित्व खत्म हो जाया करता था। शैतान जो है वो इसी तरह से हर इंसान के साथ बर्ताव करने जा रहा है और वो यही चाहता है। जैसे आज आधुनिक समय के अंदर

31:57 जो जेल के अंदर जो कैदी होते हैं उनका नाम हटा के उनको नंबर दे दिया जाता है कि कैदी नंबर 420 कैदी कैदी नंबर 450 ऐसे नंबर उनको दे दिए जाते हैं। इसका मतलब यह होता है कि अब इनकी खुद की स्वतंत्रता जो है वो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इनके पास कोई अधिकार नहीं है। इनकी कोई इच्छा नहीं है क्योंकि ये जेल के अंदर नंबर लेकर के अब यहां पर सजा भुगत रहे हैं। ऐसा ही एक व्यवस्था जो है वो शैतान लेकर के आ रहा है अंत के दिनों के लिए। जिसको बाइबल के अंदर पशु की छाप कहा गया है। पशु की मूरत की पूजा करना कहा

32:43 गया है। शैतान का अंतिम उद्देश्य जो है वो इंसान को अपना आत्मिक कैदी जो है वो बनाना है। वो इंसान को ब्लैकमेल करेगा कि यदि तुम हमारी व्यवस्था को नहीं मानोगे तो तुम्हारे बच्चों को खाना नहीं मिलेगा। तुमको खाना नहीं मिलेगा। तुम्हारी सारी सुख सुविधाएं, नौकरी, धंधे सब कुछ खत्म हो जाएंगे। हर एक इंसान को वह मजबूर करेगा कि उस पशु की मूरत की पूजा करें और जब एक बार कोई आत्मिक समर्पण कर देगा तो उसके बाद वो उसके दाहिने हाथ या माथे पर एक छाप करा देगा ताकि वो इंसान का वजूद जो है वह खत्म हो जाए और वह शैतान की

33:28 पर्सनल प्रॉपर्टी जो है वो बन जाने पाए। तो हम सिर्फ इस इन्हीं चीजों के अंदर अटक करके रह जाते हैं कि हम सोचते हैं कि 666 की जो छाप है, पशु की जो छाप है उससे ना तो कोई खरीद सकेगा, ना कोई बेच सकेगा। हम बैंकिंग सिस्टम के अंदर ही अटक करके रह जाते हैं। लेकिन प्रकाशित वाक्य में यूहन्ना ने पशु की छाप का सीधा संबंध जो है वो हमारे आत्मिक जीवन से भी बताया है। आर्थिक जीवन से वो संबंध बाद में बनता है लेकिन पहले आत्मिक जीवन से बनाया। तो कॉमन सेंस की बात यह है कि परमेश्वर क्यों बैंकिंग सिस्टम के ट्रांजैक्शन करने के जो साधन होंगे जो टेक्नोलॉजी होगी उसका उपयोग

34:14 करने से क्यों किसी व्यक्ति को नरक के अंदर आग की झील के अंदर डलवा देगा। यीशु मसीह डलवा देगा। कॉमन सेंस की बात है। आज भी तो हम क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। हम डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। हम यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल कर रहे हैं। तो परमेश्वर को उनसे तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। तो फिर परमेश्वर को आगे आने वाली टेक्नोलॉजी से इतनी प्रॉब्लम क्यों हो जाएगी? एक और उदाहरण मैं आपको देता हूं। बाइबल में लिखा हुआ है कि बेबिलोन का जो टावर बनाया जा रहा था उत्पत्ति की पुस्तक के 11व अध्याय में वो टावर जो था इतना ऊंचा इतना ऊंचा इतना ऊंचा बना लिया गया था कि स्वर्ग तक पहुंचने वाला था जो कि हो नहीं सकता है स्वर्ग तक वो पहुंच भी नहीं सकता था तो ऐसा माना जाता रहा है कि परमेश्वर को ऊंची इमारतें जो हैं उनसे

35:02 बहुत ज्यादा तकलीफ है। परमेश्वर ऊंची इमारतों को पसंद नहीं करता है। यदि यही बात है तो दुबई के अंदर जो बुर्ज खलीफा बना हुआ है परमेश्वर को उससे तकलीफ क्यों नहीं है? वो तो बादलों के ऊपर तक पहुंच जाता है। तो परमेश्वर को बुर्ज खलीफा से तकलीफ क्यों नहीं है? और परमेश्वर को बेबिलोन का जो टावर बनाया जा रहा था उससे परमेश्वर को क्यों तकलीफ हुई? क्योंकि उसके पीछे का जो इंटेंशन था वो अलग था और बुर्ज खलीफा के पीछे जो इंटेंशन है वो अलग है। बुर्ज खलीफा केवल एक इमारत है। लेकिन बेबिलोन का टावर जो बनाया जा रहा था [गला साफ़ करने की आवाज़] उस टावर के पीछे परमेश्वर को चुनौती देने का साहस उन लोगों ने किया था। इसलिए

35:49 परमेश्वर ने उस प्रयास को असफल किया था। तो सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपयोग करने से यीशु मसीह किसी को आग की झील में डाल देगा। यह बात जो है वो कुछ हजम नहीं होती है। वरना आज जो टेक्नोलॉजी हम इस्तेमाल कर रहे हैं इसकी वजह से भी यीशु मसीह को लोगों को आग की झील में डाल देना चाहिए। और देखिए 666 का युग जब आएगा तो प्रकाशित वाक्य 13व वे अध्याय में लिखा है कि उस समय लोगों के पास तीन ऑप्शन अवेलेबल रहेंगे ट्रांजैक्शन करने के, लेनदेन करने के। मैं आपको वो बता देता हूं। 2015 में पवित्र आत्मा के द्वारा मुझको यह प्रकाशन दिया गया था। जब मैं 666 की किताब जो मैंने लिखी है उसको मैं उस समय लिख रहा था 2015 में उस समय परमेश्वर ने मुझको पवित्र आत्मा के द्वारा ये प्रकाशन दिया था। प्रकाशित वाक्य 13 अध्याय

36:37 उसके 17व वे वचन के अंदर अंत के दिनों में ट्रांजैक्शन करने के तीन साधन जो है वो बताए गए हैं। यहां पर लिखा है उसको छोड़ जिस पर छाप पहला साधन है छाप। उस पशु का नाम दूसरा साधन है नाम। या उसके नाम का अंक हो। यानी यहां पर तीन साधन अंत के दिनों में बताए गए हैं। और जो उस पशु की मूरत की पूजा करेंगे वो उसकी छाप को अपने माथे या अपने दाहिने हाथ के ऊपर लेंगे। ये बात बताई गई है। यानी कि पहला साधन जो होगा वो तो छाप होगा। दूसरा साधन उसका नाम। उसका नाम जो है वो कोई ऐप हो सकती है। ऐप का नाम होता है तो ऐसे ही कोई ट्रांजैक्शन करने वाली ऐप हो सकती है जो

37:22 नई ऐप दुनिया के अंदर इंट्रोड्यूस हो यूपीआई की तरह और यहां पे लिखा है उसके नाम का अंक हो यानी कि जिस तरह से हम क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड में अंकों के द्वारा लेनदेन करते हैं हो सकता है उसके बारे में यहां पर यह बात जो है वो बताई गई हो। तो सिर्फ यह कह देना कि परमेश्वर जो है वो ट्रांजैक्शन करने के जो साधन है जो तकनीक है उसके वजह से लोगों को आग की झील में डलवा देगा। यह बात जो है वो कहीं से भी हजम नहीं होती है। लेकिन प्रकाशित वाक्य में इस बात को साफ तौर से बताया हुआ है कि जितने उस पशु की मूरत की पूजा करेंगे केवल उनको ही छाप जो है उस सिस्टम के अंदर लगाई

38:07 जाएगी। और क्योंकि वह उस सिस्टम को अपना लेंगे। वह पूरी तरह से परमेश्वर का और यीशु मसीह का इंकार कर देंगे। वो अपनी आत्मा शैतान के हाथ में सौंप देंगे। वो उसके गुलाम बन जाएंगे। उसकी निजी संपत्ति बन जाएंगे। अपनी फ्री विल खत्म कर देंगे। इसीलिए उनको आग की झील में डाला जाएगा। कुछ वचन मैं आपके सामने पढ़ रहा हूं। वहां पर बाइबल खुद इस बात को की गवाही देती है कि यह छाप जो है वो एक आत्मिक समर्पण है। प्रकाशित वाक्य उसका 13 अध्याय उसके 15व वचन के अंदर लिखा है और जितने लोग उस पशु के मूरत की पूजा ना करें उन्हें मरवा डाले। ये नहीं लिखा है यहां पर कि जितने लोग उस पशु के छाप को अपने ऊपर ना ले उनको मरवा डाले।

38:54 यह नहीं लिखा है यहां पर। लेकिन यहां पर लिखा है जितने लोग उस पशु की मूरत की पूजा नहीं करेंगे वह उनको मरवा डालेगा। यानी आत्मिक समर्पण पहले आ रहा है बैंकिंग सिस्टम से पहले। उसके बाद एक और मुख्य मुद्दा जो यहां पर बताया हुआ है कि परमेश्वर का क्रोध किन लोगों के ऊपर आ रहा है? कुछ वचन मैं आपके सामने पढ़ रहा हूं। वहां पर जितने भी लोग इस छाप को लेंगे उनकी आत्मा की मृत्यु के बारे में आगे प्रकाशित वाक्य में बताया हुआ है। क्या लिखा हुआ है? प्रकाशित वाक्य उसका 14 अध्याय नौ और 10 में लिखा है जो कोई उस पशु और उसकी मूरत की पूजा करे। पशु और उसकी मूरत की पूजा करें और अपने माथे या

39:39 हाथ पर उसकी छाप ले तो वह परमेश्वर के प्रकोप की निरी मदिरा पिएगा और पवित्र स्वर्ग दूतों के सामने और मेमने के सामने आग और गंधक की पीड़ा में पड़ेगा। यानी कि जब कोई आत्मिक समर्पण करेगा उसके बाद ही उसको आग की झील के अंदर डाला जाएगा। आगे प्रकाशित वाक्य 14 11 में क्या लिखा है और जो उस पशु और उसकी मूरत की पूजा करते हैं पहली बात यहां पर यही बताई गई है। दूसरी बात बताई गई है और उसके नाम की छाप लेते हैं उनको दिन रात चैन नहीं मिलेगा। यानी कि जो कोई आत्मिक समर्पण कर देगा उनको दिन रात चैन नहीं मिलेगा। यहां पर जो कोई उस पशु की मूरत की पूजा करेगा वो परमेश्वर के

40:25 खिलाफ विद्रोह कर देगा। अपनी आत्मा जो है वो शैतान को सौंप देगा और इसीलिए उनके साथ यह सब कुछ किया जाएगा। यह दंड जो है वो उनको दिया जाएगा। तो आज समय आ गया है कि हम इस बात को सोचे कि कहीं आज की तारीख में हम अपने फिजिकल कंफर्ट की वजह से अपनी स्पिरिचुअल लाइफ में परमेश्वर के खिलाफ विद्रोह तो नहीं कर रहे। क्योंकि हम अपने आप को मेंटली कहीं पशु की मूरत की पूजा करने के लिए तैयार तो नहीं कर रहे हैं। यहां पर 666 जो है उसके आत्मिक पहलू के बारे में बताया गया है। आज समय आ गया है कि हम अपने जीवन को तोले टटोले कि कहीं हम अपने आप को तैयार तो नहीं कर रहे हैं 666

41:11 की छाप लेने के लिए। क्योंकि हमारे वर्तमान के जीवन जो है उसमें सांसारिकता ठूस ठूस करके हमने भर ली है। यीशु मसीह वैसा नहीं है जैसा कि आपको आज दिखाया जाता है। यीशु मसीह एक कॉरपोरेट ऑफिस का कॉर्पोरेट कंपनी का सीईओ नहीं है। लेकिन यीशु मसीह आज भी परमेश्वर का मेमना है। उसके घाव से आज भी खून निकलता है। क्योंकि लिखा है प्रकाशित वाक्य में कि मैंने वध किया हुआ मेमना स्वर्ग में खड़ा हुआ देखा। तो यीशु मसीह कोई कॉरपोरेट ऑफिसर नहीं है। कॉरपोरेट कंपनी का मालिक नहीं है कि सूट बूट पहन करके यीशु मसीह घूम रहा है। बहुत अमीर है। वो सोने की जो चेन हैं अपने गले

41:57 में डाल के घूम रहा है। यीशु मसीह आज भी नम्रता और दीनता से भरा हुआ है। यीशु मसीह जो है वो आज भी वध किया हुआ मेमना है। यीशु मसीह कभी बदलता नहीं है। यीशु मसीह जो 2000 साल पहले था वैसा ही यीशु मसीह आज भी है। तो जो सुसमाचार आपको सुनाया जा रहा है उस ग्रेस को चीप ग्रेस बनाने की कोशिश ना करें। उसको बहुत ज्यादा सस्ता अनुग्रह बनाने की कोशिश ना करें। अपने जीवन को तोलेंचारे प्रतिदिन अपने जीवन को तैयार करें। क्योंकि हम बहुत तेज कदमों के साथ अंत की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। यीशु मसीह का दूसरा आगमन बस होने ही जा रहा है। बस हमको अपने धीरज को थाम करके

42:42 बैठना है। हमको तैयारी करनी है। क्योंकि तैयारी का समय आ पहुंचा है। अपने आप को सबसे पहले आत्मिक तौर से तैयार करें। क्योंकि जब आप अपने आप को आत्मिक तौर से तैयार कर लेंगे तभी जाकर के आप अपने आप को अंत के दिनों का सामना करने के लिए शारीरिक तौर पर तैयार कर पाएंगे। कई सारे लोग कहते हैं इस संदेश को सुनने के बाद भी कई सारे लोग कहेंगे कि हम तो रैप्चर में चले जाएंगे तो फिर हमको 666 के बारे में जानने और समझने की क्या जरूरत है? रैप्चर कब होगा यह हमको नहीं पता है। रैप्चर जो है वह हमारे उद्धार से संबंधित नहीं है। रैप्चर का संबंध हमारे सेल्वेशन से नहीं है। हम 666 का युग आने से पहले उठाए जाए

43:30 या बीच में उठाए जाए या 666 का युग क्लेश काल खत्म होने के बाद उठाए जाए। इसके ऊपर बहस करने का कोई मतलब नहीं है। क्यों? क्योंकि रैप्चर का संबंध हमारे उद्धार से नहीं है। हमारा उद्धार तो यीशु मसीह के बलिदान के द्वारा हुआ है। तो रैप्चर का संबंध हमारे उद्धार से नहीं है। हमको हम अनंत जीवन के वैसे ही वारिस हो रखे हैं जब हमने यीशु मसीह को ग्रहण कर रखा है। तो यीशु मसीह चाहे कलेश काल के आरंभ में आए, बीच में आए या अंत में आए, हमको अनंत जीवन तो मिलना ही है। इस बात की गारंटी बाइबल हमको प्रदान करती है। तो रैप्चर कब होगा? इस बात को लेकर के भी बहस करने की जरूरत नहीं है। जरूरत है कि हम अपने आत्मिक जीवन को तैयार करें। इस बात को सुनिश्चित कर ले

44:17 कि हमारा नाम मेमने के जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ भी है या नहीं लिखा हुआ है। क्योंकि समय बहुत तेजी के साथ हमारे हाथ से निकलता चला जा रहा है।

Share

More video summaries