Full transcript of “Creatine #dharmendrasir #gyrussulcus #creatine #gym #science #education #supplements”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:00 नमस्ते। वे प्रोटीन वाला जो वीडियो था उसके नीचे कमेंट्स में एक ही तरह के कमेंट्स की लाइन लगा दी आप लोगों ने। और कमेंट्स जो आ रहे हैं उनमें 90% कमेंट्स में एक ही बात हो रही है। कुछ क्वेश्चंस ऐसे पूछ रहे हैं सर वे प्रोटीन की तरह ही क्रिएटिन समझा दो। कुछ बोल रहे हैं क्रिएटिन जो है ये खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए? कैसे काम करता है? प्रोटीन के साथ लेना चाहिए या नहीं? सर क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट क्या होता है? क्रिएटिन लड़कियां खा सकती हैं क्या? ठीक है? इट वाज़ अ वंडरफुल सेशन। प्लीज मेक अ वीडियो ऑन क्रिएटिन। मतलब क्रिएटिन क्रिएटिन क्रिएटिन तो मेरे को भी क्रिएटिन पढ़ना पड़ गया। अब इसमें ज्यादातर लोगों ने पूछा क्रिएटिन खाना जरूरी है क्या? क्रिएटिन खाए बिना बॉडी बन सकती है क्या? देखो भैया खाना है या नहीं खाना? वो आपका डिसीजन है। क्रिएटिन क्या चीज है? क्रिएटिन बॉडी में
0:46 जाके क्या करेगा? ये बिल्कुल आसान भाषा में समझाना मेरा काम है। पढ़ाना मेरा काम है। वो मैं यहां कर देता हूं। उसके बाद खाना है या नहीं खाना? वो आप डिसाइड करेंगे। तो सबसे पहले अपन क्रिएटिन को समझने के लिए पहले यह समझते हैं कि मैं आपको यह बोलूं कि भाई एक लड़का जिम में गया हुआ है और वो जो है बेंच प्रेस कर रहा है या एक लड़की है जो जिम के अंदर यह जो है यह जंप कर रही है इस बोर्ड पे और फिर ब्लॉक से वापस जंप फिर जंप फिर नीचे जंप। अब हो क्या रहा है? यह एक्सरसाइज चल रही है। इसके दूसरी साइड एक एक्सरसाइज चल रही है। जैसे कोई आदमी मैराथन रनिंग कर रहा है। अब आपको पता होगा मैराथन रनर जो हैं वो 30-30 कि.मी. दौड़ लेते हैं। तो इस केस में आपको यह पता होना चाहिए कि दोनों ही
1:31 एक्सरसाइज मसल्स की है। बट एक एक्सरसाइज ऐसी है जिसमें आपको एकदम से एनर्जी चाहिए। चाहे आप पांच ही मिनट के लिए कर रहे हैं लेकिन अगर वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं तो आप ताकत सारी उन पांच सेट में झोंक रहे हैं। उन आधे घंटे 40 मिनट में आपने सारी ताकत लगा दी। मैराथन रनिंग जो चल रही है उसमें भी ताकत लग रही है। बट वो खिलाड़ी अपनी ताकत को धीरे-धीरे धीरे-धीरे 2 घंटे 3 घंटे 10 घंटे में खर्च कर रहा है। तो ये जो दो अलग-अलग टाइप की एक्सरसाइज होती हैं इनके अंदर हमारी मसल के दो अलग-अलग टाइप के फाइबर काम में आते हैं। अब ये जो फाइबर हमारी मसल के काम में आते हैं इनको दो कैटेगरी में बांटा है। तो देखो हमारी जो मसल होती है ना मसल्स बॉडी की कोई भी मसल है उस मसल को जब
2:16 आप देखोगे जैसे मान लो यह मसल है जो बच्चे जिम जाते हैं उनको तो ये बातें 100% पता है जैसे ये मसल है तो मसल के सबसे पहले तो मसल को जब थोड़ा ज़ूम करते हैं तो पता लगता है मसल बाहर से देखने में तो ऐसी लग रही है लेकिन जब इसके अंदर देखते हैं ना तो मसल के अंदर ऐसे ऐसे स्ट्रक्चर्स हैं। मतलब जैसे रस्सा होता है ना रस्से के अंदर छोटे-छोटे रस्से होते हैं। ऐसे मसल के अंदर ऐसे छोटे-छोटे छोटे-छोटे सेगमेंट्स हैं। ऐसे जैसे मान लो ये उंगलियां जो है ना मेरी ये ये वो सेगमेंट है और ये पूरी की पूरी मसल है ऐसे। है ना? तो अब ये मसल है। दिस इज़ मसल। और यह जो मसल के अंदर है यह वाली
3:03 स्ट्रक्चर्स इनको बोल देते हैं फेसिकल्स। फेसिकल्स। फिर किसी ने फेसिकल्स को भी ज़ूम किया। तो फेसिकल्स को ज़ूम किया तो पता लगा फेसिकल्स के अंदर भी। अब जैसे ये फेसिकल है एक। अब इसको ज़ूम करके देख रहे हैं माइक्रोस्कोप के नीचे। तो पता लगा मसल बनी है बहुत सारे कॉमोनेंट्स से जिनका नाम है फेसिकल्स। और फेसिकल्स जो है ना इनके अंदर फिर कॉमोनेंट्स हैं। ऐसे। ऐसे इनको बोल देते हैं मसल फाइबर्स। मसल फाइबर्स को कहते हैं पेशीय तंतु।
3:49 अब इन मसल फाइबर्स को अगर ज़ूम करोगे कि भाई मैं तो इनको भी ज़ूम करूंगा तो पता लगता है कि मसल फाइबर जो होता है इसके अंदर होते हैं प्रोटंस। ऐसे और दो टाइप के प्रोटीन होते हैं एक्टिन और मायोसिन। जो लोग प्रिपरेशन कर रहे हैं कोई भी एग्जाम की उनको पता होगा कि कई बार क्वेश्चन आता है कि मायोलॉजी क्या है? तो मायोलॉजी मेडिकल साइंस की ब्रांच है जिसमें मसल्स की स्टडी करते हैं। स्टडी ऑफ मसल्स मायोलॉजी में होता है। ठीक है? एक और क्वेश्चन भी आ जाता है। एक बार आया था टीचर के एग्जाम में आ गया था शायद। सारकोलॉजी क्या होता है? तो सारकोलॉजी भी
4:34 स्टडी ऑफ मसल्स होता है। अब दिमाग में ये आ रहा होगा कि सर चलो मायोलॉजी तो इसलिए नाम पड़ गया कि इसमें मायोसिन नाम के प्रोटंस हैं। तो सारकोलॉजी कहां से आ गया? तो सारकोलॉजी इसलिए आया कि मसल फाइबर जो होता है इसके अंदर ये जो यूनिट निकाली है, इस यूनिट को कह देते हैं सार्कोियर। ऐसे। तो मसल्स जो हैं वह बनी है फेसिकल्स से मिलकर। फेसिकल्स बने हैं। मसल फाइबर से मिलकर। मसल फाइबर जो है वो सारकोमियर से मिलकर बना है। और सारकोमियर के अंदर जब मैं जाऊंगा तो एक्टिन और मायोसिन नाम की प्रोटंस हैं। यानी मसल अल्टीमेटली बनी है प्रोटीन से। दो प्रोटीन एक्टिन और मायोसिन। अब ध्यान से सुनना। होता क्या है? अब जैसे मैंने मसल फाइबर की बात करी
5:19 तो आपको एक चीज यहां पर पता होनी ही चाहिए। वो क्या चीज है? पहले मैं इसको थोड़ा साइड कर देता हूं क्योंकि ये अपने अभी काम आएगा। ये इसको अपन यहां कर देते हैं पूरी बात को जो हमने समझी है। अब देखो मैंने यहां तक ये समझा दिया कि मसल में होते हैं मसल फाइबर्स। अब जो लोग जिम जाते हैं उनको तो ये 100% चीजें पता होंगी। ऐसा हो नहीं सकता कि कोई जिम में ट्रेनर हो या जिम का कोई एथलीट हो और उसको ये बातें नहीं पता हो। अब ध्यान से सुनना। मसल फाइबर दो टाइप के होते हैं बॉडी में। एक होते हैं फ्लो ट्विच
6:05 मसल फाइबर्स। दूसरे होते हैं पास्ट ट्विच मसल फाइबर्स। अब जो जिम के ट्रेनर्स होते हैं ना उनकी यही खासियत होती है। जिम के ट्रेनर्स को किसी को भी पूछोगे ना स्लो ट्विच क्या होता है? फास्ट ट्विच क्या होता है? सारकोलेमा क्या होता है? सारकोमियर क्या होता है? एक्टिन प्रोटीन, मायोसिन प्रोटीन। ठीक है? या उनसे जाके पूछोगे फेसिकल्स क्या होते हैं? एपिमाइसियम क्या होती है? पेरिमाइसियम क्या होती है? जिम के ट्रेनर्स आपको यूं बता देंगे। मतलब मेरे से भी ज्यादा नॉलेज होगा उनका। इसीलिए तो जिम में ट्रेनर है वो। ठीक है? लेकिन आम आदमी जो है ना उसको समझने के लिए इतना ही बहुत है कि मसल्स मसल्स के अंदर ये फाइबर्स हैं। फाइबर दो टाइप के हैं। एक शॉर्ट ट्विच और एक एक स्लो ट्विच और एक फास्ट ट्विच। अब जो स्लो ट्विच वाला फाइबर
6:51 है उसमें और फास्ट ट्विच वाले फाइबर में क्या फर्क है? तो ध्यान से सुनना। जब आपकी मसल को लंबे टाइम तक लॉन्ग टाइम तक कंसिस्टेंसी के साथ लगातार काम करना है तो उस टाइम स्लो ट्विच वाले फाइबर काम करेंगे। तो मतलब जब आदमी मैराथन रनिंग करता है या एक किसान जब खेत में सुबह लगता है गेहूं काटने को और रात तक गेहूं काटता है 10 घंटे 12 घंटे तक तो उसकी मसल्स में कौन से फाइबर स्लो ट्विच फाइबर काम कर रहे हैं। जिम में एक लड़का ऐसे मशीन जो होती है वह उस पे उसने वेट ले रखा है। अब वेट अपने कंधे पर है। दो क्विंटल एक क्विंटल वेट ले रखा है और ऐसे वो स्क्वाट मार रहा है ऐसे। तो उसके भी
7:36 थाइस के मसल्स काम आ रहे हैं। एक किसान घुटनों पे बैठ के आपने देखा होगा बैठ के स्क्वाट की पोजीशन में बैठ के और गेहूं काट रहा है। सुबह शुरू हुआ रात तक काट रहा है और ऐसे चल भी रहा है वो ऐसे फ्रॉग की तरह से ऐसेसे। तो यह जो चीजें हो रही हैं, क्रैब वॉक हो रही है, तो यह सारी चीजें जो है, यह कंटिन्यू हो रही हैं। दूसरी तरफ एकदम से हो रही है। तो जहां एक्सरसाइज एकदम से हो रही है, खूब सारी एक्सरसाइज हो रही है। ठीक है? यानी शॉर्ट ड्यूरेशन की एक्सरसाइज है। ठीक है? एनर्जी एकदम से डालनी है। मतलब कंसिस्टेंसी नहीं है बट एक्सप्लोसिव एक्सरसाइज है। एक्सप्लोसिव का मतलब एकदम से आपको एनर्जी डालनी है। ठीक है? इसका एग्जांपल मैं दे सकता हूं। जिम की जितनी भी एक्सरसाइज होती है वो सारी की सारी बॉडी बिल्डिंग की जितनी एक्सरसाइज होती है वो सारी की सारी तो उसमें फास्ट ट्विच जो
8:23 है वो काम करता है। तो यहां तक हमें ये पता लगा कि स्लो ट्विच क्या होता है और फास्ट ट्विच क्या होता है। अब सबसे इंपॉर्टेंट चीज आती है कि स्लो ट्विच फास्ट ट्विच हमने समझ लिया। अब यह याद रखना कि जब कोई मसल फाइबर स्लो ट्विच में जाता है तो उस टाइम उस मसल फाइबर में कंटीन्यूसली एनर्जी बनती रहती है। ये कैसे बनती रहती है कि आदमी की मसल्स को ऑक्सीजन मिलता है। मसल्स भी सेल है। ऑक्सीजन माइटोकांड्रिया में जाता है और माइटोकांड्रिया कंटीन्यूअसली एटीपी बनाता रहता है। यानी स्लो ट्विच एक्सरसाइज फौजी जो होते हैं उनमें स्लो ट्विच एक्सरसाइज होती है। ठीक है? जो जिम वाले होते हैं उनमें फास्ट स्विच एक्सरसाइज होती है। तो फौजी आदमी आप कभी भी देखना आपको ऊपर से नीचे तक ऐसे एकदम ऐसे मिलेगा जिसको बोलते
9:10 हैं स्टील बॉडी। सच में स्टील बॉडी होती है फौजियों की। रीज़ वो ऊपर से नीचे तक एक जैसे मिलेंगे आपको। जिम वाले जो है वो ऐसे हो सकता है ऐसे एकदम से मसल वसल तगड़े बना रखे हो। कई तो ऐसे मिलेंगे आपको देख के कि हां ऊपर से खली अंदर से खलबली। ठीक है? रीज़ यहां पर क्या होता है? जब जिम की एक्सरसाइज कर रहा है कोई एथलीट या कोई खिलाड़ी तो उस टाइम क्या होगा कि उसकी बॉडी में एक्सप्लोसिव टाइप की एक्सरसाइज हो रही है। फास्ट स्विच हो रहा है तो उसकी मसल्स में उस टाइम प्रॉपर ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और जब ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और फिर भी एनर्जी बनानी है तो उसको बोलते हैं एनरोबिक पाथवे। एनरोबिक पाथवे का मतलब यह समझिए कि मसल्स ऑलरेडी पड़े हुए एटीपी को तोड़-तोड़ के एनर्जी बनाएगा। ठीक है? मसल्स के पास उस टाइम नई एनर्जी नहीं
9:55 बनेगी एकदम से। तो ऐसी कंडीशन वाली एक्सरसाइज होती है उसको कहते हैं फास्ट स्विच एक्सरसाइज। तो अब ध्यान से सुनना जो क्रिएटिन है वो क्या करता है? भाई क्वेश्चन तो यही आएगा ना कि क्रिएटिन क्या करता है? तो अब एक और चीज यहां पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि हमारी जो बॉडी है ना जैसे मैं मार्केट में जाऊं कुछ भी खरीदने के लिए तो मेरे पास कोई ना कोई करेंसी होनी जरूरी है कि भ डॉलर हो या रुपया हो या कोई और करेंसी मैं लेके घूम रहा हूं। है ना? कुछ ना कुछ मेरे पास होना जरूरी है। तो जैसे मार्केट में करेंसी इस चीज में नापी जाती है। रुपए में, टक्का में, किसी ऐसी चीज में ऐसे ही एनर्जी जो है हमारी मसल्स में, हमारी सेल्स में उस एनर्जी को नापते हैं एटीपी में। आपने सुना होगा कैलोरी कितने कैलोरी ऊर्जा मिलती है
10:42 वह ऊष्मा की बात होती है। यहां पर मसल के मसल्स के अंदर सेल के लेवल पर चला गया तो मैं ये कहूंगा कि एटीपी जो होती है उसमें एनर्जी मिलती है। तो ध्यान से सुनना हमारी मसल्स के पास ये हमारी मसल्स हैं। हमारी मसल्स के पास ऐसे भर-भर के रखी होती है एटीपी। तो लेमनैन लैंग्वेज में अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं यह कहूंगा एटीपी जो है वह हमारी मसल्स की बैटरी को चार्ज करने वाली यूनिट है। तो मतलब किसी के अंदर एटीपी भरे हुए हैं एकदम तो इसका मतलब वो आदमी जो है वो एकदम एनर्जी में है। तो ये मसल थी इस मसल्स की सेल में एटीपी भरे हुए थे पूरा। ये डॉट डॉट जो है सारे एटीपी हैं। अब हुआ क्या? इस आदमी ने एक्सरसाइज करी। अब खूब
11:29 सारी एक्सरसाइज जब इस आदमी ने कर ली तो उसके बाद इसकी मसल सेल को जब चेक करोगे तो पता लगेगा एटीपी इतने ही बच गए बस यहां पे मैं लिख देता हूं वर्कआउट किया है तो वर्कआउट से पहले एटीपी फुल थे वर्कआउट के बाद एटीपी कम हो गए ठीक है इतने रह गए एटीपी कम हो रहे हैं तो इसका मतलब मैं ये कह सकता हूं कि जब आदमी वर्कआउट करता है तो एटीपी खर्च होते हैं कि ठीक है साहब अब ध्यान से सुनो। मैंने यह भी बताया कि एटीपी बनते कहां पे हैं? तो एटीपी जो है यह माइटोकांड्रिया बनाता है। और माइटोकांड्रिया कब बनाता है? माइटोकांड्रिया तब बनाता है जब माइटोकांड्रिया के पास पहुंचती है ऑक्सीजन। और होता क्या है फ्रेंड्स? कि जब
12:16 आप फास्ट ट्विच एक्सरसाइज करते हैं मतलब जब आप एकदम से सारा जोर लगा के एक्सरसाइज कर देते हैं एक घंटे में 10 घंटे वाली एक्सरसाइज कर देते हैं तो उस टाइम आपकी जो मसल सेल्स हैं उनमें एटीपी जो होता है उसकी आ जाती है कमी। अब जैसे ही एटीपी की कमी आ गई तो आदमी को महसूस हो जाएगी थकान। यानी वो अब मेहनत नहीं कर पाएगी मसल। अब आपने मान लो डिसाइड कर रखा है कि साहब मेरे को तो वेडनेसडे के दिन बाईसेप्स की एक्सरसाइज करनी है या मेरे को तो फलाने दिन सिर्फ थाइस की एक्सरसाइज करनी है तो थाई की मसल को ऑक्सीजन उस टाइम एकदम से तो मिलेगी नहीं या मिलेगी तो बहुत कम मिलेगी तो उस मसल को एनर्जी कैसे दी जाए अब ध्यान से सुनना जब भी कोई मसल से आप काम करवाते
13:03 हो तो मैंने अभी बताया था वो तो समझ आ गया होगा कि मसल काम तब करेगी जब उसके पास एटीपी है तो अब ध्यान से सुनना जब मसल वर्कआउट करती है तो होता क्या है? एटीपी पूरा नाम होता है एडिनोसिन ट्राई फास्फेट। ट्राई का मतलब होता है तीन। एडिनोसिन जो है ऐसे मान लो ये एडिनोसिन है और इसके साथ एक दो और तीन फास्फेट ग्रुप जुड़े हुए हैं। इसलिए इसका नाम है एडिनोसिन ट्राई फास्फेट। तो अब जैसे मैं बोल रहा हूं ना ऐसे हाथ हिला रहा हूं तो हाथ तभी हिल रहा है मेरा जब मेरी मसल्स के अंदर एटीपी खर्च हो रहा है। अब एटीपी खर्च कैसे होता है? तो जब आप वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट करने के लिए इस एटीपी में से निकलती है
13:51 एनर्जी। अब साइंटिस्ट ने चेक किया कि यार ये एनर्जी कैसे? कोई भी चीज एनर्जी कैसे दे सकती है? तो होता क्या है? जब आप वर्कआउट करते हैं ना तो यह एटीपी इसमें बदल जाता है। ध्यान से देखना। अब मैं क्या बना रहा हूं ब्लैक में। बस यह दो रह जाते हैं। मतलब इसका मतलब जो एटीपी था वह बदला एडीपी में और जो एक पी बचा हुआ था वो रिस्पांसिबल है एनर्जी के लिए। तो मतलब जब भी कोई आदमी वर्कआउट करता है तो उसकी बॉडी में एटीपी कम जो हो रहे हैं उसकी जगह क्या बन जाएंगे? एडीपी बन जाएंगे। एडीपी क्यों बने? कि एक जो फास्फेट ग्रुप था वो अलग हो गया। और यही अलग हुआ फास्फेट ग्रुप क्या बनाएगा? एनर्जी बनाएगा। तो अब होता क्या है? ध्यान
14:38 से सुनना। जैसे ही ये कम हो गया फास्फेट। अब कोई ये कहे कि मेरे को दोबारा से एनर्जी चाहिए मेरे को। तो तो दोबारा एनर्जी कब मिलेगी? दोबारा एनर्जी तब मिलेगी जब यह जो एडीपी बना है एडीपी मतलब एडिनोसिन डाई फास्फेट। यह नए किसी भी जगह से इसको अब एडीपी जो है इसको कोई आदमी कहे कि ले मेरे से फास्फेट ले जा। तो जैसे ही इसको फास्फेट मिल जाएगा तो इसके पास फिर से क्या हो जाएगा? एडिनोसिन ट्राई फास्फेट। यानी आदमी के पास फिर से एनर्जी आ जाएगी। तो मतलब मैं इसको ऐसे समझा सकता हूं ना कि जब आप वर्कआउट शुरू कर रहे हो मतलब यह जिम है और जिम में कोई आदमी एंटर हुआ। जब जिम में कोई आदमी एंटर हुआ तो मैं यह कह सकता हूं कि उस आदमी की मसल्स के
15:25 अंदर यहां तक इस लेवल तक भरे हुए एटीपी ही एटीपी अब उस आदमी ने क्या किया? वर्कआउट किया। अब जैसे ही वर्कआउट किया तो एटीपी किस में बदले? बिल्कुल सही। एडीपी में। तो एटीपी टूट के बदल गए तो एटीपी तो हो गए कम। ठीक है? थोड़ा लेवल कम हो गया। प्लस क्या बन गए? एडीपी बन गए। जो किससे बने? एटीपी से बने। अब जैसे ही एटीपी कम हो गए, आदमी को हो गई थकान। अब इस एडीपी से पूछा कि भाई तू क्या लेगा? दोबारा से एटीपी बनने में तो यह कह रहा है सर सीधी सी बात है ट्राई फास्फेट एडिनोसिन तो मेरे पास अभी भी पड़ा है। फास्फेट ग्रुप जो हैं पहले मेरे पास तीन थे अब मेरे पास दो ही बचे हैं। तो अब मेरे पास दो ही बचे हैं।
16:12 तो मेरे को कहीं से भी एक फास्फेट ग्रुप ला दो। तो मैं दोबारा से एटीपी बन जाऊंगा और दोबारा से एटीपी बन जाऊंगा तो मेरे अंदर एनर्जी आ जाएगी। ऐसी कंडीशन देख के क्या होता है कि हमारी बॉडीज में एक हीरो आता है। फटा पोस्टर निकला हीरो। ऐसे ही हमारी मसल्स में आता है क्रिएटिन नाम का हीरो। क्रिएटिन जो है ना एक्चुअल में ये क्रिएटिन एक फास्फेट ग्रुप से जुड़ जाता है। और ये बना लेता है फास्फोक्रिएटिन। और ये फास्फोक्रिएटिन एकदम हीरो की तरह आता है दौड़ के कि आओ मेरे पास। और इसको देखते ही जो एडिनोसिन डाई फास्फेट है मसल्स के अंदर ये दो थे ये आ जाते हैं इसके पास कि तू मेरे को अपना फास्फेट देगा तो क्रिएटिन कहता है हां मेरा फास्फेट तुम
16:57 ले लो दोस्त और क्रिएटिन अपना फास्फेट उठा के यहां लगा देता है अब जैसे ही यहां फास्फेट लग गया तो क्या बन गया ये तो बन गया एटीपी और एटीपी बन गया तो इसका मतलब आदमी को वैसा ही फील होगा जैसा जिम में एंट्री लेते टाइम फील हुआ था तो मतलब क्रिएटिन मैं यह कह सकता हूं कि पावर बैंक है। जैसे मेरा मोबाइल फोन जब लो हो जाता है। ऐसे ही हमारी मसल्स में जब एटीपी लो हो जाती है तो क्या होता है? उस टाइम पे आप उस पावर बैंक से बैटरी चार्ज कर लेते हो मोबाइल की। ठीक है? ऐसे ही जिम के अंदर एकदम से एक्सप्लोसिव वर्कआउट जब करना है। जैसे किसी को अभी समझना है इतनी सी देर में कि क्रिएटिन क्या है? तो इतनी देर में भी पता हल्काफुल्का लग गया। किसी ने पूरा लेक्चर देखा है जो शुरू से देख रहा है तो
17:42 उसको भी अलग लेवल का पता लगा। ऐसी मोबाइल को हम इमरजेंसी में क्या करते हैं? पावर बैंक से चार्ज कर लेते हैं। पूरा करना है तो घर जाकर अपन उसको चार्जर से लगाते हैं। तो वो जो इमरजेंसी वाला पावर बैंक है हमारी मसल सेल का उसका नाम है क्रिएटिन। तो क्या क्रिएटिन साइंस ने बताया तभी आया है बॉडी के अंदर? मैं इस टाइम पढ़ा रहा हूं। क्या मेरे अंदर क्रिएटिन नहीं है? अब अपन इन चीजों को समझते हैं। क्रिएटिन कैसे काम करता है? ये होपफुली आपको 100% समझ आ गया होगा। ठीक है? अब देखो ये ठीक है साहब। एटीपी से एडीपी बनेगा। एडीपी को वापस एटीपी बनाने का काम क्रिएटिन कर रहा है। इसको पीसी बोल देते हैं। फास्फोक्रिएटिन सिस्टम बोल देते हैं। क्योंकि एटीपी से जुड़ रहा है। तो एटीपी पीसी सिस्टम नाम से ये जो फिजियोलॉजी वगैरह की अच्छी बुक्स हैं उनके अंदर एटीपी
18:28 पीसी सिस्टम कहते हैं इसको। ठीक है? एटीपी मैंने बताया कि एडिनोसिन ट्राई फास्फेट और पीसी इज़ फास्फोक्रिएटिन। फास्फोक्रिएटिन। अब आते हैं सबसे इंपॉर्टेंट सवालों की तरफ। सबसे इंपॉर्टेंट सवालों में से सबसे पहला सवाल आता है कि यह क्रिएटिन जो है यह है क्या भला? ये क्रिएटिन क्या है? तो क्रिएटिन क्या है? ये जब भी कभी बात आती है तो हम जीके की क्लासेस में हमेशा बताते हैं कि आप याद रखना गाए एएम कि साहब जी एएम क्या चीज है? जी होता है ग्लाइसिन। ग्लाइसिन क्या है? एक अमीनो एसिड है। अमीनो एसिड क्या होते हैं? ये भी बताऊंगा अभी। ए क्या चीज है? ए होता है आर्जिनिन। कि साहब यह क्या चीज है? यह भी अमीनो एसिड है। और एम क्या है? एम होता है मिथियोनिन।
19:18 मिथियोनिन। तो अब देखो इसको ऐसे समझो। जब भी बात आती है अमीनो एसिड्स की तो याद रखना अमीनो एसिड्स वो घटक हैं जिनके मिलने से ऐसे अमीनो एसिड्स। अब मैं ए ए लिख रहा हूं अमीनो एसिड को ए ऐसे ऐसे। तो एक चेन के अंदर अलग-अलग अमीनो एसिड ऐसे ऐसे ऐसे जुड़ जाए तो उस स्ट्रक्चर को हम कह देते हैं प्रोटीन। उसको कह देते हैं प्रोटीन। कब? जब एक सीक्वेंस के अंदर ये अमीनो एसिड जुड़ जाते हैं। बहुत सारे अमीनो एसिड जब जुड़ते हैं एक चेन के अंदर ऐसे सैकड़ों हजारों उस टाइम इसको बोल देते हैं हम क्या? उस टाइम इसको बोल देते हैं प्रोटीन बन गया साहब। लेकिन जब तीन ही अमीनो एसिड जुड़े और
20:04 कौन-कौन से जुड़े हैं? ग्लाइसिन। ग्लाइसिन जुड़ गया किससे? आर्जिनिन से। आर्जिनिन जुड़ गया किससे? मिथियोनिन से। तो उस टाइम कह देते हैं कि भाई ये क्या बन गया कि यह बन गया हमारा आज की पिक्चर का हीरो जिसकी हम बात कर रहे हैं क्रिएटिन। तो कोई पूछे कि साहब क्रिएटिन क्या चीज है? तो क्रिएटिन ना तो प्रोटीन है ना क्रिएटिन अमीनो एसिड है। क्रिएटिन तीन अमीनो एसिड से मिलके बनने वाला क्या है? एक ग्रुप है। एक एक यू कैन से एक मॉलिक्यूल है। बायो मॉलिक्यूल है। है ना? जो इनके मिलने से बन रहा है। अब ग्लाइसिन, आर्जिनिन ये तीनों मिलके बन रहे
20:49 हैं। तो अब सवाल आता है कि क्या क्रिएटिन सिर्फ बाहर से खाने पे ही मिलेगा? जैसे आपको पता होगा ये बात कि एप्रोक्समेटली 1 1/2 किलो मटन जो होता है 1 1/2 किलो बकरे का मांस जो होता है उसके अंदर अप्रोक्समेटली 5 ग्राम क्रिएटिन मिलता है। ठीक है? वेजिटेरियन सोर्स क्रिएटिन का कोई डायरेक्ट सोर्स नहीं है वेजिटेरियन। तो क्या मेरी बॉडी में जैसे मैं वेजिटेरियन खाता हूं तो क्या मेरी बॉडी में क्रिएटिन नहीं बनेगा? मैं अगर वेज खाना खा रहा हूं और मैं यह सोच रहा हूं कि मेरी बॉडी में क्रिएटिन कैसे आएगा तो उस केस में क्या होगा? तो अपने को अब समझना पड़ेगा पहले क्रिएटिन कैसे बना? तो देखो क्रिएटिन बनना
21:35 समझने के लिए आपको दो ऑर्गन यहां पे समझने होंगे। इस ऑर्गन को तो फोटो देखते ही समझ गएगे। दिस इज लिवर जिसको ह्यूमन बॉडी की लेबोरेटरी कहते हैं। और इनको भी पहचानते होंगे। किडनी जो बच्चे प्रिपरेशन कर रहे हैं कोई एग्जाम की वो याद रखना जब भी बनाओ तो लेफ्ट साइड वाली किडनी जो होती है वो थोड़ी नीची बनानी है। दोनों एक रेंज में नहीं बनानी। यहां तो दोनों एक साइड हो गई। लेकिन एग्जाम एग्जाम में मेंस दे रहे हो कुछ है तो उस टाइम थोड़ा सा इसको नीचे बनाओ। तो जो अच्छे प्रोफेसर्स हैं वो इस चीज को एप्रिशिएट करेंगे कि आपको यह बात पता है। तो अब ध्यान से सुनना। जैसे ही आदमी की बॉडी को क्रिएटिन की नीड होती है तो होता क्या है? तो सबसे पहले किडनी एक्शन में आती है। किडनी कैसे एक्शन में आती है?
22:21 किडनी क्या करती है? किडनी बुलाती है ग्लाइसिन को कि अरे ओ ग्लाइसिन इधर आ। ग्लाइसिन को कहती है इधर आओ और ग्लाइसिन को किडनी मिला देती है इसके एक दोस्त के साथ जिसका नाम है मैंने अभी बताया आर्जिनिन। ग्लाइसिन और आर्जिनिन यह दोनों मिल जाते हैं और किडनी के अंदर एक कॉमोनेंट बनता है जिसे कहते हैं ग्वनी डायनो एसीटेट। ग्वनीडाइनो एसीटेट। अब ग्वनीडाइनो एसीटेट को मेडिकल साइंस में जीए बोल देते हैं। तो स्टेप नंबर वन क्रिएटिन बॉडी में कैसे बनता है? वो क्या है? स्टेप नंबर वन है कि हमारी किडनी ग्लाइसिन और आर्जिनिन को मिला के ग्वनी डायनो एसीटेट बना देती है। यह
23:10 कहां बना? किडनी में। अब किडनी में आपको पता है ब्लड कंटीन्यूअसली फ्लो हो रहा है। फिल्टर हो रहा है। यहां से ये ग्वनी डायनो एसीटेट जो बना जीए जो बना ये उठ के जाएगा लीवर के पास। अब लीवर के पास जैसे ही नॉकन कौन आया कि मैं जीए आया कि आप कौन कि ग्वनी डायनो एसिटेट हूं मैं कि ठीक है तो लीवर को ऑलरेडी जॉब मिला हुआ है असाइंड है जॉब जैसे मेरे पास कोई बच्चा आया कि सर मेरे को तो मेरे को आईएएस की तैयारी करनी है मैं कहूंगा बेटा वो वाला बैच ज्वाइन कर लो कोई कहेगा सर मेरे को स्टेट सिविल सर्विज करनी है मैं कहूंगा वो वाला बैच ज्वाइन कर लो ऐसे जैसे ही लिवर के पास जीए आया तो लिवर को पता है कि जीए के को तलाश है किसकी मीथ मिथ्योनिन की तो लिवर इसके साथ जो मिथ्योनिन है उसको जोड़ देगा।
23:58 मिथ्योनिन का जो कॉम्प्लेक्स बनता है एक्टिवेटेड मिथ्योनिन उसको सेम कह देते हैं मेडिकल साइंस में। एम मतलब मिथियोनिन मेन कॉम्पोनेंट ये है। अब जैसे ही ये हो जाएगा तो मैं ये कह सकता हूं ना कि लीवर के अंदर क्या हुआ कि लीवर के अंदर सर बैठा है ग्लाइसिन। ग्लाइसिन जुड़ा हुआ है किससे? आर्जिनिन से। और आर्जिनिन जुड़ा हुआ है किससे? मिथियोनिन से। और जब ये तीनों जुड़ गए तो क्या बन गया? तो याद करो मैंने आपको अभी-अभी समझाया था कि भाई ये तीनों एक लाइन में जब हैं तो ये क्या है? तो ये बन गया साहब क्रिएटिन। तो इसका मतलब पहली चीज तो ये याद रखनी है कि क्रिएटिन हमारी ही बॉडी में बनता है। और कितने स्टेप में बनता है? दो स्टेप में बनता है। पहला स्टेप वो होता है जिसमें आर्जिनिन और
24:43 ग्लाइसिन मिलके ग्वेनडाइनो एसीटेट बनाते हैं। यह पहला स्टेप किडनी में होता है। दूसरा स्टेप लीवर में होता है। इसीलिए जो बच्चा जिम जाता है, जो बच्चा एथलीट है, जो बच्चा खिलाड़ी है, वो शराब कभी नहीं पिएगा। बिकॉज़ उसे पता है कि खेल का मतलब है एटीपी से एडीपी कन्वर्ट होना। खेल का मतलब है मसल्स की सेल्स। कौन से वाली जो मैंने अभी समझाई कि मसल्स एपिमाइशियम फिर उसके अंदर क्या होता है उसके अंदर होते हैं फेसिकल्स फेसिकल्स के अंदर मसल फाइबर्स एक्टिन मायोसिन है ना कंसेंट्रिक कॉन्ट्रक्शन बहुत सारी बातें इसके अंदर आती है उन सारे खेल के अंदर एटीपी से एडीपी बन रहा है और एडीपी को वापस एटीपी में कन्वर्ट कराएगा एक्सप्लोसिव एक्सरसाइज में कौन क्रिएटिन और क्रिएटिन का स्टेप
25:29 नंबर टू होगा लीवर से और स्टेप नंबर वन होगा किडनी से अब क्रिएटिन बनने के लिए जो दो ऑर्गन चाहिए है शराब सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं दोनों ऑर्गन को करती है। इसीलिए जितने भी तरह के नशेड़ी लोग हैं ठीक है उनके लिए हमेशा कहते हैं कह ने सयाने गला सच्चियां खादियां खुराका कम औनिया अपने शरीर वाज जो हानियो किसी ने ना लगियां निभ के नशा करके आप खिलाड़ी नहीं बन सकते नशा करके आप ठीक है दो चार पांच दिन टूर्नामेंट खेल लोगे दिखाने के लिए एक बार आप बना लोगे नहीं लॉन्ग टर्म में आप चल ही नहीं पाओगे आपकी बॉडी खत्म हो जाएगी अंदर से तो अब ध्यान से सुनना किडनी और लिवर ये दोनों मिलके क्रिएटिन बना रहे हैं तो क्या यह नॉनवेज खाने से ही मिलेगा? नहीं। मेरी बॉडी ऑलरेडी बना रही है। अब क्या होती है बात यहां पे? अब बन गया
26:16 क्रिएटिन। अब बनने के बाद क्या होता है? यहीं पे समझा देता हूं। चलो मैं ये क्रिएटिन बन चुका है अपनी बॉडी में। है ना? अब देखो अब फाइनली क्रिएटिन अगर मैं आपसे पूछूं कि बताओ किडनी में बना या लिवर में बना? तो आप क्या आंसर दोगे? आप कहोगे सर ऑब्वियसली स्टेप नंबर टू लिवर में हुआ था। तो इसका मतलब क्रिएटिन बना कहां पर? बना लिवर के अंदर फाइनल। अब लिवर से क्रिएटिन जो है यह आ जाता है ब्लड के अंदर। अब ब्लड क्या करता है? ब्लड बहुत ही ऑनेस्टी के साथ एप्रोक्सीमेटली 95% क्रिएटिन को बोलता है कि बेटा आप जाओ मसल्स के पास। टोटल जितना भी बना 1 ग्राम, 2 ग्राम, आधा
27:03 ग्राम जितना भी बना उसका 95% मसल्स के पास भेज देती है हमारी बॉडी। ठीक है? और बचा कितना? 5%। ये जो 5% क्रिएटिन बच गया, इसके दो टुकड़े होते हैं। आधा जाता है हार्ट के पास, आधा जाता है ब्रेन के पास। हमारा हार्ट भी मसल से बना हुआ है पूरी तरह से। ब्रेन को भी बहुत सारे काम करने होते हैं। तो ये ब्रेन के पास जाता है। तो अब यह बट चुका है। मसल्स में जाके क्या करता है? यह मैं बता चुका हूं। अब ध्यान से सुनना कि एक लड़का ऐसा है जिसको मान लो मेरी बात कर लेता हूं मैं कि मेरे को करना क्या है? मेरे को थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करनी है सुबहशाम और बाकी टाइम पढ़ना है और खूब
27:49 सारा पढ़ाना है। खूब सारा पढ़ाना इसलिए कि 10 12 घंटे क्लास चलती है। है ना? तीन-चार घंटे पढ़ाई भी करनी होती है। बचे हुए टाइम में सुबह जब उठते हैं तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज हो जाती है। तो मेरी बॉडी जितना क्रिएटिन चाहिए उतना बनाए जा रही है। अब मान लो मेरे ही मन में आ जाए कि मेरे को तो भाई मसल्स बनानी है। मसल्स बनानी है का मतलब है कि मेरे को फास्ट ट्विच वाले मोड में जाना है। फास्ट ट्विच वाले मोड में जाने का मतलब ये है मुझे एक्सप्लोसिव एक्सरसाइज करनी है। तो अब मैं जाके बैठा हूं मशीन पे। भले मैं स्मिथ मशीन पे हूं या भले मैं बटरफ्लाई कर रहा हूं। कुछ भी एक्सरसाइज मैं कर रहा हूं तो कोई भी एक्सरसाइज एक ही एक मसल की बार-बार बार-बार जब मैं कर रहा हूं जैसे डंबल कर्ल कर रहा हूं मैं तो उस केस में मेरी उन मसल्स के अंदर एनर्जी की कमी आएगी तो उस टाइम हो सकता है मेरी बॉडी में जो
28:38 क्रिएटिन बन रहा है वो कम पड़ जाए जब बॉडी में बनने वाला क्रिएटिन कम पड़ जाए तो मैं क्या करूंगा मेरे को बाहर से क्रिएटिन लेना है ऐसे तो मसल बनेगी नहीं तो अब बाहर से क्रिएटिन जब मैं खाऊंगा तो मेरे को यह भी पता होना चाहिए कि क्रिएट क्रिएटिन का सीधा सोर्स जो है क्योंकि ये सिर्फ एनिमल्स में बनता है। प्लांट्स में क्रिएटिन बनता ही नहीं है क्योंकि प्लांट्स के पास मसल्स ही नहीं होती। ध्यान से सुन लेना। क्रिएटिन जो है इसका काम एटीपी को चार्ज करना था। मसल सेल्स को और प्लांट्स के अंदर मसल्स ही नहीं होती। तो इसका मतलब डायरेक्ट क्रिएटिन जो है वो केवल और केवल आपको मिलेगा नॉनवेज सोर्स से। तो मतलब मार्केट में अगर कहीं क्रिएटिन का कोई डब्बा मिल रहा है तो वह किसी ना किसी नॉनवेज सोर्स से आया है। अब बात आती है कोई कहेगा सर हम तो मांस ही खा
29:24 लेंगे। अभी वेज सोर्स की भी बात करेंगे। तो अभी तो मैं कह रहा था कि वेजिटेरियन होता ही नहीं। क्रिएटिन जब वेजिटेरियन नहीं होता तो वेज सोर्स कहां से आया? वो भी बताऊंगा अभी मैं। तो अब एक आदमी कह रहा है कि नॉनवेज में हम तो मांस ही खा लेंगे। पाउडर क्यों लाए हम क्रिएटिन का? तो उस केस में याद रखना क्रिएटिन जो है वो लगभग 1 1/2 किलो मास जो होता है उसके अंदर 5 ग्राम मिलता है मुश्किल से तो 1 1/2 किलो मास आदमी जब खाएगा तो उसकी बॉडी में फैट भी तो जाएगा बहुत सारा उसकी बॉडी में कार्ब्स भी जाएंगे बहुत सारे उसको चाहिए था क्रिएटिन तो इसलिए ये जो पाउडर आता है क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट इसमें क्या करते हैं उसमें से क्रिएटिन अलग कर लेते हैं इसलिए बहुत महंगा भी होता है अब देखो वेज सोर्स कैसे हो सकता है क्रिएटिन का कुछ भी जब वेज में मिलता ही नहीं तो वेज में
30:09 क्रिएटिन नहीं मिलता बट वेज के अंदर आिनिन मिलता है। वेज खाने के अंदर ग्लाइसिन मिलता है और वेज खाने के अंदर मिथियोनिन भी मिलता है। तो मतलब कोई आदमी वेज खाना खा के भी क्रिएटिन बना सकता है। उसकी बॉडी बना लेगी। ठीक है? याद रखना डायरेक्ट क्रिएटिन नहीं मिलेगा उसमें। तो आर्जिनिन ग्लाइसिन मिथियोनिन जैसे कोई आदमी अखरोट खा रहा है। है ना? कोई आद वालनट्स जो होते हैं कोई आदमी बादाम खा रहा है। कोई आदमी मूंगफली खा रहा है। इसमें भी होते हैं भाई। और तो और कोई आदमी दाल बाटी चूरमा जो होता है ना वह जौ की रोटी और बाजरा बाजरा और इनसे बना हुआ वह खा रहा है तो ज्यादातर जो वेज फूड
30:55 होते हैं उनके अंदर इनमें से तीनों या दो या एक मिल ही जाता है तो वेजिटेरियन सोर्स डायरेक्ट क्रिएटिन नहीं देगा रॉ मटेरियल दे देगा कच्चा माल दे देगा जैसे मैं ये टेबल है या लेक्चर स्टैंड है लेक्चर स्टैंड नहीं है मेरे पास बिकाऊ लकड़ी है ले जाओ बना लेना घर पे यह वेज सोर्स कहता है ठीक है एक चीज अब अगला क्वेश्चन मैंने ये समझा समझा दिया कैसे काम आता है। है ना? सोर्स क्या होता है क्रिएटिन का? कैसे काम करता है? ये बता दिया। मसल्स में कैसे काम करता है? मैंने समझा दिया। डायग्राम वग्राम देखने की जरूरत ही नहीं है। अब है ना? अब एक बड़ी चीज आती है कि साहब हमने सुना है कि क्रिएटिन जो होता है उससे किडनी डैमेज हो जाती है। तो ध्यान से सुनना ये बात। पहले तो यह समझो कि एक चीज होता है क्रिएटिन। एक होता है क्रिएटिनिन। दोनों में फर्क है। जो बच्चे जिम जाते हैं वो
31:43 बच्चे क्रिएटिन खाते हैं ना कि वो क्रिएटिनिन खाते हैं। ये याद रखना क्रिएटिन बॉडी में जाएगा और मैंने अभी बताया एटीपी पीसी बताया था ना फास्फोक्रिएटिन सिस्टम उसके थ्रू ये अपना फास्फेट देता है। तो याद रखना जो क्रिएटिन होता है उसमें से जब फास्फेट निकल जाता है तो जो वेस्ट प्रोडक्ट बचता है वो होता है क्रिएटिनिन। तो मतलब जैसे पानी पीते हैं उन उस पानी को बॉडी काम में जब ले लेती है तो जो निकलता है वो है यूरिन। तो जैसे खाने से पॉटी बनती है। पानी से सुसु बनता है। ठीक ऐसे ही क्रिएटिन बॉडी में जाके काम में आने के बाद क्या बनाता है? क्रिएटिनिन बनाता है।
32:30 तो अब बात आती है कि क्या इससे किडनी खराब होती है क्या? तो ध्यान से सुनना। किसी आदमी को किडनी की बीमारी है। किसी आदमी को लिवर की बीमारी है। उस केस में उसको क्रिएटिन खाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। बाकी अगर आपकी किडनी हेल्दी है तो आप जब क्रिएटिन खाओगे बताई हुई डोज़ में खाओगे तो बॉडी उस क्रिएटिन से बनाएगी क्रिएटिनिन। तो अब होता क्या है? कई बार बच्चे जिम जब जाते हैं तो उस टाइम क्रिएटिन खा रहे हैं वो। अब क्रिएटिन अगर आपने लोकल जिम वाले के यहां से या ऐसे आदमी के यहां से खरीद के खा लिया जो पता ही नहीं है आपको कि माल कहां से ला रहा है। छोटी सी दुकान खोल के बैठा है। तो देयर आर चांसेस कि उसके उसको खुद को भी नहीं पता। ऐसा नहीं कि वो खुद बना रहा है बेचारा। उसने किसी पे भरोसा किया। उसने किसी पे भरोसा किया। सप्लाई चेन बहुत मैटर
33:16 करती है इसमें। ठीक है? अब क्या हुआ कि आपने क्रिएटिन खाया। क्रिएटिन सोच के। देयर आर चांसेस कि क्रिएटिन का वेज सोर्स कोई है नहीं। तो क्रिएटिन जिन मछलियों से आया या क्रिएटिन जिन मुर्गियों से या मटन से निकाला उस एनिमल में लेड रहा हो पोइजनिंग होगा। ठीक है? हो सकता है क्रिएटिन के साथ बॉन्ड बना के कोई हैवी मेटल आ गया हो। तो वो पोइजनिंग आपकी बॉडी में होगा। उसकी वजह से अगर किडनी खराब हो रही है तो उसमें क्रिएटिन का दोष नहीं है। तुम्हारा दोष है उसमें। तुम्हारा दोष क्यों है? कि जेब में थे ₹200 चीज खाने गए ₹1000 वाली। अब तुम्हें पता है कि वो चीज 1000 से कम बनेगी ही नहीं। अब तुम्हें 500 में चाहिए। तुमको कहीं से मिल भी गई। तुमने उसको खाना शुरू कर दिया। कितना डैमेज करेगी वो? कल को बोलोगे क्रिएटिन
34:02 खाने से किडनी डैमेज हुई है। नहीं क्रिएटिन की ओवरेज डोज़ से हो सकती है। अगर बिना डॉक्टर से पूछे ले रहे हो। क्रिएटिन सस्ता ले रहे हो तो हो सकती है। महंगा ले रहे हो और नकली ले लिया तो हो सकती है। ठीक है? ये बड़ा इंपॉर्टेंट इसके अंदर है कि क्रिएटिन जहां से आ रहा है उस सोर्स में कोई गंदी चीज होगी तो वो यहां आ जाएगी। ये बायोमैग्नीिफिकेशन में मैं हमेशा समझाता हूं कि नॉनवेज सोर्सेस में पॉलटेंट्स हाईएस्ट अमाउंट में मिलेंगे आपको। ठीक है? जैसे मेरे को दो ऑप्शन दिए जाए कि साहब इस एरिया में जहर फैला हुआ है। एक गेहूं की रोटी खा सकते हो, जौ की रोटी खा सकते हो और दूसरा है मुर्गे का अंडा खा सकते हो। तो मैं कहूंगा अभी अंडे को रख तेरे पास क्योंकि मेरे को पता है पोइजन और पोलटेंट्स ये सबसे ज्यादा नॉनवेज के अंदर स्टोर होते हैं जाके। ठीक है? तो अब देखो क्रिएटिन क्या है कि साहब वो है
34:49 जिसको हम खा सकते हैं। क्रिएटिन वो है जो हमारी बॉडी में बनता है। क्रिएटिनिन क्या है? जब क्रिएटिन खर्च हो जाता है तब वो कन्वर्ट हो जाता है क्रिएटिनिन के अंदर। तो क्रिएटिनिन इज अ वेस्ट प्रोडक्ट। और वेस्ट प्रोडक्ट है तो ये कहां निकलेगा? यूरिन में निकलता है ये। अब होता क्या है? बहुत सारे लोगों के साथ ही होता है। जब वो जिम जाना शुरू करते हैं उस टाइम वो क्रिएटिनिन का टेस्ट कराते हैं। तो याद रखना शुरू-शुर में जब क्रिएटिन लेना शुरू करोगे उस टाइम अगर यूरिन टेस्ट कराओगे केएफटी या यूरिन टेस्ट कराओगे उस टाइम क्रिएटिनिन हो सकता है एलिवेटेड आए। एलिवेटेड मतलब बढ़ा हुआ आए। तो वो इसलिए नहीं बढ़ा है कि तुम्हारी किडनी फेल हो गई है। वो इसलिए बढ़ा है कि तुम खा रहे हो क्रिएटिन। और क्रिएटिन काम में आने के बाद बना रहा है क्रिएटिनिन। तो जब क्रिएटिनिन
35:36 बन रहा है तो वो यूरिन में निकलेगा। यूरिन में निकलेगा तो आपका क्रिएटिनिन नॉर्मल बंदे के क्रिएटिनिन से बढ़ा हुआ आएगा। तो होपफुली यहां से यह समझ आ गया होगा कि भाई क्रिएटिनिन जो होता है वो क्रिएटिन का वेस्ट प्रोडक्ट है और क्रिएटिन को दोष देना बंद करो। किडनी डैमेज हो गई। दो ही वजह से हो सकती है। हो सकता है आपने क्रिएटिन जो है इसकी ओवरडोज ली हो। किसी ऐसे आदमी के कहने पर खा रहे हो जो खुद बेचारा 12th क्लास वन वीक पढ़ पढ़ के पास हुआ है। जिसको मसल की स्पेलिंग ही नहीं पता हो। ऐसे आदमी से तुम ज्ञान ले रहे हो। है ना? होता है ना वो कई लोग जाके और ऐसे कोई बेसमेंट के अंदर लेके बैठा है लोहे की मशीनें और जाके उसके पैर छू रहे हैं। जिम वाले भैया हैं भैया ये। अरे जिम वाले भैया हैं। उनको हर आदमी का नॉलेज का एक लेवल
36:24 होता है। मेरे को पढ़ाना आता है भाई। मैं पढ़ा दूंगा। मेरे को इंजेक्शन लगाना आता है। मैं इंजेक्शन भी लगा दूंगा। लेकिन मेरे को कोई आके कहे कि सर आप इन दोनों चीजों में अच्छे हो तो इसका मतलब ये है कि आप है ना ये टेबल चेयर भी बना दोगे बड़ी अच्छी नहीं ऐसे नहीं होता है ना एक चीज में ही अच्छा होता है एक आदमी अब दूसरी बात सुनना ठीक है क्रिएटिन हो गया दूसरी नंबर पे आपने क्रिएटिन जहां से लिया देयर आर चांसेस कि उसके अंदर कुछ गलत चीज रही हो जैसे हैवी मेटल अगर उसके अंदर आए हैं लेड उसमें है तो वो नुकसान करेगा भाई किडनी जाएगी उसमें लेकिन उसमें क्रिएटिन का दोष नहीं हैवी मेटल या फिर एडल्टेड एडल्टेंट्स का मतलब कुछ और ही मिला दिया उसने। आजकल बहुत शातिर हो गए हैं लोग। बच्चे समझदार हो रहे हैं कि मैं जिम का वे
37:10 प्रोटीन लाया हूं और मैं क्या करूंगा? मैं इसको लैब में टेस्ट कराऊंगा और कई आ भी गए हैं ज्ञानी लोग। मैंने लैब में टेस्ट किया है। इसको देखो इसमें इतना प्रोटीन निकला या निकला। पता ही नहीं है। तुम्हारी औकात ही नहीं है। केमिस्ट्री बहुत बड़ा सब्जेक्ट है। ब्रह्मांड है केमिस्ट्री। तुमको पता है मास्किंग एजेंट्स क्या होते हैं? तुम टेस्ट करोगे ना जिस चीज से टेस्ट करोगे वो तुम्हारे गुरु के गुरु हैं भाई है ना उनको करोड़ों रुपए इसी बात के मिलते हैं कंपनियों में वो ऐसा मास्किंग एजेंट डालेंगे कि जब तुम टेस्ट करोगे तो उस टेस्ट के अंदर तुमको वो बताएगा 100% प्रोटीन है साहब ये वो क्यों बताएगा उन्होंने ये पता लगा लिया टेस्ट किस चीज से करते हैं लैब वाले अब बोलो क्या करोगे उसके साथ रिएक्शन क्या होगी यह पता है उनको तो यू हैव टू डू ऑल यू हैव टू डू
37:55 आपके पास अगर पैसा नहीं है मत ही खाओ और पैसा पैसा है तो ऑथेंटिक और अच्छी जगह से खरीद के खाओ। तभी वो काम आएगी वो चीज। ये लैब टेस्ट वेब टेस्ट कुछ काम नहीं आते। दूध नहीं पकड़ पाते लैब टेस्ट वाले जल्दी से। पता है आपको ऐसा दूध बना देते हैं लोग आजकल सिंथेटिक। ठीक है? अब देखो ये बात हो गई। अब एक क्वेश्चन और आता है कि साहब क्या क्रिएटिन खाने से हेयर लॉस होता है? हां भी और ना भी। हां और ना क्यों? तो इसके बीच में एक माइलस्टोन आता है 2019। अब ये क्यों आता है? इस पे मैं बहस नहीं करूंगा। चर्चा आप करते रहना बैठ के आप बहुत ज्ञानी हो। 20190 से पहले डॉक्टर्स कहते थे कि यस क्रिएटिन खाने से बाल उड़ता है। रिसर्च पेपर भी छपे हैं। उनमें डॉक्टर्स ने बताया भी है कि यस क्रिएटिन खाने से बाल उड़ते हैं। 2010 के बाद मुझे
38:42 नहीं पता क्या हुआ। वो रिसर्च बंद हो गए और सारे डॉक्टर्स कहने लग गए नो ऐसा नहीं होता। अब वो क्या हुआ वो वो जाने उनका काम जाने। वैसे जिसको मसल्स बनानी है उसको बालों से कोई लेना देना नहीं है और बालों से कोई फर्क नहीं पड़ता ज्यादा। मैं बता सकता हूं आपसे। ठीक है। अगली चीज रॉयड रेज। रॉय रेज क्या होती है? गुस्सा आना, क्रोध आना। एकदम से मैं कर दूंगा, लड़ाई कर लूंगा ये। क्या क्रिएटिन खाने से आदमी एग्रेसिव होता है? क्या क्रिएटिन खाने से आदमी जो है उसके वो किसी का मर्डर कर देगा? क्या क्रिएटिन खाने से टेस्टोस्टेरोन पे असर पड़ेगा? क्या क्रिएटिन खाने से एंड्रोजन जो होते हैं उन पे असर पड़ेगा? क्या क्रिएटिन स्टेरॉइड होता है? इन सबका आंसर एक ही चीज में छुपा हुआ है। क्या? तो मैंने अभी आपको बताया कि क्रिएटिन जो है ये क्या है? तीन अमीनो
39:29 एसिड का ग्रुप है। कौन-कौन से थे? ग्लाइसिन, आर्जिनिन और मिथियोनिन। और कुछ नहीं है क्रिएटिन। और जितने हॉर्मोनस होते हैं, स्टेरॉइड्स होते हैं उनमें तो रिंग होती है बड़ी सारी। एंड ठीक है? एंड्रोजन हॉर्मोनस जो होते हैं तो जब ये हॉर्मोन नहीं है तो उनसे रिलेटेड कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो इसका मतलब क्या इससे रॉयड रेज होगा? नहीं। क्या इससे गुस्सा आएगा? आ ही नहीं सकता। क्या इसका असर टेस्टोस्टोस्टरॉन पे पड़ेगा? नहीं पड़ेगा इसका कोई असर टेस्टोस्टेरोन पे। ठीक है? मसल्स पे पड़ेगा। मसल्स के अंदर एनर्जी रहेगी। फिर अगली चीज आती है। तो इसका असर किस पे होता है? इसका असर होता है सबसे ज्यादा एक चीज पे। हमारे स्टमक पे। स्टमक पे क्यों होता है? कि हमारे स्टमक को आदत ही नहीं है आइसोलेटेड क्रिएटिन को खाने की और पचाने
40:17 की। हमारे मान लो मैं नॉनवेज खा रहा होता। मान लो तो मेरे स्टमक को क्रिएटिन मिलता लेकिन मास के साथ कितना मिलता? 1 1/2 किलो मांस कौन खाता है भाई 1 दिन में? वह भी उबलेगा तो उसमें से आधा खत्म हो जाता है। कितना खा लेगा? मान लो 200 ग्राम 500 ग्र. मास खा लेगा तो कितना जाएगा? 1/2 ग्राम क्रिएटिन। उसको बॉडी कुछ को पचा लेगी, कुछ को अब्सॉर्ब कर लेगी। अब हो क्या रहा है कि एक लड़का सीधा ही क्रिएटिन ले रहा है। तो स्टमक को आदत ही नहीं थी। तो आदत ही नहीं थी। तो उसके साथ क्या होगा? हो सकता है उसका जो गैस्ट्रिक सिस्टम है वो अपसेट रहे। पेट में गुड़ गुड गुड गुडगुड़ हो रही है। गैस बन रही है बहुत सारी है ना फ्रेश होने गया है तो ऐसे लग रहा है कि वर्ल्ड वॉर चल रही है। है ना? तो ये सारी चीजें जो है ये हो सकती है। बाकी इस तरह की कोई
41:04 चीज नहीं हो सकती। हां। अब किसी को एलर्जी है क्रिएटिन से और वो खा रहा है तो मामला गड़बड़ हो सकता है। ठीक है? फिर अगली चीज आती है। अगला आता है कि क्या क्रिएटिन एक मेडिसिन है? तो याद रखना क्रिएटिन जो है इसको मेडिसिन नहीं माना जाता। यह क्या है? यह एक सप्लीमेंट है। लेकिन कुछ जगहों पर स्पेशल केसेस जो होते हैं, वहां पर डॉक्टर्स भी इसको रेकमेंड करते हैं। जैसे किसी को मस्कुलर डिस्ट्रोफी की प्रॉब्लम है। उसमें मसल्स की बीमारी होती है। ठीक है? बुढ़ापे में बूढ़े लोग जो होते हैं उनको सार्कोपीनिया हो जाता है। सार्कोपीनिया क्या है? सारकोलॉजी मैंने अभी बताया मसल्स की स्टडी होती है। सारकोपीनिया में क्या होगा? उनकी मसल्स वीक होने लग जाती है बूढ़े लोगों की। तो सार्कोपीनिया से बचने के लिए भी डॉक्टर्स कई बार जो है जेरेंटोलॉजी के जो
41:49 एक्सपर्ट्स हैं जेटोलॉजी साइंस का वो सब्जेक्ट है जिसमें बुढ़ापे का अध्ययन किया जाता है। तो वो लोग कहते हैं बूढ़े बाबा को कि भ अगर आपके डाइजेस्ट हो रहा है आप क्रिएटिन खा लो। ठीक है? और भी कई बीमारियां होती है। किसी के जेनेटिक डिसऑर्डर है कोई उसके वो जींस ही एक्टिव नहीं है जो क्रिएटिन बनाते हो। तो आदमी बहुत जल्दी थक जाता है। तो ऐसे आदमी के लिए भी क्रिएटिन सप्लीमेंट डॉक्टर्स रेकमेंड करते हैं। ठीक है? अगली चीज। अगला क्वेश्चन आता है कि सर मार्केट में क्रिएटिन के बहुत सारे प्रोडक्ट्स भरे पड़े हैं। कौन सा लें? तो मैंने अभी बताया कि क्वालिटी वाला लेना है लेकिन क्वालिटी वाले में भी ऑप्शंस मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा और सबसे ज्यादा बिक रहा है जो सबसे ज्यादा अब तक टेस्टेड है वो है क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट। तो क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट जो है
42:36 ये काफी अच्छा प्रोडक्ट है और क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट का अब्सॉर्प्शन भी अच्छा होता है। सबसे ज्यादा ये चलता है। फिर एक आता है माइक्रोनाइज्ड। माइक्रोनाइज्ड का मतलब क्या है? कि माइक्रोनाइज्ड क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट ही है। लेकिन इसके पार्टिकल्स जो हैं वो बहुत छोटे कर दिए। और बहुत छोटे पार्टिकल जब कर दिए तो इनका अब्सॉर्प्शन बहुत फास्ट होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम में से यूं गायब होता है ये। तो ये क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट से भी अच्छा है। या मैं ये कहूं कि क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट का अपग्रेडेड वर्जन ही माइक्रोनाइज्ड क्रिएटिन है। फिर एक आता है क्रिएटिन HCL। क्रिएटिन HCL क्या है? कि गैस्ट्रिक प्रॉब्लम जिनको ज्यादा होती है। क्रिएटिन खाया लेकिन डाइजेस्ट नहीं हो रहा। ठीक है? उन लोगों के लिए आता है क्रिएटिन HCL। मतलब इसको पहले ही हाइड्रोक्लोरिक एसिड जो हमारे स्टमक में होता है उससे रिएक्ट करा के सेमी
43:22 डाइजेस्टेड फॉर्म के अंदर ये होता है अवेलेबल वहां से देते हैं इसको। एक आता है लिक्विड क्रिएटिन। लिक्विड क्रिएटिन इज लाइक बनी बनाई कॉफी कि आपको बस खोलना है और पी लेना है। और एक बफर क्रिएटिन आता है। बफर क्रिएटिन जो है इसकी पीएच जो है वो स्टेबलाइज करी हुई होती है। तो यहां तक इतनी बातें करने के बाद अब आप अगर यह पूछोगे किसी और से जाके कि मुझे क्रिएटिन खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए तो मैं ये बोलूंगा आपको तीन फैक्टर कंसीडर करने हैं। आपकी किडनी की तो कोई बीमारी नहीं है ना? आपके लिवर की तो कोई बीमारी नहीं है ना? और आपकी बॉडी को क्रिएटिन से प्रॉब्लम तो नहीं हो रही है ना? बस यह तीन चीजें देख ली। डोज कभी भी किसी ऐसे आदमी के कहने पर मत लो जिसको अंदाजा ही नहीं है कि यह क्या चीज है। ओवरडोजिंग भी डैमेज कर सकती है इसकी। है ना? और क्रिएटिन जब लेंगे तो
44:09 उसके बाद क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ आ सकता है। होपफुली समझ में आया होगा। समझ में आया है तो जरूर कमेंट्स के अंदर लिखना। योर कमेंट्स आर सीक्रेट ऑफ माय एनर्जी। लाइक क्रिएटिन इज़ सोर्स ऑफ़ मसल्स की एनर्जी। और भी कोई टॉपिक ऐसा लगे जिस पर समझना हो तो वह भी आप कमेंट्स के अंदर बता सकते हैं। स्टे हैप्पी, स्टे ब्लेस। लव यू ऑल। थैंक यू।