Ep-88 || Bhabhi Ki Warning || Dhadkan ❤️ (Roop se Rooh tak ka safar) || Lesbian love story

Brief Summary

In this episode, the group faces a sudden change in weather while on their journey, leading to a mix of emotions and underlying tensions among characters. Ayu and Arush deal with past guilt and the importance of familial bonds, while Kavyah gives Sanjh advice about maintaining purity before an important ritual. The chapter closes with a building sense of intimacy and anticipation as the characters settle into their hotel amidst a storm.

  • Ayu navigates difficult conversations with Arush regarding family loyalty and guilt.
  • The group's journey is interrupted by impending bad weather, increasing tension and urgency.
  • Kavyah instructs Sanjh on cultural customs related to purity and ritual before the family ceremony.
  • The atmosphere shifts as they reach the hotel, hinting at deeper connections and challenges ahead.

Tension Amidst the Journey

The group continues their journey, having stopped to enjoy some tea. Ayu and Arush share an awkward moment, expressing deep feelings over their turbulent past and responsibilities towards the family. Ayu reassures Arush, emphasizing that forgiveness comes from actions, not merely prayers. Their conversation reveals guilt and sacrifice that weighs heavily on them.

Storm Approaches

As they finish their tea, the weather takes a dark turn. A storm threatens their journey, prompting the tea stall owner to warn them about the dangers of staying. Concerned about the safety of children, Kavyah insists they leave promptly. The group scrambles to their vehicles as dark clouds gather, indicating the storm's intensity. Ayu exhibits strong focus while driving through treacherous conditions filled with rain and strong winds.

Arrival at the Hotel

After a tense one-hour drive, Ayu manages to safely navigate the storm and arrives at the hotel, The Royal Palace. The hotel's warmth contrasts with the cold weather outside, easing their worries as they settle in. Everyone expresses relief upon arriving, especially Kavyah, who needs to protect her child from the cold.

Cultural Rituals and Tensions

As they gather at the reception, Yashvardhan learns about the unpredictable nature of mountain weather. The hotel manager advises against visiting the temple that night due to road conditions after rains. Kavyah pulls Sanjh aside to explain the importance of maintaining purity before their family’s sacred ritual, implying that she must steer clear of Ayu for the night. Sanjh feels embarrassed yet acknowledges Kavyah's concerns.

Building Connections

Sanjh and Ayu return to their room, where they engage in playful banter amid the tension of Kavyah's instructions. Ayu represents a desire to break boundaries and explore their relationship in the face of cultural expectations. The playful interactions hint at deeper feelings and the urgency of their emotional connection, concluding the episode on a note of anticipation for what lies ahead.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “Ep-88 || Bhabhi Ki Warning || Dhadkan ❤️ (Roop se Rooh tak ka safar) || Lesbian love story ”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:00 राधे-राधे एवरीवन। तो कैसे हैं आप सब? आई होप आप सभी अच्छे होंगे। तो पिछले पार्ट में हमने देखा था कि सब लोग एक ढाबे पर रुके थे। अब उसके आगे सब चाय पीने में बिजी थे। यशवर्धन आर्या को अपनी गोद में लिए हुए थे और काव्या शांत से कुछ बातें कर रही थी। इसी बीच आरुष अपनी चाय का कप लेकर थोड़ा साइड में जाकर खड़ा हो गया। जहां से खाई का नजारा दिख रहा था। आयु भी वहां आकर खड़ी हो गई। पर उसकी आंखें अपने भाई पर नहीं बल्कि दूर

0:47 पहाड़ों पर थी। दोनों के बीच एक अजीब सी खामोशी थी। वो खामोशी जो आरुष के गिल्ट और आयु के बलिदान से बनी थी। आरुष बिना आयु की तरफ देखे धीमी आवाज में बोला तू ठीक है ना? सफर में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही? आयु ने एक ठंडी सांस ली। उसके अंदर अभी भी अपने भाई के लिए वही पुरानी इज्जत थी। और बोली मैं ठीक हूं। आप मेरा ध्यान छोड़कर भाभी और बच्ची का ध्यान रखिए। रास्ते आगे और भी खतरनाक है। तभी आरुष दर्द भरी आवाज में बोला आयु मुझे पता

1:35 है मैं कितना बड़ा गुनहगार हूं। मैं बस चाहता हूं कि जब हम उस मंदिर पहुंचे तो माता रानी मुझे मेरे पापों की माफी दे दें। आयु ने अब घूमकर आरुष की आंखों में देखा। उसके चेहरे पर वो पुरानी शेरनी वाली शक्ति आ गई थी और बोली माफी मंदिरों में नहीं मिलती भाई। माफी कर्मों से मिलती है। जो हुआ सो हुआ। अब बस इस बात का ध्यान रखना कि भाभी और आर्या पर उस पिछले सच की आंच भी ना आए। वरना मेरे चुप रहने का कोई फायदा नहीं होगा।

2:23 और उसने अपना सिर झुका लिया। आयु वहां से पलट कर वापस टेबल की तरफ आ गई। जहां सांझ अभी भी उसे ही देख रही थी। सांझ समझ गई कि दोनों भाई बहन के बीच क्या बात हुई होगी। जैसे ही सब ने चाय खत्म की अचानक आसमान का रंग बदलने लगा। सूरज जो अभी तक चमक रहा था वो काले बादलों के पीछे छिप गया। हवा की स्पीड अचानक से बढ़ गई। ढाबे के मालिक ने जल्दी से अपना बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया और बोला साहब जी ऊपर से घनघोर बादल नीचे उतर

3:09 रहे हैं। ऐसा लग रहा है भयंकर बारिश होगी। यहां रुकना ठीक नहीं है। या तो आप वापस शहर निकल जाए या जल्दी से किसी पक्की जगह होटल या धर्मशाला पहुंच जाए। यशवर्धन का चेहरा थोड़ा टेंशन में आ गया और बोले वापस जाना तो मुमकिन नहीं है। आधे से ज्यादा रास्ता हम पार कर चुके हैं। हमें जल्दी निकलना होगा। काव्या घबरा गई। उसने जल्दी से आर्या को सीने से लगा लिया और बोली पापा मैं आर्या को ऐसे बारिश में नहीं फंसा सकती। आरुष जल्दी गाड़ी निकालो।

3:56 जल्दी-जल्दी में सब लोग वापस गाड़ियों की तरफ भागे। आयु ने जल्दी से साल को प्रोटेक्ट करते हुए उसे कार में बिठाया। पहली बारिश की कुछ मोटी बूंदे आयु की कार की विंड सीट पर आकर गिरी। आयु ने ड्राइविंग सीट पर बैठकर दरवाजा लॉक किया और एक लंबी सांस ली। साज घबराहट के साथ बोली आयु मौसम बहुत खराब हो रहा है। आयु ने इंजन स्टार्ट किया और बाइपर्स ऑन किए। उसकी आंखों में एक अलग ही फोकस था और बोली तुम घबराओ मत सार मैं हूं ना। आरुष की गाड़ी आगे निकली और आयु ने अपनी

4:42 गाड़ी उसके ठीक पीछे लगा दी। काले बादल घुमावदार रास्ते और शुरू होती तेज बारिश। सफर अब एक डेंजरस मोड़ लेने वाला था। बाहर तूफान शुरू हो चुका था। तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश किसी किसी को भी डरा देने के लिए काफी थी। आयु की कार के बाइपर्स अपनी पूरी स्पीड पर चल रहे थे। पर फिर भी सामने का रास्ता देखना मुश्किल हो रहा था। सांझ ने डर के मारे अपनी आंखें बंद कर ली थी और अपने दोनों हाथ कस के आपस में पकड़े हुए थी। आयु का पूरा फोकस ड्राइविंग पर था। उस लगभग 1 घंटे की ड्राइव के बाद आयु

5:31 ने एक हाथ से स्टीयरिंग व्हील संभाली और दूसरे हाथ से सांझ को हल्के से छुआ और बोली आंखें खोलो सांझ। हम पहुंच गए हैं। साझ ने धीरे से आंखें खोली। सामने धुंध और बारिश के बीच एक बड़ी सी ट्रेडिशनल पहाड़ी स्टाइल में बनी बिल्डिंग की लाइट्स चमक रही थी। उसके बाहर एक बड़ा सा बोर्ड लगा था। जिस पर होटल का नाम लिखा था। द रॉयल पैलेस। गाड़ी रुकते ही साल ने एक बहुत लंबी राहत की सांस ली। गाड़ी से उतरते ही ठंड का एक जबरदस्त

6:17 झोंका आया। पोर्च में खड़े होटल के स्टाफ ने जल्दी से आकर लगेज निकालना शुरू किया। और उसने गाड़ी का दरवाजा खोला और काव्या जल्दी से आर्या को अपने सीने से लगाए। ब्लैंकेट से पूरी तरह कवर किए बाहर निकली। उसके चेहरे पर अभी भी घबराहट थी। तभी काव्या यशवर्धन से थोड़ा पैनिकिक टोन में बोली शुक्र है हम यहां ठीक से पहुंच गए। रास्ते में तो मेरी जान ही निकल गई थी। आर्या को ठंड लगने से बचाना है। चलिए जल्दी अंदर चलते हैं। यशवर्धन ने हामी भरी और सबको लेकर रिसेप्शन एरिया की तरफ बढ़े।

7:03 होटल का अंदर का हिस्सा काफी गर्म और आरामदायक था। एक बड़ा सा फायर प्लेस चल रहा था। जिसकी आग की लपटें देखकर ही सबकी ठंड थोड़ी कम होने लगी। सांझ और आयु सबसे आखिर में अंदर आए। आयु ने अपनी जैकेट थोड़ा झटका जिस पर बारिश की कुछ बूंदे गिरी थी। सांझ चुपचाप आयु के बगल में चल रही थी। उसने नोटिस किया कि आयु ने बाहर उतरते वक्त अपने आप को बारिश की तरफ रखा था ताकि ठंडी हवा या बूंदे सांस तक ना पहुंचे। तभी सा धीमी आवाज में सिर्फ आयु को सुनाई

7:51 दे बोली तुम ठीक हो? ड्राइविंग काफी रफ थी। तभी आयु बोली मैं आयु हूं। इतने से तूफान से थोड़ी डरूंगी। तुम अपनी फिक्र करो। ठंड से नाक लाल हो रही है तुम्हारी। यशवर्धन रिसेप्शन डेस्क पर खड़े थे। होटल का मैनेजर एक बुजुर्ग सा आदमी था जो पहाड़ी टोपी पहने हुए था। तभी यशवर्धन बोले तभी यशवर्धन बोले भाई साहब यह अचानक मौसम इतना खराब कैसे हो गया? हमें तो कुलदेवी के मंदिर जाना था। तभी मैनेजर बोला अरे साहब जी पहाड़ों का मौसम और और यहां की

8:37 औरतों का गुस्सा दोनों का कोई भरोसा नहीं होता। कब बदल जाए कुछ पता नहीं। वैसे आपको कुलदेवी मंदिर जाना है। वह तो यहां से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर ही है। तभी तभी आरुष बोला सिर्फ 5 कि.मी. तो क्या बारिश थोड़ी रुकने पर हम आज ही वहां जा सकते हैं? तभी मैनेजर बोला ना जीना गलती से भी ऐसी भूल मत करना। वो वो 4 किलोमीटर कच्चा रास्ता है और फिर 1 किलोमीटर आपको सीधी चढ़ाई मिलेगी। आज की रात बारिश की वजह से वहां जाना

9:25 खतरनाक है। दर्शन सुबह 6:00 बजे खुलते हैं। आप आज रात यहां विश्राम कीजिए और सुबह ताजे मौसम में निकलना। मंदिर के 1 किलोमीटर पहले से ही गाड़ी आगे नहीं जाएंगी। आपको पैदल चलना होगा। तभी यशवर्धन बोले, ठीक ठीक कह रहे हैं आप। ऐसे मौसम में बच्चे को बाहर ले जाना भी ठीक नहीं है। आप हमारे लिए तीन रूम बुक कर दीजिए। थोड़ी देर बाद मैनेजर ने यशवर्धन को चाबियां दी और यशवर्धन ने सबको चाबियां पकड़ानी शुरू की। आय ने चाबी पकड़ी और साझ

10:10 की तरफ देखकर मुस्कुराने लगी। उसकी शरारती मुस्कुराहट काव्या जो आग के पास खड़ी थी वो देख रही थी। फिर सब अपनेप कमरों की तरफ बढ़ रहे बढ़े। आरुष ने अपने कमरे का दरवाजा खोला और अंदर जाने लगा। तभी काव्या ने उसे आवाज दी और बोली, रुको आरुष। काव्या ने अपने सीने से लगी नन्ही आर्या को बहुत संभालकर आरुष की बाहों में दे दिया और बोली, तुम आर्या को लेकर अंदर जाओ और इसे बेड पर लिटाकर ब्लैंकेट उड़ा दो। मैं बस दो मिनट में आई। और उसने बिना कोई

10:56 सवाल किए हामी भरी और बच्ची को लेकर कमरे में चला गया। आयु अपना बैग उठाकर रूम रूम की चाबी लगा रही थी कि उसने देखा काव्या पलट कर वापस उसकी तरफ आ रही है। काव्या सीधा साझ के पास आई। उसने आयु को कंप्लीटली इग्नोर किया और सांझ का हाथ पकड़ लिया और बोली सांझ मेरे साथ चलो। सांझ थोड़ी कंफ्यूज थी पर वो चुपचाप काव्या के साथ चल दी। काव्या उसे कॉरिडोर में थोड़ा दूर ले गई जहां से आयु उन्हें [गला साफ़ करने की आवाज़] देख तो सकती थी। पर उनकी आवाज उस तक नहीं पहुंच सकती थी।

11:45 आयु दरवाजे पर टेक लगाकर अपने दोनों हाथ सीने पर बांधे अपनी एक आइब्रो उठाए उन दोनों को घूर रही थी। कॉरिडोर के उस शांत हिस्से में काव्या थोड़ी अजीब सी हेजिटेशन में लग रही थी। वो आमतौर पर बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और स्ट्रिक्ट थी। पर अभी उसके चेहरे पर एक अजीब सी हिचकिचाहट थी। वो बार-बार अपना दुपट्टा ठीक कर रही थी। तभी काव्या नजर चुराते हुए बोली सांझ देखो जैसा कि तुम्हें पता है कल सुबह हमारी कुलदेवी की पूजा है। यह पूजा पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण

12:30 पूजा है। शान सिर हिलाकर आज्ञाकारी बच्चे की तरह बोली जी भाभी मुझे पता है मैं सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद सब तैयारी कर लूंगी। तभी काव्या जल्दी से बोली हां हां तैयारी तो तुम कर ही लोगी पर बात कुछ और है। साझ ने थोड़ा हैरानी से काव्या को देखा। काव्या ने एक गहरी सांस ली और थोड़ा करीब आकर हल्के से बोली देखो सा कुलदेवी की पूजा से एक रात पहले हमें कुछ नियम और सावधानियां रखनी होती है। शुद्धता का ध्यान रखना पड़ता है। अब तुम तो बहुत

13:18 समझदार हो। तुम्हें तो सब पता ही है कि तुमको क्या करना है और क्या नहीं। पर थोड़ी रुकी और उसने तिरछी नजर से दूर खड़ी आयु को देखा जो अभी भी उन्हें ही ताड़ रही थी और थोड़ी हिचकिचाहट के साथ बोली पर वो जो आयु है ना मैं जानती हूं वो पागल है। उसका कोई भरोसा नहीं है। वो जरूर तुम्हारे करीब आने की कोशिश करेगी। वह समझती नहीं है इन सब रीति रिवाजियों को। तो आज रात तुम थोड़ा सावधान रहना। मेरा मतलब है काव्या के शब्द उसके गले में फंस रहे थे।

14:06 वो एक औरत होकर दूसरी औरत को उसके ही पार्टनर के साथ दूरी रखने के लिए बोल रही थी और यह उसके लिए बहुत अजीब था। तभी काव्या बोली मेरा मतलब है उसे आज रात अपने से थोड़ा दूर ही रखना। कोई करीबी नहीं होनी चाहिए आज रात। बस एक रात की ही बात है। फिर कल पूजा के बाद तुम लोग जो मर्जी करो। तुम समझ रही हो ना मैं क्या कह रही हूं। जैसे ही काव्या की बात सांझ को समझ आई। चांद का चेहरा

14:52 शर्म के मारे टमाटर की तरह लाल हो गया। उसकी आंखें बड़ी हो गई और दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। काव्या डायरेक्टली उन्हें शुद्धता बनाए रखने का आर्डर दे रही थी। सांझ का अब काव्या से नजर मिलाना भी मुश्किल हो गया था। उसने जल्दी से अपनी पलकें झुका ली और और घबराई हुई धीमी आवाज में बोली आप चिंता मत कीजिए मैं [गला साफ़ करने की आवाज़] मैं ध्यान रखूंगी ऐसा कुछ नहीं होगा। काव्या को भी लगा कि उसने बात समझा दी है। इसलिए उसने राहत की सांस ली और सांझ के गाल को हल्के से थपथपाया और बोली

15:39 ठीक है मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। अब जाओ और जल्दी सो जाना। काव्या वहां से पलट कर अपने रूम की तरफ चली गई। सांझ वहीं कॉरिडोर में खड़ी रही। उसकी सांसे अभी भी तेज थी और चेहरे पर शर्म का लाल रंग बखूबी झलक रहा था। दूर खड़ी आयु जो यह सब म्यूट मूवी की तरह देख रही थी उसे कुछ समझ नहीं आया। साझ कॉरिडोर क्रॉस करके रूम के दरवाजे पर पहुंची। आयु ने पहले ही लॉक खोल दिया था। दोनों कमरे के अंदर आए। कमरा एकदम ट्रेडिशनल पहाड़ी

16:26 स्टाइल का था। लकड़ी की दीवारें और बड़ा सा डबल बेड और खिड़की के बाहर घनघोर बारिश का नजारा। कमरे में अजीब सी गर्माहट थी। आयो ने अपना साझ का बैग साइड में रखा और दरवाजे को अंदर से लॉक कर दिया। लॉक की आवाज सुनते ही सांझ के दिल की धड़कन दुगनी हो गई। उसे काव्या के शब्द याद आने लगे। आयु पलटी। उसके चेहरे पर वही वही शैतानी मुस्कुराहट थी जो हमेशा सांझ को कमजोर कर देती थी। वो धीरे-धीरे चलते हुए साझ की

17:11 तरफ बढ़ने लगी। आयु नर्म और डीप आवाज में बोली तो भाभी अपने कमरे में डैड अपने कमरे में और बाहर यह तूफान फाइनली मेरी सांझ और मैं बिल्कुल अकेले। तुम्हें नहीं लगता कि पहाड़ की ठंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सांझ ने घबराकर एक कदम पीछे लिया और बोली आयु आयु तुम वहीं रुको आगे मत आना। आयु रुकी नहीं। बल्कि उसने आगे बढ़कर सांझ को पकड़ने के लिए अपने हाथ आगे किए। पर साहन ने तुरंत बेड पर रखा एक बड़ा सा

17:59 तकिया उठाकर दोनों के बीच में ढाल की तरह रख दिया। यह देखकर आयु का मुंह खुला का खुला रह गया। वो तकिए को घूर रही थी जो सांझ ने उनके बीच के दीवार की तरह खड़ा कर दिया था और बोली सांझ यह क्या नया ड्रामा है? तकिया क्यों बीच में लगा रही हो? और तुम्हारा चेहरा इतना लाल क्यों हो रहा है? शान अपनी नजरें चुरा रही थी। तकिए को उसने अपने सीने से चिपकाए रखा था और बोली देखो आयु कल सुबह हमारी बहुत बड़ी पूजा है। कुलदेवी की पूजा और

18:47 और भाभी ने मुझे कुछ नियम समझाए हैं। आयु ने अपनी एक आइब्रो उठाई और अपना और अपने हाथ सीने पर बांध दिए और बोली नियम कैसे नियम? मुझे तो भाभी ने कोई नियम नहीं बताया। क्या उन्होंने तुम्हें मुझसे दूर रहने का आर्डर दिया है? सांझ ने हल्के से सिर हां में हिलाया और बोली उन्होंने कहा है कि पूजा से पहले शुद्धता का ध्यान रख रखना है। इसलिए आज रात हमें मतलब मतलब हमें दूर रहना होगा। उन्हें उन्हें पता था कि तुम कोई ना कोई शरारत करोगे।

19:36 [नाक से की जाने वाली आवाज़] कुछ सेकंड के लिए कमरे में बिल्कुल खामोशी छा गई। सिर्फ बाहर चल रही बारिश की आवाजें आ रही थी। फिर अचानक आयु जोर-जोर से हंसने लगी। उसका पेट दर्द करने लगा हंसहंस कर और वह बेड पर गिर गई और बोली ओह माय गॉड भाभी ने सच में यह बोला उन्हें लगता है मैं कोई भेड़िया हूं जो मौका मिलते ही तुम पर झपट्टा मार लूंगी और तुम तुम इतनी शर्म से लाल इसलिए हो रही थी बार साझ को अब गुस्सा आने लगा था। वह तकिया लेकर बेड के करीब आई और आयु के ऊपर हल्के

20:23 से मार दिया और बोली, बेशर्म हंसना बंद करो। मेरे लिए उनकी बातें सुनना कितना अजीब था। यह सिर्फ मैं जानती हूं। और अब तुम चुपचाप इस बेड के एक कोने में सोती रहोगी। मुझे छूने की कोशिश भी की तो मैं उठकर डैड के कमरे में चली जाऊंगी। आयु ने बेड पर सीधा होते हुए तकिए को साझ के हाथ से खींचा और साइड में फेंक दिया। फिर उसने सांझ का हाथ पकड़ कर उसे बेड पर अपने पास बिठा लिया। पर थोड़ा फासला बनाकर ठीक वैसे ही जैसे सांड ने कहा था। आयु की

21:10 आंखें अब सीरियस थी पर उनमें एक अलग तरह का प्यार झलक रहा था। आयु की आंखें अब सीरियस थी पर उनमें एक अलग तरह का प्यार छलक रहा था। तभी आयो अपनी नर्व आवाज में बोली तुम सच में पागल हो शान मैं जानती हूं कल का दिन हमारे लिए कितना जरूरी है। भाभी की चिंता अपनी जगह सही है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि मेरा सुकून तुम्हें दूर रखने में नहीं बल्कि तुम्हारे माथे को चूम कर सोने में है। पर फिक्र मत करो। मैं तुम्हारे किसी भी नियम को नहीं तोडूंगी। सांझ ने राहत की सांस ली। फिर आयो धीरे से

21:59 बोली पर सांझ आज रात की शुद्धता कल पूजा खत्म होने के बाद एक्सपायर हो जाएगी। फिर इस तूफान से भी ज्यादा खतरनाक यह आयु होगी। उसकी तैयारी करके रखना। साझ के रोंगटे एक बार फिर से खड़े हो गए। आयु को रोकना आसान था। पर उसके इरादों और शैतानियों से बचना नामुमकिन। सांझ की धड़कनें इतनी बढ़ गई थी कि उसे वहां से भागना ही ठीक लगा। उसने जल्दी से अपने बैग से अपने नाइट क्लॉथ निकाले और नजर चुराते हुए बोली, मैं मैं पहले चेंज

22:45 कर लेती हूं। तुम तब तक आराम करो। सांझ लगभग भागते हुए बाथरूम में घुस गई और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। बाहर आए बेड पर गिर गई और जोर से हंसने लगी। उसे सांझ को परेशान करने में बहुत मजा आ रहा था। थोड़ी देर बाद बाथरूम का दरवाजा खुला। सांझ एक सिंपल पर बहुत ही कंफर्टेबल कॉटन के नाइट सूट में बाहर आई। उसने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। आयु जो बेड पर लेटी फोन देख रही थी। उसकी नजर सांच पर पड़ते ही वहीं रुक गई। आईब उसे ऐसे घूर

23:31 रही थी जैसे कोई भूखा शेर अपने शिकार को देखता है। साझ ने उसकी नजर नोटिस की और जल्दी से अपना दुपट्टा ठीक किया और बोली अब तुम्हारी बारी जाओ फ्रेश हो जाओ। आयु पेट से उठी। उसने साझ के ठीक सामने अपनी हैवी लेदर जैकेट की चिप खोली और उसे उतार कर चेयर पर फेंक दिया। आय ने जानबूझकर स्ट्रेचिंग करते हुए अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए। सांझ ने तुरंत अपनी आंखें घुमा ली और दूसरी तरफ देखने लगी। तभी आयु हंसते हुए बोली अरे बॉस अरे बॉस मैंने तो छुआ भी

24:18 नहीं तुम अभी से क्यों शर्मा रही हो भाभी ने देखने पर तो बैन नहीं लगाया था ना सांझ ने चिढ़कर एक तकिया आयु की तरफ फेंका जिसे आयु ने हंसते हुए कैच कर लिया आंख मारते हुए बाथरूम में घुस गई तो आज का यह एपिसोड यहीं तक आई होप कि आपको यह एपिसोड पसंद आया होगा। मिलते हैं हम आपसे नेक्स्ट पार्ट में। तब तक के लिए राधेधे।

Share

More video summaries