J Krishnamurti - Freedom From The Known | जब तक सोचोगे डरते रहोगे

Brief Summary

The video presents a powerful critique of the beliefs that shape our identity and perceptions. The speaker emphasizes that much of what we consider our thoughts, knowledge, and experiences are not genuinely ours but borrowed from society. The speaker introduces J. Krishnamurti's ideas on liberation from these inherited notions, proposing that true freedom comes from recognizing our dependency on knowledge and thought, as well as our egos. This understanding can lead to profound personal transformation, urging viewers to break free from societal conditioning and the superficial metrics of success and self-worth.

  • Our thoughts and beliefs are not inherently our own.
  • True freedom involves questioning and transcending societal constructs, including knowledge, fear, and love.

The Greatest Lie of Life

The speaker reveals that the most significant lie in our lives is the belief that our thoughts are our own, rather than borrowed constructs created by external influences such as society, family, and education. They state that knowledge and experiences form a mental prison that limits our ability to perceive the present, urging viewers to confront these ingrained beliefs. The speaker introduces J. Krishnamurti’s message that we must dismantle these mental barriers to experience real freedom.

The Illusion of Knowledge

In this chapter, the speaker discusses how accumulating knowledge is often mistaken for gaining freedom. Instead, they argue that knowledge acts as a filter, warping our perceptions of new experiences through old memories and judgments. They emphasize the importance of viewing each moment freshly instead of through the lens of past experiences, which can lead to misinterpretations and a failure to engage with the present fully.

Understanding Thoughts and Fear

The speaker analyzes the nature of thoughts and fears, explaining that fear emerges from thoughts regarding the past and future rather than the present. They argue that thoughts create narratives of potential scenarios that lead to anxiety, causing us to miss the reality of the present. By recognizing that these imagined fears are products of our thoughts, individuals can understand the roots of their distress and how to navigate life more freely.

The Problem of the Ego

Here, the speaker delves into the concept of ego, describing it as a collection of labels, experiences, and identities that individuals carry. The ego seeks security through possessions, relationships, and affiliations, leading to conflict and suffering as it tries to maintain control. The speaker challenges viewers to consider what remains of their identity if stripped of these labels, proposing that true liberation can be found in the realization that they are “nothing,” which opens the door to being truly free.

Comparison and Ambition

The influence of comparison and the pursuit of success is examined in this chapter. The speaker claims that societal pressure to compare ourselves to others fuels ambition and causes suffering. They assert that comparison is a form of violence against oneself, as it diminishes individuality and leads to feelings of inadequacy. Instead of following externally defined metrics of success, individuals should reflect on what success means personally, beyond societal expectations.

Love and Relationships

The speaker critiques conventional notions of love, suggesting that what many consider love is often rooted in neediness and dependency. This dependence can lead to possessiveness and fear of loss. True love, as proposed by Krishnamurti, requires the absence of ego, allowing relationships to flourish without the burden of ownership or expectations. They suggest that loving someone without trying to change or possess them is the essence of genuine connection.

Psychological Independence

The focus shifts to the idea of psychological independence and the fear associated with it. The speaker explains that true freedom means standing alone, without reliance on external authorities or beliefs. This journey requires cutting ties with all forms of security provided by social norms, teachings, or relationships. They reinforce that the path to truth requires personal exploration without predefined frameworks or guidelines.

Awareness and Liberation

In the concluding chapter, the speaker emphasizes awareness as the key to liberation from psychological prisons. Awareness brings clarity to how our knowledge, thoughts, ego, and desires confine us, leading to profound realizations. The video closes by challenging viewers to explore their own understanding of truth, urging a journey of self-discovery and autonomy beyond societal conditioning.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “J Krishnamurti - Freedom From The Known | जब तक सोचोगे डरते रहोगे”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:00 नमस्कार दोस्तों, मैं हूं सौरभ और स्वागत है आपका बुक ट्यूबर हिंदी पर। आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा झूठ जानते हैं क्या है? वह झूठ जो आपके मां-बाप ने, आपके समाज ने, आपकी किताबों ने, आपकी पूरी दुनिया ने आपसे बोला है। वह झूठ यह नहीं है कि मेहनत करने से सब कुछ मिलता है। वह झूठ यह भी नहीं है कि कोई चमत्कार आपकी जिंदगी बदल देगा। आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा, सबसे गहरा, सबसे खतरनाक झूठ यह है कि आपके विचार आपके अपने हैं। यह जो आवाज आपके दिमाग में 24 घंटे चलती रहती है जिसे आप मैं कहते हैं, वह आपकी है ही नहीं। वो एक उधार की बासी सेकंड हैंड आवाज है। समाज का फेंका हुआ कचरा है जिसे आपने अपनी पहचान

0:45 समझ लिया है। चौंक गए। गुस्सा आया? अच्छा है क्योंकि आज हम कोई मीठी मीठी मोटिवेशन की गोली खाने के लिए यहां जमा नहीं हुए हैं। आज हम जहर पीने आए हैं। वह जहर जो दिमाग में बैठे हजारों सालों के झूठ को काट सके। बुक ट्यूबर हिंदी में आपका स्वागत है। और आज हम किसी किताब की समरी नहीं करेंगे। आज हम अपने मन की जेल की दीवारों पर डायनामाइट लगाने वाले हैं। और इस डायनामाइट का नाम है जे। कृष्णमूर्ति की फ्रीडम फ्रॉम द नोन यानी ज्ञात से मुक्ति। यह कोई किताब नहीं है। यह एक आईना है। एक ऐसा आईना जो आपकी शक्ल नहीं आपकी आत्मा की सड़न दिखाता है। और कृष्णमूर्ति कोई गुरु नहीं है। वह एक आध्यात्मिक विद्रोही हैं। एक स्पिरिचुअल एनर्किस्ट जो आपको सहारा देने नहीं आपसे आपकी हर बैसाखी

1:33 छीनने आए हैं। वह आपको रास्ता दिखाने नहीं आपसे आपका नक्शा फाड़ कर फेंकने आए हैं। अगर आप आराम ढूंढ रहे हैं, तसल्ली ढूंढ रहे हैं, तो यह वीडियो अभी बंद कर दीजिए क्योंकि यहां आराम नहीं मिलेगा। यहां बेचैनी मिलेगी। यहां शांति नहीं एक क्रांति की शुरुआत होगी। वह क्रांति जो किसी देश में या समाज में नहीं आपके भीतर आपकी चेतना के हर एक कोने में होगी। तो अगर हिम्मत है तो चलिए इस जेल को तोड़ते हैं। एक-एक करके हर दीवार को गिराते हैं। हमारी सबसे पहली और सबसे मजबूत जेल क्या है? हमारा ज्ञान, हमारा अनुभव, हमारी यादें। वह सब कुछ जो हम जानते हैं। आपको यह बात पागलपन लगेगी। हम तो पूरी जिंदगी ज्ञान इकट्ठा करने में लगा देते हैं।

2:18 स्कूल, कॉलेज, किताबें, डिग्रियां हम सोचते हैं जितना ज्यादा जानेंगे उतने ज्यादा आजाद होंगे। कृष्णमूर्ति कहते हैं बिल्कुल उल्टा। आपका ज्ञान ही आपका सबसे बड़ा पिंजरा है। आपका अतीत, आपकी यादें, आपके अनुभव यह सब मिलकर एक फिल्टर बना देते हैं। और आप पूरी दुनिया को हर नई चीज को उसी पुराने फिल्टर से देखते हैं। इसे ऐसे समझिए। आपके पास एक सुपर एडवांस्ड कंप्यूटर है। लेकिन उसमें आप 30 साल पुराना आउटडेटेड सॉफ्टवेयर चला रहे हैं। क्या होगा? वह हर नए कमांड को पुराने तरीके से ही प्रोसेस करेगा। वह हैंग होगा, स्लो चलेगा, क्रैश हो जाएगा। आपका दिमाग वह कंप्यूटर है और आपका ज्ञान, आपकी मान्यताएं, आपके अनुभव वह पुराना सॉफ्टवेयर है। जब भी आपके सामने कोई नई

3:05 सिचुएशन आती है, कोई नया इंसान आता है, आप उसे ताजगी से नहीं देखते। आपका दिमाग तुरंत अपनी पुरानी फाइल्स खंगालना शुरू कर देता है। ओह, यह तो वैसा ही है जैसा मेरे साथ 5 साल पहले हुआ था। अरे इस आदमी की शक्ल तो मेरे उस धोखेबाज दोस्त से मिलती है। बस उसी पल वर्तमान मर जाता है। आपने उस नए इंसान को उस नई सिचुएशन को देखा ही नहीं। आपने सिर्फ अपनी यादों का एक प्रोजेक्शन देखा। आज दुनिया में इंफॉर्मेशन का विस्फोट हो चुका है। सोशल मीडिया, Google, एआई हम ज्ञान के समंदर में तैर रहे हैं। हम सोचते हैं हम पहले से ज्यादा होशियार हो गए हैं। कृष्णमूर्ति कहते हैं हम पहले से ज्यादा कंडीशंड हो गए हैं। हमारी जेल की दीवारें और मोटी हो गई

3:51 हैं। आपने कभी सोचा है आप अपने पार्टनर से क्यों लड़ते हैं? ज्यादातर लड़ाईयां वर्तमान की नहीं होती। वह अतीत की होती है। आपने उनकी किसी बात को अपने किसी पुराने जख्म से जोड़ लिया होता है। वह कुछ कहते हैं और आपको याद आ जाता है कि कैसे आपके पिता भी यही बात कहते थे। वह कुछ करते हैं और आपको याद आ जाता है कि कैसे आपके एक्स ने आपको धोखा दिया था। आप उस इंसान से लड़ ही नहीं रहे जो आपके सामने खड़ा है। आप एक भूत से लड़ रहे हैं। अपने अतीत के भूत से। यही है ज्ञात का बंधन। द प्रजन ऑफ द नोन। असली आजादी ज्ञान इकट्ठा करने में नहीं है। असली आजादी हर पल उस ज्ञान को मरने देने की क्षमता में है। हर इंसान से हर चीज से ऐसे मिलना जैसे आप उसे

4:39 पहली बार मिल रहे हैं। बिना किसी अतीत के बोझ के, बिना किसी भविष्य की उम्मीद के। यह मुश्किल है। यह डरावना है क्योंकि हमारा ज्ञान ही हमारी पहचान है। और अपनी पहचान को मिटाने से ज्यादा डरावना कुछ भी नहीं। लेकिन अगर आजादी चाहिए तो यह कीमत चुकानी होगी। आपको अपने सबसे बड़े खजाने अपने ज्ञान को आग लगानी होगी। हमारी जेल की दूसरी दीवार जो ज्ञान की दीवार से भी ज्यादा मजबूत है, वह है विचार। थॉट। हम इंसानों को बड़ा घमंड है अपने सोचने की शक्ति पर। हम सोचते हैं कि विचार ने ही हमें जानवर से इंसान बनाया। इसी ने सभ्यता बनाई, विज्ञान बनाया, चांद पर पहुंचाया।

5:25 कृष्णमूर्ति एक हथौड़ा उठाते हैं और हमारे इस सबसे बड़े घमंड को चखनाचूर कर देते हैं। वह कहते हैं, थॉट इज द रूट ऑफ ऑल सोरो। विचार ही हर दुख की जड़ है। यह कैसे हो सकता है? सोचिए डर क्या है? व्हाट इज फियर? क्या आप अभी इस पल में किसी चीज से डर रहे हैं? नहीं। आप या तो किसी ऐसी चीज से डर रहे हैं जो हो चुकी है। अतीत या किसी ऐसी चीज से जो हो सकती है भविष्य। अगर मेरी नौकरी चली गई तो अगर मुझे कैंसर हो गया तो अगर वह मुझे छोड़कर चला गया तो यह सब क्या है? यह विचार है। थॉट विचार अतीत की यादों को लेता है। दर्द, असफलता, धोखा और उसे भविष्य पर प्रोजेक्ट कर देता

6:11 है। वो एक ऐसी कहानी बनाता है जो अभी तक हुई नहीं है। और फिर उस कहानी से खुद ही डरने लगता है। डर वर्तमान में कभी नहीं होता। डर हमेशा समय में होता है। अतीत या भविष्य। और समय को कौन बनाता है? विचार। कृष्णमूर्ति कहते हैं थॉट इज टाइम। जिस पल विचार आता है उसी पल समय पैदा हो जाता है और उसी पल वर्तमान की मृत्यु हो जाती है। इसे एक और तरह से देखिए। एक अंधेरे कमरे में रस्सी पड़ी है। आप उसे देखकर डर जाते हैं। सांप आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है। पसीना आने लगता है। यह डर असली है? नहीं। डर रस्सी से नहीं। आपके सांप होने के विचार से पैदा हुआ। विचार ने एक झूठी हकीकत बनाई और आपका शरीर उस पर यकीन करने

6:58 लगा। हमारी पूरी जिंदगी यही है। हम सब अपनेप दिमाग में सांपों की कहानियां बना रहे हैं और उनसे डर रहे हैं। करियर का सांप, रिश्ते का सांप, बुढ़ापे का सांप, मौत का सांप। तो क्या करें? सोचना बंद कर दें। नहीं, यह असंभव है। यहां कृष्णमूर्ति और ओशो जैसे विचारकों में एक बारीक लेकिन बहुत बड़ा फर्क आता है। ओशो का जोर नो माइंड पर है। ध्यान, डांस, संगीत, कैथारसिस के जरिए मन के पार चले जाओ। मन को एक तरफ हटा दो। कृष्णमूर्ति का रास्ता इससे भी ज्यादा क्रांतिकारी और मुश्किल है। वह मन को हटाने की बात नहीं करते। वह कहते हैं मन को देखो। बी अवेयर ऑफ थॉट। बिना किसी जजमेंट के बिना उसे सही या गलत

7:43 कहे बस एक साइंटिस्ट की तरह अपने विचारों की प्रक्रिया को देखो। देखो कि विचार कैसे पैदा होता है। देखो कि वह कैसे अतीत से ऊर्जा लेता है। देखो कि वह कैसे डर और इच्छा को जन्म देता है। जब आप इस पूरी प्रक्रिया को बिना दखल दिए चुपचाप देखते हैं एक चमत्कार होता है। जिस विचार को देख लिया जाता है, वह अपनी ताकत खो देता है। वह ऐसे ही है जैसे आप चोर को देख लें। जैसे ही उसे पता चलता है कि उसे देखा जा रहा है, वह भाग जाता है। यह है असली ध्यान। मंदिर में बैठकर आंखें बंद करके मंत्र जपना नहीं। बल्कि जीवन के हर पल में चलते फिरते, काम करते, बात करते, अपने मन के खेल के प्रति जागरूक रहना। यह 24 घंटे

8:30 का ध्यान है और यह दुनिया का सबसे मुश्किल काम है क्योंकि इसमें आपको किसी गुरु की, किसी किताब की, किसी तकनीक की मदद नहीं मिलेगी। यहां आप बिल्कुल अकेले हैं। अब आते हैं उस जेलर के पास जो इस पूरी जेल को चलाता है। वह जेलर जिसे हम बड़े प्यार से मैं, मी या ईगो कहते हैं। यह मैं क्या है? मैं एक डॉक्टर हूं। मैं एक भारतीय हूं। मैं बहुत कामयाब हूं। मैं बहुत दुखी हूं। कृष्णमूर्ति कहते हैं, यह सब सिर्फ लेबल्स हैं। यह सिर्फ विचार हैं। यह मैं कुछ और नहीं बस यादों का, अनुभवों का, विश्वासों का एक बंडल है। एक गठरी है जिसे आप अपनी पीठ पर लादे घूम रहे हैं। और इस मैं की सबसे बड़ी जरूरत क्या है? सुरक्षा,

9:15 सिक्योरिटी। यह मैं हमेशा सुरक्षित महसूस करना चाहता है। एक अच्छी नौकरी में सुरक्षा, एक रिश्ते में सुरक्षा, पैसे में सुरक्षा, एक देश में सुरक्षा, एक धर्म में सुरक्षा। और कृष्णमूर्ति कहते हैं कि यही सुरक्षा की तलाश ही दुनिया में हर संघर्ष, हर हिंसा, हर दुख की जड़ है। जब मैं नौकरी में सुरक्षा ढूंढता है तो वह इनसिक्योर हो जाता है। कंपटीशन करता है। दूसरों को नीचे गिराने की कोशिश करता है। जब मैं एक रिश्ते में सुरक्षा ढूंढता है तो वह पजेसिव हो जाता है। जलन महसूस करता है और प्यार को एक पिंजरे में बदल देता है। जब मैं एक धर्म या विचारधारा में सुरक्षा ढूंढता है तो वह कहता है मेरा भगवान ही

10:01 सच्चा है। मेरी विचारधारा ही सही है। और फिर वह दूसरों के भगवानों और विचारधाराओं से नफरत करने लगता है। राष्ट्रवाद को देखिए। पेट्रियोटिज्म मेरा देश महान है। यह क्या है? यह एक छोटे मैं का एक बड़े मैं के साथ जुड़कर सुरक्षित महसूस करने का तरीका है। और इसी मेरा देश के विचार ने इतिहास में सबसे भयानक युद्ध करवाए हैं। करोड़ों लोगों की जान ली है। आपका घर, आपकी प्रॉपर्टी, आपका बैंक बैलेंस। यह सब क्या है? यह आपके मैन का एक्सटेंशन है। जब कोई आपकी कार पर खरोच मार देता है, तो आपको ऐसा क्यों लगता है कि खरोच आप पर लगी है? क्योंकि आपने उस कार के साथ अपनी पहचान जोड़ ली है। कृष्णमूर्ति एक बहुत ही असहज कर देने वाला

10:48 सवाल पूछते हैं। अगर आपसे आपकी डिग्री छीन ली जाए, आपका नाम, आपकी जायदाद, आपके रिश्ते, आपका धर्म, आपकी राष्ट्रीयता, आपकी सारी यादें सब कुछ मिटा दिया जाए। तो पीछे क्या बचेगा? क्या आप बचेंगे? या सिर्फ एक खालीपन? इस खालीपन से हम इतना डरते हैं कि पूरी जिंदगी इस मैं की गठरी को और भारी करने में लगे रहते हैं और ज्ञान इकट्ठा करते हैं और पैसा कमाते हैं और रिश्ते बनाते हैं और पहचाने ओढ़ते हैं। जिस दिन आप इस मैं के धोखे को देख लेते हैं उसी दिन आप असली सुरक्षा को पाते हैं और वह सुरक्षा किसी बाहरी चीज में नहीं है। वह इस एहसास में है कि आप कुछ भी नहीं हैं। यू आर नथिंग। और जब आप कुछ नहीं होते

11:34 तभी आप सब कुछ होने के लिए आजाद होते हैं। जब बर्तन खाली होता है तभी उसमें कुछ भरा जा सकता है। हमारी चौथी जेल की दीवार है तुलना और सफलता की दौड़ कंपैरिजन एंड द पर्स्यूट ऑफ सक्सेस। बचपन से हमारे दिमाग में एक ही जहर भरा जाता है। शर्मा जी के लड़के को देखो पचंडेस परसेंट लाया है। तुम्हारी बहन कितना अच्छा गाती है। तुम कुछ क्यों नहीं करते? स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, समाज हर जगह एक ही खेल चल रहा है। तुलना, तुलना और तुलना। और इस तुलना से पैदा होती हैत्वाकांक्षा। एंबिशन मुझे उससे बेहतर बनना है। मुझे उससे ज्यादा कमाना है। मुझे उससे ज्यादा मशहूर होना है। कृष्णमूर्ति कहते हैं, कंपैरिजन

12:19 इज अ फॉर्म ऑफ वायलेंस। तुलना एक तरह की हिंसा है। ना सिर्फ दूसरों के प्रति बल्कि खुद के प्रति भी। जब आप खुद की तुलना किसी और से करते हैं तो आप उसी पल अपनी यूनिकनेस का, अपनी मौलिकता का अपमान कर रहे होते हैं। आप जो हैं सी उसे नकार रहे हैं और जो आप होना चाहिए उसके पीछे भाग रहे हैं। इस व्हाट इज और व्हाट शुड बी के बीच का जो गैप है वही सारा संघर्ष है। वही सारा दुख है। आज की दुनिया तो तुलना की फैक्ट्री बन चुकी है। सोशल मीडिया खोलिए। Instagram पर कोई मालदीव्स में छुट्टियां मना रहा है। Facebook पर किसी दोस्त ने नई Mercedes खरीद ली है। Lindin पर कोई 25 साल की उम्र में सीईओ बन गया है। और आप

13:06 अपनी साधारण सी जिंदगी को देखकर क्या महसूस करते हैं? ईर्ष्या, अपर्याप्तता, दुख। आप उनकी एडिटेड फिल्टर्ड झूठी जिंदगी की तुलना अपनी रॉ अनकट असली जिंदगी से कर रहे हैं। यह एक ऐसा खेल है जिसे आप कभी जीत नहीं सकते। और यह जो सफलता का भूत हमारे सिर पर छड़ा हुआ है, यह क्या है? समाज ने कुछ पैमाने बना दिए हैं। पैसा, पावर, प्रसिद्धि। और हम सब भेड़ों की तरह उसी दिशा में भागे जा रहे हैं। बिना एक पल रुक कर यह पूछे कि क्या मुझे सच में यही चाहिए? क्या सफलता वह है जो दुनिया कहती है या सफलता वह है जो आप अपने लिए परिभाषित करते हैं। शायद सफलता किसी शांत कोने में बैठकर अपनी पसंदीदा किताब पढ़ना हो। शायद सफलता अपने बच्चों के साथ बिना

13:55 किसी डिस्ट्रैक्शन के एक घंटा बिताना हो। लेकिन नहीं हमें तो वह सफलता चाहिए जिस पर दुनिया ताली बजाए। हम दूसरों की तालियों के भूखे हैं। हम दूसरों की नजरों में अपनी कीमत ढूंढ रहे हैं। और जो इंसान दूसरों की नजरों में अपनी कीमत ढूंढता है, वह कभी आजाद नहीं हो सकता। वह हमेशा एक गुलाम रहेगा। यहां मुझे एक जैन कहानी याद आती है। दो जैन भिक्षु एक नदी के किनारे से गुजर रहे थे। नदी में बाढ़ आई हुई थी और पानी बहुत तेज था। किनारे पर एक बहुत ही सुंदर युवती खड़ी थी जो नदी पार करने से डर रही थी। पहले भिक्षु ने जो सीनियर था बिना कुछ सोचे समझे युवती को अपनी बाहों में उठाया और नदी के पार छोड़ दिया। युवती ने धन्यवाद कहा और चली गई। दोनों भिक्षु

14:42 अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए। दूसरा भिक्षु जो जूनियर था बहुत बेचैन था। वह कुछ कहना चाहता था पर कह नहीं पा रहा था। मीलों चलने के बाद जब वह अपने मठ पहुंचने वाले थे उससे रहा नहीं गया। उसने पहले भिक्षु से कहा गुरु जी हमें तो किसी स्त्री को छूने की भी मनाही है। आपने उस सुंदर युवती को अपनी बाहों में कैसे उठा लिया? यह तो हमारे नियमों के खिलाफ है। पहले भिक्षु ने मुस्कुराकर जवाब दिया। मैं तो उस युवती को मीलों पहले नदी के किनारे ही छोड़ आया था। पर लगता है तुम उसे अभी तक अपने दिमाग में ढो रहे हो। यह कहानी तुलना, नियम और ज्ञात के बोझ का सबसे बड़ा उदाहरण है। दूसरा भिक्षु नियमों द नोन में फंसा हुआ था। वो लगातार तुलना

15:29 कर रहा था। क्या सही है क्या गलत है और इस चक्कर में वह उस लड़की का बोझ मीलों तक ढोता रहा। पहला भिक्षु आजाद था। उसने वही किया जो उस पल में जरूरी था और फिर उस पल को वहीं छोड़ दिया। वह वर्तमान में जी रहा था। हम सब उस दूसरे भिक्षु की तरह हैं। समाज के नियम, सफलता की परिभाषाएं, तुलना का बोझ। हम इन सब चीजों को अपने दिमाग में ढोते रहते हैं और अपनी जिंदगी को भारी बना लेते हैं। असली आजादी उस पहले भिक्षु की तरह है। हर पल को जीना और फिर उसे जाने देना। अब हम उस जगह पहुंच गए हैं। जहां कृष्णमूर्ति के शब्द सबसे ज्यादा चुभते हैं। वह जगह है प्रेम और रिश्ते। हम सब प्यार चाहते हैं। हम सब एक ऐसा साथी चाहते

16:16 हैं जो हमें समझे, हमें पूरा करें। प्यार को हम अपनी जिंदगी की सबसे पवित्र चीज मानते हैं। और कृष्णमूर्ति आते हैं और इस पूरी इमारत को एक झटके में गिरा देते हैं। वह कहते हैं जिसे तुम प्यार कहते हो वह प्यार है ही नहीं। वह सिर्फ एक जरूरत है। एक सौदा है। इट्स अ ट्रांजैक्शन। तुम अकेलेपन से डरते हो इसलिए तुम्हें एक साथी चाहिए। तुम्हारा शरीर अधूरा है इसलिए तुम्हें दूसरा शरीर चाहिए। तुम भावनात्मक रूप से खाली हो इसलिए तुम चाहते हो कोई और आकर तुम्हें भर दे। तुम अपनी पहचान बनाने के लिए दूसरे का इस्तेमाल करते हो। मैं उसका पति हूं। मैं उसकी पत्नी हूं। यह प्यार नहीं है। यह आपसी इस्तेमाल है। म्यूचुअल ग्रेटिफिकेशन एंड डिपेंडेंसी। और

17:03 जहां निर्भरता होती है, वहां डर अपने आप आ जाता है। कहीं यह मुझे छोड़कर ना चला जाए। और इस डर से पैदा होती है जलन, पजेसिवनेस, कंट्रोल। आप अपने साथी पर हक जताने लगते हैं। आप उसकी आजादी छीनने लगते हैं। और आप इस सबको प्यार का नाम देते हैं। जब आप कहते हैं मैं तुमसे प्यार करता हूं तो एक पल रुक कर खुद से पूछिए। क्या आप उस इंसान से प्यार करते हैं जैसा वह सच में है? या आप उस तस्वीर से प्यार करते हैं जो आपने अपने दिमाग में उस इंसान की बना रखी है। आप उसकी सुंदरता से उसके बात करने के तरीके से या उस एहसास से प्यार करते हैं जो वह आपको देता है। आप असल में खुद से ही प्यार कर रहे हैं। उस इंसान को तो आप

17:48 सिर्फ एक आईने की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। तो फिर असली प्यार क्या है? कृष्णमूर्ति कहते हैं लव कैन ओनली कम इनू बीइंग व्हेन देयर इज नो मी। प्यार सिर्फ तभी संभव है जब मैं मौजूद ना हो। असली प्यार कोई लेनदेन नहीं है। वह कोई मांग नहीं करता। वह दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं करता। वह दूसरे पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करता। असली प्यार एक फूल को देखने जैसा है। जब आप एक फूल को देखते हैं, आप उसकी सुंदरता का आनंद लेते हैं। आप यह नहीं कहते यह फूल मेरा होना चाहिए। आप उसे तोड़ने की कोशिश नहीं करते। अगर आपने उसे तोड़ा तो वह मर जाएगा। आप बस उसे होने देते हैं। आप उसकी खुशबू को महसूस करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। क्या आप

18:35 किसी इंसान को ऐसे प्यार कर सकते हैं? बिना उसे अपनी प्रॉपर्टी समझे, बिना उससे कुछ मांगे, बिना अपनी सुरक्षा और खुशी की जिम्मेदारी उस पर डाले। यह प्यार, ध्यान की अवस्था है। इसमें कोई संघर्ष नहीं है, कोई द्वंद्व नहीं है। इसमें सिर्फ एक गहरी समझ और करुणा है। लेकिन इस प्यार तक पहुंचने के लिए आपको पहले अकेले होने की हिम्मत जुटानी होगी। आपको अपने भावनात्मक अकेलेपन का सामना करना होगा। जब आप खुद के साथ पूरी तरह से सहज हो जाते हैं। जब आपको खुद को पूरा करने के लिए किसी और की जरूरत नहीं रहती। सिर्फ तभी आप असली प्यार करने के काबिल बनते हैं। वरना आप जिसे प्यार समझ रहे हैं, वह सिर्फ डर का एक खूबसूरत मुखौटा है। और अब हम आते हैं कृष्णमूर्ति

19:21 के सबसे क्रांतिकारी, सबसे डरावने और सबसे आजाद कर देने वाले सत्य पर। सच्ची आजादी का मतलब है मनोवैज्ञानिक रूप से बिल्कुल अकेले खड़े होना। साइकोलॉजिकली स्टैंडिंग अटरली अलोन। इसका मतलब सन्यासी बनकर जंगल में चले जाना नहीं है। इसका मतलब है अपने भीतर हर तरह की अथॉरिटी, हर तरह के सहारे को गिरा देना। हम हमेशा किसी ना किसी को फॉलो करना चाहते हैं। कोई गुरु, कोई भगवान, कोई किताब, कोई विचारधारा, कोई हमें बता दे कि क्या सही है, क्या गलत है। कोई हमें जीवन का रास्ता दिखा दे। क्यों? क्योंकि हम खुद जिम्मेदारी लेने से डरते हैं। हम सोचने से डरते हैं। हम गलती करने से डरते हैं। किसी को फॉलो करना बहुत आसान

20:08 है। अपना दिमाग बंद करो और बस बताए हुए रास्ते पर चलते रहो। कृष्णमूर्ति कहते हैं ट्रुथ इज अ पाथलेस लैंड। सत्य तक कोई बना बनाया रास्ता नहीं जाता। अगर कोई रास्ता है तो वह ज्ञात का हिस्सा है। वह किसी और का अनुभव है। किसी और का ज्ञान है। वह आपका नहीं हो सकता। आप बुद्ध के रास्ते पर चलकर बुद्ध नहीं बन सकते। आप सिर्फ बुद्ध की एक सस्ती नकल बन सकते हैं। आपको अपना रास्ता खुद खोजना होगा। और रास्ता है ही नहीं। आपको हर कदम अंधेरे में रखना होगा। बिना किसी गारंटी के, बिना किसी सहारे के इसका मतलब है छोड़ना। अपनी विचारधाराओं को छोड़ना। और हां जे कृष्णमूर्ति को भी छोड़ना। कृष्णमूर्ति ने साफ कहा था मैं

20:55 तुम्हारा गुरु नहीं हूं। अगर तुम मुझे फॉलो करते हो तो तुम सच्चाई से उतने ही दूर हो जाओगे। वह एक साइन पोस्ट की तरह थे जो चांद की तरफ इशारा कर रहा है और हम मूर्ख लोग उंगली को ही देखने लगते हैं। उंगली की पूजा करने लगते हैं। कृष्णमूर्ति कहते हैं उंगली को मत देखो चांद को देखो। यह मनोवैज्ञानिक अकेलापन दुनिया की सबसे डरावनी चीज है क्योंकि इसमें कोई सुरक्षा नहीं है। कोई तसल्ली नहीं है। आप बिल्कुल नग्न बिल्कुल खाली खड़े हैं। लेकिन कृष्णमूर्ति कहते हैं इसी अकेलेपन में इसी खालीपन में एक अद्भुत शक्ति है। एक रचनात्मकता है। जब आपका दिमाग दूसरों के विचारों से, किताबों के ज्ञान से, गुरुओं के उपदेशों से खाली होता है। सिर्फ तभी

21:42 उसमें कुछ नया कुछ मौलिक कुछ सच्चा उतर सकता है। सच्चाई को फॉलो नहीं किया जा सकता। उसे हर पल खुद खोजना पड़ता है। सुबह की ताजी हवा की तरह। उसे आप बोतल में बंद करके नहीं रख सकते? क्या आप में इतनी हिम्मत है? क्या आप समाज की, धर्म की, परिवार की सुरक्षा की चादर को फाड़ कर फेंक सकते हैं? क्या आप दुनिया के सामने बिल्कुल अकेले खड़े हो सकते हैं? बिना किसी पहचान के, बिना किसी सहारे के? अगर हां तो मुबारक हो। आपने आजादी का पहला कदम उठा लिया है। तो जात से मुक्ति का सार क्या है? यह कोई फिलॉसफी नहीं है जिसे आप याद कर लें। यह कोई तकनीक नहीं है जिसका आप अभ्यास करें। यह सिर्फ एक चीज है। अवेयरनेस जागरूकता। जागरूकता इस बात की कि

22:28 आपका ज्ञान आपका पिंजरा है। जागरूकता इस बात की कि आपका विचार ही डर पैदा करता है। जागरूकता इस बात की कि मैं सिर्फ एक धोखा है। जागरूकता इस बात की कि तुलना एक हिंसा है। जागरूकता इस बात की कि जिसे आप प्यार कहते हैं, वह अक्सर डर होता है। जागरूकता इस बात की कि आप हमेशा किसी ना किसी सहारे की तलाश में हैं। आपको कुछ करना नहीं है। आपको सिर्फ देखना है। अपने मन के इस पूरे खेल को, इस पूरे स्ट्रक्चर को बिना किसी जजमेंट के बस देखना है। जिस पल आप इस जेल को पूरी तरह से देख लेते हैं। द वेरी परसेप्शन ऑफ द प्रजन इज द लिबरेशन फ्रॉम इट। जेल को देख लेना ही जेल से आजादी है। कृष्णमूर्ति आपको कोई जवाब नहीं देते। वह

23:16 आपसे आपके सारे जवाब छीन लेते हैं ताकि आप पहली बार खाली होकर सच्चाई को खुद देख सकें। वह आपको कोई आराम नहीं देते। वह आपका आराम हराम कर देते हैं। और यही एक सच्चे मित्र का काम है। सवाल यह नहीं है कि कृष्णमूर्ति कौन थे? सवाल यह नहीं है कि इस वीडियो से आपने क्या सीखा? असली सवाल यह है अब आप क्या करेंगे? क्या आप वापस जाकर उसी नींद में सो जाएंगे? उसी उधार के विचारों, उसी डरों, उसी रिश्तों के खेल में उलझ जाएंगे या फिर आप अपनी आंखें खुली रखेंगे? सवाल यह है आप कौन हैं? अपनी डिग्री, अपने नाम, अपने नोन, अपने ज्ञान के पीछे आप सच में कौन हैं? इस सवाल का जवाब कोई और नहीं दे सकता। इसका जवाब आपको खुद खोजना होगा। खामोशी में,

24:04 अकेलेपन में। अगर आप उन कुछ लोगों में से हैं जिनमें इस गहराई तक जाने की हिम्मत है। अगर आप समाज की दी हुई झूठी तसल्लियों और छिछले मोटिवेशन से थक चुके हैं तो यह चैनल बुक ट्यूबर हिंदी आपका ठिकाना है। यहां हम सिर्फ बातें नहीं करते। हम अपने मन की अदृश्य जंजीरों को मिलकर तोड़ते हैं। अगर आज की बातों ने आपको अंदर तक हिलाया है। अगर आपको लगा है कि कोई पहली बार आपसे सच बोल रहा है तो नीचे सब्सक्राइब का बटन दबाकर इस विद्रोह का इस क्रांति का हिस्सा बनिए। और मुझे कमेंट में जरूर बताइए कि कृष्णमूर्ति की कौन सी एक बात ने आपके दिमाग पर हथौड़े की तरह चोट की। आपका हर कमेंट एक और सोए हुए इंसान को जगाने की चिंगारी बन सकता है। इस वीडियो को उसे एक दोस्त या रिश्तेदार के

24:50 साथ शेयर कीजिए जिसे आप वाकई में आजाद देखना चाहते हैं। उसे नहीं जो आराम चाहता है बल्कि उसे जो सच की तलाश में है। क्योंकि जैसा किसी ने कहा है द ट्रुथ विल सेट यू फ्री बट फर्स्ट इट विल पीस यू ऑफ। सच तुम्हें आजाद करेगा पर पहले वह तुम्हें तिल मिला देगा। मिलते हैं अगले वीडियो में। एक और जंजीर तोड़ने के लिए देखते रहिए और सबसे जरूरी जागते रहिए। बहुत-बहुत धन्यवाद। [संगीत]

Share

More video summaries