Full transcript of “ कहानियों का संकलन by ओशो”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:00 जो हम करें वह हमारी प्रेजेंस हमारी मौजूदगी, हमारी उपस्थिति पूरी पूरी उसमें हो। एक फकीर हुआ नागार्जुन एक गांव से निकलता था। अद्भुत फकीर था। कुछ थोड़े से ऐसे अद्भुत लोग हुए हैं। उनमें से एक था। एक लकड़ी का भिक्षा पात्र ही उसकी कुल संपत्ति थी। जिस गांव से निकला उस गांव की साम्राज्य ने उसे बुलाया और कहा कि तुम जैसे अद्भुत फकीर के हाथ में लकड़ी का यह भिक्षा पात्र शोभा नहीं देता। मैंने एक भिक्षा पात्र बनाया सोने का। उसमें बहुत बहुमूल्य जवाहरात जड़े हैं। वो तुम्हें मैं भेंट करती हूं। इतनी कृपा करो इंकार मत करना।
0:48 ना बात करूंगा। जैसा लकड़ी वैसा सोना। हमें भीख मांगने से मतलब रोटी खाने से मतलब कोई साधारण सन्यासी होता वह कहता क्षमा करें हम सोने को छू सकते हैं सोना और हम छुएंगे आंख फेर लेता भागता वहां से कि सोना कहीं पकड़ ना ले लेकिन जो जानता है उसे सोना और मिट्टी में भेद नहीं जो नहीं जानता वो सोने से भागता है या सोने के लिए भागता है ये दोनों अज्ञानियों के दो दल एक सोना पानी के लिए भागता है सोने से घबरा के भागता है। अज्ञानियों के दो दल है। लेकिन जो जानता है उसे सोने से भागना नहीं सोने के लिए भी भागना नहीं। उसने कहा अगर तुझे इससे सुख मिलता है तो ठीक है यही ठीक हमें तो रोटी
1:34 खानी है। हम इसमें ही मांग के खा लेंगे। वो लेकर चला। लेकिन चलते वक्त उसने रानी को कहा कि देख लेकिन इसमें एक खतरा है। लकड़ी का था तो कोई चुराता नहीं था। इसको कोई न कोई ले जाएगा। थोड़ी देर में हम बिना पात्र के हो जाएंगे। तो इतना ख्याल रखना मेरा पात्र फेंक मत देना कल मैं उसको मांग लूंगा। रानी ने कहा कि इतनी जल्दी उसने कहा बहुत मुश्किल है। यह पात्र मेरे पास बचे। वो वहां से निकला लेकिन गांव में एक नंगा आदमी एक सोने का चमकता हुआ पात्र उसमें जवाहरात जड़े हुए तो सबकी आंखें गई। गांव का जो बड़ा चोर था वो पीछे हो लिया। नागार्जुन ने बार-बार उसके पैर की आवाज सुनी। उसने कहा कि ठीक है जिसको चाहिए वह
2:20 आ गया। वह गांव के बाहर एक खंडर में ठहरा हुआ था। वहां ना कोई द्वार थे ना खिड़की था ना कोई दरवाजा था। वह अंदर गया दोपहर का वक्त था। वह भोजन करके दोपहर को सो जाएगा। उसने सोचा कि वह आदमी तो आ ही गया है। वह बाहर आकर दीवार के पीछे छिप के बैठ गया। उसने सोचा ऐसे व्यर्थ बाहर बिठाए रखूं। दोपहरी है। मैं तो भीतर बैठा हूं। वो धूप में बैठा हुआ है। फिर थोड़ी बहुत देर में ले ही जाएगा तो इतनी देर बिालने का पाप मैं क्यों मोल लूं? और फिर जिसे ले ही जाना है उसे दे देना उचित। कम से कम दान का तो मजा रहेगा। और उसको भी चोरी का कष्ट ना होगा। उसने पात्र को उठाया खिड़की के बाहर फेंक दिया। वहां पात्र गिरा तो चोर हैरान हो गया। पहले ही
3:05 हैरान था एक नंगा फकीर और हाथ में लाखों की कीमत की चीज लिए हो। अब और हैरान हुआ कि इस पागल ने फेंक क्यों दिया। उसे कुछ बड़ा हैरानी हुई। अभी तक तो सोच रहा था कि इसको ले पा जाऊंगा तो बहुत कुछ मिल जाएगी। बहुत उपलब्धि हो जाएगी। अब ऐसा लगा कि एक आदमी ने जब इसे फेंक दिया तो इसको मैंने पा भी लिया तो कौन सी उपलब्धि हुई? जब ऐसे लोग भी जमीन पर है जो उसे फेंक सकते हैं। और मैंने पा भी लिया तो कौन सी उपलब्धि हुई? जरूर इससे भी ऊपर कोई उपलब्धि की चीजें होनी चाहिए। नहीं तो इसको फेंकने वाले लोग नहीं हो सकते थे। वो उसने कहा कि मैं जरा भीतर उसने खिड़की से खड़ा होकर कहा कि भिक्षु मैं धन्यवाद करता हूं। मैं आया था
3:51 चोरी करने तुमने भेंट कर दिया। क्या इतनी आज्ञा और दोगे कि मैं भीतर आऊं और पांच क्षण तुम्हारे पास बैठ जाऊं। नागार्जुन ने कहा मित्र इसीलिए पात्र बाहर फेंका कि तू भीतर आ सके। तू भीतर तो आता लेकिन चोर की तरह आता तो तेरा चित्त भीतर ना आ पाता तेरा चित्त बाहर रहता घबराया हुआ आता चित्त तेरा बाहर ही जाने का रहता लेता और भागता अब तू आएगा तो निश्चिंत आ सकता है तुम भीतर आ जाओ वो चोर भीतर आया ये आदमी अद्भुत था हैरानी का था वो बैठा उसने पूछा कि कई बार मेरे मन में भी होता है कि ऐसी समता ऐसी शांति ऐसा आनंद
4:39 ऐसा अद्भुत अपरिग्रह मुझे भी कभी उपलब्ध हो लेकिन मैं हूं चोर और इस नगर में बड़े से बड़ा चोर और सभी साधु मुझे जानते हैं क्योंकि चोरों और साधुओं का गहरा संबंध है वो एक दूसरे के दुश्मन है तो सभी साधु मुझे जानते हैं जब भी मैं उनके पास जाता हूं तो वो मुझे पहला उपदेश यही देते हैं कि तू चोरी छोड़ तब फिर कुछ हो सकता है ये मुझसे छूटती नहीं है इसलिए बात वही रुक जाती है। आप कुछ अद्भुत मालूम पड़ते हैं। क्या आपसे मैं पूछूं कि क्या मेरे जीवन में भी कोई क्रांति हो सकती है? क्या मैं भी कभी उस दशा को पा सकता हूं जो आपको है? नागार्जुन ने कहा पहली तो बात तू ये समझ ले कि अब तक तू किसी साधु के पास नहीं गया। क्योंकि साधु को चोरी से क्या मतलब?
5:26 वो क्यों कहेगा कि चोरी छोड़। साधु को चोरी से मतलब ही नहीं है। मैं तुझसे नहीं कहूंगा कि चोरी छोड़ क्योंकि मैं जानता हूं कि जैसा तेरा अंतःकरण है वैसा तेरा आचरण है। आचरण में चोरी है तो अंतःकरण में भूल है। सवाल आचरण का नहीं है। सवाल अंतःकरण का है। अंतःकरण ठीक होगा। आचरण बदलेगा। मैं तुझसे नहीं कहता कि तू चोरी छोड़ तू चोरी खूब कर। मैं तुझसे सिर्फ एक बात कहता हूं चोरी तू होश पूर्वक कर। तो अजीब शिक्षा थी नागार्जुन ने उससे कहा कि तू चोरी होश पूर्वक कर। जैसे ही मूर्छा आए तू चोरी मत करना। होश पूर्वक करना अगर तू किसी का दरवाजा तोड़े, तो बहुत सजग होकर तोड़ना और
6:13 तेरा चित्त वही रहे। तेरा ध्यान वही रहे कि मैं दरवाजा तोड़ रहा हूं। जब तू भीतर जाए और तिजोरी खोले तो तेरा ध्यान पूरा का पूरा तिजोरी तोड़ने में रहे। और जब तू रुपए निकाले तो तेरा ध्यान पूरा का पूरा रुपए निकालने में रहे। बस इतना तू करना इससे तुझे चोरी में बड़ी कुशलता भी आ जाएगी। बड़ा ठीक से तू चोरी कर सकेगा। तेरा साहस भी बढ़ेगा और सब अच्छा होगा तू जा। वो चोर पैर छुए उसने कहा कि ऐसा उपदेशक मुझे कभी मिला नहीं। तो बड़ी अजीब बात आप कह रहे हैं। चोरी में कुशलता मेरी बढ़ाने के लिए उपाय बता रहे हैं। इससे क्या होगा? उसने कहा तू कभी कुछ हो तो मेरे पास आना। वो 10 दिन बाद आया। उसने पैर नागार्जुन के पकड़े और उसने कहा कि आपने मुझे धोखा दे दिया।
6:59 जैसे ही मैं चोरी करने जाता हूं और होश से जाता हूं तो मेरे पैर आगे नहीं बढ़ते। होश से जाता हूं तो पैर आगे नहीं बढ़ते। और कल तो मैं एक भवन में घुस गया। निश्चित मूर्छा में घुस गया। फिर मुझे एकदम ख्याल आया कि मैं तो होश में नहीं हूं। तो मैं तिजोरी के सामने खड़ा था। तिजोरी मैंने खोल ली थी। संपत्ति बहुत मेरे हाथ में थी। इतनी कभी मेरे सामने नहीं थी। सारा घर सोया था लेकिन मैं जागा हुआ था। ये मुश्किल हो गई। सारा घर सोया हुआ था। संपत्ति मेरे सामने थी। लेकिन मैं जागा हुआ था। ये मुश्किल हो गई। संपत्ति छोड़ कर वापस लौट आए। तब मैंने जाना कि दूसरों के सोने से चोरी नहीं हो रही है। मेरे सोने से चोरी हो रही
7:46 है। और चोरी गई क्योंकि जाग के मैंने अपने भीतर वह संपदा पा ली जो सो के मैंने बाहर बहुत खोजी और मुझे नहीं मिल सकी। भीतर एक ज्योति का एक चैतन्य का अनुभव हुआ। तो मैं कहूं कुछ और जीवन में बहुत करने जैसा नहीं है। करने जैसा है कर्म में ध्यान को संयुक्त जो भी हम कर रहे हैं जो भी चाहे कोई जूते सी रहा हो चाहे कोई चोरी कर रहा हो चाहे कोई कुछ भी कर रहा हो इससे कोई प्रयोजन नहीं की कौन क्या कर रहा है जो भी हम कर रहे हैं वो परिपूर्ण ध्यान से इंटीग्रेटेड हो वह पूरा संयुक्त हो ध्यान
8:33 से संयुक्त होकर सब कर्म प्रार्थना बन जाते है सब कर्म पवित्र हो हो जाते हैं। जो अपवित्र है वो होना बंद हो जाएगा। जो पवित्र है वो शेष रह जाएगा। और क्रांति यह होगी कि भीतर इस ध्यान पूर्वक कर्म के प्रवेश से उसका बोध होगा। जो चेतना है वो जो आत्मा है उसका बोध। उसका बोध का बिंदु उपलब्ध हो जाए। तो सब उपलब्ध हो जाता है। सारे धर्मों ने जो कहा। सारे ज्ञाताओं ने जो कहा। सारे संतों ने साधुओं ने जो कहा। सारे तीर्थंकरों ने ईश्वर पुत्रों ने अवतारों ने जो कहा वो उस एक बिंदु के उपलब्ध होने से उपलब्ध हो जाता है। परिधि को बदलने की बात नहीं केंद्र को जागने और जीतने की बात है। और
9:20 जो उसे जीतता और जानता है वो इस जीवन में जो भी जानने जैसा है और जो भी जीतने जैसा है उसे जीत लेता है और जान लेता है। धन्यता उसे उपलब्ध होती है। आनंद और शांति उसे उपलब्ध होती है। उसे ज्ञात होता है कि मैं अमृत हूं। क्योंकि वह जो चैतन्य की शिखा है उसकी कोई मृत्यु नहीं है और उसे ज्ञात होता है कि मैं देह से पृथक और अलग हूं और उसे ज्ञात होता है कि कोई बंधन मेरे ऊपर नहीं मैं परम स्वतंत्र हूं और उसे ज्ञात होता है कि कोई कड़िया मेरे ऊपर नहीं मैं परम मोक्ष हूं। जो उस एक बिंदु को जानता है वो परमात्मा के सारे रहस्य को राज को जान ले बिंदु प्रत्येक के भीतर है और वो ज्योति सबके भीतर है लेकिन कुछ कुछ ज्योति को तेल को
10:07 जोड़ने की दिए को जलाने की बात है। एक बार ऐसा हुआ एक राजा का पुराना वजीर मर गया। बड़ा राज्य था और हमेशा उस राज्य में वजीर बड़ी खोजबीन के बाद रखा जाता था। जो देश का सबसे बड़ा विचारशील और चिंतक व्यक्ति होता, जो सबसे बड़ा ज्ञानी होता, उसी को वजीर बनाते थे। वजीर मर गया तो नए वजीर की खोज शुरू हुई। सारे देश में बुद्धिमान आदमी खोजे गए। सारे देश में परीक्षाएं हुई। और अंततः तीन
10:55 व्यक्ति लाए गए राजधानी में जो कि उस देश में सबसे ज्यादा बुद्धिमान सबसे ज्यादा समझदार लोग थे। फिर अंतिम परीक्षा का निर्णय का दिन आ गया जबकि उन तीन में परीक्षा होगी और अंतिम व्यक्ति चुन लिया जाएगा। बड़ा भारी पद था। आज घोषणा कर दी गई कल सुबह परीक्षा होगी। और वे तीनों आदमी महल के एक भवन में ठहरा दिए गए। बड़ा आश्चर्य तो यह हुआ कि सांझ होते होते सारे गांव में यह खबर फैल गई कि परीक्षा क्या होनी? जैसी कि आजकल फैल जाती है तब भी फैल गई।
11:42 सांझ होते होते पता चल गया कि परीक्षा क्या होनी। सारे गांव में चर्चा शुरू हो गई। एक अजीब परीक्षा राजा लेना चाहता था। उन तीनों व्यक्तियों को कल सुबह भवन के एक बड़े कक्ष में बंद कर दिया जाएगा और भवन के द्वार पर एक ताला लगा दिया जाएगा। वो ताला उस देश के यांत्रिकों इंजीनियरों ने और गणितज्ञों ने निर्मित किया था। उस ताले में कोई चाबी नहीं लगती थी। उस ताले पर कुछ अंक लिखे हुए थे गणित के। और उन अंकों में एक पहेली थी जो उस अंकों की पहेली को हल कर सकता था वही ताले को खोल सकता था। बस वह अंकों की पहेली हल करके ठीक बैठ जाती ताला खुल जाता। वो गणित
12:30 और यांत्रिक इंजीनियरों ने उस ताले को निर्मित किया। सारे गांव में खबर फैल गई कि कल उन तीनों को बंद कर दिया जाएगा और सामने ताला लगा दिया जाएगा जिसकी कोई चाबी नहीं तो जो गणित की पहेली को हल कर सकेगा जो उस ताले पर खुदी हुई है वो ताले को खोलने में समर्थ हो जाएगा और जो सबसे पहले द्वार को खोल के बाहर आ जाएगा वही वजीर बन जाएगा साझ ही यह पता चल गया उन तीनों लोगों को भी पता चल गया उनमें से दो भागे हुए बाजार गए और गणित पर तालों के संबंध में जो भी किताबें मिल सकती थी वे ले आए। उन्होंने रात भर अध्ययन किया। रात
13:16 भर का मौका था। रात भर की बात थी। फिर जीवन भर के लिए बड़ा भारी बड़ी भारी विजय मिलने को थी। लेकिन उन तीन में से एक बहुत अजीब था। वह ना तो कहीं गया ना वह कोई किताब लाया बल्कि वह साझ से ही ओढ़कर सो गया। उन दो ने समझा कि मालूम होता है उसने भय के कारण परीक्षा में ना बैठने का निर्णय कर लिया। या हो सकता है उसे विश्वास ना आता हो कि जो खबर उड़ी है वह सच है। लेकिन फिर भी कोई भी मौका खोना ठीक ना था। वे दोनों रात भर अध्ययन करते रहे। उन्होंने गणित और तालों के संबंध में जो भी साहित्य था सारा देख डाला।
14:04 सुबह होते होते वह उस जगह पहुंच गए जहां अक्सर परीक्षार्थी पहुंच जाते हैं। उनसे अगर आप पूछते कि दो और दो कितने होते हैं तो वह घबरा के खड़े रह जाते। उन्हें बताना कठिन हो जाता। रात भर जागे थे और किताबें उनके मन में भर गई। अब छोटे-छोटे उत्तर देना भी मुश्किल थे। लेकिन एक आदमी रात भर सोया रहा। सुबह उठा और वे तीनों राजमहल पहुंचे। बात सच थी, अफवाह ठीक थी। उन्हें कक्ष में बंद कर दिया गया। और एक बड़ा ताला उस पर लगा दिया गया। और राजा ने उनसे कहा कि गणित की एक पहेली है। इसे जो हल कर सकेगा वो दरवाजा खोल के बाहर आ जाएगा। और जो बाहर निकल आएगा। मैं बाहर
14:50 प्रतीक्षा करता हूं। वही वजीर बन जाएगा जो पहले बाहर आएगा। दरवाजा बंद करके राजा बाहर चला गया। वे दोनों व्यक्ति जो रात भर पढ़ते रहे थे अपने वस्त्रों में थोड़ी सी किताबें छिपा के ले आए थे। आजकल के ही विद्यार्थी लाते हो ऐसा नहीं। यह तो कोई 2000 वर्ष पुरानी बात है। आदमी हमेशा एक जैसा रहा है। कोई बहुत फर्क नहीं है। तो कोई यह ना समझे कि हम बहुत समझदार हो गए। परीक्षाओं में किताबें ले जाते। पहले भी लोग ले जाते रहे। वो ले गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा बंद हुआ, अपनी किताबें बाहर निकाल ली और वह ताले पर लिखे
15:36 अंकों को कागजों पर लिखकर हल करने में लग गए। लेकिन वह एक आदमी बहुत अजीब था। वह आंख बंद करके कोने में बैठ गया। वे दोनों उस पर हंसे कि मालूम होता है यह पागल है। कुछ करो तभी तो कुछ हो सकेगा। मालूम होता था कि वह घबरा गया है और इसलिए अब वह कुछ करने को राजी नहीं। मालूम होता था उसने तैरना छोड़ दिया। मालूम होता था वो प्रतिस्पर्धा के बाहर हो गया है। लेकिन उसकी आंखें बड़ी शांत थी। उसका चेहरा बड़ा शांत था। वो उग्न नहीं मालूम पड़ता था। वो शांत बैठा रहा बैठा रहा। अचानक अचानक उठकर खड़ा हुआ। उसे कोई बात दिखाई पड़ी। वह उठा
16:24 और उसने जाकर दरवाजे को धीरे से धक्का दिया। दरवाजा खुल गया। दरवाजे में ताला लगाया नहीं गया। वो बाहर निकल गया। वो जो किताबों में खोज रहे थे, खोजते रहे, उन्हें यह भी पता नहीं चला कि तीसरा आदमी बाहर हो गया। जो लोग किताबों में डूबे रहते हैं, वह जिंदगी को देखने से वंचित रह जाते हैं। उन्हें तो तभी पता चला जब राजा उस आदमी को लेकर भीतर आया और उसने कहा कि बंद करो अपनी किताबें। क्योंकि जिस आदमी को बाहर होना था वह बाहर हो गया। वो तो चौंक के रह गए। उन्होंने पूछा कि तुम कैसे बाहर हुए? राजा ने कहा ताला लगाया नहीं गया था। क्योंकि वही ताला खोलने में बहुत कठिन
17:09 होता है जो लगाया गया ना हो। जो लगा हो वह खोला जा सकता है। लेकिन जो ना लगा हो उसे खोलना बहुत कठिन हो जाता है। क्योंकि यह ख्याल ही पैदा नहीं होता कि हो सकता है ताला ना लगा हो। यह आदमी सबसे ज्यादा समझदार है। इसने समझदारी का पहला सबूत दिया। इसने ताले पर लिखे अंकों को हल करने की बजाय सबसे पहले यह देखना चाहा कि ताला लगा भी है या नहीं। वही आदमी सबसे ज्यादा समझदार है जो किसी समस्या को हल करने के पहले यह तो देख ले कि समस्या है भी या नहीं। तो यह आदमी देश का सबसे समझदार आदमी है। हम इसे वजीर बना देते हैं। यह कहानी बड़ी
17:56 अजीब है और यह कहानी बड़ी सच है और यह कहानी एक आदमी के साथ नहीं परमात्मा ने करीब करीब हर आदमी एक गांव में एक धर्मगुरु आए। मौलाना नसरुद्दीन भी सुनने गया। धर्म गुरु का उपदेश था कि दूसरों के जीवन में व्यवधान डालना हिंसा है। प्रवचन के बाद मुल्ला मंच पर पहुंचा। बोला मैं आपको एक बढ़िया लतीफा सुनाता हूं। जरा गौर से सुनिए। लतीफा चार खंडों में पहला खंड। एक सरदार जी साइकिल पर अपनी बीवी को बिठाकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में गड्ढा
18:42 आया। बीवी चिल्लाई जरा बच के चला आना। सरदार जी ने साइकिल रोकी और उतर कर बीवी को एक झापड़ मारकर कहा साइकिल मैं चला रहा हूं कि तू धर्म गुरु बोले सही बात है किसी के काम में अड़ंगा नहीं डालना चाहिए मुल्ला ने आगे कहा जरा सुनिए दूसरा खंड सरदार जी घर आए बीवी चाय बनाने बैठी गुस्से में तो थी ही स्टव में खूब हवा भरने लगी सरदार जी बोले देखो कहीं स्ट की टंकी ना फट जाए बीवी ने दाढ़ी पकड़ के सरदार जी को एक चांटा लगाए। बोली चाय मैं बना रही हूं या तुम? धर्म बोले धर्म गुरु बोले वाह वाह क्या चुटकुला है। किसी के काम में बीच में
19:29 बोलना ही नहीं चाहिए। मुल्ला ने कहना आगे जारी रखा। कहा सुनिए अब सुनिए चौथा खंड एक बार सरदार जी धर्म ने बीच में टोका। अरे भाई पहले तीसरा तो सुनाओ। दूसरे के बाद ये चौथा खंड कहां से आ गया? नसरुद्दीन ने आ देखा ना ताव भर ताकत एक घसा धर्म गुरु की पीठ पर लगाया और बोला चुटकुला मैं सुना रहा हूं कि तुम [हंसी] ऐसा कुछ कर सको तो आनंद वितराग कुछ हो सकता है नहीं तो गए और तीन बार झुकझुक के नमस्कार किया तो थूमल सुनने वाले नहीं है
20:21 और जाना उचित है क्योंकि ऐसे लोगों को लोग अगर जा के कहने लगे तो शायद कभी ना कभी बोध आए बुरे तो नहीं है यह लोग सिर्फ भ्रांत थे आकांक्षा तो इनकी शुभ ही है। तभी तो त्याग किया, पलायन किया, घर छोड़ दिया, मुनि हुए। एक गांव में जहां कोई हजार लोग रहते थे। एक बहुत बड़े सद्गुरु का निकलना हुआ था।
21:08 उस गांव के एक व्यक्ति ने आकर उनको कहा आप इतने लोगों को सत्य के संबंध में समझाते हैं। इतने लोगों को मोक्ष के संबंध में बताते हैं। कितने लोगों को मोक्ष उपलब्ध हुआ है? कितने लोगों को सत्य मिला? उस फकीर ने कहा एक काम करो। कल सुबह तुम आना और फिर हम उत्तर देंगे। वो कल सुबह आया। उस फकीर ने कहा तुम गांव में जाओ और सारे लोगों से पूछना कि कौन व्यक्ति क्या चाहता है और एक फेहरिस्त बना के मेरे पास आ जाना। वो आदमी गांव में गया। हजार लोग वहां रहते थे। उसने सुबह से शाम तक एक-एक आदमी को मिलकर पूछा कि तुम्हारी आकांक्षा क्या है? और सांझ को वो
21:55 पूरी फेरिस्त बना के आया। उस फकीर ने पूछा इस फेहरिस्त में कोई आदमी सत्य को भी चाहता है? उसमें एक भी आदमी नहीं था जो सत्य को चाहता हो। धन को चाहने वाले थे, यश को चाहने वाले थे, पुत्र पुत्रियों को चाहने वाले थे और सारे चाहने वाले थे। उन हजार लोगों में से एक ने भी नहीं लिखा था कि मैं सत्य को चाहता हूं। तो उस फकीर ने कहा अगर लोग सत्य को ना चाहते हो तो सत्य उन्हें दिया नहीं जा सकता है। सत्य किसी को भी दिया नहीं जा सकता है। स्मरण रखिए मैं आपको पानी तो दे सकता हूं लेकिन प्यास कैसे दूंगा? और पानी अगर दे भी दूं और प्यास ना हो तो
22:42 उस पानी में अर्थ क्या होगा? दुनिया में बहुत लोगों ने जिन्होंने जाना है अपनी बात कही है लेकिन उनकी बात पानी है आप में प्यास हो तो उसमें अर्थ होगा आप में प्यास ना हो तो व्यर्थ हो जाएगी सत्य की जिज्ञासा में पहली शर्त है प्यास होनी चाहिए और प्यास का पता कैसे चलेगा अगर एक मरुस्थल में मुझे छोड़ दिया जाए तो सूरज जोर से तपता हो और पानी कहीं दिखाई ना पड़ता हो और मैं प्यास से तड़पने लगूं। मैं प्यास से इतना व्याकुल हो जाऊं कि कोई आकर मुझसे कहे कि हम पानी तो देते हैं लेकिन पानी जीवन के मूल्य पर देंगे।
23:30 हम पानी देंगे लेकिन बाद में जीवन ले लेंगे। तो मैं पानी लेना पसंद करूंगा या जीवन बचाना। मैं पानी ले लूंगा और जीवन खो दूंगा। प्यास तब पूरी होती है जब हम उसके लिए जीवन भी देने को तैयार हो। तो अकेली प्यास ही काफी नहीं है। इतनी प्यास कि हम उसके लिए सब कुछ देने को तैयार हो तो सत्य उपलब्ध होता है। सत्य बहुत सस्ती बात नहीं है। असल में जीवन में जो भी महत्वपूर्ण है वो सत्ता नहीं हो सकता। और सत्य एक अर्थ में किसी भी मूल्य पर नहीं पाया जा सकता है सिवाय जीवन दिए। महावीर के समय
24:15 में बिंबिसार नाम के राजा ने उनसे जाकर कहा था बिंबिसार ने महावीर को कहा मैं सत्य को उपलब्ध करना चाहता हूं और आप जानते हैं मैंने दूर-दूर तक की यात्राएं की है और दूर-दूर तक मैंने विजय की पताकाएं फहरा दी है। [गला साफ़ करने की आवाज़] जहां तक मुझे ख्याल जाता है वहां तक मेरा राज्य फैल गया है। तो आप मेरी शक्ति से तो परिचित ही होंगे। अब मैं सत्य भी पाना चाहता हूं। मैंने सुना है अकेली संपत्ति और अकेले राज्य के पालने से शांति नहीं मिलती तो अब मैं सत्य भी पाना चाहता हूं। तो मुझे क्या देना होगा? सत्य पाने के लिए मुझे क्या देना होगा?
25:01 महावीर ने कहा तेरे ही गांव में एक अत्यंत साधारण मनुष्य रहता है। तू उसके पास जा और उस मनुष्य से कहना कि अपना एक ध्यान का जो पुण्य है वो मुझे दे दे। एक ध्यान का पुण्य, एक सामायिक का पुण्य, एक समाधि का पुण्य और जो मूल्य वो मांगे दे देना। वो बिंबिसार गया उस साधारण नागरिक से। उसने कहा जो चाहते हो ले लो। मुझे तुम्हारे एक ध्यान का पुण्य चाहिए। वो बहुत हैरान हुआ। उसने कहा बड़ी मुश्किल है। मैं अपने प्राण दे सकता हूं लेकिन अपना ध्यान नहीं दे सकता। इसलिए नहीं कि मैं नहीं देना चाहता
25:47 इसलिए कि देने का कोई उपाय नहीं है। मैं अपने प्राण दे सकता हूं लेकिन अपना ध्यान नहीं दे सकता। इसलिए नहीं कि नहीं देना चाहता बल्कि इसलिए कि देने का कोई उपाय नहीं है। मैं आपको प्रेम तो कर सकता हूं लेकिन अपना प्रेम नहीं दे सकता। यानी मैं वो क्षमता नहीं दे सकता आपको कि आप प्रेम करने लगे। कोई व्यक्ति अपने आनंद की ज्योति तो आपके ऊपर फेंक सकता है लेकिन अपना आनंद नहीं दे सकता कि आप आनंदित हो जाए। दिया आपको प्रकाशित तो कर सकता है लेकिन आपके भीतर जाके दिया नहीं बन सकता। कुछ है जो नहीं दिया जा सकता और जो नहीं
26:34 दिया जा सकता वही मूल्यवान है। जो दिया [गला साफ़ करने की आवाज़] जा सकता है वो दो कौड़ी का है। इस जगत में दो ही तरह की चीजें हैं। एक वे चीजें हैं जो दी जा सकती हैं जो बाजार में बेची जा सकती है। जिनको खरीदा जा सकता है। जिनको बेचा जा सकता है। जिनका कोई मूल्य निर्धारित हो सकता है। कमोडिटी सामग्रियां है, वस्तुएं हैं। और एक और तरह की भी चीज़ें हैं, जिनका कोई बदान नहीं हो सकता, जिनको दिया नहीं जा सकता, जिनको बांटा नहीं जा सकता, जिनको खरीदा नहीं जा सकता। बस दो ही तरह की चीज़ें हैं दुनिया में, जो पहली तरह की चीजों में अपने जीवन को गवा देता है। वह बिल्कुल व्यर्थ गवा देता है। जो दूसरी तरह की चीजों को पैदा करने में लगा है, वह संपदा को उपलब्ध होगा, वह संपत्ति को उपलब्ध होगा। उसे कुछ
27:21 मिलेगा। उसे कोई आधार मिलेगा और कोई आनंद और कोई आलोक उपलब्ध होगा। पहली तरह की चीजों को हम वस्तुएं कहते हैं। दूसरी तरह की चीजों को हम अनुभूतियां कहते हैं। धर्म का संबंध वस्तुओं से नहीं अनुभूतियों से है। धर्म का संबंध अनुभूतियों से है। अनुभूतियां भी कमाई जाती है। और उस छोटे से साधक ने बिमसार को कहा मैं अपने प्राण दे दूं। लेकिन अपनी अनुभूति कैसे दूं? तो महावीर से ही जाकर पूछना कि उसका क्या मूल्य है? मैं मूल्य कैसे बताऊं? बिंबिसार वापस लौट गया। उसे समझ में आया।
28:06 उसे ख्याल में आया। कुछ बातें ऐसी हैं जो शक्ति से उपलब्ध नहीं हो सकती। शक्ति उसके पास बहुत थी। बहुत उसके पास शक्ति थी। उसने बड़े राज्य जीते थे। और तब उसे पता पड़ा कि राज्यों के जीतने से भी कोई बड़ी जीत हो सकती है। जिनको कि जिसने राज्यों को जीता वो भी जीतने में समर्थ नहीं मालूम होता। और उसे लगा कि मेरी सारी शक्ति व्यर्थ है। एक व्यक्ति के ध्यान को मैं नहीं छीन सकता। ऐसा ही फिर दोबारा हुआ। एक दूसरा बादशाह भारत आया। सिकंदर जब वो भारत से वापस लौटने लगा तो उसके मित्रों ने उससे यूनान में कहा था एक सन्यासी को भारत से लेते आना ताकि हम देखें कि सन्यासी कैसा होता है और सारी चीजें तुम लूट के लाओगे
28:51 एक सन्यासी को भी लूट लाना सिकंदर जब सारी लूट का सामान लेकर लौटने लगा और सैकड़ों मील उसका काफिला था जिसमें जो भी बहुमूल्य उसे भारत में दिखाई दिया उसे वो लात के ले जा रहा था तब अंतिम सीमा पर उसे याद आया एक सन्यासी रह गया सन्यासी का कोई ख्याल नहीं आया उसने गांव के लोगों को बुलाकर पूछा यहां कोई आसपास सन्यासी है। मैं उसे अपने साथ ले जाना चाहता हूं। गांव में एक वृद्ध ने कहा सन्यासी तो बहुत मिल जाएंगे लेकिन जिनको तुम लूट सको जिनको तुम ले जा सको समझना कि वो सन्यासी नहीं है। क्योंकि सन्यासी को ले जाना मुश्किल है। सिकंदर बोला तुम्हें मेरी ताकत का पता नहीं है। मैं अगर हिमालय को कहूं कि चलो तो हिमालय को मेरे साथ चलना होगा। अगर मैं
29:39 इस पूरे मुल्क को कहूं कि चलो यूनान तो इस पूरे मुल्क को एक कोने से दूसरे कोने तक चलना होगा। वो वृद्ध हंसने लगा। उसने कहा तुम्हें सन्यासी का पता नहीं। अभी तुमने वो चीजें जीती है जो हार जाती है। अभी तुम्हें उस आदमी से मुकाबला नहीं हुआ जो हार जानता ही नहीं। खैर खोज की गई और थोड़े ही पासले पर एक पहाड़ और नदी के किनारे एक सन्यासी का पता चला जो वर्षों से वहां था। सिकंदर ने अपने सिपाही भेजे। उन सिपाहियों ने जाकर उस साधु को कहा महान सिकंदर की आज्ञा है कि हमारे साथ चलो यूनान। बहुत सुख सुविधा तुम्हें देंगे। कोई अड़चन ना होगी। कोई कोई किसी तरह की तुम्हें परेशानी ना होगी। शाही मेहमान तुम रहोगे। वो सन्यासी
30:28 बोला वो सन्यासी बोला तुम्हें शायद पता नहीं। सन्यासी हम उसको कहते हैं जिसने सिवाय अपने और सबकी आज्ञाएं मानना छोड़ दिया है। सन्यासी ने कहा तुम्हें शायद पता नहीं सन्यासी हम उसे कहते हैं जिसने सिवाय अपने और सबकी आज्ञाएं मानना छोड़ दिया है। सिकंदर को कहना यहां कोई आज्ञा प्रवेश नहीं कर सकती। वे सिपाही बोले कि तुम्हें सिकंदर का शायद पता नहीं है। अगर तुम ऐसे ना गए तो तलवार के बल ले जाया जाओगे। उस सन्यासी ने कहा तुम सिकंदर को ही भेज दो। और सिकंदर नंगी तलवार लेकर गया। और उसने सन्यासी को कहा क्या विचार है?
31:17 मेरे पीछे चलते हैं। वो सन्यासी बोला हम तो केवल अपने ही पीछे चलने के आदि हैं। सिकंदर ने कहा इसका परिणाम बुरा होगा। उस सन्यासी ने कहा जिसको तुम चोट पहुंचा सकते हो उसका हम त्याग कर चुके हैं। सन्यासी ने कहा जिसको तुम चोट पहुंचा सकते हो उसका हम त्याग कर चुके हैं। सिकंदर ने कहा परिणाम मृत्यु होगा। सन्यासी ने कहा जो मर जाता है उसे हमने समझ लिया कि वह हमारा होना नहीं है। और जिसे तलवार काट सके और जिसे आग जला सके वो हमारी सत्ता नहीं है। हम उससे पीछे हट गए हैं। और अगर तुम्हारी मर्जी हो तो काटो। तुम भी देखोगे इस सिर को गिरते हुए
32:05 और हम भी देखेंगे। उसने कहा तुम भी देखोगे इस सिर को गिरते हुए और हम भी देखेंगे। क्योंकि जो हमारा प्राण है जो हमारी आत्मा है वो इसके पीछे है और इसकी साक्षी हो सकती है। सिकंदर की म्यान उठी उसकी तलवार मन के भीतर चली गई। उसने अपने सैनिकों से कहा वापस लौट चलो सन्यासी को ले जाना कठिन है। उस सन्यासी ने चलते वक्त कहा सन्यासी को मार डालना तो आसान है। सन्यासी को जितना संभव नहीं है। सिकंदर जब वापस पहुंचा उसके मित्रों ने पूछा, सन्यासी को लाए। वो बोला सारा संसार ला सकता था। सन्यासी को लाने की बात मत कहो।
32:53 और एक जगह एक साधारण नंगे फकीर के पास जाके पता चला कि मेरी सारी शक्ति दो कौड़ी की है। ऐसा ही बिंबिसार को पता चला उस दिन की उसकी सारी शक्ति व्यर्थ है। संसार की वस्तुएं शक्ति से पाई जाती हैं। और जिनको मैंने अनुभूतियां कही वो शक्ति से नहीं शांति से पाई जाती है। वस्तुएं शक्ति से उपलब्ध होती है। अनुभूतियां शांति से उपलब्ध होती है। जिसकी शक्ति पर आस्था है वो केवल वस्तुओं को इकठ्ठा कर पाएगा और जिसकी शांति पर आस्था है वो अनुभूतियों को भी उपलब्ध हो जाता है। स्मरण रखें इसका अर्थ हुआ कि शांति शक्ति से भी बड़ी शक्ति है।
33:39 इसका अर्थ हुआ कि शांति शक्ति से भी बड़ी शक्ति है। सबसे बड़े शक्तिशाली वे हैं। जिन्हें आप अपनी शक्ति दिखाने के लिए प्रलोभित नहीं कर सकते। सबसे बड़े शक्तिशाली वे हैं जिन्हें आप शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए उत्तेजित नहीं कर सकते। सबसे बड़े शक्तिशाली वे हैं जो उस सीमा तक शांत हो गए हैं। तो उन्हें अशांत करने का उपाय संसार के हाथ में कोई भी नहीं रह जाता है। शांति अद्भुत शक्ति है। एक बहुत दूसरे लोक की शक्ति है और शांत की भूमिका है सत्य को पाने की। जो शांत नहीं है वो सत्य को नहीं पा सकता है। अष्टावक्र के संबंध में दूसरी बात जो
34:26 ज्ञात है वो है जब वे 12 वर्ष के थे। बस दो ही बातें ज्ञात है। तीसरी उनकी अष्टावक्र गीता है। या कुछ लोग कहते हैं अष्टावक्र संहिता। जब वे 12 वर्ष के थे तो एक बड़ा विशाल शास्त्रार्थ जनक ने रचा। जनक सम्राट थे। और उन्होंने सारे देश के पंडितों को निमंत्रण दिया। और उन्होंने 1000 गाय राजमहल के द्वार पर खड़ी कर दी। और उन गानों के सी पर सोना म दिया और हीरे जवाहरात लटका दिए और कहा जो भी विजेता
35:12 होगा वो इन गांवों को हाक के ले जाए। बड़ा विवाद हुआ। अष्टवक्र के पिता भी उस विवाद में गए। खबर आई सांझ होते कि पिता हार रहे हैं। सबसे तो जीत चुके थे। वंदिन नाम के एक पंडित से हारे जा रहे हैं। यह खबर सुनकर अष्टावक्र भी राजमहल पहुंच गया। सभा सजी थी। विवाद अपनी आखिरी चरम अवस्था में था। निर्णायक घड़ी करीब आती थी। पिता के हारने की स्थिति बिल्कुल पूरी तय हो चुकी थी।
35:58 अब हारे तब हारे की अवस्था थी। अस्थावक्र दरबार में भीतर चला गया। पंडितों ने उसे देखा। महापंडित इकट्ठे थे। उसका आठ अंगों से टेढ़ामेढ़ा शरीर वो चलता। तो भी देख के लोगों को हंसी आती। उसका चलना भी बड़ा। हास्यास्पद था। सारी सभा हंसने लगी। अस्ता वक्र भी खिल के हंसा। जनक ने पूछा और सब हंसते हैं वह तो मैं समझ गया। क्यों हंसते हैं? लेकिन बेटे तू क्यों हंसा? सबक्र ने कहा मैं इसलिए हंस रहा हूं कि इन चम्हारों की सभा में सत्य का निर्णय हो रहा है।
36:46 बड़ा आदमी अनूठा रहा होगा। ये चम्हार यहां क्या कर रहे हैं? सन्नाटा छा गया। चम्हार सम्राट ने पूछा तेरा मतलब उसने कहा सीधी सी बात है इनको चमड़ी ही दिखाई पड़ती है मैं नहीं दिखाई पड़ता मुझसे सीधा साधा आदमी खोजना मुश्किल है वो तो इनको दिखाई ही नहीं पड़ता इनको आड़ा टेढ़ा शरीर दिखाई पड़ता है ये चम्हार है ये चमड़ी के पारखी है राजन मंदिर के टेढ़े होने से कहीं आकाश टेढ़ा होता है घड़े के फूटे होने से कहीं आकाश फूटता है।
37:33 आकाश तो निर्विकार है। मेरा शरीर टेढ़ामेढ़ा है। लेकिन मैं तो नहीं। ये जो भीतर बसा है इसकी तरफ तो देखो। इससे तुम सीधा साधा और कुछ खोज ना सकोगे। यह बड़ी चौंकाने वाली घोषणा थी। सन्नाटा छा गया होगा। जनक प्रभावित हुआ। झटका खाया। निश्चित थी कहां चमारों की भीड़ इकट्ठी करके बैठा है।
38:19 खुद पर भी पश्चाताप हुआ, अपराध लगा कि मैं भी हंसा। उस दिन तो कुछ ना कहते बना। लेकिन दूसरे दिन सुबह जब सम्राट घूमने निकला था तो राह पर अष्टावक्र दिखाई पड़ा। उतरा घोड़े से पैरों में गिर पड़ा। सबके सामने तो हिम्मत ना जुटा पाया। एक दिन पहले। एक दिन पहले तो कहा था बेटे तू क्यों हंसता है? 12 साल का लड़का था। उम्र तौली थी। आज उम्र नहीं तौली। आज घोड़े से उतर गया। पैर पर गिर पड़ा। साष्टांग दंडवत।
39:05 और कहा पधारे राजमहल मेरी जिज्ञासाओं का समाधान करें। हे प्रभु आए मेरे घर। बात मेरी समझ में आ गई। रात भर मैं सो ना सका। ठीक ही कहा। शरीर को ही जो पहचानते हैं उनकी पहचान गहरी कहां? आत्मा के संबंध में विवाद कर रहे हैं और अभी भी शरीर में रस और विरस पैदा होता है। घृणा आकर्षण पैदा होता है। मृत्यु को देख रहे हैं। अमृत की चर्चा करते हैं। धन्य भाग मेरे कि आप आए और मुझे चौंकाया।
39:53 मेरी नींद तोड़ दी। अब पधारो। राजमल में उसने बड़ी सजावट कर रखी थी। स्वर्ण सिंहासन पर बिठाया था इस 12 साल के अष्टावक्र को और उससे जिज्ञासा की जीवन जीवंत वस्तु है। सीखे उत्तर गणित में हो सकते हैं। जीवन में नहीं हो सकते। जीवन को जीने से जानना होता है। मैं एक छोटी सी कहानी मुझे स्मरण आती है। वो आपसे कहूं। जापान में एक गांव में दो मंदिर थे। एक दक्षिण का मंदिर कहलाता था, एक उत्तर का मंदिर कहलाता था। दोनों में बड़ी प्रतिस्पर्धा थी, बड़ा विरोध था। और आप जानते होंगे दुनिया में सभी मंदिरों में बड़ा विरोध है, बड़ी प्रतिस्पर्धा है।
40:40 दुनिया में जितनी बड़ी शत्रुता मंदिर और मंदिर के बीच है, उतनी बड़ी शत्रुता किसी के बीच नहीं है। और दुनिया में जितनी शत्रुता और जितनी हिंसा मंदिर और मंदिर के कारण पैदा हुई है और किसी चीज से पैदा भी नहीं हुई। मंदिरों के नाम पर मनुष्य का जितना पतन हुआ है उतना किसी और चीज के नाम पर हुआ भी नहीं। उन दो मंदिरों में बड़ा विरोध था और एक दूसरे के प्रति निरंतर विरोध की कुछ बातें उनके पुरोहित प्रचारित करते रहते थे। दोनों पुरोहितों के पास दो छोटे बच्चे थे जो उनकी साग सब्जी लाने की और छोटे-मोटे काम करते थे। उनको भी मना ही था कि वो आपस में बातचीत ना करें। लेकिन बच्चे बच्चे हैं और बड़ों की दुश्मनी नहीं जानते। और अगर दुनिया बच्चों के हाथ में छोड़ दी जाए दुनिया में कोई दुश्मनी नहीं होगी। कोई युद्ध नहीं होगा।
41:27 लेकिन बड़ों के हाथ में दुनिया है और बड़े मरने के पहले छोटे बच्चों को भी सब बातें सिखा जाती हैं। सारी दुश्मनी, सारा संघर्ष, सारा सारा द्वंद, सारी राजनीति, सारा धर्म, उनको बड़ा डर रहता है कि हम मर जाएंगे लेकिन हमारे झगड़े ना मर जाए। तो हजारों साल की मूर्खताएं वो बच्चों को सिखा देते हैं ताकि वो तैयार रहे और दुश्मनियां कायम रहे और आदमी आदमी दूर बना रहे। उनको डर था कि वो बच्चे आपस में ना लेकि बच्चे बच्चे हैं। उनका मन होता था कि वो आपस में मिले। एक दिन उन्होंने देखा कि दोनों पुजारी भीतर हैं। वो बाजार सब्जियां लेने जाते थे। तो उत्तर के मंदिर के लड़के ने दक्षिण के मंदिर के लड़के से पूछा मित्र कहां जा रहे हो? उस लड़के ने कहा जा हवाएं ले जाए। वो बड़ा
42:13 हैरान हुआ यह उत्तर सुन के। उसे कुछ सूझना पड़ा कि क्या उत्तर दे। वापस लौट के उसने अपने गुरु को कहा कि आज मैं बड़ी दिक्कत में पड़ गया। मैंने उस मंदिर के लड़के से पूछा कि कहां जा रहे हो? वो बोला कि जहां हवाएं ले जाए। उसके गुरु ने कहा कि देखो उस मंदिर के बच्चे से भी हारना बहुत बुरी बात है। कल तुम जाना और फिर यही पूछना। कहां जा रहे हो? वो कहेगा जहां हवा ले जाए। तो तुम उससे कहना कि अगर हवाएं ना होती तो तुम कहां जाते? तुम उससे यह कह देना कि अगर हवाएं ना होती तो तुम कहां जाते? वो बच्चा दूसरे दिन तैयार था। सीखा हुआ उत्तर भीतर था। वो गया। उसने जाति से पूछा कि मित्र कहां जा रहे हो? उसने सोचा कि अब वो कहेगा जहां हवा ले जाए।
42:59 सोचा कि वो कहेगा कि जहां हवा ले जाए। लेकिन वो लड़का बोला जहां पैर ले जाए। अब उसका उत्तर तो यह था सीखा हुआ कि अगर हवाएं ना हो तो तुम कहां जाओगे? वो बड़ी दिक्कत में पड़ा कि क्या करें? वो वापस लौट के आया गुरु से। उसने कहा कि वो लड़का तो बदल गया। वो आज कहने लगा कि जहां पैर ले जाए। उसके गुरु ने कहा देखो उससे हारना ठीक नहीं है। कल तुम कहना कि अगर तुम्हारे पैर ना होते और तुम लंगड़े होते तो जिंदगी में कहां जाते? दूसरे दिन फिर तैयार पहुंचा। उसने लड़के से पूछा कि कहो मित्र कहां जा रहे हो? वो बोला सब्जी खरीदने।
43:45 वे उत्तर जो सीखे हुए होते हैं इतने ही हास्यास्पद हो जाते हैं। लेकिन हमारे सब उत्तर सीखे हुए हैं। अगर मैं आपसे पूछूं आत्मा है और अगर आप कहे कि है तो जरा विचार करना क्या ये उत्तर उत्तर के मंदिर वाले लड़के का उत्तर नहीं है? अगर मैं आपसे पूछूं ईश्वर है और आप कहे है तो जरा विचार करना यह सीखा हुआ तो नहीं है। अगर आप कहे नहीं है अगर आप कम्युनिस्ट मुल्क में पैदा हुए हो नास्तिक घर में पैदा हुए हो तो आप कहे नहीं है तो भी विचार करना कि ये उत्तर सीखा हुआ तो नहीं है। क्योंकि आस्तिकता भी सीखी जा सकती है। नास्तिकता भी सीखी जा सकती है। लेकिन जीवन को जानना होता है। इसलिए ना आस्तिक जीवन को जान पाता है ना नास्तिक जीवन को जान
44:31 पाता है। जो जानते हैं उनका मार्ग कुछ और होता है। हम सारे लोग सीखे हुए उत्तरों से बेचैन और परेशान हैं। लेकिन हम सारे लोग उत्तर सीखे हुए बैठे हैं। और इन उत्तरों को पकड़ रखने में एक रस है, एक आनंद है। इसलिए पकड़े हुए हैं। नहीं तो कौन पकड़ेगा? रस है ज्ञानी होने के दंभ का। बिना जाने हुए ज्ञानी होने का मजा आ जाता है। अगर हम कुछ उत्तर सीख ले इसलिए हम सारे लोग सीखना चाहते हैं। कल ही मुझे किसी ने कहा कि शास्त्रों के बड़े अध्ययन में मैं लगा हूं। मैंने कहा किस लिए? इसलिए ना कि कुछ उत्तर सीखे जा सके। लेकिन उत्तर सीख के क्या कोई जीवन की
45:18 समस्या हल होती है। मैं कितने ही उत्तर सीख लूं, दुनिया की सारी समस्याओं को उत्तर सीख लूं, तो भी मेरे जीवन की समस्या हल होगी। जीवन की समस्या कुछ बातें सीखने से हल नहीं होती बल्कि जीवन में प्रवेश करने से हल होती है। तो जब कोई व्यक्ति उत्सुक होता है सत्य को या जीवन को जानने को तो सबसे बड़ी बाधा जो खड़ी हो जाती है वो खड़ी हो जाती है कि वो कुछ बातों को सीखने लगता है। जानने नहीं बल्कि सीखने की दिशा में चला जाता है। लर्निंग की अलग दिशा है। नोइंग की अलग दिशा है। जानने की अलग दिशा है। सीखने की अलग दिशा है। विज्ञान सीखा जा सकता है। धर्म सीखा नहीं जा सकता। इसलिए विज्ञान के विद्यालय हो सकते हैं। धर्म का कोई विद्यालय नहीं हो
46:05 सकता। विज्ञान के ग्रंथ हो सकते हैं। धर्म का कोई ग्रंथ नहीं हो सकता। असल में स्वयं में हम प्रविष्ट है ही। हम वहां मौजूद हैं। हम वहां घुसे हुए हैं। हम वहां ठहरे हुए हैं। इसलिए ज्ञान तो केवल स्वयं का हो सकता है। पर का केवल जानकारी हो सकती है। इंफॉर्मेशन हो सकती है। जानकारी हो सकती है, परिचय हो सकता है, लेकिन ज्ञान नहीं हो सकता। इसलिए पर के संबंध में शास्त्र हो सकते हैं। स्वयं के संबंध में कोई शास्त्र नहीं हो सकता। और स्वयं के संबंध में जो शास्त्र है उनसे उपद्रव उनसे झंझट खड़ी हुई। उनसे कोई ज्ञान खड़ा नहीं हुआ है। स्वयं के संबंध में अगर हमने जानकारी की या लर्निंग की दिशा पकड़ ली तो हम गलत
46:50 रास्ते पर चले गए। तो हो सकता है आप पंडित होकर समाप्त हो जाएं। लेकिन प्रज्ञा को उपलब्ध नहीं होंगे। प्रज्ञा का मार्ग ज्ञान का मार्ग अन्यथा है। रमन महर्षि को किसी जर्मन विचारक ने आकर पूछा कि मैंने बहुत शास्त्र पढ़े हैं। अब मैं और कौन से शास्त्र पढूं कि मुझे ज्ञान उपलब्ध हो जाए तो रमन ने कहा कृपा करो जिनको पड़ा है उनको भूल जाओ। और अब कृपा करो शास्त्रों पर दया करो शास्त्रों को छोड़ो अगर स्वयं को जानना है क्योंकि शास्त्र की जानकारी होगी और जानकारी मन को परतंत्र करती है बांधती
47:37 है विश्वास खड़े करती है बिलीफ्स पैदा होती है कि हम मानने लगते हैं कि ईश्वर है या नहीं है और ये मानना अगर बहुत गहरा हो जाए तो जानने का कोई सवाल नहीं रह जाता हम खुद खोज से खुद की खोज की आकांक्षा बंद हो जाती है। उधार ज्ञान से हम तृप्त हो जाते हैं। जैसे कोई किसी दूसरे की आंखों को अपनी आंखें मान ले और किसी इसलिए विज्ञान में उपाधियां हो सकती हैं। डिग्रियां हो सकती हैं, परीक्षाएं हो सकती हैं। धर्म की कोई उपाधियां, कोई डिग्रियां और परीक्षाएं नहीं हो सकती। हालांकि होती हैं। हालांकि चलती हैं। और जब कोई धर्म की परीक्षा पास कर लेता है तो सोचता है कि मैं धार्मिक हूं। इससे ज्यादा ना समझी कि और कोई बात हो सकती है।
48:24 धर्म इतनी जीवंत बात है तो स्मरण रखें पदार्थ के संबंध में सीखा जा सकता है। पदार्थ को जाना नहीं जा सकता है। क्योंकि जानने के लिए भीतर प्रवेश करना होगा। हम पदार्थ में कितने ही भीतर प्रवेश करें। बाहर ही खड़े रहेंगे भीतर नहीं जा सकते। पदार्थ में भीतर प्रवेश नहीं हो सकता है। इसलिए पदार्थ से ज्यादा से ज्यादा परिचय हो सकता है। पदार्थ का ज्ञान नहीं हो सकता है। किसी भी पदार्थ को हम कितना ही जान ले वो परिचय मात्र ज्ञान नहीं है। इसलिए विज्ञान रोज बदलता जाता है। जब परिचय गहरा होता है तो हमें पुराने सिद्धांत छोड़ देते होते हैं। नए सिद्धांत पकड़ लेने होते हैं। लेकिन नए सिद्धांत को बताने वाला भी कहता है हाइपोथेटिकल है। हमारी परिकल्पना है।
49:12 हम पदार्थ को भी जानते नहीं न्यूटन भी कहता हम पदार्थ को नहीं जानते इतना परिचय हमें मिला आइंस्टीन भी कहता है इतना परिचय हमें मिला आगे भी हम कहेंगे इतना परिचय मिला ऐसा कोई भी दिन कभी नहीं होगा कि पदार्थ का ज्ञान हो सके क्योंकि ज्ञान के लिए अंत प्रवेश चाहिए हम पदार्थ के बाहर ही रहेंगे लाख उपाय करें तो भी पदार्थ के भीतर नहीं प्रवेश कर सकते भीतर प्रवेश तो केवल स्वयं में हो सकता स्वयं के अतिरिक्त और किसी में नहीं हो सकता। मैंने सुना है रोम में एक बहुत प्रसिद्ध लोहार हुआ। उसकी प्रसिद्धि सारी दुनिया में थी। क्योंकि वो जो भी बनाता था वो चीज बेजोड़
49:57 होती थी। उस लोहार की दुकान पर बनी तलवार का कोई सानी ना था। और उस लोहार की दुकान पर बने सामानों का सारे जगत में आदर था। दूर-दूर के बाजारों में उसकी चीजें बिकती थी। उसका नाम दिखता था फिर रोम पर हमला हुआ और रोम में जितने प्रतिष्ठित लोग थे पकड़ लिए गए रोम हार गया वो लोहार भी पकड़ लिया गया वो तो काफी ख्याति लब्ध आदमी था उसके बड़े कारखाने थे और उसके पास बड़ी धन संपत्ति थी बड़ी प्रतिष्ठा थी वो भी पकड़ लिया गया 30 रोम के प्रतिष्ठित जो सर्वशाली आदमी थे उनको पकड़ के दुश्मनों ने जंजीरों और बेड़ियों में बांध के पहाड़ों में फेंक मरने के लिए जो 29 थे वह
50:43 तो रो रहे थे लेकिन वो लोहार शांत था उन 29ों ने पूछा कि तुम शांत हो हमें फेंका जा रहा है जंगली जानवरों को खाने के लिए उसने कहा फिक्र मत करो मैं हूं मैं लोहार हूं जिंदगी भर मैंने बेड़िया और हथकड़ियां बनाई है मैं खोलना भी जानता हूं तुम घबराओ मत एक दफा इनको फेंक के चले जाने दो मैं खुद भी छूट जाऊंगा तुम्हें भी छोड़ लूंगा तुम डरो मत तो लोगों की हिम्मत आ गई आसान आ गई बात तो सच थी उससे बड़ा कोई कारीगर ना था जरूर जिंदगी भर लोहे के साथ ही खेल खेला है तो जंजीर ना खोल सकेगा खोल लेगा ये बात भरोसे की थी फिर दुश्मनों ने फेंक के गड्ढों में चले गए वे सब घिसट के किसी तरह उस लोहार के पास पहुंचे पर वो लोहार रो रहा था
51:30 उन्होंने पूछा कि मामला क्या है तुम और रो रहे हो और हमने तो तुम पर भरोसा किया था और हम तो तुम्हारी आशा से जीते रहे अब तक हम तो मर ही गए होते तुम क्यों रो रहे हो हुआ क्या अब तक तो तुम प्रसन्न थे उसने कहा कि मैं रो रहा हूं इसलिए कि मैंने जब गौर से अपनी जंजीरे देखी तो उन पर मेरे हस्ताक्षर है वो मेरी ही बनाई हुई मेरी बनाई जंजीर तो टूट ही नहीं सकती ये किसी और की बनाई होती तो मैंने तोड़ दी होती लेकिन यही तो मेरी कुशलता है कि मेरी बनाई जंजीर टूट ही नहीं सकती असंभव ये नहीं हो सकता मरना ही होगा उस लुहार की कहानी जब मैंने पढ़ी तो मुझे याद आया यह तो हर संसारी आदमी आदमी की कहानी आखिर में तुम एक दिन पाओगे कि तुम्हारी ही जंजीरों में फंस के तुम मर गए और तुमने बड़ी कुशलता से उनको ढाला था। तुम्हारे
52:17 हस्ताक्षर उन पर है। तुम भलीभांति पहचान लोगे कि ये अपने ही हाथ का जाल है। इस पूरे सिद्धांत का नाम कर्म है। तुम ही बनाते हो। तुम ही ये सी ढालते हो। तुम ही ये पिंजरे बनाते हो। फिर कब तुम इसमें बंद हो जाते हो। कब द्वार गिर जाता है? कब ताले पड़ जाते हैं तुम्हें समझ में नहीं आता ताले भी तुम्हारे बनाए हुए और जिन्हें हम परतंत्र करते हैं वे भी हमें परतंत्र करना चाहते हैं मैंने सुना है कि एक आदमी एक गाय को रस्सी बांधकर जंगल की तरफ ले जा रहा और एक सन्यासी उस रास्ते से गुजरा है और वो आदमी गाय को खींच रहा है और जंगल की तरफ ले जा रहा है और उस सन्यासी ने खड़े होकर उस गांव के लोगों से पूछा कि मैं एक
53:03 सवाल पूछना चाहता हूं यह गाय इस आदमी के साथ बंधी है या यह आदमी इस गाय के साथ बंधा है? गांव के लोगों ने कहा बात सीधी और साफ है कि गाय आदमी के साथ बंधी है। तो सन्यासी ने पूछा अगर गाय भाग जाए तो सन्यासी उसके पीछे भागेगा या नहीं भागेगा। उन लोगों ने कहा भागना ही पड़ेगा। तो उस सन्यासी ने कहा गाय बहुत दृश्य रस्सी से बंधी है। यह आदमी बहुत अदृश्य रस्सी से बंधा है। यह भी गाय को छोड़ नहीं सकता। गाय के गले पर रस्सी है जो बहुत साफ और दिखाई पड़ रही। इस आदमी के गले पे भी गाय की रस्सी है जो बहुत साफ है और दिखाई नहीं
53:48 पड़ रही। मालिक और गुलाम में इतना ही फर्क है कि एक की गुलामी दृश्य होती है और एक की गुलामी अदृश्य होती है। इससे ज्यादा कोई भी फर्क नहीं। हम जिसे गुलाम बनाते हैं वह हमें भी गुलाम बना लेता है। दी पजेसर बिकम्स द पजेस्ड। परिग्रह है। खोज है इस बात की कि मैं अपना मालिक कैसे हो जाऊं। सुना है मैंने एक फकीर के मरने का वक्त करीब आ गया था। थोड़े से पैसे उसके पास थे। उसने अपने शिष्यों को कहा कि इस गांव के सबसे गरीब आदमी को मैं यह पैसे दे देना चाहता हूं।
54:34 तो गांव के सारे गरीब दूसरे दिन इकट्ठे हो गए। लेकिन उसने किसी को गरीब मानना स्वीकार ना किया। एक-एक को उसने कहा कि नहीं तू नहीं। नहीं तू नहीं। अभी असली गरीब नहीं आया और फिर दोपहर सम्राट अपने रथ से निकला तो उसने अपने पैसों की झोली सम्राट के रथ पर फेंक दी सम्राट को भी पता था कि सबसे गरीब आदमी को पैसे मिलने वाले हैं उस फकीर के उस सम्राट ने हंस के कहा कि पागल हो गए हो सबसे अमीर आदमी को पैसे फेंकते हो घोषणा की थी सबसे गरीब आदमी के लिए तो उस फकीर ने कहा कि जिनके पास कम चीजें हैं उनकी गुलामी भी कम है उनके उनकी गरीबी भी कम है। तुम्हारे पास चीजें ज्यादा है
55:21 तुम्हारी गुलामी भी बड़ी है और तुम्हारी गरीबी भी बड़ी और मजा यह है सम्राट कि जिनके पास बहुत कम है शायद उन्होंने और खोज की आशा छोड़ दी हो। जिनके पास बहुत ज्यादा है उनकी खोज की आशा का भी कोई हिसाब नहीं। तुमसे बड़े गरीब आदमी को मैं इस जमीन पर नहीं जानता हूं। यह पैसे मैं तुम्हें भेज कर जाता हूं। शायद उस फकीर का कहना ठीक ही था। बड़े गुलाम वही है जिन्हें दूसरों के सम्राट होने का भ्रम पैदा हो जाता है। एक अति प्राचीन कथा है।
56:07 घने वन में एक तपस्वी साधना रथ था। आंख बंद किए सतत प्रभु स्मरण में लीन स्वर्ग को पाने की उसकी आकांक्षा थी ना भूख की चिंता थी ना प्यास की चिंता थी एक दिन दरिद्र युवती लकड़ियां बिनने आती थी वन में वही दया खाकर कुछ फल तोड़ लाती। पत्तों के दोने बनाकर सरोवर से जल भर लाती
56:52 और तपस्वी के पास छोड़ जाती। उसी सहारे तपस्वी जीता था। फिर धीरे-धीरे उसकी तपश्चर्या और भी सघन हो गई। फल बिना खाए ही पड़े रहने लगे। जल दोनों में पड़ा पड़ा ही गंदा हो जाता है। नो से याद रही भूख की और ना प्यास की। लकड़ियां बिलने वाली युवती बड़ी दुखी और उदास होती पर कोई उपाय भी ना था। इंद्रासन डोला इंद्र चिंतित हुआ। तपस्या भंग करनी जरूरी है।
57:42 सीमा के बाहर जा रहा है यह व्यक्ति। क्या स्वर्ग के सिंहासन पर कब्जा करने का इरादा है? लेकिन कठिनाई ज्यादा ना थी। क्योंकि इंद्र मनुष्य के मनु को जानता है। स्वर्ग से जैसे स्वास उतरी। सुखी दिन दरिद्र काली कलौती वह युवती अचानक अप्रतिम सौंदर्य से भर गई जैसे किरण उतरी स्वर्ग से और उसकी साधारण सी हृदय स्वर्ण मंदित हो गई पानी भर रही थी सरोवर से तपस्वी के लिए
58:28 अपने ही प्रतिबिंब को देखा भरोसा ना कर पाई साधारण स्त्री ना रही अप्सरा हो गई। खुद के ही बिंब को देखकर मोहित हो गई। तपस्वी की सेवा उसने करनी जारी रखी। फिर एक दिन तपस्वी ने आंख खोली। इस वनस्थली से जाने का समय आ गया। तपस्या को और गहन करना है। पर्वत शिखरों की यात्रा पर जाना है। उसने युवती से कहा कि मैं अब जाऊंगा।
59:13 यहां मेरा कार्य पूरा हुआ। अब और भी कठिन मार्ग चुनना है। स्वर्ग को जीत कर ही रहना है। युवती रोने लगी। उसकी आंख से आंसू गिरने लगे। उसने कहा मैंने कौन सा दुष्कर्म किया कि मुझे अपनी सेवा से वंचित करते हो और तो कुछ मैंने कभी मांगा नहीं। तपस्वी ने सोचा उस युवती के चेहरे की तरफ देखा। ऐसा सुंदरी कभी देखा नहीं था। स्वप्न में भी ऐसा सुंदरी कभी देखा नहीं था। युवती पहचानी भी लगती थी और अपरिचित भी लगती थी।
59:59 रूपरेखा तो वही थी लेकिन कुछ महिमा उतर आई थी। अंग प्रत्यंग वही थे लेकिन कोई स्वर्ण आभा से घिर गए थे। जैसे कोई गीत की कड़ी भूली बिरी फिर किसी संगीतज्ञ ने बांसुरी में भर के बजाई हो। तपस्वी बैठ गया। उसने पुनः आंख बंद कर ली। वो रुक गया। उस रात युवती सो ना सकी। विजय का उल्लास भी था। और साधु को पतित करने का पश्चाताप भी। आनंदित थी कि जीत गई और दुखी थी
1:00:48 कि किसी को भ्रष्ट किया। किसी के मार्ग में बाधा बन गई और कोई जो उर्ध्व गमन के लिए निकला था उसकी यात्रा को भ्रष्ट कर दिया। रात भर सो ना सकी रोई भी हंसी भी सुबह निर्णय लिया। आकर तपस्वी के चरणों में झुकी और कहा मुझे जाना पड़ेगा। मेरा परिवार दूसरे गांव जा रहा है। तपस्वी ने आशीर्वाद दिया कि जाओ जहां भी रहो खुश रहो मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ। युवती चली गई। वर्ष बीते तपस्या पूरी हुई। इंद्र उतरा तपस्वी के चरणों में झुका और कहा स्वर्ग के द्वार स्वागत के लिए खोले। तपस्वी ने
1:01:34 आंखें खोली और कहा स्वर्ग की अब मुझे कोई जरूरत नहीं। इंद्र तो भरोसा भी ना कर पाया। कि कोई मनुष्य और कहेगा कि स्वर्ग की मुझे अब कोई जरूरत नहीं। इंद्र ने सोचा तब क्या मोक्ष की आकांक्षा इस तपस्वी को पैदा हुई है? पूछा क्या मोक्ष चाहिए? तपस्वी ने कहा नहीं मोक्ष का भी मैं क्या करूंगा? तब तो इंद्र चरणों में सिर रखने को ही था। कि यह तो अत्यंतिक बात हो गई। तपश्चर्या का अंतिम चरण हो गया। जहां मोक्ष की आकांक्षा भी खो जाती है। पर झुकने के पहले उसने पूछा मोक्ष के पार तो कुछ भी नहीं। फिर तुम क्या चाहते हो? उस तपस्वी ने कहा कुछ भी नहीं। वो
1:02:20 लकड़ियां गिनने वाली युवती कहां है? वही चाहिए। हंसना मत। आदमी की ऐसी कमजोरी है सोचना हंसना मत क्योंकि पृथ्वी का ऐसा प्रबल आकर्षण है कहानी को कहानी समझ के टाल मत देना मनुष्य के मन की पूरी व्यथा है और ऐसा मत सोचना कि ऐसा विकल्प उस तपस्वी के सामने ही था कि युवती थी स्वर्ग था दोनों के बीच चुनना था। तुम्हारे सामने भी विकल्प वही है। सभी के सामने विकल्प वही है।
1:03:07 या तो उन सुखों को चुनो जो क्षणभंगुर है। या एक सूफी फकीर औरत हुई राबिया। एक दिन सांझ को लोगों ने देखा कि वो अपने घर आके अंधेरे में कुछ खोजती। राहगीरों ने पूछा कि क्या बात है? उसने कहा मैं बूढ़ी औरत हूं। कपड़ा सीटी मेरी सुई गिर गई है उसे मैं खोजना चाहती हूं। तो लोगों ने पूछा वो सुई घूमी कहां है? उसने कहा ये मत पूछिए मैं बहुत गरीब स्त्री हूं। मेरा अपमान ना करे। उन्होंने कहा इसमें अपमान की कौन सी बात है इस पूछने में की सुई घूमी कहां है? उसने कहा मत पूछिए मेरे घर में कोई दिया नहीं है। सुई तो भीतर घूमी है। साझ को कपड़ा सीटी थी सुई गिर गई। मैंने उसे खोजा लेकिन तब तक सूरज डूब गया।
1:03:55 बाहर की दहलान में थोड़ी रोशनी थी तो मैं खोजती हुई दहलान में आ गई। फिर मैंने दहलान में खोजा तब तक सूरज बिल्कुल डूब गया। फिर सड़क पर रोशनी थी तो मैं सड़क पर खोजने आ गई। तो उसने कहा कि सड़क पर ही खोजें क्योंकि घर में तो रोशनी नहीं है। मेरे पास कोई दिया नहीं है कोई तेल नहीं है। तो उन्होंने कहा कि पागल बूढ़ी औरत तुझे यह भी पता नहीं है कि सुई जहां गुमी है वही खोजनी होगी। उसे बाहर खोजने से कुछ भी ना होगा। चाहे वहां कितनी ही रोशनी हो। चाहे वहां कितना ही प्रकाश हो, चाहे खुद सूरज वहां मौजूद हो तो भी खोजने से उपलब्ध नहीं होगा। खोजने के पहले जानना जरूरी है कि खोया कहां है। खोजने के पहले जानना जरूरी है कि चीज खोई कहां गई है। और इसके पहले कि मैं दूसरों
1:04:42 के मकानों में खोजने चला जाऊं। क्या ये उचित नहीं होगा कि मैं अपने मकान में खोज लूं। यह जमीन बहुत बड़ी है और अगर मैं इसमें खोजने निकल गया तो मेरे मकान का नंबर मेरे जीवन में शायद ही आ पाए। इसलिए उचित है कि मैं पहले मकान में खोज लूं और फिर बाहर की यात्रा पर जाऊं। लेकिन हम सारे लोग बाहर की यात्रा पर निकल जाते हैं। बिना उसमें खोजे जो कि हमारा मकान है जहां कि हम हैं। तो वो इतने कहा कि मैं तो जैसी दुनिया करती है वैसा ही मैंने सोचा। सारी दुनिया बाहर कोसती है और कोई भी तो यह नहीं पूछता कि खोया कहां है? तुम मुझसे ही क्यों व्यर्थ की बातें पूछ रहे हो कि सुई कहां खोई है? जहां खोज सकती हूं वहां खोज रही हूं। खोने का सवाल ही
1:05:28 कहां है? को कोई पूछता ही नहीं कि खोने का कोई सवाल है। लेकिन हमें लगेगा कि बूढ़ी स्त्री गलती कर रही है। असल में बूढ़ी स्त्री दिखाना चाहती है कि हम गलती कर रहे हैं। उसने उन युवकों से कहा कि मित्रों तुम भी यही कर रहे हो और सभी लोग बाहर खोज रहे हैं। बिना ये पूछे कि कहां खोया है। हम सारे लोग खोजेंगे धन में, यश में और तरह की संतुष्टियों में और तरह के सुखों में और अंत हम पाएंगे कि हाथ रीत रह गए हैं खाली रह गए। क्योंकि हमने बुनियादी प्रश्न अपने से नहीं पूछा कि हम जिसकी खोज कर रहे हैं उसे खोया कहां है। निश्चित आप कहेंगे अगर हम ये भी पूछे कि उसे कहां खोया है? तो भी क्या होगा?
1:06:15 बहुत कुछ होगा। अगर हम यह पूछे कि हम किस बात की खोज कर रहे हैं। बहुत कम लोग हैं जो अपने से ठीक ठीक स्पष्ट पूछते हो कि वह जीवन में क्या खोज रहे हैं। क्या खोज रहे हैं हम? और अगर हमें ये भी ज्ञात नहीं कि हम क्या खोज रहे हैं तो ये दौड़ बिल्कुल अंधी और पागल है। ये बिल्कुल विक्षिप्त दौड़ है। ये बिल्कुल मैडनेस है जो हम कर रहे हैं। और इसके अंत में कोई हल नहीं हो सकता। कोई समाधान नहीं हो सकता। इसलिए बहुत लोग जीते हैं लेकिन बहुत कम लोग जीवन के अर्थ को उपलब्ध हो पाते हैं। बहुत लोग दौड़ते हैं लेकिन बहुत कम लोग मंजिल को उपलब्ध हो पाते हैं। बहुत लोग चलते हैं लेकिन बहुत कम लोगों का चलना सार्थक हो पाता है। कोई
1:07:01 कहीं पहुंचते हैं ऐसे बहुत थोड़े लोग होते हैं। जबकि सब की संभावना है कि प्रत्येक पहुंच जाए। दमिष्ट में एक बादशाह हुआ। एक रात उसने स्वप्न देखा। कोई अंधेरी छाया पीछे खड़ी है। उसके कंधे पर हाथ रखे। उसने पूछा तुम कौन हो? उस छाया ने कहा मैं हूं तुम्हारी मौत। और आज साझ सूरज ढलने के पहले ठीक जगह पर पहुंच जाना और ठीक जगह पर मिल जाना। देखो कहीं ऐसा ना हो। कि भूल जाओ। कहीं ऐसा ना हो कि ठीक जगह पर ना पहुंच
1:07:48 पाओ। ठीक जगह पर मिल जाना। इसी बात की चेतावनी देने में सपने में आई हूं। उस राजा की नींद खुल गई। मौत के भय से किसकी नींद ना खुल जाएगी। लेकिन हम में से बहुत ऐसे हैं जो मौत सामने खड़ी हो तो भी सोए रह सकते हैं। ऐसे तो मौत सामने खड़ी है और हम सोए हैं। लेकिन उस राजा की नींद खुल गई। वो सपना टूट गया। आधी रात थी। उसने अपने राजधानी के विचारशील वृद्ध लोगों को उसी वक्त बुला भेजा। ज्योतिषियों को दार्शनिकों को
1:08:34 बुला भेजा और उनसे पूछा कि स्वप्न का क्या अर्थ है? देखा है मैंने स्वप्न अंधेरी कोई छाया मेरे पीछे कंधे पर हाथ रख के खड़ी है। और मैंने पूछा कौन हो? तो उसने कहा मृत्यु हूं तुम्हारी। और आज साझ सूरज ढलने के पहले ठीक जगह पर मिल जाना। देखो कहीं भूल चूक ना हो जाए। इसीलिए चेतावनी देने आई हूं। वे गांव के पंडित और विचारसी लोग अपनी पोथियों को खोलकर विचार करने में लग गए। स्वप्न का क्या अर्थ हो सकता है? उनकी पोथियां बहुत बड़ी थी। जैसी की पोथियां हमेशा बड़ी होती हैं। वे ग्रंथ उनके बहुत बड़े थे।
1:09:21 और उन ग्रंथों की भाषा बहुत उलझी हुई थी। और उस ग्रंथों में से अर्थ निकालना बहुत दुह था और अर्थ भी निकल आए तो उन सब वृद्ध जनों का सहमत हो जाना और भी कठिन था और सांझ बहुत करीब थी। सूरज बहुत जल्दी ढल जाएगा और विराम नहीं लेगा और विश्राम नहीं करेगा और जल्दी ही सांझ आ जाएगी और किताबों में खोजने वाले वे विचारशील लोग शायद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाए। उस राजा के वृद्ध वजीर ने कहा इन्हें खोजने दो और सोचने दो। साझ बहुत जल्दी आ जाएगी और इनसे कोई
1:10:09 समाधान मिलना कठिन है क्योंकि 5000 साल हो गए पंडित सोच रहे हैं और आज तक किसी समाधान पर नहीं पहुंचे और हजारों ग्रंथ लिखे गए और हजारों दर्शन हजारों फिलसफा पेश किए गए लेकिन कोई सहमति नहीं हो सकी पंडित आपस में सहमत नहीं इसलिए इनके चक्कर में मत पड़ो उस राजा ने पूछा फिर मैं क्या करूं? उसके वजीर ने कहा अच्छा यही होगा कि तेज से तेज घोड़ा लेके तुम इस महल से जितने दूर निकल सको निकल जाओ। सांझ करीब है और सूरज जल्दी ढल जाएगा। और मौत मौत निश्चित वक्त पर आ सकती है। तो तुम
1:10:56 निकल जाओ दूर जितने दूर जा सको इस महल से। ठीक थी यह बात। विचारकों पर निर्भर होना खतरनाक था। विचारक कभी किसी निष्कर्ष पर ना पहुंचे हैं और ना पहुंचेंगे। हराज सुबह होती थी। अभी अंधेरा था। तेज से तेज घोड़ा बुलवाया। उस घोड़े पर बैठा और उसने भागना शुरू किया। उसने एक बार अपनी पत्नी से कहा था तेरे बिना एक क्षण भी जी नहीं सकता हूं। लेकिन उस सुबह पत्नी की याद उसे भूल गई। मौत के क्षण में किसी-किस की याद रह जाती है। उसने अपने मित्रों से कहा था तुम्हारे
1:11:43 बिना जीवन व्यर्थ है। लेकिन उन मित्रों से विदा लेना उस दिन वो भूल गया। मौत के वक्त कौन किससे विदा लेता है? उसने अपने तेज घोड़े उस दिन नतों से तपती हुई दोपहरी पता चली। सूरज आकाश में जलता था। उसे ख्याल भी ना आया। पसीना धारों से बहता था उसे पता भी ना चला। मौत सामने खड़ी हो तो क्या पता चलता है। उस दिन वो ना तो रुका छाया में विश्राम करने। ना उसे प्यास लगी, ना उसे भूख लगी। एक क्षण को भी रुकना खतरनाक था। एक क्षण भी खोना खतरनाक था। जितने दूर बन सके निकल
1:12:31 जाना जरूरी था। वो भागता रहा, भागता रहा, भागता रहा। और सूरज ढलने के पहले सैकड़ों मील दूर निकल गया। वो खुश था। जैसे-जैसे सूरज ढलने लगा, वो प्रसन्न था। काफी दूर निकल आया था और सूरज जब ढलता था तो उसने एक गांव के बाहर एक बगीचे में अपने घोड़े को बांधा रात विश्राम की तैयारी की। वो काफी दूर निकल आया था और अब कोई भी भय ना था। सूरज की आखिरी किरणें डूबने लगी। वह घोड़ा बांध ही रहा था कि उसे लगा कोई कंधे पर हाथ रखे हुए खड़ा है। उसने पीछे लौट कर देखा वही अंधेरी छाया खड़ी थी। उसने पूछा
1:13:19 तुम कौन? उसने कहा तुम पहचाने नहीं रात सपने में भी मैं आई थी। मैं मौत और मैं तुम्हारे घोड़े को धन्यवाद देती हूं। मैं बहुत चिंतित थी। इसी जगह पहुंच के तुम्हें मरना था और मैं चिंतित थी कि तुम पहुंच सकोगे या नहीं पहुंच सकोगे। घोड़ा बहुत तेज है तुम्हारा बहुत लाजवाब। सूरज ढलने के पहले उसने तुम्हें ठीक जगह पहुंचा दिया। मैं तुम्हारे घोड़े को धन्यवाद देती हूं। यह आदमी दिन भर भागा मौत से और साझ मौत के मुंह में पहुंच गया। क्या आप किसी ऐसे आदमी को जानते हैं जो जिंदगी भर भागा हो और मौत के मुंह में ना पहुंचा हो?
1:14:04 शायद ही ऐसे किसी आदमी को आप जानते हो। क्योंकि बड़े मजे और रहस्य की बात यह है कि जो दौड़ता है वह मौत के मुंह में पहुंच ही जाता है। जो ठहरता है वो मौत से बच भी सकता है। मैं फिर से यह दोहराऊं क्योंकि यह बात तीन दिनों में आपसे मुझे कहनी है। जो दौड़ता है वह मौत के मुंह में पहुंच ही जाता है। लेकिन जो ठहर जाता है वह मौत से मुक्त हो जाता है। वह मौत से बच जाता है। यह बड़ी उल्टी बात है क्योंकि हम तो यही जानते हैं जो दौड़ता है वह निकल जाता है। हम तो यही जानते हैं जो दौड़ेगा वही
1:14:50 बचेगा। लेकिन आज तक किसी दौड़ते आदमी को बचते हुए देखा है? आज तक किसी दौड़ते आदमी को मौत से बचते देखा है? नहीं। आज तक कोई दौड़ता आदमी मौत से नहीं बचा। क्योंकि दौड़ने वाला चित्त इतनी उलझन में होता है कि वो उसे जान ही नहीं पाता जो जीवन हैं। दौड़ने वाला चित्त इतना अशांत होता है कि वो झांक ही नहीं पाता स्वयं के भीतर जहां कि वह है जो कि अमृत है। दौड़ने वाला दौड़ता है, दौड़ता है और जितना दौड़ता है, उतना मौत के निकट पहुंच जाता है। घोड़ा जिनके पास तेज है मौत एक
1:15:38 दिन धन्यवाद देगी उनके घोड़े को कहेगी कि तुम्हारा तेज था घोड़ा और ठीक वक्त पर ले आया लेकिन जिंदगी में तो ऐसा मालूम पड़ता है कि जिनके पास जितना तेज घोड़ा है वह उतने ही आगे जिंदगी में तो ऐसा मालूम पड़ता है जो जितनी तेजी से दौड़ सकता है वह शायद उतना ही जीवन को पालेगा लेकिन नहीं जीवन के रास्ते बहुत अनूठे हैं। बहुत रहस्यपूर्ण है। लाओ से हुआ चीन में कोई ढाई हजार वर्ष पहले उसने कहा अगर पाना है तो ठहर जाओ। अगर खोना है तो
1:16:26 जापान में एक फकीर था बोकोचू। वह लोगों को वृक्षों पर चढ़ने की कला सिखाता और वह यह कहता था कि वृक्षों पर चढ़ने की कला के साथ ही मैं जागने की कला भी सिखाता हूं। अब फकीर को वृक्षों पर चढ़ने की कला सिखाने से कोई प्रयोजन भी नहीं। लेकिन उस फकीर ने बड़ी समझ की बात खोजी थी कि जागना और वृक्ष पर चढ़ना एक साथ सिखाना आसान था। जापान का एक राजकुमार उस फकीर के पास वृक्ष पर चढ़ना सीखने गया। कोई 150 फीट ऊंचे सीधे वृक्ष पर उस फकीर ने कहा कि तुम चढ़ो और वो फकीर नीचे बैठ गया। राजकुमार जैसे-जैसे ऊपर जाने लगा। उसने
1:17:13 नीचे लौट कर देखा वैसे-वैसे फकीर ने आंख बंद कर ली। राजकुमार 150 फीट ऊपर चढ़ गया। जहां से जरा भी चूक जाए तो प्राणों का खतरा है। तेज हवाएं हैं। वृक्ष कपता है आखिरी शिखर तक जाके उसे वापस लौटना है। सांस लेने तक में डर लगता है। और वह फकीर कुछ भी नहीं बोलता। चुपचाप नीचे बैठा है ना बताता है कैसे चढ़ो। ना कहता है कि क्या करो? फिर वो वापस लौटना शुरू हुआ। जब कोई 15 फीट ऊपर रह गया तब वो फकीर छलांग लगा के खड़ा हो गया और उसने कहा सावधानी से उतरना होश से उतरना। राजकुमार बहुत हैरान हुआ कि कैसा पागल है। जब मैं 150 फीट ऊपर तब चुपचाप बैठा रहा और अब जब मैं 15 फीट कुल
1:18:00 ऊंचाई पर रह जाऊं जहां से गिर भी जाऊं तो अब बहुत खतरा नहीं है। वहां इन सज्जन को होश आया है चिल्ला रहे हैं कि सावधान होशियारी से उतरना बोध पूर्वक उतरना गिर मत जाना। नीचे उतरा और उसने कहा मैं बहुत हैरान हूं। जब मैं 150 फीट ऊपर था तब तुमने सावधानी के लिए नहीं कहा और जब 15 फीट नीचे से केवल 15 फीट रह गया तब तुम चिल्लाने लगे उस फकीर ने कहा जब तुम 150 फीट ऊपर थे तब तुम खुद ही सावधान थे मुझे कुछ कहने की जरूरत ना थी खतरा इतना ज्यादा था कि तुम खुद ही जागे हुए रहे हो लेकिन जैसे-जैसे तुम जमीन के करीब आने लगे मैंने देखा कि नींद ने पकड़ना तुम्हें शुरू कर दिया तुम्हारा होश खो रहा है। उस
1:18:47 फकीर ने कहा जिंदगी भर का मेरा अनुभव है। लोग जमीन के पास आकर गिर जाते हैं। ऊपर से कभी कोई नहीं गिरता। ऊपर इतना खतरा होता है कि आदमी ज्यादा होता है। और उस राजकुमार से उसने कहा कि तुम सोचो जब तुम 150 फीट ऊपर थे। हवाएं जोर की थी और वृक्ष कपता था तब तुम्हारे मन में कितने विचार चलते थे। उसने कहा विचार एक विचार नहीं चलता था। बस एकमात्र होश था कि जरा चूक ना जाऊं। मैं उस वक्त पूरी तरह जागा हुआ था। तो उस फकीर ने पूछा उस जागन में तुम्हें कोई विचार नहीं थे। मन अशांत था, दुखी था, परेशान था, स्मृतियां आती थी, भविष्य की कल्पना आती थी। उसने कहा कुछ भी नहीं आता। बस मैं था। 150 फीट की ऊंचाई थी। प्राण खतरे में वहां
1:19:36 कुछ भी ना अतीत था, ना भविष्य था। बस वर्तमान था। वही क्षण था और कपती हुई हवाएं थी और प्राण का खतरा था और मैं था और मैं पूरी तरह जागा हुआ था। उस फकीर ने कहा तो तुम समझ लो अगर इस तरह तुम 24 घंटे जागे रहने लगो तो तुम उसे जान लोगे जो आत्मा है। इसके अतिरिक्त तुम नहीं जान सकते हो। यह जान के हैरानी होगी कि बहुत बार खतरों में आदमी को आत्मा का साक्षात्कार हो जाता है। और यह भी जान के हैरानी होगी कि खतरे का जो हमारे भीतर आकर्षण है वो आत्मा को पाने का ही आकर्षण है। खतरे का भी एक आकर्षण है। डेंजर का भी एक
1:20:22 आकर्षण है हर एक के भीतर। और जब तक आदमी में थोड़ा बल होता है, खतरे का एक मोह होता है। खतरे को स्वीकार करने की इच्छा होती है। एक आदमी था अभिनेता। उसने अमेरिका में रह के लाखों रुपए कमाए। जापानी था। फिर लौटता था वापस। तो उसने सोचा सारी दुनिया घूमता हुआ चलूं। सारी संपत्ति कोई 80 लाख लेकर लौटता था। अब उसने ख्याल छोड़ दिया था काम करने का। अब रुपए कमा लिए थे। अब चुपचाप एक झोपड़ा बनाकर कहीं जंगल में रहेगा। वो पेरिस रुका
1:21:07 आके अपनी यात्रा में। जिस होटल में ठहरा था उस होटल में किसी परिचित ने कहा कि पेरिस आए हो तो पेरिस के जुआ घर देखना बहुत जरूरी है। उनको बिना देखे व्यर्थ है। पेरिस तुमने देखा ही नहीं। तो पेरिस का जुआ घर जरूर देख लो। उस आदमी ने कहा मैंने कभी जुआ नहीं खेला। लेकिन तुम कहते हो तो चलो चलता हूं। वो पेरिस के बड़े जुआ घर में गया और उसने जाकर 80 लाख एक ही साथ दांव पर लगा दिए। [गला साफ़ करने की आवाज़] जितना लाया था कमा उसके मित्र ने कहा क्या पागलपन करते हो? पागल हो गए हो। इतना बड़ा दांव पेरिस के
1:21:55 जुआ घर में कभी भी नहीं लगाया गया। एक ही दांव और इकट्ठा और उसके पास एक पैसा नहीं बचता है पीछे। पर उस अभिनेता ने कहा अगर दांव ही लगाना है तो पूरा लगाना चाहिए नहीं तो दांव का मजा ही नहीं आएगा। उसने वो 80 लाख का दांव लगा दिया और हार गया। उस जुआ घर से होटल तक लौटने के लिए पैसा भी मित्र से उधार लेने पड़े। सन्नाटा छा गया होटल में और सभी लोगों ने समझा कहीं वह आदमी मर ना जाए। इतना बड़ा धक्का होगा उसको। रात जागकर वो अपनी होटल में सो गया। संयोग के बाद किसी
1:22:40 दूसरे जापानी ने उस रात आत्महत्या की पेरिस में। सुबह अखबारों ने खबर छाप दी कि फला फला अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। क्योंकि पक्का ही हो गया कि वही होगा। दूसरा कौन होगा? सुबह जब वो उठा उसने अखबार पढ़ा तो उसने छपा है कि उसने आत्महत्या कर वो बहुत हैरान हुआ। उसने मैनेजर को बुला के कहा कि किसने अखबार में खबर छाप दी कि मैं मर गया। मैं मरा नहीं। मैंने कल आत्महत्या नहीं की। जुए के दांव के वक्त मुझे पहली बार आत्मा का साक्षात्कार हो गया। जब मैंने सब दांव पर लगा दिया तो स्वास भी मेरी रुक गई। विचार भी मेरे रुक गए। एक क्षण को दुनिया मिट गई। मेरे लिए दांव भी रह गया। मैं उसी पर जागा हुआ रह गया क्योंकि पूरे जीवन का सवाल था। और उस मौन
1:23:27 में उस जागृति में मैंने जो जाना है वह 80 लाख से बहुत ज्यादा का है। मैंने कुछ खोया नहीं। मरने का सवाल नहीं है। मैंने कुछ पा लिया जो जिंदगी भर में मुझे कभी भी जिसकी सुगंध नहीं मिली थी। आप जान के हैरान होंगे कि जुए का मोह और मजा खतरे का मोह और मजा भी मनुष्य की आत्मा को जानने की गहरी प्यास से ही पैदा होता है। पहाड़ों पर चढ़ने की इच्छा, समुद्रों में तैरने की इच्छा, खतरों में उतरने की इच्छा, युद्धों के मैदान पर चले जाने की इच्छा भी मनुष्य के आत्म साक्षात्कार की किसी तीव्र कामना से पैदा होती है। क्योंकि लाखों वर्ष के अनुभव के बाद मनुष्य को यह पता चला है कि कभी-कभी खतरों में धुआं छूट जाता है, नींद टूट जाती है
1:24:14 और वो जो भीतर है उसकी झलक मिल जाती है। लेकिन वो खतरे के कारण नहीं मिलती। वो मिलती है जागरण के कारण। खतरे में जागरण हो जाता है। और झलक मिल जाती है। जैसे कोई आदमी अचानक आपकी छाती पर छुरा लेकर खड़ा हो जाए तो शायद एक सेकंड को विचार बंद हो जाएंगे। विचार चलेंगे उस क्षण जब कोई छाती पर छरा ले खड़ा हो गया विचार बंद हो जाएंगे नींद रहेगी उस वक्त बेहोशी रहेगी जैसे छुरे की धार काट देगी सारी नींद को भीतर कोई चीज जग जाएगी जैसी कभी नहीं जगी थी लेकिन खतरा सवाल नहीं है असली सवाल जागरण
1:25:02 एक छोटी सी कहानी और अपनी चर्चा चर्चा की आज मैं पूर्ति करूंगा। एक फकीर एक रात सोया और उसने सपना देखा कि वो किसी नई दुनिया में आ गया है। ना तो ऐसे लोग उसने देखे थे ना ऐसे दरख्त, ना ऐसे चांद, ना ऐसे तारे ऐसी बात ही नहीं देखी थी। यह क्या है? वो कहां आ गया है? उसने पूछा कि मैं कहां हूं? तो किसी ने कहा कि यह स्वर्ग है। यह भगवान के रहने की जगह वह बहुत खुश हुआ। जीवन भर से उसी की प्रार्थना करता था। उसी की तलाश में था। उसने पूछा कि इतना बड़ा जुलूस इतने लोग ये कहां जा रहे हैं? यह
1:25:47 जलसा क्या है? तो किसी ने बताया आज भगवान का जन्मदिन है। उसका समारोह स्वर्ग में मनाया जा रहा है। वो और भी खुश हुआ कि मैं अच्छे दिन आया हूं। भगवान को भी देख लूंगा, जलसे को भी देख लूंगा। और फिर बड़ी भीड़ आई। और रथ पर सवार कोई बहुत अलौकिक बहुत प्रतिभावान व्यक्ति आया। उसने पूछा क्या यही भगवान है? किसी राहगीर ने कहा नहीं यह भगवान नहीं यह तो राम है। और उनके पीछे राम को पूजने और प्रेम करने वाले लोग हैं। करोड़ों-करोड़ों। और वो हिस्सा निकल गया और फिर और भीड़ आई। और घोड़े पर सवार कोई वैसा ही महिमाशाली व्यक्ति पूछा यह कौन है तो कहा मोहम्मद है
1:26:34 फिर को भीड़ निकली उनके मानने वाले उनको पूजा करने वाले और फिर क्राइस्ट है बुद्ध हैं महावीर है और कतार लगी और उनके लाखों करोड़ों मानने वाले लोग उनके पीछे हैं और वो थक गया थक गया और पूछता रहा भगवान कहां है भगवान कहां है लेकिन कोई भगवान का तो कोई जुलूस निकलता नहीं मालूम हुआ जुलूस खत्म हो गया लोग छट गए रास्ते धीरे धीरे उजड़ गए रहे। वो फकीर खड़ा रहा और आखिर में उसने देखा एक पुराने से घोड़े पर एक बूढ़ा सा आदमी है। उसके पीछे कोई भी नहीं तो उसे बहुत हंसी आई देखकर कि यह कौन पागल है? जो अकेले ही बैठा हुआ घोड़े पर चला जा रहा है। जिसके साथ भी कोई नहीं है। उसने किसी राहगीर अंतिम जाते राहगीर से पूछा कि यह कौन है? तो उसने कहा हो ना हो
1:27:21 यह भगवान होने चाहिए क्योंकि उनसे ज्यादा अकेला दुनिया में और कौन है? उसने और किसी से पूछा तो पता चला कि निश्चित ही यह भगवान है। उसने पूछा इनके साथ कोई भी नहीं। तो भगवान जो उस घोड़े पर सवार थे उन्होंने कहा कुछ लोग राम के साथ हो गए हैं। कुछ लोग कृष्ण के कुछ क्राइस्ट के, कुछ मोहम्मद के, कुछ बुद्ध के, कुछ महावीर के अब कोई बचा ही नहीं जो मेरे साथ हो सके। वो फकीर घबरा गया और उसकी नींद टूट गई और वह रोने लगा और उसने कहा जो मैंने सपने में देखा है। काश वो झूठा होता और सपना होता। लेकिन जमीन पर भी तो मैं यही देख रहा हूं।
1:28:08 भगवान के साथ कोई भी नहीं। धर्म के साथ कोई भी नहीं। धर्मों के साथ लोग हैं। धर्म के साथ कोई भी नहीं। भगवानों के साथ लोग हैं। भगवान के साथ कोई भी नहीं। एक सन्यासियों के आश्रम में एक नया युवक आया। वो आया था सत्य की खोज में। जैसे कि सत्य कहीं और जगह मिलता हो। ऐसा लोग सत्य की खोज में जाते हैं। वह भी निकला था। वह एक आश्रम में आकर रुका लेकिन दो चार दिन में ऊब गया। आश्रम का जो
1:28:56 गुरु था बहुत वृद्ध था और उसकी बातें थोड़ी सी थी। वह दो-चार दिन में चुक गई। समाप्त हो गई। उस युवक को लगा कि बस इतना ही ज्ञान है तो फिर यहां रुक के क्या करूंगा? लेकिन जिस दिन वह छोड़ने को था उसी दिन एक मेहमान सन्यासी और आश्रम में आया। वो सन्यासी बहुत ज्ञाता मालूम होता था। वह हर बात की बड़ी सूक्ष्म व्याख्या करता था। वह हर बात के समर्थन में वेदों से लेकर सारे उपनिषद और गीता खड़ी कर देता था। उण ही उण और शास्त्री शास्त्र उसकी बात बड़ी भजनी और ताकतवर थी। रात बैठक हुई उस आश्रम के अंतवासियों की। उस नए सन्यासी ने दो घंटे
1:29:42 तक ज्ञान की बातें कही। वह युवक जो छोड़ने वाला था वह भी सुन रहा था। उसके मन में हुआ ऐसा गुरु हो तो कुछ सीख सकते हैं। एक हमारा गुरु है। वो तो कुछ जानता नहीं। दो चार छोटी मोटी बातें जानता है। उन्हीं को बार-बार दोहरा देता है। वो वृद्ध गुरु भी बैठकर सुन रहा था। उस युवक ने सोचा आज इसको पता चल रहा होगा। ज्ञान किसे कहते हैं? और आज मन में हो रहा होगा पश्चाताप और आज मन में ईर्ष्या जल रही होगी। और आज मन में दुख हो रहा होगा। नए आए सन्यासी ने दो घंटे तक बातें की। फिर गौरव से सबकी तरफ देखा। उस वृद्ध गुरु से पूछा कि मेरी बातें आपको कैसी लगी? वो वृद्ध हंसने लगा और बोला मैं
1:30:32 दो घंटे तक। बहुत कोशिश किया तुम्हें सुनने की समझने की लेकिन तुम तो कुछ बोलते ही नहीं। आदमी बोला आप पागल है क्या? दो घंटे में नहीं तो और कौन बोलता था? उस वृद्ध ने कहा शास्त्र बोलते थे तुम नहीं। वेद बोलते थे तुम नहीं। उपनिषद बोलते थे तुम नहीं। मैं तो बहुत कोशिश किया कि तुम भी बोलो लेकिन तुम तो कुछ बोलते ही नहीं हो। स्मृति जब तक बोलती है तब तक आप नहीं बोल रहे। सीखा हुआ जब तक बोलता है तब तक आप नहीं बोल रहे। सीखा हुआ जब तक ज्ञान है तब तक
1:31:18 ज्ञान नहीं है। इससे छूटे बिना कोई आगे नहीं जा सकता। शास्त्रों से छूटे बिना कोई सत्य तक नहीं जा सकता। मैंने सुना है मौलाना नसरुद्दीन लखनऊ के एक नवाब का नौकर था। शुरुआत तो छोटी सी नौकरी से हुई थी। लेकिन कुशल आदमी है। चमचागिरी में कुशल जल्दी ही नवाब के बहुत अंतरंग लोगों में हो गया।
1:32:06 चमचे का अर्थ होता है झूठ बोलने में कुशल। चमचे का अर्थ होता है झूठ की कला में पारंगत। चमचे का अर्थ होता है अंधे को नैन सुख कहे। या अंधे को प्रज्ञा चक्षु कहे। चमचे का अर्थ होता है कुरूप को सौंदर्य की गरिमा दे महिमा दे गीत गाए जो गालियों के भी योग्य नहीं उसके लिए गीत गाए
1:32:52 मुल्ला जल्दी ही सीढ़ियां चढ़ा बहुत जल्दी नवाब का सबसे अंतरंग मित्र हो गया ऐसा अंतरंग कि नवाब उसके बिना बिना उठे नहीं, बैठे नहीं। ऐसा अंतरंग कि रात सोए भी नवाब तो मुल्ला भी उसी कमरे में सोए। एक दिन दोनों खाना खाने बैठे। नवाब को सब्जी बहुत पसंद आई। भिंडी की सब्जी बनी। नईनई अभी ताजीताजी भिंडिया आई। नवाब ने कहा मुल्ला को कि भिंडी की सब्जी भी बड़ी गजब की चीज है। मुल्ला ने कहा क्यों ना हो? अरे भिंडी के संबंध में तो शास्त्रों में ऐसे ऐसे उल्लेख है कि अमृत है भिंडी।
1:33:40 कि हजार रोगों की एक दवा है भिंडी। कि बूढ़ा खाए तो जवान हो जाए। कि कहानियां तो यहां तक है कि मुर्दों ने खाई तो जिंदा हो गए। जितना झूठ बोल सकता था भिंडी के संबंध में बोला। रसोई ने भी सुन लिया कि भिंडी तो अद्भुत चीज है। और नवाब ने भी माना। रसोइया रोज भिंडी बनाने लगा। अब एक दिन भिंडी हो तो चल जाए। दूसरे दिन भिंडी हो तो चला लो। तीसरे दिन मुश्किल होने लगे। जब सातव दिन फिर भिंडी बनी तो नवाब ने थाली फेंक दी। कहा यह क्या मचा रखा है? क्या मुझे
1:34:26 मारोगे? भिंडी भिंडी भिंडी। मुल्ला नसुद्दीन एकदम आग बबूला हो गया। उसने भी अपनी थाली फेंक दी। उसने कहा ये रसोईया पागल है। अरे भिंडी जहर है। कि जवान खाएं तो बूढ़े हो जाए और बूढ़े खाए कि मरे। बच्चों ने खाई है बाल सफेद हो गए। नवाब ने कहा अरे नसरुद्दीन और सात दिन पहले तो तुम कुछ और कहते थे। नसरुद्दीन ने कहा मालिक मैं आपका गुलाम हूं। भिंडी का नहीं। [हंसी] मैं तनख्वाह आपसे पाता हूं।