Full transcript of “कर्मों का फल | Hindi Story | Hindi Kahaniya | Moral Stories | cartoon story | New Cartoon |”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:01 सर्दियां आना शुरू हो गई थी एक छोटे से गांव के किनारी बहती थी जो मछुआरों के लिए जीवन का एक अहम हिस्सा थी गांव की एक छोटी सी बस्ती में रघु और उसका परिवार रहता था वह साहसी और मेहनती था और अपनी जबान का पक्का था लेकिन उसका जीवन बहुत साधारण था रघु और उसकी पत्नी रुक्मिणी साथ ही उनके दो छोटे बच्चे अजय और मीना बहुत मुश्किलों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे रघु नदी में मछलियां पकड़ता था और जो भी मछलियां उसे मिले वह जाकर पास ही के एक बाजार में बेचकर अपने घर का खर्च निकालता था रघु और उसके परिवार की जिंदगी पूरी तरह से मौसम और नदी की मछलियों पर निर्भर करती थी लेकिन सर्दियों के आने पर रघु और उसके
0:49 परिवार की स्थिति और भी खराब हो जाती थी नदी का पानी ठंड के कारण धीरे-धीरे जमने लगता था और हवा भी बहुत तेज हो जाती थी इसी कारण रघु और उसकी पत्नी ठंड के बारे में सोचकर परेशान हो रहे थे रघु अपनी पत्नी से कहता है भाग्यवान लगता है इस बार भी ठंड बहुत बढ़ने वाला है पता नहीं मछलियां पकड़ भी पाऊंगा या नहीं उसकी पत्नी उसकी बात सुनकर बोलती है अरे आप इतना चिंता मत करिए भगवान पर भरोसा रखिए वह दिन भी आ गया जब ठंड ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए दिसंबर का महीना था और ठंड की लहर ने पूरे गांव को अपनी गिर में ले लिया लेकिन बेचारे रघु को इतनी सर्दी में भी नदी में जाकर मछलियां पकड़नी थी
1:36 अगर वह नहीं जाता तो उसे और उसके परिवार को भूखा रहना पड़ता यह ठंड का मौसम उसके लिए चुनौती भरा था पर अपने परिवार के पेट की खातिर वह हर मुश्किल को सहने के लिए तैयार था ऐसे ही एक दिन रघु मछलियां पकड़ने के लिए निकलने वाला था तभी रुक्मिणी ने रघु से कहा ए जी ठंडी की मौसम आ गया है बाहर इतनी ठंड है आप नदी में मत जाइए कुछ और काम क्यों नहीं कर लेते इन सर्दियों में इतनी ठंड में बाहर मत जाइए ना सेहत पर बुरा असर पड़ेगा तभी रघु ने रुक्मिणी से कहा अरे भाग्यवान अगर मैं मछलियां नहीं पकडा तो परिवार कैसे चलेगा मुझे मछलियां पकड़ने के सिवा और कुछ काम भी तो नहीं आता मुझे हर रोज मछलियां
2:23 पकड़ने जाना होगा ताकि तुम लोगों का अच्छे से ख्याल रख पाओ यह ठंड किसी भी हालत में मुझे रोक नहीं सकती रघु का दिल बहुत मजबूत था लेकिन वह जानता था कि यह ठंड बहुत खतरनाक हो सकती है फिर भी उसने अपनी मछलियां पकड़ने का सामान लिया और नदी की ओर चल पड़ा रास्ते में ठंडी हवा ने जैसे उसे चारों ओर से घेर लिया था जब वह नदी के पास पहुंचा तो देखा कि पानी का स्तर और भी कम हो गया था और नदी के किनारे बर्फ की परत जमने लगी थी रघु ने अपनी नाव नदी में डाली और जाल फ फेंकने का काम शुरू किया लेकिन जैसे ही उसने जाल डाला उसे महसूस हुआ कि उसकी उंगलियां और पैर बर्फ की तरह सख्त हो गए हैं उसे इतनी तेज सर्दी लग रही
3:11 थी कि ऐसा लगता था जैसे शरीर के हर अंग में कड़े कांटे चुभ रहे हो ठंडी हवाएं बर्फीली हो चुकी थी और रघु की सांसें तक जमने लगी थी इस कड़ाके की ठंड ने उसे इस कदर जकड़ लिया था कि उसकी आंखें भी जलने लगी थी मगर रघु ने हार नहीं मानी और मछलियां पकड़ने का काम जारी रखा दिन भर जाल खींचते खींचते भी उसे एक भी मछली नहीं मिली रघु बहुत निराश हो गया था उसका दिल भारी हो गया था लेकिन उसने खुद को संभालते हुए सोचा अगर आज मछलियां नहीं मिली तो मुझे घर खाली हाथ लौटना पड़ेगा और घर पर सब लोग मुझसे उम्मीद लगाए बैठे हैं मुझे कुछ भी करके मछलियां पकड़नी ही पड़ेगी वह
3:59 जाल ते खींचते थक चुका था और उसकी हड्डियां तक सर्दी से कड़क रही थी वह अपनी नाव में बैठकर कुछ देर आराम करने लगा लेकिन यह सोचकर वह फिर से उठा अरे नहीं अगर इस ठंड में बैठा रहूंगा तो यह बर्फ मेरा शरीर और कमजोर कर देगी तभी नदी के पास एक बूढ़ा साधु पहुंचा वह साधु हर रोज नदी के किनारे बैठकर ध्यान करता था साधु रघु को बहुत देर से देख रहा था और समझ गया कि रघु बहुत मेहनत कर रहा है लेकिन मेहनत के चलते उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है उसने रघु को पास बुलाया और कहा बेटा इतनी
4:44 ठंड में क्यों खुद को कष्ट दे रहे हो मछलियों के बिना जीवन नहीं रुकता तुम्हें खुद की सेहत का ध्यान रखना चाहिए रघु ने जवाब दिया साधु बाबा अगर मैं मछलियां नहीं पकडा तो मेरे परिवार को भूखा रहना पड़ेगा मेरी पकड़ी हुई मछलियों पर ही हमारी पूरी जिंदगी टिकी है साधु ने रघु की बात सुनी और मुस्कुराते हुए कहा तुम सच में बहुत मेहनती हो लेकिन जीवन का सबसे बड़ा सुख स्वास्थ्य है स्वास्थ्य है तो सब है बेटा साधु की बात सुनकर रघु थोड़ा भावुक हो गया लेकिन अपनी जिम्मेदारी को याद करके उसने फिर से जाल पानी में फेंक दिया लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से जाल में कई बड़ी
5:30 मछलियां फंसी हुई थी रघु की आंखों में आंसू थे क्योंकि इतनी देर मेहनत करने के बाद उसे आखिरकार मछलियां मिली अब वह इन्हें बेचकर घर के लिए राशन ले सकता था उसने साधु की तरफ देखा और सोचा यह जरूर साधु महाराज की ही कृपा होगी जो मुझे इनके आते ही इतनी सारी मछलियां मिल गई यह सोचते हुए रघु ने साधु को धन्यवाद किया और घर की ओर निकल गया रघु जब घर लौट रहा था तो रास्ते में उसने सोचा कि इस ठंड में भी भगवान ने मेरी मदद की मुझे आज की इतनी ठंड में मेहनत के बाद यह एहसास हुआ कि कभी-कभी मुझे अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि मेरे सिवा मेरे परिवार का कमाने
6:16 वाला और कोई भी नहीं है ठंड का कहर बहुत भीषण था ठंड की वजह से बेचारे की हालत भी खराब हो रही थी वह जैसे तैसे घर पहुंचा घर पहुंचने पर रुक्मिणी और बच्चे रघु को देखकर बहुत खुश हुए रघु ने उन्हें बताया कि उसे नदी किनारे एक साधु बाबा मिले थे और उन्हीं की कृपा से आज उसे इतनी बड़ी मछलियां मिली इस पर रुक्मिणी ने कहा यह ईश्वर की कृपा से हुआ है ईश्वर हम जैसे गरीबों को कभी अकेला नहीं छोड़ते ए जी आप सही कहते थे कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती उस दिन रघु और उसके परिवार ने गर्म गर्म खाने का आनंद लिया और ठंड को लेकर अपनी चिंताओं को भूल गए रघु ने सोते हुए सोचा
7:03 हे भगवान आज ही की तरह आप रोज मुझ गरीब पर कृपा करना ताकि मैं अपने परिवार का पेड़ पाल सकूं अगले दिन रघु फिर से मछली पकड़ने के लिए तैयार हुआ लेकिन सर्दियों की कड़ी ठंड ने गांव में अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया था रघु ने पिछले दिनों सीखा था कि मेहनत और भगवान पर विश्वास रखने से कोई भी कठिनाई से बाहर निकला जा सकता है रघु मछली पकड़ने के लिए जाने वाला था लेकिन वह महसूस कर रहा था कि ठंड बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है और इतनी ठंड में मेरे लिए नदी में मछलियां पकड़ने जाना खतरा भी हो सकता है कुछ देर बाद रघु
7:49 बिना ठंड की परवाह किए अपने परिवार के खातिर मछली पकड़ने के लिए तैयार हो गया जब रघु घर से बाहर निकलने के लिए तैयार हुआ तब मि ने एक बार फिर उसे रोका और कहा ए जी बाहर इतनी ठंड है क्यों इतना जोखिम उठा रहे हो वह जानती थी कि ठंड कितनी भयंकर हो सकती है लेकिन रघु ने अपनी पत्नी को समझाते हुए कहा रुक्मिणी अगर मैं घर पर रहकर बैठा रहा तो हम कैसे जिएंगे यह ठंड चाहे जैसी भी हो मुझे तो अपनी जिम्मेदारियां निभानी ही पड़ेंगी ना रुक्मिणी ने उसे समझाते हुए कहा लेकिन आप देख ही रहे हो बाहर कितनी ठंड है नदी का पानी बर्फ जैसा जम चुका होगा ऐसे में बाहर जाना आत्महत्या करने जैसा हो सकता है रघु
8:36 ने अपनी पत्नी की चिंता को समझा लेकिन उसने अपना निर्णय नहीं बदला और रघु आत्मविश्वास से बोला अरे तुम चिंता क्यों करती हो मेहनत और ईमानदारी से किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता भगवान हमारी मदद जरूर करेंगे यह कहकर रघु अपनी जरूरत का सामान लेकर नदी की ओर बढ़ गया रास्ते में उसे बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा इतनी तेज हवा में रघु की सांसें जैसे ही बाहर निकलती बर्फ की तरह जमने लग वह सोच रहा था क्या इस बार ठंड इतनी तेज होगी कि मेरी मेहनत भी बेकार हो जाएगी हे भगवान अब सब कुछ आपके भरोसे है नदी के पार पहुंचते
9:24 ही रघु ने देखा कि पानी का स्तर कम हो गया था नदी का पानी हल्के हल्के बर्फ के टुकड़ों में बदल चुका था फिर भी रघु ने अपनी नाव पानी में डाली और जाल फेंकने की तैयारी की वह धीरे-धीरे जाल को डालने जा ही रहा था कि उसे दूर खड़ी एक बूढ़ी औरत नदी के किनारे दिखाई दी रघु उसके पास नाव लेकर गया और उस बूढ़ी औरत को गौर से देखा और पाया कि बूढ़ी औरत ठंड से कांप रही थी उसकी आंखों में बहुत गहरी उदासी और थकान थी रघु उसकी ओर बढ़ा और उसकी मदद करने के लिए पूछा अरे चाची क्या आप ठीक है आप इतनी ठंड में यहां क्यों खड़ी हुई है महिला ने बहुत ही धीमी आवाज में कहा बेटा मैं बहुत थक गई हूं मेरा घर नदी
10:14 के दूसरे किनारे के पास है और इस ठंड में मैं वहां नहीं जा सकती रघु ने महिला की हालत देखकर बिना कोई समय गवाए उसे अपनी नाव में बैठने के लिए कहा महिला की हालत देखकर रघु को एहसास हुआ कि उसे तुरंत बूढ़ी औरत की मदद करनी चाहिए रघु ने सोचा अगर इस बूढ़ी औरत की सही समय पर मदद नहीं की तो शायद यह बूढ़ी औरत मर भी सकती है रघु ने महिला को नाव में बैठाया और कहा चाची आप चिंता मत कीजिए मैं आपको नदी पार करा दूंगा आप आराम से बैठ जाइए रघु बूढ़ी औरत को यह बोल के नदी पार कराने ले गया और साथ ही वह दुखी मन से सोचने लगा हे भगवान इस बूढ़ी औरत को भी मदद की जरूरत है और
11:01 इधर कुछ समय के बाद शाम भी हो जाएगी और मैंने अभी तक एक भी मछली नहीं पकड़ी पता नहीं आज का गुजारा कैसे होगा यही सब सोच सोच के रघु धीरे-धीरे अपनी नाव को नदी के पार ले जाने की कोशिश करने लगा कुछ देर बाद जब वह नदी के दूसरे किनारे पर पहुंचा बूढ़ी औरत ने उसे धन्यवाद दिया बेटा तुमने मेरी जान बचाई है इस ठंड में किसी ने मेरी मदद नहीं की थी थोड़ी ही दूर मेरा घर है मैं अब खुद चली जाऊंगी तुम्हारी मदद से मुझे एहसास हुआ कि अच्छाई अब भी इस दुनिया में जिंदा है रघु ने मुस्कुराते हुए कहा अरे आपको शुक्रिया कहने की कोई जरूरत नहीं है चाची यह तो
11:46 मेरा फर्ज है हमें सबकी मदद करनी चाहिए यही तो इंसानियत है उस बूढ़ी औरत के जाने के बाद रघु ने नाव से ही मछलियों का जाल पानी में डालने की सोची लेकिन अब दिन ढलने को आ गया था और ठंड भी बढ़ रही थी रघु बेचारा उदास हो गया और मन ही मन सोचने लगा हे भगवान अब मैं क्या ही करूं घर का राशन भी खत्म होने को है और लगता है आज कुछ भी कमाई नहीं होगी मैंने तो एक भी मछली नहीं पकड़ी बेचारा रघु उदास मन से खाली हाथ घर की ओर निकला जब रघु घर पहुंचा तो रुक्मिणी और बच्चे उसे देखकर खुश हो गए रघु का उदास चेहरा देखकर रुक्मिणी समझ गई
12:32 कि आज रघु खाली हाथ लौटा रुक्मिणी तुरंत रघु से बोली ए जी क्यों इतना उदास चेहरा बना रहे हो अभी घर का राशन खत्म नहीं हुआ है हम जैसे तैसे आज की रात निकाल लेंगे यह बात सुनकर रघु को थोड़ी राहत मिली रघु ने रुक्मिणी को सारी बात बताई कि उसने आज पूरा दिन क्या किया और आज उसे आज खाली हाथ क्यों लौटना पड़ा रुक्मिणी ने कहा आपने बहुत अच्छा किया आपकी मदद से उस बेचारी बूढ़ी औरत की जिंदगी बच गई अगले दिन रघु फिर से मछली पकड़ने के लिए नदी में जाने के लिए तैयार होता है आज थोड़ी पिछली दिनों के मुकाबले ठंड कम थी
13:18 और यह देखकर रघु के मन में थोड़ी उम्मीद आ रही थी और रुक्मिणी भी यह देखकर जैसे तैसे घर में बचा हुआ कुछ खाने का सामान उसे देकर भेज देती है रघु यह सब लेकर मछली पकड़ने निकल जाता है और मन ही मन सोचता है पता नहीं भगवान आज क्या परीक्षा लेगा जो भी हो बस घर चलाने लायक कुछ जुगाड़ कर देना भगवान यह सोचते सोचते रघु नदी किनारे आ जाता है और अपनी नाव लेकर मछली पकड़ने नदी के बीच में चला जाता है कुछ समय की कड़ी मेहनत के बाद रघु ने ढेर सारी मछलियां पकड़ ली थोड़ी देर बाद रघु खुशी खुशी मछलियां लेकर घर की ओर निकलता है तभी उसके सामने वही साधु बाबा आ
14:03 जाता है और रघु से बोलता है बेटा क्या तुम मुझे अपनी मछलियां दे सकते हो मेरे आश्रम के बच्चे भूखे हैं और मैं उन लोगों के लिए आज कुछ भी खाने का बंदोबस्त नहीं कर पाया साधु महाराज की बात सुनकर रघु बड़ी परेशानी में पड़ गया था अब बेचारा करता तो क्या करता रघु सोचने लगता है यह तो वही साधु महाराज है जिन्होंने मेरी एक दिन मदद की थी अब मैं उनकी बात को मानने के सिवा और कुछ भी नहीं कर सकता नहीं तो मुझे पाप लगेगा लेकिन मुझे अपने घर की भी तो चिंता करनी होगी रघु यह सब
14:49 सोच ही रहा था तभी साधु बोला बेटा तुम मुझे थोड़े से मछलियां दे दो पूरी की पूरी देने की जरूरत नहीं है तुम्हें भी तो अपना घर चलाना है यह सुनकर रघु को थोड़ी सी राहत मिली और वह अपनी मछलियां साधु महाराज को देकर अपने लिए कुछ मछलियां ले गया असल में साधु रघु को परख रहा था साधु रघु को हमेशा नदी में कड़ी मेहनत करते हुए देखता था और इसीलिए साधु रघु की कुछ मदद करना चाहता था लेकिन बिना यह जाने कि रघु अच्छा इंसान है या बुरा साधु रघु की मदद नहीं कर रहा था साधु देखना चाहता था कि रघु के मन में दूसरे के लिए कितनी उदार भाव रखता है रघु के घर लौटते
15:35 [संगीत] ही रुक्मिणी बोली ए जी अच्छा हुआ आज खाली हाथ नहीं लौटे कुछ तो मिला आखिरकार पर आप यह आज मछलियां बेचने बाजार क्यों नहीं गए तभी रघु ने रुक्मिणी से कहा अरे भाग्यवान इतने से मछलियां कहां बेचने ले जाऊ वैसे भी घर में कुछ तो राशन है ही और आज साथ में यह मछलियां ही पका के खाते हैं और ऐसे ही रात को सब लोग एक साथ खाना खाकर सो गए ऐसे ही कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन सुबह जब रघु और उसकी पत्नी नींद से उठे तो उन्होंने देखा कि बहुत जोर की बारिश हो रही थी और बारिश के कारण ठंड मानो दो गुना बढ़ गई हो दोनों बारिश को देखकर थोड़े
16:22 निराश जैसे लग रहे थे और तभी रघु उदासी भरी आवाज में बोला अरे भाग्यवान यह सब क्या हो रहा है हमारे साथ हर दिन हमारी समस्या बढ़ती ही जा रही है इतनी मुश्किल क्या कम थी जो आज बारिश भी हो गई अब इतनी ठंड में मैं कैसे मछलियां पकड़ने जाऊंगा कल तो जैसे तैसे मैंने कुछ इंतजाम किया था लेकिन आज मैं क्या करूं रुक्मिणी रघु की बातें सुनकर थोड़ी भावुक हो जाती है और बताती है आप यूं उदास मत होइए ना भगवान पर भरोसा रखिए ऐसे ही दोनों उदासी से भरे मन से एक दूसरे से बात कर रहे थे और पूरा दिन बारिश होती रहती है और शाम भी होने को है
17:07 तभी वही पहला वाला साधु बारिश से बचने के लिए उनके चौखट पर आ गए और फिर साधु ने उन दोनों से रात बिताने के लिए आश्रय मांगा बच्चों क्या मैं आज की रात यहां रुक सकता हूं क्योंकि बारिश तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही और ऊपर से बाहर बहुत ठंड है साधु मानो फिर से रघु की परीक्षा लेने की मंशा से उसके घर पर आया था और तभी रघु साधु की मदद करने के लिए मान जाता है अंदर आइए साधु महाराज बाहर बहुत बारिश हो रही है और ठंड भी बहुत है लेकिन रुक्मिणी थोड़ा
17:52 हिचकिचाना आ गए फिर भी रुक्मिणी रघु की वजह से मान जाती है और साधु को अंदर बुलाती है रघु के घर में राशन भी खत्म होने लगा था और आज तो बारिश की वजह से रघु मछलियां भी पकड़ने नहीं जा पाया और बच्चों के चेहरे पर भी भूख की लकीरें साफ झलक रही थी रुक्मिणी ने रघु से कहा ए जी घर में तो राशन भी खत्म होने को है और आपने साधु महाराज को भी यहां बुला लिया इतने लोगों का खाना कैसे जुगाड़ हो पाएगा रघु चिंतित आवाज में बोला अरे भाग्यवान कुछ भी है उसे ही परोस दो हम मिल बांट के खा लेंगे और अगर खाना कम पड़े तो हम लोग नहीं खाएंगे तुम बच्चों और साधु महाराज को
18:39 ही दे देना साधु उन दोनों की बातें सुन रहा था और एक हल्की सी मुस्कुराहट के साथ उनकी तरफ देख रहा था खाना कम पड़ने की वजह से रुक्मिणी ने साधु और बच्चों को ही खाना दिया और रघु और रुक्मिणी भूखे रहे साधु यह सब जानते हुए भी अनजान बना हुआ था मानो वह उन दोनों की परीक्षा ले रहा हो फिर बाद सब लोग सोने चले गए और तभी ने देखा कि साधु के बगल में सोने के सिक्कों से भरी एक पोटली थी रुक्मिणी ने तुरंत रघु को जगाया और बताया अरे देखिए ना साधु महाराज के पास कितना धन है तभी रघु ने रुक्मिणी से कहा भाग्यवान साधु महाराज को बहुत से अमीर लोग दान के रूप में धन देते ही रहते हैं यह भी
19:26 शायद किसी ने उन्हें दान किया होगा और और वैसे भी साधु महाराज धनो से अपने आश्रम के बच्चों का पेट पालते हैं और उन्हें शिक्षा देते हैं रघु और रुक्मिणी की आर्थिक अवस्था इन दिनों ठंड की मौसम की वजह से खराब होती जा रही थी रघु का काम भी अच्छा नहीं चल रहा था और इसी बुरी परिस्थिति के मारे रुक्मिणी के मन में लालस आ गई थी रुक्मिणी ने रघु से कहा ए जी थोड़ी सी सिक्के हम रख लेते हैं साधु महाराज को पता नहीं चलेगा और हमारी भी थोड़ी सी जरूरत पूरी हो जाएगी वैसे भी साधु महाराज को इतना धन की आवश्यकता नहीं होती होगी रघु थोड़ा गुस्से में रुक्मिणी से कहा अरे तुम क्या पागल हो गई हो यह क्या करने की सोच
20:12 रही हो हमें पाप लगेगा वो उनका दान में पाया हुआ धन है साधु को यह सब कुछ सुनाई दे रहा था और वह सोने का नाटक कर रहा था कुछ देर बाद रुक्मिणी के बहुत समझाने पर रघु आखिरकार बुरी पर स्थितियों के चलते रुक्मिणी की बात मान लेता है और दोनों चुपके से कुछ सिक्के रख लेते हैं ऐसे ही कुछ देर बाद सुबह हो जाती है और साधु उन दोनों से विदा लेकर निकल जाता है रघु भी कुछ देर बाद मछलियां पकड़ने के लिए नदी की ओर निकल जाता है ऐसे ही कुछ दिन बीत जाते हैं साधु से चुराए हुए सिक्कों से रघु और उसके परिवार की जिंदगी थोड़ी बेहतर हो गई थी और धीरे-धीरे ठंड भी
20:59 कम हो रही थी रघु अब रोज बिना मुश्किल के दो चार मछलियां पकड़ कर लाता था और बाजार में बेच देता था ऐसे ही उनकी जिंदगी खुशी से चल रही थी एक दिन रघु मछलियां पकड़ने नदी जा रहा था और तभी रास्ते में उसे साधु दिखाई दिया साधु को देखकर रघु थोड़ा घबरा गया और वहां से भाग आया साधु यह सब देख लेता है और रघु को देख के साधु के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कुरा होती है कुछ समय बाद रघु घर लौटकर देखता है कि रुक्मिणी बहुत घबराई हुई है रघु ने तुरंत रुक्मिणी से पूछा अरे भाग्यवान क्या हुआ क्यों इतना घबराई हुई हो रुक्मिणी ने घबराई हुई आवाज में कहा अरे देखिए ना क्या हो गया हमारे
21:46 बेटे को यह कुछ भी नहीं बोल रहा है और उठ भी नहीं रहा रघु का बेटा अजय बहुत बीमार था और वह बिस्तर पर लेटा हुआ था कुछ भी नहीं बोल रहा था तभी रुक्मिणी बोलती है ए जी आप जल्दी जाइए ना वैद्य जी को बुलाकर लाइए रघु दौड़ते हुए वैद्य जी को बुलाकर लाता है और वैद्य जी अजय को देखकर बोलते हैं अरे रघु यह बहुत बीमार है इसका इलाज यहां नहीं हो पाएगा उसको जल्दी से शहर ले जाओ इलाज के लिए मुझे तो इसकी बीमारी ठीक से समझ ही नहीं आ रही है दिखने में तो ठीक जैसा लग रहा है लेकिन अंदर से यह बहुत बीमार है वैद्य जी की बात सुनकर दोनों चिंता में पड़ गए दोनों ने सोचा कि अपने बेटे को शहर के अस्पताल में ले जाएं लेकिन
22:32 उनके पास इतना पैसा नहीं था रुक्मिणी बोली ए जी आप जाओ ना किसी से उधार मांग के लाओ नहीं तो हमारे बेटे का इलाज नहीं हो पाएगा रघु तुरंत गांव में अपने पड़ोसियों से उधार मांगने के लिए गया कहीं से भी वह पैसे का बंदोबस्त नहीं कर पाया किसी के पास पैसे नहीं थे तो कोई उसे पैसे उधार नहीं देना चाहता था रघु उदास मन से घर लौटा रुक्मिणी ने रघु को देखकर तुरंत पूछा क्या हुआ पैसे मिले या नहीं मिले रघु उदासी भरी आवाज में बोला नहीं भाग्यवान मैंने बहुत कोशिश की लेकिन मैं पैसे जुटा नहीं पाया कुछ समय तक कहीं से भी पैसे का बंदोबस्त नहीं होने पर रुक्मिणी के मन में
23:18 साधु का ख्याल आया और रुक्मिणी बोली ए जी आप जल्दी से जल्दी जाकर साधु महाराज से कुछ उधार लेकर आइए ना रघु गुस्से में बोला साधू से अरे क्या कह रही हो साधु से कैसे उधार मांगने जा सकता हू और वैसे भी साधु से जो सोने के सिक्के हमने चुराए थे उसी का पाप हमारे बेटे को लगा है वह कहते हैं ना मां-बाप के पाप बच्चों को लगते हैं दोनों यह सोचते हुए हताश हो गए और उन्होंने अपने बेटे की ओर देखा अपने बेटे की हालत देखकर उनसे रहा नहीं गया और फिर कुछ समय बाद दोनों आपस में बात करके साधु महाराज से उधारी मांगने के लिए निकल गए
24:03 बीमार बेटे को छोड़कर उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि वह अपने भाई का ख्याल रखे फिर दोनों साधु के पास चले गए दोनों ने देखा कि साधु महाराज एक पेड़ के नीचे ध्यान लगा रहे थे दोनों जाकर साधु के सामने खड़े हो गए और साधु के ध्यान से जागने का इंतजार करने लगे कुछ समय बाद जब साधु ध्यान से जगा तो उसने उन्हें देखा और पूछा क्या हो गया तुम दोनों इतनी घबराए हुए क्यों आए हो दोनों ने अपने बीमार बेटे के बारे में बताया और साधु से कुछ सोने के सिक्के उधार मांगे तभी साधु मुस्कुराते हुए बोला क्यों उस दिन दे तो थे रघु और रुक्मिणी के खामोशी छ ग रघु ने साधु से
24:48 पूछा बाबा आप कौन से दिन की बात कर रहे हैं मुझे कुछ समझ नहीं आया बाबा तभी साधू बोला बेटा मैं जो उस दिन तुम लोगों के घर में ठहरा था और तुम दोनों ने जो मुझसे कुछ सिक्के लिए थे याद आया कुछ दोनों यह बात सुनकर हक्के बक्के रह गए उन्हें समझ आ गया कि उस दिन जो हुआ था वह सब साधु को पहले से ही पता था दोनों को इस तरह देख साधु बोला घबराने की जरूरत नहीं है मैं तुम लोगों से नाराज नहीं हूं माना तुम लोगों ने गलत काम किया था लेकिन वो सब तुम लोगों ने अपनी बुरी परिस्थिति के कारण किया था तुम लोग
25:34 बुरे इंसान नहीं बस बुरे तुम्हारे हालात थे यह सुनकर रघु और रुक्मिणी ने साधु से माफी मांगी और वे शर्मिंदा होकर घर लौट जाने की सोचने लगे और रुक्मिणी बोली हमें माफ कर दीजिए साधु महाराज हमसे बहुत बड़ी गलती हुई है हम अपनी गलती का प्रायश्चित जरूर करेंगे और आपसे चुराए हुए सिक्के आपको वापस कर देंगे अभी हम चलते हैं हमारे बेटे को हमारी जरूरत है रघु रुक्मिणी के बाद से हामी भरी और बोला जी बाबा हमें माफ कर दीजिए अभी हम चलते हैं हमारे बच्चे को हमारी जरूरत है तभी साधु बोला रघु सुनो तुम एक अच्छे इंसान हो बस तुमसे बुरे हालात के चलते गलती हुई है मैंने तुमको कई
26:22 बार दूसरों की मदद करते हुए देखा है इसलिए मैं भी तुम्हारी मदद करूंगा वैसे भी मुझे अपना आश्रम चलाने के लिए इतना धन की आवश्यकता नहीं होती है मुझे बार-बार लोगों से दान मिलता ही रहता है रघु मैं तुम्हें यह धन तुमने जो अच्छे कर्म किए हैं उसके आशीर्वाद के रूप में दे रहा हूं इसे ग्रहण करो यह बोलकर साधु ने उन्हें सोने के सिक्के दे दिए साधु से मदद पाकर दोनों की आंखें भराई और दोनों ने साधु का धन्यवाद किया फिर दौड़ते हुए अपने बीमार बच्चे के लिए घर की ओर निकल पड़े थोड़ी देर बाद घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनका बेटा अजय चमत्कारी रूप से ठीक हो गया था यह देखकर दोनों ने शांति भरी लंबी सांस ली और मन ही
27:10 मन साधु और भगवान का शुक्रिया अदा किया और फिर उन्होंने एक दूसरे से कहा अरे भाग्यवान हमने जो किया सो किया अब चाहे जैसी भी बुरी परिस्थिति हो हम कभी कुछ गलत कदम नहीं उठाएंगे हां जी हम कभी वैसा पाप दोबारा नहीं करेंगे नहीं तो हमारे पापों की सजा हमारे बच्चों को मिलती है ऐसे ही रघु और रुक्मिणी साधु के दिए हुए सिक्कों से और मेहनत करके अपने बाकी का जीवन खुशी से बिताने लगे