Full transcript of “Mean Genes”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:01 इस किताब को अपने दिमाग को चलाने वाली गाइड समझिए। जब हम कोई कार या माइक्रोवेव खरीदते हैं और उसके साथ उसे चलाने का तरीका ना मिले तो हमें बुरा लगता है। लेकिन हमारी सबसे कीमती चीजें हमारा शरीर और हमारा दिमाग बिना किसी गाइड के ही हमें मिल गए हैं। इसी वजह से हम बस अंदाजे से अपनी खुशी ढूंढते रहते हैं। कभी थोड़ी सी एक्सरसाइज कर ली। कभी अच्छा खाना खा लिया तो कभी पार्टी कर ली। मेन जींस नाम की यह किताब हमें वह बातें बताएगी जिससे हम अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से चला सके। जब हम कार चलाते हैं तो वह वैसा ही करती है जैसा हम कहते हैं। मशीन अपनी मर्जी
0:48 नहीं चलाती। लेकिन अगर हम अपने दिमाग से कहें कि कल से तालाब होना खाना बंद, नो फैटी फूड। तो दिमाग हमारी बात सुनकर हंसता है। जैसे ही सामने मीठा आता है, दिमाग हमें उसे खाने के लिए उकसाने लगता है। सच तो यह है कि हमारा दिमाग हमारा कहना मानने वाला नौकर नहीं है। उसकी अपनी एक अलग सोच है। एक अलग माइंडसेट है। ऐसा मान लीजिए कि आप असल में दो लोग हैं। एक वो जिसकी अपनी पसंद नापसंद और सपने हैं। और दूसरा आपके शरीर के अंदर की वह मशीन यानी आपका दिमाग। यह मशीन हमेशा आपकी बात नहीं मानती और अक्सर वही जीत जाती है।
1:36 आखिर हमारी अपने आप से ही लड़ाई क्यों होती है? हम खुद को काबू में हम खुद को कंट्रोल में क्यों नहीं रख पाते? क्या कुत्ते बिल्ली भी वजन कम करने या अपनी बुरी आदतों को छोड़ने के लिए परेशान रहते हैं? नहीं। तो फिर हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता है? एक पुरानी डरावनी कहानी है जिसमें एक लड़की को डरावने फोन आते हैं। जब पुलिस जांच पड़ताल करती है तो पता चलता है कि फोन करने वाला आदमी घर के अंदर ही है। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही है। हमारी सारी मुश्किलों की जड़ हमारे अंदर ही है। हमारे जींस में। हमारे दोस्त, परिवार और टीवी
2:22 एडवर्टाइजमेंट्स भी हमें बहकाते हैं। लेकिन असल में हमारे अंदर की कुछ चीजें ही हमें वह काम करने पर मजबूर करती हैं जो हमारे लिए बुरे हैं। किसी भी किताब की दुकान पर जाकर देखिए तो आपको प्यार पाने, वजन कम करने और अमीर बनने की बहुत सारी किताबें मिलेंगी। लेकिन क्या कभी ऐसी किताब देखी है जिसका नाम हो पेट कैसे बाहर निकाले या पैसे कैसे फालतू उड़ाए? नहीं क्योंकि यह सब काम यह सब बैड हैबिट्स तो हम अपने आप ही कर लेते हैं। इसके लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे जींस ही हमें ऐसी गलतियां करने के लिए उकसाते हैं। आजकल रोज अखबारों में आता है कि बुढ़ापे के जींस
3:09 मिल गए या बीमारी के जींस मिल गए। इससे एक बात साफ है कि हमारे शरीर और बीमारियों का हमारे जींस से गहरा नाता है। वैज्ञानिक हर दिन नई खोज कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में बड़ी बीमारियों का इलाज आसान हो जाएगा। लेकिन हमारे जींस सिर्फ बीमारियों तक ही नहीं है। वह हमारी रोज की जिंदगी पर भी असर डालते हैं। हम जो भी काम अपनी मर्जी से करते हैं, उसके पीछे भी कहीं ना कहीं हमारे जींस का ही हाथ होता है। पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने इस बारे में बहुत कुछ सीखा है। इस किताब में हम यही देखेंगे कि [संगीत] जींस हमें कैसे चलाते हैं? एक एग्जांपल लेते हैं। खूबसूरती क्या है?
3:57 ब्यूटी क्या है? और इसे कौन तय करता है? कुछ लोग कहते हैं कि यह भगवान की देन है जिसे समझना मुश्किल है। कुछ कहते हैं कि जो फैशन की दुनिया में चल रहा है वही खूबसूरत है। लेकिन अगर ऐसा होता तो हर देश में खूबसूरती की पसंद अलग-अलग होती। पर ऐसा नहीं है। अगर आप ध्यान से देखें तो हमारा शरीर दोनों तरफ से एक जैसा होता है। जैसे सीधा हाथ और उल्टा हाथ एक जैसे होते हैं। इसे सिमेट्री यानी बराबरी कहते हैं। हालांकि कोई भी पूरी तरह बराबर नहीं होता। किसी का एक कान थोड़ा ऊपर हो सकता है या कोई और छोटा सा फर्क। लेकिन रिसर्च में पाया गया है कि लोग
4:42 उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं जिनका चेहरा और शरीर दोनों तरफ से एकदम बराबर हो। जानवरों की दुनिया में भी शरीर का बराबर होना इस बात का सबूत है कि शरीर हेल्दी है। हमें यह बात पता नहीं होती। लेकिन हमारा दिमाग बिना बताए ही ऐसे लोगों को चुनने का फैसला ले लेता है। तो बात यह है कि हमारे दिमाग का अपना एक एजेंडा है। हमारा दिमाग इवोल्यूशन से बना है। बदलाव के तरीकों से। जब हम इस बनावट को इस डिजाइन को समझ जाएंगे तो हमें हैरानी नहीं होगी कि हमारे रिश्तों में लड़ाई क्यों होती है या हमारा वजन क्यों बढ़ जाता है या हमें सादे खाने से ज्यादा
5:28 बर्गर क्यों पसंद आता है खुद को और अपनी दुनिया को समझने के लिए हमें पुराने विचारों के बजाय साइंस की बातों को समझना होगा। चाहे हमें पसंद हो या ना हो। हम सबके अंदर एक लड़ाई चल रही है। यह लड़ाई हमारे अपने ही शरारती जींस यानी मीन जींस के खिलाफ है। यह जींस बड़े चालाक और मास्टर्स होते हैं। यह हमें मजे और दर्द के जरिए कंट्रोल में रखते हैं। बड़े-बड़े कामयाब लोग भी इनके आगे हार मान लेते हैं। ओपरा विनफ्रे को ही देख लीजिए। वह इतनी अमीर और ताकतवर हैं। फिर भी उन्हें अपना वजन कम रखने और सेल्फ कंट्रोल पाने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। ओपरा ने सबको सच सच बताकर
6:16 यह साबित कर दिया कि हम कोई रोबोट नहीं है जो सिर्फ अपने जींस के इशारों पर नाचे। हम अपनी लाइफ बदल सकते हैं। रोज की जिंदगी में हमारे सामने दो रास्ते होते हैं। एक है पालतू जानवर वाला रास्ता यानी पेट पाथ। सभी जानवर इसी पर चलते हैं। भूख लगी तो खा लीजिए। खाना खत्म होने तक खाते रहिए। अगर कुछ अच्छा लगे तो बार-बार करिए और अगर दर्द हो तो उससे दूर भागिए। दूसरा रास्ता थोड़ा मुश्किल है। इस पर हम अपनी मर्जी चलाते हैं। जींस ने हमें विल पावर इच्छा शक्ति भी दी है। इसी ताकत से हम अपनी जानवर वाली आदतों से ऊपर उठ सकते हैं।
7:01 यह किताब इसी काम के लिए आपकी गाइड है। पहला कदम है अपने जानवर जैसी आदतों को समझिए जो हमें मुसीबत में डालती है। दूसरा कदम है इस जानकारी का इस नॉलेज का इस्तेमाल करके अपनी पुरानी आदतों को कंट्रोल में करना सीखिए। इस किताब के लेखक टेरी और जे अपनी खुद की कहानियां भी सुनाएंगे। यह कोई बोरिंग किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि काम की बातें हैं जो आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं। हमें लगता है कि सब कुछ एक दिन में ठीक हो जाएगा लेकिन इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। जैसे रेसिंग कार का वजन कम करने के लिए इंजीनियर हजारों छोटी-छोटी जगहों से
7:48 थोड़ा-थोड़ा वजन घटाते हैं। वैसे ही हमें भी अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे। यह मीन जींस वाला तरीका रातोंरात सारी परेशानियां खत्म नहीं करेगा। यह तो एक चश्मे की तरह है जिससे दुनिया साफ दिखाई देने लगती है। मुसीबतें तो वही रहेंगी पर अब आप उन्हें बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। एक एग्जांपल देखते हैं। टेरी की एक दोस्त है करन। वह मां बनना चाहती थी लेकिन उससे पहले थोड़ा वजन घटाना चाहती थी। टेरी ने उसे मना कर दिया। क्यों? क्योंकि हमारा शरीर आसपास के एनवायरमेंट को बहुत जल्दी समझ जाता है। पुराने जमाने में खाना बहुत
8:33 कम मिलता था। अगर वजन कम होता था तो शरीर को लगता था कि बाह अकाल पड़ा है और बच्चा पैदा करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए जब कोई महिला वजन घटाती है तो उसके मां बनने की संभावना यानी फर्टिलिटी कम हो जाती है। तो सलाह यही है कि अगर मां बनना है तो वजन घटाना बंद कर दें। एक और छोटी प्रोग्रेस जे के पैसे बचाने के तरीके से सीखी जा सकती है। जे के बैंक खाते में अगर पैसे होते तो वह उन्हें खर्च कर देता था। पर जे की कमी नहीं है बल्कि हम सब इंसानों की पुरानी आदत है। पुराने जमाने में पैसा सिर्फ खाना होता था। खाना जल्दी खराब हो जाता था।
9:19 इसलिए उसे बचाने का सबसे अच्छा तरीका था कि उसे खा लीजिए। इसीलिए आज भी हमारा मन फालतू खर्च करने को करता है। जे ने इसका एक स्यूशन निकाला। उन्होंने अपनी कंपनी से कहा कि उनकी तनख्वाह, उनकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा पहले ही अलग जमा कर दिया जाए। अब उन्हें वह पैसे सामने दिखते ही नहीं तो वह उन्हें खर्च भी नहीं कर पाते। उन्होंने अपने अंदर के खर्चीले राक्षस यानी मॉन्सर से पैसे छुपा दिए। मीन जींस का असली मकसद हमें यह समझाना है कि हम इंसान आखिर ऐसे क्यों हैं। इसके लिए हमने दुनिया भर के अलग-अलग लोगों के कल्चरर्स को उनके रहन-सहन को करीब से देखा
10:07 है। हमने सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि अपने करीबी रिश्तेदार चिंपैंजीस चूहों और यहां तक कि छोटी मक्खियों यानी फ्रूट फ्लाइस की आदतों को भी समझा है। लेकिन इस पूरी किताब की सबसे जरूरी चीज फाउंडेशन है। इंसानों के बदलने की पुरानी कहानी यानी इवोल्यूशनरी बायोलॉजी। करीब 150 साल पहले डार्विन नाम के वैज्ञानिक ने बताया था कि इंसान धीरे-धीरे बदला है। अब यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि हमारा दिमाग भी उसी इवोल्यूशन, उसी बदलाव का रिजल्ट है। जैसे हमारी आंखें, हाथ, पैर और किडनीज नेचर ने बनाए हैं। वैसे ही हमारा दिमाग भी नेचर की ही देन है। तो क्या
10:55 हमारे मन और सोचने के तरीके को भी उसी नेचर ने ढाला है? हमारा मानना है कि हां ऐसा ही है। बहुत से लोग इस बात का मजाक उड़ाते हैं या इस पर गुस्सा करते हैं। पर हजारों रिसर्च से अब यह बात साफ हो गई है कि हमारे जींस ही हमारे जिंदगी में सबसे बड़ा रोल निभाते हैं। क्या सब कुछ जींस ही तय करते हैं? बिल्कुल नहीं। एनवायरमेंट भी बहुत जरूरी है। जैसे अगर किसी बच्चे के साथ बचपन में बुरा बर्ताव हो, अब्यूज हो तो उसका असर उस पर जिंदगी भर रहता है। [संगीत] चाहे उसके जींस कैसे भी हो। इसी तरह अगर किसी को जींस की वजह से दिल की बीमारी का खतरा है
11:42 तो वह अपनी अच्छी आदतों से अपनी जान बचा सकता है। टेरी और जे कॉलेज में पढ़ाते हैं। इस साल भर हजारों ऐसे बोरिंग रिपोर्ट पढ़ते हैं जिन्हें समझना आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल है। वैज्ञानिकों की उन मीटिंग्स में जाते हैं जहां बहुत भारी शब्दों का इस्तेमाल होता है। लेकिन पिछले 40 सालों में वैज्ञानिकों ने इंसान के बारे में जो कुछ भी नया सीखा है उससे आपकी जिंदगी बहुत बेहतर हो सकती है। जे किसी दोस्त के यहां बढ़िया दावत पर जाने से पहले पुराने और सूखे बैगल क्यों खा लेते हैं और वह हवाई जहाज में मिलने वाले मीठे केक पर जानबूझकर मेयोनीज क्यों
12:29 लगा देते हैं ताकि उसे खा ना सके। टेरी अपने कंप्यूटर की इंटरनेट वाली तार यानी केबल फेडक्स यानी कूरियर के जरिए वापस खुद को ही क्यों भेज देते हैं ताकि वह रात भर इंटरनेट ना चला सके। यह सारी अजीब हरकतें हम इसलिए करते हैं क्योंकि हमें पता चल गया है कि हम इंसान कब और क्यों कमजोर पड़ते हैं। इंसान की नेचर शुरू से ही थोड़ी टेढ़ी है। इसे डांट फटकार कर नहीं बल्कि प्यार से बहला फुसलाकर कंट्रोल में करना पड़ता है। खुद पर काबू ना रख पाना कोई कैरेक्टर की कमी नहीं है। बल्कि यह एक कभी ना खत्म होने वाली लड़ाई है। साल 2004 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था
13:16 सुपर साइज मी। इसमें मॉ्गन नाम का एक आदमी पूरे एक महीने तक सिर्फ McDonalds का खाना खाता है। उसने खुद के लिए कुछ अजीब नियम बनाए थे। जैसे जब भी उसे बड़े पैक यानी सुपर साइज के लिए पूछा जाए तो उसे हां ही कहना है और उसे अपने प्लेट का सारा खाना खत्म करना ही है। रिजल्ट क्या निकला? मॉ्गन खुद सुपर साइज का हो गया। सिर्फ 30 दिनों में उसका वजन चार पांच किलो बढ़ गया। आखिर इतने सारे लोग मोटे क्यों हो रहे हैं? उस फिल्म में बताया गया है कि असली दिक्कत खाने की मात्रा यानी पोर्शन साइज है। रेस्टोरेंट वाले ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में हमें बड़ा पैक बेचते हैं और हम उसे खाकर मोटे
14:03 हो जाते हैं। साल 2003 में अमेरिका के सबसे बड़े डॉक्टर सर्जन जनरल ने भी यही कहा था कि मोटापा एक बीमारी की तरह फैल रहा है और इसे रोका जा सकता है। उनका सोचने का तरीका यह था कि अगर हम बच्चों को हेल्दी पोर्शन में सही मात्रा में खाना सिखाएं तो इस बीमारी को रोका जा सकता है। पर क्या यह मेथड यह तरीका काम आया? क्या सीखने सिखाने से लोगों ने वजन घटाया? बिल्कुल नहीं। लोग पहले से भी ज्यादा मोटे हो गए हैं। चीन और फ्रांस जैसे देशों में भी अब मोटापा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर हम डॉक्टरी हिसाब से देखें तो मोटापा एक बीमारी है। लेकिन अगर हम पुराने समय से
14:48 चले आ रहे इवोल्यूशन के हिसाब से देखें तो यह हमारे शरीर का खुद को बचाने का एक तरीका है। हमारे एनसेेस्टर्स यानी पुराने दादा परदादाओं के समय में आज की तरह हर जगह खाना नहीं मिलता था। तब असली समस्या यह थी कि खाना बहुत कम था। उस समय खाना रखने के लिए ना तो बर्तन थे और ना ही फ्रिज। तो जब भी खाना ज्यादा मिलता था तो उसे बचाने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में हमारे शरीर ने एक बहुत ही बढ़िया तरीका ढूंढ निकाला। ज्यादा खाने को शरीर की चर्बी बॉडी फैट के रूप में जमा कर लेना। तो असल में हम इंसान बचत करने में बहुत माहिर हैं। जैसे ही हमें फालतू खाना
15:35 मिलता है, हमारा शरीर उसे तुरंत जमा कर लेता है। इसके लिए हमें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती बल्कि खाते समय हमें बहुत मजा आता है। यह हमारी बनावट, हमारी बायोलॉजी का हिस्सा है। यही वजह है कि जिस भी देश में खाना आसानी से और ज्यादा मिलता है, वहां लोग मोटे होने लगते हैं। तो क्या आप लोग कभी पतले नहीं हो पाएंगे? वजन कम करने के सिर्फ दो ही रास्ते हैं। या तो गरीब बन जाइए ताकि खाना ना मिले या फिर इंसान के नेचर को बदल दीजिए। अभी तक कोई भी देश मोटापा कम करने में कामयाब नहीं हुआ है। दवाइयां बनाने वाली कंपनियां ऐसी दवाइयां ढूंढ रही हैं जो
16:22 हमारे दिमाग को धोखा दे सके और उसे लगे कि बस बहुत खा लिया। लेकिन हमारा शरीर इतना मजबूत है कि वह इन सब चीजों को मात दे देता है। पर एक अच्छी खबर भी है। भले ही पूरा समाज अभी पतला नहीं हो पाया है लेकिन बहुत से लोगों ने अपनी कोशिश और सावधानी से वजन घटाया है। अब एक मजेदार बात सुनिए। मोटापा और पैसे का मामला एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे लोग ज्यादा खाते हैं, वैसे ही लोग पैसे भी ज्यादा खर्च करते हैं। हमारा शरीर तो सुपर साइज हो रहा है, लेकिन बैंक खाता एकदम दुबला होता जा रहा है। पर यहां एक बहुत बड़ा फर्क है। खाने के मामले में
17:09 तो पूरी दुनिया के लोग एक जैसे हैं। लेकिन पैसे बचाने के समय में अलग-अलग देशों के लोग अलग हैं। जैसे चीन या जापान में लोग अपनी कमाई का आधा हिस्सा बचा लेते हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि पैसा एक नई चीज है। एक नया इन्वेंशन है। हमारे जींस को पैसे बचाने की आदत नहीं है। खेती और पैसा तो सिर्फ कुछ हजार साल पहले ही आए हैं। इसलिए हमारे अंदर पैसे बचाने वाले जींस नहीं है। लेकिन यही सबसे अच्छी खबर है। क्योंकि पैसा बचाना हमारी नेचुरल आदत नहीं है। इसलिए इसे बदलना बहुत आसान है। खाना कम करना मुश्किल है क्योंकि वह हमारे खून में है। पर पैसा बचाना हम आसानी से सीख सकते हैं।
17:55 पैसे बचाने के लिए तीन जरूरी बातें हैं। पहले बचाइए सेव फर्स्ट फिर बार-बार बचाइए। सेव ऑफन और अपनी बचत को खुद से ही छुपा कर रखिए। हाइड सेविंग्स फ्रॉम योरसेल्फ। चलिए सेविंग यानी बचत सीखने के लिए हम जंगल चलते हैं। वहां की गिलरियों को देखिए। जब सर्दियां आने वाली होती हैं तो वह बहुत मेहनत करती हैं। सितंबर के महीने में एक गिलहरी, हजारों दाने और अखरोट यहां वहां जमीन में छुपा देती है। जब कड़ाके की ठंड आती है और पेड़ों पर कुछ नहीं मिलता तब उनकी यह मेहनत काम आती है। वह अपने छुपाई हुई चीजों को ढूंढ लेती हैं और मजे से खाती हैं। यही वजह है कि वह जिंदा बच
18:43 जाती हैं। सिर्फ गिलहरी ही नहीं बहुत से बर्ड्स भी ऐसा ही करते हैं। अगर सेविंग करने वालों को कोई इनाम होता तो यह जानवर जरूर जीतते। पर हम इंसान इनसे पीछे क्यों रह गए? आपने चींटी और टिड्डी की कहानी सुनी होगी। चींटी गर्मियों में खाना जमा करती है और सर्दियों में बच जाती है। टिड्डा सिर्फ खेलता है और मर जाता है। नेचर उन्हीं को बचाती है जो सेविंग करना जानते हैं। तो फिर हमारे अंदर यह आदत क्यों नहीं आई? इसे समझने के लिए हमें उन लोगों को देखना होगा जो हमारे पूर्वजों की तरह रहते थे। जैसे साउथ अफ्रीका के कसन लोग।
19:29 यह लोग जंगलों में रहते थे। जहां पानी और खाने की बहुत कमी थी। वहां जब कोई शिकारी किसी बड़े जानवर जैसे जिराफ को मारता था तो उसके पास बहुत सारा मांस होता था। लेकिन उनके पास कोई फ्रिज या बैंक नहीं था। अगर वह मांस बचा कर रखते तो या तो वह खराब हो जाता या पड़ोसी आकर खा जाते। यही से हमें पता चलता है कि हम इंसान पैसे क्यों नहीं बचा पाते। उस जमाने में मुश्किल समय की तैयारी का मतलब बैंक में पैसा रखना नहीं बल्कि खूब खाना था। एलीिफेंट सील नाम के जानवर को देखिए। वह मीटिंग के समय से पहले प्रजनन से पहले खूब खाकर अपने शरीर पर हजारों किलो चर्बी जमा कर लेते हैं। फिर वह 3 महीने तक बिना कुछ
20:16 खाए सिर्फ अपने इस शरीर की बचत अपने इस बॉडी फैट के दम पर जिंदा रहते हैं। इंसान भी इसी तरह बचत करते हैं। अपने पेट या जांघों को देखिए। आपको वहां जो चर्बी जो फैट दिख रही है वह असल में आपका बचत खाता है। सेविंग्स अकाउंट है जिसका बैलेंस लगातार बढ़ रहा है। एक फेमस किताब है द मिलेनियर नेक्स्ट डोर। इसमें बताया गया है कि अमीर लोग इसलिए अमीर नहीं है क्योंकि वह बहुत ज्यादा कमाते हैं बल्कि इसलिए है क्योंकि वह खर्च कम करते हैं। असली अमीर लोग पुरानी कार चलाते हैं और महंगी घड़ियों के बजाय सस्ती घड़ी पहनते हैं। आखिर हमें पैसे बचाने के लिए इतनी मेहनत
21:01 क्यों करनी पड़ती है? जबकि बाकी काम हम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। इसका जवाब यह है कि जो काम हमारे पुरखों, हमारे एनसेेस्टर्स को जिंदा रखने के लिए बहुत जरूरी थे, उन्हें सीखने की जरूरत नहीं पड़ती। वह हमें अपने आप आते हैं। हम उन पुरानी मुश्किलों को चुटकी में हल कर लेते हैं। लेकिन जब बात नई चीजों की आती है तो हमारे पसीने छूट जाते हैं। एक एग्जांपल से देखिए कि छोटे बच्चे खतरों को कैसे देखते हैं। अगर आप एक छोटे बच्चों के पालने में एक भरी हुई बंदूक रख दें तो बच्चा उसे खिलौना समझकर उसके साथ खेलने लगेगा, हंसेगा और शायद उसे मुंह में भी डाल ले। लेकिन अगर आप उसी पालने में एक प्लास्टिक
21:47 का सांप रख दें तो बच्चा डर के मारे दुबक जाएगा। चाहे कोई बच्चा अमेरिका का हो या जापान का। सांप को देखते ही उसका दिल तेज धड़कने लगता है और हाथ पैर [संगीत] ठंडे पड़ [हंसी] जाते हैं। हम सांपों से इतना क्यों डरते हैं और बंदूकों से क्यों नहीं? जबकि सच तो यह है कि बंदूकों से हर साल हजारों लोग मरते हैं और सांपों से बहुत ही कम। हमें डरना तो बंदूक से चाहिए पर हम डरते सांप से हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे जींस हमें हमारे पुरखों से मिले हैं। जब हमारे पुरखे जंगलों में रहते थे तब सांप उनके सबसे बड़े दुश्मन थे। उस समय बंदूकें भी नहीं थी। इसलिए हमारा दिमाग सांप को
22:32 देखते ही खतरा चिल्लाने लगता है। लेकिन बंदूक को पहचान ही नहीं पाता। यही बात चिंपैंजी और बंदरों के साथ भी है। जो बंदर पूरी जिंदगी छिड़िया घर में रहे हैं ज में और जिन्होंने कभी असली सांप नहीं देखा वह भी पहली बार सांप को देखते ही बुरी तरह डर जाते हैं। अब जरा सोचिए आज से 10,000 साल पहले आपके पास बैठे हमारे दादा परदादा क्या ऐसी बातें करते होंगे? पति कहते हैं अजी सुनती हो मैं सोच रहा हूं कि अपनी 25% सेविंग्स किसी जापानी कंपनी के शेयर में लगा दूं। पत्नी कहती है क्या पागलपन है? हम हजारों सालों से जानते हैं कि पैसा उन कंपनियों में लगाना चाहिए जो नई टेक्नोलॉजी बनाती हैं। सुना है आग
23:21 बनाने वाली कंपनी के शेयर आजकल बहुत ऊपर जा रहे हैं। हंसी आती है ना? क्योंकि उस जमाने में पैसा या बैंक जैसी कोई चीज थी ही नहीं। जब हमारे पुरखों ने कभी पैसे के बारे में सोचा ही नहीं तो हमारे अंदर पैसे बचाने वाली अकल या इंस्टिंक्ट आएगी कहां से? हमारे दिमाग की बनावट आज के पैसे वाले फैसलों के लिए बनी ही नहीं है। आज हमारे पास मशीनें हैं। रिमोट, फोन, फ्रिज और कार। हम बस सोफे पर या ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहते हैं। हमारा शरीर हिलता नहीं है। पर खाना लगातार अंदर जा रहा है। पुराने समय में वही लोग जिंदा बच पाए जिनके शरीर में चर्बी जमा करने की ताकत थी। वही आपके पुरखे बने। एन सिस्टर्स।
24:09 इसलिए हम आज भी हमेशा भूखे महसूस करते हैं। यह भूख पहले हमें बचाने के लिए थी। पर अब यह हमारे लिए एक प्रॉब्लम बन गई है। आज हर शहर में से एक आदमी मोटापे का शिकार है। मोटापा कम करना सिर्फ वजन की बात नहीं है। यह दिल की बीमारी और डायबिटीज से बचने के लिए भी जरूरी है। लेकिन वजन कम करना इतना मुश्किल क्यों है? इसका एक बड़ा कारण है भूख का दर्द। बायोस्फीयर टू नाम के एक एक्सपेरिमेंट में आठ लोग दो साल तक एक बंद जगह में रहे। वहां खाना कम था इसलिए उनका वजन तो कम हो गया और वह हेल्दी भी हुए। पर वो लोग बहुत चिड़चिड़े हो गए। वो खाने के छोटे-छोटे
24:56 टुकड़ों के लिए भी आपस में लड़ने लगे। जैसे ही वह बाहर आए, उन सबका वजन फिर से पहले जैसा हो गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि हमारे शरीर का एक फिक्स लेवल होता है। एक सेट पॉइंट या एक मशीन एक थर्मोस्टेट की तरह काम करता है। जैसे ही हम वजन घटाते हैं, हमारा शरीर घबरा जाता है। उसे लगता है कि कोई मुसीबत आ गई है। रिजल्ट यह होता है कि शरीर अपना काम करने की रफ्तार, अपनी मेटाबॉलिज्म बहुत धीमी कर देता है ताकि वह एक-ए ग्राम चर्बी को बचा सके। साथ ही शरीर कुछ ऐसे केमिकल्स छोड़ता है जिससे हमें मीठा और चिकना खाना खाने की जबरदस्त इच्छा यानी क्रेविंग्स होने लगती हैं।
25:42 बहुत ज्यादा डाइटिंग करना कभी-कभी नुकसानदेह भी हो सकता है। जब शरीर को लगता है कि खाना नहीं मिल रहा तो वह अपने कुछ जरूरी काम बंद कर देता है। जैसे बीमारियों से लड़ने की ताकत का कम हो जाना। एक्सरसाइज हमारे लिए अच्छी है। पर पुराने समय से चले आ रहे इवोल्यूशन ने हमें आलसी बनाया है। हमारे जींस आज भी यही सोचते हैं कि कभी भी अकाल कभी भी सूखा पड़ सकता है। इसलिए जब भी मौका मिलता है, वह हमें सुस्त यानी लेथार्जिक बना देते हैं ताकि हम अपनी एनर्जी बचा सके। तो क्या हम कभी सोफे से उठ पाएंगे? चलिए उन चूहों की बात करते हैं जिन्हें दौड़ना पसंद नहीं था। वैसे तो वह बिना वजह
26:30 नहीं दौड़ते पर अगर उन्हें भूख लगे तो वह दिन भर दौड़ते रहते हैं। क्यों? क्योंकि वह खाना ढूंढ रहे होते हैं। एक स्टडी में भूखे चूहे उन चूहों से दो गुना ज्यादा दौड़े जिन्हें भरपेट खाना मिला था। एक वैज्ञानिक ने तो एक मजेदार स्कीम निकाली। उसने चूहों के लिए ऐसा नियम बनाया कि उन्हें खाना तभी मिलेगा जब वह पहिए पर दौड़ेंगे। चूहे जितना ज्यादा दौड़े उन्हें उतना ही खाना मिला। रिजल्ट यह हुआ कि कुछ चूहे दिन में 10-10 घंटे दौड़ने लगे और उनका वजन बहुत कम हो गया। शायद हमें भी ऐसा टीवी या फ्रिज बनाना चाहिए जो तभी चले जब हम एक्सरसाइज वाली साइकिल चलाएं। अपनी सुस्ती दूर करने के लिए हम या तो जीन
27:16 से लड़ सकते हैं [संगीत] या उन्हें अपनी अकल से हरा सकते हैं। अगर हम एक्सरसाइज को किसी जरूरी गोल से जोड़ दें तो मेहनत कम लगेगी। डोपामाइन एक ऐसा केमिकल है जो हमारे दिमाग में तब निकलता है जब हमें मजा आता है। जब हमें प्लेजर आता है। चाहे वह सेक्स हो, जितना हो या अच्छा खाना। पुराने समय में यह केमिकल इसलिए था ताकि हम वह काम बार-बार करें जिनसे हम जिंदा रह सके। जैसे नया इलाका ढूंढना या खाना तलाशना। हमारे एनसेेस्टर्स बहुत रिस्क लेते थे और उनके उसी निडर स्वभाव की वजह से हम आज यहां हैं। लेकिन आज ड्रग्स और नशीली चीजें
28:02 इसी सिस्टम को हाईजैक कर लेती हैं। वो बिना कोई मेहनत किए हमारे दिमाग को नकली प्लेजर देती हैं। यही बात फालतू रिस्क लेने के बारे में भी सच है। तो क्या पैसा खुशियां खरीद सकता है? रिसर्च कहती है नहीं। एक बार जब हमारी जरूरतें पूरी हो जाती हैं तो ज्यादा पैसा हमें ज्यादा खुश नहीं बनाता। फिर भी हमें हमेशा और ज्यादा चाहिए होता है। जींस के हिसाब से होने से ज्यादा जरूरी पाना है। हमारा दिमाग ऐसे बना है कि जैसे ही हमें कुछ मिलता है, हमें थोड़ी देर के लिए खुशी होती है पर फिर वह गायब हो जाती है। हमारे जींस नहीं चाहते कि हम हमेशा
28:47 खुश और आराम से रहे। क्योंकि अगर हम खुश होकर बैठ गए तो हम आगे बढ़ने की कोशिश छोड़ देंगे। इसलिए वह हमें बार-बार मजे का लालच यानी डोपेमिन रिवॉर्ड देकर काम करवाते रहते हैं। अब एक बड़ा सवाल उठता है। अगर इवोल्यूशन हमें बेहतर बनाना चाहती थी तो उसने हमें नशेड़ी क्यों बनाया? इसे समझने के लिए हमें मजे और दर्द के पीछे की वजह को समझना होगा। आखिर हमारे शरीर में मजा यानी प्लेजर महसूस करने की ताकत क्यों है? चलिए इसकी शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। कैफीन इतना अच्छा क्यों लगता है? फेमस कॉमेडियन डेविड लिटरमैन कहते हैं,
29:34 अगर कॉफी ना होती तो मेरी कोई पहचान ही नहीं होती। कैफीन दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नशा है। पानी के बाद लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं और उसके बाद कॉफी। अमेरिका में मिलने वाली 90% कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन होता है। एवरेज अमेरिकी साल भर में करीब 380 लीटर ऐसे ड्रिंक्स पी जाता है। बड़े-बड़े लेखकों और वैज्ञानिकों ने माना है कि कॉफी उनके दिमाग को तेज करने के लिए बहुत जरूरी चीज है। सैकड़ों सालों से लोग कॉफी की तारीफ कर रहे हैं। इसका असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं जानवरों पर भी होता है। चूहों को जब भूल भुलैया का रास्ता सिखाया जाता है तो कॉफी पीने वाले चूहे इसे जल्दी सीख जाते
30:20 हैं और ज्यादा समय तक याद रखते हैं। साइकिल चलाने वाले खिलाड़ियों ने देखा कि कॉफी पीने के बाद वह 20% ज्यादा समय तक साइकिल चला सकते हैं। यहां तक कि इंसानी स्पर्म भी कैफीन मिलने पर ज्यादा तेजी से तैरने लगते हैं। जिससे बच्चे पैदा होने की प्रोबेबिलिटी बढ़ जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि कैफीन ज्यादातर लोगों के लिए सेफ है। अगर आप इसे बहुत ज्यादा ना पिए तो इससे दिल या फेफड़ों की बीमारी का कोई खतरा नहीं होता। तो कैफीन अपना जादू कैसे चलाता है? जब तक हम जागे रहते हैं, हमारा दिमाग कड़ी मेहनत करता है। हमारे आसपास की हजारों बातें दिमाग तक सेल्स के जरिए पहुंचती हैं। जैसे
31:07 स्वेटर चुभ रहा है, धूप बहुत तेज है। बॉस चिल्ला रहा है ईटीसी। यह सारा काम हमारे दिमाग की छोटी सेल्स करती हैं जिन्हें न्यूरॉन्स कहते हैं। जब यह सेल्स काम करती हैं तो इनमें से कचरा निकलता है जिससे चलती कार से धुआ निकलता है। इस कचरे को एडेनोसिन कहते हैं। जब यह कचरा दिमाग में जमा हो जाता है तो हमारा शरीर हमें सोने का इशारा देता है ताकि बैटरी चार्ज हो सके। एडेनोसिन खुद हमें नींद नहीं दिलाता। वो बस पास के सेल्स को शांत हो जाओ का मैसेज भेजता है। कैफिन इसी मैसेज को बीच में ही रोक देता है। कैसे? देखिए दिमाग के सेल्स एक दूसरे को मैसेज
31:54 भेजने के लिए एक लॉक एंड की एक ताले और चाबी वाले मेथड का इस्तेमाल करती हैं। एडेनोसिन एक चाबी की तरह है जो सेल्स के ताले यानी रिसेप्टर में फिट हो जाता है। जैसे ही ताला खुलता है हमें नींद आने लगती है। लेकिन जब हम कॉफी पीते हैं तो कैफीन दिमाग में पहुंच जाता है। कैफीन का शेप एडिनोसिन की चाबी से बहुत मिलती जुलती है। यह नकली चाबी की तरह रिसेप्टर में जाकर बैठ जाता है। अब असली डोनोसिन को अपनी जगह नहीं मिलती और वह दिमाग को सोने का मैसेज नहीं दे पाता। नतीजा यह होता है कि हम थके होने के बावजूद भी बहुत अलर्ट महसूस करते हैं। कैफीन हमारे शरीर के नेचुरल सिग्नल्स को
32:41 रोक कर हमारे दिमाग को धोखा देता है। ज्यादातर ड्रग्स इसी तरह हमारे दिमाग को बेवकूफ बनाते हैं। क्या दिमाग की कुछ छोटी सी सेल्स सच में हमारे मूड या व्यवहार को बदल सकती हैं? 1950 के समय में एक वैज्ञानिक ने चूहों के दिमाग में कुछ तार लगाए। कुछ इलेक्ट्रोड्स। उन्होंने देखा कि दिमाग के एक खास हिस्से जिसे हाइपोथैलेमस कहते हैं। वहां हल्का सा करंट देने से चूहे बहुत ज्यादा खुश हो गए। खुश कहना तो बहुत कम होगा। वो पागलपन वाली खुशी महसूस करने लगे। बाद में एक मजेदार रिसर्च हुई। चूहों को एक पहेली सुलझाने को दी गई। जब वह रास्ता ढूंढ लेते तभी उन्हें
33:29 वह करंट वाला ही नाम मिलता। चूहे इतनी मेहनत से काम करने लगे कि उन्होंने वो रास्ते भी ढूंढ लिए जो इंसानों के लिए भी बहुत मुश्किल होते। लेकिन चूहों को वो काम करना पसंद नहीं था। उन्हें तो बस वो दिमाग का मजा चाहिए था। जब चूहों को खुद वह बटन दबाने का मौका दिया गया जिससे उन्हें मजा मिलता था तो वह सब कुछ भूल गए। उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया। अपने दोस्तों को भूल गए और बस 1 मिनट में 100 बार वह बटन दबाने लगे। वह भूखे मर गए। पर उन्होंने बटन दबाना नहीं छोड़ा। अगर हमारे पास भी ऐसा बटन हो तो हम क्या करेंगे? सच तो यह है कि हमारे पास भी ऐसे बटन है जैसे ऑर्गिज्म।
34:14 जब हमें बहुत अच्छा महसूस होता है तो असल में हमारे दिमाग में कुछ केमिकल्स निकलते हैं जो हमें चूहों की तरह ही पागल कर देते हैं। इन हस्ों को हम इसे फिर से करोगा सेंटर कह सकते हैं। डू इट अगेन सेंटर्स। [संगीत] यह मजा यह प्लेजर हमें उस काम की याद दिलाता है जिससे वह मजा मिला। इसे ऐसे समझिए कि आपके दिमाग में अलग-अलग आकार के स्लॉट्स बने हैं। सेक्स करना एक स्क्वायर पैक एक चौकोर टुकड़े की तरह है जो उस खांचे में फिट हो सकता है। उस स्लॉट में हमें मजा आता है और हमारा दिमाग कहता है इसे फिर से करो। जब हम मजे ले रहे होते हैं तो हमारे जींस
34:59 पीछे बैठकर हंस रहे होते हैं। उनका माइंडसेट यह है कि मजा लो ताकि बच्चे पैदा हो और हम अगली पीढ़ी तक पहुंच सके। जींस ने हमें जिंदा रखने के लिए कई ऐसे स्लॉट्स बनाए हैं। जब हम मीठा खाते हैं तो कैलोरी ढूंढने वाला स्लॉट भर जाता है और हमें खुशी मिलती है। जब हम किसी से आगे निकलते हैं तो स्टेटस वाला स्लॉट भर जाता है और हम प्राउड महसूस करते हैं। जींस ने यह मजे वाला तरीका यह सिस्टम इसलिए बनाया ताकि हम वह काम करें जो उनके लिए जरूरी है। कोई भी व्यक्ति जींस को आगे बढ़ाने के लिए बच्चा पैदा नहीं करता। वह तो बस मजा ढूंढता है और दर्द से बचता है। पर अनजाने
35:46 में जींस का काम हो जाता है। नशीली चीजें यानी ड्रग्स हमारे इसी नेचुरल सिस्टम को हाईजैक कर लेती हैं। हमारे पुरखों को मजा पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती थी। लेकिन ड्रग्स के साथ बिना कोई अच्छा काम किए ही दिमाग के उन मजे वाले सेंटर को जगाया जा सकता है। जुगनू यानी फायर फ्लाई की कहानी से इसे समझिए। रात के अंधेरे में जुगनू अपनी पूछ से रोशनी की एक खास कोडिंग भेजते हैं। एक मॉर्स कोड ताकि वह अपना साथी ढूंढ सके। लेकिन कुछ चालाक शिकारी जानवर उसी रोशनी की नकल करते हैं। बेचारा जुगनू प्यार की तलाश में वहां पहुंचता [संगीत] है और शिकारी का खाना बन जाता है।
36:34 हमारे दिमाग के साथ भी ऐसा ही होता है। जब हम कोई अच्छा काम करते हैं तो हमारे दिमाग में मैसेज भेजने वाले केमिकल्स निकलते हैं जिन्हें न्यूरोट ट्रांसमीटर्स कहते हैं। ड्रग्स चाहे वह कोकेन हो या कैफीन इन केमिकल्स की नकल करते हैं। दिमाग को लगता है कि हमने कोई बहुत बड़ा काम किया [संगीत] है जैसे खाना ढूंढना। जबकि हम शायद किसी गंदी जगह बैठकर नशा कर रहे होते हैं। दिमाग को तो बस उन केमिकल्स का मजा दिखता है। चूहों वाले उस मजे के पीछे डोपेमिन नाम का एक केमिकल [संगीत] था। इसे खुशी वाला संदेश या हैप्पीनेस न्यूरोट ट्रांसमीटर कह सकते हैं। जब यह निकलता है तो हमें बहुत
37:21 अच्छा लगता है। लेकिन यह खुशी बहुत छोटी होती है। क्योंकि दिमाग तुरंत उस डोपामिन को वापस सोख लेता है। कुकेन डोपामिन को वापस सोखने वाले रास्ते को ब्लॉक कर देती है। अब दिमाग तोपमिन में डूबा रहता है और इंसान को लगता है कि बस मजे ही मजे हैं। डिप्रेशन की दवा यानी एंटी डिप्रेशेंट्स। यह सिरोटोनिन नाम के दूसरे खुशी वाले केमिकल के साथ भी ऐसा ही करती है जिससे इंसान खुश रहता है। एंडोरफिन यह हमारे शरीर की नेचुरल पेन किलर्स दवा है। जब हमें बहुत चोट लगती है या हम बहुत दौड़ते हैं तो शरीर इन्हें छोड़ता है। अफीम यानी ओपीएम और हेरोइन
38:09 इसी की नकल करते हैं। पर इनका असर शरीर के नेचुरल सिस्टम से कहीं ज्यादा तेज होता है। सिगरेट या निकोटीन यह हमारे दिमाग में एड्रिनलिन और डोपमिन को बढ़ा देती है। शुरू में मजा आता है पर धीरे-धीरे दिमाग को इसकी लत लग जाती है और मजा कम होने लगता है। शराब द ग्रेट इंपसोनेटर है। यानी सबका बाप। शराब एक ऐसी चीज है जो एक साथ कई केमिकल्स की नकल करती है। यह हमारे दिमाग को सुस्त कर देती है। यह कोकेन की तरह थोड़ा सा नशा देती है। यह हीरोइन की तरह दर्द को कम करती है। यह डिप्रेशन की दवा की तरह खुश रखती है। इतने सारे मुझे एक
38:54 साथ मिलने की वजह से ही लोग शराब की तरफ खींचे चले जाते हैं। लेकिन जब एक गिलास से शुरू हुई बात बहुत आगे बढ़ जाती है तब असल मुसीबत शुरू होती है। अमेरिका के स्कूलों में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स अपनी बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉइड्स लेते हैं। मान लीजिए कैप्टन अमेरिका नाम का एक लड़का अपने मसल्स को बढ़ाने के लिए बाहर से टेस्टोस्टेरोन के इंजेक्शन लगाता है। कैप्टन अमेरिका तगड़ा तो हो जाता है लेकिन उसके शरीर की मशीन सोचने लगती है कि अरे इतना सारा जूस बाहर से आ रहा है तो मुझे बनाने की क्या जरूरत? शरीर एक बहुत ही समझदार मशीन है। वह अपनी तरफ से यह जूस बनाना बंद कर देता है।
39:40 रिजल्ट यह होता है कि कैप्टन अमेरिका बाहर से तो चौड़ा हो जाता है पर उसके शरीर के असली अंग जो यह जूस बनाते थे, वह सुड़ कर गायब हो जाते हैं। हमारे शरीर को चेंज पसंद नहीं है। हमारा शरीर एक तय सीमा एक फिक्स्ड रेंज के अंदर ही काम करना चाहता है। जैसे कार चाहे ठंडी हो या गर्म जल जाती है। पर हमारा शरीर अगर दो-ती डिग्री भी ज्यादा गर्म या ठंडा हो जाए तो हम मर सकते हैं। इसीलिए हमारा शरीर किसी भी बाहरी चेंज के खिलाफ लड़ता है। अगर आप डाइट शुरू करते हैं तो शरीर अपना काम करने की मेटाबॉलिज्म यानी रफ्तार धीमी कर देता है ताकि वह आपकी मेहनत को बेकार कर सके।
40:33 हमें खतरों में मजा क्यों आता है? ज्यादातर जानवर खतरा टालते हैं। जैसे दो सिंह लड़ने से पहले बस एक दूसरे को देखकर शोर मचाते हैं। जो छोटा होता है, वह डर कर भाग जाता है। वह बिना लड़े ही हार मान लेता है ताकि उसे चोट ना लगे। पर कभी-कभी जानवर जानलेवा रिस्क भी लेते हैं। एक छोटी मकड़ी की कहानी को सुनिए। जब एक बड़ी मकड़ी वहां होती है तब भी छोटी मकड़ी भागने के बजाय लड़ती है। उसे पता है कि अगर वह अभी पीछे हट गई तो उसे दोबारा कभी साथी नहीं मिलेगा। वो अपनी जान पर खेल जाती है ताकि उसके बच्चे दुनिया में आ सके। जो डर गए उनके जींस खत्म हो गए। जो लड़ गए और जीत गए हम उन्हीं के बच्चे हैं।
41:20 इंसान भी ऐसे ही हैं। हजारों साल पहले जो लोग अपनी गुफाओं में डर कर बैठे रहे वह कहीं नहीं पहुंच पाए। लेकिन जिन लोगों ने खतरा उठाया और नई जगहों की खोज की उन्होंने पूरी दुनिया को बसा दिया। आज भी कुछ कबीलों में जो आदमी सबसे ज्यादा लड़ाई करता है और खतरा मोल लेता है उससे उतनी ही ज्यादा पत्नियां और बच्चे मिलते हैं। यानी खतरा उठाना हमारे पुरखों के लिए फायदेमंद का सौदा था। इसीलिए आज भी हम जब कोई रिस्क लेते हैं तो हमारा दिमाग हमें मजे [संगीत] का इनाम यानी डोपेमिन रिवॉर्ड देता है। हमारे जींस हमें रिस्क लेने के लिए उकसाते हैं क्योंकि उन्हें खतरे के खेल में मजा आता है। जब हम तेज मोटरसाइकिल चलाते हैं
42:08 या ऊंचे झूले पर बैठते हैं तो हमारे दिमाग में एक खास केमिकल निकलता है जिसे डोपमिन कहते हैं। यह हमें बहुत ही बढ़िया महसूस कराता है। हमारे जींस हमें जरूरत से ज्यादा भरोसा भी दिलाते हैं। हमें लगता है कि हम दूसरों से ज्यादा जिएंगे। हमें बीमारियां कम होंगी और हम बाजार में बढ़िया शेयर चुनेंगे। एक बार जब आदमियों से पूछा गया तो 94% ने कहा कि वह खेल कूद में बाकी सबसे बेहतर हैं। मैथ के हिसाब से सब लोग एवरेज से ऊपर नहीं हो सकते। लेकिन हमारे जींस हमें ऐसा ही यकीन दिलाते हैं ताकि हम और रिस्क ले सके। हमारे पूर्वजों के लिए समाज में गलती करना
42:53 जानलेवा हो सकता था। अगर आप अपने कबीले के किसी गलत आदमी को गुस्सा दिला देते तो शायद आपको मार दिया जाता। इसलिए हमारे जींस हमें बहुत संभल कर रहना सिखाते हैं। लेकिन आज की दुनिया अलग है। अगर आप किसी नौकरी में फेल भी हो जाते हैं तो आपकी जान नहीं जाएगी। आप दूसरी नौकरी ढूंढ लेंगे। अपने नौकरी और काम के मामले में अक्सर हम अपने पुराने डर की वजह से बहुत पीछे रह जाते हैं। हमारे जींस ने हमें ऐसा क्यों बनाया कि हम कभी पूरी तरह खुश होकर नहीं बैठते और हमेशा कुछ पाने की तलाश में रहते हैं। डॉग रेसिंग करवाने वाले लोग एक चालाकी करते हैं। वो कुत्तों के आगे एक नकली
43:40 खरगोश दौड़ाते हैं। कुत्तों को लगता है कि वह उसे पकड़ कर खा जाएंगे। पर वो खरगोश हमेशा उनसे थोड़ा आगे ही रहता है। हमारी खुशियां भी उस नकली खरगोश जैसी ही हैं। हमारे जींस खुशियों को एक औजार एक टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं ताकि हम वह काम करें जिससे उनका फायदा हो। हमें लगता है कि अगर बस थोड़ा सा और मिल जाए तो हम हमेशा के लिए खुश हो जाएंगे। हमें लगता है कि अगली तरक्की, अगला प्रमोशन या लॉटरी के बाद सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। पर हमारे सपने हमेशा एक कदम आगे रहते हैं ताकि हम कभी रुके नहीं और मेहनत करते रह। इस सिस्टम की वजह से हम अपनी अच्छी किस्मत के भी बहुत जल्दी आदि हो जाते हैं।
44:29 कितना भी मिल जाए कम ही है। हम एक्स्ट्रा पैसे पाकर बहुत मजा आता है। पर थोड़े समय बाद वह मजा खत्म हो जाता है। यह एक ऐसी मशीन की तरह है जिस पर हम भागते तो बहुत हैं। पर अपनी जगह से 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ते। ऐसा क्यों है? क्योंकि इवोल्यूशन एक कंपटीशन है। यहां जीत उसकी नहीं होती जिसके पास इनफ हो। जिसके पास काफी हो। जीत उसकी होती है जिसके पास दूसरे से ज्यादा हो। हमारे पूर्वज वह लोग थे जिन्होंने सबसे ज्यादा बच्चे पैदा किए और सबसे ज्यादा खाना जमा किया। रिसर्च में यह भी देखा गया कि अगर किसी को जमीन पर गिरा हुआ 10 पैसे का सिक्का भी
45:15 मिल जाए तो वह पूरे दिन के लिए खुद को बहुत खुश महसूस करने लगता है। एक पुरानी कहानी है। एक किसान अपने छोटे से घर और शोर मचाते परिवार से बहुत दुखी था। वो एक फिलॉसफर के पास गया। उस आदमी ने कहा अपने बकरे भी घर के अंदर ले आओ। किसान परेशान हो गया। पर उसने ऐसा ही किया। अगले हफ्ते उस आदमी ने कहा अब अपनी गाय भी अंदर ले आओ। घर में बहुत गंदगी और भीड़ हो गई। आखिर में उस आदमी ने कहा अब सारे जानवरों को बाहर निकाल दो। किसान वापस आया और बोला, अरे वाह, अब हमारा घर कितना बड़ा और खुला खुला लग रहा है। घर तो उतना ही बड़ा था। पर किसान का सोचने का तरीका बदल गया।
46:01 अगर आप किसी को ₹800 का गिफ्ट देना चाहते हैं तो उसे एक बार में देने के बजाय 600 का एक दीजिए और बाकी के 200 के छोटे-छोटे सरप्राइज बाद में दीजिए। बार-बार मिलने वाले खुशी ज्यादा बड़ी होती है। अगर आपको कोई बड़ा काम करना है जैसे पूरी किताब लिखना तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दीजिए। हर छोटा हिस्सा पूरे होने पर आपको प्रोग्रेस का एहसास होगा। खाली बैठकर यह आलस करके लोग खुश नहीं होते। असली खुशी तब मिलती है जब हम किसी काम में पूरी तरह खो जाते हैं और अपने काबिलियत का इस्तेमाल करते हैं। सारे जानवर बच्चा पैदा करने का खेल खेलते
46:49 हैं। एक फिल्म है एडी टीवी। जिसमें हीरो अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा जाता है। जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया? तो वह कहता है मैं लड़का हूं मैं रुकता नहीं। यह औरतों का काम है। हम गैस हैं और वह ब्रेक। आखिर लड़के और लड़कियों के बारे में हमारी यह सोच कहां से आई? हम इंसानों के बारे में एक छोटे से कीड़े बुश क्रिकेट से बहुत कुछ सीख सकते हैं। इन कीड़ों में एक अजीब बात है। जब यह बच्चा पैदा करने के लिए मिलते हैं तो मेल क्रिकेट अपने वजन का चौथा हिस्सा निकाल देता है। यह फीमेल क्रिकेट के लिए खाने की तरह होता है। अगर इंसानों में ऐसा होता तो एक आदमी को
47:36 एक बार में करीब 23 किलो का सीमेंट निकालना पड़ता। अगर मर्दों के साथ ऐसा होता तो क्या वह आज भी ऐसे ही होते? जवाब है नहीं। फीमेल क्रिकेट के लिए यह खाना बहुत जरूरी चीज है। उसे जितना ज्यादा खाना और स्पर्म मिलता है, वह उतने ही ज्यादा बच्चे पैदा कर पाती है। इसलिए मेल क्रिकेट अपनी पसंद को लेकर बहुत सावधान रहते हैं। वह सिर्फ उन बड़ी फीमेल्स को चुनते हैं जो ज्यादा बच्चे दे सके। यहां फीमेल क्रिकेट मेल को रिझाती है। अगर वह बोल पाती तो शायद मेल क्रिकेट से वफादारी और प्यार के झूठे वादे भी करती। इसके उलट इंसान के मेल मर्द [संगीत] बड़े इजी होते हैं। वो
48:23 बिना सोचे समझे सेक्स बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। एक स्टडी में कॉलेज के 75% लड़कों ने एक अजनबी लड़की के साथ जाने के लिए फौरन हां कह दिया। वहीं जब लड़कियों से पूछा गया तो एक भी लड़की राजी नहीं हुई। कल्चर समाज लोग अक्सर हमें अलग तरह से पालते हैं। पहले औरतों को वोट देने का हक नहीं था या उन्हें जज नहीं बनाया जाता था। हमें लगता था कि यह नेचुरल है। पर असल में यह समाज की बंदिशों की वजह से था। लेकिन क्या ऐसी कुछ चीजें हैं जो सच में हमारे जींस की वजह से अलग हैं? जवाब है हां। मर्दों का वजन औरतों से ऑन एन एवरेज 20%
49:11 [संगीत] ज्यादा होता है और उनकी मसल्स ज्यादा मजबूत होती हैं। मर्द औरतों से करीब 5 इंच ज्यादा लंबे होते हैं। अगर हम दो-ती साल के छोटे बच्चों को देखें जिन्हें अभी समाज ने ज्यादा कुछ सिखाया नहीं है। तब भी 90% लड़के लड़कियों से ज्यादा दूर तक बॉल फेंक सकते हैं। यहां तक कि मां की कोख में व में भी लड़के के हाथ की हड्डियां लड़की के मुकाबले शरीर के हिसाब से बड़ी होती है। यानी पैदा होने से पहले ही लड़कों के पास कुछ फायदे होते हैं। एक मजेदार सबूत यह है कि अगर मर्दों के शरीर से मेल हार्मोन टेस्टोस्टरॉन को कम कर दिया जाए तो वह 15 साल ज्यादा जी सकते हैं। यानी लंबे समय तक जीने के लिए औरत का
49:58 शरीर बेहतर तरीके से बना है। मर्दों को क्या चाहिए? अगर आप आज की मिस अमेरिका को देखें तो खूबसूरती की एक एग्जांपल है। 20 साल पुरानी विनर को देखें तो वह थोड़ी अलग और शायद पतली दिखेगी और 1920 की विनर तो थोड़ी गोलमटोल भी हो सकती है। लेकिन अगर आप ध्यान से इन्वेस्टिगेशन करें तो इन सब में एक ही चीज बिल्कुल एक जैसी है। भले ही लड़कियों का शरीर छोटा या बड़ा रहा हो लेकिन उनकी शेप हमेशा एक जैसी रही। 1920 से लेकर 1980 तक की 60 से ज्यादा विनर की कमर उनकी वेस्ट को जब उनके हिप से नापा गया तो नतीजा हमेशा 0.7 के आसपास ही आया।
50:49 इसका मतलब क्या है? चाहे कमर 26 इंच हो और हिप्स 37 इंच या फिर कमर 22 और हिप्स 31 इंच। मर्दों को शरीर की बनावट यानी आवर ग्लास शेप पसंद आती है। साइज नहीं। आरे हबन से लेकर मरलिन मुनरो तक सबका यही हिसाब था। वैज्ञानिकों ने पाया कि ऐसी बनावट वाली औरतों के मां बनने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए मर्दों के जींस इस खास बनावट की तरफ खींचे चले जाते हैं। मर्दों को जवान लड़कियां और उनके चेहरे के कुछ खास निशान पसंद आते हैं। जैसे भरे हुए हंठ, बड़ी आंखें और चमकते
51:34 बाल। ऐसा इसलिए नहीं कि जवानी में कोई जादू है बल्कि इसलिए क्योंकि जवानी का मतलब है बच्चा पैदा करने का सबसे सही समय। लिपस्टिक से होठ जवान लगते हैं और क्रीम से स्किन साफ दिखती है। जिसे हमारी जींस बीमारी [संगीत] से मुक्त यानी हेल्दी पढ़ते हैं। इसीलिए इजिप्ट के राजाओं के समय से ही लोग सजने धौहरने का काम कर रहे हैं। एक और मजेदार बात मर्दों को वह औरतें पसंद आती हैं जो उनमें इंटरेस्ट दिखाती हैं। जब कोई महिला किसी मर्द को पसंद करती है तो उसकी आंखों की पुतलियां, उसकी प्यूपिल्स बड़ी हो जाती हैं।
52:20 एक टेस्ट में देखा गया कि जब औरतों ने आंखों में दवा डालकर पुतलियों को बड़ा कर लिया तो मर्द उनकी तरफ बहुत ज्यादा खींचे चले आते हैं। मोर्लिन मुनरो के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तब तक जॉन एफ कैनडी [संगीत] के साथ सेक्स नहीं किया जब तक वह राष्ट्रपति नहीं बन गए। बहुत से जानवरों में फीमेल सिर्फ उन्हीं मर्दों को चुनती है जिनका स्टेटस सबसे ऊंचा हो। इंसानों में स्टेटस बहुत मायने रखता है। जो औरतें पढ़े लिखे और ऊंचे रुतबे वाले मर्दों से शादी करती हैं, [संगीत] वह अक्सर ज्यादा खुश रहती हैं और उनके ज्यादा बच्चे होते हैं। औरतों के लिए पैसा और कामयाबी [संगीत] बहुत बड़ा अट्रैक्शन है। एक टेस्ट में देखा गया कि औरतों को एक
53:07 बदसूरत आदमी रोलेक्स गाड़ी पहने ज्यादा पसंद आया। बजाय एक हैंडसम आदमी के जिसने मामूली कपड़े पहने थे। जब मर्द और औरत से पूछा गया कि उन्हें साथी में उन्हें मेट में क्या चाहिए? तो दोनों का पहला जवाब था काइंडनेस एंड अंडरस्टैंडिंग। दयालु और समझने वाला। और जब औरतों ने स्पर्म बैंक से स्पर्म चुना तो उन्होंने भी उन मर्दों को पसंद किया जो ईमानदार और भरोसेमंद थे। ऑनेस्ट और डिपेंडेबल। तो भले ही हम अपने जींस नहीं बदल सकते पर हम अच्छे इंसान तो बन ही सकते हैं। खुश रहना, सेहत का ध्यान रखना और दूसरों की
53:53 इज्जत करना। यह वह रास्ते हैं जो किसी को भी सबसे ज्यादा सुंदर बना सकते हैं। लियो टॉलस्टाई नाम के एक बड़े लेखक ने कहा था, सारे खुश परिवार एक जैसे होते हैं। पर हर दुखी परिवार की अपनी अलग ही कहानी होती है। जितने भी खुश लोग हैं उनमें एक बात कॉमन होती है। उनका अपने इच्छाओं, अपने पेशेंस पर सेल्फ कंट्रोल होता है। हम सबके अंदर कुछ ऐसे काम करने की इच्छा होती है जिन्हें करने के बाद हमें पछतावा होता है। अगर हम खाने, सेक्स या पैसे के लालच जैसी बुरी आदतों से बच सके तभी हम एक सुखी जिंदगी जी सकते हैं। हम अपनी बुरी आदतों
54:41 को ना क्यों नहीं कह पाते? अगर हम खुद के मालिक नहीं है तो फिर कौन है? हमारी मुश्किल यह है कि हमारा शरीर एक बहुत ही कॉम्प्लिकेटेड मशीन है। जिसका बहुत पुराना इतिहास है। पर हमें इसे चलाने का तरीका किसी ने नहीं सिखाया। हम अक्सर गलतियां करके ही सीखते हैं। इसलिए हम बहुत बार फेल होते हैं। अब्राहम लिंकन को ही देख लीजिए। प्रेसिडेंट बनने से पहले वह अपनी जिंदगी में कई बार हारे। वह कई चुनाव हारे पर उन्होंने कोशिश नहीं छोड़ी। हम सबकी जिंदगी में भी ऐसी ही बड़ी-बड़ी लड़ाईयां चलती रहती हैं। दिक्कत सिर्फ यह नहीं है कि हमें चीजें सीखनी पड़ती है। असल मुसीबत
55:28 तो यह है कि हमें लगता है कि हमारा खुद पर बहुत काबू है। पर सच में ऐसा नहीं है। वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने लोगों को एक मशीन के अंदर रखा और कहा, आप अपनी मर्जी से लेफ्ट या राइट बटन दबाइए और हमें बताइए कि आपने फैसला कब लिया। रिजल्ट बहुत चौंकाने वाला था। लोगों को जब लगा कि उन्होंने फैसला लिया है, उससे 7 सेकंड पहले ही उनके दिमाग ने फैसला कर लिया था। मतलब हमारा दिमाग हमारे सोचने से पहले ही काम कर देता है। हमें बस धोखा दिया जाता है कि फैसला हमने लिया है। जबकि वह काम हमारा सबकॉन्शियस पहले ही कर चुका होता है। अपनी आदतों को बदलने में तीन बड़ी
56:15 रुकावटें आती हैं। प्लेजर [संगीत] यानी मजा। बुरी आदतें हमें बहुत मजा देती हैं क्योंकि वह दिमाग में डोपेमिन नाम का एक केमिकल छोड़ती हैं। दूसरा कंट्रोल की कमी क्योंकि वह चीजें अच्छी लगती है इसलिए हम खुद को रोक नहीं पाते। तीसरा जरूरत से ज्यादा भरोसा ऑप्टिमिज्म। हमें लगता है कि जब हम चाहे खुद को रोक लेंगे। पर असल में हमारी विल पावर, हमारी इच्छा शक्ति बहुत कमजोर होती है। खुद पर काबू पाने के चार तरीके हैं। फोर स्ट्रेटजीस। सिगरेट छोड़ना बहुत आसान है। मैंने इसे सैकड़ों बार छोड़ा है। यह मजाक हमें बताता है कि खुद पर कंट्रोल करना कितना मुश्किल
57:00 है। पर हम अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए चार तरीके [संगीत] काम आते हैं। तरीका एक, पहला तरीका विल पावर, इच्छाशक्ति। यह तरीका काम करता है पर यह सबसे मुश्किल है। अगर आप किसी पुरानी आदत से जूझ रहे हैं तो शायद आप इस तरीके को पहले ही आजमा चुके होंगे और फेल हुए होंगे। दूसरा तरीका है अल्टरनेटिव यानी बेहतर रास्ता। कोई ऐसा रास्ता ढूंढिए जो बुरा ना हो पर मजा उतना ही दे। जैसे नशे के बजाय रोलर कोस्टर की सवारी करना। शुगर के बजाय बिना कैलोरी वाली मीठी चीजें खाना। तीसरा तरीका रास्ता ही बंद कर देना। बुरी आदत का मौका ही मत दीजिए। रात को फ्रिज पर
57:48 ताला लगा दीजिए। जुआ खेलने जाइए तो क्रेडिट कार्ड घर छोड़ दीजिए। सिगरेट पीने वाले दोस्तों से दूर रहिए। चौथा तरीका पहले ही मन बदल लेना। फैसला लेने के समय से पहले ही कुछ ऐसा करिए कि आपकी इच्छा बदल जाए। जैसे किसी दावत में किसी पार्टी में जाने से पहले कुछ हेल्दी खा लीजिए ताकि वहां जाकर आप जंक फूड पर ना टूट पड़े। बैंक से पैसे कट कर सीधे सेविंग अकाउंट में चले जाए ताकि आपके हाथ में फालतू पैसे ना रहे। हमारी प्रॉब्लम्स असल में उन आदतों की वजह से है जिन्होंने हमारे पूर्वजों, हमारे एनसेेस्टर्स को जिंदा रखने में मदद की थी। हमें खुद का स्टूडेंट बनना होगा। और यह
58:35 समझना होगा कि हम खुद को कैसे आउटस्मार्ट कर सके, चकमा दे सकते हैं। हमारे टटेशंस, हमारी इच्छाएं बहुत ताकतवर और जिद्दी हैं। पर हमारा हारना तय नहीं है। हमारे पुराने और सेल्फिश जींस, स्वार्थी जींस हमें हर दिन प्रभावित करते हैं। पर अगर हम उनके सोचने का तरीका समझ लें, उनका माइंडसेट समझ लें, तो हम अपनी अकल और डिसिप्लिन से एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। इस बुक में बस इतना ही। हम फिर मिलेंगे आपसे एक नए एपिसोड में, एक नई किताब के
59:20 साथ। मेरा नाम है रोहित और आप सुन रहे थे सिलेबस वि रोहित। धन्यवाद। [संगीत] ओम