The Blind Watchmaker

Brief Summary

The video discusses the complexity of life and existence, referencing Darwin's theory of evolution, and encourages viewers to appreciate the biological intricacies of life. It explains how complex designs in living organisms arise through natural selection rather than any intelligent designer. The content further emphasizes the misconceptions surrounding evolution, addresses common arguments against it, and clarifies how life and its variations have come to be through cumulative selection processes.

  • The book aims to reveal the wonders of life's complexities and dispel myths surrounding evolution.
  • It highlights that life’s complexity cannot simply be attributed to chance or design, but is a result of natural processes over millions of years.

Introduction to Existence

The speaker asserts that the existence of life used to be an unsolvable mystery, but this mystery has been addressed through the work of Darwin. The revelation that complex biological designs have natural explanations rather than supernatural ones is emphasized, aiming to enlighten people who may not understand these concepts.

Understanding Biological Complexity

The complexity of living organisms is discussed, comparing it to computers and their limited information storage. The human brain, filled with billions of neurons and complex information, far surpasses man-made machines. The speaker emphasizes the design apparent in nature as evidence of a natural process rather than intelligent creation.

The Difficulty of Explanation

Communicating the importance and excitement of these ideas is portrayed as a challenging task. It's not enough to present facts; the communication must resonate deeply with individuals. The speaker emphasizes the significance of Darwin’s theory as the sole path to uncovering the truth about our existence.

Perceptions of Evolution

People often mistakenly attribute complex designs to a creator because humans create things intentionally. However, Darwin’s theory suggests that complexity can arise through natural processes without a designer, highlighting the challenge of grasping these concepts over time.

Human Understanding of Evolution

The speaker discusses how human cognitive limitations affect our understanding of evolution and time, explaining that evolution occurs over extended timescales, which can be hard to comprehend. This idea emphasizes the importance of approaching evolution with a broader and more patient perspective.

The Role of Chance

It is noted that while humans are adept at creating complex systems, they attribute the same reasoning to nature, leading to misunderstandings regarding the origins of complex life forms. The speaker urges the audience to recognize the natural processes at work in the complexity of life.

Complexity in Living Beings

Explaining how complex entities like humans or animals differ from simple entities such as rocks, the speaker indicates that complex living beings require distinct methods of understanding their origins. Examples from nature illustrate how intricate life can arise without a planned design.

Natural Selection Explained

The concept of natural selection is clarified using an analogy about aircraft construction and the misconceptions surrounding complexity in nature. The speaker explains that complexity arises from gradual, incremental changes rather than a single event.

Examples of Complex Evolution

The idea that evolution is gradual is supported by historical examples, such as the debate over complex structures like eyes and their development through small, advantageous changes across generations.

Understanding Fossils and Evolution

The speaker discusses fossil records, highlighting the presence of gaps and how they do not imply spontaneous creation but rather the slow and steady nature of evolutionary change that does not always leave clear evidence.

Critiques of Evolution

Various theories challenging Darwin's ideas are considered, such as Lamarckism, which posits that traits acquired during one's life can be passed down. The video refutes these theories, arguing that they fail to explain the complexity observed in evolution effectively.

Conclusion and Reflection

In closing, the speaker reflects on the misconceptions surrounding evolution and the misunderstanding of how life evolves, emphasizing that it’s a continuous process defined by survival and adaptation rather than a series of random events.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “The Blind Watchmaker”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:02 यह किताब इस पक्के भरोसे के साथ लिखी गई है कि हमारी अपनी मौजूदगी, हमारी अपनी एकिस्टेंस कभी दुनिया का सबसे बड़ा राज हुआ करती थी। लेकिन अब यह राज नहीं है। क्योंकि इसका जवाब मिल चुका है। डार्विन और वस ने इसे सुलझा लिया था। भले ही हम उनके जवाब में आज भी नई बातें जोड़ते रहते हैं। मैंने यह किताब इसलिए लिखी क्योंकि मुझे हैरानी थी कि बहुत से लोग इस शानदार और खूबसूरत जवाब के बारे में तो जानते ही नहीं है। बल्कि उन्हें यह भी नहीं पता कि कोई समस्या नाम की चीज भी है। समस्या यह है कि दुनिया में इतनी कॉम्प्लेक्स डिजाइन, इतनी पेशीदा डिजाइन कैसे है। जिस कंप्यूटर पर मैं यह लिख रहा

0:50 हूं, उसमें जानकारी रखने की क्षमता, उसकी स्टोरेज कैपेसिटी बहुत कम है। इस कंप्यूटर को सोच समझकर बनाया गया है। लेकिन जिस दिमाग से आप मेरी बात समझ रहे हैं, उसमें करोड़ों नर्व सेल्स हैं। करोड़ों नसों वाली कोशिकाएं हैं। और हर सेल के पास हजारों तार हैं। इसके अलावा हमारे शरीर के हर एक सेल में इतनी बारीक और सटीक डिजिटल जानकारी है कि वह मेरे कंप्यूटर से हजारों गुना ज्यादा है। जीवों का शरीर इतना कॉम्प्लेक्स है कि उसे देखकर लगता है कि इसे किसी ने बहुत समझदारी से बनाया है। अगर कोई यह नहीं मानता कि इतनी कॉम्प्लेक्स चीज के पीछे कोई ठोस वजह होनी चाहिए तो मैं हार मान

1:38 लेता हूं। नहीं मैं हार नहीं मानता क्योंकि मेरी कोशिश है कि जो लोग इस कुदरती जादू इस बायोलॉजिकल कॉम्प्लेक्सिटी को नहीं देख पा रहे हैं उन्हें मैं इसे दिखा सकूं। मेरा मकसद है कि मैं पहले तो यह बताऊं कि यह कितना बड़ा राज है और फिर उसका जवाब देकर उस राज को खत्म कर दूं। समझाना एक मुश्किल कला है। आप किसी को शब्द समझा सकते हैं। लेकिन किसी को बात उसके दिल की गहराइयों तक पहुंचाना अलग चीज है। इसके लिए सिर्फ सबूत दिखाना काफी नहीं होता। आपको एक वकील की तरह अपनी बात को साबित करना पड़ता है। यह किताब सिर्फ एक ठंडी-ठंडी साइंस की रिपोर्ट नहीं है। मैं

2:25 चाहता हूं कि पढ़ने वाला इंसान यह महसूस करें कि हम जहां हैं वह एक रोमांचक बात है और इसका जवाब हमारे पास है। मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि डार्विन का तरीका ही वह इकलौता रास्ता है जिससे हम अपने होने का सच जान सकते हैं। यह सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं बल्कि पूरे यूनिवर्स में सच है। एक बात मैं साफ कर दूं। मैं कोई ऐसा वकील नहीं हूं जो पैसों के लिए किसी भी पक्ष में बोल दे। मैं वही बोलता हूं जिसे मैं खुद सच मानता हूं। मैंने देखा है कि यूनिवर्सिटी में बहस करने वाले लोग अक्सर बिना सच जाने सिर्फ जीतने के लिए किसी भी तरफ से बोल देते हैं। मुझे यह खेल पसंद नहीं है। मैं सिर्फ

3:13 तब बोलता हूं जब मुझे उस बात के सच होने का पूरा यकीन हो। पता नहीं क्यों। लेकिन दूसरे वैज्ञानिक सच के मुकाबले जैसे फिजिक्स की थ्योरी के मुकाबले डार्विन की बात को लेकर लोग ज्यादा बहस करते हैं। डार्विन का आईडिया बहुत ही आसान है कि अगर किसी चीज में थोड़े बदलाव हो और वह बार-बार पैदा होते रहे तो लंबे समय में बहुत बड़े नतीजे निकलते हैं। लेकिन यह सादगी धोखा देने वाली है। ध्यान रखिए डार्विन से पहले हजारों साल तक न्यूटन, गैलीलियो और अरस्तु जैसे दिमाग भी यह आसान बात नहीं देख पाए थे। फिर ऐसा क्या था कि यह राज इतना समय

3:58 तक छुपा रहा। लगता है हमारा दिमाग ही ऐसा बना है कि हम डार्विन की बात को जल्दी समझ नहीं पाते। जैसे लोग अक्सर सोचते हैं कि सब कुछ तुक्के से हो गया। सब कुछ चांस से हो गया। डार्विन का मतलब तुक्का या चांस नहीं है। इसी तरह हमारा दिमाग छोटी-छोटी चीजें समझने के लिए बना है। जैसे कुछ सेकंड या कुछ साल। लेकिन इवोल्यूशन यानी विकास का काम हजारों लाखों सालों का है। हम अपनी छोटी उम्र के हिसाब से दुनिया को देखते हैं। इसलिए हमें बड़ा सच समझ नहीं आता। हमें अपनी सोच को इस पिंजरे से बाहर निकालना होगा।

4:44 एक और बात यह है कि हम खुद चीजें बनाने में माहिर हैं। जैसे घर, मशीन। तो हमें लगता है कि दुनिया में जो भी कॉम्प्लेक्स है, जो भी पेशीदा है, उसे भी किसी ने सोच समझकर ही बनाया होगा। यही वह जगह है जहां ज्यादातर लोग ऊपर वाले या सुपर नेचुरल डीटी के होने की बात सोचते हैं। डार्विन के लिए यह सोच पाना बहुत बड़ा कदम था कि बिना किसी डिजाइनर के साधारण चीजों से कॉम्प्लेक्स चीजें कैसे बन सकती हैं। मेरा मकसद है कि मैं आपको उस बड़ी सोच तक ले जाऊं। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं। हम जीव, हम एनिमल्स इस पूरी दुनिया की

5:32 सबसे कॉम्प्लेक्स चीजें हैं। हो सकता है कि कहीं और भी हमसे ज्यादा कॉम्प्लेक्स एनिमल्स हो। लेकिन वह बात अलग है। जरूरी बात यह है कि हर उस चीज को जो बहुत कॉम्प्लेक्स है समझने के लिए एक अलग तरीके की जरूरत होती है। चाहे वह चिंपांजी हो, कीड़ा हो, पेड़ हो या कोई एलियन। दूसरी तरफ पत्थर, नदी, बादल या तारे सिंपल है। इन्हें समझना आसान है क्योंकि इन्हें किसी ने डिजाइन नहीं किया है। यह बस फिजिक्स का हिस्सा है। अब आप पूछेंगे कि आकार और कंप्यूटर कॉम्प्लेक्स नहीं है। है तो और उन्हें इंसानों ने बनाया है। लेकिन

6:20 इस किताब में हम उन्हें भी जीवों जैसा ही मानेंगे। एनिमल्स जैसा ही। क्यों? क्योंकि अगर किसी दूसरे ग्रह पर, किसी दूसरे प्लनेट पर हमें कार या कंप्यूटर जैसा कुछ मिले तो हम तुरंत समझ जाएंगे कि वहां कोई जीव वहां कोई एनिमल जरूर रहता है या रहा होगा। मशीनें इस बात का सबूत है कि वहां जीवन है। फिजिक्स की किताबें कठिन लगती हैं क्योंकि हमारा दिमाग ऐसी चीजों को समझने के लिए नहीं बना है। हमारा दिमाग तो शिकार करने, बच्चे पालने और रोज की छोटी चीजों जैसे चलना, दौड़ना इसको समझने के लिए बना है। हम इतनी बड़ी गैलेक्सी या इतने छोटे आइटम चीजों को आसानी से नहीं समझ सकते।

7:08 फिजिक्स में मैथ्स का इस्तेमाल होता है क्योंकि जिन चीजों की वह बात करते हैं वह बहुत सिंपल होती हैं। सवाल यह है कि हम और बाकी सब कॉम्प्लेक्स जीव आखिर बने कैसे? इसका जवाब एक हवाई जहाज के एग्जांपल से समझिए। हमें पता है कि जहाज कैसे बना? इंसानों ने उसे ड्राइंग बोर्ड पर डिजाइन किया। फिर उसे जोड़ा। इसे समझना मुश्किल नहीं है। लेकिन हमारे शरीर इनका क्या? क्या हमें भी किसी इंजीनियर ने ड्राइंग बोर्ड पर बनाया था? जवाब है नहीं। डार्विन ने सबसे पहले यह बताया था कि हम कैसे बने? लेकिन बहुत से लोग इसे अभी भी

7:53 नहीं मानते या नहीं समझते। 1802 में 1802 में विलियम पेली ने एक मशहूर किताब लिखी थी। उन्होंने एक घड़ी का एग्जांपल दिया था। उन्होंने कहा कि अगर आपको जंगल में पत्थर मिले तो आप सोचेंगे कि वह हमेशा से वहां था। लेकिन अगर घड़ी मिले तो आप पक्का मानेंगे कि उसे किसी ने बनाया है। पेली ने कहा कि नेचर भी बिल्कुल वैसी ही है। इतनी कॉम्प्लेक्स कि पक्का कोई डिजाइनर या भगवान होगा। पहले की बात सुनने में सही लगती है लेकिन वह पूरी तरह गलत है। डार्विन ने जो खोजा वह एक अंधा घड़ी साज या ब्लाइंड वॉच मेकर

8:40 है। नेचर में जो भी कॉम्प्लेक्स है वह किसी योजना या प्लानिंग से नहीं बना है। डार्विन का तरीका जो नेचुरल सिलेक्शन था यह बिना किसी दिमाग, बिना किसी आंख और बिना किसी फ्यूचर प्लानिंग के काम करता है। यह बस एक अपने आप चलने वाली मशीन जैसा है। इसे समझने के लिए प्रोबेबिलिटी या संभावना का इस्तेमाल करते हैं। जो चीज अचानक से नहीं बन सकती वह कॉम्प्लेक्स है। अगर आप जहाज के पुरजों को हवा में उछाले तो करोड़ों बार में भी वह एक जहाज नहीं बनेगा। इसलिए कॉम्प्लेक्स चीजों के बनने के पीछे हमेशा कोई खास वजह होती है।

9:26 जीवित शरीर का काम है मरने से बचना। अगर हम मर जाए तो हम एनवायरमेंट के हिसाब से ढल जाते हैं। टेंपरेचर बराबर हो जाता है। जीवित रहते हुए या जिंदा रहते हुए हम अपने शरीर के अंदर का टेंपरेचर, अपने शरीर के अंदर का तापमान और नमी बनाए रखने के लिए लगातार काम करते हैं। हम फिजिक्स के नियमों को तोड़ते नहीं है बल्कि उनके साथ तालमेल बिठाकर काम करते हैं। जैसे एक उड़ता हुआ पंक्षी ग्रेविटी के खिलाफ मेहनत करता है। किसी भी मशीन या शरीर को समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे उसके छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर देखा जाए। इसे हरेरिकल

10:14 रिडक्शनिज्म या सीढ़ीदार टुकड़ों में बांटना कहते हैं। हम बड़े पुरजों को समझते हैं। फिर उसके अंदर के छोटे पुर्जों को अंत में हमारी आंख का ही उदाहरण देख लीजिए। हमारी आंख में 12 करोड़ फोटो सेल्स होते हैं। यह इतने सटीक हैं कि लाइट के पार्टिकल्स भी पकड़ सकते हैं। हर एक सेल के अंदर छोटी-छोटी फैक्ट्रियां हैं, माइट्रोकांड्रिया है जो एनर्जी बनाती हैं। और सेल के बीच में एक न्यूक्लियस है जिसके पास पूरी इनसाइक्लोपीडिया से भी ज्यादा जानकारी डिजिटल लैंग्वेज में भरी है। नेचुरल सिलेक्शन एक ब्लाइंड वॉच मेकर है।

11:00 अंधा इसलिए क्योंकि उसे ना तो आगे का दिखता है ना वह कोई प्लानिंग करता है और ना ही उसका कोई मकसद होता है। फिर भी नेचर में जो चीजें हमें दिखती हैं, वह इतनी लाजवाब और कॉम्प्लेक्स हैं कि लगता है किसी बड़े कारीगर ने उन्हें सोच समझकर बनाया है। यह डिजाइन होने का सिर्फ एक धोखा है। एक इल्लुजन। एक इंजीनियर तब कहता है कि कोई चीज अच्छे से डिजाइन की गई है जब वह किसी खास काम के लिए बनी हो। जैसे उड़ना, तैरना या देखना। चमगादड़ का एग्जांपल लेते हैं। उन्हें अंधेरे में उड़ना और शिकार करना है। अंधेरे में आंखें काम नहीं करती। तो चमगादड़ ने तो बैठ ने एक गजब का तरीका

11:49 निकाला। जिसे हम सोनार या इको लोकेशन कहते हैं। इंजीनियरों ने भी जहाजों और सबमरींस के लिए ऐसी टेक्निक बनाई है जिसे वे सुनार या रडार कहते हैं। लेकिन चमगादड़ ने तो यह लाखों साल पहले ही याद कर लिया था। यह काम कैसे करता है? देखिए शमगादड़ अपने मुंह से बहुत तेज आवाज या जिसे हम अल्ट्रासाउंड कहते हैं वह निकालता है। यह इतनी ऊंची आवाज होती है कि इंसान सुन भी नहीं सकते। यह आवाज जब किसी कीड़े या दीवार से टकराकर वापस आती है तो चमगादड़ का दिमाग उसे सुन लेता है। इस आवाज के आने और जाने के बीच के समय को नाप कर चमगादड़

12:34 समझ जाता है कि शिकार कितना दूर है और किस तरफ जा रहा है। इंजीनियरों के सामने एक बड़ी समस्या थी। आवाज बहुत तेज होनी चाहिए ताकि वह दूर तक जाकर वापस आ सके। लेकिन अगर आवाज बहुत तेज होगी तो चमगादड़ के अपने कान ही फट जाएंगे। तो इसका समाधान क्या था? चमगादड़ के पास कान की हड्डियों को कंट्रोल करने वाली खास मसल्स होती हैं। ठीक आवाज निकालने से पहले वह अपने कानों को म्यूट या स्विच ऑफ कर लेते हैं। और जैसे ही आवाज टकरा कर वापस आती है कान ऑन हो जाते हैं। इसे कहते हैं सेंड रिसीव स्विचिंग।

13:20 कुछ लोग कहते हैं कि इतना कॉम्प्लेक्स सिस्टम अचानक कैसे बन सकता है? यह सोचना गलत है। डार्विन का तरीका अचानक या तुक्के पर नहीं चलता। यह धीरे-धीरे हजारों सालों में छोटे-छोटे बदलावों से बनता है। जो चमगादड़ थोड़ा बेहतर सुन सकते थे। उन्होंने ज्यादा शिकार किया और जिंदा रहे। उनकी यह खूबियां अगली पीढ़ी में गई। यह कोई जादू नहीं बल्कि नेचुरल सिलेक्शन का नतीजा है। लोग कहते हैं कि मैं नहीं मान सकता। यह बिना भगवान के बन सकता है। यह अपनी नासमझी को सबूत मानने जैसा है। अगर कोई इंसान यह नहीं देख पा रहा है कि पोलर बीियर का सफेद होना उसे शिकार में

14:08 कैसे मदद करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि यह किसी चमत्कार से हुआ है। वह बस यह नहीं समझ पा रहा है कि भालू के लिए बर्फ में छिपकर शिकार करना कितना जरूरी है। ब्लाइंड वॉच मेकर यानी नेचुरल सिलेक्शन बिना किसी डिजाइनर के ही दुनिया की सबसे शानदार मशीनें यानी जीव बना सकता है। हमें बस थोड़ा सब्र रखने की और इस धीरे-धीरे होने वाले बदलाव को समझने की जरूरत है। मान लीजिए आप समुद्र के किनारे टहल रहे हैं। वहां छोटे बड़े पत्थर अलग-अलग लाइनों में सजे मिलते हैं। आपको लगेगा कि किसी ने

14:53 इन्हें बड़ी समझदारी से सजाया है। लेकिन नहीं, यह लहरों की अंधी ताकत यानी ब्लाइंड फोर्सेस का नतीजा है। लहरें पत्थरों को फेंकती हैं और धीरे-धीरे अपने आप वो छोटे और बड़े पत्थरों में छट जाते हैं। यही है छलनी का प्रिंसिपल। तो क्या यह सब किस्मत से हो गया? बिल्कुल नहीं। अगर हम हीमोग्लोबिन यानी खून के जो लाल सेल्स होते हैं इनके जैसे कॉम्प्लेक्स मॉलिक्यूल को सिर्फ तुक्के से सिर्फ चांद से बनाने की सोचें तो हमें इतनी सारी पॉसिबिलिटीज इतनी सारी संभावनाएं देखनी पड़ेंगी कि अगर हम एक के आगे 190 जीरो लगा दें तब भी वह नंबर छोटा पड़ेगा। इतना बड़ा

15:40 तुक्का इतना बड़ा चांस कभी नहीं लग सकता। तो फिर जीव तो फिर एनिमल्स कैसे बने? यहां काम आता है क्यूमुलेटिव सिलेक्शन। मान लीजिए एक बंदर टाइप राइटर पर बटन दबा रहा है। अगर उसे मी थिंग्स इट इज लाइक अ विज़ल जैसा वाक्य लिखना हो तो तुक्के में उसे सालों लग जाएंगे। लेकिन अगर हम प्रोग्राम को यह कहें कि बंदर कुछ भी टाइप करें। जो लेटर्स सही जगह पर मिल जाए उसे लॉक कर दें। फिर बाकी अक्षरों को फिर से रैंडम टाइप करें तो यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाएगा। यही है क्यूमुलेटिव सिलेक्शन। इसमें हर सही कदम को हम याद रखते हैं और अगली बार उस पर आगे बढ़ते हैं।

16:29 मैंने कंप्यूटर पर एक छोटा सा प्रोग्राम बनाया। मैंने उसे बस एक ब्रांच बनाने का नियम दिया। फिर मैंने उसमें म्यूटेशन यानी छोटा सा बदलाव डाला। कंप्यूटर ने स्क्रीन पर एक डॉट से शुरुआत की। जैसे-जैसे मैंने उसे ब्रीड किया, उसमें बदलाव आते गए। हैरान करने वाली बात यह थी कि कुछ ही पीढ़ियों में वह डॉट, मकड़ी, फूल या किसी कीड़े जैसा दिखने लगा। मैंने कोई डिजाइनर बनकर उसे नहीं बनाया। वो बस छोटे-छोटे बदलावों को जोड़कर अपने आप बना। यही नेचर करती है। नेचर यानी कुदरत के पास कोई लॉन्ग टर्म गोल यानी भविष्य की प्लानिंग नहीं होती। वह तो बस हर पल सर्वाइवल यानी

17:14 जीवित रहने की रेस लड़ रही होती है। जो सही बदलाव है वह बच जाता है। हर जीव यानी इंसान शेर अमीबा एक बहुत बड़े मैथमेटिकल स्पेस में अपनी एक खास जगह पर बैठे हैं। पास वाले जीव वो हैं जो आपसे बहुत थोड़े से अलग हैं। यानी एक म्यूटेशन के अंतर के बराबर। दूर वाले जीव वो हैं जो आपसे बहुत अलग हैं। यानी हजारों म्यूटेशन का अंतर है। इवोल्यूशन इसी जेनेटिक स्पेस में धीरे-धीरे चलने वाला एक सफर है। डार्विन का इवोल्यूशन तुक्का या चांस नहीं है। बल्कि तुक्के और सिलेक्शन का एक शानदार मेल है। लोग सोचते हैं कि इवोल्यूशन रैंडम है। सच

18:01 तो यह है कि यह उसका बिल्कुल उल्टा है। इसमें म्यूटेशन यानी बदलाव रैंडम होता है। लेकिन सिलेक्शन यानी चयन बहुत ही पक्का और नॉन रैंडम होता है। यही वह अंधी ताकत है। वह ब्लाइंड फोर्स है जो आज हमें इतनी कॉम्प्लेक्स और खूबसूरत दुनिया दिखा रही है। आइए अब समझने की कोशिश करते हैं कि इवोल्यूशन यानी विकास ने जानवरों को अलग-अलग रास्तों से एक ही मंजिल तक कैसे पहुंचाया। अक्सर लोग कहते हैं कि आंख जैसी कॉम्प्लेक्स चीज धीरे-धीरे नहीं बन सकती। लेकिन जरा सोचिए क्या आंख एकदम से एक झटके में बन सकती है? जवाब है नहीं। यह

18:47 नामुमकिन है। क्या आंख अपने से थोड़ी सी अलग किसी चीज से बन सकती है? जवाब है हां। अगर हम आंख को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटें तो हमें लाखों ऐसी स्टेप्स मिलेंगी जहां हर कदम पर जानवर को थोड़ा बेहतर दिखाई देने लगा। एक बिना आंख वाले जानवर के लिए धुंधला सा उजाला देख पाना भी किसी वरदान से कम नहीं था। फिर धीरे-धीरे वो कप बना। फिर लेंस आया। आज के कई जानवरों में हम आंख के यही अलग-अलग विकास के स्तर यानी इवोल्यूशन के स्टेजेस देख सकते हैं। आंख का अंधा होना भी आंख के ना होने से लाख गुना बेहतर है।

19:32 इवोल्यूशन का एक पक्का नियम है। वह एकदम साफ स्लेट से शुरू नहीं होता। उसे जो मिला है उसी से काम चलाना पड़ता है। फ्लैट फिश को देखिए जैसे सोल मछली। यह समुद्र के तल पर लेट कर तैरती है। इसकी एक आंख नीचे की तरफ थी जो बेकार थी। तो इवोल्यूशन ने क्या किया? धीरे-धीरे उसकी खोपड़ी टेढ़ी हो गई और वह आंख घूम कर ऊपर आ गई। यह किसी डिजाइनर का काम नहीं लगता बल्कि एक जुगाड़ जैसी दिखती है जो काम चलाने के लिए किया गया हो। कभी-कभी नेचर ने एक ही तरह की समस्या सुलझाने के लिए अलग-अलग जानवरों को एक जैसा बना दिया। इसे कन्वर्जेंट इवोल्यूशन

20:18 कहते हैं। जैसे चमगादड़ ने सोनार टेक्निक विकसित की वैसे ही हजारों मील दूर रहने वाले आयल बर्ड्स और डॉल्फिन ने भी यही टेक्निक अपना ली। डॉल्फिन का सुनार इतना सटीक है कि वह 70 मीटर दूर से गोलफ की आधी गेंद जितनी चीज को भी पहचान सकती है। अफ्रीका और साउथ अमेरिका में ऐसी मछलियां हैं जो इलेक्ट्रिक फील्ड बनाकर रास्ता ढूंढती हैं। यह दोनों स्पीशीज एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। लेकिन दोनों ने एक ही समस्या का एक ही हल निकाला। अफ्रीका की ड्राइवर एंट्स, ड्राइवर चींटियां और साउथ अमेरिका की आर्मी एंट्स यानी आर्मी चींटियां एक जैसा व्यवहार करती

21:04 हैं। लाखों की तादाद में चलना और रास्ते में जो मिले उसे खा जाना। इनकी रानी चींटी बिल्कुल एक जैसी दिखती है और इनके सैनिक भी बिल्कुल एक जैसे काम करते हैं। जबकि इनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। हमें इन चीजों को समझने में इसलिए मुश्किल होती है क्योंकि हम अपनी इंसानी सोच से दुनिया देखते हैं। एक सैनिक चींटी का अपनी रानी के लिए मरना हमें बहादुरी या देशभक्ति जैसा लग सकता है। लेकिन हकीकत यह है कि वह रानी के उन जींस की रक्षा कर रही है जो उसने अपनी मां से पाए थे। यह सब जींस का खेल है जो सदियों से अपनी कॉपी आगे बढ़ा रहे हैं। तो इवोल्यूशन कोई जादू

21:51 नहीं है। यह बस एक लंबी और शानदार यात्रा है। जो फिट है वह बच गया। जो नहीं था वो पीछे छूट गया। और इस रास्ते पर हमें आज भी पुरानी गलतियों और अजीब डिजाइनों के निशान देखने को मिल जाते हैं। यह साबित करता है कि हम कोई परफेक्ट डिजाइन नहीं है बल्कि वक्त के साथ बेहतर हुए एक लंबे सफर के मुसाफिर हैं। मान लीजिए मेरे बगीचे के एक बड़े से विलो पेड़ से हजारों नन्हे बीज हवा में उड़ रहे हैं। यह बीज अपने साथ एक बहुत ही बारीक जानकारी का पैकेट लेकर उड़ रहे हैं जिसे हम डीएनए कहते हैं। पेड़ का असली मकसद यह

22:39 रुई जैसे दिखने वाले बीज नहीं है बल्कि वह डीएनए है जो उनके अंदर छिपा है। वह डीएनए ही उन बीजों को इंस्ट्रक्शंस यानी निर्देश देता है कि कैसे बड़ा होकर फिर से वैसा ही विलो पेड़ बनना है। यह आसमान से गिरने वाली रुई नहीं बल्कि एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो अपनी कॉपी बनाने की कोशिश कर रहा है। यह कोई मेटाफर नहीं, कोई रूपक नहीं। यह एक पक्की सच्चाई है। पुराने जमाने में लोग सोचते थे कि जीवन किसी जादुई चिंगारी या गर्माहट से आता है जिसे वे प्रोटोप्लाज्म कहते थे। लेकिन आज हम जानते हैं कि ऐसी कोई जादुई चीज नहीं होती। जीवन तो बस मॉलिक्यूल की एक बहुत ही

23:26 कॉम्प्लेक्स और जानकारी से भरी हुई व्यवस्था है। अगर आप जीवन को समझना चाहते हैं तो उसे एक जादुई जेल की तरह नहीं बल्कि एक डिजिटल जानकारी की तरह देखिए। हमारे डीएनए में जो जानकारी है वह डिजिटल है। यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे कंप्यूटर की डिस्क में छोटे-छोटे गड्ढे होते हैं जो या तो हैं यानी वन या नहीं है यानी जीरो। हमारे डीएनए में चार अलग-अलग तरह के लेटर्स हैं। ए, टी, सी और जी। जो लाखों पन्नों की इनसाइक्लोपीडिया जितनी जानकारी अपने अंदर समा सकते हैं। पुराने समय में लोग सोचते थे कि बच्चों के गुण उनके माता-पिता के गुणों के मिश्रण

24:14 यानी ब्लेंड से बनते हैं। जैसे सफेद और काले रंग को मिलाकर ग्रे बनता है। वैसे ही गुण भी यानी क्वालिटीज भी मिक्स हो जाती हैं। लेकिन अगर ऐसा होता तो दुनिया में वैरायटी खत्म हो जाती। मेंडल ने बताया कि असल में यह पार्टिकल्स की तरह काम करता है। जींस कभी मिक्स नहीं होते। वह एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन में वैसे ही जाते हैं जैसे ताश की गड्डी में पत्ते सफल होते हैं। हमारा डीएनए एक रीड ओनली मेमोरी जैसा है। रोम जैसा। यह कभी बदलता नहीं है। बस कॉपी होता रहता है। जब हम पैदा होते हैं तो हमारे डीएनए में जो कोड लिखा होता है वह

24:59 पूरी उम्र वही रहता है। लेकिन यह जानकारी काम कैसे करती है? देखिए यह डीएनए सेल के अंदर रखी एक मास्टर लाइब्रेरी है। जब किसी ऑर्गन किसी अंग को काम करना होता है तो डीएनए की जानकारी को ट्रक्राइब यानी कॉपी करके आरएनए के जरिए शरीर के प्रोटीन बनाने वाली मशीनों के पास यानी राइबोजोम्स के पास भेजा जाता है। यह मशीनें उस जानकारी को पढ़कर प्रोटीन बनाती हैं जो हमारे शरीर का सारा स्ट्रक्चर, सारा ढांचा तय करता है। चाहे वह आंखों का रंग हो या हमारी भूख। नेचुरल सिलेक्शन इसी डीएनए की सफलता का खेल है। जो डीएनए अपने शरीर को बेहतर तरीके से

25:45 जीवित रहने और बच्चे पैदा करने में मदद करता है, वह अगली पीढ़ी में ज्यादा आता है। एक जीन किसी जानवर के व्यवहार को कैसे बदल सकता है। मान लीजिए एक बीवर के डीएनए में छोटा सा बदलाव आया। जिसने उसे थोड़ा बेहतर तरीके से लकड़ियां जोड़ने की काबिलियत दी। उस बदलाव के कारण उसका बांध यानी डैम मजबूत बना। मजबूत बांध के कारण उसका घर सुरक्षित रहा और उसके बच्चे ज्यादा जिंदा बचे। नतीजा यह हुआ कि वह मजबूत लकड़ी जोड़ने वाला जीन अगली पीढ़ियों में फैलता गया। यहां बीवर तो बस एक वाहन है। एक व्हीकल है। असली बाजी वो डीएनए जीत रहा है जो अपनी कॉपी आगे भेज रहा है।

26:33 हम सब बस अपने पूर्वजों के डीएनए के बनाए हुए टेंपरेरी व्हीकल्स हैं। अस्थाई वाहन है। हमारा डीएनए लाखों सालों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में सफर कर रहा है। और हम तो बस उसका एक छोटा सा पड़ाव है। अगर मैं कहूं कि मुझे अभी बिजली मार दे और उसी पल बिजली गिर जाए तो आप उसे चमत्कार मानेंगे। लेकिन मैथ्स की नजर में यह नामुमकिन नहीं है। अगर हमारे पास समय की कोई कमी ना हो तो नामुमकिन चीजें भी मुमकिन हो जाती हैं। पूरी दुनिया में अरबों प्लनेट्स हैं और करोड़ों साल का समय है। इस लंबे समय में जो हमें आज एक

27:19 चमत्कार लगता है, वह असल में नेचर का एक साधारण रिजल्ट हो सकता है। हम जानते हैं कि जीवन एक क्यूमुलेटिव सिलेक्शन से चला है। लेकिन इसे शुरू करने के लिए भी कुछ ना कुछ मशीनरी कुछ ना कुछ रेप्लिकेटिंग मशीनरी चाहिए थी। जैसे एक ज़ेरॉक्स मशीन। इसको कुछ कॉपी करने के लिए खुद मशीन की जरूरत होती है। यहां एक पहेली है कि अगर कॉम्प्लेक्स मशीनें इवोल्यूशन से बनती हैं तो सबसे पहली मशीन कैसे बनी? कुछ लोग कहते हैं कि यहां एक भगवान या डिजाइनर की जरूरत पड़ी होगी। जिसने पहली बार वह मशीन सेट की। लेकिन यह तर्क यह आर्गुमेंट कमजोर है। अगर आप कॉम्प्लेक्स मशीन को समझाने के लिए एक

28:06 डिजाइनर को बुलाते हैं, तो वह डिजाइनर खुद कितना कॉम्प्लेक्स होगा? उसे किसने बनाया? यह तर्क हमें एक अंतहीन घेरे में डाल देता है। इसलिए हमें कोई ऐसा रास्ता ढूंढना होगा जो बिना किसी जादू के काम करे। हमें अपनी थ्योरी में थोड़ा लक लेने की छूट है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। अगर हमें एक बंदर से शेक्सपियर लिखवाना हो तो उसके लिए जो पॉसिबिलिटीज चाहिए, जो संभावनाएं चाहिए वो इतनी कम है कि हम उसे नामुमकिन मान सकते हैं। लेकिन अगर हम उसे क्यूमुलेटिव तरीके से यानी हर सही लेटर को लॉक करके लिखने दें तो वह जल्दी हो जाएगा। जीवन की शुरुआत भी शायद ऐसी ही किसी

28:52 क्यूमुलेटिव प्रोसेस से हुई होगी। क्या जीवन सिर्फ पृथ्वी यानी अर्थ पर ही शुरू हुआ हम नहीं जानते। अगर जीवन का शुरू होना बहुत मुश्किल या इंपॉसिबल था तो शायद हम पूरे यूनिवर्स में अकेले हैं। लेकिन अगर ऐसा है तो हमें यह मानने में बुरा नहीं लगना चाहिए। आखिर हम ही तो उन्हीं एटम से बने हैं जिनसे स्टार्स यानी तारे बने हैं। ग्रहम केनर स्मिथ नाम के एक वैज्ञानिक ने एक इंटरेस्टिंग थ्योरी दी है। उनका कहना है कि जीवन की शुरुआत डीएनए से नहीं बल्कि क्ले यानी मिट्टी के क्रिस्टल से हुई होगी। जैसे नमक के क्रिस्टल्स पानी में बढ़ते हैं, वैसे ही मिट्टी के नन्हे

29:38 टुकड़े अपने स्ट्रक्चर को कॉपी करते हैं। इनमें छोटी-छोटी फ्लॉस आती थी जो एक तरह का म्यूटेशन था। धीरे-धीरे यह मिट्टी वाले जींस बेहतर होते गए और फिर इन्होंने डीएनए जैसे ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स को अपने काम के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बाद में डीएनए इतना बेहतर हो गया कि उसने अपना पुराना घर यानी मिट्टी छोड़ दिया। यह ऐसा ही है जैसे एक इमारत बनाने के लिए मचान यानी स्कैफ फोल्डिंग की जरूरत होती है और इमारत खड़ी होने के बाद मचान हटा दी जाती है। तो चाहे वह मिट्टी का क्रिस्टल हो या कोई और रेप्लिकेटर। इवोल्यूशन की गाड़ी एक बार पटरी पर आ गई

30:24 तो उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम जिसे देख रहे हैं वह उसी सफर का एक पड़ाव है। कोई जादू नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं। बस अरबों साल की मेहनत, करोड़ों बार की कोशिश और लाखों सफलताओं के बाद बनी यह सफल जीवन की मशीन यानी हम इंसान। हम चमत्कार नहीं है। हम एक बहुत लंबी और शानदार प्रोसेस का रिजल्ट हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि नेचुरल सिलेक्शन तो बस कमजोरों को बाहर निकालता है। पर यह कुछ नया बना कैसे सकता है? इसका जवाब दो तरीकों में छिपा है। कोएडप्टेड जीनोटाइप्स यानी सहयोग करने वाली टीमें और आर्म्स रेस यानी हथियारों

31:12 की होड़। कोएडप्टेड जीनोटाइप्स यानी एक जीन अकेले कुछ नहीं कर सकता। उसे अपना काम करने के लिए दूसरे जींस की जरूरत होती है। जैसे शरीर बनाने का काम हजारों जींस मिलकर करते हैं। वह एक टीम की तरह है। नेचर में एक जीन तभी कामयाब होता है जब वह दूसरी जीन टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करें। जैसे शरीर के अंदर हजारों बायोकेमिकल पाथवेज चलते हैं। हजारों रासायनिक कारखाने चलते हैं। अगर एक जीन कुछ बनाता है तो अगला जीन उस पर आगे काम करता है। यह सब मिलकर काम करते हैं क्योंकि सालों के इवोल्यूशन में उन्होंने कोऑपरेशन यानी

31:59 सहयोग करना सीख लिया है। इसी टीम वर्क की वजह से एक कॉम्प्लेक्स शरीर बन पाता है। फिर दूसरा है हथियारों की होड़ यानी आर्म्स रेसेस। यह दूसरा तरीका है जिससे नेचर में प्रोग्रेस दिखती है। जैसे एक शिकारी जानवर जैसे चीता थोड़ा तेज दौड़ने लगा तो उसका शिकार जैसे हिरण भी बचने के लिए तेज दौड़ना सीख गया। अब चीते को और तेज होना पड़ा। फिर हिरण को और तेज। यह कोई डिजाइनर की प्लानिंग नहीं थी। यह बस एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। यही हाल पौधों और कीड़ों का है। पौधों ने अपनी सुरक्षा के लिए कांटे या जहरीले केमिकल बनाए। तो कीड़ों ने उन्हें खाने के

32:45 लिए नए तरीके ढूंढ लिए। यह हथियारों की होड़ यानी आर्म्स रेस लाखों सालों तक चलती रही। जिससे आज हमें जानवरों और पौधों में इतने कॉम्प्लेक्स काबिलियतें जैसे तेज नजरें, मजबूत पंजे देखने को मिलती हैं। एलिसिन वंडरलैंड कहानी की रेड क्वीन की तरह नेचर में भी सबको एक ही जगह बने रहने के लिए भी बहुत तेज भागना पड़ता है। अगर एक स्पीशीज अगर एक प्रजाति अपने आप को बेहतर बनाती है तो दूसरे को भी बनाना ही पड़ता है। वरना वह खत्म हो जाएगी। इसमें कभी कोई जीतता नहीं है। बस सब दौड़ते रहते हैं ताकि अपनी जगह बनी रहे।

33:32 तो क्या यह सब डिजाइन है? पेड़ इतने ऊंचे क्यों होते हैं? इसलिए नहीं कि ऊंचा होना अच्छा है। बल्कि इसलिए कि अगर वह छोटे रहे तो दूसरे पेड़ उन्हें सूरज की रोशनी से वंचित कर देंगे। ओवर शैडो कर देंगे। यह एक बेकार की होड़ है। एक बेकार की कंपटीशन है। लेकिन इसमें फंसने के अलावा उनके पास कोई इशारा नहीं है। इवोल्यूशन की यह हथियारों की यह होड़ यह आर्म्स रेस अनंत नहीं है। इनफिनिट नहीं है। इसकी एक कीमत है। एक कॉस्ट है जो है इकोनॉमिक कॉस्ट। अगर एक चीता बहुत तेज दौड़ना चाहता है तो उसे भारी और मजबूत मसल्स बनानी पड़गी। लेकिन इसके लिए बहुत

34:19 सारी एनर्जी चाहिए जो वह दूध बनाने या बच्चे पालने में लगा सकता था। जब किसी जानवर का शरीर इस बैलेंस पर पहुंच जाता है, जहां और सुधार करना फायदे से ज्यादा महंगा पड़ने लगे तो यह रेस रुक जाती है। तो इवोल्यूशन सिर्फ नुकसान पहुंचाने वाली प्रोसेस नहीं है। यह एक ऐसी मशीन है जो जींस को टीम की तरह मिलकर काम करना सिखाती है। जानवरों को एक दूसरे से आगे निकलने की रेस में बेहतर बनाती है। इसी रेस और कोऑपरेशन का नतीजा है हमारा कॉम्प्लेक्स दिमाग, हमारी तेज आंखें और यह पूरी कॉम्प्लेक्स दुनिया। अब समझने की कोशिश करते हैं कि क्या नेचर

35:07 में भी रनवे या बेतहाशा तेजी वाले बदलाव हो सकते हैं। इसे समझने के लिए पॉजिटिव फीडबैक को जानना जरूरी है। इसे एक एग्जांपल से समझिए। एक पुराने जमाने की स्टीम इंजन मशीन में एक गवर्नर होता था जो मशीन की रफ्तार को काबू में रखता था। अगर मशीन तेज होती तो वाल्व बंद होकर उसे धीमा कर देता था। इसे नेगेटिव फीडबैक कहते हैं। लेकिन अगर हम इसका उल्टा कर दें मशीन तेज हो और वह वाल्व को और खोल दे तो क्या होगा? मशीन तब तक तेज होती जाएगी जब तक या तो वह खुद फट ना जाए या उसके पास फ्यूल या ईंधन खत्म ना हो जाए। इसे कहते हैं पॉजिटिव फीडबैक। यह किसी

35:53 धमाके, किसी एक्सप्लोजन जैसा है। हमारा गुस्सा भी ऐसा ही होता है। कभी-कभी हम खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते और धीरे-धीरे आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। डार्विन ने देखा था कि मेल मोर का पंख इतना बड़ा और भारी है कि वह उसे उड़ने में भी दिक्कत देता है। यह पंख सर्वाइवल यानी जीवित रहने के हिसाब से तो बेकार है। तो फिर नेचर ने इसे क्यों बनाया? इसका जवाब दिया आर फिशर ने। उन्होंने कहा कि फीमेल मोर यानी पीहेन को लंबा पंख पसंद है। अगर फीमेल को लंबे पंख वाले मेल पसंद है तो उन मेल के बच्चे भी लंबे पंख वाले होंगे। उन

36:40 बच्चों की मांओं को भी लंबे पंख पसंद होंगे। यह एक पॉजिटिव फीडबैक का चक्कर बन गया। जितना लंबा पंख उतनी ज्यादा चाहत और जितनी ज्यादा चाहत उतना लंबा पंख। यह एक ऐसी रेस बन गई जो तब तक नहीं रुकी जब तक पंख इतना भारी नहीं हो गया कि वह मोर को जीने के लिए ही खतरा बन जाए। इसी को रनवे इवोल्यूशन कहते हैं। तो क्या इंसानों का बड़ा दिमाग भी ऐसा ही कोई रनवे बदलाव है? हो सकता है कि हमारे पूर्वजों को ज्यादा बुद्धिमान साथी पसंद आने लगे हो और धीरे-धीरे यह एक दौड़ एक रेस बन गई हो। कल्चरल इवोल्यूशन यानी

37:26 सांस्कृतिक बदलाव में भी यह रनवे वाला चक्कर दिखता है। जैसे पॉप गानों का टॉप 40 चार्ट। लोग गाना इसलिए नहीं खरीदते कि वह अच्छा है बल्कि इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वह टॉप 40 में है। इसे क्रिटिकल मास कहते हैं। एक बार कोई चीज थोड़ी सी मशहूर हो गई तो बाकी लोग उसे पॉजिटिव फीडबैक की वजह से और ज्यादा खरीदते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे एक एटॉमिक बम में चेन रिएक्शन होती है। हमें कहानियों और इवोल्यूशन के बीच की समानता को समझने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन बहुत ज्यादा दूर तक नहीं जाना चाहिए। कभी-कभी पॉप चार्ट और मोर के पंख का इवोल्यूशन एक जैसा लगता है। लेकिन यह

38:12 दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। इवोल्यूशन की दुनिया में बेहतर का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि कोई चीज बहुत शानदार बन गई है। कभी-कभी इसका मतलब बस यह होता है कि वह रेस में सबसे आगे निकल गई है। चाहे वह दौड़ हो या दिखने का दिखावा। फॉसिल्स यानी जीवाश्म। यानी पुराने मरे हुए जीवों की हड्डियां हमें इवोल्यूशन का सबूत देती हैं। जब हम इन हड्डियों को देखते हैं तो हमें कोई सीधी और साफ लाइन नहीं दिखती। हमें टुकड़े मिलते हैं। कुछ वैज्ञानिक कहते हैं कि यह टुकड़े इसलिए हैं क्योंकि इवोल्यूशन झटों में होता है। कुछ कहते हैं कि हम बस वह

38:58 हड्डियां नहीं ढूंढ पा रहे हैं जो बीच की कड़ियां थी जो इंटरमीडिएट्स लिंक्स थी। असली बात यह है कि यह दोनों ही सही हैं। स्पीशीज हजारों साल तक बिना बदले एक जैसी रह सकती हैं। फिर जब कोई स्पीशीज एक जगह से दूसरी जगह जाती है तो वह बदलती है और नई स्पीशीज बन जाती हैं। इसे पंचुएटेड इक्विलिब्रियम कहते हैं। मीडिया ने इसे ऐसे दिखाया जैसे यह डार्विन की थ्योरी के खिलाफ है। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह डार्विन की थ्योरी का है। एक हिस्सा है। बस थोड़ा गहराई से समझने वाली बात है। कुछ लोग सोचते हैं कि वो का मतलब है एक ही

39:44 झटके में बिना आंख वाला जानवर आंख वाला बन गया। इसे सॉल्टेशन या छलांग मारना कहते हैं। लेकिन साइंस कहता है कि यह नामुमकिन है। एक झटके में एक पूरी मशीन जिसे आंख नहीं बन सकती। इवोल्यूशन की गाड़ी धीमे-धीमे ही चलती है। अगर हम एक चश्मा पहनने वाले का एग्जांपल लें कि अगर आप लेंस को थोड़ा सा हिलाएंगे तो धुंधला दिखेगा। पर अगर आप उसे सही जगह लाएंगे तो साफ दिखेगा। इवोल्यूशन इसे सही जगह लाने की प्रोसेस है। आधा काम करने वाली आंख भी बिल्कुल ना होने वाली आंख से बेहतर है। तो हर बदलाव छोटा और सिंपल होता है। बड़े

40:30 बदलाव छोटे बदलावों के जुड़ने से बनते हैं। गैप्स का मतलब जादू नहीं है। यानी अगर हमें हड्डियों के बीच में खाली जगह दिखती है तो इसका मतलब यह नहीं कि जीव अचानक प्रकट हो गए। इसका मतलब बस यह है कि हमारी खुदाई हमारी डिगिंग में कुछ हड्डियां अभी नहीं मिली हैं। इवोल्यूशन में लंबे समय तक शांति होती है और फिर बदलाव का एक छोटा दौर। लेकिन यह बदलाव भी धीमी रफ्तार यानी ग्रेजुअल होते हैं। कोई जादुई छलांग नहीं होती। तो इवोल्यूशन एक ऐसा जबरदस्त तरीका है जो छोटी-छोटी चीजों को जोड़कर कमाल की मशीनें बना देता है। मीडिया में जिसे विवाद या

41:16 कंट्रोवर्सी कहा जाता है वह असल में वैज्ञानिकों के बीच छोटी सी बहस है। डार्विन की थ्योरी आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी पहले थी। अब हम जीवों के क्लासिफिकेशन की बात करेंगे। आसान भाषा में कहें तो यह वह तरीका है जिससे हम जानवरों और पौधों को अलग-अलग कैटेगरीज में बांटते हैं। जैसे बिल्ली, कुत्ता या पंक्षी। एक लाइब्रेरी का एग्जांपल लेते हैं। एक लाइब्रेरी में हम किताबों को कैसे रखते हैं? कोई उसे सब्जेक्ट के हिसाब से रखता है तो कोई ऑथर के नाम से। यह तरीका हमारी सुविधा के लिए है। लेकिन क्या कोई एक तरीका है जो बिल्कुल सही है?

42:02 नहीं। यह पूरी तरह से हमारी मर्जी या सुविधा पर डिपेंड करता है। लेकिन जानवरों और पौधों की दुनिया में क्लासिफिकेशन का एक तरीका है जो बिल्कुल सच और अटल है। यह है उनका इवोल्यूशनरी फैमिली ट्री। क्योंकि सभी जीव एक ही एनसेेस्टर एक ही पूर्वज से आए हैं। इसलिए उनका एक ही सही फैमिली ट्री हो सकता है। आजकल के वैज्ञानिक क्लैटिस्टिक तरीका अपनाते हैं। इसका मतलब है कि हम जीवों को उनके रिश्तेदारी के हिसाब से बांटते हैं। अगर दो जीव एक ही एनसेेस्टर से आए हैं तो वे एक ही ग्रुप में होंगे। हम उनकी समानता यानी रिेंबलेंस

42:48 को नहीं बल्कि उनकी रिशेदारी यानी कॉमन एनसेेस्ट्री को देखते हैं। यही वजह है कि हम मछलियों और व्हेल को अलग-अलग रखते हैं। क्योंकि व्हेल मछली नहीं एक मैमल है। एक स्तनधारी है। भले ही वह पानी में रहती है। लेकिन उसके पूर्वज उसके एनसेेस्टर मछली नहीं बल्कि जमीन पर रहने वाले जानवर थे। कभी-कभी हमें लगता है कि दो अलग-अलग जानवर एक जैसे दिखते हैं तो वह रिश्तेदार होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। इसे कन्वर्जेंट इवोल्यूशन कहते हैं। जैसे चीता और कुत्ता अलग-अलग परिवार से हैं। लेकिन दोनों तेज दौड़ते हैं। उनका एक जैसा दिखना सिर्फ आर्म्स रेस का नतीजा है। रिशेदारी का नहीं।

43:34 क्लासिफिकेशन को आसान बनाने के लिए वैज्ञानिकों के पास अब एक नया हथियार है। यानी डीएनए की जांच। पहले हम सिर्फ हड्डियों या शरीर के अंगों को देखकर अंदाजा लगाते थे। अब हम डीएनए के लेटर्स यानी ए, डी, सी और जी को पढ़ सकते हैं। अगर दो जानवरों के डीएनए में लेटर्स के सीक्वेंस यानी अक्षरों का क्रम करीब-करीब एक जैसा है तो पक्का है कि उनके एनसेेस्टर्स उनके पूर्वज हाल ही में एक ही थे। क्लासिफिकेशन की दुनिया में बहुत सी बहसें होती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि हमें इवोल्यूशन को छोड़कर सिर्फ बाहर की दिखावट के आधार पर क्लासिफिकेशन करना चाहिए। लेकिन यह वैसा ही है जैसे आप किसी का नाम

44:22 उसके लुक्स के आधार पर रखें ना कि उसके परिवार के आधार पर। यह तरीका वैज्ञानिक तौर पर अधूरा है। तो दुनिया में कोई भी जीव बेमतलब का नहीं है। हम सब एक ही बड़े पेड़ की अलग-अलग ब्रांचेस हैं। कुछ ब्रांचेस पास है कुछ दूर। हमारा काम सिर्फ यह पहचानना है कि कौन सा जानवर किस ब्रांच से आया है। और डीएनए की मदद से हम अब यह काम बहुत ही बारीकी से बहुत ही डिटेल से कर सकते हैं। अब हम उन दावेदारों उन राइवल्स की बात करेंगे जो डार्विन के इवोल्यूशन के तरीके को चुनौती देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि

45:08 इवोल्यूशन बस नुकसान को हटाता है। बनाता कुछ नहीं है लेकिन ऐसा सोचना गलत है। मेरे पास एक सिंपल तरीका है यह साबित करने का कि डार्विन का तरीका ही सबसे सही है। हम सबूतों की बात नहीं करेंगे। हम बस यह देखेंगे कि कौन सी थ्यरी लॉजिकल है। मान लीजिए कि ब्रह्मांड में इस यूनिवर्स में कहीं और जीवन मिला। चाहे वह कितना भी अजीब क्यों ना हो। मैं शर्त लगा सकता हूं कि वह डार्विनियन यानी डार्विन के तरीके से ही विकसित हुआ होगा। क्यों? क्योंकि डार्विन की थ्यरी ही इकलौती ऐसी है जो एडप्टिव कॉम्प्लेक्सिटी यानी पेशीदार जीवन को समझा सकती है। बाकी कोई भी थ्यरी इसे समझाने के

45:54 काबिल नहीं है। बहुत पहले डार्विन से भी पहले लेमार्क नाम के वैज्ञानिक ने कहा था कि जो गुण जो क्वालिटी हम जीवन भर में हासिल करते हैं, जो एक्वायर करते हैं, वह अगली पीढ़ी को मिलते हैं। इसे यूज़ एंड डिसयूज़ का प्रिंसिपल कहते हैं। जैसे अगर कोई लोहार अपनी बाजुएं मजबूत करें तो उसके बच्चों की बाजुएं यानी आर्म्स पहले से ही मजबूत होंगी। या जिराफ अपनी गर्दन ऊंची पत्तियों तक पहुंचने के लिए खींचता है तो उसके बच्चों की गर्दन थोड़ी लंबी होगी। यह सुनने में बहुत अच्छा लगता है और लोगों को यह उम्मीद देता है कि हम अपनी मेहनत से

46:40 अपने बच्चों को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन हकीकत में यह बिल्कुल गलत है। हमने हजारों बार यह जांच पड़ताल की है। लेकिन कभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि हासिल की गई खूबियां अगली पीढ़ी में जाती हो। अगर यह सच होता तो जिम जाने वाले बॉडी बिल्डर के बच्चे जन्म से ही बॉडी बिल्डर होते। लेमार की तरह ही कुछ और थ्यरीज आई। न्यूट्रलिज्म या म्यूटेशनिज्म। यह कहती हैं कि इवोल्यूशन सिर्फ रैंडम बदलावों से होता है। लेकिन यह डिजाइन के बारे में कुछ नहीं बता पाती। आंख जैसी कॉम्प्लेक्स चीज चांस यानी तुक्के से नहीं बन सकती। आंख को बनाने के लिए लाखों

47:25 छोटे-छोटे सही बदलावों की जरूरत होती है। जो सिर्फ नेचुरल सिलेक्शन ही कर सकता है। शिकारी और शिकार के बीच की यह रेस ही इवोल्यूशन का सबसे बड़ा इंजन है। एक तरफ शिकारी और बेहतर होता है। दूसरी तरफ शिकार और तेज यही होड़ यही रेस इवोल्यूशन को एक दिशा एक डायरेक्शन देती है। यह रैंडम नहीं है। रैंडम तो म्यूटेशन है लेकिन उसे छानने यानी सिलेक्शन का काम बहुत ही सटीक है। तो अगर आप इवोल्यूशन की गाड़ी को बिना ड्राइवर यानी बिना सिलेक्शन के चलाना चाहेंगे तो वह कहीं नहीं पहुंचेगी।

48:11 लेमार्कवाद या म्यूटेशनवाद जैसी थ्यरीज अगर सच भी होती जो कि नहीं है तो भी वह जीवन की इस अद्भुत जटिलता इस कॉम्प्लेक्स डिजाइन को नहीं समझा पाती। डार्विन की थ्योरी ही इकलौती है जो हमें यह बताती है कि कैसे छोटे-छोटे साधारण यानी सिंपल बदलाव ने अरबों सालों में हम जैसी मशीनों यानी जीवों को बना दिया। इस बुक में बस इतना ही। हम फिर मिलेंगे आपसे एक नए एपिसोड में एक नए टॉपिक के साथ। मेरा नाम है रोहित और आप सुन रहे थे सिलेबस वि रोहित। धन्यवाद।

48:59 ओम

Share

More video summaries