Full transcript of “Why Iran Is Impossible to Conquer”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:00 1986 में अमेरिकन फोर्सेस का लीबिया पर हमला हो 2002 में इराक पर या फिर 2014 में सीरिया पर। अमेरिका ने जब चाहा मिडिल ईस्ट की तकदीर बदलने की कोशिश की है। लेकिन एक मुल्क ऐसा है जो पिछली कई दहाइयों से इनके कंट्रोल में नहीं आ रहा और वो है ईरान। आज भी अमेरिका और इजराइल ईरान के किले में क्रैक्स ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो कि इतना आसान नहीं होगा। तारीख गवाह है कि पिछले 600 सालों से ईरान के बॉर्डर्स का 1 इंच भी अपनी जगह से नहीं हिल पाया। फिर चाहे हमलावर रोमंस हो, अरब्स, तुर्क्स, रशियंस या फिर ब्रिटिश एंपायर ही क्यों ना हो। ईरान ने बार-बार यह साबित किया है कि
0:46 वो बड़े से बड़े हमले को भी झेलने की ताकत रखता है। लेकिन आखिर इस ताकत का असल राज क्या है? वो क्या चीज है जो ईरान को बाकी अरब मुल्कों से बिल्कुल अलग और सख्त जान बनाती है। ZM टीवी की वीडियोस में एक बार फिर से खुशामदीद। नाजरीन सबसे पहले बात करते हैं उस गिफ्ट की जो ईरान को कुदरत की तरफ से मिला है। ईरान को अगर एक सेंटेंस में समझा जाए तो यह एक बहुत बड़ा किला है। ऐसा किला जिसकी दीवारें इंसानों ने नहीं बल्कि कुदरत ने खुद बनाई हैं। इस मुल्क को चारों तरफ से पहाड़ों ने घेरा हुआ है। साउथ में मौजूद जाग्रोस माउंटेन रेंज ऐसा पहाड़ी सिलसिला है जो ईरान के साउथ से आने वाले दुश्मनों के लिए एक दीवार की तरह काम
1:32 करता है। साउथ वेस्ट की तरफ यह जाग्रोस पहाड़ आहिस्ता-आहिस्ता इराक की तरफ झुक जाते हैं। लेकिन नॉर्थ वेस्ट की तरफ यह इतने सख्त और ऊंचे हो जाते हैं कि टर्की के साथ एक इंपॉसिबल बॉर्डर बनता है। जहां पहाड़ नहीं है, वहां दलदली इलाके हैं। खासकर जहां टाइगरस और यूफ्रेटीज रिवर आपस में मिलती हैं। यह मार्शलैंड्स यानी दलदली इलाके भी एक नेचुरल बैरियर के तौर पर काम करते हैं। जैसे किले के सामने एक गहरी खंदक होती है। यह बात तो रही इराक और टर्की के साथ बॉर्डर की। नॉर्थ का रुख किया जाए जहां कैस्पियन सी या अज़र भाईजान है वहां अलबोर्स माउंटेन रेंज हिफाजत के लिए मौजूद है। ईस्ट की तरफ देखेंगे तो वहां छोटी-छोटी पहाड़ी रेंजेज ईरान के
2:17 गिर्द एक रिबन की तरह लिपटी हुई हैं जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ बॉर्डर बनाती हैं। यानी ईरान को चारों तरफ से इन पहाड़ों ने एक किले की तरह महफूज़ रखा है। जबकि साउथ में पर्शियन गल्फ इस किले की आखिरी दीवार है। अगर कोई पर्शियन गल्फ से कब्जा करने आता है तो सामने 1.5 कि.मी. तक ऊंचे पहाड़ हैं, जो तकरीबन 250 कि.मी. अंदर तक फैले हुए हैं। किसी भी मुल्क पर कब्जा करने के लिए इसकी जियोग्राफिकल लोकेशन एक अहम किरदार अदा करती है। ऐसे ही कुदरती पहाड़ी सिलसिलों ने अफगानिस्तान को भी आज तक महफूज़ रखा हुआ है। फिर चाहे दुश्मन सोवियत यूनियन हो या फिर अमेरिका। ऐसे ही यह पहाड़ ईरान की सेफ्टी के लिए भी इतने अहम हैं कि पिछले 600 सालों से ईरान
3:05 पर कब्जा करने के लिए जितने भी अटेमप्ट्स किए गए वो नाकाम ही रहे हैं। ईरान के बॉर्डर्स के अलावा अगर अंदर की बात की जाए तो यहां दो बड़े रेगिस्तान मौजूद हैं। दश्ते-ए-कावीर और दश्तेत। यह इतने बंजर हैं कि लोग मजबूरन पहाड़ों के ऊपर रहते हैं। ईरान की टोटल 9 करोड़ आबादी ज्यादातर इन्हीं पहाड़ी इलाकों पर रहती है। यही वजह है कि किसी भी बाहर की फौज के लिए ईरान के अंदर घुसकर उसे कंट्रोल करना हमेशा से एक खौफनाक ख्वाब रहा है। जमीन से आने वाले दुश्मनों के लिए एक तरफ लॉजिस्टिक्स के चैलेंजेस बन सकते हैं तो दूसरी तरफ सप्लाई लाइंस की तंगी, तंग रास्ते और सख्त मौसम उनके लिए नित्य नए चैलेंजेस खड़े कर सकता है। पर यहां कहानी का एक दूसरा पहलू भी
3:53 है। यही पहाड़ी सिलसिले जहां ईरान की हिफाजत करते हैं, वहीं यह ईरान को कैद भी कर देते हैं। इतिहास में देखा जाए, तो जब भी ईरान ने वेस्ट की तरफ बढ़ने की कोशिश की है, यही पहाड़ी सिलसिले ईरान के लिए भी बड़ी रुकावट बने हैं। यही वजह है कि ईरान अपने साउथ और वेस्ट में प्रेजेंस बनाए रखने के लिए डायरेक्ट जंग नहीं करता बल्कि उन्होंने शिया प्रोग्जी ग्रुप्स का एक नेटवर्क बनाया हुआ है। जैसे लेबन में हिजबुल्लाह, यमन में होतीज, इराक की इस्लामिक रेजिस्टेंस और पेलेस्टाइन में हमास और इस्लामिक जिहाद। यह तो रहा ईरान की जियोग्राफी का फायदा। अब आते हैं स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोंस की तरफ। जैसा कि मैंने पहले भी एक वीडियो में जिक्र किया था स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोंस ईरान के लिए एक
4:40 जबरदस्त स्ट्रेटेजिक वैल्यू रखता है। यहां आप देख सकते हैं कि पर्शियन गल्फ का पूरा नदर्न हिस्सा शुरू से लेकर आखिर तक अकेले ईरान के पास है। जबकि निचले हिस्से को सात कंट्रीज आपस में शेयर करती हैं। इराक, कुवैत, सऊदी, बहरेन, क़तर, यूएई और ओमान। पर्शियन गल्फ की इस एंट्रेंस को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस कहते हैं। जिसके नॉर्थ में सिर्फ ईरान की कोस्ट लाइन है। जबकि साउथ में ओमान का छोटा सा हिस्सा। हॉर्मोस पर ईरान की साइड पर एक वी शेप बनता है। जिसकी वजह से तीन साइड से ईरान इस हिस्से को बेहतर कंट्रोल कर सकता है। और निचला हिस्सा जो ओमान के पास है वो एक तो पॉइंटेड है। दूसरा वहां तंग पहाड़ी रास्ते हैं और यह हॉर्मोस पर सिर्फ 50 कि.मी. तक
5:29 निकला हुआ है। इस पॉइंट पे ईरान के लिए हमेशा से हॉर्मोस को बंद करना काफी आसान रहा है। और अब आखिरकार उन्होंने ये ऑप्शन यूएस इजराइल के हमलों के बाद इस्तेमाल भी कर डाला। ईरान साफ-साफ कह चुका है कि अगर किसी भी मुल्क का कोई जहाज हॉर्मोस की तरफ बढ़ा तो उसे जला दिया जाएगा। इससे वह सिर्फ गल्फ कंट्रीज ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रेशर में ला सकता है। क्योंकि दुनिया का 20% ऑयल और क़तर की 90% एलएनजी के साथ-साथ वर्ल्ड इकॉनमी का 5% इसी हॉर्मोस पे डिपेंड करता है। 2025 में वर्ल्ड इकॉनमी 120 ट्रिलियन डॉल थी और हॉर्मोस बंद होने के बाद इसमें से 6000 अरब डॉलर्स अचानक से मिट जाएंगे। अगर ईरान
6:16 पर कोई भी कब्जा या हमला करना चाहेगा तो ईरान के पास हॉर्मोस बंद करके पूरी दुनिया को प्रेशर में डालने का एक कीमती एसेट मौजूद है। ईरान के पास तीसरा फायदा है एक बहुत ही लंबी कोस्ट लाइन का। ईरान का टोटल पेरीमीटर 8731 कि.मी. है। जिसमें से 2815 कि.मी. समंदरी कोस्ट है। कैस्पियन सी और पर्शियन गल्फ पर। यानी ईरान के बॉर्डर का 32% समंदरी कोस्ट लाइन है। और आपको बताता चलूं कि यह कोई मामूली कोस्ट नहीं है। नॉर्मली कोस्ट के बाद रेत होती है, लेकिन यहां पर पहाड़ी सिलसिले हैं। जहां ईरान ने सीक्रेट लोकेशनेशंस पर मिसाइल बैटरीज नसब कर रखी हैं। यहां गारें और कई ब्लाइंड स्पॉट्स
7:02 हैं जो सेटेलाइट या ड्रोन से देखने पर नजर ही नहीं आते। अगर कोई दुश्मन समंदर से जमीन पर उतर भी जाए तो उन्हें फौरन ही पहाड़ों का सामना करना पड़ता है। जहां से अचानक उन पर हमला हो सकता है। जियोग्राफी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस और मुश्किल कोस्ट लाइन के बाद ईरान को बाहर के इनवेडर से बचाने वाली तीसरी शील्ड है। वहां बसने वाली अलग-अलग कौमें कैसे? ईरान एक मल्टी एथनिक मुल्क है। मतलब वहां सिर्फ एक कौम नहीं रहती। यहां पर्शियन, अजरी, कुर्द, अरब, बलोच और तुर्कमैन समेत और भी अलग-अलग कबीले बसते हैं। जब किसी भी मुल्क की आवाम मुख्तलिफ कौमों को मिलाकर बनती हो, तो यहां सबसे बड़ा मसला आता है हर किसी को खुश रखना। हर ग्रुप अपने-अपने राइट्स
7:49 चाहता है। अपनी जुबान और कल्चर को प्रोटेक्ट करना चाहता है। यहां पहाड़ी इलाकों पर मुख्तलिफ कबीले अपनी-अपनी जुबान और कल्चर के साथ रहते हैं। और हर किसी के आपस में कई 100 साल पुराने इख्तलाफात हैं। बेशक ईरान ने सबको शिया मुस्लिम्स की अंब्रेला के नीचे एक करके रखा है। लेकिन फिर भी अक्सर यहां प्रोटेस्ट देखे जाते हैं। रिसेंटली दिसंबर 2025 में शुरू होने वाले प्रोटेस्ट्स आज की डेट तक चल रहे हैं जिसमें अभी तक 7000 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। यह 1979 के इस्लामिक रेवोल्यूशन के बाद सबसे बड़ा प्रोटेस्ट है। इन सबको कंट्रोल करना और एक ही अंब्रेला के नीचे लाना ईरान के लिए हमेशा एक मुश्किल काम रहा है। कभी एक ग्रुप नाराज तो कभी दूसरा।
8:37 यह मल्टी एथेनिसिटी जहां ईरान के लिए एक प्रॉब्लम है, वहीं बाहर से आने वाले किसी इनवेडर के लिए उससे भी बड़ा मसला है। जो भी ईरान पर कब्जा करने का सोचेगा, पहले तो उसे जियोग्राफी से लड़ना होगा और फिर अंदर के लोगों को एक साथ ले चलना होगा जो कि एक नामुमकिन काम लगता है। यही वजह है कि ब्रिटिश कॉलोनियल दौर में जहां सबक्टिनेंट पर ब्रिटिशर्स का राज था, ईरान को कभी कोई अपनी कॉलोनी नहीं बना पाया। इस बात का अंदाजा यूएस इजराइल को भी अच्छी तरह से है। तभी प्रेसिडेंट ट्रंप बार-बार रिपीट कर रहे हैं कि ईरान के लोगों को चाहिए कि वह इस्लामिक रिजीम का तख्त उलट दें। क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि ईरान को बगैर लोगों की ताकत के हराना करीब नामुमकिन है। 1941 में ब्रिटिश और रशियंस
9:25 ने यहां कब्जा किया वो भी ईरान के शाह के बेटे की मदद से। और मकसद था कि वर्ल्ड वॉर टू में नाटजी फोर्सेस ईरान को अपनी बेस ना बना लें। उस दौरान भी ईरान के मुख्तलिफ ग्रुप्स गवर्नमेंट के खिलाफ हो गए और एक सिविल वॉर जैसी सूरते हाल पैदा हो गई। इसके अलावा इन ग्रुप्स का बेशक आपस में इख्तलाफ है पर रिलीजियसली यह सारे आपस में जुड़े हुए हैं। ईरान की 95% पॉपुलेशन शिया मुस्लिम्स हैं। इतिहास में देखा जाए तो जब भी ईरान पर बाहर से हमला हुआ है तो इस मौके पर यह सारे एक हो जाते हैं। सितंबर 1980 में जब ईरानियन रेवोल्यूशन ताजाताज़ा आया था तो सद्दाम हुसैन ने सोचा कि अभी ईरान की आर्मी बिल्कुल बिखरी हुई होगी और सिस्टम काफी कमजोर होगा। यह सोचते हुए
10:13 इराक ने ईरान पर कब्जा करने की नियत से हमला कर दिया। पर जिस जंग को सदाम हुसैन ने हल्का लिया था, वह अगले 8 सालों तक चलती रही। शुरुआत में इराकी आर्मी काफी अंदर तक घुस चुकी थी, लेकिन 2 सालों में ही ईरान ने अपनी जमीन वापस ले ली। इस जंग में सिर्फ ईरान की मिलिट्री ही नहीं बल्कि आम लोगों ने भी जंग में हिस्सा लिया और सारे एक अंब्रेला के नीचे आकर जान देने लगे। सद्दाम हुसैन को उम्मीद थी कि ईरान के अरब्स इराकी साइड में शामिल हो जाएंगे। कुर्स हंगामा अराई करेंगे जिससे ईरान अंदर से टूट जाएगा। पर सदाम हुसैन की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। वो ग्रुप्स जिनके आपस में इख्तलाफात थे। जंग के दौरान सारे शिया मुस्लिम्स की छतरी के नीचे एक
11:01 हो गए। जिससे ईरानी नेशनलिज्म मजीद मजबूत हो गया। 8 सालों तक चलने वाली जंग और 10 लाख कैजुअल्टीज के बाद आखिर में इराक भी थक चुका था और ईरान भी। पर जमीन का 1 इंच भी लिए बगैर सदाम हुसैन को हार माननी पड़ी। ईरान का सबसे खतरनाक हथियार उसकी आर्मी नहीं उसका साइज है। यह मुल्क छोटा टारगेट नहीं जिसे चंद हफ्तों में कैप्चर कर लिया जाए। यह 16 लाख स्क्वायर किलोमीटर पर फैली हुई एक स्ट्रेटेजिक भूल भुलायां है। यानी इसमें दो पाकिस्तान जैसे मुल्क फिट आ सकते हैं। अगर कोई फौज सरहद पार भी कर ले तो उसे फौरन जीत मिलना नामुमकिन है। उन्हें सदियों पुराने पहाड़ी रास्तों, रेगिस्तानी प्लेटोस और गहराई में मौजूद
11:47 शहरों तक पहुंचना होता है। इसे कहते हैं स्ट्रेटेजिक डेप्थ कांसेप्ट। मतलब दुश्मन जितना अंदर घुसता जाता है, उतना ही ज्यादा उसकी सप्लाई लाइंस लंबी होती जाती हैं। फ्यूल और लॉजिस्टिक्स का प्रेशर बढ़ता जाता है और रुकावटों को और ज्यादा वक्त मिलता रहता है। इसके अलावा तेहरान, इसहान या मशद जैसे शहर बॉर्डर पर नहीं बल्कि अंदर की तरफ महफूज़ हैं। जहां तक पहुंचते-पहुंचते दुश्मन थक चुका होता है। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि ईरान की जमीन खुद एक खामोश मुहाफिज की तरह है जो वक्त को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लेती है। उम्मीद है ज़म टीवी की यह वीडियो भी आप लोग भरपूर लाइक और शेयर करेंगे। आप लोगों के प्यार भरे कमेंट्स का बेहद शुक्रिया। मिलते हैं अगली शानदार वीडियो में।