एक गरीब का भाग्य बदलने वाली सच्ची कहानी | hindi kahani | Mahadev motivation story | Sanatan Kahani

Sanatan Voice www.youtube.com

சுருக்கமான சுருக்கம்

இந்த வீடியோ ஒரு பிச்சைக்காரனின் கதையைச் சொல்கிறது, அவர் ஒரு இரவில் ஒரு புதையலைக் கண்டுபிடித்து ஒரு கோடீஸ்வரர் ஆனார். அவர் தனது புதிய செல்வத்தை மற்றவர்களுக்கு உதவவும், தனது சமூகத்தில் ஒரு மாற்றத்தை ஏற்படுத்தவும் பயன்படுத்தினார்.

முக்கிய புள்ளிகள்:

  • ஒரு பிச்சைக்காரன் எதிர்பாராத விதமாக ஒரு புதையலைக் கண்டுபிடித்து பணக்காரன் ஆகிறான்.
  • அவர் தனது செல்வத்தை மற்றவர்களுக்கு உதவவும், தனது சமூகத்தில் ஒரு மாற்றத்தை ஏற்படுத்தவும் பயன்படுத்துகிறார்.
  • அவர் தனது சமூகத்தில் ஒரு மருத்துவமனையையும் அன்னதான மையத்தையும் கட்டுகிறார்.
  • அவர் தனது சமூகத்தில் ஒரு மாற்றத்தை ஏற்படுத்துகிறார்.
  • கொடுக்கும் கை வாங்கும் கையை விட உயர்ந்தது.

ஒரு பிச்சைக்காரனின் கதை

ஒரு காலத்தில் சுந்தர்பூர் என்ற ஒரு சிறிய கிராமத்தில், போலா என்ற நடுத்தர வயது பிச்சைக்காரன் ஒரு கோவிலின் வெளியே வசித்து வந்தான். வறுமையால் வாடிய அவன், இரவும் பகலும் கோவிலின் படிக்கட்டுகளில் அமர்ந்து, இரக்கத்திற்காக யாசகம் செய்து வந்தான்.

புதையலைக் கண்டுபிடித்தல்

ஒரு புயல் இரவில், போலா ஒரு பழைய, கைவிடப்பட்ட அறையில் தஞ்சம் புகுந்தான். அங்கு அவன் ஒரு புதையலைக் கண்டுபிடித்தான். அந்த புதையல் தங்க மற்றும் வெள்ளி நாணயங்களால் நிரம்பிய ஒரு பானை.

மாஸ்டர் ஜியின் உதவி

போலா தனது புதிய செல்வத்தை என்ன செய்வது என்று தெரியாமல், தனது கிராமத்தின் பள்ளி ஆசிரியரான மாஸ்டர் ஜியிடம் உதவி கேட்டான். மாஸ்டர் ஜி ஒரு நேர்மையான மனிதர், அவர் போலாவுக்கு தனது செல்வத்தை நல்ல முறையில் பயன்படுத்த உதவ ஒப்புக்கொண்டார்.

ஒரு புதிய வாழ்க்கை

மாஸ்டர் ஜியின் உதவியுடன், போலா தனது வாழ்க்கையை மாற்றத் தொடங்கினான். அவன் ஒரு நல்ல சிகையலங்கார நிபுணரிடம் சென்று தனது தலைமுடியை வெட்டிக் கொண்டான். புதிய ஆடைகளை வாங்கினான். ஒரு நல்ல உணவகத்தில் சாப்பிட்டான்.

ஒரு பள்ளியில் வேலை

போலா தனது அடையாளத்தை மறைக்க, மாஸ்டர் ஜி தனது பள்ளியில் தோட்டக்காரராக வேலை கொடுத்தார். போலா தனது வேலையை நேசித்து, பள்ளியில் உள்ள மரங்களையும் செடிகளையும் கவனித்துக் கொண்டார்.

அன்னபூர்ணா பவன்

போலா தனது செல்வத்தை மற்றவர்களுக்கு உதவ பயன்படுத்த விரும்பினான். எனவே அவன் தனது கிராமத்தில் ஒரு அன்னதான மையத்தை கட்டினான். அந்த மையத்திற்கு அன்னபூர்ணா பவன் என்று பெயரிடப்பட்டது. அங்கு ஏழைகளுக்கு இலவசமாக உணவு வழங்கப்பட்டது.

சதி

போலாவின் புகழ் வளர்ந்ததால், அவனுடைய எதிரிகள் பொறாமைப்படத் தொடங்கினார்கள். கங்கா என்ற ஒரு குண்டன், போலாவின் செல்வத்தை திருட ஒரு சதி செய்தான்.

திருட்டு முயற்சி

கங்கா போலாவின் வீட்டில் திருட முயன்றான். ஆனால் அவன் பிடிபட்டான். போலா கங்காவை போலீசில் ஒப்படைக்க மறுத்துவிட்டான்.

உண்மை வெளிப்படுகிறது

போலாவின் கதை ஊடகங்களில் வெளிவந்ததால், அவன் ஒரு உள்ளூர் ஹீரோவாக மாறினான்.

ஒரு மருத்துவமனை

போலா தனது கிராமத்தில் ஒரு மருத்துவமனையை கட்ட விரும்பினான். ஆனால் அந்த நிலத்தின் உரிமையாளர் தனது நிலத்தை விற்க மறுத்துவிட்டார்.

தகுர் விக்ரம் சிங்

போலா தகுர் விக்ரம் சிங்கை சந்தித்து தனது கதையைச் சொன்னான். தகுர் போலாவின் கதையால் ஈர்க்கப்பட்டு தனது நிலத்தை இலவசமாக கொடுக்க ஒப்புக்கொண்டார்.

தகுர் ஷம்ஷேர் சிங் நினைவு மருத்துவமனை

போலா தனது கிராமத்தில் ஒரு மருத்துவமனையை கட்டினான். அந்த மருத்துவமனைக்கு தகுர் ஷம்ஷேர் சிங் நினைவு மருத்துவமனை என்று பெயரிடப்பட்டது. அங்கு ஏழைகளுக்கு இலவசமாக சிகிச்சை அளிக்கப்பட்டது.

போலி மருந்துகள்

போலாவின் மருத்துவமனைக்கு போலி மருந்துகளை விற்ற ஒரு மருந்து நிறுவனத்தின் உரிமையாளரால் ஏமாற்றப்பட்டான்.

கல்வி

போலா படிக்க கற்றுக்கொண்டான். அதனால் அவன் தன்னை ஏமாற்றியவர்களை அடையாளம் காண முடியும்.

டாக்டர் ஆனந்த்

போலா டாக்டர் ஆனந்த் என்ற ஒரு இளம் மருத்துவரை தனது மருத்துவமனையின் பொறுப்பாளராக நியமித்தார்.

போலாவின் மரணம்

போலா தனது வாழ்க்கையின் முடிவில், அவன் தனது வாழ்க்கையைத் தொடங்கிய கோவிலின் படிக்கட்டுகளில் அமர்ந்து இறந்தான்.

முடிவுரை

போலாவின் கதை ஒரு உத்வேகம். அவர் தனது செல்வத்தை மற்றவர்களுக்கு உதவவும், தனது சமூகத்தில் ஒரு மாற்றத்தை ஏற்படுத்தவும் பயன்படுத்தினார். கொடுக்கும் கை வாங்கும் கையை விட உயர்ந்தது என்பதை அவர் நிரூபித்தார்.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the Apple Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:00 एक भिखारी जिसके पास कल खाने को एक दाना नहीं था। आखिर वह एक ही रात में कैसे बन गया अरबपति? क्या था उस अंधेरी कोठरी का रहस्य जिसने उसे मौत के मुंह से निकालकर सोने के ढेर पर बिठा दिया। अपनी कुर्सियों की पेटी बांध लीजिए क्योंकि सनातन वॉइस पर आज की यह कहानी आपकी आंखों और किस्मत पर विश्वास को हमेशा के लिए बदल देगी। बहुत समय पहले की बात है। एक छोटा सा गांव हुआ करता था जो शहर की भीड़भाड़ और शोरशराबे से कोसों दूर बसा था। उस गांव का नाम सुंदरपुर था। लेकिन नाम के विपरीत वहां के कुछ लोगों में सुंदरता कम और संघर्ष ज्यादा लिखा था। इसी गांव के पुराने मंदिर के बाहर सीढ़ियों के पास एक

0:45 अधेड़ उम्र का आदमी बैठा रहता था। जिसका नाम था भोला। भोलना जैसा ही सीधा और सरल था लेकिन वक्त की मार ने उसे भिखारी बना दिया था। उसके चेहरे पर झुर्रियां थी जो उसकी उम्र से ज्यादा उसके जीवन की कठिनाइयों को दिखाती थी। उसके बाल बिखरे हुए और कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे जो कई महीनों से धुले नहीं थे। वह ना तो बोल सकता था कि उसे क्या चाहिए और ना ही किसी से लड़ सकता था। बस चुपचाप अपनी फटी हुई चादर बिछाकर उस पर बैठ जाता और आने जाने वाले लोगों के चेहरों को उम्मीद भरी नजरों से देखता रहता था। उसके पास एक पुराना और पिचका हुआ एलुमिनियम का कटोरा था जो शायद उसे किसी कबाड़ में मिला था और वही कटोरा

1:32 उसकी पूरी दुनिया थी क्योंकि उसी में उसकी रोटी और उसी में उसकी प्यास का पानी आता था। भोला को याद भी नहीं था कि आखिरी बार उसने भरपेट खाना कब खाया था या कब वह चैन की नींद सोया था। उसकी जिंदगी बस सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक उस मंदिर की सीढ़ियों पर सिमट कर रह गई थी। जहां वह भगवान के दर्शन करने आने वाले भक्तों की दया पर निर्भर था। मंदिर में आने वाले लोग तरह-तरह के होते थे। कुछ लोग बहुत अमीर होते थे जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आते और भगवान के सामने हजारों का चढ़ावा चढ़ाते। लेकिन जब वे बाहर निकलते तो भोला की तरफ देखना भी अपनी शान के खिलाफ समझते थे। कुछ लोग ऐसे भी होते थे जो खुद गरीब थे लेकिन

2:19 उनके दिल में दया थी। वे अपनी सूखी रोटी में से भी एक टुकड़ा तोड़कर भोला के कटोरे में डाल देते। भोला को इन लोगों से ज्यादा लगाव था क्योंकि वह समझता था कि भूख का दर्द क्या होता है। वह अक्सर सोचता था कि भगवान ने यह दुनिया इतनी अजीब क्यों बनाई है जहां एक तरफ तो इतना खाना है कि कूड़े में फेंका जाता है और दूसरी तरफ उसके जैसे लोग हैं जो दानेदाने को तरसते हैं। लेकिन भोला कभी भी अपनी किस्मत को कोसता नहीं था। उसके मन में एक अजीब सा विश्वास था कि शायद एक दिन सब कुछ बदल जाएगा। उसे नहीं पता था कि यह कैसे होगा या कब होगा। लेकिन यह उम्मीद ही थी जो उसे हर सुबह उठने और फिर उसी जगह जाकर बैठने की ताकत देती थी

3:05 जहां अपमान और धत्कार के सिवा अक्सर कुछ नहीं मिलता था। गर्मी की दोपहर में जब सूरज आग बरसाता था तब भी वह वहीं बैठा रहता। और जब बारिश में सब लोग अपने घरों में दुबक जाते, तब भी वह किसी पेड़ के नीचे या मंदिर के छज्जे के नीचे सिकुड़ कर बैठा रहता। उसका जीवन एक ठहरा हुआ पानी जैसा था जिसमें कोई हलचल नहीं थी। बस वक्त धीरे-धीरे बीत रहा था और वह मौत के इंतजार में दिन काट रहा था। एक दिन की बात है जब मौसम बहुत खराब हो रहा था। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और हवा में एक अजीब सी नमी थी जो बता रही थी कि आज बहुत जोर की बारिश होने वाली है। मंदिर

3:52 में भी आज भीड़ बहुत कम थी क्योंकि लोग मौसम का मिजाज देखकर अपने घरों से बाहर नहीं निकले थे। भोला अपनी जगह पर बैठा था लेकिन आज उसे बड़ी बेचैनी हो रही थी। उसका पेट भूख से कुलबुला रहा था क्योंकि पिछले दो दिनों से उसे ढंग का खाना नहीं मिला था। कल रात उसे बस एक बासी पूरी मिली थी जो किसी ने दया करके दे दी थी। लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी। आज सुबह से उसके कटोरे में एक भी सिक्का नहीं गिरा था। वह हताश होकर आसमान की तरफ देख रहा था मानो भगवान से पूछ रहा हो कि आज उसकी परीक्षा क्यों ली जा रही है? तभी एक बड़ी ही शानदार गाड़ी मंदिर के गेट पर आकर रुकी। भोला की आंखों में एक चमक आ गई।

4:38 उसने सोचा कि शायद आज उसकी किस्मत जाग जाए और कोई बड़ा सेठ आया हो जो उसे कुछ दे दे। गाड़ी से एक मोटा सा आदमी उतरा जिसने बहुत महंगे कपड़े पहने हुए थे और गले में सोने की चैन लटक रही थी। वह जल्दी-जल्दी सीढ़ियां चढ़कर मंदिर के अंदर चला गया। भोला ने अपनी चादर ठीक की और कटोरा आगे करके बैठ गया। उसे पूरा यकीन था कि जब वह सेठ वापस आएगा तो जरूर कुछ ना कुछ देगा। काफी देर बाद वह सेठ वापस आया। भोला ने बड़े ही कातर भाव से हाथ जोड़कर कहा कि बाबूजी बहुत भूख लगी है। कुछ दे दो भगवान आपका भला करेगा। लेकिन उस सेठ ने भोला की तरफ देखा तक नहीं और अपनी धुन में चलता हुआ गाड़ी की तरफ बढ़ गया। भोला ने फिर भी

5:26 हार नहीं मानी और थोड़ा आगे खिसक कर बोला कि बाबूजी दो दिन से कुछ नहीं खाया है। बस ₹10 दे दो। इस बार सेठ रुका और उसने बड़ी ही घृणा से भोला की तरफ देखा और बोला कि हट्टे-कट्टे हो काम क्यों नहीं करते? बस यहां बैठकर मुफ्त की रोटियां तोड़ते हो। उसने अपनी जेब से एक रुमाल निकाला और अपना पसीना पोंछते हुए गाड़ी में बैठ गया और गाड़ी स्टार्ट करके चला गया। भोला वहीं का वहीं जमा रह गया। उस सेठ की बातें उसके दिल में तीर की तरह चुभ गई। ऐसा नहीं था कि उसने काम खोजने की कोशिश नहीं की थी। जब वह जवान था तब उसने बहुत मजदूरी की थी। लेकिन एक हादसे में उसका एक पैर खराब हो गया था। जिसके बाद वह भारी वजन नहीं उठा सकता था और लंगड़ा कर चलता था। गांव के

6:14 लोग उसे काम देने से कतराते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यह लंगड़ा आदमी क्या काम करेगा। धीरे-धीरे जब जमा पूंजी खत्म हो गई तो पेट की आग बुझाने के लिए उसे हाथ फैलाने पड़े। यह कोई शौक नहीं था बल्कि मजबूरी थी जिसे वह सेठ कभी नहीं समझ सकता था। भोला की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह रोना नहीं चाहता था लेकिन आज भूख और अपमान ने उसे तोड़ दिया था। शाम होते-होते मौसम और भी भयानक हो गया। तेज आंधी चलने लगी और धूल का गुबार उड़ने लगा। मंदिर के पुजारी जी ने जल्दी-जल्दी मंदिर के कपाट बंद कर दिए और अपने घर की तरफ चले गए। जाते-जाते उन्होंने भोला से कहा कि आज मौसम बहुत

7:01 खराब है। तुम भी कहीं सुरक्षित जगह चले जाओ। यहां बाहर बैठना ठीक नहीं है। भोला ने सिर हिलाया। लेकिन वह जाए तो जाए कहां? उसका तो कोई घर नहीं था। वह मंदिर के पीछे एक पुराने बरगद के पेड़ के नीचे सोता था। लेकिन आज आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ के नीचे बैठना भी खतरनाक था। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने लगी और बादलों की गर्जना से धरती कांपने लगी। भोला ने अपनी फटी हुई चादर को अपने चारों तरफ लपेट लिया और अपने कटोरे को छाती से लगाकर मंदिर की दीवार से सट कर बैठ गया। बारिश की ठंडी बूंदे उसके शरीर को सुइयों की तरह चुभ रही थी। वह ठंड से कांप रहा

7:47 था। उसका बुखार जैसा शरीर और खाली पेट उसे बहुत परेशान कर रहा था। उसे लगा कि शायद आज की रात उसकी आखिरी रात होगी। अंधेरा इतना घना हो गया था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। तभी बिजली जोर से कड़की और उस रोशनी में भोला को मंदिर की बाउंड्री के पास एक पुरानी खंडहर जैसी छोटी सी कोठरी दिखाई दी। वह कोठरी बहुत पुरानी थी और उसमें माली अपने औजार रखा करता था। लेकिन अब वह सालों से बंद पड़ी थी। भोला ने सोचा कि अगर वह उस कोठरी तक पहुंच जाए तो शायद बारिश और हवा से बच सकता है। वह अपनी पूरी ताकत बटोर कर उठा। उसका लंगड़ा पैर दर्द

8:33 कर रहा था। लेकिन जीने की चाहत उसे आगे बढ़ा रही थी। कीचड़ और पानी में फिसलता हुआ वह किसी तरह उस कोठरी के दरवाजे तक पहुंचा। दरवाजा लकड़ी का था और बहुत पुराना हो चुका था। उस पर एक जंग लगा ताला लटक रहा था। भोला ने ताले को पकड़ कर खींचा लेकिन वह नहीं खुला। उसने इधर-उधर देखा तो उसे जमीन पर एक भारी पत्थर पड़ा दिखाई दिया। उसने कांपते हाथों से पत्थर उठाया और ताले पर दे मारा। दो-तीन बार मारने के बाद वह सड़ा हुआ ताला टूट कर नीचे गिर गया। भोला ने धक्का दिया और चरमराहट के साथ दरवाजा खुल गया। अंदर से सीलन और धूल की गंध आई। लेकिन भोला के लिए वह किसी महल से कम नहीं था क्योंकि कम से

9:21 कम वहां बारिश का पानी नहीं आ रहा था। वह अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर घुप अंधेरा था। वह एक कोने में जाकर दुबक कर बैठ गया। बाहर तूफान का शोर था, लेकिन अंदर एक अजीब सी शांति थी। भोला की सांसे फूल रही थी। उसने अपनी गीली चादर निचोड़ी और वहीं फर्श पर लेट गया। उसे बहुत थकान हो रही थी। भूख अब मर चुकी थी और उसकी जगह एक अजीब सी शून्यता ने ले ली थी। लेटे-लेटे उसका हाथ जमीन पर किसी सख्त चीज से टकराया। उसने टटोल कर देखा तो वह एक लोहे का कड़ा जैसा कुछ लग रहा था जो जमीन में गड़ा हुआ था। जिज्ञासावश भोला ने उस

10:06 कड़े को पकड़ कर खींचा। उसे लगा शायद यह कोई पुरानी संदूक हो या कोई ढक्कन। पहले तो वह हिला नहीं लेकिन जब उसने थोड़ा जोर लगाया तो जमीन की मिट्टी हटी और एक पत्थर की सिल सरकने का एहसास हुआ। भोला हैरान रह गया। उसने अपनी जेब से माचिस निकाली जो उसने बड़ी हिफाजत से एक पन्नी में लपेट कर रखी थी ताकि भीग ना जाए। उसने एक तीली जलाई। माचिस की हल्की सी रोशनी में उसने देखा कि जमीन पर एक चौकोर पत्थर का ढक्कन था जिसमें वह लोहे का कड़ा लगा था। उसने उस पत्थर को पूरा खिसकाया तो नीचे एक छोटा सा गड्ढा दिखाई दिया। उस गड्ढे में एक पुराना काले पड़ चुके तांबे का लोटा रखा था। लोटा ऊपर से कपड़े से बंधा हुआ था।

10:54 भोला का दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। यह क्या हो सकता है? क्या इसमें किसी ने धन छुपा रखा है? या यह बस कोई पुराना कचरा है? एक भिखारी के लिए कोई भी बंद चीज एक उम्मीद की तरह होती है। उसने कांपते हाथों से वह लौटा बाहर निकाला। वह काफी भारी था। उसने उसे हिलाकर देखा तो अंदर से छन छन की आवाज आई। भोला की आंखें फटी की फटी रह गई। यह आवाज सिक्कों की थी। उसने जल्दी से उस लोटे के मुंह पर बंधा हुआ कपड़ा जो गल चुका था उसे नोच कर हटाया। उसने माचिस की दूसरी तीली जलाई और लोटे के अंदर झांका। उस पल भोला को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। लोटे के अंदर सोने और चांदी के

11:41 पुराने जमाने के सिक्के भरे हुए थे। तीली बुझ गई और अंधेरा फिर छा गया। लेकिन भोला की आंखों के सामने अभी भी वह सुनहरी चमक तैर रही थी। उसका पूरा शरीर कांपने लगा। इस बार ठंड से नहीं बल्कि डर और खुशी के मिलेजुले एहसास से। एक भिखारी जिसके पास कल खाने के लिए एक रुपया नहीं था। आज उसके हाथ में खजाना था। लेकिन तभी उसके मन में एक डर बैठ गया। अगर किसी को पता चल गया तो अगर किसी ने देख लिया तो लोग उसे मार डालेंगे और यह सब छीन लेंगे। वह तो वैसे भी एक कमजोर भिखारी है। उसकी बात का कौन विश्वास करेगा कि यह उसे मिला है। सब सोचेंगे उसने मंदिर से चोरी की है। इस

12:27 ख्याल ने उसकी खुशी को डर में बदल दिया। उसने जल्दी से लौटा वापस उसी गड्ढे में रखा और पत्थर का ढक्कन लगा दिया। फिर उसके ऊपर मिट्टी और धूल डाल दी ताकि किसी को पता ना चले। वह वहीं उस ढक्कन के ऊपर बैठ गया। उसकी नींद पूरी तरह उड़ चुकी थी। बाहर तूफान अभी भी जारी था, लेकिन भोला के मन के अंदर उससे भी बड़ा तूफान चल रहा था। वह सोच रहा था कि अब उसे क्या करना चाहिए? क्या वह इस धन को लेकर भाग जाए या इसे यहीं रहने दे। भागकर कहां जाएगा? वह तो लंगड़ा है और अगर यहीं रहा तो कब तक इसे छुपा पाएगा? रात भर भोला जागता रहा और तरह-तरह की योजनाएं बनाता रहा। सुबह जब बारिश रुकी और सूरज की पहली किरण निकली तो

13:14 भोला ने कोठरी का दरवाजा धीरे से खोला और बाहर झांका। सब कुछ शांत था। पेड़ पौधे धुले हुए और ताजे लग रहे थे। मंदिर का प्रांगण भी साफ हो गया था। भोला ने राहत की सांस ली। किसी ने उसे रात को अंदर जाते हुए नहीं देखा था। उसने अपने कपड़े ठीक किए और बाहर निकल आया। उसने दरवाजे को वैसे ही सटा दिया ताकि किसी को शक ना हो कि यह खुला था। वह वापस अपनी जगह मंदिर की सीढ़ियों पर आकर बैठ गया। लेकिन आज वह बदला हुआ था। आज उसकी आंखों में वह लाचारी नहीं थी जो रोज होती थी। आज उसके पास एक राज था। एक ऐसा राज जो उसकी पूरी जिंदगी बदल सकता था। लेकिन उसे बहुत संभलकर चलना था। उसने तय किया कि वह किसी को भनक भी

14:01 नहीं लगने देगा कि उसके पास क्या है। वह रोज की तरह ही भीख मांगेगा और सही समय का इंतजार करेगा। दिन चढ़ने लगा और लोग मंदिर आने लगे। आज फिर वही दिनचर्या शुरू हो गई। लोग आ रहे थे। कोई उसे देख रहा था कोई नहीं। लेकिन भोला का ध्यान अब कटोरे पर नहीं था। उसका ध्यान उस कोठरी की तरफ था जहां उसका भाग्य गड़ा हुआ था। दोपहर के समय जब मंदिर में भीड़ कम थी तभी एक घटना घटी जिसने भोला को और भी ज्यादा चिंता में डाल दिया। गांव का एक बदमाश लड़का जिसका नाम था अपने दो दोस्तों के साथ मंदिर की तरफ आया। गांव में छोटी-मोटी चोरियां करता था और

14:46 जुआ खेलता था। उसकी नजर हमेशा ऐसी जगहों पर रहती थी जहां से कुछ मिल सके। वह मंदिर के पीछे की तरफ जा रहा था। ठीक उसी कोठरी के पास जहां भोला ने रात बिताई थी। भोला का दिल मुंह को आ गया। अगरंगा ने वह टूटा हुआ ताला देख लिया या कोठरी के अंदर चला गया तो सब गड़बड़ हो जाएगा। भोला अपनी जगह से उठा और लंगड़ाते हुएंगा के रास्ते में आ गया। उसने जानबूझकरंगा के सामने हाथ फैलाया और बोला मालिक कुछ दे दो बहुत भूख लगी है। ने गुस्से में भोला को धक्का दिया और बोला हट जा रास्ते से पागल कहीं के सुबह-सुबह दिमाग खराब करने आ जाते हैं। धक्का लगने से भोला जमीन पर गिर गया।

15:32 लेकिन उसने का ध्यान बंटा दिया था। और उसके दोस्त हंसते हुए दूसरी तरफ चले गए। भोला को चोट लगी थी। उसकी कोहनी छिल गई थी। लेकिन उसने दर्द की परवाह नहीं की। उसने चैन की सांस ली किंगा उस कोठरी की तरफ नहीं गया। लेकिन उसे समझ आ गया था कि वह खजाना वहां ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं रह सकता। उसे जल्द ही कुछ करना होगा। वह सोचने लगा कि इस धन का वह क्या करेगा? क्या वह इससे अपना इलाज करवाएगा या कोई छोटा सा घर खरीदेगा या कोई दुकान खोलेगा? सपने बहुत बड़े थे। लेकिन हकीकत यह थी कि वह अभी भी एक भिखारी था और एक भिखारी के पास सोने का लौटा होना मौत के परवाने जैसा था। उस दिन भोला ने एक फैसला किया। वह इस

16:20 खजाने को सीधे इस्तेमाल नहीं कर सकता। उसे किसी समझदार आदमी की मदद चाहिए होगी। कोई ऐसा जिस पर वह भरोसा कर सके। लेकिन इस दुनिया में भरोसा किस पर किया जाए। तभी उसे गांव के स्कूल मास्टर जी की याद आई। मास्टर जी जिनका नाम विजय बाबू था बहुत ही भले और ईमानदार इंसान थे। वे अक्सर मंदिर आते थे और भोला से हालचाल पूछते थे। कभी-कभी वे उसे खाने के लिए फल भी देते थे। भोला को लगा कि शायद वही एक इंसान है जो उसकी मदद कर सकते हैं और उसे धोखा नहीं देंगे। लेकिन डर यह भी था कि इतना सोना देखकर अच्छे-अच्छों का ईमान डोल जाता है। भोला इसी उधेड़बन में था कि शाम हो गई। आरती का समय हो गया और घंटियों की आवाज

17:07 गूंजने लगी। भोला ने अपनी आंखों को बंद किया और भगवान से प्रार्थना की कि उसे सही रास्ता दिखाए। आरती के बाद जब विजय बाबू मंदिर से बाहर निकले तो भोला ने हिम्मत जुटाकर उन्हें आवाज दी। मास्टर जी विजय बाबू रुके और भोला के पास आए। उन्होंने पूछा क्या हुआ भोला? आज बड़े परेशान लग रहे हो। तबीयत तो ठीक है। भोला ने इधर-उधर देखा कि कोई सुन तो नहीं रहा। फिर धीरे से फुसफुसाते हुए बोला, "मास्टर जी, मुझे आपसे अकेले में कुछ बात करनी है। क्या आप मेरी मदद करेंगे?" विजय बाबू हैरान थे क्योंकि आज तक भोला ने कभी उनसे बात करने के लिए नहीं कहा था। वह तो बस भीख मांगता था। उसकी आंखों में एक अजीब सी गंभीरता

17:53 देखकर मास्टर जी ने कहा, ठीक है भोला, तुम रात को मेरे घर आ जाना। वहीं बात करेंगे। रात का समय था। भोला ने अपनी पुरानी चादर ओढ़ी और मास्टर जी के घर की तरफ चल पड़ा। लेकिन वह खाली हाथ नहीं था। उसने अपनी फटी हुई चादर के नीचे वह भारी लौटा छुपा रखा था जिसे उसने शाम को अंधेरा होते ही कोठरी से निकाल लिया था। उसे डर लग रहा था कि रास्ते में कोई उसे रोक ना ले। हर आहट पर वह सहम जाता था। गांव की गलियां सुनसान थी और कुत्तों के भौकने की आवाजें आ रही थी। किसी तरह बचते-बचाते वह मास्टर जी के घर पहुंचा। मास्टर जी का घर छोटा सा था और वे अपने बरामदे में बैठे कुछ किताबें पढ़ रहे थे। भोला ने धीरे से गेट खटखटाया। मास्टर जी ने उसे देखा और अंदर बुला लिया।

18:38 उन्होंने उसे पानी दिया और पूछा, "बताओ भोला, क्या बात है जो तुम इतनी रात को आए हो? भोला ने कांपते हाथों से अपनी चादर हटाई और वह मिट्टी से सना हुआ तांबे का लोटा मास्टर जी के सामने मेज पर रख दिया। मास्टर जी ने हैरानी से लोटे को देखा और फिर भोला को यह क्या है भोला? उन्होंने पूछा भोला ने बिना कुछ बोले लोटे के अंदर से एक मुट्ठी सोने के सिक्के निकालकर मेज पर रख दिए। दिए की रोशनी में सोने की चमक से पूरा कमरा जगमगा उठा। विजय बाबू की आंखें फटी रह गई। वे अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। उन्होंने सिक्कों को हाथ में लेकर देखा। वे असली सोने की मोहरे थी जो शायद सदियों पुरानी थी। भोला यह तुम्हें कहां

19:25 से मिला? मास्टर जी की आवाज में अविश्वास था। भोला ने उन्हें सारी बात सच-सच बता दी। तूफान वाली रात, कोठरी और वह गड्ढा। उसने मास्टर जी के पैर पकड़ लिए और रोते हुए बोला, "मास्टर जी, मैं अनपढ़ हूं, लंगड़ा हूं। मैं इस धन का क्या करूंगा, मुझे नहीं पता। अगर मैंने इसे बेचने की कोशिश की तो पुलिस मुझे पकड़ लेगी या चोर मुझे मार डालेंगे। आप ही मुझे कोई रास्ता दिखाइए। मैं चाहता हूं कि मेरी बची हुई जिंदगी इज्जत से कटे। मुझे अब और भीख नहीं मांगनी। मास्टर जी ने भोला को उठाया और कुर्सी पर बैठाया। वे खुद भी गहरे सोच में पड़ गए थे। यह खजाना इतना ज्यादा था कि पूरे गांव की तकदीर बदल सकता था। लेकिन यह भोला को मिला था, तो इस पर हक उसी का था।

20:12 मास्टर जी की ईमानदारी की अब परीक्षा थी। उन्होंने भोला की आंखों में देखा जहां सिर्फ डर और उम्मीद थी। विजय बाबू ने एक गहरी सांस ली और बोले भोला तुम सही कह रहे हो। यह धन तुम्हारे लिए वरदान भी है और अभिशाप भी। अगर दुनिया को पता चला तो तुम्हारी जान को खतरा हो जाएगा। लेकिन चिंता मत करो। मैं तुम्हारे साथ हूं। हम इसे सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। मास्टर जी ने अपनी बात आगे बढ़ाई और भोला को समझाया कि यह खजाना बहुत पुराना है और अगर हम इसे गांव में ही किसी सुनार को दिखाएंगे तो बात आग की तरह फैल जाएगी। हो सकता है कि पुलिस आ जाए और यह सब सरकारी खजाने में जमा हो जाए फिर तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए हमें बहुत सावधानी से

20:59 काम लेना होगा। विजय बाबू ने तय किया कि वे अगले दिन शहर जाएंगे जो यहां से काफी दूर है। वहां बड़े बाजार में किसी अनजान जहरी को एक या दो सिक्के बेचकर देखेंगे कि उनकी कीमत क्या है। तब तक के लिए उस लोटे को सुरक्षित रखना जरूरी था। मास्टर जी ने अपने घर के आंगन में तुलसी के चबूतरे के पास ही एक गड्ढा खोदा और भोला की मदद से उस लोटे को वहीं गाड़ दिया। ऊपर से मिट्टी डालकर उसे बराबर कर दिया ताकि किसी को शक ना हो। उस रात भोला मास्टर जी के घर के बरामदे में ही सोया। सालों बाद उसे छत के नीचे सोने को मिला था और सबसे बड़ी बात यह थी कि अब उसके सिर पर उस भारी राज का बोझ अकेले नहीं था। उसे लगा जैसे मास्टर जी के

21:45 रूप में भगवान ने उसे एक सहारा भेज दिया है। नींद तो उसे अब भी नहीं आ रही थी। लेकिन यह बेचैनी डर की नहीं बल्कि आने वाले कल की उम्मीद की थी। वह सोच रहा था कि क्या सच में उसकी फटी हुई जिंदगी रफू हो पाएगी? क्या सच में वह इंसानों जैसी जिंदगी जी पाएगा? अगली सुबह सूरज निकलने से पहले ही मास्टर जी और भोला तैयार हो गए। मास्टर जी ने भोला को अपने पुराने कपड़े दिए ताकि वह थोड़ा ठीक दिखे। हालांकि वे कपड़े भोला को थोड़े ढीले थे, लेकिन उसकी फटी चिथड़े वाली पोशाक से लाख गुना बेहतर थे। दोनों बस स्टैंड पहुंचे और शहर जाने वाली पहली बस पकड़ ली। भोला के लिए बस में बैठना किसी सपने जैसा था। उसने

22:31 न जाने कितने साल उस मंदिर की सीढ़ियों पर धूल फांकते हुए बिता दिए थे। दुनिया उसके आगे से गुजर जाती थी और वह वहीं रुका हुआ था। आज वह खुद चल रहा था। अपनी किस्मत बदलने के सफर पर बस की खिड़की से बाहर देखते हुए उसे पेड़-पौधे पीछे छूटते दिखाई दे रहे थे। ठीक वैसे ही जैसे उसके बुरे दिन अब पीछे छूट रहे थे। शहर पहुंचकर मास्टर जी उसे एक बड़ी सराफा मंडी में ले गए। वहां दुकानों की चमक-धमक देखकर भोला की आंखें चौंधिया गई। उसे डर लग रहा था कि कहीं कोई उसे पहचान ना ले कि वह वही भिखारी है। लेकिन नए कपड़ों और धुले हुए चेहरे के साथ उसे पहचानना मुश्किल था। मास्टर जी एक पुरानी और भरोसेमंद दिखने

23:16 वाली दुकान में घुसे। दुकानदार एक बुजुर्ग व्यक्ति था। मास्टर जी ने अपनी जेब से केवल एक सोने का सिक्का निकाला और दुकानदार के सामने रखते हुए कहा कि यह हमारे परदादा के जमाने का है। घर में मुसीबत है इसलिए बेचना पड़ रहा है। दुकानदार ने सिक्का उठाया उसे उलट-पुलट कर देखा। फिर एक कसौटी पर रगड़ कर उसकी परख की। उसकी आंखों में चमक आ गई। उसने मास्टर जी से पूछा कि क्या ऐसे और भी सिक्के हैं? मास्टर जी ने बड़ी होशियारी से कहा कि नहीं बस यही एक बचा था जो मुसीबत के वक्त के लिए रखा था। दुकानदार ने उस सिक्के का वजन किया और आज के भाव के हिसाब से उसकी कीमत बताई। कीमत सुनकर भोला के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह एक सिक्का ही इतना कीमती

24:04 था कि भोला को जिंदगी भर भीख मांगने पर भी उतने पैसे नहीं मिलते। दुकानदार ने नोटों की एक गड्डी मास्टर जी के हाथ में थमा दी। मास्टर जी ने पैसे गिने और चुपचाप भोला को लेकर दुकान से बाहर आ गए। बाहर आकर उन्होंने भोला के कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए कहा, देखा भोला यह तुम्हारे अच्छे दिन की शुरुआत है। भोला की आंखों से आंसू बहने लगे। वह वहीं सड़क पर मास्टर जी के पैरों में गिरने लगा। लेकिन मास्टर जी ने उसे संभाल लिया और कहा, अब तुम भिखारी नहीं हो। भोला अब तुम एक इज्जतदार आदमी हो। कभी किसी के पैरों में मत गिरना। उस दिन मास्टर जी ने सबसे पहले भोला को एक अच्छे नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी हजामत

24:50 बनवाई। उसके बड़े हुए बाल और दाढ़ी कटवा दिए। फिर उसे नहला धुलाकर बाजार से नए कपड़े खरीदवाए। जब भोला आईने के सामने खड़ा हुआ तो वह खुद को पहचान नहीं पाया। वह मैला कुचैला भिखारी गायब हो चुका था और उसकी जगह एक साधारण लेकिन साफ सुथरा अधेड़ आदमी खड़ा था। इसके बाद मास्टर जी उसे एक अच्छे होटल में ले गए। भोला ने जब टेबल पर बैठकर गरमागरम खाना देखा, दाल, चावल, सब्जी और रोटी तो उसके हाथ कांपने लगे। उसने पहला निवाला मुंह में डाला तो स्वाद से ज्यादा उसे अपनी किस्मत पर रोना आ गया। वह खाने के साथ-साथ अपने आंसुओं को भी निगलता जा रहा था। आसपास के लोग उसे देख रहे थे, लेकिन आज उसे किसी की परवाह नहीं

25:36 थी। आज वह पेट भर रहा था। वह भी अपनी कमाई से या यूं कहें कि अपने भाग्य से। खाना खाने के बाद मास्टर जी ने उसे कुछ पैसे नकद दिए और कहा कि यह तुम्हारी जेब खर्च के लिए हैं। बाकी पैसे मैं तुम्हारे नाम से डाकखाने में जमा करवा दूंगा ताकि भविष्य में काम आए। लेकिन मास्टर जी ने एक बहुत महत्वपूर्ण बात समझाई। उन्होंने कहा भोला अभी हमारे पास बहुत सारे सिक्के बाकी हैं। लेकिन हम रातोंरात अमीर बनकर नहीं घूम सकते। अगर गांव वालों ने देखा कि कल का भिखारी आज राजा बन गया है तो सब शक करेंगे। लोग तुमसे जलेंगे और हो सकता है तुम्हें नुकसान पहुंचाएं। इसलिए तुम्हें अब भी सादगी से रहना होगा। हम सबको

26:23 बताएंगे कि मैंने तुम्हें अपने स्कूल में माली की नौकरी दे दी है और रहने के लिए अपने घर के पीछे वाला कमरा दिया है। इससे तुम्हारी इज्जत भी बनी रहेगी और किसी को तुम्हारे खजाने पर शक भी नहीं होगा। भोला को मास्टर जी की बात एकदम सही लगी। वह समझ गया था कि दौलत को हजम करना दौलत कमाने से ज्यादा मुश्किल होता है। शाम को जब वे गांव वापस लौटे तो भोला का हुलिया देखकर कोई उसे पहचान नहीं पाया। जब वह मंदिर के पास से गुजरा तो उसे अपनी वह पुरानी जगह खाली दिखाई दी। वहां अब भी कुछ कुत्ते बैठे थे और एक दो नए भिखारी आ गए थे। भोला को एक अजीब सी सिहरन हुई। उसने मन ही मन भगवान को धन्यवाद दिया और मास्टर जी के

27:10 साथ उनके घर चला गया। मास्टर जी ने उसे अपने घर के पीछे बना एक छोटा सा कमरा रहने के लिए दे दिया। बस तक का कमरा कमरा साफ था। उसमें एक चारपाई और एक पंखा था। भोला के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं था। मास्टर जी ने उसे समझाया कि अब से वह रोज सुबह स्कूल जाएगा। पेड़-पौधों को पानी देगा और स्कूल की साफ सफाई देखेगा। इसके बदले उसे हर महीने तनख्वाह मिलेगी। यह तनख्वाह असल में उसी के सिक्कों के पैसे थे। लेकिन दुनिया की नजरों में यह उसकी मेहनत की कमाई होने वाली थी। उस रात भोला अपनी चारपाई पर लेटा तो उसे नींद नहीं आई। वह बार-बार उठकर अपनी नई शर्ट को छूता, अपनी जेब में रखे नोटों को टटोलता। उसे यकीन

27:55 नहीं हो रहा था कि यह सब हकीकत है। बाहर सन्नाटा था लेकिन भोला के अंदर एक नई जिंदगी का शोर था। उसने कसम खाई कि वह इस मौके को गवाएगा नहीं। वह अब एक नई पहचान बनाएगा। दिन बीतने लगे और भोला की जिंदगी पटरी पर आने लगी। वह सुबह जल्दी उठता, नहा धोकर साफ कपड़े पहनता और स्कूल पहुंच जाता। वह बड़े मन से पेड़-पौधों की देखभाल करता। जिन फूलों को वह पहले सिर्फ दूर से देखता था, अब वह उन्हें खुद उगा रहा था। बच्चे उसे भोला काका कहकर बुलाने लगे। पहले जब वह भीख मांगता था, तो बच्चे उसे देखकर पत्थर मारते थे या चिढ़ाते थे।

28:40 लेकिन अब वही बच्चे उससे नमस्ते करते और बातें करते। यह सम्मान भोला के लिए उन सोने के सिक्कों से भी ज्यादा कीमती था। मास्टर जी ने धीरे-धीरे हर दो-तीन महीने में शहर जाकर एक-एक सिक्का बेचना शुरू किया। उन्होंने भोला का बैंक में खाता खुलवा दिया और सारा पैसा वहां जमा होने लगा। गांव वालों को लगता था कि मास्टर जी बहुत दयालु हैं जो उन्होंने एक भिखारी को आश्रय दिया। लेकिन कोई नहीं जानता था कि भोला अब गांव के कई अमीरों से ज्यादा अमीर था। भोला ने भी अपनी पुरानी आदतें छोड़ दी। अब वह सीधा चलता था। उसकी चाल में आत्मविश्वास था। उसका स्वास्थ्य भी सुधरने लगा। अच्छा खाना खाने से उसके गाल भर गए

29:26 और शरीर में ताकत आ गई। वह लंगड़ाता अब भी था। लेकिन अब वह लाचारी की लंगड़ाहट नहीं थी। एक दिन की बात है वही सेठ जिसने मंदिर के बाहर भोला को दुत्कारा था। स्कूल में किसी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनकर आया। वह मंच पर बैठा भाषण दे रहा था और दान धर्म की बड़ी-बड़ी बातें कर रहा था। भोला वहीं पास में खड़ा पौधों को पानी दे रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सेठ अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था तो उसका रुमाल गिर गया। भोला ने देख लिया। वह लपक कर आगे बढ़ा और रुमाल उठाकर सेठ को दिया। सेठ ने उसे पहचाना नहीं। उसने भोला के साफ कपड़े और काम को देखकर सोचा कि यह स्कूल का कोई कर्मचारी है। सेठ ने खुश होकर अपनी

30:13 जेब से ₹10 का नोट निकाला और भोला की तरफ ₹10 का नोट दिया। बढ़ाया। भोला उस नोट को देखकर मुस्कुराया। उसे वह दिन याद आ गया जब उसने इसी सेठ से ₹10 मांगे थे और बदले में अपमान मिला था। आज वही सेठ उसे ₹10 दे रहा था। भोला ने बड़ी विनम्रता से हाथ जोड़कर कहा, नहीं मालिक इसकी जरूरत नहीं है। भगवान का दिया बहुत है। आप यह पैसे किसी जरूरतमंद को दे दीजिएगा। सेठ हैरान रह गया। एक मामूली माली का यह जवाब उसे समझ नहीं आया। वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठ गया। भोला ने वह ₹10 नहीं लिए क्योंकि अब वह भिखारी नहीं था। उसने अपनी आत्मसम्मान की कमाई खानी शुरू कर दी थी।

30:59 समय का पहिया घूमता रहा। करीब एक साल बीत गया। भोला के पास अब बैंक में काफी अच्छी रकम जमा हो गई थी। मास्टर जी ने एक दिन भोला से कहा, भोला अब समय आ गया है कि तुम अपने लिए कुछ बड़ा करो। कब तक मेरे घर के पीछे वाले कमरे में रहोगे और कब तक सिर्फ माली का काम करोगे? तुम्हारे पास इतना धन है कि तुम अपना खुद का घर बना सकते हो या कोई बड़ा व्यापार शुरू कर सकते हो। भोला ने सोचा और कहा मास्टर जी मुझे व्यापार करना तो नहीं आता और ना ही मुझे बड़े घर का लालच है लेकिन मेरे मन में एक इच्छा है। मैं चाहता हूं कि मैं उस मंदिर के पास एक ऐसी जगह बनाऊं जहां कोई भी भूखा आदमी कभी खाली पेट ना जाए। मैंने भूख की तड़प

31:46 झेली है। मैं नहीं चाहता कि कोई और भी उस दर्द से गुजरे। मास्टर जी भोला की बात सुनकर गदगद हो गए। उन्होंने सोचा नहीं था कि धन आने के बाद भी भोला का दिल इतना पवित्र रहेगा। अक्सर पैसा आने पर इंसान बदल जाता है। लेकिन भोला का दुख ने उसे इतना मांझ दिया था कि वह सोने से भी ज्यादा खरा हो गया था। मास्टर जी ने कहा यह तो बहुत ही नेक विचार है। भोला हम अन्नक्षेत्र खोल सकते हैं। जहां गरीबों को मुफ्त भोजन मिले। लेकिन इसमें एक अड़चन थी। मंदिर की जमीन पर कोई भी निर्माण करने के लिए गांव की पंचायत और मंदिर समिति की अनुमति चाहिए थी और मंदिर समिति का अध्यक्ष वहींगा का पिता था जो गांव का

32:32 सरपंच भी था और बड़ा ही लालची आदमी था। अगर उसे पता चलता कि भोला के पास पैसा है तो वह जरूर कोई ना कोई गड़बड़ करता। इसलिए मास्टर जी ने एक योजना बनाई। उन्होंने गांव में ऐलान किया कि एक गुप्त दान दाता है जो मंदिर के पास धर्मशाला और रसोई बनवाना चाहता है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह दानदाता भोला है। सरपंच और गांव वाले बहुत खुश हुए कि गांव का विकास होगा। मास्टर जी ने सारी कानूनी कागजी कारवाई करवाई और जमीन खरीद ली गई। निर्माण कार्य शुरू हुआ। टी आता भोला खुद वहां खड़ा होकर काम देखता था। लोग सोचते थे कि मास्टर जी ने उसे मुंशी का काम दिया है। किसी को खबर नहीं थी कि

33:19 जो ईंटें लग रही हैं, जो सीमेंट आ रहा है, उसका पैसा उसी आदमी की जेब से जा रहा है जो कभी उसी जगह बैठकर भीख मांगता था। छ महीने के अंदर वहां एक सुंदर भवन बनकर तैयार हो गया। उस पर बड़े अक्षरों में लिखा गया अन्नपूर्णा भवन। जिस दिन उसका उद्घाटन होना था। पूरा गांव इकट्ठा हुआ। बड़े-बड़े नेता और अधिकारी आए। उद्घाटन के समय सब इंतजार कर रहे थे कि वह गुप्त दान दाता सामने आएगा। सरपंच माला लेकर तैयार खड़ा था ताकि उसका स्वागत कर सके और अपनी फोटो खिंचवा सके। तभी मास्टर जी मंच पर आए और माइक थाम लिया। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा भाइयों और बहनों आज

34:04 हमारे गांव के लिए बहुत खुशी का दिन है। यह अन्नपूर्णा भवन किसी शहर के सेठ ने नहीं बल्कि हमारे ही गांव के एक ऐसे व्यक्ति ने बनवाया है जिसे आप सब जानते हैं। सब एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। मास्टर जी ने आगे कहा वह इंसान जिसने अपनी पूरी जिंदगी गरीबी में बिताई। लेकिन जब भगवान ने उसे दिया तो उसने सबसे पहले अपने बारे में नहीं बल्कि आप सबके बारे में सोचा। मैं मंच पर बुलाना चाहूंगा श्री भोलानाथ जी को। नाम सुनते ही सन्नाटा छा गया। लोग हैरान थे। क्या वो भिखारी भोला? क्या मास्टर जी मजाक कर रहे हैं? भीड़ में से भोला धीरे-धीरे मंच की सीढ़ियां चढ़ा। उसने आज एक सफेद कुर्ता पायजामा और ऊपर से

34:52 एक नेहरू जैकेट पहनी थी। वह संकोच कर रहा था, लेकिन मास्टर जी ने उसका हाथ पकड़ कर उसे मंच के बीच में खड़ा कर दिया। गांव वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। सरपंच के हाथ से माला छूट कर गिर गई। वही भोला जिसे वे दुत्कारते थे। आज इस भव्य भवन का मालिक था। मास्टर जी ने माइक भोला को दिया। भोला के हाथ कांप रहे थे। उसने भीड़ की तरफ देखा। उसे वही चेहरे दिखाई दिए। वह सेठ, वहंगा, वह पुजारी और वे लोग जो कभी उसे रोटी का टुकड़ा फेंक कर देते थे। आज वे सब उसके नीचे खड़े थे और वह ऊपर था। भोला ने गहरी सांस ली और बोलना शुरू किया। मैं कोई भाषण देना नहीं जानता। मैं बस

35:39 इतना जानता हूं कि पेट की आग बहुत बुरी होती है। जब तक मैं यहां सीढ़ियों पर बैठता था, मैं सिर्फ खुद के लिए मांगता था। लेकिन आज भगवान ने मुझे देने लायक बनाया है। यह भवन मेरा नहीं है। यह आप सबका है। आज के बाद इस गांव में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। यह मेरा वचन है। भोला की बात में इतनी सच्चाई और दर्द था कि लोगों की आंखों में पानी आ गया। कल तक जो उसे हिकारत से देखते थे, आज श्रद्धा से देख रहे थे। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा। जो पीछे खड़ा था शर्म से सिर झुकाए हुए था। सेठ को अपनी उस दिन की हरकत पर पछतावा हो रहा था। भोला ने साबित कर दिया था कि आदमी कपड़ों से नहीं अपने कर्मों और दिल

36:25 से बड़ा होता है। अन्नपूर्णा भवन शुरू हो गया। रोज वहां सैकड़ों लोग खाना खाने आते। भोला खुद सबको अपने हाथों से परोसता। उसे जो सुकून लोगों को खाना खिलाकर मिलता था, वह उसे सोने के सिक्कों को गिनने में कभी नहीं मिला। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। कहते हैं ना कि जब आप अच्छा काम करते हैं, तो मुश्किलें भी आती हैं। भोला की बढ़ती हुई शोहरत और मास्टर जी का प्रभाव सरपंच और उसके साथियों को खटकने लगा था। उन्हें लग रहा था कि अगर भोला और मास्टर जी ऐसे ही लोकप्रिय होते रहे तो अगले चुनाव में सरपंच की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। साथ ही सरपंच के बेटेगांगा को यह बात हजम नहीं हो रही थी कि कल का भिखारी आज इतना बड़ा आदमी कैसे बन गया। उसके मन

37:12 में शक का कीड़ा रेंगने लगा। उसे याद आया कि उस तूफानी रात को उसने भोला को उसी पुरानी कोठरी के पास देखा था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भोला की जासूसी शुरू कर दी। वह जानना चाहता था कि आखिर भोला के पास इतना पैसा आया कहां से। रंगा ने सोचा कि जरूर भोला ने कोई चोरी की है या उसे कोई गढ़ा हुआ खजाना मिला है और अगर खजाना है तो वह अभी भी कहीं ना कहीं होगा। लालच नेंगा के दिमाग पर कब्जा कर लिया। वह एक मौके की तलाश में था जब वह भोला के घर मास्टर जी के पीछे वाले कमरे की तलाशी ले सके या भोला को डराधमका कर सच उगलवा सके। की आंखों में अब नींद नहीं थी बल्कि

37:58 ईर्ष्या और लालच की आग जल रही थी। वह दिन रात बस इसी फिराक में रहता था कि कैसे भोला का राज खोले। वह छुप-छुप कर भोला का पीछा करने लगा। जब भोला अन्नपूर्णा भवन में लोगों को खाना खिला रहा होता तोंगा दूर किसी पेड़ के पीछे खड़ा होकर उसे घूरता रहता। उसे समझ नहीं आ रहा था कि एक अनपढ़ भिखारी जो कल तक दानेदाने को मोहताज था। अचानक इतना समझदार और अमीर कैसे हो गया। रंगा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक योजना बनाई। उसने सोचा कि क्यों ना उस पुरानी कोठरी की फिर से तलाशी ली जाए जहां उस तूफानी रात भोला रुका था। शायद वहां कोई सुराग मिल जाए। एक दोपहर जब पूरा गांव

38:43 और खुद भोला भी अन्नपूर्णा भवन में व्यस्त था। चुपके से मंदिर के पीछे वाली उस पुरानी कोठरी के पास गया। वहां अब भी वही पुराना टूटा हुआ ताला पड़ा था। ने दरवाजा खोला और अंदर गया। अंदर धूल और जालों के सिवा कुछ नहीं था। उसने जमीन को गौर से देखा। एक कोने में उसे मिट्टी कुछ उखड़ी हुई और ताजी लगी। जैसे किसी ने वहां खुदाई करके फिर से भर दिया हो। का दिमाग बिजली की तरह दौड़ा। उसे यकीन हो गया कि भोला को जो कुछ भी मिला है, वह यहीं गड़ा हुआ था। इसका मतलब खजाना यहीं था। बुदबुदाया और वह लंगड़ा उसे निकाल ले गया। अबंगा के पास एक सुराग तो था लेकिन कोई

39:29 सबूत नहीं था। अगर वह गांव वालों को यह बताता तो कोई यकीन नहीं करता क्योंकि वह खुद बदनाम था और भोला अब गांव का देवता बन चुका था। सीधा अपने पिता सरपंच के पास गया। सरपंच अपने घर के दालान में हुक्का पी रहे थे। ने सारी बात अपने पिता को बताई। उसने कहा बापू वो भोला कोई महान नहीं है। उसे जरूर कोई गड़ा हो या हो। धन मिला है जो सरकारी खजाना भी हो सकता है। अगर हम साबित कर दें कि उसने चोरी की है तो सारा पैसा हमारा हो सकता है और भोला जेल जा सकता है। सरपंचंगा से ज्यादा घाघ और चालाक था। उसने हुक्के का कश लगाया और धुआं छोड़ते हुए बोला बेटा जोश से नहीं

40:17 होश से काम लो। अभी हवा भोला के पक्ष में बह रही है। मास्टर विजय बाबू उसके साथ हैं। अगर हमने सीधा आरोप लगाया तो गांव वाले हमें ही मार भगाएंगे। हमें कुछ ऐसा करना होगा जिससे भोला की इज्जत मिट्टी में मिल जाए। एक बार लोगों का भरोसा टूट गया फिर हम उसे नोच खाएंगे। बाप बेटे ने मिलकर एक बहुत ही घिनौनी साजिश रची। गांव में कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि का मेला लगने वाला था। मंदिर में माता जी की मूर्ति को सोने के पुराने गहने पहनाए जाने थे जो साल भर तिजोरी में बंद रहते थे। सरपंच ने तय किया कि वह मंदिर के मुख्य पुजारी जी का ध्यान बंटाकर माता जी का एक कीमती हार गायब करवा देगा और उसका इल्जाम भोला पर मढ़ देगा। त्यौहार का दिन आ गया। पूरा

41:04 गांव रोशनी से नहाया हुआ था। अन्नपूर्णा भवन में भी विशेष भोज का आयोजन था। भोला बहुत खुश था। वह सुबह से ही भाग-भाग कर काम कर रहा था। कभी रसोई में हलवाई को निर्देश देता तो कभी आने वाले मेहमानों के लिए दरी बिछवाता। उसके चेहरे पर एक अलग ही रौनक थी। उसे क्या पता था कि उसकी यही खुशी कुछ लोगों की आंखों में चुभ रही है। शाम को मंदिर में महा आरती होने वाली थी। भीड़ बहुत ज्यादा थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकरंगा मंदिर के गर्भ गृह के पास पहुंचा। सरपंच ने पुजारी जी को बातों में लगा लिया और बाहर बुला लिया। मौका मिलते हींगा ने माता जी की मूर्ति के चरणों में रखा एक भारी सोने का हार जिसे नौ लखा हार

41:51 कहते थे अपनी जेब में डाल लिया। वह बड़ी सफाई से वहां से निकला और भीड़ में गायब हो गया। सीधा मास्टर जी के घर की तरफ गया। उसे पता था कि इस समय भोला मंदिर में है और मास्टर जी आरती की तैयारी में हैं। इसलिए घर पर कोई नहीं होगा। दीवार फांदकर पीछे के आंगन में कूदा और भोला के कमरे की खिड़की से वह हार अंदर उसके बिस्तर के गद्दे के नीचे सरका दिया। काम पूरा करके वह वापस भीड़ में शामिल हो गया। जैसे कुछ हुआ ही ना हो। आरती के समय जब पुजारी जी अंदर गए तो उनकी चीख निकल गई। अनर्थ हो गया। गजब हो गया। माताजी का हार गायब है। उनकी आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। ढोल नगाड़े रुक गए। सरपंच ने आगे बढ़कर बनावटी

42:39 गुस्से में कहा, "यह कैसे हो सकता है? अभी तो हार यहीं था। जरूर चोर यहीं कहीं आसपास है। मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाए। किसी को बाहर ना जाने दिया जाए। लोग घबरा गए। सरपंच ने चिल्लाकर कहा हमें सबकी तलाशी लेनी होगी और सबसे पहले उन लोगों की जिन पर हमें शक है मंदिर में आजकल बहुत से बाहरी और छोटे लोग आ जा रहे हैं। उसका इशारा साफ तौर पर भोला की तरफ नहीं था लेकिन माहौल ऐसा बना दिया गया था। ने धीरे से भीड़ में एक बात फैला दी। मैंने आज दोपहर को भोला को मंदिर के अंदर अकेले में घूमते देखा था। यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग

43:25 कहने लगे, अरे वह तो पहले भिखारी था। क्या पता पुरानी आदत ना गई हो। इंसान की फितरत बड़ी अजीब होती है। 100 अच्छाइयों पर एक शक भारी पड़ जाता है। भीड़ का रुख भोला की तरफ मुड़ने लगा। भोला एक कोने में खड़ा कांप रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि लोग उसे ऐसे क्यों घूर रहे हैं। सरपंच औरंगा भीड़ को लेकर मास्टर जी के पास पहुंचे। सरपंच ने कहा मास्टर जी बुरा मत मानिएगा। लेकिन गांव वालों का कहना है कि भोला की तलाशी ली जाए। आखिर वह पहले भी आप तो जानते ही हैं। मास्टर जी को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने कड़क आवाज में कहा

44:11 सरपंच जी शर्म आनी चाहिए आपको। जो इंसान अपना सब कुछ दान कर रहा है, आप उस पर चोरी का इल्जाम लगा रहे हैं। मुझे भोला पर अपनी जान से ज्यादा भरोसा है। लेकिन भीड़ बेकाबू हो रही थी। ने कहा अगर भोला सच्चा है तो डर किस बात का? चलिए उसके कमरे की तलाशी लेते हैं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मास्टर जी ने भोला की तरफ देखा। भोला की आंखों में आंसू थे लेकिन उसने सिर हिलाकर सहमति दे दी। उसे अपने आप पर भरोसा था कि उसने कुछ नहीं किया। पूरी भीड़ सरपंचंगा और मास्टर जी भोला के कमरे की तरफ बढ़े। के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कान थी। वह मन ही मन अपनी जीत का जश्न

44:58 मना रहा था। उसे बस उस पल का इंतजार था जब वह गद्दे के नीचे से हार निकालेगा और भोला को धक्के मारकर गांव से बाहर निकालेगा। भोला के कमरे का दरवाजा खोला गया। छोटा सा कमरा एकदम साफ सुथरा था। सबसे पहले अंदर घुसा। उसने नाटक करते हुए इधर-उधर देखा। फिर सीधा चारपाई की तरफ गया। यहां देखते हैं। ने कहा और बड़े आत्मविश्वास के साथ गद्दा उठाया। सब की सांसे थमी हुई थी। लेकिन गद्दे के नीचे कुछ नहीं था। के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने गद्दे को पूरा पलट दिया। चादर झाड़ दी। तकिया फाड़ कर देख लिया। वहां कुछ नहीं था। का चेहरा पीला पड़ गया। यह कैसे हो सकता है? उसने

45:45 खुद अपने हाथों से हार वहां रखा था। क्या भोला को पता चल गया था? क्या मास्टर जी ने देख लिया था? सरपंच भी हैरान था। वह को घूर रहा था। मास्टर जी नेंगा को घूरते हुए पूछा। क्या हुआंगा? कुछ मिला? तुम तो बड़ी यकीन से कह रहे थे। हकलाने लगा। वो मुझे लगा शायद भीड़ अबंगा और सरपंच के खिलाफ होने लगी थी। लोग कहने लगे बेचारे भले आदमी को परेशान कर रहे हैं। सरपंच जी यह ठीक नहीं है। भोला भी हैरान था। उसे समझ नहीं आ रहा था किंगा उसके गद्दे के नीचे क्या ढूंढ रहा था। तभी कमरे के बाहर से एक आवाज आई। रुकिए। सबने

46:33 मुड़कर देखा। वहां गांव का एक छोटा बच्चा खड़ा था जिसका नाम छोटू था। छोटू ने अपनी नन्ही हथेली खोली जिसमें वह सोने का हार चमक रहा था। सब सन्न रह गए। सरपंच ने लपक कर पूछा, "यह तेरे पास कहां से आया?" छोटू ने मासूमियत से बताया, बाबूजी, मैं मंदिर के पीछे खेल रहा था। तभी मैंने देखा किंगा भैया जल्दी-जल्दी में दीवार कूद रहे थे। उनकी जेब से यह चमकती हुई माला गिर गई थी। मैं तोंगा भैया को देने ही आ रहा था, लेकिन वह भीड़ में खो गए। छोटू की बात सुनते ही वहां सन्नाटा छा गया। का खेल उसी पर उल्टा पड़ गया था। दरअसल हड़बड़ी मेंंगा ने जब जेब से हार निकालकर खिड़की

47:18 से फेंकने की कोशिश की थी, तो वह हार खिड़की के अंदर जाने के बजाय बाहर ही झाड़ियों में गिर गया था। जिसे उसे पता भी नहीं चला और उसने सोचा कि काम हो गया। भगवान ने भोला की सच्चाई की लाज रख ली थी। अब पूरी भीड़ का गुस्सांगा पर टूट पड़ा। सरपंच शर्म से पानीपानी हो गया। मास्टर जी ने आगे बढ़करंगा के गाल पर एक जोरदार तमाचा मारा। तो यह थी तुम्हारी असलियत। तुम एक निर्दोष को फंसाना चाहते थे। गांव वालेंगा को पीटने ही वाले थे कि भोला बीच में आ गया। उसने अपने हाथ फैलाकर सबको रोक दिया। भोला ने कहा, नहीं भाइयों इसे मत मारिए। गलती इंसान से ही होती है। शायदंगा बाबू को कोई गलतफहमी हो गई थी। आज माताजी

48:06 का दिन है। आज के दिन हिंसा ठीक नहीं। जाने दीजिए इन्हें। भोला की यह बात सुनकर लोग दंग रह गए। जिसने उसकी जान लेने की कोशिश की, उसी को वह बचा रहा था। मास्टर जी की आंखों में भोला के लिए सम्मान और बढ़का रह गया। उन्होंने सरपंच से कहा ले जाइए अपने बेटे को और शुक्र मनाइए कि भोला का दिल सोने का है। वरना आज यह पुलिस थाने में होता। सरपंचंगा का हाथ पकड़ कर सिर झुकाए वहां से चला गया। उस दिन के बाद भोला का कद गांव वालों की नजर में भगवान जैसा हो गया। लेकिन इस घटना ने भोला को एक बात सिखा दी थी कि दुनिया में अच्छे काम करने वालों के दुश्मन भी अपने आप पैदा हो जाते हैं। उसे अब और भी सतर्क रहने की

48:54 जरूरत थी। लेकिन भोला के मन में एक सवाल अब भी था। को उस पुरानी कोठरी के बारे में कैसे पता चला? क्या मेरा राज अब राज नहीं रहा? इस घटना के बादंगा और सरपंच कुछ दिनों तक शांत रहे। लेकिन सांप जितना घायल होता है, उसका जहर उतना ही बढ़ जाता है। वे अब समझ चुके थे कि सीधी उंगली से घी नहीं निकलेगा। उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। ने गांव में आना जाना कम कर दिया और शहर के बुरे लोगों के साथ उठना बैठना शुरू कर दिया। उसे पैसे की सख्त जरूरत थी क्योंकि जुए में वह बहुत हार चुका था। उसने शहर के एक शातिर अपराधी कालिया से संपर्क किया। कालिया चोरी और डकैती के लिए मशहूर था। रंगा ने कालिया को बताया कि

49:39 गांव में एक भिखारी है जिसके पास कहीं ना कहीं बहुत सारा सोना छुपा हुआ है। अगर तुम उसे उठा लो और थोड़ा डराव धमकाओ तो वह उगल देगा कि खजाना कहां है। फिर आधा तेरा आधा मेरांगा ने कालिया को लालच दिया। कालिया की आंखों में चमक आ गई। एक निहत थे लंगड़े पूर्व भिखारी को लूटना उसके लिए बाएं हाथ का खेल था। उन्होंने तय किया कि आने वाली अमावस्या की रात जब गांव में अंधेरा होगा वे भोला का अपहरण करेंगे। उधर भोला इन सब साजिशों से बेखबर अपने सेवा कार्य में लगा था। लेकिन मास्टर जी को चिंता थी। वह सरपंच की खामोशी को खतरे की घंटी मान रहे थे। उन्होंने भोला को समझाया था भोला अब

50:29 तुम रात को अकेले बाहर मत निकला करो और अन्नपूर्णा भवन से घर आते वक्त भी किसी को साथ ले लिया करो। भोला हंसकर कहता मास्टर जी जिसका रक्षक भगवान है उसका कोई क्या बिगाड़ेगा? लेकिन मास्टर जी ने अपनी तरफ से भोला की सुरक्षा के लिए एक उपाय सोचा। उन्होंने गांव के ही एक पहलवान युवक जिसका नाम भीम था और जो भोला की बहुत इज्जत करता था उसे भोला का अंगरक्षक बॉडीगार्ड बना दिया। भीम को कहा गया कि वह साए की तरह भोला के साथ रहे। बस लोगों को यह लगे कि वह भोला का सहायक है। भीम हट्टाकट्टा था और वफादार भी। भोला को पहले तो यह अजीब लगा लेकिन मास्टर जी की बात वह टाल नहीं सकता था।

51:15 अमावस्या की रात आ गई। आसमान में चांद नहीं था और चारों तरफ घना अंधेरा था। भोला अन्नपूर्णा भवन का हिसाब किताब निपटाकर देर रात घर लौट रहा था। भीम उसके साथ था। हाथ में एक लाठी लिए। रास्ता सुनसान था। जैसे ही वे दोनों गांव के बाहरी हिस्से से गुजर रहे थे। अचानक एक जीप तेजी से आई और उनके सामने रुक गई। जीप में से चार नकाबपोश आदमी निकले। जिनके हाथों में चाकू और डंडे थे। यह कालियां और उसके गुंडे थे। दूर जीप में बैठा तमाशा देख रहा था। गुंडों ने भोला को घेर लिया। चुपचाप हमारे साथ चलो वरना यहीं काट कर फेंक देंगे। कालिया गुर्राया। भोला घबरा गया। उसने कभी

52:04 ऐसी हिंसा नहीं देखी थी। लेकिन इससे पहले कि कोई गुंडा भोला को हाथ लगाता भीम शेर की तरह उन पर टूट पड़ा। भीम ने अपनी लाठी घुमाई और पहले ही वार में एक गुंडे के हाथ से चाकू गिरा दिया। लेकिन वे चार थे और भीम अकेला। हाथापाई शुरू हो गई। भीम पूरी ताकत से लड़ रहा था। लेकिन एक गुंडे ने पीछे से भीम के सिर पर डंडा मार दिया। भीम लड़खड़ा कर गिर गया। अब भोला अकेला पड़ गया। कालिया ने भोला को कॉलर से पकड़ा और घसीटते हुए जीप की तरफ ले जाने लगा। भोला चिल्लाया। बचाओ बचाओ लेकिन सुनसान रास्ते पर सुनने वाला कोई नहीं था। जीभ के अंदर से ही चिल्लाया जल्दी कर कालिया कोई आ जाएगा। भोला ने

52:50 अपनी पूरी जान लगाकर विरोध किया। उसने कालिया के हाथ पर काट लिया। कालिया दर्द से बिलबिलाया और उसकी पकड़ ढीली हो गई। भोला लंगड़ाते हुए भागा। वह खेतों की तरफ भागा जहां जीप नहीं जा सकती थी। गुंडे उसके पीछे भागे। अंधेरे में ठोकर खाकर भोला गिर गया। उसे लगा अब सब खत्म। गुंडे उसके सिर पर खड़े थे। तभी अंधेरे में एक और आवाज गूंजी। गोलियों की आवाज। धा धा गुंडे ठिठक गए। सामने से पुलिस की जीप की बत्तियां चमकती हुई आ रही थी। मास्टर जी पुलिस लेकर आ गए थे। दरअसल मास्टर जी कोंगा के शहर जाने की खबर मिल गई थी और उन्हें शक था कि आज रात कुछ गड़बड़ हो सकती है। इसलिए उन्होंने पहले ही थानेदार

53:36 को खबर कर दी थी और वे लोग गश्त पर थे। पुलिस को देखते ही कालियां और उसके साथी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने जीप दौड़ाकर उन्हें घेर लिया। जो अपनी जीप स्टार्ट करके भागने की कोशिश कर रहा था। घबराहट में जीप को एक पेड़ से टकरा बैठा। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया। जबंगा के चेहरे से नकाब या जब उसे जीप से निकाला गया, हटाया गया तो पुलिस और मास्टर जी हैरान नहीं हुए। लेकिन भोला को बहुत दुख हुआ। उसने की तरफ देखा और कहांगा बाबू पैसे के लिए इतना गिर गए। थानेदार नेंगा को हथकड़ी पहनाते हुए कहा, अब सारी गर्मी जेल में निकलेगी। मास्टर जी ने भोला को उठाया और गले लगा लिया। भीम को भी होश

54:23 आ गया था। उसे मामूली चोटें आई थी। उस रात बुराई फिर हार गई थी और अच्छाई की जीत हुई थी। लेकिन यह घटना एक बड़ा बदलाव लाने वाली थी। अब तक भोला का खजाना एक राज था। लेकिन पुलिस केस बनने के बाद अब सवाल उठने वाले थे कि आखिरंगा भोला के पीछे क्यों पड़ा था? क्या भोला को सच बताना पड़ेगा? अगले दिन पूरे जिले में खबर छप गई कि एक समाजसेवी का अपहरण करने की कोशिश नाकाम हुई। भोला अब सिर्फ एक गांव का दानी नहीं बल्कि एक चर्चित हस्ती बन गया था। बड़े-बड़े पत्रकार गांव आने लगे। सब भोला का इंटरव्यू लेना चाहते थे। मास्टर जी ने भोला को समझाया। भोला अब बात छुप नहीं

55:08 सकती। हमें सच का एक हिस्सा दुनिया को बताना होगा। वरना लोग कहानियां बनाते रहेंगे। मास्टर जी और भोला ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकार वार्ता बुलाई। भोला ने माइक संभाला और दुनिया के सामने अपनी कहानी रखी। लेकिन एक छोटे से बदलाव के साथ उसने कहा मुझे कोई खजाना नहीं मिला। मेरे एक दूर के रिश्तेदार थे जो निसंतान थे। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति मरते वक्त मेरे नाम कर दी थी। मुझे यह बात बहुत बाद में पता चली। बस यही मेरा सच है। क्योंकि खजाना सोने के सिक्कों के रूप में था जिसे मास्टर जी ने धीरे-धीरे बेचकर सफेद धन वाइट मनी में बदल दिया था और उसके कागजात तैयार करवा लिए थे जो कि मास्टर जी

55:54 की दूरदर्शिता थी। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। कानूनी रूप से भोला का पैसा अब पुश्तैनी संपत्ति बन गया था। इस खुलासे के बाद भोला की जान का खतरा कम हो गया क्योंकि अब सबको लगा कि पैसा बैंक में है और कानूनी है। कोई गड़ा हुआ खजाना नहीं है जिसे लूटा जा सके। और उसके साथियों को लंबी जेल हो गई। सरपंच को अपनी बदनामी के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा। गांव में अब शांति थी। लेकिन भोला का सफर यहां रुकने वाला नहीं था। उसके पास पैसा था, शोहरत थी। लेकिन उसका दिल अब भी कुछ खालीपन महसूस कर रहा था। उसे लगता था कि सिर्फ खाना खिलाना काफी नहीं है। उसे गांव के उन लोगों के लिए कुछ करना था जो बीमारी

56:42 से मर जाते हैं जैसे उसकी मां मरी थी। गांव में कोई अच्छा अस्पताल नहीं था। शहर जाने में बहुत वक्त लगता था और कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते थे। भोला ने मास्टर जी के सामने अपनी नई इच्छा रखी। मास्टर जी मैं एक अस्पताल बनाना चाहता हूं। मास्टर जी मुस्कुराए। यह काम अन्नपूर्णा भवन से भी बहुत बड़ा था। इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे और सरकारी मदद की जरूरत थी। लेकिन भोला का संकल्प दृढ़ था। अस्पताल बनाने का सपना देखना आसान था। लेकिन उसे पूरा करना पहाड़ तोड़ने जैसा था। जमीन की समस्या फिर आ खड़ी हुई। गांव के पास एक ही बड़ी जमीन थी जो अस्पताल के लिए उपयुक्त थी। लेकिन वह जमीन एक पुराने

57:28 जमींदार की थी जो बहुत ही जिद्दी और अडियल था। उसका नाम था ठाकुर विक्रम सिंह। विक्रम सिंह शहर में रहता था और उसे अपनी पुश्तैनी जमीन से बहुत प्यार था। भले ही वह बंजर पड़ी हो। मास्टर जी और भोला कई बार ठाकुर साहब से मिलने शहर गए। लेकिन उन्होंने हर बार मिलने से मना कर दिया। एक बार जब मुलाकात हुई भी तो ठाकुर ने साफ कह दिया मैं अपनी जमीन किसी भिखारी के अस्पताल के लिए नहीं दूंगा। यह मेरे पूर्वजों की निशानी है। भोला निराश हो गया। उसके पास पैसे थे। वह मुंह मांगी कीमत देने को तैयार था। लेकिन ठाकुर को पैसे का नहीं अपनी आन का घमंड था। यह भोला के धैर्य की नई परीक्षा थी। क्या वह उस

58:14 जिद्दी जमींदार का दिल जीत पाएगा या उसका अस्पताल का सपना अधूरा रह जाएगा। भोला और मास्टर जी ने हार नहीं मानी। ठाकुर विक्रम सिंह का इंकार उनके लिए एक बड़ी रुकावट थी। लेकिन भोला का इरादा पक्का था। उसने तय किया कि वह खुद एक बार फिर ठाकुर साहब के पास जाएगा। लेकिन इस बार वह पैसों की बात नहीं करेगा। वह सिर्फ एक इंसान से दूसरे इंसान के नाते बात करेगा। मास्टर जी ने उसे समझाया कि ठाकुर साहब बहुत ही पुराने ख्यालों के आदमी हैं। उन्हें इज्जत और परंपरा प्यारी है। भोला ने अपनी सादगी को ही अपना हथियार बनाने का फैसला किया। वह सुबह-सुबह उठकर शहर के लिए निकल पड़ा। इस बार उसने कोई गाड़ी नहीं की बल्कि बस

59:01 से गया और ठाकुर साहब की हवेली के गेट पर जाकर खड़ा हो गया। दरबान ने उसे भगाने की कोशिश की। भाग यहां से। ठाकुर साहब किसी से नहीं मिलते। लेकिन भोला ने बड़ी नम्रता से कहा, भाई, मैं यहां भीख मांगने नहीं आया हूं। मैं बस ठाकुर साहब के दर्शन करना चाहता हूं। जब तक वे नहीं मिलेंगे, मैं यहीं धूप में खड़ा रहूंगा। दरबान ने सोचा, पागल है चला जाएगा। लेकिन भोला वहीं खड़ा रहा। दोपहर हो गई, सूरज सिर पर चढ़ आया। भोला पसीने से लथपथ था। उसका लंगड़ा पैर दर्द कर रहा था। लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। शाम को जब ठाकुर साहब अपनी बालकनी में चाय पी रहे थे तो उनकी नजर गेट पर खड़े उस आदमी पर पड़ी। उन्होंने दरबान को

59:48 बुलाकर पूछा। यह कौन है जो सुबह से खड़ा है? दरबान ने बताया। हुकुम यह वही गांव वाला भोला है जो अस्पताल के लिए जमीन मांग रहा था। जिद्दी है जा ही नहीं रहा। ठाकुर साहब को थोड़ी हैरानी हुई। आमतौर पर लोग उनके डर से भाग जाते थे। उन्होंने दरबान से कहा, बुलाओ उसे अंदर। भोला अंदर आया। उसका गला प्यास से सूख रहा था, लेकिन उसने पानी नहीं मांगा। उसने ठाकुर साहब के पैर छुए और हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। ठाकुर ने रब से पूछा, "क्या चाहिए? मैंने कह दिया ना कि जमीन नहीं बिकेगी। फिर क्यों खड़े हो यहां? भोला ने धीरे से सिर उठाया और बोला, ठाकुर साहब मैं जमीन खरीदने नहीं आया हूं।

1:00:36 मैं तो बस आपको एक कहानी सुनाने आया हूं। ठाकुर ने भौहें चढ़ाई। कहानी भोला ने कहा जी एक मां की कहानी जो अपने बीमार बेटे को गोद में लेकर शहर की तरफ भागी थी। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया क्योंकि गांव में कोई डॉक्टर नहीं था। वह मां मेरी थी और वह बेटा मैं हूं। उस दिन मैंने अपनी मां को खोया। लेकिन आज भी गांव में कई माएं अपने बच्चे खो रही हैं। कई बेटे अनाथ हो रहे हैं। आपकी जमीन बंजर पड़ी है ठाकुर साहब। लेकिन अगर वहां अस्पताल बन गया तो वह जमीन जिंदगी उगाएगी। पीढ़ियां आपको याद रखेंगी कि एक ठाकुर ने अपनी जमीन देकर हजारों जाने बचाई। जमीन तो वैसे भी यहीं

1:01:22 रह जाएगी लेकिन नाम अमर हो जाएगा। भोला की आंखों में जो दर्द और सच्चाई थी उसने ठाकुर के कठोर दिल पर चोट की। ठाकुर विक्रम सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी, अपनी शान और जायदाद को बचाने में लगा दी थी। लेकिन किसी ने उनसे इस तरह बात नहीं की थी। नाम अमर हो जाएगा। यह बात ठाकुर के दिल में घर कर गई। वे कुछ देर चुप रहे। फिर उन्होंने अपने नौकर को आवाज दी। रामू मेहमान के लिए पानी और शरबत लाओ। यह एक बहुत बड़ा बदलाव था। ठाकुर ने भोला को बैठने के लिए कहा। उन्होंने पूछा, "अगर मैं जमीन दे दूं, तो क्या गारंटी है कि वह अस्पताल ही बनेगा? कोई दुकान नहीं?" भोला

1:02:08 ने कहा, "मेरी जान ले लीजिए ठाकुर साहब, लेकिन वचन कभी नहीं टूटेगा। और अस्पताल का नाम आपके पिताजी के नाम पर होगा। यह मेरा वादा है।" ठाकुर विक्रम सिंह पिघल गए। उन्होंने उसी वक्त अपने मुनीम को बुलाया और जमीन के कागजात लाने को कहा। उन्होंने भोला से कहा, जाओ जमीन तुम्हारी हुई। मुझे एक पैसा नहीं चाहिए। बस वादा याद रखना मेरे पिता ठाकुर शमशेर सिंह का नाम उस अस्पताल के माथे पर होना चाहिए। भोला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उसने फिर से ठाकुर साहब के पैर छुए। जो काम करोड़ रुपए नहीं कर पाए वह भोला के आंसुओं और ईमानदारी ने कर दिखाया। गांव में जब यह खबर पहुंची कि ठाकुर ने मुफ्त में जमीन दे

1:02:55 दी है तो किसी को यकीन नहीं हुआ। लोग कहने लगे कि भोला के पास कोई जादू है। अब अस्पताल बनने का रास्ता साफ था। मास्टर जी और भोला ने तुरंत काम शुरू करवा दिया। शहर से अच्छे आर्किटेक्ट वास्तुकार बुलाए गए। दिनरा काम चलने लगा। भोला खुद ईंटें पकड़ता, मजदूरों के साथ खाना खाता और वहीं सो जाता। उसे देखकर गांव के नौजवान भी शर्मिंदा हुए और वे भी श्रमदान मुफ्त सेवा करने के लिए आगे आए। पूरा गांव एक हो गया था। देखते ही देखते एक साल के अंदर वहां एक विशाल इमारत खड़ी हो गई। ठाकुर शमशेर सिंह मेमोरियल अस्पताल यह सिर्फ ईंट गारे का ढांचा नहीं था। यह उम्मीद का मंदिर था।

1:03:41 उद्घाटन के दिन ठाकुर विक्रम सिंह भी आए। जब उन्होंने अपने पिता का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा देखा तो उनकी छाती गर्व से फूल गई। उन्होंने भोला को गले लगाया और कहा तुमने मुझे असली अमीरी का मतलब समझा दिया। भोला अस्पताल शुरू हुआ। शहर से अच्छे डॉक्टर बुलाए गए। भोला ने अपनी जमा पूंजी का एक बड़ा हिस्सा डॉक्टरों की फीस और दवाइयों के लिए फिक्स कर दिया ताकि गरीबों का इलाज मुफ्त हो सके। अब गांव वालों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए शहर नहीं भागना पड़ता था। कई जाने बचने लगी। एक बार पास के गांव से एक औरत को प्रसव, पीड़ा, लेबर पेन हुई। हालत बहुत खराब थी। अगर पुराना समय होता तो वह शायद नहीं

1:04:28 बचती। लेकिन भोला के अस्पताल में तुरंत उसका ऑपरेशन हुआ और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उस औरत ने अपने बच्चे का नाम भोला रखा। यह भोला के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार था। उसकी मां की आत्मा को अब जाकर शांति मिली होगी। यह सोचकर भोला अक्सर अकेले में मुस्कुरा देता था। लेकिन जीवन एक सीधी रेखा नहीं होती। जैसे-जैसे अस्पताल प्रसिद्ध हुआ, वहां दवाइयों की खपत बढ़ने लगी। भोला ने दवाइयों की सप्लाई का ठेका शहर की एक बड़ी कंपनी को दिया था। कंपनी का मालिक जिसका नाम मिस्टर खन्ना था एक बहुत ही लालची व्यापारी था। शुरू में तो उसने अच्छी दवाइयां भेजी। लेकिन जब उसने देखा कि भोला एक सीधा साधा आदमी है

1:05:14 और उसे डॉक्टरी का ज्यादा ज्ञान नहीं है तो उसने हेराफेरी शुरू कर दी। खन्ना ने असली दवाइयों की जगह नकली और सस्ती दवाइयां भेजना शुरू कर दिया और बिल असली दवाइयों का बनाता रहा। भोला को इस बात की भनक भी नहीं थी। वह तो बस चेक साइन कर देता था। धीरे-धीरे मरीजों की शिकायतें आने लगी। डॉक्टर साहब, दवाई का असर नहीं हो रहा। बुखार नहीं उतर रहा। दर्द कम नहीं हो रहा। अस्पताल के डॉक्टर भी परेशान थे। उन्होंने भोला से कहा भोला काका लगता है बीमारी का स्वरूप बदल गया है। दवाइयां काम नहीं कर रही हैं। एक दिन एक बहुत ही गरीब किसान अपनी बेटी को लेकर अस्पताल आया। उसे निमोनिया था। डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन

1:06:00 लगाया जो खन्ना की कंपनी से आया था। लेकिन इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पूरा अस्पताल सन्न रह गया। किसान का रो-रो कर बुरा हाल था। भोला को लगा जैसे किसी ने उसका कलेजा निकाल लिया हो। उसने डॉक्टर से पूछा, "ऐसा कैसे हुआ? हमने तो सबसे अच्छी दवाई दी थी।" डॉक्टर को भी शक हुआ। उन्होंने बची हुई दवाई की शीशी को जांच के लिए शहर की एक बड़ी लैब में भेजा। जब रिपोर्ट आई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दवाई नकली थी। उसमें सिर्फ पानी और कुछ मामूली रसायन थे। असली दवा का नामोनिशान नहीं था। भोला को इतना गुस्सा आया जितना उसे अपनी पूरी जिंदगी में कभी

1:06:47 नहीं आया था। उसने उसी वक्त पुलिस को बुलाया और सारी रिपोर्ट दिखाई। पुलिस ने तुरंत छापा मारा और मिस्टर खन्ना के गोदाम से भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की। कब टूसोग गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन भोला का दिल टूट चुका था। एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी। सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने एक बेईमान आदमी पर भरोसा किया था। वह खुद को दोषी मानने लगा। वह अस्पताल के अपने कमरे में बंद हो गया और किसी से बात नहीं करता था। मास्टर जी ने उसे बहुत समझाया। भोला इसमें तुम्हारी गलती नहीं है। तुमने तो भलाई ही की थी। धोखा देने वाले को सजा मिल गई है। लेकिन भोला का मन अशांत था। उसे लगा कि सिर्फ पैसा और इमारत

1:07:34 होना काफी नहीं है। व्यवस्था पर नजर रखना भी जरूरी है। उसने तय किया कि वह अब अनपढ़ नहीं रहेगा। अगर मैं पढ़ा लिखा होता तो दवाइयों के नाम पढ़ सकता था। जांच कर सकता था। उसने सोचा 50 साल की उम्र में भोला ने एक नया संकल्प लिया। पढ़ाई करने का। यह बात सुनने में अजीब लगती थी कि इतना बड़ा आदमी अब कब खगा सीखेगा। लेकिन भोला के लिए यह प्रायश्चित भी था और जरूरत भी। भोला ने मास्टर जी से कहा मास्टर जी मुझे पढ़ना सिखाइए। मुझे इतना काबिल बनाइए कि कोई मुझे बेवकूफ ना बना सके। मास्टर जी की आंखों में चमक आ गई। उन्होंने कहा सीखने की कोई उम्र नहीं होती भोला। मैं तुम्हें

1:08:21 जरूर पढ़ाऊंगा। अब भोला का एक नया रूटीन शुरू हुआ। दिन में वह अस्पताल और अन्नपूर्णा भवन का काम देखता और शाम को मास्टर जी के साथ बैठकर स्लेट बत्ती लेकर बच्चों की तरह पढ़ता। लोग पहले हंसे देखो बूढ़ा घोड़ा लाल लगाम लेकिन भोला ने किसी की परवाह नहीं की। उसने अपनी पूरी लगन लगा दी। उसके मोटे-मोटे खुरदरे हाथों ने कलम पकड़ना सीखा। धीरे-धीरे वह अक्षर जोड़ने लगा। फिर शब्द पढ़ने लगा। और एक दिन ऐसा आया जब उसने खुद अस्पताल की फाइलों को पढ़ना शुरू किया। उसने हिसाब किताब खुद चेक करना शुरू किया। अब कोई मुनीम या कोई

1:09:06 सप्लायर उसे धोखा नहीं दे सकता था। भोला की इस नई ताकत ने उसे और भी निखार दिया। समय बीतता गया। भोला अब बूढ़ा होने लगा था। उसके बाल पूरी तरह सफेद हो चुके थे और चलने में उसे अब छड़ी का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन उसका रुतबा किसी राजा से कम नहीं था। उसने अपनी वसीयत विल बनवाई। मास्टर जी अब बहुत बुजुर्ग हो चुके थे और अक्सर बीमार रहते थे। इसलिए भोला को अब अपनी विरासत संभालने के लिए किसी योग्य उत्तराधिकारी की तलाश थी। उसके अपने कोई बच्चे नहीं थे। उसका परिवार तो यह पूरा गांव था। लेकिन उसे एक ऐसा व्यक्ति चाहिए था जो निस्वार्थ भाव से इस सेवा को आगे बढ़ा सके। उसकी नजर एक युवा डॉक्टर पर थी

1:09:54 जिसका नाम डॉक्टर आनंद था। आनंद शहर का रहने वाला था लेकिन उसने अपनी ऐश और आराम की जिंदगी छोड़कर भोला के अस्पताल में सेवा करना चुना था। वह दिन रात मरीजों की सेवा में लगा रहता था। भोला को उसमें अपनी जवानी की परछाई दिखती थी। वही तड़प, वही सेवा भाव। लेकिन भोला उसे परखना चाहता था। एक दिन भोला ने एक नाटक किया। उसने अफवाह फैलाई कि वह अपनी सारी जायदाद और अस्पताल को सरकार के हवाले करने वाला है क्योंकि उसे किसी पर भरोसा नहीं है। यह खबर सुनकर कई लोग भोला के पास आए। कुछ लालची रिश्तेदार जो कभी नहीं आए थे, वे भी टपक पड़े। वे भोला को समझाने लगे। काका हम तो

1:10:40 आपके अपने हैं। हमें दीजिए। लेकिन डॉक्टर आनंद चुपचाप अपना काम करता रहा। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि मालिक कौन होगा। उसे बस अपने मरीजों की चिंता थी। एक दिन भोला ने आनंद को बुलाया और कहा डॉक्टर साहब सुना है आप शहर वापस जाने की सोच रहे हैं। यहां तो अब सरकार आने वाली है। आपकी तनख्वाह शायद कम हो जाए। आनंद ने मुस्कुराते हुए कहा। काका मैं यहां तनख्वाह के लिए नहीं आया था। मुझे यहां जो सुकून मिलता है, वह शहर के करोड़ों रुपयों में नहीं है। सरकार आए या कोई और जब तक मेरे हाथ चल रहे हैं, मैं यहीं इन गरीबों का इलाज करूंगा। भोला की आंखों में आंसू आ गए। उसे उसका वारिस मिल

1:11:26 गया था। एक भव्य समारोह में भोला ने घोषणा की कि उसके बाद अन्नपूर्णा भवन और शमशेर सिंह अस्पताल की जिम्मेदारी एक ट्रस्ट संभालेगा और उस ट्रस्ट के मुख्य डॉक्टर आनंद होंगे। भोला ने अपनी निजी संपत्ति का एक-एक पैसा उस ट्रस्ट के नाम कर दिया। उसने अपने लिए कुछ नहीं रखा सिवाय उन कपड़ों के जो उसने पहने थे। सब लोग हैरान थे। इतना त्याग भोला ने माइक पर कहा, "मैं नंगा आया था। नंगा ही जाऊंगा। यह धन मुझे भाग्य ने दिया था ताकि मैं इसे सही हाथों में सौंप सकूं। मेरा काम पूरा हुआ। उस दिन भोला को लगा कि वह सच में मुक्त हो गया है। उस रात वह बहुत गहरी नींद सोया। बिना

1:12:11 किसी चिंता के कहानी का अंत करीब आ रहा था। कुछ साल बाद मास्टर विजय बाबू का देहांत हो गया। भोला को बहुत गहरा धक्का लगा। उसका मार्गदर्शक उसका दोस्त चला गया था। भोला अब और भी अकेला महसूस करने लगा। वह अक्सर मंदिर की उसी सीढ़ी पर जाकर बैठ जाता जहां से उसकी कहानी शुरू हुई थी। वह घंटों वहां बैठा रहता। आते जाते लोगों को देखता। अब वह भीख नहीं मांगता था। लेकिन वह अपनी जड़ों को नहीं भूला था। लोग उसे झुककर प्रणाम करते लेकिन वह उन्हें रोकता और कहता मैं वही भोला हूं। बस कपड़े बदल गए हैं। एक दिन सर्दी की एक ठंडी सुबह जब पुजारी जी मंदिर का कपाट खोलने आए तो उन्होंने

1:12:58 देखा कि भोला उसी सीढ़ी पर बैठा है। उसका सिर दीवार से टिका हुआ है और चेहरे पर एक शांत मुस्कान है। पुजारी जी ने पास जाकर उसे हिलाया। भोला काका उठो बहुत ठंड है लेकिन भोला नहीं उठा। वह अपनी अनंत यात्रा पर निकल चुका था। वहीं उसी जगह जहां उसने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे और सबसे अच्छे दिन बिताए थे। भोला की अंतिम यात्रा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा जो शायद किसी बड़े नेता या राजा के लिए भी ना उमड़ता। हजारों लोग रो रहे थे। जिन अनाथों को उसने पाला, जिन मरीजों को उसने बचाया, जिन भूखों को उसने खिलाया, वे सब आज अपने पिता को विदा करने आए थे। भोला चला गया। लेकिन वह मरा नहीं।

1:13:47 वह आज भी उस अस्पताल की हर धड़कन में जिंदा है। अन्नपूर्णा भवन के हर निवाले में जिंदा है। उसकी कहानी आज भी गांव की चौपालों पर सुनाई जाती है। एक भिखारी की कहानी जिसने अपनी किस्मत को नहीं बल्कि दूसरों की किस्मत को बदला। और लोग कहते हैं कि कभी-कभी भगवान मंदिर के अंदर मूर्ति में नहीं बल्कि बाहर सीढ़ियों पर बैठे किसी इंसान के रूप में मिल जाते हैं। सुंदरपुर गांव आज भी सुंदर है। लेकिन उसकी असली सुंदरता उन ईंट पत्थरों में नहीं बल्कि भोला की उस विरासत में है जो सिखाती है कि देने वाला हाथ लेने वाले हाथ से हमेशा ऊंचा होता है।

Share

YouTube Video Summaries