Bharat Bodh (Understanding India) One Shot | Most Imp Questions| BCom/BBA/BSc/BCA/BA 1st Year #rdvv

Brief Summary

This video covers the most important questions related to the understanding of Indian civilization and culture, which are critical for exams at Rani Durgavati University. Important topics highlighted include the Indus Valley Civilization, Classical Period, coexistence and pluralism in Indian society, cultural symbols in religion and architecture, and the significance of ancient principles in modern governance, among others.

  • Overview of important questions for exams
  • Understanding of historical civilizations in India
  • Importance of cultural heritage and principles in today's context

Introduction to Understanding India

The speaker welcomes viewers to the channel and introduces the topic of the video: important questions for understanding Indian civilization, specifically tailored for students of Rani Durgavati University.

Overview of Indus Valley Civilization

The first question discusses the Indus Valley Civilization, also known as Harappan Civilization, which is recognized as one of the oldest. Its remarkable urban planning, including well-structured cities and advanced drainage systems, is highlighted. Trade and commerce were significant, with ports like Lothal indicating international trade.

Characteristics of Classical Period

The second question focuses on the Classical Period of Indian history, particularly during the Gupta Empire, considered a golden age for art, literature, and science. Prominent figures like Aryabhatta and Kalidasa are mentioned for their contributions, and the period's architectural advancements, particularly in temple construction, are emphasized.

Coexistence and Pluralism in Indian Society

This section elaborates on the importance of coexistence and pluralism in Indian society. It explains how diverse groups, including various religions and cultures, have lived together harmoniously, contributing to a rich, composite culture that fosters unity in diversity.

Cultural Symbols in Religion and Architecture

The discussion dives into cultural symbols, explaining that temples are more than just structures; they represent devotion and spirituality. Indian classical music and folk traditions play an integral role in expressing cultural identity and moral values.

Significance of Vedic Principles and Constitution

The speaker introduces Vedic principles, emphasizing that the governance model in ancient times relied heavily on moral duties. The connection between these principles and modern constitutional values, such as secularism and individual rights, is explained, highlighting the importance of civic responsibilities.

Fundamental Rights and Duties

A breakdown of the fundamental rights enshrined in the Indian Constitution is provided, detailing the significance of each right in ensuring a dignified life for citizens while also discussing the corresponding responsibilities that citizens must uphold.

Role of Youth in Democracy

The role of youth in shaping democracy is emphasized. Young citizens are seen as crucial to maintaining democratic values through informed voting and social activism, underscoring the importance of education and awareness among the younger generation.

Indian Knowledge Tradition: Role of Vedas and Upanishads

This chapter discusses the role of Vedas and Upanishads in the Indian knowledge system, explaining they encompass various fields of study and serve as foundational texts for moral and philosophical understanding.

Gurukul Tradition in Education

The significance of the Gurukul education system is reviewed, highlighting its focus on holistic learning and character building, where students learn practical skills alongside theoretical knowledge.

Student-Centered Learning

The importance of student-centered learning is discussed, emphasizing that education should focus on the learner's needs and encourage exploration and self-discovery, making education more engaging and effective.

Life Philosophy and Environmental Awareness

The concept of "Purusharth Chatushtaya" is explained, detailing the four aims of life (Dharma, Artha, Kama, and Moksha) and underscoring the need for balancing these principles for a harmonious life.

Ashram System and its Relevance

The Ashram system, which divides life into stages, is described, highlighting how understanding these stages helps individuals navigate life purposefully.

Role of Yagya in Indian Culture

The video explains the significance of Yagya in Indian culture, emphasizing it as a ritual that symbolizes devotion, unity, and environmental balance.

Panchmahabhut Concept

The structure of the universe based on the five great elements (earth, water, fire, air, and space) is discussed, explaining how they relate to human existence and ecological balance.

Kautilya's Arthashastra

Kautilya's Arthashastra is presented as a comprehensive guide to governance, stating that a stable state leads to prosperity and highlights the ruler's duties towards the welfare of the public.

Freedom Movement: Role of Bal Gangadhar Tilak

The contributions of Bal Gangadhar Tilak to the freedom struggle are highlighted, particularly his efforts to mobilize the masses through cultural events and political activism.

Cultural Renaissance in Independence Movement

The importance of the cultural resurgence during the independence movement is explained, demonstrating how it helped instill pride among Indians and motivated them to resist colonial rule.

Achievements of Indian Space Program

The video outlines significant achievements of ISRO, including successful missions to Mars and the Moon, showcasing India's advancement in space technology.

Self-Reliant India: Integrating Tradition and Innovation

This section discusses the "Atmanirbhar Bharat" initiative, emphasizing the need for balancing tradition and modern innovation to achieve economic self-sufficiency.

India's Role in Multipolar World Order

Finally, the importance of India's position in a multipolar world is explained, highlighting its commitment to global peace and cooperation as it becomes a key player in international relations.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:00 एवरीवन कैसे हो आप सब? मैं आपका स्वागत करता हूं आपके अपने YouTube चैनल इंदौर की पाठशाला पे। जी हां आपका अपना YouTube चैनल और हम लेकर आ गए हैं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय वाले बच्चों के लिए भारत बोध यानी अंडरस्टैंडिंग इंडिया के टॉप मोस्ट इंपोर्टेंट क्वेश्चंस। ये नया सब्जेक्ट है गाइस। तो इसके लिए आपको सही तरीके से और सही वे में पढ़ना जरूरी है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मोस्ट मोस्ट इंपोर्टेंट क्वेश्चंस जो अभी तक सारी यूनिवर्सिटी की एग्जाम में आए हैं और आपके एग्जाम में भी जिनके आने के चांस बहुत ज्यादा हैं। तो वीडियो को स्टार्ट करने से पहले जल्दी से आप लोग वीडियो को लाइक कर दो। चैनल को सब्सक्राइब कर दो और बेल आइकॉन जरूर दबाओ ताकि कोई वीडियो आपसे मिस ना हो। तो यूनिट वाइज पढ़ने वाले हैं हम। हिंदी मीडियम वाले बच्चों के लिए पूरा पीडीएफ है। बट इंग्लिश मीडियम वाले बच्चे

0:45 भी एक बार सुन लो क्योंकि आपको तभी पता चलेगा कि एग्जाम में डिस्क्राइब कैसे करना है, लिखना कैसे है। तो यूनिट वन जो है हमारी वो है भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा हुआ। पहला क्वेश्चन है सिंधु सभ्यता की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। इंग्लिश में इसको इंडस सिविलाइजेशन भी कहते हैं। तो सिंधु सभ्यता जिसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। आप जानते होंगे सबसे प्राचीन सभ्यता है ये। अपनी अद्भुत नगरीय योजना के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ये उस समय का जो इनका नियोजन था योजना थी। आज भी उसके लिए पूरे विश्व में वो सभ्यता जानी मानी जाती है क्योंकि वहां पर कुछ विशेषताएं थी जैसे सुनियोजित शहर वहां के शहर पूरी तरीके से अच्छी

1:32 तरीके से बने हुए थे। उस जमाने में भी पकी हुई ईंटों का प्रयोग होता था। वहां पर एक उन्नत जल निकासी प्रणाली थी। मतलब एक बहुत अच्छा ड्रेनेज सिस्टम था। उसके मुकाबले आज भी ड्रेनेज सिस्टम इतना अच्छा नहीं है जो उस समय पे था। यहां की सड़कें एक दूसरे को समकोण पर काटती थी। समकोण का मतलब होता है जैसे हम चौराहा बनाते हैं ना तो इस तरीके से सड़क काटती थी। चार राहों का समूह वाला जो आधुनिक नगर योजना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो बताता है कि उस जमाने में जो लोग भी सड़क बनाते थे उनमें कितना ज्यादा उनको नॉलेज होगा हर चीज का। इसके अतिरिक्त सिंधु सभ्यता के लोग व्यापार और वाणिज्य में भी कुशल थे। देखो ये तो था कि वहां पर

2:17 शहर अच्छे बने हुए थे। पक्की ईंटों का प्रयोग भी करते थे। सड़कें अच्छी थी। लेकिन साथ ही साथ में व्यापार और वाणिज्य यानी ट्रेड और कॉमर्स में भी बहुत आगे थे वो लोग। देखिए लोथल जैसे बंदरगाहों से विदेशी व्यापार के प्रमाण मिलते हैं। बंदरगाह आपको पता है जिनको पोर्ट बोलते हैं हम। वहां से इस बात के भी साक्ष्य मिलते हैं कि उस समय भी विदेशी व्यापार होता था। यहां के लोग कृषि और पशुपालन पर भी निर्भर थे। यानी एग्रीकल्चर के साथ-साथ में एनिमल हस्बेंडरी पशुपालन भी होता था। साथ में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रयोग करते थे। उस समय एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी भी इनकी बेस्ट थी। समाज में व्यापारिक वर्ग का महत्व अधिक और यहां की लिपि आज भी एक

3:05 रहस्य बनी हुई है। जिस तरीके से ये लिपि का यूज करते थे। आज भी लोग उसको बहुत हद तक डिकोड नहीं कर पाते हैं। दूसरा है शास्त्रीय युग क्लासिकल पीरियड की मुख्य विशेषताओं के बारे में समझाइए। भारतीय इतिहास का शास्त्रीय युग विशेषकर गुप्त काल हो, कला, साहित्य और विज्ञान के विकास का स्वर्णिम काल माना जाता है इसको। इस काल में संस्कृत साहित्य ने अपनी पराकाष्ठा को प्राप्त किया है। मतलब कि संस्कृत साहित्य अपनी चरम पे था। मतलब बेस्ट था। यहां कालिदास जैसे महान कवि हुए हैं जिन्होंने अभिज्ञान, शकुंतलम और मेघदूत जैसी रचनाएं लिखी। आपने बचपन में पढ़ा होगा इनका नाम। विज्ञान के क्षेत्र में आर्यभट्ट जो थे इन्होंने शून्य और दशमलव प्रणाली का प्रतिपादन भी किया था।

3:53 यहां युग मंदिर वास्तुकला की शुरुआत के भी साक्षी हैं। मतलब उस समय की वास्तुकला भी बहुत प्रसिद्ध रही है। यहां नागर शैली में मंदिरों का निर्माण हुआ है जो बहुत फेमस है और आज भी लोग मंदिर का जो निर्माण करते हैं कहीं ना कहीं उसमें नागर शैली का प्रयोग होता है। समाज में स्थिरता थी और राजाओं ने शिक्षा और धर्म को संरक्षण दिया। हम बात कर रहे हैं क्लासिकल पीरियड की है ना? तो इस पीरियड के जो राजा महाराजा थे उन्होंने पढ़ाई लिखाई को करने पर जोर दिया है। साथ ही में धर्म का भी प्रचार प्रसार किया है। शैली में मंदिरों का निर्माण हुआ है नगर शैली में। शास्त्री युग ने भारत की दार्शनिक और सांस्कृतिक नियम को इतना मजबूत कर दिया है कि आने वाली सदियों तक

4:38 भारतीय संस्कृति का स्वरूप इससे प्रभावित रहेगा। मतलब सिंपली भाषा में कि शास्त्री युग क्लासिकल पीरियड ने भारत की संस्कृति और दार्शनिकता को इतना स्ट्रांग बना दिया कि आज भी लोग उससे प्रभावित हैं और बहुत से फॉरेनर्स भी हमारे यहां आते हैं। हमारी वास्तुकला को देखते हैं, समझते हैं। उससे इंस्पायर होते हैं। क्वेश्चन थर्ड है। भारतीय समाज में सह अस्तित्व और बहुलवाद की अवधारणा को समझाइए। यह इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है। काफी सारी यूनिवर्सिटी एग्जाम में पूछा गया है। फर्स्ट और थर्ड क्वेश्चन। जो पहला क्वेश्चन मैंने आपको बताया सिंधु सभ्यता वाला और थर्ड क्वेश्चन दो तीन यूनिवर्सिटी एग्जाम में अभी भी आ चुका है फर्स्ट ईयर की भारतीय समाज की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुलवाद है। बहुलवाद का मतलब क्या होता है

5:24 कि हमारे यहां विभिन्न धर्म है, संस्कृतियां हैं। अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है और अलग-अलग विचारधारा के लोग साथ में मिलकर रहते हैं। सह अस्तित्व का अर्थ होता है कि शांतिपूर्ण रहना नहीं बल्कि एक दूसरे की मान्यताओं का भी सम्मान करना। माने हम ठीक से तो रह रहे हैं लेकिन ठीक से रहने के साथ-साथ एक दूसरे की मान्यताओं को भी स्वीकार करना सीखो। सदियों से यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य धर्म के अनुयाई एक दूसरे के साथ में मिलकर उत्सव में पार्टिसिपेट करते हैं। और इससे ही एक मिलीजुली संस्कृति का निर्माण भी होता है। बहुलवाद भारतीय लोकतंत्र का आधार है जो विविधता में एकता को बढ़ावा देता है।

6:10 देखिए आपको यह ध्यान रखना है कि कोई भी क्वेश्चन हो आपको छोड़ना नहीं है। जितना भी लिख सको लिखो क्योंकि 12th एग्जाम और यूनिवर्सिटी एग्जाम में ये बहुत बड़ा डिफरेंस है। यूनिवर्सिटी में पेजेस भरना ही पड़ेंगे कुछ भी करके। सह अस्तित्व की भावना भारत को दुनिया के अन्य देशों से अलग करती है। हम एक दूसरे के मतभेदों के बावजूद भी प्रेम और करुणा के साथ रहने की प्रेरणा देती है। देखो क्या होता है। आप जानते हैं कि भारत में अनेक धर्म के लोग रहते हैं। जाति के लोग रहते हैं। कई बार इनमें कंफ्लिक्ट भी होते हैं, लड़ाई झगड़े भी होते हैं। लेकिन फिर भी बाद में लोग मिलजुल के साथ में रहते हैं जो बाकी विश्व के लिए भी एक प्रेरणा है। अगला प्रश्न आपके सामने है। धर्म और वास्तुकला संगीत, नाटक और लोक परंपराओं के

6:57 सांस्कृतिक प्रतीकों का विश्लेषण कीजिए। तो भारतीय संस्कृति के सांस्कृतिक प्रतीक हमारे जीवन के हर पहलू को स्पर्श करते हैं। हमने कि मंदिर जो वास्तुकला है वो केवल ईंट पत्थरों की संरचना नहीं है बल्कि ब्रह्मांड और ईश्वर के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। जब हम मंदिर जाते हैं। आप में से बहुत से लोग अगर मथुरा वृंदावन गए हो या अयोध्या गए हो या कोई भी मंदिर जाते हैं हम खाटूश्याम जी जाते हैं सावरिया सेठ जाते हैं तो हम वहां की बनावट जो होती है मंदिर की उसकी सुंदरता का तो वर्णन करते ही है लेकिन वहां जाकर जो हमें शांति मिलती है या हमें ईश्वर का अनुभव होता है वो हमारे लिए एक श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। शास्त्रीय संगीत जैसे हिंदुस्तानी हुआ, कर्नाटक संगीत हो गया या

7:43 लोक संगीत की भावना की अभिव्यक्ति के माध्यम है। ये नाटक और जो लोकगीत होते हैं या जो लोक परंपराएं होती हैं जैसे रासलीला, यशगान, प्राचीन पौराणिक कथाओं को जीवित रखती है। कई बार आप देखते हो कि बहुत जगहों पे गांव में आज भी अलग-अलग नाटक होते हैं। जहां पर लोग प्रभु श्री राम का चरित्र निभाते हैं। हनुमान जी का चरित्र निभाते हैं। रामायण के ऊपर पूरा बेस्ड नाटक होता है और समाज को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। यह प्रतीक ना केवल अतीत से जुड़ने का साधन है बल्कि यह हमारी पहचान और मूल्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी करते हैं। देखिए आपको जो भी अपने कल्चर के बारे में अपनी संस्कृति के बारे में पता है वो या तो आपके माता-पिता

8:30 ने बताया है या दादा-दादी ने बताया है। उनको उनके पेरेंट्स ने बताया है। इस तरीके से यह चलता आ रहा है और आने वाली पीढ़ी तक भी बात पहुंचती रहेगी। इनका अध्ययन करने के लिए यह करने से हमें समझ में आता है कि कैसे कला और धर्म ने मिलकर भारतीय समाज के ताने-बाने को बुना है। हमारे लिए कला भी उतनी इंपॉर्टेंट है और धर्म भी इंपॉर्टेंट है। हमारा अगला प्रश्न है वासुदेव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिन के सिद्धांत के महत्व को समझाइए। अगेनेंट क्वेश्चन वासुदेव कुटुंबकम का मतलब क्या होता है? कि पूरी पृथ्वी ही एक परिवार है। यह सिद्धांत भारत की प्राचीन वैश्विक दृष्टि को दर्शाता है। जहां हम केवल अपने लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के कल्याण की

9:17 कामना करते हैं। आपको पता है वासुदेव कुटुंबकम का जो सिद्धांत है वो भारत से दिया गया है। इसका मतलब यही होता है कि पूरा विश्व जो है एक परिवार के रूप में मिलजुल के साथ में रहता है और हम सबके कल्याण की कामना करते हैं। दूसरा है सर्वे भवंतु सुखिनः। इसका मतलब क्या होता है बेटा कि सब सुखी रहे। सब क्या रहे? सुखी। तो दोनों ही सिद्धांत यह बताते हैं कि भारत कैसे शांतिवाद और मानवता इनका स्तंभ है। आज अगर हम बात करें कि वैश्विक युग में जहां लोग युद्ध और संघर्ष की स्थिति में बने रहते हैं। यह सिद्धांत अत्यधिक प्रासंगिक हो गए हैं। और यह हमें सिखाते हैं कि हमें अगर सुख चाहिए तो हमें अकेले

10:02 नहीं रहना। पूरे समाज और मानवता को साथ में रखना है। इनका पालन करने से ही विश्व में शांति और सह अस्तित्व का सपना साकार हो सकता है। अन्यथा कभी भी विश्व में शांति नहीं हो पाएगी अगर हम इनके सिद्धांतों को नहीं मानते हैं। तो ये यूनिट वन के टॉप क्वेश्चंस थे। नया सब्जेक्ट है इसलिए आपको समझना पड़ेगा। तभी कॉपियां भर पाओगे वहां पर। सेकंड यूनिट है वैदिक सिद्धांत और संविधान। वैदिक राज्य सिद्धांत से आप क्या समझते हैं? देखिए वैदिक काल में राज्य की अवधारणा पूरी तरीके से धर्म पर आधारित थी। हम बात करें वैदिक कालों में तो वहां पर जो भी राज्य चलता था वो धर्म के आधार पर चलता था। धर्म का अर्थ केवल पूजापाठ नहीं था

10:48 बल्कि धर्म का मतलब था कि अपने कर्तव्यों का पालन करना। राजा जो थे उनका मुख्य कार्य था कि प्रजा की रक्षा करना है। उन्हें न्याय प्रदान करना है। और जो राजा की सभा या समिति होती थी वो राजा की निरंकुशता पर अंकुश लगाने का काम करती थी और प्रशासन में जनता का प्रतिनिधित्व भी करती थी। वैदिक राज्य में राजा स्वयं कानून का निर्माता नहीं होता था बल्कि का पालन करवाता था। उनका रक्षक था कानून का। आज के आधुनिक लोकतांत्रिक ढांचे में भी हम देखते हैं कि राज्य का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? जन कल्याण करना। तो हमें हमारे वैदिक सिद्धांत ये सिखाते हैं कि सफल राज्य वही है जहां के नागरिक सुखी हो

11:35 और न्याय का शासन हो वहां पर। ठीक है? अगला है संविधान में वैदिक सिद्धांतों का प्रतिबिंब कहां-कहां मिलता है? ये क्वेश्चन इंपॉर्टेंट हो गया आपके लिए। देखिए इंपॉर्टेंट आ रही है बट जो मैं आपको स्पेशली बता रहा हूं। इनको आपको बिल्कुल मिस नहीं करना है। पहले आपको यह क्वेश्चन याद करना है। पहला है बेटा भारतीय संविधान में वैदिक सिद्धांतों का प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से प्रस्तावना यानी प्रएमबल और नीति निर्देशक तत्व डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स में दिखाई देता है। मतलब अगर आपने कभी संविधान देखा हो, पढ़ा हो, तो आपको पता होगा कि संविधान का जो मुख्य पृष्ठ होता है पहला उसको प्रिएमबल बोलते हैं अपन प्रस्तावना हिंदी में। और एक है डीपीएसपी डायरेक्टिव प्रिंसिपल ऑफ स्टेट पॉलिसी जो राज्यों के

12:21 लिए दिशा निर्देश होते हैं। वहां पर आपको हमारे वैदिक सिद्धांत देखने को मिलते हैं। कैसे? तो भारत संविधान जो होता है उसमें धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान करना वैदिक काल के उस सिद्धांत से प्रेरित है जो सबके कल्याण की बात करते हैं। आपको पता है हमारे यहां पे धर्मनिरपेक्षता है। भाई सब धर्मों का हम आदर सम्मान करते हैं ना। साथ ही में समाज में न्याय और समानता का सिद्धांत भी है। जो हमें हमारे मौलिक अधिकार यानी फंडामेंटल राइट्स में मिलता है। ये भी आपने पढ़ा होगा। वैदिक काल के उस न्यायपूर्ण समाज की याद दिलाते हैं जहां राजा का धर्म प्रजा की सेवा करना होता था जो मैंने आपको पहले समझाया। संविधान द्वारा नागरिक को दिए गए अधिकार और कर्तव्य वैदिक काल के उस जीवन

13:10 दर्शन को आधुनिक भाषा में व्यक्त करते हैं जहां व्यक्ति के अपने प्रति और समाज के प्रति कुछ निश्चित कर्तव्य होते हैं। यानी कि बता रहे हैं कि कैसे संविधान ने नागरिकों को अधिकार भी दिए हैं, कर्तव्य भी दिए हैं। और जो अधिकार कर्तव्य हमको मिले हैं, इनको फंडामेंटल राइट्स और फंडामेंटल ड्यूटीज बोलते हैं हम। वो कहीं ना कहीं हमें यह बताते हैं कि वैदिक काल में जैसे इंसानों का था कि भाई खुद के प्रति और समाज के प्रति भी काम करना आपका कर्तव्य है। उसके बारे में याद दिलाते हैं। अगला क्वेश्चन है भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का वर्णन कीजिए। वेरी वेरी इंपॉर्टेंट। देखिए मौलिक अधिकार कुल मिलाकर छह होते हैं। मुख्यत कितने होते हैं? छह। तो भारतीय संविधान के भाग तीन पार्ट थ्री में

14:00 नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। जो व्यक्ति के गरिमापूर्ण जीवन और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। देखिए जो भी व्यक्ति भारत में जन्म लेता है उसको यह फंडामेंटल राइट्स मिलते हैं। इनके मुख्य रूप से कौन-कौन से अधिकार हैं? पहला समानता का अधिकार कि भाई लॉ की नजरों में सब लोग बराबर रहेंगे, समान रहेंगे। किसी पर भी कोई भेदभाव का मतलब भेदभाव नहीं होगा। तो ये चीजें हमको कहां से मिली है? संविधान से। दूसरा है बेटा स्वतंत्रता का अधिकार। अनुच्छेद 19 से 20 कि सभी लोग फ्री रहेंगे। कोई किसी को पकड़ के अरेस्ट करके बंद-बंद नहीं करेगा। इस तरीके से। शोषण के विरुद्ध अधिकार। कोई किसी को एक्सप्लाइट नहीं करेगा। ठगेगा नहीं, परेशान नहीं करेगा। कोई भी एंप्लयर है ना

14:46 तो शोषण नहीं करना किसी का भी। धर्म की स्वतंत्रता सब लोग अपने-अपने धर्म का पालन कर सकते हैं। कोई किसी को फोर्स नहीं करेगा। इसके बाद है संस्कृति और शिक्षा संबंधित अधिकार अनुच्छेद 29 30 के भाई आपको अपनी संस्कृति का पालन करने का अधिकार है। शिक्षा संबंधित अधिकार है। राइट टू एजुकेशन वगैरह। संवैधानिक उपचारों का अधिकार। यह 32 को संविधान की आत्मा भी कहा जाता है। अगर कोई आपके अधिकार छीनता है तो आप सुप्रीम कोर्ट के पास सीधे जा सकते हो रिट फाइल करने। तो यह अधिकार केवल नागरिकों को सरकार की मनमानी से नहीं बचाते बल्कि उनको स्वतंत्र सम्मानित जीवन जीने की गारंटी भी देते हैं। यह सरकार इन अधिकारों का हनन करती है या करना चाहती है तो नागरिक सीधे सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम

15:34 कोर्ट ऑफ इंडिया में जा सकते हैं और इन अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं। अगला प्रश्न है भारत में संविधान में नागरिक कर्तव्यों का क्या महत्व है? देखिए नागरिक कर्तव्य जैसे आपको फंडामेंटल राइट्स है वैसे कुछ फंडामेंटल ड्यूटीज भी है। इनको नागरिक कर्तव्य या अपन मौलिक कर्तव्य भी कह सकते हैं। इनके बारे में भी आप पहले पढ़ चुके हो। संविधान द्वारा नागरिकों को अधिकार तो दिए गए हैं पर साथ में कुछ कर्तव्य भी दिए गए हैं। तो अनुच्छेद 51 ए के तहत वर्णित ये नागरिकों के कुछ उत्तरदायित्व हैं जो हमें फॉलो करना पड़ते हैं। जैसे कि राष्ट्रध्वज का सम्मान करना नेशनल फ्लैग का। संविधान का पालन करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए। देश का

16:20 बंटवारा ना हो। देश में जो एकता है वो बनी रहे। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना चाहिए। जो पब्लिक प्रॉपर्टी होती है उनको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इन कर्तव्यों का महत्व यह है कि एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना। अधिकार हमको बिल्कुल व्यक्ति के रूप में ऊंचा उठाते हैं। लेकिन कर्तव्य हमें समाज के प्रति सजग बनाते हैं। जब नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तो देश का विकास हो जाता है। क्योंकि अधिकार और कर्तव्य में संतुलन होना बहुत जरूरी तभी देश का विकास हो सकता है। सिर्फ अधिकार दे दे और कर्तव्य ना दें तो भी यह सही नहीं होता है। ये एक और इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है। देखिए फंडामेंटल राइट्स, फंडामेंटल ड्यूटीज यानी मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवा

17:06 नागरिकों की भूमिका। ये तीनों क्वेश्चन इंपॉर्टेंट है। आप ये मान के चलिए तीनों में से एक या दो पेपर में आपके आएंगे एग्जाम में। आप पढ़िए। इसका आंसर है लोकतंत्र में युवा नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। देखिए जो भी यंगस्टर्स हैं वो डेमोक्रेसी के मतलब मेन रोल प्ले करने वाले हैं अभी तो क्योंकि वे ना केवल देश का भविष्य है बल्कि वर्तमान का सबसे सक्रिय हिस्सा भी है। डेमोक्रेसी के लिए जो यूथ है युवा जो लोग हैं वो ही इंपॉर्टेंट है और वही आने वाले समय में जो है राजनीति में आएंगे, पॉलिटिक्स में आएंगे और देश का भविष्य बनेंगे। तो युवा अपनी जो नई ऊर्जा है उन में नए-नए विचार हैं आप लोगों में आधुनिक विचारधाराओं के माध्यम से देश को एक नई डायरेक्शन दे सकते

17:53 हैं। डेमोक्रेसी में जो वोट डालने की प्रक्रिया होती है उसमें भी भाग लेना युवा का पहला काम होता है। जैसे 18 साल का बच्चा हो जाता है उसको जरूर वोट देना चाहिए क्योंकि उनका एक वोट देश की सरकार बदल सकता है। देखिए बहुत से लोग वोट देने नहीं जाते यह सोच के कि एक वोट से क्या फर्क पड़ जाएगा। लेकिन ऐसे ही एक-एक करके काफी इंपैक्ट पड़ जाता है। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियां, आंदोलन, स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से युवा समाज में जो कुरीतियां हैं उनको समाप्त करने में भूमिका निभाता है। जब युवा पढ़ा लिखा होगा, जागरूक होगा तो ही उससे सही और गलत का सही ढंग से चुनाव करने की क्षमता बनेगी। देखिए वरना किसी की बातों में आकर

18:38 आप प्रोटेस्ट करने नहीं जा सकते। सही और गलत का आपको अनुभव होना चाहिए, नॉलेज होना चाहिए और वह तभी आता है जब आप पढ़ लिख लेते हैं। जिसमें पूरा लोकतांत्रिक ढांचा और मजबूत होता है। अगर आप पढ़े लिखे हैं, जागरूक हैं तो ही देश के उज्जवल भविष्य में आप अपना योगदान दे सकते हैं। यूनिट थ्री है शिक्षा और ज्ञान परंपरा। भारतीय ज्ञान परंपरा में वेदों और उपनिषदों की भूमिका क्या है? यह बताना है आपको। देखो जो भारतीय ज्ञान परंपरा है उसमें वेद और उपनिषदों पर ही आधारित है। वह तो हजारों वर्षों से जो भी हमारे पास ज्ञान का भंडार है वो यहीं से है। वेद हमारे चार है ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद। यह सिर्फ हमारे लिए धार्मिक ग्रंथ नहीं है। लेकिन इन सारे वेदों में खगोल विज्ञान के

19:26 बारे में, चिकित्सा के बारे में, गणित के बारे में और जीवन जीने की कला का भी वर्णन मिलता है। जो हमारे उपनिषद है वो भारतीय दर्शन के शिखर हैं। जिसमें यह बताते हैं कि आत्मा और ब्रह्म के बारे में क्या है? उनमें क्या संबंध है? उपनिषदों ने मनुष्य को यह सिखाया है कि सत्य की खोज केवल बाहरी नहीं होती बल्कि स्वयं के भीतर करनी चाहिए। यह ग्रंथ हमें सही गलत के बीच का अंतर बताते हैं वो ये बताते हैं कि हमें ईश्वर के प्रति हमेशा आस्था रखनी चाहिए। आज के समय में भी यह ग्रंथ वैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टिकोण के समन्वय एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। आज भी आप देखो बहुत सारे साइंटिफिक रिसर्च में हमारे वेदों और

20:11 उपनिषदों के रेफरेंस लिए जाते हैं। नेक्स्ट क्वेश्चन है भारतीय दर्शन और स्मृति ग्रंथों का शिक्षा में क्या योगदान है? देखिए भारतीय दर्शन ने शिक्षा को हमेशा आत्मज्ञान से जोड़ा है। जो भी आप मानो चाहे ना मानो दर्शन ग्रंथों ने यह सिखाया है कि जो हम एजुकेशन पढ़ रहे हैं, जो शिक्षा पढ़ रहे हैं, उसका उद्देश्य सिर्फ सूचना इकटठा नहीं करना है बल्कि आपको समझना है कि स्मृति ग्रंथ जो होते हैं जैसे मनुस्मृति, यज्ञवलक स्मृति ये सब जो है वो ये सब समाज के नियम और आचरण की शिक्षा देते हैं। प्राचीन काल में शिक्षा की प्रक्रिया में दर्शन और स्मृति ग्रंथ का

20:57 उपयोग छात्रों में नैतिकता, सदाचार और कर्तव्य प्रायणता का भाव पैदा करने के लिए किया जाता था। मतलब कि ये प्राचीन समय में बताते थे कि आपको नैतिकता का पालन करना है। सदाचार यानी शिष्ट आचार का पालन करना है। अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना है। वो तो चीजें इनमें पहले से ही डेवलप की जाती थी। इन्होंने ही हमें सिखाया है कि शिक्षक और छात्र का संबंध केवल शैक्षणिक नहीं होता बल्कि एक पवित्र बंधन है जो आज भी हम भारतीय शिक्षा प्रणाली को देखते हैं तो उसमें इन ग्रंथों के गहरे प्रभाव के रूप में मानवीय मूल्यों और चरित्र निर्माण पर जोर दिया गया है। यह मेन क्वेश्चन थे आपके लिए। अगला प्रश्न है गुरुकुल परंपरा की

21:44 प्रमुख विशेषता की समीक्षा कीजिए। इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है यह। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि गुरुकुल परंपरा जो है वह प्राचीन भारत की शिक्षा पर आधारित है। पुराने समय से ही हमारे यहां जो शिक्षा का स्थान था वो गुरु का आश्रम होता था। जहां पर आपने देखा होगा कि शांत प्राकृतिक वातावरण में गुरु एक अपना आश्रम बना के रखते थे। गुरुकुल की सबसे बड़ी विशेषता ये होती थी गुरु जो है ना वो बिल्कुल शिष्य के ऊपर उनकी क्षमता उनकी रुचि के अनुसार उनको शिक्षा देते थे। छात्र यहां रहकर ना केवल किताबी ज्ञान लेते थे बल्कि उनको खाना बनाना, लकड़ी काटना, घरेलू कामकाज भी सिखाते थे। आपने देखा होगा जैसे प्रभु श्री राम जी उनके भाइयों के साथ भी आश्रम में रहते थे। श्री कृष्ण जी भी आश्रम गए

22:31 थे। यह गुरुकुल परंपरा हमारे भारतीय इतिहास में काफी समय से चली आ रही है जिसमें उनमें स्वावलंबन और विनम्रता आती है। यहां शिक्षा शुल्क नहीं बल्कि गुरु दक्षिणा दी जाती है जो गुरु के प्रति सम्मान का प्रतीक थी। और जो गुरुकुल है वो हमें सिखाता है कि शिक्षा केवल दिमाग का विकास नहीं होता। चरित्र का निर्माण भी होता है। यहां शिष्य और गुरु का संबंध माता-पिता और बच्चे जैसा होता है। ये आप सभी को पता होगा। देखिए अगर ऐसे क्वेश्चन आ जाते हैं तो आप इनको अलग-अलग पहले पॉइंट बना के फिर डिटेल में डिस्क्राइब करिए। जितना हो सके उतना लिखिए आप क्योंकि आप ये मान के चलिए कि आपको दो से तीन पेज तो भरने ही पड़ेंगे। ये मैं आपको बिल्कुल आइडियल आंसर बता रहा हूं। अब इसके अकॉर्डिंग आप इनको ऐड करके बस आपको

23:18 लिखना है। देखिए अगर आप आंसर एक्सप्लेन नहीं करेंगे मार्क्स नहीं मिलेंगे। फिर आप ये मत समझना कि सर हमने तो पूरे क्वेश्चन अटेम्प्ट करे अच्छा लिखा फिर क्या हुआ? कॉपी भरना यूनिवर्सिटी एग्जाम में काफी इंपॉर्टेंट है। नेक्स्ट क्वेश्चन है छात्र केंद्रित शिक्षा। स्टूडेंट सेंटर्ड लर्निंग क्या है? यह क्वेश्चन भी बहुत सारी एग्जामों में आ चुका है। इस साल पहली बार सब्जेक्ट ऐड हुआ है। लेकिन फर्स्ट ईयर के जितने भी पेपर हुए हैं वहां पर आया हुआ है। ये छात्र केंद्रीय शिक्षा का अर्थ क्या है? तो इसका अर्थ यह है कि शिक्षा का केंद्र छात्र है ना कि शिक्षक या पाठ्यक्रम। इसका मतलब क्या हुआ? कि स्टूडेंट क्या सीखना चाहता है? वह कैसे

24:04 बेहतर समझ सकता है? इस पर हमको मेन ध्यान देना है। देखिए हर एक बच्चे का याद करने का तरीका अलग होता है। समझने का तरीका अलग होता है। सबकी अपनीप स्किल सेट होती है। तो हमें यह जानना है कि बच्चा क्या सीखना चाहता है। वो किस तरीके से बेहतर समझ पाएगा किसी चीज को। तो हम उस पर ध्यान दें। छात्र को केवल सुनने वाला या लिसनर नहीं बनाना है बल्कि उसको हमें एक्सप्लोरल एक खोजकर्ता बनाना है ताकि वो आने वाले समय में और आगे बढ़ सके। अब जो छात्र केंद्रित शिक्षा होती है तो उसमें शिक्षक उनका एक मार्गदर्शक होता है जो उनको धीरे-धीरे टाइम टू टाइम गाइड करता रहता है क्या करना है किस तरीके से करना है और छात्रों को बिल्कुल फ्री रखता है

24:49 जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और उनके सोचने की क्षमता बढ़े क्योंकि देखो जब हम उनको गाइड करते हैं प्रॉपर तरीके से लेकिन उन पर ज्यादा दबाव नहीं होता तो वो अपना बेस्ट दे सकते हैं और उन्हें स्वयं सीखने के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए यहां आधुनिक समय की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षण प्रणाली है क्योंकि हर बच्चे की अलग-अलग प्रतिभा को पहचानने और उसे निकालने का हमें पूरा अवसर मिलता है इससे तो यह फॉलो जरूर होना चाहिए। अगला क्वेश्चन है भारतीय शिक्षा दर्शन में शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है? हमारे यहां एजुकेशन का मेन ऑब्जेक्ट क्या है? ये बताना है हमें। देखिए भारतीय शिक्षा दर्शन में शिक्षा का उद्देश्य क्या है? वो लिखा है हमने सा विद्या या विमुक्त यानी वह जो हमें मुक्त

25:36 करे इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जेल से मुक्त करे या किसी बंधन से मुक्त करें बल्कि इसका मतलब यह है कि जहां विद्या होती है वहां अज्ञानता अहंकार और दुख बंधन से हमें मुक्ति मिल जाती है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास यानी ओवरऑल डेवलपमेंट करना है। इसके अंदर शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास सब इंक्लुड होता है। जब बच्चे पहले गुरुकुल में जाते थे जो मैंने ऊपर बताया आपको तो केवल उनको विषय नहीं पढ़ाते थे बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनने की शिक्षा भी दी जाती थी। और लक्ष्य ये था कि व्यक्ति अपने जीविका तो कमाए ही मतलब लाइफ में वो जीवन जीने के लिए जो आवश्यक चीजें वो तो कमाए लेकिन साथ में क्या करना

26:21 है? साथ में वो समाज कल्याण में भी अपना योगदान दें। इस प्रकार शिक्षा जीवन को सार्थक बनाने और अंततः मोक्ष या आत्म साक्षात्कार प्राप्त करने का एक साधन है। तो गाइस ये तीन यूनिट कंप्लीट हो चुकी है आपकी ओवरऑल ये वीडियो आपका पूरा सिलेबस कवर कर देगी अच्छे से। टॉप आइडियल्स क्वेश्चन ही है। इसलिए प्लीज पेशेंस बना के अच्छे से सुनिए और अगर अभी तक आपने वीडियो को लाइक नहीं करा तो लाइक कर देना। यूनिट फोर है जीवन दर्शन और पर्यावरण। क्वेश्चन 16 पुरुषार्थ चतुष्टय का वर्णन कीजिए। इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है ये भी। देखिए भारतीय जीवन दर्शन में पुरुषार्थ चतुष्टय का अर्थ है कि जीवन के चार मुख्य उद्देश्य हैं। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष।

27:11 धर्म का अर्थ क्या होता है? धर्म का अर्थ है अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करना। अर्थ का मतलब होता है जीवन यापन करने के लिए धन या साधन को इकट्ठा करना। काम का क्या अर्थ होता है? उचित इच्छाओं और वासनाओं को पूरा करना। और मोक्ष का अर्थ होता है जीवन का अंतिम उद्देश्य होता है मोक्ष जिसका अर्थ है जन्म मरण के चक्र से हमको मुक्ति चाहिए। बार-बार हमें पुनर्जन्म नहीं लेना है। ये चारों पुरुषार्थ एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसीलिए इन्हें पुरुषार्थ चतुष्टय भी कहते हैं। अब धर्म के बिना अर्थ अनैतिक हो सकता है। काम के बिना धर्म के व्यक्ति को पतन की ओर

27:56 ले जा सकता है। इन चारों के संतुलन से ही व्यक्ति का जीवन सही होता है, सुखद होता है, संतुलित होता है। तो ये चार होते हैं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इनका समन्वय अनिवार्य है। पुरुषार्थ जीवन की हर अवस्था में हमें सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। काफी इंपॉर्टेंट है ये क्वेश्चन आपके लिए। पेपर में आ सकता है। इसलिए अच्छे से पढ़ लेना। आश्रम व्यवस्था क्या है? इसकी प्रासंगिकता बताइए। देखिए गुरुकुल वाला आश्रम मत समझना है ना। आश्रम व्यवस्था अलग है। गुरुकुल वाला क्वेश्चन अलग है। आश्रम व्यवस्था भारतीय जीवन जीने का एक अनुशासित तरीका है। इनके बारे में आपने सुना होगा। क्या हम ऐसा मानते थे कि पहले मानव का जीवन 100 वर्षों का होता था। तो उसको चार

28:42 अलग-अलग चरण या आश्रम में विभाजित करते थे। पहला होता है ब्रह्मचर्य। जो 25 वर्ष तक की आयु तक होता है। फिर गृहस्थ होता है जो 25 से 50 वर्ष तक की आयु का इंसान होता है। फिर वानप्रस्थ जब उनकी आयु 50 से 75 वर्ष होती है और सन्यास जब आयु 75 से ऊपर या 100 तक होती है। अब जब ब्रह्मचर्य आश्रम या ब्रह्मचर्य चरण चलता है तो उसमें छात्र जीवन में वो ज्ञान प्राप्त करता है। गृहस्थ काल जब चलता है तो उसमें वह परिवार और समाज की जिम्मेदारी संभालता है। वानप्रस्थ आश्रम में वह समाज को अपना अनुभव देता है कि क्या सीखा है उसने और सन्यास में वह ईश्वर के चिंतन में लीन हो जाता है। अब आपको जब एग्जाम में यह आए तो

29:27 आप एक-एक करके पहले ब्रह्मचर्य ऐसे हेडिंग डाल देना एक जैसे पहला पॉइंट ब्रह्मचर्य दूसरा गृहस्थ तीसरा वानप्रस्थ चौथा सन्यास फिर इनको अलग-अलग एक्सप्लेन करना तो वो थोड़ा आंसर बड़ा और अच्छा दिखेगा। इनकी प्रासंगिकता यह है कि जीवन में एक लक्ष्य अगर आपने जीवन में एक लक्ष्य बना रखा है और आपका व्यवस्थित अनुशासन है। आश्रम क्या करता है बेटा आपको गाइड करता है कि किस तरीके से जीवन में आपको ड्यूरेशन दे दी है कि ब्रह्मचर्य में ये करना है। गृहस्थ में ये करना है। तो उस तरीके से आपको पता होता है कि भ मेरी ऐज क्राइटेरिया ये है। तो इस वक्त मेरा काम ये करना है। आजकल क्या होता है ना बच्चों को पता ही नहीं चलता कि किस ऐज में क्या काम करना है और इस वजह से बहुत ज्यादा प्रॉब्लम भी आती है।

30:16 आज के तनावपूर्ण जीवन में यदि हम इन चरणों में ध्यान रखें और हर आयु में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। बात वही कि अगर आप इन चार चरणों को ठीक से समझ लेते हो तो आपको ये समझ में आ जाएगा कि जीवन किस तरीके से जीना है आपको। नेक्स्ट क्वेश्चन है हमारे पास 18 भारतीय संस्कृति में यज्ञ की भूमिका क्या है? वेरी वेरी इंपॉर्टेंट। लगभग सारे पेपरों में आया है यूनिवर्सिटी फर्स्ट ईयर की एग्जामों में। भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल आग में सामग्री डालने वाली प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह त्याग और पर्यावरण संतुलन का भी प्रतीक होती है। यज्ञ का अर्थ यजने यानी किसी पवित्र कार्य करने के लिए स्वयं को

31:02 समर्पित करना होता है। वेदों में कहा गया है कि यज्ञ वे विष्णु अर्थात यज्ञ ही साक्षात ईश्वर है और यज्ञ के माध्यम से हम प्रकृति को शुद्ध करने का कार्य भी करते हैं। अब ऐसा क्यों होता है? क्योंकि जो यज्ञ की अग्नि और जड़ी बूटियों का धुआ होता है वह वायुमंडल को शुद्ध करता है। यह सामूहिक एकता का भी प्रतीक होता है। जहां समाज में लोग एक साथ मिलकर बैठते हैं आपस में एक दूसरे की मंगल की कामना करते हैं। यज्ञ हमें सिखाता है कि जो हम प्रकृति से लेते हैं, हमें उसे वापस भी करना चाहिए जो कि आज की पर्यावरणीय समस्या का सबसे बड़ा समाधान है। आप देखते हैं कि

31:48 जहां पर भी यज्ञ होते हैं, पूजा-पाठ होते हैं, हवन होते हैं, तो वहां पर किस तरीके से सभी लोग मिलकर यज्ञ करते हैं, तो वो कहीं ना कहीं साथ में मिलने का भी एकता का भी प्रतीक होता है और पर्यावरण के लिए भी अच्छा ही होता है। अगला क्वेश्चन है पंचमहाभूतों की अवधारणा क्या है? भारतीय दर्शन के अनुसार यह पूरा ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है। जिसे हम पंच महाभूत कहते हैं। सुना होगा आपने। पहला पृथ्वी, दूसरा जल, तीसरा अग्नि, चौथा वायु और पांचवा आकाश। इनहीं को बोलते हैं पंच महाभूत। पृथ्वी हमें आधार देती है। यानी खाना पीना जीवन देती है। जल जीवन का आधार होता है। अग्नि ऊर्जा देती है और परिवर्तन का प्रतीक होती है। वायु हमें प्राण प्रदान करता है और आकाश सभी तत्वों

32:34 को धारण करता है। मनुष्य का जो शरीर है वो इनहीं पांच तत्वों से मिलकर बना है और अंत में इन्हीं में वापस मिल जाएगा। तो यह अवधारणा हमें सिखाती है कि प्रकृति और मनुष्य अलग नहीं है बल्कि एक ही है। और आज हम जब प्रदूषण की बात करते हैं तो पंच महाभूतों की यह अवधारणा हमें याद दिलाती है कि यदि इन तत्वों में असंतुलन होगा तो जीवन पर बहुत बड़ा संकट आ सकता है। इसीलिए हमें ये कोशिश करना चाहिए कि हम पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़े ना उसे बनाए रखें। हमें इन तत्वों का सम्मान भी करना चाहिए और संरक्षण भी करना चाहिए। अगला प्रश्न है कौटिल्य के अर्थशास्त्र की अवधारणा क्या है? इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है इस यूनिट का ये।

33:20 देखिए कौटिल्य चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र केवल धन के बारे में नहीं है। देखिए अर्थशास्त्र भले उसका नाम हो लेकिन अर्थ मतलब लोग धन समझते हैं। लेकिन धन के अलावा कैसे आपको शासन यानी एडमिनिस्ट्रेशन करना है। पॉलिटिक्स राजनीति किस तरीके से चलाना है। कूटनीति लोक प्रशासन किस तरीके से करना है। उसके लिए पूरा एक अद्भुत ग्रंथ है ये। कौटिल्य की मुख्य अवधारणा यह थी कि एक मजबूत और शक्तिशाली राज्य ही जनता को सुरक्षा दे सकता है। इसमें उन्होंने राजा के क्या कर्तव्य होते हैं? मंत्रियों का चयन किस तरीके से होना चाहिए? युद्ध नीति क्या होती है? जासूसी क्या होती है? कर प्रणाली टैक्स सिस्टम कैसा होना चाहिए? उसका बारीकी से वर्णन

34:07 करा है। तो कौटिल्य का मानना था कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख होता है और आज के आधुनिक प्रशासनिक ढांचे में भी कौटिल्य के सिद्धांतों का प्रयोग होता है। उनका अर्थशास्त्र हमें सिखाता है कि राजनीति में केवल शक्ति ही काफी नहीं है बल्कि उससे नैतिकता और जन कल्याण के उद्देश्यों से जोड़ा जाना चाहिए। यानी कि सिंपल सा है कि आपको कौटिल्य के अर्थशास्त्रों का ठीक तरीके से प्रयोग करना चाहिए। अगर कोई पॉलिटिशियन ये समझ रहा है कि हमारे पास बहुत ज्यादा शक्तियां हैं तो उससे काम नहीं चलेगा। उसको जन कल्याण करना होगा। अगर वो चाहता है कि लोग उसके बारे में अच्छा बोले और वो आने वाले समय में भी शासन कर सके। तो उसे क्या करना पड़ेगा? पब्लिक वेलफेयर जन कल्याण तो करना ही

34:53 पड़ेगा। तो हम आ गए हमारी लास्ट यूनिट पे यूनिट फाइव पे। स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बाल गंगाधर तिलक की क्या भूमिका थी? देखिए आप सब जानते हैं बाल गंगाधर तिलक जी के बारे में नहीं जानते हैं तो इन्हें लोकमान्य के नाम से जाना जाता था। इन्होंने स्वतंत्र संग्राम में क्रांतिकारी विचारों का बीजारोपण किया था। उन्होंने यह महसूस किया था कि स्वतंत्रता की जो लड़ाई है, इंडिपेंडेंस की फाइट है, वो जनता को जागृत करना उसके लिए बहुत जरूरी है। अगर जब तक पब्लिक जागेगी नहीं तब तक देश को हम इंडिपेंडेंट नहीं करा सकते। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव को एक सामाजिक और

35:38 राजनीतिक मंच के रूप में बदला। जैसे गणेश उत्सव हम बनाते हैं ना अभी आने वाले गणेश जी तो हम क्या करते हैं कि गणेश जी के बड़े-बड़े पांडाल लगाते हैं। गणेश जी का स्वागत करते हैं। हम यात्रा निकालते हैं। गणेश जी की पूरा ढोल नगाड़ों से स्वागत करते हैं। वैसे ही शिवाजी उत्सव मनाते हैं। जिसमें सभी लोग मिलकर योगदान देते हैं। तो कहीं ना कहीं उनका यह मकसद था कि गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव के जरिए लोगों के अंदर उत्साह भरना और ये वो मंच मिल गया था जहां पर लोगों को इकट्ठा करके अपने अधिकारों के बारे में समझाते देश को आजाद कराने के बारे में समझाते। उन्होंने केसरी और मराठा समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करी। भाई उन्होंने दो पेपर भी निकाले केसरी और मराठा और उसके अंदर

36:25 उन्होंने सरकार की जो पॉलिसीज थी उनका विरोध भी करा आलोचना भी करी उनका एक फेमस नारा था सुना होगा आपने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा। ये जो नारा था इससे पूरे देश में जोश भर गया था। तिलक जी का योगदान केवल राजनीति नहीं लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव जगाकर देशवासियों को एकजुट करने का भी अद्वितीय कार्य किया था। तो दो तरीके से आपसे पूछ सकते हैं। पहला क्वेश्चन जो मैंने लिखा है वो ऐसा के ऐसे ही या दूसरा गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव ने स्वतंत्रता योगदान में कैसे सहयोग करा? इस तरीके से भी आपसे पूछ सकते हैं। अगला क्वेश्चन है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का क्या महत्व है? ये इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है।

37:12 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम जिसे जहां पर इंडिपेंडेंस की मूवमेंट चल रही थी इतनी ज्यादा तो उसमें सांस्कृतिक पुनर्जागरण का क्या महत्व था? तो अंग्रेजों ने भारतीयों को हीन भावना से भर दिया था। मतलब कि आपने देखा होगा कि वो भारतीयों को बहुत अपने से गिरा हुआ तुच्छ समझते थे। बिल्कुल भारतीयों की इज्जत नहीं करते थे। उनसे बहुत ज्यादा बेकार तरीके से ट्रीट करते थे। बहुत बुरा व्यवहार करते थे उनसे। और वो उनको ऐसा मानते थे कि तुम्हारी संस्कृति बहुत पिछड़ी हुई है। बट राजा राममोहन रॉय, स्वामी विवेकानंद, रविंद्र नाथ टैगोर जी जैसे विचारकों ने भारतीय इतिहास, दर्शन और कला के गौरव को वापस से उजागर करा। इससे देशवासियों में अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान बढ़ा और

37:57 संस्कृति के प्रति भी गर्व पैदा हुआ। यह आत्मसम्मान ही स्वतंत्रता की मांग का आगे चलके आधार बना। जब लोग यह समझ गए कि हमारी जो संस्कृति है वह विश्व की महान संस्कृति में से एक है तो फिर उन्होंने बोला कि हम अंग्रेजों की गुलामी नहीं करेंगे और उसको गुलामी को स्वीकार करने से मना कर दिया। तो सांस्कृतिक पुनर्जागरण जो था उसने मानसिक गुलामी को तोड़ा जो राजनीतिक स्वतंत्रता पाने के लिए पहली और सबसे कठिन शर्त थी। देखिए कभी भी लाइफ में कुछ अचीव करना हो तो पहले हमको हमारे दिमाग से जीतना पड़ता है। अगर आप अपने माइंड से ही हार गए तो कुछ नहीं हो सकता। अगर मान लो कोई सब्जेक्ट आपको डिफिकल्ट लगता है और आप पहले से ही अस्यूम कर लो कि ये डिफिकल्ट सब्जेक्ट है, डिफिकल्ट सब्जेक्ट है तो कभी

38:43 भी आप उसमें अपना बेस्ट नहीं दे पाओगे। क्योंकि पहले से ही आपने अपने मन में अस्यूम कर लिया कि आपसे नहीं होने वाला। तो अगर कोई सब्जेक्ट डिफिकल्ट भी लग रहा है तो उसको इतना अपने माइंड पे इंपैक्ट मत पड़ने दो। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? बाउंड्री पे नंबर आएंगे। लेकिन अगर आपने माइंड पॉजिटिव बना लिया तो हो सकता है कि आप काफी अच्छे मार्क्स भी ला सकते हो उसमें। तो दिमाग से जितनातना काफी जरूरी है। अगला क्वेश्चन है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। इंपॉर्टेंट है ये वेरी वेरी इंपॉर्टेंट। इसरो से संबंधित जो भी उपलब्धियां है वो बताना है आपको। आप जानते होंगे इसके बारे में। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जिसको हम इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन भी बोलते हैं। इन्होंने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद

39:28 भी भारत को विश्व में अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में शामिल किया है। आप ये जानते होंगे कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत साधारण थी। लेकिन आज हमने मंगल यान यानी मंगल ग्रह पर भेजा है। चंद्रयान चंद्रमा पर भेजा है। हम एक साथ सबसे अधिक उपग्रह प्रक्षेप्ती करने का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनकी लागत, प्रभावशीलता और आत्मनिर्भरता यानी कि हम कम से कम लागत में हम मंगल तक पहुंच गए हैं। चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। आज हम ना केवल अपने लिए बल्कि अन्य देशों के लिए भी उपग्रह बना के भेज रहे हैं। इन उपलब्धियों ने ना केवल विज्ञान में

40:14 भारत का सम्मान बढ़ाया है बल्कि दूरसंचार हुआ, कृषि हुआ, आपदा में प्रबंधन इनमें भी देश को आत्मनिर्भर बनाया है। यह भारत के लिए गौरव का विषय है। देखिए आज जो हमारी स्पेस टेक्नोलॉजी है, उसी की वजह से कहीं ना कहीं कम्युनिकेशन स्ट्रांग हुआ है। एग्रीकल्चर पे उनका अच्छा इंपैक्ट हुआ है। डिजास्टर मैनेजमेंट कर सकते हैं हम ईजीली। तो, यह काफी अच्छा और हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण था। अगला प्रश्न है आत्मनिर्भर भारत में परंपरा और नवाचार का एकीकरण क्यों है? आत्मनिर्भर भारत स्कीम अभी लेटेस्ट की है। तो एग्जाम में आपके पूछे जाने के चांस काफी ज्यादा है इसके। आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य देश को

40:59 आर्थिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाना है। आर्थिक भी, इकोनॉमिकली भी और टेक्निकल भी। स्वावलंबी मतलब आत्मनिर्भर बनना। दूसरों के ऊपर डिपेंड नहीं रहना। इसके लिए परंपरा और नवाचार दोनों का एकीकरण होना जरूरी है। हम अपनी परंपरा को भी नहीं छोड़ सकते। साथ में नवाचार भी जरूरी है। परंपरा हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। नैतिक मूल्यों और स्वदेशी ज्ञान से जोड़ती है। जो हमारे विकास का आधार है। लेकिन जो नवाचार है वो हमें आधुनिक तकनीक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने में मदद करता है। यदि हम केवल नवाचार के पीछे भागेंगे, सिर्फ मॉडर्नाइजेशन के पीछे भागेंगे तो हम अपनी पहचान खो देंगे। और अगर हम केवल

41:45 सिर्फ हमारी परंपरा में उलझे पड़े रहेंगे ट्रेडिशन में तो हम बाकी दुनिया से पीछे रह जाएंगे। तो परंपरा हमें दिशा देती है और नवाचार हमें गति प्रदान करता है। तो दोनों का संतुलन ही मेक इन इंडिया जैसी पहल को सफल बनाता है और भारत को एक विश्व गुरु के रूप में पुन स्थापित करने में योगदान प्रदान कर रहा है और हो भी सकता है। ये है लास्ट क्वेश्चन और इंपॉर्टेंट क्वेश्चन। बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका क्या है? देखिए पहला बाकी क्वेश्चन कर लेना। बहुध्रवी वाला आप लास्ट में पढ़ सकते हो। गाइस अगर आपको इसका पीडीएफ चाहिए तो वो किस तरीके से ले सकते हो मैं डिस्क्रिप्शन बॉक्स में डाल दूंगा। आप एक बार चेक कर लेना। आज का विश्व बहुध्रुवीय यानी मल्टीपोलर

42:33 है। जिसका अर्थ है कि दुनिया की सत्ता किसी एक देश के हाथ में नहीं है। ऐसे में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। जो हमारा भारत है ये तेजी से उभर तो रहा है आर्थिक शक्ति के रूप में लेकिन साथ में हम विश्व में शांति, लोकतंत्र और सह अस्तित्व के मूल्यों का भी संवाहन कर रहे हैं। हम विश्व के लिए एक प्रेरणा है जो बता रहे हैं कि किस तरीके से हम शांतिदूत बने रहते हैं। हम डेमोक्रेसी चला रहे हैं और हमारे यहां अनेकता में भी एकता है। भारत ने हमेशा ही वासुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत के साथ कूटनीति की है जिसके कारण दुनिया के लगभग सभी बड़े देश भारत को एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखते हैं। आप देखते हैं कि बहुत सारी कंपनियां भारत में आ रही है। मोदी जी जब विदेश यात्रा

43:19 करते हैं और बहुत सारा वहां से हमारे लिए व्यापार आता है तो कहीं ना कहीं वासुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत और जो हमारा कल्चर है ट्रेडिशन है उसकी वजह से ही बहुत सारे विश्व के अलग-अलग देश हमारे देश में आकर व्यापार कर रहे हैं और वैश्वीकरण की वजह से ही हम ग्रोथ भी कर पा रहे हैं। ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर भारत विकासशील देशों का नेतृत्व कर रहा है। अपनी स्वतंत्र विदेशी नीति के माध्यम से भारत विश्व व्यवस्था में एक संतुलन बनाने वाला देश बनके उभरा है जो शांति और सहयोग की दिशा में काम करता है। तो गाइज ये आपका पूरा सिलेबस कवर करवा दिया है मैंने। इंग्लिश मीडियम वाले बच्चों को अगर वीडियो चाहिए तो उसकी लिंक भी मैं डिस्क्रिप्शन बॉक्स में डाल दूंगा। आप वहां जाकर वीडियो देख सकते हैं अच्छे

44:06 से। और अगर इंग्लिश मीडियम की भी पीडीएफ चाहिए तो उसके लिए भी मैं डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आपको पूरा सिस्टमेटिक प्रोसेस बता दूंगा। और हां अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम हो, कोई डाउट हो तो प्लीज हमें Instagram पे फॉलो करके वहां आप डीएम कर सकते हैं। और अगर अभी तक आपने सब्सक्राइब नहीं करा हो तो सब्सक्राइब करके बेल आइकॉन जरूर प्रेस कर दो क्योंकि आप किसी भी स्ट्रीम से हो सारी वीडियोस आपको यहीं पर मिलने वाली हैं।

Share

YouTube Video Summaries