बर्फीले ठंड में गरीब मछुआरे का भाग्य | Hindi Story | Hindi kahani | moral stories | cartoon story

Modern Toonss www.youtube.com

Brief Summary

This video tells the story of Kanhaiya, a struggling fisherman who faces the harsh realities of poverty during a bitter cold winter. He grapples with the challenges of providing for his family and encounters a mysterious old man who changes their lives. The narrative emphasizes themes of hardship, compassion, and the moral dilemmas faced by those in poverty.

  • Kanhaiya struggles to catch fish in the cold to support his family.
  • He meets a wise elderly man who offers him valuable advice and unexpectedly changes his fortune.

Cold Winter and Despair

Kanhaiya, standing by the river, reflects on the extreme cold that has made it difficult for him to fish. Each morning, he hopes to catch fish, which used to provide for him like a mother. However, the intensity of the cold seems to have affected the river and the fish supply, leading to despair about his future and the well-being of his family. Harsh conditions mean some can withstand the cold, while others, like Kanhaiya, struggle without resources to keep warm.

The Challenge of Survival

Kanhaiya discusses his dire situation with his fellow fisherman, Hariya, who is better equipped to withstand the cold. Kanhaiya feels the pressure of not being able to provide for his family, drawing attention to the disparity in their lives. He acknowledges that the cold affects everyone, but those with means can find protection while others suffer. Despite his efforts, Kanhaiya returns home cold and empty-handed, knowing that his family's needs remain unmet.

Family Conversations

At home, his wife, Sita, expresses concern for Kanhaiya's health in the cold and questions why he didn't heed her warnings to stay inside. Kanhaiya argues that he is the sole provider and needs to keep working for their survival. Their son, Birju, wishes to help but is encouraged to focus on his studies instead of working. The family's dialogue reflects their struggle for survival and their hopes for a better future.

Seeking Help

Kanhaiya decides to seek help in the village for supplies, realizing that he has little food left at home. He braves the cold to find a fellow fisherman, Mohan, but is met with hostility and rejection. Kanhaiya then visits a local tea shop where the owner, although sympathetic, cannot offer him help due to his own struggles. Kanhaiya feels a heavy heart as he contemplates the sheer weight of his family's expectations amid his own failures.

The Kind Stranger

As he trudges through the village, Kanhaiya encounters an old man shivering without adequate clothing. Despite his own dire circumstances, Kanhaiya invites the old man to his home, showing kindness and compassion. The old man is grateful for Kanhaiya's generosity, expressing that such warmth and help have been rare in his life. Their connection reflects the human spirit's resilience, even in the face of poverty.

A Change in Fortunes

Kanhaiya brings the old man home, much to the initial shock of his family. They have a humble meal together, sharing what little food they have. The old man praises Kanhaiya's heart and kindness, reinforcing the bond of humanity. Their interaction leads to Kanhaiya being inspired to change his life and thinking about new possibilities, contrasting sharply with his earlier desperation.

New Opportunities

The next day, Kanhaiya learns from a friend that the old man had arranged for him to receive a cow and calf from a benefactor. This unexpected gift provides a sustainable source of milk, alleviating their economic burdens. The family rejoices in their newfound fortune, realizing the impact of kindness and support from the mysterious old man.

Reflections on Kindness

As life improves for Kanhaiya's family due to the cow, they ponder the identity of the old man and why he chose to help them despite his own struggles. They remain grateful, highlighting the themes of compassion, gratitude, and the interconnectedness of human lives. The story leaves them transformed, cherishing the wisdom imparted by the old man, and they are resolved to uphold these values in their own lives.

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the App Store
Get it on Google Play

Transcript

Full transcript of “बर्फीले ठंड में गरीब मछुआरे का भाग्य | Hindi Story | Hindi kahani | moral stories | cartoon story”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.

0:12 सुबह अभी ठीक से जागी भी नहीं थी। धुंध इतनी घनी थी कि नदी और आसमान एक दूसरे में घुलते लग रहे थे। ठंडी हवा बह रही थी। उसी ठंड के बीच नदी किनारे दो परछाइयां खड़ी थी। कन्हैया और एक दूसरा मछुआरा हरिया। हर सुबह मैं इसी नदी के सामने खड़ा होता हूं उम्मीद लेकर। कभी यह नदी मेरी मां जैसी थी। मुझे खाली हाथ नहीं लौटने देती थी। लेकिन इस सर्दी ने जैसे सब कुछ बदल दिया है। शरीर कांपता है। हाथ शून्य हो जाते हैं। कुछ लोग इस ठंड में भी आराम से खड़े रह पाते हैं। और कुछ के लिए यह ठंड जान की कीमत मांगती है। ठंड तो सबको लगती है कन्हैया। फर्क बस इतना है कि किसी के पास उससे बचने का साधन

1:00 होता है। किसी के पास नहीं। हरिया के पास गर्म कपड़े थे जो कि उसे सर्दी में ठंड से बचने में मदद करते थे। हां, साधन वही तो हर कहानी बदल देता है। कन्हैया धीरे से पानी के पास झुका। हरिया किनारे ही खड़ा रहा। हे भगवान यह पानी नहीं जैसे बर्फ हो। अगर मैं आज अंदर गया तो शायद बाहर आ भी ना पाऊं। मछली पेट भर सकती है। पर जान चली गई तो सब खत्म। मैं तो उतर जाऊंगा। ये कपड़े मुझे थोड़ा ठंड से बचाएगी और ठंड को थोड़ा दूर रखेगी। लेकिन फिर भी वही हाल है। मछली मिली तो घर चल गया नहीं तो वहीं बुरी हालत। लेकिन

1:46 मेरे घर में थोड़ा खेती वगैरह है तो मुझे घर चलाने में दिक्कत नहीं होती। लेकिन कन्हैया तुम अगर मछली पकड़ना छोड़ दो तो तुम्हें तो बड़ी दिक्कत होगी। सही है हरिया। तुम सही कह रहे हो। हमारे गांव के अन्य कई मछुआरे तो मछली पालन करते हैं और दूसरों से खरीद के बाजार में या गांव-गांव जाकर मछलियां बेचते हैं। लेकिन मेरे पास इतना सामर्थ नहीं है कि मैं वैसा कर पाऊं। इसलिए ठंड हो या गर्मी मुझे इस नदी के ऊपर ही भरोसा करना होगा। कन्हैया उस गांव के व्यक्ति से बात करके वहां से घर की ओर चला आता है। हरिया मछली पकड़ने के लिए रुका। उसके पास खुद को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े थे। कन्हैया को आज नदी में कुछ नहीं मिला था। नदी का पानी भी बहुत ठंडा हो गया था। तो उसने नाव लेके

2:32 नदी के बीच नहीं जाने की सोचा और घर चला आया। कन्हैया घर वापस आ चुका था। झोपड़ी के बाहर सीता खड़ी इंतजार कर रही थी। कुछ नहीं मिला ना? मैं बोली थी आपको कि आज मत जाइए। आज बहुत ठंड है। आसमान से तो हल्की बर्फबारी भी हो रही है। वैसे ही हमारे पास पहनने के लिए गर्म कपड़े नहीं है। अगर इतनी ठंड में आपकी तबीयत बिगड़ गई तो हमारे पास तो इलाज के लिए धन भी नहीं होगा। आप क्यों नहीं सुनते मेरी बात? तुम गलत नहीं हो सीता। और मैं भी चाहता हूं कि इस ठंडी में थोड़ा आराम कर लूं। नदी के ठंडे पानी में मछलियां पकड़ने ना

3:18 जाऊं। लेकिन तुम ही बताओ क्या मैं ऐसा कर पाऊंगा? अगर मैं ही घर बैठ गया तो घर कैसे चलेगा? घर में एकमात्र कमाने वाला मैं ही हूं। और बिरजू भी तो अभी बहुत छोटा है। अभी उसे मेरी मदद के लिए भी तो नहीं बोल सकता। मैं समझती हूं हमारी हालत। फिर भी फिर भी कुछ नहीं। अभी चलो घर के भीतर। बाहर बहुत ठंड है और मुझे बहुत ठंड लग रही है। चलो भीतर थोड़ा आग सेक लूंगा तो गर्मी आ जाएगी। इतना कह के सीता और कन्हैया दोनों अपने घर के भीतर जाते हैं। झोपड़ी के अंदर ठंड और सन्नाटा दोनों थे। बिरजू कोने में बैठा अपने हाथ रगड़ रहा था। पिताजी आज नदी पर बहुत ठंड थी ना। मुझे मालूम है आपको बहुत मुश्किल हुई होगी।

4:05 पिताजी अब से मैं भी आपके साथ नदी जाया करूंगा। मैं आपको तकलीफ में नहीं देख सकता। वैसे भी मैं अगर पढूंगा तो आपका खर्चा और बढ़ेगा। इससे अच्छा मैं आपके साथ ही काम पे लग जाऊं। बेटा ऐसी बात भूल के भी दोबारा ना बोलना। पढ़ाई जरूरी है। तू ही तो मेरी एकमात्र उम्मीद है। तू पढ़ेगा लिखेगा तभी तो कुछ बन पाएगा। नहीं तो जीवन भर मेरी तरह ऐसे ही गरीबी में जीना पड़ेगा। हमारे बचपन में तो हमें पढ़ने का अवसर मिले ही नहीं। अगर मिले होते तो शायद मैं भी आज कुछ और काम कर रहा होता। हम तो बस गुरुकुल जाते थे और वह भी आधी में ही छोड़ दी। ठीक है बाबा मैं पढ़ाई नहीं छोडूंगा और खूब मेहनत से पढूंगा लेकिन बाबा बीच-बीच में आपकी मदद भी कर लिया करूंगा।

4:51 ठीक है। ठीक है बेटा। अभी चल थोड़ा आग जलाते हैं। ठंड है। तुझे भी ठंड लग रही होगी। थोड़ा आग की गर्मी लेते हैं। सब लोग रसोई में जाते हैं। और सीता आग जलाती है और कुछ देर सब आग की गर्मी लेते हैं। उनके पास पहनने को गर्म कपड़े नहीं थे। बस कुछ कंबले थे जो कि वो लोग रात को सोते समय ओढ़ के सोते थे। सीता ये आग कितनी पवित्र है ना। यह गरीब अमीर फर्क नहीं देखती है और सबकी ठंड कम करती है। हां, आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं। इतनी सर्दी में तो शरीर जम सा जाता है। आग जलाते ही शरीर पूरा जी उठता है। सब लोग थोड़ी देर ऐसे ही आग सेकते हैं और फिर

5:37 कन्हैया एकदम से बोल पड़ता है। सीता मैं तो भूल ही गया था। मुझे थोड़ा बाहर जाना है। बाहर? क्यों जी? आपको इतनी कड़ाके की ठंड में बाहर क्यों जाना है? ठंड लग जाएगा जी। बीमार हो जाओगे आप। हां बाबा। इतने ठंड में क्यों जाना बाहर? ठंड बहुत बढ़ गया है। ज्यादातर लोग ठंड के वजह से घर में ही रह रहे हैं। और तो और सब कुछ बंद भी है। विद्यालय, गुरुकुल सब बंद है कुछ दिन। सीता बिरजू भले ही मैं काम के वजह से ज्यादा घर में नहीं रह पाता हूं लेकिन फिर भी मैं जानता हूं घर किस हालत में चल रहा है। पिछले तीन दिनों से ठीक से कमाई भी नहीं हुई है। घर में शायद अब कुछ ही राशन

6:23 बचे हैं। आज भी मैं खाली हाथ लौटा हूं। मुझे गांव में जाके किसी से कुछ पैसे या राशन उधारी में लाने होंगे जिससे कुछ दिन आराम से निकल जाए। नहीं तो इस ठंड में तो जीना मुश्किल हो जाएगा। यह सुनकर सीता और बिरजू चुप हो गए और इतनी ठंड में वे लोग ना चाहकर भी कन्हैया को जाने देते हैं। सीता तुम दोपहर का खाने का इंतजाम करो। मैं कुछ देर में आता हूं। आते ही साथ खाना खाएंगे। यह कह के कन्हैया गांव की ओर निकल गया। गांव में दूर-दूर तक कोई लोग नहीं दिख रहे थे। ठंड की वजह से सब घर के अंदर थे। आसमान से हल्की-हल्की बर्फ गिर रही थी और

7:10 ठंडी-ठंडी हवा कन्हैया के बदन को छू रही थी। वो ठंड में कांपते-कांपते गांव के ही एक और मोहन नामक मछुआरे के पास पहुंचता है। जिसकी आर्थिक हालत कन्हैया से काफी अच्छी थी। मोहन भाई। अरे ओ मोहन भाई थोड़ा बाहर तो आना भाई। कुछ बात करनी है भाई। भीतर मोहन अपनी पत्नी के साथ आराम से बैठा हुआ था। कन्हैया की आवाज सुनके मोहन सिरसिरापन से बोला अरे यह कन्हैया फिर चला आया कामधाम करता तो नहीं है फिर आ गया उधारी मांगने फूटी किस्मत लेके जन्म लिया और अब हम लोगों की किस्मत बुरी करने चला आता है उधारी मांग मांग के मनहूस कहीं का

7:55 अरे धीरे बोलिए ना वो बाहर ही है सुन लेगा बुरा मान जाएगा वैसे ही बाहर इतनी ठंड है उसे अंदर बुला लेते उधारी नहीं देनी तो मत देना। ऐसे दरवाजे से मत भगाओ। यह बुरी बात होती है। अरे तू चुप कर। तुझे क्या पता कितनी मेहनत से मैं कमाता हूं। मेरी मेहनत के पैसे उसे क्यों दूं। जाके उसे बोल दे कि मैं घर में नहीं हूं। मोहन की बात सुनके उसकी पत्नी कन्हैया को भगाने जाती है। लेकिन कन्हैया यह सब घर के बाहर से पहले ही सुन लेता है और दुखी मन से वहां से चला जाता है। कुछ समय बाद वो ठंड में कांपते-कांपते गांव के एक चाय वाले के पास पहुंच गया।

8:42 चाय वाला अच्छे मन का व्यक्ति था और कन्हैया से उम्र में बड़ा था। वो कन्हैया को ऐसे ठंड में कांपते हुए आते देख उसे बिठा के चाय पिलाता है। क्या हुआ कन्हैया बेटा? बहुत परेशान लग रहे हो। और इतने ठंड में ऐसे गांव में क्यों घूम रहे हो? सब लोग ठंड के कहर से घर के भीतर हैं। तुम्हें अपने घर चले जाना चाहिए। कन्हैया कांपते हाथों से चाय का प्याला पकड़ा हुआ था। चाय की भाप उसके चेहरे से टकराती है। लेकिन मन के भीतर जमी ठंड पिघलने का नाम नहीं लेती। क्या बताऊं चाचा? घर कैसे जाऊं? तीन दिन से नदी ने कुछ नहीं दिया। आज भी खाली हाथ लौटा। घर में सीता और बिरजू मेरी राह देख

9:29 रहे होंगे। और मैं उन्हें क्या दूं? सिर्फ खाली हाथ और खाली दिल। आज पहली बार मन इतना भारी हो गया है कि सांस भी बोझ लग रही है। आदमी गरीब हो यह तो सह लेता है। पर जब अपने परिवार की आंखों में उम्मीद देखकर भी कुछ ना कर पाए तब दिल टूट जाता है। चाचा। दुख तो मैं समझता हूं बेटा। गरीबी की ठंड सबसे ज्यादा काटती है। बाहर की ठंड तो आग से कम हो जाती है। पर पेट और मन की ठंड वो जल्दी नहीं जाती। मेरी भी इन दिनों दुकान की बिक्री अच्छी नहीं चल रही है। लोग ज्यादा बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। कन्हैया कुछ पल चुप रहता है। फिर जैसे खुद से लड़ते हुए नजर झुका कर बोलता है चाचा अगर बुरा ना मानो तो थोड़े से पैसे उधार

10:16 मिल जाते तो बस कुछ दिन निकाल लेता। जैसे ही मछली ठीक से मिलने लगी लौटा दूंगा। जानता हूं मांगना आसान नहीं होता। पर आज मजबूरी बहुत बड़ी है। चाय वाला यह सुनकर कुछ देर खामोश हो जाता है। उसके चेहरे पर असहायता साफ छलकती है। बेटा मुझे माफ करना मजबूरी से कह रहा हूं। दिल तो बहुत करता है कि तेरी मदद करूं। पर मेरी हालत भी कुछ खास नहीं है। जैसे तैसे यह चाय की दुकान चल रही है। ठंड में ग्राहक भी कम हो गए हैं। मेरी मदद के लिए तो कोई संतान भी नहीं है। नहीं तो शायद तेरे बच्चे की सूरत देखकर ही कुछ रास्ता निकाल लेता। पर सच यही है कि आज मेरे पास देने को कुछ नहीं है। मैं तो दिन का कुछ

11:02 पैसे जुटा लेता हूं और तेरी बूढ़ी चाची के साथ अपना जीवन काटता हूं। कन्हैया की आंखों में निराशा उतर आती है। लेकिन वह चाय वाले का बुरा नहीं मानता। नहीं चाचा आप शर्मिंदा मत होइए। आपने बैठाया चाय पिलाई। यही बहुत है। आजकल इतना भी मिल जाए तो लगता है भगवान अभी पूरी तरह रूठे नहीं है। सच कहूं तो हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि कभी-कभी इस ठंड में चाय पीने तक की पैसे नहीं है। चाय वाला कन्हैया को ध्यान से देखता है। फिर थोड़ी देर सोच कर बोलता है। एक बात है बेटा। गांव की किराने की दुकान से कोशिश कर लो। क्या पता उधार में थोड़ा बहुत राशन मिल जाए तो कुछ दिन निकल जाएंगे। उसके दुकान में उधारी मिलता है। यह सुनते ही कन्हैया के चेहरे पर झिझक आ

11:47 जाती है। चाचा आप भी जानते हैं वो दुकानदार कितना खड़ूस है। गरीब को इंसान नहीं समझता। पहले भी कई बार सबके सामने बेइज्जत कर चुका है। मन नहीं मानता वहां जाने का। जानता हूं बेटा। पर पेट की आग अपमान से भी ज्यादा जलाती है। अगर बच्चों के लिए सहना पड़े तो थोड़ा सिर झुका लेने में बुराई नहीं। वैसे भी तू जानता है कि ठंड और कुछ दिन तेज रहेगी तो तुझे मछली मिलने का संभावना भी कम है। तो ऐसे में तेरा घर चलना मुश्किल ही होगा। कन्हैया गहरी सांस लेता है। मन के भीतर आत्मसम्मान और मजबूरी की लड़ाई चल रही है। आखिरकार वो उठ खड़ा होता है।

12:33 अगर आज नहीं सहा तो कल शायद मेरे परिवार को भूखा सुलाना पड़े। चलिए चाचा मैं एक बार पूछ के देखूंगा। अगर दुकानदार मान जाए तो कृपा होगी। इतना कहकर कन्हैया किराने की दुकान की ओर बढ़ जाता है। दुकान खुली है। अंदर अलाव जल रहा है और दुकानदार मोटी गर्म कपड़े पहने बैठा है। राम राम भैरव जी। हां हां बोलो कन्हैया। क्या है? बोलो क्या सामान दूं? सेठ जी। ठंड बहुत बढ़ गई है। काम भी ठीक से नहीं चल रहा। अगर थोड़ा सा राशन उधार में मिल जाए तो मैं धीरे-धीरे चुका दूंगा। दुकानदार ठहाका लगाता है और अजीब नजरों से

13:20 देखता है। उधार? अरे कन्हैया तेरी तो जिंदगी ही उधार पर चल रही है। रोज यही रोना लेकर आ जाते हो। कामधाम करते नहीं। बस भीख मांगनी आती है। सेठ जी। भीख नहीं। मजबूरी है। परिवार का सवाल है। और सेठ जी रोज कहां आता हूं? कितने दिन बाद तो उधार ही मांगी है। वाह जुबान चलाता है। मेरी दुकान कोई धर्मशाला नहीं है। जा पहले कुछ पैसे लेकर आ। फिर उधार की बात करना। हर गरीब का पेट मैं ही भरूं क्या? तुझ जैसे भिखारी को मैं उधार ही नहीं देता। कन्हैया के दुकानदार से बात करते समय दो व्यक्ति भी राशन लेने आए थे और वे लोग यह देख हंसने [हंसी] लगते हैं।

14:07 कन्हैया की आंखों में नमी आ जाती है। सिर अपने आप झुक जाता है। ठंड से ज्यादा तीखी थी यह बेइज्जती। खाली हाथ आए कन्हैया का दिल अब और भी भारी हो चुका था। कन्हैया बिना कुछ कहे चुपचाप दुकान से निकल आता है। कुछ समय बाद जब कन्हैया घर लौट रहा था तब गांव के एक जगह जहां एक छोटा सा शिवलिंग था। वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति उसके रास्ते में सिर्फ एक सफेद धोती में खड़े थे और यह देख कन्हैया हैरानी से देखने लगा। बाबा आप कौन है बाबा और आप ऐसा खाली बदन क्यों हैं? क्या परेशानी है बाबा? बेटा मेरी मदद करो बेटा। मुझे ठंड लग रहा है बेटा।

14:53 वही तो बाबा। इतने ठंड में ऐसे बिना कपड़ों के आप यहां क्या कर रहे हो? और आपको पहले कभी इस गांव में नहीं देखा। आप किसी और गांव से आए हो क्या? यहां कोई रिश्तेदार है क्या आपका? नहीं बेटा। मेरा कोई नहीं है इस दुनिया में। मैं अकेला हूं और खाना और आश्रय के खोज में यहां वहां भटकता हूं। तीन दिनों से ठीक से पेट में अन्न नहीं गया। कृपा करके मुझे कुछ खिला दो और थोड़े समय आश्रय दो। बूढ़े व्यक्ति की हालत देख के और उसके मदद मांगने से कन्हैया तुरंत उसकी मदद के लिए मान जाता है। बिना यह सोचे कि उसकी खुद की हालत कैसी है।

15:38 ठीक है बाबा चलिए मेरे साथ मेरे घर। मैं गरीब मछुआरा हूं लेकिन आपको पेट भर खिलाने की कोशिश करूंगा और आपको ठंड से बचने का भी व्यवस्था कर दूंगा। तुम गरीब नहीं हो बेटा। तुम दिल से बहुत अमीर हो। तुमने मेरी सहायता करने की सोची। यही बहुत है मेरे लिए। कन्हैया अपने साथ बूढ़े व्यक्ति को लेके अपने घर की ओर निकल गया। कन्हैया उस बुजुर्ग को सहारा देकर झोपड़ी तक लाता है। ठंडी हवा अब भी वैसे ही काट रही थी। लेकिन कन्हैया के कदमों में अब थकान कम और जिम्मेदारी ज्यादा थी।

16:24 झोपड़ी के पास पहुंचते ही सीधा बाहर निकल आती है। अरे जी यह कौन है? और इस कड़ाके की ठंड में इनके पास पूरे कपड़े भी नहीं है। आपको यह कहां मिले? क्या आप इनको जानते हैं? इनको कितनी ठंड लग रही है और आप भी कांप रहे हैं। इतनी ठंड में अगर इन्हें यूं ही छोड़ देते तो शायद यह रात भी ना काट पाते। अच्छा किया इन्हें साथ लाके। सीता मुझे माफ कर दो। मुझे सब पता है। घर की हालत, खाली बर्तन, आने वाले दिनों की चिंता सब समझता हूं। लेकिन जब मैंने बाबा को उस शिवलिंग के पास कांपते देखा तो लगा जैसे स्वयं प्रभु ने इनके मदद के लिए मुझे वहां पहुंचाया। अगर आज इन्हें मना कर देता तो शायद जिंदगी भर खुद से नजर ना मिला

17:10 पाता। सीता एक पल चुप रहती है। फिर बाबा की कांपती देह और नीली पड़ती उंगलियों को देखती है। आइए बाबा अंदर आइए। बाहर बहुत ज्यादा ठंड है और आपने गर्म कपड़े भी नहीं पहने। जल्दी अंदर आइए आप लोग। सब लोग घर के अंदर जाते हैं और बिरजू पास आ जाता है। बाबा यह बूढ़े दादा हमारे मेहमान है ना? और बाबा आप लोगों को बहुत ठंड लग रही होगी। मेरे हाथ भी सुबह से ठंडे हैं। लेकिन आपके तो पूरे शरीर में कंपन है। आप आग के पास बैठिए। बिरजू तू बहुत छोटा है। पर तेरी बातें

17:56 बड़े-बड़ों को भी शर्मिंदा कर दें। काश हर बच्चा तेरी तरह सोच पाता। आग जलाई जाती है। सीता अपनी कंबल उतार कर बाबा को ओढ़ा देती है। बेटी आज तक मैंने बहुत दरवाजे खटखटाए पर हर जगह या तो तिरस्कार मिला या फिर दरवाजा बंद। आज पहली बार किसी ने बिना पूछे मेरा हाल समझा। तुम लोग खुद गरीब हो। फिर भी तुमने मुझे अपने से ऊपर रखा। यह एहसान मैं शब्दों में नहीं चुका सकता। बाबा एहसान जैसा कुछ नहीं है। आज आप हमारी जगह होते तो शायद आप भी यही करते। ठंड में

18:42 कांपते इंसान को देखकर दिल अपने आप पिघल जाता है। कुछ समय बाद सीता सबके लिए खाने का थाली लगाती है। चावल कम है। फिर भी सबके हिस्से बराबर किए जाते हैं। दादा, मुझे आज भूख कम लग रही है। आप ज्यादा खा लीजिए। आपने 3 दिन से ठीक से कुछ नहीं खाया है और हम तो रोज कुछ ना कुछ खा ही लेते हैं। नहीं बेटा। भूख सबको बराबर ही लगती है। वैसे भी तेरी बढ़ने का समय है। ये तेरे अच्छे से खाने का समय है और इंसानियत में कोई छोटा बड़ा हिस्सा नहीं होता। आज हम सब बराबर खाएंगे क्योंकि आज हम सब एक परिवार हैं। हां बेटा। तेरे पिता सही कह रहे हैं और

19:28 वैसे भी यह खाना मेरे लिए पर्याप्त है। सब लोग खाना खाते हैं और खाने के बाद बाबा चुपचाप आंख को देखते रहते हैं। और कन्हैया अपनी पत्नी से रसोई में बात करके बूढ़े व्यक्ति के पास आता है और उनके साथ बैठता है। बेटा आज तूने दिन भर अपमान सहा। दुकानदार ने तुझे सबके सामने नीचा दिखाया। मोहन ने दरवाजे से भगा दिया। फिर भी तेरे दिल में किसी के लिए जहर नहीं है। याद रख जिस इंसान का दिल सबसे कड़ी ठंड में भी गर्म रहता है। उसके जीवन में एक दिन ऐसा जरूर आता है जब

20:15 किस्मत खुद उसके दरवाजे पर दस्तक देती है। कन्हैया थोड़ा हैरान होता है। बाबा आपको यह सब कैसे पता है? आप तो वहां नहीं थे? मैंने सुना बेटा जब तुम अपनी पत्नी से बोल रहे थे तो मैंने सुन लिया था। बाबा मैंने कभी बड़ी उम्मीदें नहीं रखी। बस इतना चाहता हूं कि मेरा बेटा भूखा ना सोए। मेरी पत्नी अपमान में ना जिए। अगर इसके लिए मुझे और ठंड सहनी पड़े तो भी मंजूर है। बाबा हल्की मुस्कान के साथ सिर हिलाते हैं। ठंड सहने वाले ही असली गर्मी की कीमत समझते हैं बेटा। ठीक है बाबा। अभी आप थोड़ा आराम करो। मैं एक बार फिर से नदी में जाकर मछली पकड़ने की कोशिश करता हूं। बिरजू मां की थोड़ी

21:02 मदद कर देना काम में। इतनी ठंड में नदी में बेटा बहुत ठंड है बाहर। नदी में मत जाओ। नहीं बाबा जाना तो पड़ेगा जैसा आपको भी पता है कि मुझे कहीं से कुछ नहीं मिला उधारी में। तो अब नदी ही एकमात्र उम्मीद है बाबा। ठीक है बेटा। तुम्हें जो सही लगे मैं भी अब चलता हूं। तुम लोगों ने बहुत सेवा किया मेरा। तुम लोग बहुत भले लोग हो। बहुत-बहुत धन्यवाद बेटा। अरे नहीं नहीं बाबा आप मेरे पिता समान हैं। आप शुक्रिया बोल के शर्मिंदा मत कीजिए। और आज आप कहीं मत जाइए। आज रात हमारे यहां ही रुकिए। अगर आप गए तो क्या पता रात का खाना मिलेगा या नहीं। ठीक है बेटा। तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है।

21:48 मैं आज यहीं रुकूंगा। लेकिन अभी मैं भी तुम्हारे साथ नदी में चलूंगा। मदद ना कर पाऊं तो कम से कम तुम्हारे लिए आग जलाकर तुम्हें थोड़ा गर्मी देने का काम तो कर ही पाऊंगा। बूढ़े बाबा के अचानक मान जाने से कन्हैया को थोड़ा अजीब लगा लेकिन वो ज्यादा ध्यान नहीं देता है और यही सब बोल के कन्हैया और वो बुजुर्ग व्यक्ति नदी की ओर निकल गया। दोनों कुछ समय बाद नदी के पास पहुंचते हैं। कन्हैया जाल उठाकर फिर से पानी की ओर बढ़ता है।

22:37 आज अगर नदी ने भी मुंह फेर लिया ना तो समझ लूंगा कि शायद मेरी परीक्षा का दिन है। लेकिन मैं बिना कोशिश किए वापस नहीं जाऊंगा। जब तक हाथ चल सकते हैं, जब तक सांस चल रही है, तब तक जाल पानी में जाएगा। वो जाल को पूरी ताकत से नदी में फेंकता है। कुछ देर बाद जाल खींचता है लेकिन जाल खाली था। फिर वही ना मछली ना उम्मीद का कोई निशान। लगता है जैसे नदी आज सुनना ही नहीं चाहती। वो दूसरी बार जाल डालता है। इस बार ज्यादा देर तक इंतजार करता है। हाथ शून्य हो चुके हैं। जाल खींचता है लेकिन

23:25 फिर खाली। वो बहुत समय प्रयास करता है और आखिरकार थक जाता है। वो बूढ़े आदमी के पास जाता है जो नदी किनारे ही आग जला कर बैठा था। बाबा दिन भर सब जगह खाली हाथ लौटा। अब रात भी खाली जाएगी। कभी-कभी मन करता है कि चिल्ला कर पूछूं आखिर कमी कहां रह गई मेरी मेहनत में? कभी-कभी पूरी कोशिश का फल उसी रात नहीं मिलता बेटा। कुछ बीज ऐसे होते

24:10 हैं जो कष्ट में बोए जाते हैं और फल तब देते हैं जब सबको लगता है कि कुछ बचेगा ही नहीं। कन्हैया थोड़ी देर चुप रहता है। फिर बोलता है बाबा मैं अमीर बनने का सपना नहीं देखता। बस इतना चाहता हूं कि मेरा बेटा आज नहीं खाया। यह शब्द बोलना भूल जाए। और जो पिता अपने बच्चे की भूख को अपने सीने में चुभन बनाकर जीता है, उसके हिस्से की रोशनी अंधेरे में भी रास्ता ढूंढ लेती है। लेकिन बेटा एक बात और है जो तुझे नहीं करनी चाहिए। कन्हैया आग से हाथ सेकता है और गहरी सांस लेता है और बुजुर्ग आदमी से पूछता है, क्या काम बाबा? मुझे क्या नहीं करना था? बुजुर्ग हल्की मुस्कान के साथ सिर हिलाते हैं।

24:56 बेटा तू जो मछली पकड़ के बाजार में बेचता है वो सही नहीं है। वो भी जीव होते हैं। उनको ऐसे मार कर बेचना क्या सही है। क्या पता तुझे मछली ना मिलने के पीछे प्रभु का ही कोई इशारा हो। क्या पता प्रभु नहीं चाहते हैं कि तू यह पाप करे। कन्हैया सिर झुका लेता है और नमी भरी आवाज में बोलता है नहीं बाबा मुझे भी सही नहीं लगता है यह सब लेकिन बाबा मैं करूं तो करूं क्या और कोई रास्ता भी तो नहीं है मेरे पास मैं खुद शाकाहारी हूं लेकिन मुझे ना चाहकर भी यह काम करना पड़ता है मैंने लकड़ियां बेच के भी देखा था लेकिन ठंड में सब सूखी लकड़ियां ही पसंद करते हैं और इस ठंड में सूखी लकड़ियां भी मिलना मुश्किल है। ठीक

25:42 है बेटा। तुम्हें जो सही लगता है करो। लेकिन मेरे हिसाब से तुम किसी जीव को बेच के पैसे कमाने से अच्छा है कि किसी जीव के सहायता से अपना घर चलाओ। सहायता से? कैसी सहायता बाबा? और आप किस जीव के बारे में बोल रहे हैं? मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। समझना क्या है बेटा? मैं पालने वाले पशुओं की बात कर रहा हूं। तुम कोई गाय पाल लो। वो दूध देगी और तुम उसे बेच के अपना घर चला सकते हो। और गाय के घर रहने से तुम्हारी घर में हमेशा रौनक बनी रहेगी। गाय हमारी माता है और माताएं कभी अपने बच्चों को खाली पेट सोने नहीं देती। अरे

26:29 बाबा आप क्या बोल रहे हैं? हमें ढंग से कभी-कभी दो वक्त की रोटी नहीं मिलती है और मैं गाय कहां से लाऊंगा? गाय कोई मुझे ऐसे ही थोड़े ही देगा। मुझे खरीदना पड़ेगा बाबा। हां वो भी है। गाय ऐसे ही कोई क्यों देगा? लेकिन अगर तुम सच में गाय की सेवा करके अपना घर चलाना चाहते हो तो क्या पता तुम्हें किस्मत कहीं ना कहीं से दे ही दे। बस हो सके तो तुम्हें यह मछली पकड़ने का काम छोड़ देना चाहिए। बुजुर्ग की बात सुनके कन्हैया को थोड़ा अजीब लगा। लेकिन उसने ज्यादा नहीं सोचा। ठीक है बाबा। देखते हैं किस्मत क्या खेल खेलती है। मुझे मेरे किस्मत पर ज्यादा उम्मीद नहीं है और बाबा मैं भी यह काम

27:15 करना नहीं चाहता। वैसे अभी घर चलते हैं बाबा। बहुत समय हो गया। आज भी खाली हाथ ही जाना होगा। अब इतने ठंड में ऐसे यहां नहीं बैठ सकते। कन्हैया की बात सुनकर बुजुर्ग व्यक्ति कुछ नहीं बोलता और उसके चेहरे पर बस एक मुस्कान आ जाती है। और फिर दोनों घर की ओर निकल गए। कुछ समय बाद दोनों घर पहुंचते हैं और कुछ ही समय बाद दिन भी ढल जाती है। मैं जानती थी आपको अभी कुछ नहीं मिलेगा।

28:03 इतनी ठंड में नदी में कहां मछली मिलेगा जी? तो क्या करता सीता? ऐसे ही खाली हाथ बैठा रहता। मुझे पता है इतनी ठंड में मछलियां बहुत कम मिलता है। और कहीं-कहीं जगह तो पानी पूरा जम चुका था। बर्फ तोड़ के जाल फेंकना पड़ता। मैं कल सुबह फिर से जाऊंगा नदी में। क्या पता कल कुछ मिल जाए। अभी जो भी है उसको बना के सबको पड़ोस दो। बाबा को भी भूख लगी होगी। वे कल सुबह चले जाएंगे। ठीक है जी। लेकिन मैं एक बात सोच रही थी। बाबा इतने ठंड में आधे कपड़ों के साथ गांव-गांव जाकर घूमते हैं। उन्हें तो ठंड लग जाती होगी। क्यों ना जो कंबल वो ओढ़े हुए हैं वो उनको हम ले जाने दें। ठीक ही सोचा है तुमने। मैं भी वही सोच रहा

28:50 हूं। हमारे पास कंबल कम है लेकिन हम घर के भीतर रह के आग सेक के ठंड से बच सकते हैं। लेकिन वो हमेशा ठंड चाहते हैं। उन्हें उस कंबल की हमसे ज्यादा जरूरत है। यही सब बात करके सीता घर में जो भी बचा कूचा राशन है वो पकाने लगती है और कन्हैया भी उसकी मदद करता है और फिर कुछ समय बाद सब लोग खाना खाकर सो जाते हैं। [संगीत] अगली सुबह कन्हैया नदी में जाने के लिए तैयार होता है और बुजुर्ग आदमी भी उनके घर से जाने के लिए निकलता है। बेटा तुम लोगों ने मुझ अजनबी को सहारा

29:39 दिया। मुझे रहने दिया, खाना खिलाया। तुम लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। अभी मैं निकलता हूं बेटा। तुम अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना। नहीं नहीं बाबा आप धन्यवाद मत बोलिए। आप मेरे पिता के उम्र के हैं। आपका सेवा हमारी मानवीय धर्म थी और बाबा आप भी अपना ध्यान रखिएगा। जब भी आपको कोई जरूरत हो तो आप बेझिझक यहां चले आना। हमारा घर का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुली रहेगी। यह सब बोल के कुछ समय बाद बुजुर्ग आदमी कन्हैया और उसकी परिवार से विदा ले गांव की ओर निकल गया और कन्हैया भी जाल ले नदी की ओर निकल गया। कुछ समय बाद दोपहर को कन्हैया के घर गांव के ही एक व्यक्ति आकर उसको

30:24 बुलाता है और सीता आके उस आदमी से मिलती है। भाई साहब बिरजू के पिताजी घर में नहीं है। वो नदी में गए हैं। ओ अच्छा ठीक है। मैं तो इसलिए आया था कि कन्हैया को गांव के चाय वाले हरिचरण चाचा ने बुलाया था। वे दुकान छोड़ के नहीं आ सकते और मैं इसी तरफ आ रहा था तो मुझे बोलने के लिए बोला सीता बहन कन्हैया आए तो उसे बोल देना ठीक है मैं उनको बोल दूंगी यहां कन्हैया थक हार के निराश मन से खाली जाल ले घर आ रहा था उसे आज के दिन मिला के चार दिन से [संगीत] कुछ नहीं मिला था नदी से और वह इसीलिए बहुत निराश हो चुका था निराशा और ठंड से जूझ के कन्हैया कुछ समय बाद घर पहुंच जाता है

31:18 सीता मुझे माफ कर दो। आज भी कुछ नहीं ला पाया। नदी ने आज भी खाली हाथ भेजा है मुझे। पता नहीं अब घर कैसे चलेगा। ये जी आप ऐसे निराश मत होइए। अभी खाने के लिए कुछ ना कुछ राशन बची है। हो जाएगा कुछ इंतजाम। मैं कल बिरजू को ले उसके मामा के घर जाऊंगी और कुछ दिनों की चलने लायक राशन के पैसे लाऊंगी। आप चिंता मत कीजिए। सीता के ऐसे बोलने से कन्हैया को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। लेकिन उसके हालत के चलते ना चाह के भी सीता की मायके से मदद के लिए मानना पड़ता है। और एक बात है। आपको हरिचरण चाचा ने बुलाया है। शायद कुछ काम है आपसे। ठीक है। मैं जल्दी से जाके आता हूं। क्या

32:03 पता उन्होंने मेरी कोई मदद के लिए बुलाया हो। मैंने उनसे भी मदद मांगा था। लेकिन जी अभी तो नदी से ठंड सहते-सहते आए हो। अब ऐसे मत जाओ। थोड़ा आग सेक लो। उसके बाद जाना। नहीं सीता मुझे जाना होगा। मैं तुरंत जाके आऊंगा। अगर हरिचरण चाचा कुछ मदद कर पाए तो तुम्हें कल अपने मायके जाने की जरूरत नहीं होगी। मैं आता हूं जल्दी से। यह बोल के कन्हैया जल्दी-जल्दी गांव के चाय वाला हरिचरण के दुकान में पहुंचता है। चाचा आपने बुलाया था मुझे। हां बेटा मुझे कुछ देना था तुमको। वो देखो गाय और बछड़ा वो तुम्हारे लिए एक बुजुर्ग आदमी देके गए हैं।

32:50 कन्हैया यह देख के और चाय वाले से सुनके बहुत हैरान होता है। उसे यह विश्वास करने में मुश्किल ही हो रहा था। चाचा क्या सच में यह मेरे लिए है? आप मजाक तो नहीं कर रहे हैं ना? आखिर कौन दे गया है यह गाय? और क्यों? नहीं बेटा, मजाक क्यों करूंगा? यह तुम्हारा ही है। और कोई तुम्हारा रिश्तेदार शंकर नाम का एक बूढ़ा व्यक्ति दे गया था। बोला कि तुम्हें दे दूं। वो व्यक्ति मुझे बहुत अजीब लगे। वो आए और सीधे गाय और बछड़े को मुझे तुम्हें देने को सौंप गए। मानो वे तुम्हारे बारे में सब जानते हैं और यह भी कि तुम मेरे पास आते हो। उस व्यक्ति के शरीर में ज्यादा कपड़े

33:35 नहीं थे लेकिन शरीर एकदम गर्म और तीव्र था। एक अलग ही तेज थी उनमें। चाय वाले के मुंह से यह सुनकर हरिया समझ गया कि यह वही बुरे बाबा होंगे जो उसके घर रुके थे। लेकिन चाय वाले ने जैसा बताया वो जानकर उसे बहुत अजीब लगा। लेकिन वो गाय को पाके बहुत खुश था और अपने सब दुखों की बोझ अब कम होगा सोचकर उस गाय को अपने साथ घर ले आया। कुछ समय बाद वो गाय और बछड़े को लेके घर पहुंचा और अपनी पत्नी और अपने बेटे को सब बताया। कन्हैया से यह सब जानकर सीता और बिरजू बहुत खुश हो गए और सब लोग गाय और

34:21 बछड़े के पास आए और मन ही मन भगवान को शुक्रिया किया। ऐसे ही कुछ दिन बीते। अब कन्हैया और उसकी परिवार की हालत गाय की वजह से ठीक हो गई थी। अब कन्हैया को नदी में मछली पकड़ने जाने की जरूरत नहीं थी। अब वो गाय का दूध बेचकर अपना घर ठीक से चला सकता था और अपने जरूरत की गर्म की कपड़े और दिन के खाने का खर्चे का इंतजाम कर लेता था। लेकिन कहीं ना कहीं उसके और सीता के मन में कुछ सवाल थे। सीता अब हम प्रभु की कृपा से और हमारी गाय के वजह से अपना घर अच्छे से चला लेते हैं। अब हमें ठंड भी सहना नहीं पड़ता है। लेकिन यह सब जिसके वजह से हुआ वही हमें पता नहीं लग पाया। हां आप सही बोल रहे हैं। वो बाबा

35:08 पता नहीं कौन थे और क्यों हमारे जीवन में आए और हम पर इतना बड़ा उपकार क्यों किया? आखिर कौन थे वो? और कहां चले गए? हां सीता। वो अचानक आए और हमारे साथ रहे और जाते-जाते हमारी सारी परेशानियों का समाधान करके चले गए। काश हम उनसे मिलकर उनको धन्यवाद कर पाते। मुझे तो यही समझ नहीं आया कि वो खुद गरीब और लाचार थे। फिर भी उन्होंने हमें गाय कैसे दान कर दिया। बहुत विचित्र व्यक्ति थे वो। यही सब बातें दोनों के मन में हमेशा चलती रहती हैं। उन्हें उस बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कुछ पता नहीं लगा। लेकिन उस बुजुर्ग की वजह से उनका जीवन ठीक हो चुका था। और वे लोग सुख के साथ हमेशा उस रहस्यमय बुजुर्ग

35:53 व्यक्ति का सवाल अपने मन में ले अपना जीवन बिताने लगे।

Share

More video summaries