Full transcript of “Mind को Control करने वाली साधना दिनचर्या | Jagadguru Kripalu Ji Maharaj Pravachan”. Click a timestamp to open the video at that moment. Need another video? Use the YouTube transcript generator.
0:00 संपूर्ण विश्व में सर्वत्र नियम है भगवान के क्षेत्र में भी नियम है और माया के क्षेत्र में भी नियम है बिना नियम के कहीं कोई स्थान नहीं है परमाणु परमाणु में नियम काम करता है संसार में जितने वर्क आप लोग करते हैं सब में नियम होते हैं और नियम का पालन ना
0:47 करने पर वह वर्क लाभप्रद नहीं होता कभी-कभी हानि प्रद भी हो जाता है इस साधना में भी नियम है वे नियम दो प्रकार के हैं एक बहिरंग एक अंतरंग क्योंकि आपका स्वरूप भी दो प्रकार का है एक आपका स्वरूप है शरीर और एक आपका स्वरूप है भीतर वाला
1:33 अंतःकरण अर्थात एक सूक्ष्म एक स्थूल तो बहिरंग नियम में सबसे प्रथम अनिवार्य नियम यह है कि आप लोग कोई भी वार्तालाप ना करें यह इसलिए है कि साधक साधना के साथ-साथ वार्तालाप में घोर कुसंग कर बैठता है अनजाने
2:19 में जितने यहां बैठे हैं सब दोषी हैं और जो नहीं आए हैं वे भी आप लोग भूल जाते हैं और ओवर कॉन्फिडेंस आपको रहता है मेरे ऊपर कुसंग का असर नहीं होगा लेकिन होगा भगवत प्राप्ति के एक सेकंड पहले तक कुसंग का प्रभाव हो सकता है आप लोगों को बहुत बार बताया गया है कि पापियों में जो एग्जांपल बन गया अजामिल इसका पूर्व जीवन भागवत के
3:06 अनुसार इतना उत्कृष्ट था कि कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि अजामिल का इतना पतन हो जाएगा भागवत में उसके लिए लिखा है दांता जितेंद्रिय था सदाचारी था शास्त्र वेद का विद्वान था तत्त्वज्ञान था जितने गुण दैवी होते हैं सब उसमें थे लेकिन एक क्षण के कुसंग ने उसको पापियों के एग्जांपल बना दिया इतना पतन
3:54 हुआ फिर आप लोग किस खेत की मूली है किस दावे से सोचते हैं कि हमारे ऊपर कुसंग का असर नहीं होगा भूल जाते हैं आप लोग कोई संसार की बातें करने लगा किसी की निंदा करने लगा तो आप लोग सुनने लगते हैं सुनना सिद्ध करता है कि आपका अंतःकरण अत्यंत दूषित है गंदा है आप भगवत प्राप्ति नहीं चाहते ये सिद्ध है देखिए आप खाना खाते हैं अगर चावल में एक कंकड़ आ गया दांत के नीचे तो आप तुरंत
4:42 चबाना बंद करके उस कंकड़ को निकाल के बाहर फेंक देते हैं और आप आत्म कल्याण के लिए साधना करते हैं किसी के अनुग होकर और यह भूल जाते हैं कि हम सारे कंकड़ खाए जा रहे हैं यह पेट में जाकर क्या करेंगे सुनते हैं कुसंग दूसरों की निंदा सुनते हैं फिर मानते हैं उसके वाक्य को ऐसा मानते हैं जैसा गुरु के वाक्य को भी नहीं मानते हैं त कर लेते हैं विश्वास कर लेते हैं जबक आप
5:29 जानते हैं वह भी अल्पज्ञ है आप भी अल्पज्ञ है जब तक अंतरजमी कोई ना हो तब तक किसी के विषय में कोई कुछ भी कहेगा तो सही नहीं कह सकता केवल भगवान और महापुरुष ही किसी की स्थिति को ठीक ठीक समझ सकते हैं अगर इसके पहले कोई दावा करता है कि मैं भी समझ सकता हूं तो उसके समान पागल कोई नहीं है और उसका पतन निश्चित होगा आज नहीं
6:15 कल गौरांग महाप्रभु ने कहा हेन कृष्ण नाम लाय बहु बार तब प्रेम नहीं न अधार तबे जान अपराध आवे प्रचुर अगर कोई अनेक बार भगवान का नाम ले चुका है लेता है और फिर
7:00 भी उसके अधार नहीं निकलती भगवान से प्रेम नहीं जागता इसका केवल एक कारण है नामा अपराध दुर दैव म दृष महा जनि ना अनुरागा भगवान ने अपने नाम में सारी शक्तियां रख लेकिन उनको लेने पर भी सुनने पर भी हमारे अंतःकरण में जो बीज नहीं अंकुरित होता प्रेम का उसका एक ही कारण है नामा
7:53 अपराध इसलिए अंतःकरण संबंधी नियम भी आवश्यक है और बाह्य नियम भी आवश्यक है तो अगर हम बोलना बंद कर दे तो सुनना भी बंद हो जाए क्योंकि इतने ही लोग तो है साधक लोग जब कोई बोलेगा नहीं तो दूसरा सुनेगा क्या क्योंकि सुनना ना यही दो डेंजर है अरे भगवान की बात छोड़ो संसार में जितने गृहस्थ
8:41 हैं आज पांच अरब आदमी है एक भी घर ऐसा नहीं जहां शांति हो क्यों केवल बोलने से केवल बोलने से व चाहे अप गवार हो चाहे बहुत बड़ा जीनियस हो बोलने की बीमारी इतनी भयानक है हम लोगों में मां से बाप से बेटा से बीवी से पति से कि अनावश्यक बातें करेंगे और अनावश्यक बातें करने में फिर लड़ाई हो
9:27 जाएगी किसी ने कुछ कहा दूसरे ने तुरंत जवाब दिया उसके विरोध में चुप र चुप रह जाओ भाई मत बोलो चुप कैसे रह जाए तो तुम चुप नहीं रहोगे तो और बोलेगा ठीक है तो हम भी और बोलेंगे इसका परिणाम क्या होगा कुछ भी हो अरे भाई यह तो पागलपन है इसका परिणाम कुछ भी हो ना सोचना इसलिए आजय पहला नियम है यहां आप लोग आपस में भी मिया बीवी भी आए हो तो बातचीत
10:13 नहीं करेंगे यह दृढ़ प्रतिज्ञा करें अरे 10 15 दिन में क्या खास बात है अरे बात करने में तो बुद्धि लगानी पड़ती है ना बात करने में क्या बुद्धि लगाना बात ना करने में कोई परिश्रम नहीं है बात करने में तो सोचना पड़ेगा वाक्य बनाना पड़ेगा परिश्रम है इंद्रिय मन बुद्धि सब लग जाते हैं उसमें और बात नहीं करना है इसमें कोई परिश्रम नहीं चाहे व बृहस्पति हो चाहे अंगूठा छाप हो दोनों बैठे हैं एक पर
11:01 चुप तो इस नियम का पालन बड़ी सावधानी से आप लोग करें यदि आप दृढ़ संकल्प कर लेंगे तो असंभव नहीं है एक लोहे की छोटी सी रिवाल्वर दिखा देने पर बड़े से बड़े साहब बड़े से बड़े अरबपति हवाई जहाज में हाथ ऊपर कर के खड़े रहते हैं छछ घंटे किसी की हिम्मत नहीं हाथ नीचे करें डर के मारे आप इतना कर लेते हैं बूढ़े बूढ़े भी कमजोर भी बीमार भी अरे
11:48 गोली मार देगा अगर हाथ नीचे करेंगे तो और आत्मा के कल्याण के लिए ना बोलना रूपी कर्म करना यह कोई ऐसी चीज तो नहीं है कि बड़ी कठिन हो इसलिए आप लोग से प्रार्थना है या आज्ञा है जो भी आपको स्वीकार हो जब तक आप यहां साधना में रहे बातचीत ना करें और जो काम जिस समय यहां पर घंटा नाद के द्वारा बताया जाए अब नहाने का समय है अब खाने का
12:34 समय है अब चाय का समय है उस समय आप लोग ठीक समय उपस्थित हो जाए वह भी इसलिए कि अगर 100 आदमी भी नाश्ता करने वाले हो और एक साथ ना जाकर के एक एक मिनट बाद सब लोग जाए तो 100 मिनट में ना का काम कहीं देने का होगा फिर उसके बाद करने का तो इतना अमूल्य समय जो आप लोगों ने अपने जीवन से निकाला है उसको नाश्ते खाने में इतना समय बर्बाद करना निरर्थक इसलिए जिस समय जो यहां के नियम हो और यहां
13:23 के क्लास टीचर बतावे उसका ठीक ठीक पालन कीजिए अपने सामान को संभाल के रखिए अगर कोई रुपया पैसा अधिक लाया है तो यहां रखवा दीजिए आपको जब जरूरत हो ले लीजिए और मैंने बहुत बार कहा है कोई जेवर पहनकर यहां पर ना आवे कोई खो जाए तो फिर वह रोता है उसी का चिंतन करता है कोई महंगी साड़ी और महंगे सामान लेकर के यहां आने का कोई प्रश्न ही नहीं होना चाहिए यह तो त्याग वैराग्य और भगवत विषय का हिसाब है य
14:08 कोई शादी ब्याह तो है नहीं ऐसा चप्पल ले आओ कि कोई ले जाए तो हंसी आवे आपको अरे व तो पुरानी थी ले गया कोई बात [संगीत] नहीं तो इस प्रकार आप लोग जो यहां के नियम बताए जाएंगे समय समय पर उनका पालन करना होगा आपको बहिरंग नियम हुए और अंतरंग नियम तो बस एक ही है क्योंकि वेदों का चैलेंज है चित्त में वही संसार तत प्रयत्न न शोध मैत्री
14:55 उपनिषद ये संसार जिसको आप लोग भयानक कहते हैं और जिसके कारण आप दुखी रहते हैं यह संसार भयानक नहीं है यह तो भगवान ने बनाया है भगवान की बनाई हुई चीज कोई भयानक हो सकती है यह तो अकारण करुणा से भगवान ने आपके शरीर चलाने के लिए संसार बनाया है और स्वयं व्याप्त भी है एक कमाल देखिए बना के चले नहीं गए बनाते समय भी साथ रहे बनाकर भी साथ है और सदा परमाणु परमाणु में व्याप्त रहेंगे
15:42 यह आप लोग जानते हैं लेकिन भूल जाते हैं तो संसार कोई खराब चीज नहीं है इस संसार को तो वेदों ने शास्त्रों ने पुराणों ने भगवान का रूप बताया है ईवास दवम सर्वम इगम सर्वम यह जो विश्व आप देखते हैं यह सब भगवत स्वरूप है इस बात को रिलाइज करने का अभ्यास करना चाहिए संसार जो खतरनाक है जिसके कारण आप दुखी है अशांत है अतृप्त है अपूर्ण है वो
16:28 संसार है मन चित्त वोह अशुद्ध है गंदा है घोर गंदा है उसको शुद्ध करना है बस एक काम संसार की ओर दृष्टि मत डालिए बुरी इसमें व्याप्त भगवान को मानिए और भगवान का बना हुआ मानिए या तो फिर आप यह मानिए कि भगवान नाम की कोई खती पर्सनालिटी है उसने गंदा संसार बना दिया और अगर आप कहते हैं भगवान सर्वज्ञ
17:13 सर्व दृष्टा सर्व नियंता सर्व साक्षी सर्व सर्वेश्वर सर्व शक्तिमान अकारण करुण आदि अनंत गुण गणों से युक्त है तो फिर भगवान का बनाया हुआ संसार भी उसी प्रकार का है जैसे कोई गड़बड़ नहीं इसी संसार में भगवान भी आते हैं महापुरुष भी आते हैं व तो संसार से दुखी नहीं होते हम क्यों होते हैं ये हमारा जो मन है चित्त है यह गड़बड़ है इसको ठीक करना है तो साधना मन को करना है साथ में इंद्रिया भी लगी रहे अच्छा
18:00 है लेकिन इंद्रियों की साधना साधना नहीं है मेरा तात्पर्य यह कहने का है कि आप लोग इस धोखे में ना रहे कि हम भगवन नाम कीर्तन केवल करें मन कहीं भी रखे तो हमको गोलोक में सीट मिल जाएगी उपासना भक्ति साधना मन से ही करनी होगी ही लगा देना अब इंद्रियों से भी यहां भी लगाओ कर सकते हो क्योंकि वो हेल्पर है सहायक
18:47 है देखो संसार में अपने बाप को मां को बेटे को पति को बीवी को किसी को कोई बुलाता है रमेश कौन है रमेश मेरा बाप है मेरा बेटा है कोई है प्रिय है तो तो रमेश आ जाता है हा आ तो जाता है लेकिन यह बताइए कि रमेश शब्द कहने के पहले आपने क्या किया रमेश इस उच्चारण के पहले भी आपने कुछ वर्क किया क्या नहीं तो किया है किस काम के लिए बुला रहे हो यह सोचा है
19:37 और किसको बुला रहे हो यह भी सोचा है रमेश की शक्ल पहले दिमाग में आ गई बाद में उसका नाम लिया और कभी-कभी शकल आ जाती है और नाम भूल जाता है तो आप कहते हैं अरे उसको बुलाओ वो जो व आया है ना बंबई से वो जो वो जो रिक्शा चलाता है उसका क्या नाम है नाम भूल गए नाम भले ही भूल जाए आप लेकिन उसका स्मरण पहले करते हैं ऐसे ही हम जो भगवान का नाम कीर्तन गुण कीर्तन लीला कीर्तन आदि करते हैं स्मरण मन से ये पहला काम जप करो पाठ करो पूजा करो ध्यान करो
20:25 कुछ भी करो स्मरण नंबर एक देखिए भक्ति तो बहुत प्रकार की है एक प्रकार दो प्रकार तीन प्रकार पांच प्रकार सात प्रकार आठ प्रकार न प्रकार 11 प्रकार 13 प्रकार 14 प्रकार 16 प्रकार 18 प्रकार 20 प्रकार 22 प्रकार 25 प्रकार 30 प्रकार तक भागवत में लिखी है अब लोक में प्रख्यात है नवधा भक्ति नौ प्रकार की लेकिन नवधा भक्ति हर एक भक्ति नौ भक्ति करना कंपलसरी
21:11 नहीं है नौ भक्ति में सबसे प्रधान प्रमुख भक्ति है स्मरण क्योंकि उसे मन को करना पड़ता है अब बाकी भक्ति मन प्लस इंद्रिया जैसे श्रवण है अब इसमें कान भी आया मन भी आया दो आए कीर्तन इसमें वाणी भी आई मन भी आया दो आए पाठ इसमें भी वाणी आई मनया अर्चन इसमें भी हाथ चला पूजा करने और मन चला बंदन इसमें भी शरीर दंडवत हुआ और मन
21:59 का सरेंडर भी हुआ दस्य साक्ष्य जितनी भी भक्ति है बहिरंग प्लस अंतरंग मिलकर होती है लेकिन स्मरण अकेला है और वोह स्मरण अगर निकाल दो तो बाकी जितनी आठ भक्ति है वो जीरो में गुना है मने स्मरण प्राण जैसे प्राण निकल जाता है तो शरीर साव हो जाता है मुर्दा हो जाता है उसी प्रकार स्मरण भक्ति निकाल दो तो बाकी सब मुर्दा दिन रात पूजा किया करो ठाकुर जी की
22:45 और मक्कारी की बात सोचा करो अरे बड़ा भक्त है जी सवेरे से लेकर आठ घंटे लगा रहता है मंदिर में पुजारी लेकिन वह पुजारी क्या सोता है देखो साला करोड़पति एक पैसा चढ़ा के गया है ये गाली दे रहा है अरे उसकी एक पैसे की श्रद्धा है तो आप क्यों परेशान हो रहे अजी ऐसे में पुजारी बनूंगा एक एक पैसा लोग देंगे तो हो चुका फिर तो मैं ऐसी पूजा नहीं करता ऐसे मंदिर में नहीं रहता ऐसे मंदिर का पुजारी रहूंगा जहां खूब भेट चढ़े डेलीर गुल्ला
23:30 आवे तो अगर ऐसी हमारी मनोदशा रहेगी तो ऐसे अर्चन से भगवान तो खुश नहीं होंगे संसार भले ही हो जाए इसलिए नंबर एक स्मरण सर्वश्रेष्ठ भक्ति नंबर [प्रशंसा] दो कीर्तन गौरांग महाप्रभु ने संकीर्तन को नवधा भक्ति में सर्वश्रेष्ठ कहा है व इसलिए कहा होगा कि जब कीर्तन करेगा तो कुछ न कुछ स्मरण तो करेगा ही जब बारबार
24:17 बोलेगा राधे राधे तो राधे कौन है यह सोचना पड़ेगा वास्तविकता ये नहीं है संकीर्तन श्रेष्ठ है संकीर्तन तो हेल्पर है केवल क्योंकि संकीर्तन का अर्थ है नाम लीला गुनादी नाम मु चर भाषा तु कीर्तनम भगवान के नाम को गुण को लीला को उच्च स्वर से गाना उसका नाम कीर्तन देखो हमारे देश में तमाम जागरण होते हैं आजकल और जागरण में शराब पी पी करके आते हैं लोग बाहर के पैसा देक बुलाए जाते हैं और रात्रि जागरण होता
25:05 है अनेक प्रकार के अंड बंड गाने भी उसमें होते हैं और कुछ अपना नाम भी होता है भगवान का कीर्तन भी होता है लेकिन वह करने वालों का लक्ष्य क्या है तो भगवान केवल अंतःकरण के आइडियाज नोट करता है यह नोट रखना हमेशा वो क्रिया नोट करता ही नहीं आपने क्या किया इंद्रियों से ये नोट नहीं करता नोट ही नहीं करता करोड़ों मर्डर कर डाला अर्जुन ने हनुमान ने बड़े बड़े महापुरुषों के दादाओ ने भगवान ने नोट ही नहीं किया उसने मन से क्या किया तस्मा सर्वेश
25:55 कालेश मा मनु स्मर निज प्रभु मय देख ही जगत सियाराम म सब जग जानी उसकी भीतर की स्थिति यह है बाहर से हजारों मर्डर करे लंका जला दे गुनाह भीतर से होता है हमारी दुनियावी गवर्नमेंट में भी कानून बना हुआ है कि अगर उसकी मंसा है चोरी की मंसा है मर्डर करने की तब दंड देना उसको अगर मंसा नहीं है तो उसका नाम
26:40 एक्सीडेंट बाय चांस हो गया मंसा नहीं थी उसने गोली मारा देखिए साहब मेरे हाथ में लगी है फिर मेरे कुछ नहीं था मैंने एक घूंसा मार दिया उसके पेट में पता नहीं कहां जाकर लगा कि वो मर ही गया तो डिफेंस में हमने घसा मारा क्या गुनाह किया तो कोर्ट कहती है कोई गुना नहीं तुम बरी किए जाते हो और जिसका बाप मरा व कहता अरे साहब क्या करते हैं आप मेरे बाप को मार डाला मेरे बेटे को मार डाला और आप बरी कर रहे अरे भाई इसने मारा का मतलब मार डालने की मंशा नहीं थी इसने तो डिफेंस में केवल एक घूंसा मारा है बेचारे के पास चाकू था तो जब एक
27:30 गोली चला रहा है तो एक घुसा भी ना मारे ये तो ठीक बात नहीं है इसलिए निर्दोष है और संसार में तो तमाम पपड़ सड़ चलता रहता है लेकिन भगवान के यहां तो भगवान भीतर बैठकर प्रति क्ण हमारे आइडियाज नोट करते हैं और किसी का ना बयान सुनते हैं ना किसी की गवाही लेते हैं ना कोई कर्मचा लगाते हैं अनंत महापुरुष भगवान के पास है लेकिन यह वर्क स्वयं करते हैं व एक देवा है एक लेकिन सर्व भूते सुग सबके भीतर अनंत रूप धारण करके बैठ करके स्वयं य वर्क करते हैं व कहते भाई
28:18 अपने बेटे का मामला है नौकर को लगाना ठीक नहीं हम खुद करेंगे क्योंकि भगवान पर आमतौर से नास्तिक को भी डाउट नहीं जो जिसने भगवान को मान लिया उसको यह डाउट नहीं कि भगवान ने अन्याय किया भगवान के य भाई भले देर हो जाए अंधेर चलो भाई तुम हमको सता लो हमारा तुम्हारा फैसला भगवान के यहां होगा माने मरने के बाद होगा यह फेथ है हर एक को घसियार को भी क्योंकि भगवान का कोई स्वार्थ नहीं कि भगवान अन्याय करें अन्याय तो तब कोई करता है जब उसका अपना कोई राग हो द्वेष हो
29:05 कुछ पाना हो कुछ खोने का भय हो तब तो अन्याय करे इसलिए नंबर एक स्मरण नंबर दो कीर्तन नंबर तीन श्रवण यह कान जो है ये बड़े कमाल का है सर्वनाश के लिए भी और भगवत प्राप्ति के लिए भी इस कान में जितना भगवत विषय चले लगातार भर ही निरंतर होही न पूरे जिनके श्रवण समुद्र
29:53 समाना अगाध वास्तविक संत से वास्तविक रसिक से भगवत विषय सुनना लगातार सुनना जितना मिल सके सुनना तो स्मरण कीर्तन श्रवण ये तीन भक्ति सबसे प्रमुख है लेकिन उन दोनों में भी श्रवण और कीर्तन में भी स्मरण कंपलसरी है क्योंकि श्रवण तो ऐसा भी होता है कथा में बैठे हैं ं रहे हैं या हमको चार बजे वहां
30:39 जाना है फिर उसको खबर लेना है फिर उसको वहां जाना है फिर उसको ऐसा करना है फिर वहा 420 करना है और कथा में बैठे और बीच बीच में हरे नम बलिहार ऐसे बोल दिया तो कथावाचक बेवकूफ बन रहा है और समझ रहा है कि सब समझ रहा है बड़े ध्यान से सुन तो यह केवल इंद्रिय का विषय है जब तक मन का लगाव बुद्धि का लगाव ना होगा तो श्रवण भी निरर्थक कीर्तन भी निरर्थक य अपराध बता रहा हूं मैं अगर मन को बाहर ले गए तो य अपराध है तबे जान अपराध आवे प्रचुर गौरांग महाभू ने कहा
31:27 कि सब से बड़ा अपराध है कि तुम भगवान के कार्य में समय देकर भी मन को संसार में ले जा रहे हो य बहुत बड़ा अपराध कर रहे हो अरे संसार में रहो फिर इतनी मेहनत करके इतना त्याग करके अपने घर के आयश आराम के सामान को जहां तुम्हें मन की उ श्रृंखल के अनुसार चलने का सौभाग्य प्राप्त है मेम साहब से कहते सुनो जी आज तो रसगुल्ला बनेगा आज तो हलवा बनाओ भाई रोज रोज रोटी डाल रोटी डाल बोर हो गए तो मेम साहब को क्या है उन्होने कहा लाइए
32:13 बादाम बना देंगे अब साधना में आए हो रोटी दाल मिलेगी रोज रोटी ाल जी हा रोज चलो फिर काम चलाएंगे क्या करेंगे तो देखो यहां खाने का भी तुमको हिसाब नहीं है अपने मन के अनुसार सोने का भी नहीं और फिर साहब ऊपर से यह हिसाब है कि साब बोलो मत बड़ी मुसीबत अभ्यास तो तभी होगा जब आप मन पर संजम करने की प्रैक्टिस करेंगे मन के गुलाम बनने में क्या मेहनत है सबसे बढ़िया मन का गुलाम कौन होता है
33:02 पागल उछल पड़ा कूद पड़ा चिल्ला पड़ा रो पड़ा हस पड़ा नंगा घूम रहा है उसी को तो पागल कहते हैं आप जो मन पर शासन न कर सके माने शास्त्र वेद के अनुसार शासन जो नियम के अनुसार ना चला सके मन को वो पागल हां ये जरूर है कि उस पागल से अगर तुम कहो तुम पागल हो तो कहेगा मैं पागल हूं तुम पागल हो मैं नहीं ह कोई पागल अपने को पागल नहीं एडमिट करता ऐसे ही हम लोग भी अहंकार के कारण अपने में कमी नहीं
33:51 मानते तो कम से कम एक गार्डियन जिसको आपने बनाया है उस की बात तो मान लेना चाहिए अन्यथा फिर और कोई मार्ग ही नहीं बचेगा तो प्रमुख है स्मरण साथ में श्रवण और कीर्तन इसीलिए सुखदेव परमहंस ने परीक्षित को तीन बात बताई श्रोत कीर्ति तव्य स्मर तव्य चता भयम जिसको चर्म लक्ष की प्राप्ति करना हो श्रोत महापुरुषों से श्रवण करो सता प्रसंग ममर ज
34:37 समविद भवंति त करण रसायना कथा त सदा स्वर्ग तमनी श्रद्ध रतिर भक्ति अनुक्रम अगर मन के संजोग केवल श्रवण भक्ति कीजिए महापुरुष के द्वारा मन के संजोग से मन बुद्धि को उसी में लगाए रहिए अनुकूल भाव से तर्क वितर्क कुतर्क अति तर्क संशय इसको
35:22 आने ना दीजिए तो श्रद्धा फिर रति फिर भक्ति अपने आप आ जाएगी बिना बुलाए तो श्रवण भक्ति और अगर महापुरुष नहीं मिलता हमेशा तो साधक साधक भी श्रवण भक्ति कर सकते हैं एक व्यक्ति भगवान की कथा सुना रहा है भगवान के पद सुना रहा है भगवान की लीलाएं सुना रहा है गुरु के गुण सुना रहा है सुन रहे वो भी साधना है तो तीन साधना भक्ति बताई सुखदेव परमहंस
36:11 ने श्रोत कीर्ति तव्य कीर्तन करो और स्मत स्मरण करो इसलिए मन से राधा कृष्ण का ध्यान करना यह पहला काम अरे भाई जिसकी भक्ति कर रहे हो जिसका नाम ले रहे हो जिसकी लीला गान कर रहे हो उसको सामने तो लाओ मन के अब आंख खोलकर तुम ध्यान ना कर सको अगर आंख बंद करके करो यहां से शुरू करो अभ्यास बाद में फिर आंख खोल के भी होने लगेगा इतने आदमी बैठे हैं और वो ध्यान आंख
36:56 खोल के कर रहा है श्री कृष्ण वो खड़े हैं वहां से चले ये चले चले यहां आए मेरे पास आए यहां खड़े हो गए फिर आप ये भी कर लेंगे केवल अभ्यास देखो संसार में सर्कस वाले कितने कितने विचित्र विचित्र काम कर लेते हैं आप देखने के लिए पैसा खर्च करते हैं और आपसे कोई कहे कि साहब आप कर सकते हैं मेरे बस का नहीं है क्यों जी वो जो सर्कस में काम कर रहा है किसी दिन तो शुरू किया होगा उसने वो सीखना हां जरूर किया होगा कोई गर्भ से थोड़ी सीख के आया ऐसे ही आप भी सीख सकते
37:41 हैं हां हां हो सकता है लेकिन साहब बड़ा असंभव लग रहा है हमको ध्यान दो माइक जगत के कार्यों के सफल होने में डाउट है शंका है लेकिन भगवान के य शंका नहीं इतना अंतर है दिन रात एक व्यक्ति रुपया कमाने पर लगा है सारे जीवन लेकिन एक लाख नहीं कर सका एक व्यक्ति उसके चौथाई हिस्सा भी प्रयत्न नहीं करता परिश्रम नहीं करता अरबपति हो गया क्यों इसलिए कि केवल परिश्रम से ही संसार का फल नहीं मिला करता उसके भाग्य में था भगवान को देना
38:28 पड़ा लॉटरी खुल गई उसने कुछ नहीं किया एक टिकट खरीदा था यही परिश्रम है उसका आवश्यक नहीं कि संसार में हम जो कुछ चाहते हैं परिश्रम करके प्राप्त ही कर लेंगे एक बेटा पैदा हुआ उसको हम चाहते हैं इंजीनियर बने डॉक्टर बने प्रोफेसर बने लीडर बने मुक बने तमक बने आवारा बन गया दिन रात उसके पीछे लगे रहे टेंशन मोन लिया खोपड़ा खराब किया अपना जीवन बर्बाद कर दिया उसके पीछे वो आवारा ही हो गया और हम भी बर्बाद हो गए उसी के पीछे चिंतन कर कर
39:14 के तो लेकिन भगवान के यहां य सब नहीं है वहां कोई डाउट नहीं कोई गड़बड़ी नहीं हम जितना प्यार करेंगे उतनी कृपा उधर से नपी तुली मिलेगी हमको बहुत कृपा चाहिए तो शरणागति की मात्रा बढ़ा दीजिए जैसे आप पानी में शरबत पीना चाहते हैं चीनी डाल के चाय में मिठास डाल कर के चाय पीना चाहते हैं तो पूछते हैं ना हां साहब चम्मच का चम्मच का चम्मच तो कहता आधा चम्मच एक कहता है एक चम्मच एक कहता है दो
40:00 चम्मच एक कहता है तीन चम्मच जितना डालोगे वैसे मीठा होगा तो जितना हम प्यार चाहते हो कृपा चाहते हो भगवान का गुरु का उतना हम करें बस हम तो बहुत करते हैं जी लेकिन वो नहीं करते तुम्हारा स्क्रू ढीला है तुम्हें कैसे मालूम नहीं करते उनका व्यवहार तो ऐसे ही है हमारी तरफ देखते भी नहीं अरे उनके देखने की आंख और है गधे ये बाहरी व्यवहार मत देखो कबीर दास गए रामानंद के पास कि महाराज हमको शिष्य बना लीजिए उन्होंने कहा ना तू हिंदू ना मुसलमान पता नहीं कौन है
40:47 तुझको मैं शिष्य बनाऊंगा भाग जा य से उन्होने कहा गुरु जी आपने एक बार लेक्चर में कहा था कि भगवान और महापुरुष तो हम लोगों की कठपुतली है हम जितना प्यार करेंगे उनको करना पड़ेगा हिम्मत नहीं है उनकी कि हा एक परसेंट भी कम करें तो आप नहीं बनाएंगे हम तो बनाएंगे गुरु आप बना लिया और गुरु जी को कृपा करनी पड़ी कहां जाएंगे भाग के नियम है कानून है कायदा है और ऐसा कानून कायदा है भगवा का जो अका है इसलिए भगवान के क्षेत्र में कोई डाउट
41:33 नहीं अंधे बनकर चलो वेदव्यास ने कहा धावन मलवा नेत्र नले न पते आंख बंद करके भागो डरो मत केवल फे चाहिए विश्वास चाहिए आप लोग तमाम महापुरुषों की लाइफ पढ़े होंगे धन्ना जाट है मुख है तमक है क्या था इतने मूढ़ थे लोग कि जिनकी मढ़ता को संसार वाले देख के हंसा करते थे इतना गधा है इतना जाहिल है इतना बुद्धु है लेकिन उसने भगवत प्राप्ति कर लिया केवल विश्वास के बल
42:21 पर और जिसके विश्वास नहीं है ये चार अंगुल की खोपड़ी लगाता है भगवान में महापुरुष में उसके अनंत जन्म बीत गए अनंत भगवान के अवतारों को देखा अनंत संतों को देखा उनके पास गए लेक्चर सुने और वहीं के वहीं खड़े इसलिए यह तीन प्रकार की भक्ति करना ही साधना है और यहां इन्हीं तीनों की भक्ति बताई जाती है उसका आपको यथा संभव सदा पालन करना है आप जा रहे हैं बाथरूम
43:07 जाइए शरीर की क्रिया है कंपलसरी है लेकिन रास्ते भर आप स्मरण करते जाइए क्या खर्चा होता है क्या य होता है आपका शवास शवास से े रा धे शवास खींचिए रा छोड़िए धे मुंह से ना बोलिए केवल मन से जप होता है स्वास के द्वारा प्रैक्टिस कीजिए 10 दिन 20 दिन अपने आप होने लगेगा ये कोई बड़ी हआ बड़ी भारी चीज नहीं है देखिए आप लोग पलक बानते
43:53 हैं तो आप लोग समझते हैं अपने आप बनती होगी अपने आप नहीं भन जब आप पैदा हुए थे ना तो वहीं से आपने अभ्यास शुरू किया था यह प्रयत्न से पलक बनती है नेचुरल नहीं है लेकिन वो लगती नेचुरल है ऐसे ही जो प्रैक्टिस आप कर लेंगे कुछ दिन तक वो नेचुरल सी लगने लग जाएगी अपने आप होने लग जाएगी कितने लोग बात करते करते ऐसे सिर कर देते हैं कोई ऐसे हाथ कर देते हैं आदत पड़ जाती है हमेशा करते रहते हैं और उनसे पूछो ऐसा क्यों करते हो मैं क्या करता हूं कोई यो
44:40 यो नाक कर देता है कोई कुछ सब की अलग अलग बात है अरे मेरी भी कुछ होगी आप लोग नोट किए होंगे ऐसे भाषा में भी कोई शब्द ऐसा होता है जो लोग हर जगह बोल देते हैं मतलब ये कि आप वहां जाइए और उनसे कहिए मतलब यह कि हर जगह मतलब मतलब मतलब लगा देते अनावश्यक य क्या है अभ्यास तो अभ्यास करना होगा उसी अभ्यास के लिए आप लोग अपना घर छोड़कर यहां आए हैं कष्ट सह करके तो 24 घंटे काम में लीजिए जब तक होश में रहिए अब आप सो गए ठीक है आपकी जिम्मेदारी खत्म साब सोने के बाद तो सपने में हमें
45:26 सांप ब और सब दिखाई पड़े कोई बात नहीं है जाने दो जब तक होश में हो तब तक तुम्हारी ड्यूटी है सपने की बात भगवान नोट नहीं करता यह भी याद कर लो सपने में जो आप मन से बनाते हैं संसार उसको भगवान वर्क नहीं मानता व नोट नहीं करता हजारों मर्डर कर डालिए आप सपने में उससे कोई मतलब नहीं बहुत से भोले वाले लोग स्वप्न का बड़ा महत्व देते हैं हमको चिट्ठी लिखते हैं महाराज जी मैंने सपने में ऐसा देखा है और एक जो पंडित जी कह रहे थे ऐसा देखने वाला तो बड़ा खराब होता
46:12 है अरे स्वप्न का मतलब क्या है बे मतलब े मतलब इसका कोई मतलब ना हो वो स्वप्न है इसलिए स्वप्न के बारे में कुछ नहीं सोचना है जब तक आप जागृत अवस्था में है आप साधना कीजिए और स्मरण प्रमुख रखिए साथ में कीर्तन हो श्रवण हो और कुसंग से बचने का सबसे प्रमुख स्वरूप बना रहे यानी गंदी चीज ना आने पावे एक बार साबुन लगाया थोड़ा सी थोड़ी सी गंदगी गई कपड़े की दोबारा फिर लगाओ दोबारा फिर लगाओ
46:57 बीच में उसको गंदगी में ना डुबा लगातार दो लकड़ी को बांस को रगड़ा रगड़ जाओ रगड़ जाओ रगड़ जाओ आग निकलेगी निकलेगी निकलेगी और अगर आपने रगड़ा फिर रख दिया अब टेंपरेचर डाउन हो गया उसका फिर रगड़ा फिर रख दिया जो ठंडक आ गई उसके अंदर तो फिर व घिस करके टूट जाएगी आग नहीं प्रकट होगी गड़बड़ ना आने पाए यह शर्त है तो सारी लाइफ का तो हम आपको नहीं कह रहे हैं लेकिन जब 10 20 दिन यहां आप रहेंगे तब तक तो आपको कोई काम नहीं कि साहब ऑफिस जाना है महाराज जी व
47:45 बात है बात कोई बात नहीं है यहां जिस काम के लिए आए हो केवल वही काम करो फिर देखो उसका प्रभाव क्या पड़ता है फिर तुम घर में भी तुमको करना पड़ेगा यही अभ्यास तुमसे आगे भी अभ्यास कराएगा रहा नहीं जाएगा बिना किए अगर ठीक ठीक मेरी राय के अनुसार करोगे तो यह साधना जो होने जा रही है उसके बारे में समय समय पर आपको डिटेल में बताया भी जाएगा हमारे तमाम अ विद्वान और विदुषी लोग हैं व भी बताएंगे
48:31 और बहुत कुछ आप सुन चुके हैं जानते भी हैं लेकिन जानने मात्र से कुछ नहीं होगा प्रैक्टिकल करना होगा क्रियात्मक रूप देना होगा जानने से तो केवल पहली भूमिका बनती है देखो एक एडवोकेट कानून जानता है लेकिन वकालत करते समय कानून को धोखा देने का अभ्यास करता है जानने से क्या होगा मानना आवश्यक है जानने के बाद उसको मानना उस पर विश्वास होना य आवश्यक है जानना बिना जाने क्या
49:18 मानेगा व लेकिन जानने जानने में रह जाए साधना में ना प्रैक्टिकल स्वरूप बनावे तो फिर उसका जानना उसी प्रकार होगा जैसे कोई कछी होती है उस कछी में आप तरकारी भी उससे निकालते हैं हलवा भी उससे निकालते हैं खीर भी उससे निकालते हैं और जरूरत पड़ गई तो आग भी उसी में रख लेते हैं तो वह बिचारी कछी को क्या पता है कि हलवा कैसा होता है रसगुल्ला कैसा होता है आग कैसी होती तो उसी प्रकार अगर हम जानने का बड़ा भारी भंडार भी इकट्ठा कर ले तो जानना हमारे
50:05 क्या काम आएगा इन्होंने पीएचडी किया है पाक शास्त्र में लेकिन चार दिन से भूखे हैं और सामान सब है इनके घर में लेकिन यह कहते हैं कौन बनावे कौन बनावे हमारे कौन बनावे कौन झगड़े में पड़े इससे तो नहीं भूख शांत होगी इसलिए साधना करना होगा गुरु भगवान यह दोनों उनकी जो ड्यूटी है वह आपके बिना कहे करेंगे करते हैं आप उसमें एनर्जी वेस्ट ना कीजिए कि आज गुरु जी से यह मांगेंगे अरे
50:52 कोई जरूरत नहीं मांगने की जिस क्लास के आ को जो चीज मिलनी चाहिए वो बिना मांगे देगा मांगने का प्रयास क्यों करते हो बिलाव तुम अपनी याचना ठीक करो अपना बर्तन ठीक करो बस चित्त की शुद्धि करो और चित्त की शुद्धि के लिए तीन प्रकार की भक्ति साधना करो और क्षण क्षण का उपयोग करो बस यही हमारा आदेश है यही हमारी प्रार्थना है अब आप लोग साधना प्रारंभ करें मैं तो बक्की हूं बोलता रहूंगा ऐसे ही बोलिए लाड़ली लाल की जय