0:00 तो भाई आज की ताजा खबर है कंटेंट क्रिएटर से की ₹8 लाख की ठगी। भाई साहब ये हो क्या रहा है यार कंटेंट क्रिएटर बेचारा करे क्या? मतलब मैंने अखबार आज निकाला पढ़ने के लिए और मैं देख रहा हूं कि कंटेंट क्रिएटर के साथ ठगी हो गई है और यह बहुत सारे क्रिएटर्स के साथ हो रही है। एक नया तरह का स्कैम आया है मार्केट में जो यूबर के साथ, Instagram क्रिएटर के साथ इस तरीके से कर रहे हैं लोग और पैसा ठग रहे हैं। तो आपको मैं अवेयर करने के लिए यह वीडियो बना रहा हूं और इसमें बताऊंगा कि यह एक्चुअली किस तरह से ठगी हो रही है। किस तरह का स्कैम है और आपको कैसे सतर्क रहना है। तो आप कहीं भी कंटेंट क्रिएटर हैं। चाहे आप Instagram पर हैं, चाहे YouTube पर हैं। ये वीडियो आपको कंप्लीट देखना है। लाइक करो ना करो वो आपकी मर्जी है। लेकिन ये शेयर अपने क्रिएटर दोस्तों को जरूर करना है ताकि सभी लोग सतर्क हो जाए और चैनल को तो सब्सक्राइब कर ही लेना
0:45 क्योंकि मैं भाई ऐसी वीडियो बनाता रहता हूं। तो देखो अखबार में मैंने जो खबर पढ़ी है इसमें सिंपल सा एक फंडा है। वैसे तो काफी दिनों से चल रहा है। हो ये रहा है कि YouTube पर जैसे आप श्स बनाते हैं या फिर वीडियो बनाते हैं या आप Instagram पर रील बनाते हैं। तो इसमें क्या होता है सर? मैं तो क्या अपना Facebook कैम वीडियो बना रहा हूं। अच्छा बड़े चैनल्स के साथ ये प्रॉब्लम नहीं होती। यह होती है जो नया-नया जो कोई क्रिएटर आता है ना और थोड़ा-थोड़ा ऊपर उठने लगता है। यह उनके साथ होती है। उनके साथ इसलिए होती है क्योंकि भाई उनके साथ ये स्कैम की वजह है क्योंकि उनको ज्यादा नॉलेज नहीं होती। ज्यादा वो पॉलिसी के बारे में जानते नहीं है। ज्यादा उनको समझ नहीं है कि अगर ऐसा प्रॉब्लम हो जाएगा तो हमें क्या करना चाहिए? तो उन लोगों को शिकार बनाया जाता है। कैसे बनाते हैं? जी सुनो। जैसे आप कोई पब्लिक डोमेन में इमेज है। उस इमेज को डाउनलोड करके अपनी वीडियो में यूज़ कर लेते हो। चाहे रील में यूज़ कर लो, चाहे
1:31 शॉर्ट्स में यूज़ कर लो, चाहे लॉन्ग वीडियो में यूज़ कर लो, कहीं भी यूज़ कर लेते हो। या कोई पब्लिक डोमेन में मीम है। आपने उस मीम को यूज कर लिया अपनी वीडियोस में। तो लोग क्या करेंगे? आपको एक फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक डाल देंगे। फेक कॉपीराइट स्ट्राइक आपके पास आ जाएगा। अब फेक कॉपीराइट स्ट्राइक आएगा आपके पास। एक आ जाएगा या तो दो आ जाएंगे। फिर वो आपको मेल करेगा जो ठग होगा ना वो मेल करेगा स्कैम करने वाला कि भाई देखो ऐसा है तीसरा अगर स्ट्राइक हमने आपको दे दिया तो भैया हम क्या करेंगे? हम कुछ नहीं करेंगे। आप ही करोगे जो करोगे या तो हमें पैसा दो या अपने चैनल को बचाओ। तीसरा स्ट्राइक डाला तो भैया आपका चैनल तो डिलीट हो जाएगा। अच्छा YouTube पे तो आप क्या है नोटिफिकेशन सबमिट कर देते हो तो वो रिजेक्ट हो जाता है क्योंकि आपको नोटिफिकेशन सबमिट करना आता ही नहीं है। आप नए क्रिएटर हो और Instagram पर भी सेम ऐसा ही होता है। फिर वो आपसे पैसे की डिमांड करते हैं। वो क्रिप्टो में भी पैसे मांग
2:18 सकते हैं। वो रुपए में भी मांग सकते हैं। वो डॉलर में भी मांग सकते हैं। अखबार में सेम ऐसा ही लिखा है। इन्होंने क्लियर लिखा है कि कोई एहसान अली है। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज की है कि एक साल में उन्हें ठगों को 7 से 8 लाख देने पड़े हैं। 12.5 लाख फॉलोअ हैं। उनके 7 लाख फॉलोवर हैं। उनके Instagram अकाउंट पे और वो कमाते 70-80 महीना है लेकिन एक साल में इतना सारा पैसा तो ठग ही ले गए। तो मतलब इस तरह की चीजें चल रही है। अब देखो सबसे पहली बात तो ये है कि आपके ऊपर कोई भी ऐसा फेक कॉपीराइट आ जाए। आपको लगे यार ये चीज पब्लिक डोमेन में है और मैंने यूज की है तो आपको ये समझ जाना चाहिए कि स्ट्राइक फेक है। ये फेक कॉपीराइट स्ट्राइक है। तो डरने की कोई बात नहीं है। अगर कोई आपसे पैसे की डिमांड करे वैसे भी स्ट्राइक देकर कोई पैसे की डिमांड करे तो उसको पैसा नहीं देना है। बल्कि आपको प्लेटफार्म से बात
3:03 करनी है। काउंटर नोटिफिकेशन जब आप सबमिट करते हो उसको थोड़ा अच्छे तरीके से करना है ताकि आप अपने जो स्ट्राइक आई है उसको वापस करवा सके, रीटेक करवा सके। YouTube को यह बता सके कि हां भाई यह एक फर्जी स्ट्राइक है। हालांकि ये धांधली बहुत चल रही है और मैं ऐसे बहुत सारे लोगों को जानता हूं जो ऐसा काम भी करते हैं। तो आप सतर्क रहिए भाई साहब बिल्कुल और मैंने एक वीडियो बनाया था फेक कॉपीराइट स्ट्राइक से कैसे बच सकते हैं। एक साल पहले बहुत पसंद आया था आप लोगों को और अगर आप बहुत ज्यादा कमेंट करेंगे तो मैं और वीडियो बना दूंगा जिसमें बताऊंगा कि अगर आपको ऐसा कोई फेक कॉपीराइट आ जाए और आपसे पैसे की डिमांड की जाए तो आपके पास क्या-क्या सॉल्यूशन हो सकते हैं। बाकी आप सतर्क रहिए। कोई भी स्ट्राइक देकर आपसे पैसा मांगे उसको पैसे देने की कोई भी जरूरत नहीं है। बाकी वीडियो के बारे में जो भी कहना है कमेंट
3:49 में लिख दीजिएगा। मिलता हूं आपसे अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ।