chapter 2 मानव बस्तियां MANAV BASTIYAN Most important questions ( book 2 ) Human sattelment 2024-25

Eklavya Study Point www.youtube.com

संक्षिप्त सारांश

यह वीडियो कक्षा 12 भूगोल के अध्याय 2 पर केंद्रित है, जिसमें मानव बस्तियों के अर्थ, प्रकार और ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों के बीच अंतर को समझाया गया है। पल्ली बस्तियों, परिक्षिप्त बस्तियों और भारतीय नगरों के विकास पर भी प्रकाश डाला गया है। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट सिटी मिशन के उद्देश्यों और नगरों के प्रकार्यों पर भी चर्चा की गई है।

  • मानव बस्ती का अर्थ और प्रकार
  • ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में अंतर
  • भारतीय नगरों का विकास और प्रकार
  • स्मार्ट सिटी मिशन के उद्देश्य

मानव बस्ती का अर्थ

मानव बस्ती किसी भी प्रकार या आकार के घरों का समूह है जहाँ मनुष्य निवास करते हैं। बस्तियाँ आकार और प्रकार में भिन्न होती हैं, जो एक छोटे पल्ली से लेकर बड़े महानगर तक हो सकती हैं।

मानव बस्ती के प्रकार

मानव बस्तियों को मुख्य रूप से दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है: ग्रामीण और नगरीय। ग्रामीण बस्तियों में लोग प्राथमिक क्रियाकलापों (खेती, पशुपालन) में संलग्न होते हैं, जबकि नगरीय बस्तियों में द्वितीयक और तृतीयक क्रियाकलाप (विनिर्माण, सेवाएं) प्रमुख होते हैं। ग्रामीण बस्तियाँ गुच्छी, विखंडित, एकांकी और पल्ली प्रकार की हो सकती हैं, जबकि नगरीय बस्तियों में प्रशासनिक, औद्योगिक, व्यापारिक, खनन, गैरिसन, धार्मिक, शैक्षिक और पर्यटन नगर शामिल हैं।

ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में आधारभूत अंतर

ग्रामीण बस्तियों में रहने वाले लोग प्राथमिक क्रियाकलापों में संलग्न होते हैं, जैसे खेती, पशुपालन, मछली पालन, शिकार और संग्रहण। ग्रामीण लोग कम गतिशील होते हैं, जिससे उनके सामाजिक संबंध घनिष्ठ होते हैं। इन बस्तियों में अच्छी शिक्षा, उच्च स्वास्थ्य सुविधा और बड़े बाजार उपलब्ध नहीं होते हैं। नगरीय बस्तियों में रहने वाले लोग विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में काम करते हैं। यहाँ का जीवन जटिल और तेज़ होता है, और सामाजिक संबंध औपचारिक होते हैं। नगरीय क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और बड़े बाजार आसानी से उपलब्ध होते हैं।

पल्ली बस्तियों से अभिप्राय

पल्ली बस्तियाँ वे होती हैं जहाँ बस्तियाँ अलग-अलग हिस्सों में बँट जाती हैं, लेकिन उनका नाम एक ही रहता है। इन्हें देश के विभिन्न भागों में पाना, पाड़ा, पाली, नगला और ढनी जैसे नामों से जाना जाता है। ये बस्तियाँ मध्य और निम्न गंगा के मैदानों, छत्तीसगढ़ और हिमालय की निचली घाटियों में पाई जाती हैं।

परिक्षिप्त बस्तियों से अभिप्राय

परिक्षिप्त बस्तियाँ या एकांकी बस्तियाँ दूर-दूर स्थित होती हैं, जैसे जंगलों में या पहाड़ी क्षेत्रों में। ये बस्तियाँ मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे पहाड़ी इलाकों में पाई जाती हैं।

भारतीय नगरों का विकास

भारतीय नगरों का विकास प्रागैतिहासिक काल से हुआ है, जिसके उदाहरण हड़प्पा और मोहनजोदड़ो हैं। विकास के आधार पर इन्हें तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है: प्राचीन नगर, मध्यकालीन नगर और आधुनिक नगर। प्राचीन नगर धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए, जैसे प्रयागराज, पाटलिपुत्र और मदुरई। मध्यकालीन नगर रजवाड़ों और रियासतों के मुख्यालय के रूप में विकसित हुए, जैसे हैदराबाद, जयपुर और लखनऊ। आधुनिक नगर अंग्रेजों और यूरोपीय शक्तियों द्वारा स्थापित किए गए, जैसे सूरत, दमन, गोवा, पांडिचेरी, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई।

आधुनिक उद्योगों पर आधारित नगर

1850 के बाद आधुनिक उद्योगों पर आधारित नगरों का विकास हुआ, जैसे जमशेदपुर। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, गांधीनगर और दिसपुर जैसे प्रशासनिक केंद्र और दुर्गापुर, भिलाई, सिंदरी और बरोनी जैसे औद्योगिक केंद्र विकसित हुए।

नगरों के प्रकार

नगरों को प्रशासनिक, औद्योगिक, व्यापारिक, खनन, गैरिसन (छावनी), धार्मिक, शैक्षिक और पर्यटन नगरों में वर्गीकृत किया जा सकता है। प्रशासनिक नगरों में चंडीगढ़ और नई दिल्ली शामिल हैं, औद्योगिक नगरों में मुंबई और सेलम, व्यापारिक नगरों में कोलकाता और सहारनपुर, खनन नगरों में रानीगंज और झरिया, छावनी नगरों में अंबाला और जालंधर, धार्मिक नगरों में मथुरा और वृंदावन, शैक्षिक नगरों में शिक्षा केंद्र और पर्यटन नगरों में ऊटी और शिमला शामिल हैं।

नगरीय संकुल

कोई नगर नगरीय संकुल तब बन जाता है जब नगर का विस्तार होता है, दो या दो से अधिक नगर आपस में मिल जाते हैं, या रेलवे कॉलोनी, विश्वविद्यालय परिसर, पत्तन क्षेत्र और सैनिक छावनी जैसे क्रमिक विस्तार होते हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य शहरों को बढ़ावा देना है ताकि आधारभूत सुविधाओं का विकास हो सके, पर्यावरण का सतत विकास हो सके और नागरिकों को बेहतर जीवन की सुविधाएँ मिल सकें। इसका लक्ष्य सस्ती सुविधाएँ उपलब्ध कराना और सतत तथा समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the Apple Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:01 हेलो एवरीवन आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे क्लास 12थ की ज्योग्राफी यानी कि भूगोल इसका चैप्टर नंबर सेकंड है और यह बुक भी आपकी सेकंड है ठीक है सेकंड बुक से हम कर रहे हैं इंपॉर्टेंट क्वेश्चन को डिस्कस करने वाले हैं तीन नंबर के क्वेश्चन पांच नंबर के क्वेश्चन इस वीडियो में आपके कवर हो जाएंगे देखिए जियोग्राफी में आपको फायदा यह है कि कुछ चैप्टर बहुत छोटे हैं और वहां से क्वेश्चन बहुत लिमिटेड बनते हैं यानी कि एक चैप्टर से मुश्किल से दो या तीन ही इंपोर्टेंट क्वेश्चन बनते हैं और उसी में से क्वेश्चन आते हैं तो आपके लिए क्या है जियोग्राफी में आपको याद रख पाना ज्यादा आसान रहेगा ठीक है सारे नोट्स आपको हमारी वेबसाइट प मिल जाएंगे क्ल study.com

0:58 googlethalli.com सबसे पहला क्वेश्चन है कि मानव बस्ती जो है उसका अर्थ आपको बताना है कि मानव बस्ती का क्या मतलब है तो देखिए किसी भी प्रकार या आकार के जो घर होते हैं घरों का जो समूह यानी कि एक घर है दूसरा घर है तीसरा घर है जब कई सारे घरों का जो समूह हो जाता है जिनमें मनुष्य रहते हैं ठीक है मनुष्य का आवास होता है उसको हम मानव बस्ती कहते हैं क्या कहलाता है वो मानव बस्ती कहलाता है ठीक है यानी कि किसी भी प्रकार या किसी भी आकार के जो घरों का समूह होता है उसको मानव बस्ती कहा जाता है बस्तियां जो है वो आकार और प्रकार दोनों में अलग होती है उनका साइज भी अलग हो सकता है ठीक है बस्ती वाले चैप्टर में आपने देखा है कई प्रकार की बस्तियां होती हैं तो आपने उनके आकार और प्रकार दोनों अलग-अलग हो सकते हैं उनका परिसर जो है वह एक पल्ली यानी छोटे से हिस्से से लेकर एक

1:45 बड़े महानगर तक भी हो सकता है यानी उसका आकार बिल्कुल अलग हो सकता है एक छोटा भी हो सकता है और छोटे से लेकर बहुत बड़े आकार तक भी हो सकता है ठीक है अब चलते हैं हम आगे अगले क्वेश्चन को देखते हैं मानव बस्ती के प्रकार बताइए ठीक है मानव बस्ती के अगर हम प्रकार की बात करें तो मे अ मेनली हम इसको दो कैटेगरी में बांट के देखेंगे एक होता है आपका ग्रामीण बस्तियां और नगरीय बस्तियां अब ग्रामीण बस्तियां भी कई प्रकार की होती है नगरीय बस्तियां भी कई प्रकार की होती हैं लेकिन यदि हम मेन इनको मान के चलें तो मानव बस्ती के दो प्रकार होते हैं ठीक है ग्रामीण और नगरीय अब आपके मन में क्वेश्चन आएगा कि ग्रामीण बस्तियां कौन सी होती हैं ठीक है और नगरीय बस्तियां कौन सी होती है तो ये देखिए मानव बस्ती को हमने क्या करा दो कैटेगरी में बांटा एक तरफ है ग्रामीण बस्तियां और दूसरी तरफ है नगरीय बस्तियां ग्रामीण बस्तियां जो गांव

2:30 से रिलेटेड है नगरीय बस्तियां जो नगर से रिलेटेड है ग्रामीण बस्तियां जो होती है यहां पे जो रहने वाले लोग होते हैं वह प्राथमिक क्रियाकलाप से जुड़े होते हैं खेती करते हैं किसानी करते हैं ठीक है पशुपालन करते हैं इस प्रकार के काम करते हैं नगरीय वस्तुओं की बात करें तो यह द्वितीय तृतीयक क्रियाकलापों से रिलेटेड होते हैं यहां पे मैन्युफैक्चरिंग होती है यहां पे फैक्ट्रीज होती हैं कारखाने होते हैं यहां पे मजदूर भी काम करते हैं ठीक है तो थोड़ा सा इनके बीच में डिफरेंस होता है गांव वाली बस्तियों में क्या होता है ज्यादा वहां पे सुख सुविधाएं नहीं होती नगरों में ज्यादा सुख सुविधाएं होती है यह बेसिक इनके बीच में डिफरेंस है जो आपको पता होना चाहिए अब बात कर लेते हैं ग्रामीण बस्तियों की तो ग्रामीण बस्तियां कई प्रकार की होती हैं ठीक है उसमें आपकी गुच्छी बस्तियां हो गई विखंडित बस्तियां हो गई एकांकी बस्ती हो गई पल्ली बस्ती हो गई अब आपके पेपर में इनसे भी क्वेश्चन पूछ लेते हैं कि पल्ली बस्तियों से क्या

3:16 अभिप्राय है पल्ली बस्तियों के बारे में बताओ एकांकी बस्तियों का क्या मतलब होता है ठीक है इस प्रकार से नगरीय बस्तियों की बात करें तो इसमें भाई कई प्रकार के नगर होते हैं जैसे प्रशासनिक नगर औद्योगिक नगर व्यापारिक नगर ठीक है व्यवसायिक नगर खनन नगर रिसन नगर और देखो और भी बहुत सारे होते हैं इसमें आपके छावनी नगर भी आ जाते हैं ठीक है धार्मिक नगर शैक्षिक नगर पर्यटन नगर तो यह सारे नगर आ जाते हैं तो देखो ये है नगरीय बस्तियों का क्लासिफिकेशन इसको अगर हम देखें नगरीय बस्तियों को अगर हम बांट कर देखें तो इतनी सारी होती हैं यदि हम बात करते हैं ग्रामीण बस्तियों की तो ग्रामीण बस्तियां जो होती है वो आपकी मेनली चार प्रकार की होती है जो आपको यहां पे दे रखी है ठीक है तो दोनों आपको याद रखना है क्योंकि पेपर में क्वेश्चन जो आएगा ना वो इस तरीके से आएगा औद्योगिक नगर के बारे में पूछ लेंगे या प्रशासनिक नगर के बारे में पूछ लेंगे तो बहुत सिंपल क्वेश्चन आएगा आगे मैं आपको

4:02 सब कुछ करा दूंगा लेकिन आपको यह पता होना चाहिए अगर मान लो शॉर्ट क्वेश्चन में पूछ ले कि बस्तियां कितने प्रकार की होती है तो आपको बताना है दो प्रकार के ग्रामीण और नगरीय दो-तीन ग्रामीण बता देना दो-तीन नगरीय बता देना ठीक है एक्सप्लेन नहीं करना अगर अगर तीन नंबर के क्वेश्चन में आता है तो वहां पे एक्सप्लेन नहीं करना है शॉर्ट में बता देना है अगर पांच नंबर में आता है तो क्वेश्चन इस तरीके से आएगा ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में क्या आधारभूत अंतर होते हैं यानी गांव की जो बस्तियां होती है और जो नगर वाली बस्तियां होती है इनके बीच में जो बेसिक डिफरेंस होते हैं वह क्या होते हैं तो आप सभी जानते हैं कि गांव में रहने वाले जो लोग होते हैं वह प्राथमिक क्रियाकलाप में जुड़े होते हैं अब प्राथमिक क्रियाकलाप क्या होता है भाई हमने प्राथमिक क्रियाकलाप वाला चैप्टर पढ़ा था तो हमने क्या पढ़ा था जो लोग खेती करते हैं ठीक है किसानी करते हैं जो लोग पशुपालन करते

4:51 हैं ठीक है संग्राहक होते हैं आखेट करते हैं शिकार वगैरह करते हैं ये सब प्राथमिक क्रियाकलाप से रिलेटेड हो जाता है तो ग्रामीण बस्तियों में प्राथमिक क्रियाकलाप ही लोगों का मेन व्यवसाय का साधन होता है अब देखते हैं ग्रामीण बस्तियों में रहने वाले जो लोग होते हैं वो मेनली क्या करते हैं खेती करेंगे पशुपालन करेंगे मछली पालन करेंगे शिकार करते हैं संग्रहण करते हैं इन्हीं चीजों पर निर्भर होते हैं सिंपल है आगे देखो ग्रामीण लोग जो होते हैं वो कम गतिशील होते हैं इसलिए उनमें सामाजिक संबंध घनिष्ठ होते हैं गांव में क्या होता है जैसे मान लो कोई गांव है वहां पे अगर आप गांव में देखोगे गांव में इस जगह पर रहने वाला व्यक्ति भी इस जगह पर रहने वाले यानी दूर के व्यक्ति को उसके परिवार को आराम से जानता होगा ठीक है क्यों क्योंकि गांव के लोग कम गतिशील होते हैं व एक ही जगह पे कई पीढ़ियों से रहते आ रहे होते हैं यानी उनके दादाजी फिर उनके पिताजी फिर

5:37 पुत्र कई पीढ़ियों से लोग एक ही जगह पे रहते चले आ रहे हैं तो उनके संबंध जो हैं कहीं ना कहीं एक दूसरे के साथ घनिष्ट हो जाते हैं एक दूसरे को जानते हैं क्या नगरों में नगरों में रहने वाले लोग एक दूसरे को जानते हैं वो भी इतनी दूर नहीं नगरों में तो ऐसा भी हो सकता है कि यह किसी का घर है उसके बगल में ही किसी दूसरे का घर है हो सकता है वो उसको ना जानता हो वो उसको ना जानता हो वो कभी आपस में बात ही ना करते हो तो नगरों में वैसे संबंध आपको देखने को नहीं मिलते क्लियर है आगे देखो ग्रामीण बस्तियों में अच्छी शिक्षा उच्च स्वास्थ्य सुविधा अच्छे और बड़े बाजार उपलब्ध नहीं होते हैं क्योंकि गांव से लोग इसीलिए तो नगरों की तरफ आते हैं क्योंकि वहां पे ना तो बड़े-बड़े स्कूल मिलेंगे ना बड़े कॉलेज मिलेंगे ना हेल्थ सर्विसेस मिलेगी वहां पे संसाधन की थोड़ी कमी होती है ठीक है बिजली भी नहीं होती कई गांव में पूरे 24 घंटे ग्रामीण बस्तियों के लोगों के पास सुविधाएं जो होती है वो बहुत कम होती है तो यह तो हो गया बेसिक

6:24 हमने गांव के बारों के गांव के लोगों के बारे में या ग्रामीण बस्तियों के बारे में सिंपल तरीके से समझ लिया है अगर इसको हम कंपेयर करते हैं नगरीय बस्तियों से तो इसके लिए फिर हमको नगरीय बस्तियों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए तभी तो आप कंपेयर कर पाओगे तो देखो यहां के लोग प्राथमिक क्रियाकलाप करते थे अभी हमने पढ़ा था यहां के लोग द्वितीय क्रियाकलाप करते हैं ठीक है कौन से क्रियाकलाप करते हैं द्वितीयक द्वितीयक में क्या होता है मैन्युफैक्चरिंग होता है यानी विनिर्माण होता है विनिर्माण का मतलब क्या होता है किसी कच्चे माल को यूज करके ठीक है एक प्रोडक्ट बना देना जिससे उसकी कीमत बढ़ जाए सेकेंडरी जो एक्टिविटीज होती है द्वितीय क्रियाकलाप होता है उसमें ने पढ़ा था अब देखो नगरीय बस्ती में रहने वाले लोग जो हैं वो मेनली विनिर्माण करते हैं व्यापार करते हैं सेवा सर्विसेस में जुड़े हुए होते हैं ठीक है फिर नगरीय क्षेत्रों

7:09 का जो जीवन का जो ढंग है वह थोड़ा जटिल होता है और फास्ट लाइफ होती है गांव के लोगों की तरह जैसे गांव में क्या होता है अगर किसी के साथ कुछ हो जाए तो गांव के लोग आएंगे उसकी हेल्प करेंगे उनके पास टाइम होता है शहरों में टाइम नहीं होता हाईवे प अगर आप जाओगे कहीं कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो लोग निकल जाते हैं उन्हें मतलब नहीं है किसी चीज से क्योंकि वहां पे लाइफ जो है बिल्कुल उनका जीवन जीने का तरीका बिल्कुल डिफरेंट फ्रेंट है और बहुत फास्ट लाइफ होती है वहां पे सामाजिक संबंध जो होते हैं केवल औपचारिक होते हैं यानी कि फॉर्मल बिल्कुल नाम के ही वहां पे सामाजिक संबंध होते हैं लोगों के बीच में ठीक है आगे देखते हैं नगरीय क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा उच्च स्वास्थ्य सुविधा अच्छे और बड़े बाजार उपलब्ध होते हैं जो कि गांव की जो बस्तियां होती हैं वहां पे उपलब्ध नहीं होते यहां पे सभी प्रकार की सुविधाएं आपको नगरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है ठीक है तो ये दोनों के बीच में आधारभूत

7:57 अंतर है पेपर में बहुत ज्यादा पूछा जाता है ये क्वेश्चन रट के जाना है याद करके जाना है अगला क्वेश्चन है पल्ली बस्तियों से क्या अभिप्राय है भारत में कहां पर पाई जाती है इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है ठीक है आपके एग्जाम में कई बार आया हुआ है सीबीएसई में आरबीएससी में ठीक है अगर आप राजस्थान बोर्ड से हो वहां पे भी कई बार पूछा हुआ है एमपी बोर्ड में भी कई बार पूछा हुआ है कई सारे बोर्ड में ये क्वेश्चन मैंने देखा हुआ है कई बार पूछा हुआ है ठीक है तो ये क्वेश्चन बहुत इंपोर्टेंट है पल्ली बस्तियां क्या है तो देखो क्या होता है कि कई बार बस्तियां जो होती हैं वो एक दूसरे से अलग हो जाती हैं और कई अलग-अलग हिस्सों में बढ़ जाती हैं लेकिन उनका नाम जो है एक ही रहता है यानी एक बस्ती है वह अलग होके अलग-अलग हिस्सों में बट रही है तो इस प्रकार की जो बस्तियां होती है उसको पल्ली बस्तियां कहते हैं ठीक है और इन इकाइयों को देश के विभिन्न भागों में स्थानीय स्तर पे यानी यह जो इकाइयां हैं यह जो बस्तियां हैं

8:43 इसको अलग-अलग जगह पे भारत में अलग-अलग नाम से जाना जाता है कुछ जगह पे इसको पाना कहा जाता है कुछ जगह पे इसको पाड़ा कहा जाता है कुछ जगह पे इसको पाली कहा जाता है कुछ जगह पे इसको नगला कहा जाता है कुछ जगह पर इसको ढनी कहा जाता है यानी पल्ली बस्तियों को इतने सारे नामों से जाना जाता है भारत में तो यह आपको याद रखना है ठीक है अब अगले आगे पूछा क्या हुआ है कि भारत में ऐसी बस्ती कहां पे पाई जाती है तो यह आपको मध्य और निम्न गंगा के जो मैदान हैं वहां दिखेगी छत्तीसगढ़ जो है वहां पे आपको ऐसी बस्ती दिखेगी हिमालय की जो निचली घाटी है वहां पे आपको ऐसी बस्ती दिखेगी ठीक है तो इस प्रकार से आपको यह बस्तियां दिखाई देती हैं अगला क्वेश्चन है कि परि शिप्ट बस्तियों से क्या अभिप्राय है परिषत बस्ती क्या होती है तो देखिए भारत में कुछ बस्ती

9:28 ऐसी हैं जिसको परि सिप्ट या एकांकी बस्ती कहा जाता है नाम से ही पता लग रहा है एकांकी यानी कि दूर जंगलों में एकांकी झोपड़ियां यानी कोई पहाड़ एरिया है कोई जंगल है एक झोपड़ी यहां पर एक झोपड़ी यहां पर एक झोपड़ी यहां पर एक झोपड़ी यहां पे अलग-अलग जगह पे दूर-दूर जो झोपड़ियां होती हैं ठीक है कुछ झोपड़ियों को पल्ली या छोटी पहाड़ियों की ढालो पर जो खेत होते हैं या चरागाह के रूप में भी दिखाया दिखाई जाती है दिखाई पड़ती है यानी कहीं खेत है मान लो उस खेत में कोई एक एक घर दिख जाएगा फिर और नीचे आते हैं वहां पे एक घर दिख जाएगा इस तरीके से तो ऐसी बस्तियां कहां पे होती है ज्यादातर ये पहाड़ी क्षेत्रों में होगी जैसे नॉर्थ ईस्ट में आप जाओगे मेघालय में आपको दिखेगी ठीक है और उत्तराखंड में दिखेगी हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाके में दिखेगी केरल की साइड जाओगे तो वहां पे भी आपको इस प्रकार की

10:15 बस्तियां दिखेंगी ठीक है एक बार आप इमेज को देखो ध्यान से मैं इसको इरेज कर देता हूं अब देखो ये एक पहाड़ है पहाड़ी क्षेत्र है यहां पे आपको एक बस्ती दिखाई दे रही है फिर उससे दूर एक बस्ती यहां दिखाई दे रही है एक यहां दिखाई दे रही है एक यहां दिखाई दे रही है ठीक है ध्यान से देखोगे तो आपको यह जो घर है कितनी दूर-दूर दिखाई दे रहे हैं एकांकी यानी सिंगल बने हुए हैं एक घर यहां है तो एक घर 1 किलो 2 किलो 3 किमी की दूरी पे होगा और कई बार हमें लगता है ना देख के कि यार ये कितनी पासपास है लेकिन जब पहाड़ों में जाओगे ना तो वो 1 किमी 2 किमी 3-3 44 किलोमीटर की डिस्टेंस पे होती है लेकिन हमें देखने में लगता है ये तो बहुत पास है रियलिटी में वो बहुत दूर होती है तो ऐसी बस्तियों को हम एकांकी या परिक्षित बस्ती कहते हैं ठीक है एक क्वेश्चन देखो आपके सपोर्टिंग मटेरियल में दिया हुआ है और ये इत इंपोर्टेंट क्वेश्चन

11:00 है यह कई बार आपके पेपर में पूछा हुआ है बहुत इंपोर्टेंट क्वेश्चन कहूंगा मैं इसे अलग-अलग लैंग्वेज में पूछा हुआ है देखिए भारतीय नगरों को उनके विकास के विशिष्ट गुणों के आधार पे यानी विकास के आधार पर ठीक है उसको कितने वर्गों में रखा जाता है इसके अथवा में ही एक क्वेश्चन दे रखा है कि भारत में नगरों का जो अभुदय हुआ है वह प्रागैतिहासिक काल से हुआ है ठीक है बहुत प्राचीन काल से रहा है इसके बारे में आपसे पूछा गया है और इसी के अथवा मेंें दे रखा है नगर के प्रकार बताओ अलग-अलग लैंग्वेज देखो लैंग्वेज तीनों क्वेश्चन की कितनी ज्यादा डिफरेंट है लेकिन आंसर जो है तीनों में एक ही लिखा जाएगा ठीक है तो इसमें हम क्या करेंगे बिल्कुल बेस से पढ़ेंगे बिल्कुल बेसिक से और समझेंगे भारत में देखो नगरों का विकास समझते हैं भारत में नगरों का जो उदय हुआ है वो प्रागैतिहासिक

11:45 काल से हमको देखने को मिलता है यानी काफी प्राचीन समय से हमें देखने को मिलता है यहां तक कि अगर आप देखोगे सिंधु घाटी सभ्यता जो हड़प्पा सभ्यता है उस समय में हड़प्पा और मोहन जोदड़ो जैसे नगर अस्तित्व में थे ठीक है जिस समय में हमें कुछ लिखित में प्रमाण नहीं मिलता इतिहास में यानी कुछ भी लिखित में नहीं मिला उस काल में भी भारत में नगर होते थे ठीक है तो यह आपको पता लगेगा विभिन्न युगों में उनका विकास जो है विकास के आधार पर भारतीय नगरों को इस प्रकार से हम तीन कैटेगरी में बांट सकते हैं एक नगर वो है जो प्राचीन नगर बना देते हैं हम उसको प्राचीन नगर बोलते हैं एक मध्यकालीन नगर है और एक है आधुनिक नगर यानी तीन कैटेगरी में बांट सकते हैं इसके अलावा एक चौथी कैटेगरी भी है उसको हम आगे सेपरेट क्वेश्चन में पढ़ेंगे ठीक है फिलहाल हमें यहां पे तीन प्रकार के नगरों को समझना है अब देखो आंसर जो मैंने आपको

12:31 बताया था सेम आंसर आपके सपोर्टिंग के लैंग्वेज में देख लेते हैं भारत में जो नगरों का विकास हुआ है वह कई सारे चरणों में हुआ है उसमें से हम देख लेते हैं सबसे पहले प्राचीन नगर फिर हम देखेंगे मध्यकालीन नगर और फिर देखेंगे आधुनिक नगर अगर हम प्राचीन नगरों की बात करें तो इसमें ज्यादातर जो नगरों का विकास है वह धार्मिक या सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में हुआ था ठीक है एग्जांपल जैसे प्रयागराज गंगा ठीक है गंगा नदी है यहां पे यहां पे कुंभ मेला वगैरह भी लगता है ठीक है तो यह क्या है यह कहीं ना कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला क्षेत्र है पट ऐसे ही पाटलीपुत्र पतना ये हो जाएगा साउथ में जाओगे तो आपको मधुरई हो जाएगा यह सब कहीं ना कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं इसीलिए यह प्राचीन अ नगर की श्रेणी में आते हैं ठीक है काफी प्राचीन

13:17 इसके बाद आ जाते हैं मध्यकालीन नगर जो बाद में बसे हैं तो इसमें क्या था ज्यादातर जो नगर है इनका विकास जो हुआ है वो जो रजवाड़े होते थे ठीक है जो रियासतें होती थी उनके हेड क्वार्टर यानी उनके मुख्यालय के रूप में हुआ है जैसे हैदराबाद एक रियासत थी जयपुर लखनऊ आगरा ठीक है ये इसके एग्जांपल हो जाएंगे ये मध्यकालीन नगर हो जाएंगे फिर आधुनिक नगर की बात करें जो अंग्रेज भारत में आए यूरोपीय भारत में आए उन्होंने क्या करा कहीं ना कहीं कुछ रियासतों प अपना कब्जा कर लिया उन परे नियंत्रण कर लिया उसके बाद उन्होंने प्रशासन के लिए कुछ नगर बनाए कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ठीक है विश्राम स्थल बनाए यानी इन्होंने कुछ पत्तन भी बनाए तो उसके आधार पर जो नए नगर आए हैं उसको आधुनिक नगर कहा जाता है ठीक है प्राचीन जो है सबसे पुरा ने हैं उसके बाद मध्यकालीन है और फिर सबसे जो लेटेस्ट वाले हैं वह आधुनिक नगर

14:03 हैं तो यह आपको याद रखना है अब वही बात है प्राचीन नगर अब देखो प्राचीन नगर में भारत में 2000 से ज्यादा वर्षों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यानी जिनका बैकग्राउंड 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है ऐसे नगरों को जो धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं इनको हम क्या बोलते हैं प्राचीन नगर इसमें हमारा प्रयाग पाटलीपुत्र मदुराई वगैरह आ जाता है अभी हमने जस्ट पढ़ा सपोर्टिंग में पढ़ा था ना अब मैंने इसको टाइप करके दोबारा से आंसर बनाया इस तरी की लैंग्वेज में अब देखो मध्यकालीन की बात करें लगभग 100 नगरों का इतिहास मध्यकाल से जुड़ा है यानी 100 के करीब ऐसे नगर हैं जो मध्यकालीन नगर कहलाते हैं इसका विकास ज्यादातर रजवाड़ और के जो रियासतें जो होती थी उनके राज्यों के मुख्यालय के रूप में किया गया था ठीक है यह किला नगर भी है और प्राचीन नगरों के

14:48 खंडहरों पर इनका निर्माण हुआ है कुछ ऐसा भी कहा जाता है इसमें आपका दिल्ली हैदराबाद जयपुर लखनऊ आगरा नागपुर यह सारे आ जाते हैं आधुनिक नगर आपको पता है जब यूरोपियन आए थे अंग्रेज आए थे ब्रिटिश आए थे भारत में उन्होंने भारत में कुछ नए नगरों को स्थापित किया था ठीक है जैसे सूरत दमन आपका गोवा पांडिचेरी वगैरह हो जाता है ठीक है मुंबई कोलकाता चेन्नई यह सब अंग्रेजों के समय के नगर हैं तो यह सब आधुनिक नगर हो जाते हैं आगे देखो आधुनिक उद्योगों पर आधारित नगरों पर चर्चा कीजिए जो आधुनिक उद्योग है उस परे जो आधारित नगर है उसके बारे में बताइए तो देखिए यह चौथी कैटेगरी है आधुनिक के बाद भी कुछ उद्योग के लिए नगर बनाए गए यानी 1850 के बाद आधुनिक उद्योग पर आधारित नगरों का जन्म हुआ यानी कहां पे जहां पर उद्योग थे वह

15:34 औद्योगिक नगर बन गए ठीक है जमशेदपुर इसका बहुत अच्छा एग्जांपल है स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बहुत सारे नगर जो थे वह प्रशासनिक केंद्र के रूप में थे जैसे चंडीगढ़ भुवनेश्वर गांधीनगर दिसपुर यह सब प्रशासनिक नगर है जहां से प्रशासन चलाया जाता था और औद्योगिक केंद्र जैसे दुर्गापुर भिलाई सिंदरी बरोनी के रूप में विकसित हुए तो ये आपको याद रखना है इंपोर्टेंट है अब बात करते हैं नगरों के प्रकार पर चर्चा करो तो ये सारे नगर के प्रकार हमने देखे थे ना स्टार्टिंग में इनमें से क्वेश्चन आपके लिए आ जाता है पेपर में ठीक है अब एक-एक करके अगर हम इन नगरों के बारे में बात करें तो मैं आपको यही समझा देता हूं प्रशासनिक नगर ऐसे होते थे जहां से प्रशासन चलाया जाता था एक तरह से आप इनको राजधानी के रूप में भी देख सकते हो कि जहां से प्रशासन चलाया जा रहा है तो वो प्रशासनिक नगर है औद्योगिक नगर

16:19 ऐसे नगर हैं जहां पे उद्योग होते थे ठीक है लोगों को रोजगार मिलता था कारखाने होते थे जहां पे कच्चा माल वि निर्माण वगैरह होता था औद्योगिक नगर व्यापारिक नगर कुछ ऐसे नगर थे जहां से व्यापार किया जाता था खनन नगर ऐसे थे जहां पर खनन वगैरह होता था गैरिसन नगर ठीक है धार्मिक नगर शैक्षिक नगर पर्यटन नगर जैसा कि आपको नाम से पता लग रहा है इस तरीके से आप बता सकते हो मैं आपको दिखा देता हूं एक-एक करके प्रशासन नगर में कौन से ऐसे नगर आ जाते हैं जहां से शासन चलता है जैसे चंडीगढ़ नई दिल्ली शिलोंग गुवाहाटी इंफाल गांधीनगर जयपुर ये आ जाएंगे इसके बाद औद्योगिक नगर की बात करें जहां पे उद्योग होते थे ठीक है खासकर मुंबई हो गया सेलम हो गया कोयंबटूर हो गया मोदीनगर जमशेदपुर हुगली भिलाई ये आ जाता है वाणज नगर में ज्यादातर ऐसे आ जाते हैं जहां से व्यापार होता था कोलकाता सहारनपुर सतना यह सब हो जाएंगे खनन नगर की बात करें

17:06 जहां खनन होता है ठीक है जहां पे खनिज संसाधन है रानीगंज झरिया डिगबोई अंकलेश्वर यह सब आ जाएगा इसमें छावनी नगर आपके जो गैरिसन नगर हो जाते हैं इसमें क्या है जहां पे सेना की छाव नियां वगैरह होती है जैसे अंबाला फेमस है जालंधर हो गया बबीना महू उदमपुर यह सब छावनी नगर है ठीक है धार्मिक और सांस्कृतिक नगर में जहां पे जैसे मथुरा वृंदावन इस तरीके की हो जाता है काशी हो जाएगा आपका प्रयाग हो जाएगा ठीक है वार नरसी मथुरा अमृतसर मधुर पुरी यह जगन्नाथपुरी वाला हो जाएगा अजमेर हो गया पुष्कर हो गया तिरुपति हो गया कुरुक्षेत्र हो गया हरिद्वार हो गया यह सब धार्मिक नगर में आ जाते हैं तो यहां से आपके पेपर में क्वेश्चन पूछा जाता है शैक्षिक नगर जहां पे एजुकेशनल हब के रूप में जिसको देखा जाए जहां पे शिक्षा के केंद्र हो ठीक है पर्यटन नगर जहां पे लोग पर्यटन के लिए

17:52 जाते हो किसके लिए पर्यटन पर्यटन का मतलब है आपका जो घूमने के लिए जाते हैं लोग जैसे ऊटी हो गया माउंट आबू हो गया शिमला मसूरी नैनीताल ऋषिकेश ठीक है इसके बाद एक क्वेश्चन है प्रकार्य के आधार पर नगरों को छह प्रमुख प्रकार्य बताइए उसके जो वर्गीकृत किया गया वो बताना है प्रकार्य के आधार पे तो इसमें यही पॉइंट आपको बताने हैं प्रशासन नगर बता देना है यहां पे क्या होता है यहां पे प्रशासन किया जाता है औद्योगिक नगर जहां पे उद्योग होते हैं ठीक है परिवहन नगर जहां से परिवहन आपको मिल जाएगा आसानी से आयात निर्यात हो पाएगा जहां से ठीक है खनन नगर गैरिसन नगर धार्मिक सांस्कृतिक नगर ये सब प्रकार के आधार पे हैं सेम मैं आपको पहले बता दिया है पेपर में आए तो आपको इस तरीके से लिख देना है एक क्वेश्चन है बहुत छोटा सा क्वेश्चन है अच्छा क्वेश्चन है पेपर में कई बार आया हुआ है कोई नगर नगरीय संकुल कब

18:38 बन जाता है कोई नगर जो होता है वो कब नगरीय संकुल बन जाता है ठीक है तो देखिए कोई नगर नगरीय संकुल क्या होता है कि नगरों में जब बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम हो जाता है बहुत सारे घर या बहुत सारे जनसंख्या बढ़ जाती है बिल्कुल भर जाता है वो तो उसको नगरीय संकुल के रूप में हम देख सकते हैं ठीक है तो इसमें क्या होता है जब इनमें से कोई एक चीज हो तो उसको हम नगरीय संकुल कहेंगे इनमें से कोई भी एक पॉइंट हो जैसे कि नगर या उससे संलग्न विस्तार यानी मान लो कोई नगर है उससे जुड़ा हुआ कोई विस्तार होता जा रहा है नगर बड़ा होता जा रहा है तो यह क्या क्या क्या कहलाएगा नगरीय संकुल फिर विस्तार तो हो रहा है या बिना विस्तार के जब दो या दो से अधिक नगर मान लो कोई विस्तार नहीं हो रहा एक नगर यह है एक नगर यह है दोनों नगर आपस में मिल जाते हैं एक बड़ा नगर बन जाता है तो भी

19:23 उसको हम क्या बोलेंगे नगरीय संकुल बोलेंगे या फिर तीसरी कंडीशन है एक नगर या उससे सटे हुए या एक से अधिक नगर जो हैं उन नगरों के क्रमिक विस्तार जैसे रेलवे कॉलोनी विश्वविद्यालय परिसर पत्तन क्षेत्र सैनिक छावनी जब ये सारी चीजें आपस में मिला दी जाएं तो इससे भी नगरीय संकुल हो जाता है ठीक है यानी एक नगर का बहुत बड़े लेवल पर जब विस्तार हो जाता है तो वो नगरीय संकुल कहलाता है ठीक है एक क्वेश्चन है स्मार्ट सिटी मिशन से क्या उद्देश्य है स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य जो है वह शहरों को बढ़ावा देना है जो आधारभूत सुविधाओं और और उसके साथ-साथ जो सतत पर्यावरण विकास हो सके नागरिकों को बेहतर जीवन की सुविधाएं मिल सके तो इसको स्मार्ट सिटी मिशन कहा जाते हैं देखिए यह मेनली किस लिए लाया गया था ताकि लोगों को अच्छे

20:11 घर मिल सके अच्छी सुविधाएं मिल सके ठीक है बेहतरीन उनको व्यवस्था मिल सके इसलिए स्मार्ट सिटी मिशन लाया गया था यहां पे जो बेसिक सुविधाएं होती हैं और जो सेवाएं होती हैं वह इनको आसानी से यहां पर मिल पाएगी ठीक है कम संसाधन होते हुए भी उसका अच्छे तरीके से उपयोग हो सस्ती सुविधाएं उनको उपलब्ध कराई जाए और सतत तथा समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाए तो यह सारे जो चीजें आ जाती है स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत आ जाती है ठीक है तो यहां पे अपना ये चैप्टर खत्म हो जाता है ज्यादा क्वेश्चन बनते नहीं है जो आपको इसमें वीडियो में बताए हैं इनमें से ही आपके पेपर में कुछ क्वेश्चन आपको देखने को मिलेंगे तो याद करके जाना है अब इसमें से ऐसे आ जाएगा जैसे गैरिसन नगर किसे कहते हैं छावली नगर किसे कहते हैं सांस्कृतिक धार्मिक नगर किसे कहते हैं ऐसे क्वेश्चन पूछे जाएंगे तो सारी चीजें मैंने कवर करी है ठीक है और मेरा नाम सत्येंद्र प्रताप

20:56 है आप मुझे ा पर फॉलो कर सकते हो एक लव्य स्टडी पॉइंट या मेरा यूजर नेम है तो मिलते हैं आपसे नेक्स्ट वीडियो में वीडियो पसंद आए तो लाइक कर दें कमेंट कर दें शेयर कर दें थैंक्स फॉर वाचिंग जय हिंद जय भारत

Share

YouTube Video Summaries