0:00 ये जो वीडियो है ये उन लोगों के लिए बेनिफिशियल हो सकती है जो न्यू क्रिएटर है YouTube पे उन्होंने अभी-अभी स्टार्ट किया है और ये पूरा चैनल उनके लिए बहुत ही काम का है क्योंकि क्रिएटर गाइड चैनल मैंने न्यू क्रिएटर्स की हेल्प करने के लिए बनाया है। आज की इस वीडियो में मैं आपको यह बताऊंगा कि अगर आप कोई वीडियो अपलोड करते हैं। वीडियो अपलोड करने के 24 घंटे के अंदर-अंदर आपको क्या-क्या चीजें अपने चैनल पर मॉनिटर करनी चाहिए जिससे आपका चैनल ग्रो भी होगा और आपको काफी बेनिफिट होगा। और ये मेरा खुद का 9 सालों का एक्सपीरियंस है जो इस वीडियो में आपको शेयर करने वाला हूं। वीडियो पसंद आए तो लाइक करना, चैनल को सब्सक्राइब करना बिकॉज़ नए क्रिएटर्स के लिए इस चैनल पर सीखने को बहुत कुछ है। सबसे पहली चीज जो आपको चेक करनी चाहिए वो है क्लिक थ्रू रेट। ये क्लिक थ्रू रेट क्या होती है? इसको हम बोलते हैं सीटीआर। यानी कि आपके थंबनेल पर कितना परसेंट लोग क्लिक कर रहे हैं। आपका
0:46 थंबनेल कितना परसेंट लोगों को अच्छा लग रहा है। उनको समझ में आ रहा है ताकि वो वीडियो पर क्लिक करके देख रहे हैं। देखिए अगर आप बिल्कुल न्यू क्रिएटर हैं तो आपको कोई नहीं जानता। आपका जो कंटेंट है और आपका जो थंबनेल है उसी से ही आपको नई ऑडियंस मिलती है। तो अगर आपको 5% से ज़्यादा सीटीआर आ रहा है तो गुड टू गो है। बहुत अच्छा नहीं है। गुड टू गो मान सकते हैं। लेकिन अगर आपको 10% से ऊपर सीटीआर आ रहा है मतलब आपका थंबनेल बहुत बेहतरीन है। लोग बहुत इंटरेस्टेड है आपका वीडियो देखने में। लेकिन अगर आपका जो सीटीआर है वो 34% पे अटका हुआ है। 5% से कम है। तो समझ जाइए आपका थंबनेल काम का नहीं है। लोग आपके थंबनेल को देखकर क्लिक नहीं कर रहे। अगर ज्यादा क्लिक्स नहीं आएंगे तो YouTube आपके वीडियो को रिकमेंड करना बंद कर देगा। तो तुरंत अपने वीडियो के थंबनेल को चेंज
1:31 कर दीजिए। दूसरा आपको देखना है टाइटल। अगर मान लीजिए थंबनेल चेंज करने के बाद भी और आपको लगता है कि पहले वाले से आपने अब अच्छा थंबनेल बनाया है। उसके बाद भी सीटीआर नहीं बढ़ रहा है तो आप अपने टाइटल को चेंज कर दीजिए। बिकॉज़ थंबनेल और टाइटल थंबनेल फर्स्ट नंबर पर आता है टाइटल सेकंड नंबर पर। ये दोनों जितने ज्यादा अच्छे होंगे उतना ही आपका सीटीआर इनक्रीस होगा। यानी उतने ही ज्यादा क्लिक्स आपकी वीडियो को आएंगे। अब आपको दूसरी चीज चेक करनी है कि आपकी वीडियो पर ऑडियंस रिटेंशन कितना आ रहा है। मतलब आपकी वीडियो कितना परसेंट तक लोग देख रहे हैं। अगर मान लीजिए आपकी वीडियो कितने भी मिनट की है मान लो 6 मिनट की है और अगर आपकी ऑडियंस 50% तक ऑडियंस रिटेंशन देकर जा रही है। मतलब आधा वीडियो तो वो देख ही रही है। तो इसको हम गुड टू गो समझ सकते हैं। आपको ये लगना चाहिए कि हां वीडियो स्टेबल है और वीडियो पर व्यूज
2:19 आएंगे लेकिन धीरे-धीरे आते रहेंगे। लेकिन अगर आपका ऑडियंस रिटेंशन 65 70% जा रहा है तो सीधा-सीधा एल्गोरिदम को सिग्नल है कि भैया वीडियो का सीटीआर भी बढ़िया है और भाई साहब ऑडियंस रिटेंशन भी 65 70% जा रहा है। मतलब क्या है? मतलब यह है कि एल्गोरिदम आपको बहुत पुश करेगा। आपकी वीडियो को बहुत ज्यादा लोगों को रिकमेंड करेगा। लेकिन अगर आपकी वीडियो का ऑडियंस हिटेंस 30, 35, 25% पर ही अटका हुआ है तो आप समझ जाइए कि आपने भैया वीडियो में बहुत गलतियां करी है। अब इस वीडियो में तो आप चेंज नहीं कर सकते लेकिन आप आईडिया लगा सकते हैं और आप ग्राफ को खोल के देख सकते हैं कि आपकी जो वीडियो है वो कहां पे लोगों को बोरिंग लग रही है। कहां पे लोग उसे स्किप कर रहे हैं। अब जो नई वीडियो आप बनाएंगे दूसरी वीडियो उसमें यह गलती है। आप सुधार लेंगे। क्योंकि अगर एक बार ऑडियंस रिटेंशन आपका कम हो गया तो फिर
3:04 कितना भी सीटीआर हो एल्गोरिदम आपकी वीडियो को लोगों को रिकमेंड करना छोड़ देगा। अब एक मैं ऐसी चीज बताने वाला हूं जो आपको बहुत ध्यान से देखनी चाहिए वो है ट्रैफिक सोर्सेज कि आपकी वीडियो पर एक्चुअल में ज्यादा व्यूज आ कहां से रहे हैं। अगर मान लो आपकी वीडियो पर YouTube सर्च से ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपका टाइटल थंबनेल बहुत बढ़िया काम कर रहा है। आपको इसी टाइप के टाइटल थंबनेल आगे वाली वीडियोस में भी रखने हैं। और अगर मान लीजिए आपको ज्यादा व्यूज आ रहे हैं रिकमेंड करने से ब्राउज़ फीचर से तो समझ जाइए इवन मैं तो कहूंगा कांग्रेचुलेशंस YouTube आपकी जो वीडियो है उसको रिकमेंड करने लग गया है। तो अब आपको इसी टाइप के वीडियो बनाने हैं। आपको समझ में आ गया कि YouTube किस तरह की वीडियो को रिकमेंड करता है। एक चीज ध्यान रखिए आप दो-तीन वीडियो पर जब लगातार ये एनालिटिक चेक करेंगे और आपको समझ में आता है कि आपकी
3:50 वीडियो सर्च से ज्यादा चलती है या फिर आपकी वीडियो ब्राउज़ फीचर में ज्यादा चलती है। तो जिस तरह से ज्यादा चलती है उसी तरह का कंटेंट बनाइए। अगर YouTube आपको सर्च से ज्यादा व्यूज देता है तो फिर सारे सर्चेबल कंटेंट बनाइए। आपको ज्यादा व्यूज मिलेंगे और अगर रिकमेंडेशन से आपको ज्यादा व्यूज मिलते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप अच्छे टॉपिक चूज़ करते हैं और अच्छा थंबनेल भी क्रिएट करते हैं तो फिर इस तरह का ही कंटेंट बनाते रहिए। अब एक काम नए क्रिएटर को और करना चाहिए। आपकी वीडियो जब अपलोड हो जाती है तो 24 घंटे के अंदर जितने भी कमेंट्स आ रहे हैं उनका रिप्लाई जरूर करें। क्योंकि जब आपका चैनल बहुत बड़ा होगा तो आपको बहुत सारे कमेंट्स आएंगे। तब आप यह काम नहीं कर पाएंगे। तो आप नए चैनल पर स्टार्टिंग में ये काम करिए। इससे ऑडियंस आपसे अटैच हो जाएगी। इवन मैं तो यह कहूंगा जब भी आप कोई वीडियो बनाते हैं ना वीडियो से रिलेटेड एक कमेंट खुद से कर दीजिए और उसको पिन कर दीजिए और उसमें एक
4:37 क्वेश्चन पुट अप कर लीजिए। ऑडियंस आपको रिप्लाई करेगी उस क्वेश्चन का। फिर आप भी रिप्लाई कीजिए। ऐसे आपकी एक है ना बातचीत चालू हो जाएगी कमेंट सेक्शन में और इसको कहते हैं इंगेजमेंट। ये इंगेजमेंट जितना ज्यादा होगा एल्गोरिदम आपकी वीडियो को उतना ज्यादा पुश करेगा। बिकॉज अब इंगेजमेंट लाना भी एसइओ का पार्ट हो चुका है। तो ये जितनी भी बातें मैंने बताई है ये आपको मॉनिटर करनी है अपनी वीडियो को अपलोड करने के 24 घंटे के अंदर-अंदर। इससे क्या होगा? आपको शुरुआत में समझने को मिलेगा कि मेरे को आगे कैसा-कसा कंटेंट बनाना है। जिससे मेरा चैनल जल्दी ग्रो हो। मेरे जल्दी से जल्दी लॉयल सब्सक्राइबर बनने लग जाए। अगर वीडियो पसंद आया तो वीडियो को लाइक करना, कमेंट में लिखना न्यू चैनल स्टार्ट। और मैं मिलता हूं आपसे अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद।