YouTube Shadow Ban Kya Hai? 100% Solution

Creator Guide www.youtube.com

संक्षिप्त सारांश

यह वीडियो उन कारणों पर प्रकाश डालता है जिनकी वजह से एक YouTube चैनल पर शैडो बैन लग सकता है, यह पता लगाने के तरीके और इसे ठीक करने के तरीके के बारे में बताता है। शैडो बैन तब होता है जब YouTube एल्गोरिदम चुपचाप आपके चैनल को अनदेखा करना शुरू कर देता है, जिससे व्यूज में भारी गिरावट आती है। वीडियो में शैडो बैन के कारणों, जांच के तरीकों और समाधानों पर चर्चा की गई है।

मुख्य बातें:

  • शैडो बैन के कारण: कॉपीराइट सामग्री, संगीत के दावे, सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन, स्पैम, भ्रामक मेटाडेटा और बार-बार एक ही प्रकार की सामग्री अपलोड करना।
  • शैडो बैन की जांच के तरीके: गुप्त मोड में वीडियो शीर्षक खोजें, दोस्तों से चैनल खोजने के लिए कहें, और तीन दिनों तक शॉर्ट्स अपलोड करके व्यूज की जांच करें।
  • शैडो बैन का समाधान: एक से दो सप्ताह तक कोई भी सामग्री पोस्ट न करें, जोखिम भरी सामग्री को हटा दें, और ताज़ा, मूल सामग्री के साथ शुरुआत करें।

शैडो बैन क्या है?

शैडो बैन तब होता है जब आपके सब्सक्राइबर कम नहीं होते हैं, लेकिन व्यूज में भारी गिरावट आती है। उदाहरण के लिए, यदि आपको पहले 60-70 हजार व्यूज मिल रहे थे, तो वे घटकर 500-1000 व्यूज तक हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपकी वीडियो सर्च में नहीं आएगी, सजेस्टेड में नहीं जाएगी, और ब्राउज़ फीचर में भी नहीं दिखाई देगी। इसका मतलब है कि YouTube ने चुपके से आपकी वीडियो को लोगों को दिखाना बंद कर दिया है। यदि आप लगातार अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपके व्यूज कम हो रहे हैं, तो यह शैडो बैन का संकेत हो सकता है।

शैडो बैन की जांच कैसे करें?

शैडो बैन की जांच के तीन तरीके हैं:

  1. गुप्त मोड में खोजें: अपनी वीडियो का शीर्षक कॉपी करें और Google Chrome में गुप्त मोड पर YouTube पर खोजें। यदि आपकी वीडियो शीर्ष 15 परिणामों में भी नहीं दिखाई देती है, तो यह शैडो बैन का संकेत हो सकता है।
  2. दोस्तों से खोज करवाएं: अपने दोस्तों से कहें कि वे अपने फोन में आपके चैनल को खोजें (जिन्होंने आपको सब्सक्राइब नहीं किया है)। यदि आपका चैनल आसानी से नहीं मिलता है या शीर्ष 10 परिणामों में नीचे आता है, तो यह शैडो बैन का संकेत हो सकता है।
  3. शॉर्ट्स अपलोड करें: तीन दिनों तक हर दिन एक नया शॉर्ट वीडियो अपलोड करें। यदि आपको लगता है कि एक-दो घंटे में केवल 5-10 व्यूज आ रहे हैं, तो आपका चैनल शैडो बैन हो चुका है।

शैडो बैन क्यों लगता है?

शैडो बैन लगने के कई कारण हो सकते हैं:

  • कॉपीराइट सामग्री: अपने चैनल पर कॉपीराइट सामग्री का अधिक उपयोग करना।
  • संगीत के दावे: हर वीडियो पर संगीत के दावे मिलना।
  • सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन: सामुदायिक दिशानिर्देशों की छिपी नीतियों का उल्लंघन करना।
  • स्पैम: दूसरों के कमेंट में स्पैम करना, सब फॉर सब करना, और अपने चैनल का लिंक बार-बार पोस्ट करना।
  • भ्रामक सामग्री: भ्रामक सामग्री बनाना।
  • मिसलीडिंग मेटाडेटा: डिस्क्रिप्शन और टैग में ऊटपटांग जानकारी भरना।
  • समान सामग्री: एक ही प्रकार की सामग्री को बार-बार अपलोड करना।

शैडो बैन का समाधान क्या है?

शैडो बैन का समाधान इस प्रकार है:

  1. विश्राम: एक से दो सप्ताह तक अपने चैनल पर कोई भी पोस्ट न डालें।
  2. छटनी: अपने पुराने कंटेंट को एनालाइज करें और जोखिम भरी सामग्री को हटा दें या प्राइवेट कर दें।
  3. ताज़ा शुरुआत: ताज़ा, मूल सामग्री, ईमानदार शीर्षक और बिना क्लिकबेट के एक अच्छा कंटेंट डालें।
  4. एंगेजमेंट: शॉर्ट्स और कम्युनिटी पोस्ट डालना शुरू करें।

14 दिनों के बाद, एक सप्ताह तक ऐसा करें। धीरे-धीरे आपको एंगेजमेंट मिलने लगेगी और आपका चैनल वापस पटरी पर आ जाएगा। शैडो बैन अस्थायी होता है, स्थायी नहीं।

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the Apple Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:00 कई बार अच्छा चलता हुआ चैनल पर भी व्यूज आना अचानक से रुक जाते हैं। मतलब आप कंटेंट डाल रहे हो। आपके सब्सक्राइबर भी काफी अच्छे हैं। लेकिन व्यूज अचानक से बिल्कुल रुक जाते हैं। ना इसमें कोई वार्निंग मिलती है। ना YouTube कोई नोटिफिकेशन भेजता है और ना ही कोई स्ट्राइक। बस व्यूज आना बंद हो जाते हैं। जहां आपको लाखों व्यूज आते थे। अब 100 200 व्यूज ही आते हैं। इसका मतलब यह है कि YouTube के एल्गोरिदम ने चुपके से आपके चैनल को इग्नोर करना स्टार्ट कर दिया। मतलब आपके चैनल को शैडो बैन कर दिया है। आज की इस वीडियो में हम बात करेंगे कि YouTube शैडो बैन क्यों करता है? आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपके चैनल पर शैडो बैन लगा हुआ है। बिकॉज़ इसका कोई नोटिफिकेशन तो मिलता नहीं है। और अगर आपको ये पता चल जाए कि आपके चैनल पर शैडो बैन लगा हुआ है तो इसका आप सॉल्यूशन कैसे कर सकते हैं और वापस से चैनल पर व्यूज कैसे लेके आ सकते हैं। न्यू यूटर्स के लिए ये वीडियो काफी कमाल की है। अगर आप न्यू

0:46 यूटबर हैं तो वीडियो को लाइक कर दें। क्रिएटर गाइड चैनल को सब्सक्राइब भी करें क्योंकि इस चैनल पर मैं सिर्फ न्यू यूटबर की हेल्प करने के लिए कंटेंट बनाता हूं। सबसे पहले हमको समझना है कि ये शैडो बैन आखिर होता क्या है? तो देखिए इसमें सिंपल सा एक फंडा है कि YouTube पर क्या होता है कि आपके सब्सक्राइबर होते हैं वो कम नहीं होते। सब्सक्राइबर मान लो 4 लाख है आपके चैनल पे तो 4 लाख ही रहते हैं। व्यूज लेकिन अगर पहले आपको 60 70000 आ रहे थे वो व्यूज घट के हो जाएंगे 500 800 या 1000 व्यूज। अच्छा इसमें एक चीज और है कि आपकी वीडियो सर्च में भी नहीं आएगी। आप कितना भी अच्छा एसइओ कर लो सर्च में आप देखोगे तो आपकी वीडियो नहीं आएगी। अच्छा आपकी वीडियो सजेस्टेड में भी नहीं जाएगी। रिकमेंड भी नहीं की जाएगी। वो वीडियो ब्राउज फीचर में भी किसी के नहीं जाएगी। यानी कि YouTube ने चुपके से आपको शैडो बैन किया। आपकी वीडियो को लोगों को दिखाना बंद कर दिया। लोगों से छुपाने लग गया। तो आप समझ जाइए कि भैया यही शैडो बैन है कि

1:31 आप कंटेंट डाल रहे हैं। कंसिस्टेंसी भी सही है। क्वालिटी भी बहुत बढ़िया है। सब कुछ ओके है। फिर भी आपकी वीडियो ऑडियंस तक पहुंच ही नहीं रही और आपको पता भी नहीं चल रहा कि भैया हुआ क्या है। आपको बस लगेगा यार पता नहीं मेरे चैनल की अचानक रीच क्यों कम हो गई है। इसी को कहते हैं YouTube का चैनल शैडो बैन हो जाना। अब बात आती है कि हम प्रैक्टिकली कैसे चेक कर सकते हैं कि सच में हमारा YouTube चैनल शैडो बैन हुआ है। तो इसके तीन मेथड हैं। मैं आपको तीनों मेथड समझा देता हूं। पहला मेथड तो यह है कि अगर आपको लगता है कि आपका चैनल YouTube पर शैडो बैन है तो क्या करें? आप कोई एक वीडियो अपलोड करें। उस वीडियो का एग्जैक्ट टाइटल कॉपी करें। Google Chrome में जाएं। इनकॉग्निटो मोड पे जाके YouTube ओपन करें और वही टाइटल आप सर्च करें। अगर आपकी वीडियो टॉप 15 जो रिजल्ट आ रहे हैं उसमें भी कहीं दिखाई नहीं दे रही है तो एक मेथड तो यह है कि आपको समझ जाना चाहिए कि हां भाई YouTube

2:17 ने आपको शैडो बैन किया हो सकता है क्योंकि आपने टाइटल एग्जजेक्टली कॉपी किया था। अब दूसरा तरीका आप अपने दोस्त को बोले कि वो अपने फोन में जिन्होंने आपको सब्सक्राइब नहीं किया हुआ वो आपके चैनल को एक बार सर्च करें। अगर आपका चैनल इजीली शो नहीं हो, रहा, है, या, टॉप, 10, जो, हो, रहे हैं, या, ऊपर जो होम पेज है उसमें नीचे आ रहा है टॉप 10 पे आ रहा है तब कि वो एग्जैक्ट नेम सर्च कर रहे हैं उसके बाद में नीचे आ रहा है मतलब आपकी सर्चिंग भी डाउन है आपका YouTube शैडो बैन हो सकता है और तीसरा जो मेथड है वो और भी कमाल का है आप क्या करें एक शॉट अपलोड करें अपने चैनल पर डेली तीन दिन तक आप शॉट अपलोड करें डेली बिल्कुल फ्रेश यूनिक कंटेंट आप अपलोड करें और आपको लगे कि उसमें एकद घंटे में सिर्फ पांच और 10, व्यूज, ही, आ, रहे हैं, इससे, ज्यादा, आ, ही नहीं रहे तीनों ही शॉट्स में ऐसा हो रहा है तो डेफिनेटली आपका जो YouTube चैनल है वो शैडो बैन हो चुका है। इससे आप पता लगा

3:04 सकते हैं। अब यहां पे सवाल यह है कि भैया शैडो बैन लगता क्यों है और चुपके से क्यों लगता है? हमें बताता क्यों नहीं YouTube? तो देखिए मैं आपको बताता हूं शैडो बैन कैसे लगता है? आपने कॉपीराइटेड कंटेंट ज्यादा अपने चैनल पे डाल दिया। मतलब रयूज कंटेंट आप ज्यादा डाल रहे हो तब यह लगता है या आपके चैनल पर बहुत ज्यादा ही म्यूजिक के क्लेम है। हर वीडियो पे आपको म्यूजिक के क्लेम मिल रहे हैं। हर वीडियो पे मिल रहे हैं तो भी लग जाता है। कम्युनिटी गाइडलाइन के कोई हिडन पॉलिसीज होती है जिनको आप कई बार ब्रेक कर देते हैं या कई बार बॉर्डर लाइन पे होते हैं। ना आपको स्ट्राइक मिलती है ना इधर के ना उधर के। और बहुत सारी वीडियो में आप बार-बार ऐसा करते हैं तो भी लग जाता है या आप अपने चैनल से स्पैम बहुत करते हैं। दूसरों के कमेंट में जाकर स्पैम करते हैं। सब फॉर सब करते हैं। अपने चैनल का लिंक वहां पर पोस्ट करते हैं बार-बार। इस तरह के जो स्पैम करते हैं तो भी होता है। मिसरीडिंग कंटेंट बनाते हैं आप तो भी होता है। अगर आपके चैनल पर मेटा डेटा जो आप

3:51 डिस्क्रिप्शन टैग्स में ऊटपटांग के डिस्क्रिप्शन टैग भर देते हैं। मिसलीडिंग मेटा डेटा डालते हैं तो भी आपका जो है चैनल शैडो बैन होता है। और कई बार आप क्या करते हैं? सेम टाइप के कंटेंट को बार-बार बार-बार बार-बार बार-बार अपलोड करते हैं तो भी आपको चैनल को शैडो बैन किया जा सकता है। तो ये कुछ चीजें हैं। अगर यह आप करेंगे तो चुपके से शैडो बैन हो जाएगा। आपको कोई स्ट्राइक नहीं मिलेगी और ना ही कोई वार्निंग मिलेगी। अब यहां पे बात करते हैं कि इसका सॉल्यूशन क्या है? तो देखिए सबसे पहला सॉलशन तो इसका ऐसा है कि अगर आपको लगे कि मेरे चैनल के साथ ऐसा शैडो बैन का प्रॉब्लम चल रहा है तो आप एक से दो वीक तक अपने चैनल पर कोई भी पोस्ट ना डालें। ना कोई वीडियो डालें, ना कुछ डालें। सब कुछ बंद कर दें और धीरे-धीरे अपना जो पुराना कंटेंट है उसको एनालाइज करें कि कहीं मैंने कुछ गलत कंटेंट तो पोस्ट नहीं किया। कहीं मैंने कुछ मिसलीडिंग कंटेंट तो पोस्ट नहीं किया।

4:36 किसी में मैंने रयूज कंटेंट तो नहीं डाला है। कोई कॉपीराइट कंटेंट तो नहीं है। आपको जो भी कंटेंट रिस्की लग रहा है भाई अपनी ईगो को साइड में रखें। या तो उसको प्राइवेट कर दे या तो वीडियो को डिलीट कर दें। एक से दो वीक आप कोई कंटेंट ना डालें। बट अपने चैनल पर पूरी की पूरी छटनी कर लें। एक बार छटनी हो गई। उसके बाद आप क्या करें? फिर आप आ और फ्रेश कंटेंट ओरिजिनल कंटेंट ऑनेस्ट टाइटल विदाउट क्लिकबेट आप एक अच्छा कंटेंट डालें और श्स भी डालें और कम्युनिटी पोस्ट भी डालना शुरू करें 14 डेज के बाद और ऐसा आप एक वीक तक करें एक वीक में आप देखेंगे कि आपको धीरे-धीरे इंगेजमेंट मिलने लग जाएगी और धीरे-धीरे जब इंगेजमेंट आपकी बढ़ने लगे तो समझ जाइए कि चैनल वापस पटरी पे आ रहा है। फिर आप काम कर सकते हैं। सबसे बड़ी मिस्टेक क्रिएटर ये करते हैं कि जब उनका चैनल शैडो बैन होता है तो वो कंटेंट पोस्ट करना रोकते नहीं है बल्कि ज्यादा ज्यादा

5:22 कंटेंट डालते हैं। उनको लगता है ज्यादा मैं कंसिस्टेंट रहूंगा तो मेरा चैनल चलेगा। यही सबसे बड़ी गलती है। आपको एक से दो वीक रेस्ट देना चाहिए। अपने चैनल पर जो भी रिस्की कंटेंट है उनको हटा देना चाहिए और फिर एक फ्रेश कंटेंट से शुरुआत करनी चाहिए। आप रिजल्ट देखेंगे और आपका चैनल फिर से पटरी पे आ जाएगा। शैडो बैंड टेंपरेरी होता है। परमानेंट नहीं होता। मैंने बहुत सारे ऐसे चैनल देखे हैं जिनके साथ रीच बहुत ज्यादा डाउन हुई थी और वापस से रीच उनको मिलने लग गई। बिकॉज़ वो यही वाले जो मैं आपको तरीका बता रहा हूं यही उन्होंने फॉलो किया था। क्या आपके चैनल पे कभी शैडो बैन लगा है? मुझे कमेंट सेक्शन में लिख के बताइए। मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए, जय हिंद।

Share

YouTube Video Summaries