0:00 कहानी की शुरुआत में हम एक अमेरिकन फुटबॉल मैच को देखते हैं। जहां पर वीआईपी स्टैंड्स में निक्की नाम का एक आदमी अपनी गर्लफ्रेंड जस के साथ आराम से बैठा हुआ था। मैच चल रहा था लेकिन निक्की का ध्यान गेम से ज्यादा क्राउड के ऊपर था। उसने एक खूबसूरत लड़की को सीट से उठकर जाते हुए देखा और उसी वक्त उसके दिमाग में एक खुराफाती आईडिया आया। उसने जस के साथ एक छोटी सी शर्त लगाई कि देखते हैं कितने लोग उस लड़की को पलट कर देखेंगे। वहां बैठे हुए एक आदमी ल्यूयान ने कहा कि मुझे भी इस शर्त में हिस्सा लेना है जिसके लिए निक्की मान भी गया। सबने मजाक में $10 की शर्त रखी और काउंटिंग शुरू कर दी। जब लड़की स्टैंड से बाहर निकल गई तो आखिर में पूरी गिनती आई कि सात लोगों ने उसे पलट कर देखा। इस शर्त में जस ने सबसे पास का नंबर गेस किया था। इसीलिए वो शर्त जीत गई।
0:47 लिवियान ने बिना किसी झिझक के पैसे दे दिए और फिर अगला राउंड शुरू करने को कहा। इस बार शर्त यह थी कि अगला फाउल कौन करेगा? जैस यह कहकर बाहर हो गई कि मुझे इस गेम की कोई नॉलेज ही नहीं है। लेकिन निक्की इस शर्त पर कूद पड़ा और उसने $000 की शर्त लगाई। सीटी बजते ही रेफरी ने फाउल का सिग्नल दिया और निक्की ने जिस टीम पर दांव लगाया था वह सही निकला। उसने शर्त जीती और पैसे अपनी पॉकेट में डाल लिए। ल्यूयान शर्त हारने के बाद भी और ज्यादा एक्साइटेड हो गया। उसने कहा कि अबकी बार $5000 की शर्त लगाते हैं। इस बार का सवाल यह था कि अबकी बार वह बॉल को पास करेंगे या उसे लेकर दौड़ेंगे? निक्की 5000 का दाव खेलने में थोड़ा हिचकिचा रहा था। लेकिन आखिरकार वह मान ही गया। लिवयान ने गेस किया कि वह भागेंगे और निक्की ने कहा कि पास करेंगे और सिटी बजते ही प्लेयर ने सच में बॉल
1:34 लेकर दौड़ लगा दी। जिस वजह से निक्की अब $5000 हार गया। अब निक्की ने डिसाइड किया कि कोई बात नहीं 5000 हार गए हार गए। अब बंद करते हैं और उसने जस से कॉफी पीने चलने को कहा। लेकिन ल्यूयान ने जिद पकड़ ली। उसने कहा कि तुम वीआईपी लाउंज में बैठे हो। पैसा तो है तुम्हारे पास। $5000 से क्या होता है? एक और बाजी खेलो इस बार $10,000 की और आखिरकार निक्की मान ही गया। और अब सवाल था कि यह प्लेयर अगला पास सही तरीके से कामयाब कर पाएगा या नहीं? निक्की ने प्रेडिक्ट किया कि हां पास दे देगा यह। लेकिन दूसरी टीम ने पास को बीच में ही रोक लिया। अब निक्की $15,000 हार चुका था। पैसे निकालते हुए निक्की थोड़ा परेशान हुआ। उसने थोड़ा सोचा और कहा कि चल इस बार $500 की लगाते हैं। यह सुनकर जस चौंक गई। लेकिन निक्की गुस्से में दिख रहा था। इस
2:20 वक्त किस्मत उसका साथ नहीं दे रही थी। वह अगली शर्त फिर से हार गया। जिसके बाद उसे 500 और देने पड़ गए। अब जैस ने उसे तुरंत रुकने को कहा। लेकिन निक्की के ऊपर उसका गुस्सा और ईगो भारी पड़ गई। उसने बिना सोचे समझे अगली शर्त लगा दी $1 लाख की। ल्यूयान ने मजाक उड़ाया और कहा कि तुम्हारे पास इतने पैसे हैं भी। निक्की ने बिना कुछ ज्यादा कहे कैश का पूरा एक बंडल टेबल पर फेंक दिया। इसके बाद तो ल्यूयान भी एक्साइटेड हो गया। अब निक्की ने शर्त लगाई कि अगला पास देखना इंटरसेप्ट हो जाएगा। पूरा नहीं होगा। लेकिन इस बार पास कामयाब हो गया। निक्की ने अब लाखों डॉलर्स का नुकसान उठा लिया था। अब वह समझ नहीं पा रहा था कि इस मुसीबत से कैसे निकलूं। उसकी इस हरकत से जस भी बहुत हैरान थी। लेकिन अब गेम बहुत ज्यादा तगड़े लेवल पर पहुंच चुकी थी। निक्की ने कहा कि मेरे पास $1 मिलियन
3:06 बचे हैं। पूरी शर्त लगाते हैं। देखते हैं कौन जीतेगा। इस बार ताश के पत्तों से फैसला होगा। ल्यूयान लगातार जीत रहा था तो अब वह खुशी से पागल हो रहा था। उसने निक्की को एक एटीएम मशीन की तरह देखना शुरू कर दिया। ल्यूयान ने अपना पत्ता निकाला जो थी पांच की पंजी। निक को अब बस पांच से बड़ा पत्ता निकालना था। जीतने का चांस काफी ज्यादा था। निक ने पत्ता उठाया और बहुत ही कॉन्फिडेंस से पलटा। लेकिन उसकी तो तिग्गी निकली तिग्गी। यह देखकर तो जस तुरंत ही कुर्सी से नीचे गिर गई। निक्की ने जब गेम स्टार्ट की थी तो सिर्फ $4000 लगाने का मूड था। लेकिन अब तक वह $1 मिलियन से ज्यादा हार चुका था। यानी लगभग ₹9 करोड़ के करीब। इस शर्मनाक हार के बाद उसके पास कहने को कुछ नहीं बचा था। तो उसने चुपचाप जस का हाथ पकड़ा और उसे बाहर
3:53 ले जाने लगा। उसका मन बहुत दुखी था। लेकिन ल्यूयान अभी भी उसे और चिढ़ाने लगा। उसने कहा कि यही होता है बेटे उस्ताद के साथ खेलने का नतीजा। निक्की ने रुक कर एक और शर्त लगाई $ मिलियन की। अब आईडिया थोड़ा नया था। निक्की ने चैलेंज दिया कि ल्यूयान किसी भी रैंडम प्लेयर को दूरबीन से चुन सकता है और अगर निक्की ने उसका जर्सी नंबर सही से गेस कर लिया तो जीत उसकी। ल्यूयान इस बात से थोड़ा कंफ्यूज हो गया। उसने कहा कि यह तो भाई दिमाग पड़ने वाली बात हो गई। उसे लग रहा था मानो निक्की अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रहा है। उसे थोड़ा शक भी था कि कहीं निक्की कुछ चीटिंग तो नहीं कर रहा। उसके शक को दूर करने के लिए निक्की ने कहा कि चल मैं गेस भी नहीं करता। इस बार जस करेगी गेस। जस ने गुस्से से निक्की को देखा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह चल क्या रहा है। क्या चांस है
4:38 कि इतने लोगों में मैं जिसका जर्सी नंबर बोलूंगी वही होगा। यह कहकर वह वहां से जाने लगी। लेकिन ल्यूयान के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे जाने से रोक लिया और उनके बीच छोटी सी झड़प हो गई। जस ने खुद को थोड़ा शांत किया। निक्की ने उससे कहा कि बस ग्राउंड में नजर घुमाओ और जो नंबर तुम्हें अपना सा लगे वह बोल दो। ल्यूयान ने दूरबीन उठाई और एक प्लेयर को चुना। जिसके बाद जस ने दूरबीन ली और पूरी फील्ड को स्कैन किया। हर तरफ उसे जर्सी नंबर्स ही दिख रहे थे। कैसे गेस करें? तभी उसकी नजर एक जाने पहचाने चेहरे पर पड़ी और उसे निक्की की बात याद आई कि जो नंबर तुम्हें अपना सा लगे उसे चुन लेना। वहां उनका दोस्त फरहाद 55 नंबर की जर्सी पहने हुए था। जस को समझ आ गया कि यह सब निक्की के प्लान का एक हिस्सा था। उसने कहा नंबर 55
5:24 और वो एकदम सही जवाब था। उसके जवाब से ल्यूयान दंग रह गया। जस भी कुछ पलों के लिए सोच में पड़ गई कि निक्की को पहले से यह कैसे मालूम था कि ल्यूयान उसी नंबर को सेलेक्ट करेगा। लेकिन इस वक्त यह सब जरूरी नहीं था। वह शर्त को जीत चुके थे। दोनों ने $1 मिलियन का प्रॉफिट किया और सारा हारा हुआ पैसा भी वापस मिल गया। दो बड़े कैश से भरे हुए बैग लेकर वह स्टेडियम से बाहर निकल गए। कार में निक्की ने जस को बताया कि यह सब कुछ उनके प्लान का हिस्सा था। वो ल्यूयान को काफी समय से ट्रैक कर रहे थे। दरअसल ल्यूयान हाई सोसाइटी में अपनी जुआ खेलने की बुरी आदत के लिए मशहूर था। उसके सामने कोई कुछ भी शर्त लगाए वह कूद पड़ता था। निक्की की टीम ने यह पूरा प्लान बनाया था। जैसे ही ल्यूयान ने अपने होटल रूम से बाहर कदम रखा उसके सबकॉन्शियस
6:10 माइंड में नंबर 55 डाला गया। सिक्योरिटी गार्ड के लेबल पिन में भी 55 लिखा था। स्टेडियम के रास्ते में साइन बोर्ड्स पर भी वही नंबर था। और उन्होंने उसे सिर्फ यह नंबर दिखाया नहीं बल्कि सुनाया भी। मैच देखने आते वक्त उन्होंने ल्यूयान की गाड़ी में एक गाना चलवाया था जिससे उसे बार-बार 55 नंबर का हिंट मिले। उस गाने में 124 बार 55 जैसी आवाज निकल रही थी। जिस वजह से ल्यूयान का दिमाग बार-बार उस नंबर की तरफ खींचा जा रहा था। साथ ही उसे फराद की एक फोटो भी दिखाई गई थी। जिससे वह एक विजुअल मेमोरी बन गई। जब वह दूरबीन से देख रहा था तो उसका दिमाग नेचुरली नंबर 55 की तरफ गया और जस ने फराद को देखते ही 55 कह दिया। जस को पहले से कुछ भी इसलिए नहीं बताया गया था ताकि इस पूरी गेम के दौरान उसके एक्सप्रेशन बिल्कुल असली रहे ताकि किसी को
6:57 भी उन पर शक ना हो। यह सब सुनकर तो जस निक्की से पूरी तरह इंप्रेस हो गई। इसके बाद कहानी कुछ दिन पहले जाती है। कुछ दिन पहले की ही बात है निक्की एक कमरे में बेड पर था और उसके सर पर एक आदमी ने बंदूक तान रखी थी। उसके पास में ही जस बैठी थी जिसे वह बस कुछ ही दिन पहले मिला था। यह साफ दिख रहा था कि निक्की को किसी ने अपने जाल में फंसा रखा है। लेकिन उसके चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं था। उसने सीधा कह दिया कि मेरे पास एक भी पैसा नहीं है। अगर गोली चलानी है तो चला लो। गन वाले आदमी ने उसके रिएक्शंस को समझा और तुरंत पहचान गया कि यह आदमी खिलाड़ी है। हमसे बड़ा ठग है यह और उसका अंदाजा बिल्कुल सही था। निक एक बेहतरीन ठग है जो कि छोटी-मोटी चोरियां करता है। वह भी बहुत सफाई से। जस ही उसे फंसाकर इस कमरे में लाई थी। तो उसने जस के
7:43 अंदर एक नेचुरल टैलेंट देखा। जस उस वक्त तक कुछ नहीं समझ पाई थी। खैर जब वह बंदूक वाला आदमी चला गया तब निक्की ने जस से कहा कि तुम्हारे पास एक गिफ्ट है और अगर तुमने लोगों को ठगने की अपनी इस ताकत को अच्छे से तराश लिया तो सारी जिंदगी बैठ के खा सकती हो। निक्की ने कहा कि हमारा तो पारिवारिक धंधा ही है। मेरा बाप, उसका बाप सब ठग थे। वो पुश्तैनी ठग है। हर ट्रिक, हर एक चाल उसके लिए एक गेम थी। जस ने बिना समय गवाए थोड़े पैसे निकाले और कहा कि मैं आपसे सीखना चाहती हूं। निक्की ने भी समय बर्बाद करना जरूरी नहीं समझा। बाहर जाते वक्त भी निक्की ने जस की एक अंगूठी चुरा ली थी और उसे पता तक नहीं चला था। जब तक जस समझ पाती कि हुआ क्या है तब तक उसकी घड़ी भी गायब हो चुकी थी और जब उसने हैंडबैग में घड़ी रखी तो निक्की उसका वॉलेट निकाल चुका था। इन सारे कारनामों के
8:30 बाद निक्की ने कहा कि हाथ की सफाई, टाइमिंग और थोड़ा सा स्टाइल बस यही चाहिए इस काम में। उस दिन निक्की ने उसे गुड बाय के अलावा कुछ और नहीं कहा। कुछ महीने बाद जस ने उसे न्यू ऑर्लिन शहर में ढूंढ निकाला। जहां निक्की ने एक नई टीम बनानी शुरू की थी। उन दोनों की मीटिंग भी असल में एक टेस्ट था। वो देखना चाहता था कि जस उनकी टीम को ज्वॉइ करने के लायक भी है या नहीं। जब जस ने हामी भरी तो निक्की ने उसे टीम के एक आदमी के साथ मेले में भेज दिया। आज जस की पहली प्रैक्टिकल असाइनमेंट थी। वह मैप हाथ में लेकर कुछ लोगों से रास्ता पूछने लगी। तभी उसके साथी ने चुपके से एक टूरिस्ट का कैमरा लेंस चुरा लिया। फिर एक दूसरे साथी ने जानबूझकर एक आदमी को टक्कर मारी और जस ने उसका वॉलेट निकाल लिया। जस को अब अपने चोरी करने के स्टाइल में थोड़ा कॉन्फिडेंस आने लगा था। उसने चॉप स्टिक्स
9:17 की मदद से एक और औरत के बैग से वॉलेट निकाल लिया और सब कुछ इतना स्मूथ था कि किसी को शक भी नहीं हुआ। निक्की यह सब कुछ एक बिल्डिंग के टॉप से देख रहा था। उसने टीम से कहा कि उसे अकेला छोड़ दो। अब उसके उड़ने की बारी है। जस ने एक के बाद एक महंगा सामान चुराना शुरू कर दिया और उसकी हर चोरी के साथ निक्की की आंखों में उसके लिए इज्जत बढ़ने लगी। अब निक्की ने उसे एक और बड़े असाइनमेंट के लिए भेज दिया। इस बार यह एक हाईटेक फ्रॉड था। खास तरह के लेंसेस की मदद से वह लोग दूसरों के पत्ते देख सकते थे और फिर अपने्स को आसानी से हरा देते। यहां पर क्रेडिट कार्ड चुराने का सिस्टम भी चल रहा था। कार्ड को चुराकर चुपके से एक टीममेट के पास भेजा जाता। जहां एक डिवाइस उसके डाटा को कॉपी करता और फिर वह कार्ड वापस उसी शख्स की पॉकेट में चला जाता। जब तक किसी को कुछ पता चलता तब
10:04 तक पूरा अकाउंट खाली हो जाता। एक और ठगी का सिस्टम था नकली एटीएम मशीन। जब भी कोई एटीएम से पैसे निकालता तो मशीन में उसका पिन अपने आप स्टोर हो जाता। फरहाद उस मशीन को चुपचाप हटाकर सारा डाटा ले जाता। सारे क्रेडिट कार्ड्स को अलग-अलग कैटेगरीज में रखकर उनसे लग्जरी आइटम्स खरीदे जाते और आखिर में उनके डाटा को ब्लैक मार्केट में बेच दिया जाता। जस ने एक दिन एक खूबसूरत नेकलेस देखा और पहन लिया। लेकिन निक्की ने कहा कि इसे तुरंत उतार दो। उसने सख्ती से समझाया कि सारी चीजों को बेचना होगा। कुछ भी हमारा पर्सनल नहीं होना चाहिए। जस पहली बार इतने बड़े लेवल की ठगी देख रही थी। चुराई हुई चीजों के पहाड़ के बीच में खड़े होने का फील कुछ और ही था। अगले दिन जस और फरहाद एक अमीर इलाके में घूम रहे थे। उनका काम था नाटक करना। फरहाद बेहोश हो गया और
10:51 जस चिल्लाकर एक्टिंग करने लगी। प्लीज कोई हमारी मदद करो प्लीज। एक तरह की डिस्ट्रैक्शन थी जिसका फायदा टीम के बाकी लोगों ने आसपास के अमीरों का सामान चुरा कर उठाया और फिर पूरी टीम एक एंबुलेंस में छुप कर निकल गई। यह सब कुछ इतना अच्छे से प्लान था कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। उस रात उन सब ने मिलकर सेलिब्रेट किया। निक्की ने सबकी तारीफ की क्योंकि सिर्फ एक हफ्ते में उन्होंने $1.2 मिलियन कमा लिए थे। अगले दिन टीम के सभी लोग अलग होने वाले थे। सभी डॉक्यूमेंट्स को डिस्ट्रॉय कर दिया गया और सबको भरोसा दिलाया गया कि कुछ दिनों के अंदर तुम्हारे पैसे तुम्हारे बैंक अकाउंट में आ जाएंगे। लेकिन पुराने मेंबर जानते थे कि निक्की का एक लास्ट मिशन अभी भी बाकी है। उन्होंने उसे 1.2 मिलियन कैश दिया और जस के सामने वार्निंग भी दी कि इसे जुए में उड़ा मत देना। अगली
11:38 सुबह निक्की जस को ले गया स्टेडियम के वीआईपी लाउंज में। उसने जस के सामने पूरा तमाशा किया और उसे दिखाया कि कैसे कुछ ही मिनटों में हम मिलियन डॉलर्स कमा सकते हैं। जस उस वक्त तक निक्की के थोड़े-थोड़े प्यार में पड़ने लगी थी। उसे लगने लगा था कि वह निक्की की गर्लफ्रेंड है। तभी तो वह उसे यह सब कुछ दिखा रहा है। लेकिन निक्की ने शुरुआत से ही उसे बस ठगी के लिए ही अपने ग्रुप में शामिल किया था। जब सब कुछ खत्म हो गया तो निक्की ने उसे $80 कैश दिया और आखिर में कहा गुड बाय। जैस ने उसकी तरफ देखा, उसकी आंखों में आंसू थे। उसका दिल टूट गया था। एक तरफ वह निक्की से सच में प्यार कर बैठी थी। दूसरी तरफ उसे यह भी लग रहा था कि $80 बहुत कम है। क्योंकि निक्की ने अभी-अभी $1 मिलियन कमाए थे। लेकिन निक्की की दुनिया में जज्बातों के लिए कोई जगह नहीं थी और जस ने अब उसका
12:26 असली रंग देख लिया था। लगभग 3 साल बाद हम एक रेस कार को सर्विस स्टेशन में घुसते हुए देखते हैं और जल्द ही हमें निक्की भी वहां नजर आया। उसकी आंखों में थकान थी और उसके चेहरे पर साफ लिखा हुआ था कि पैसे खत्म होने वाले हैं। लंच के वक्त उसकी एक रेस कार टीम के मालिक गरिया के साथ मीटिंग थी। गरिया की रिसर्च टीम ने ईएक्सआर नाम का एक नया एल्गोरिदम डेवलप किया था। लेकिन वह इस एल्गोरिदम को और बढ़िया करके अपने जीतने के चांसेस और बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने निक्की को काम पर रखा। प्लान बिल्कुल सिंपल था। निक्की उनका चीफ इंजीनियर होने का नाटक करेगा। फिर वह ऐसा दिखाएंगे कि उसके और गैरिया के बीच में लड़ाई हो गई है ताकि दूसरी टीम्स उनके जाल में फंस सकें। इसके बाद निक्की फिर ईएक्सआर का एक फेक वर्जन बेचेगा राइवल टीम
13:12 को और असली सिस्टम गैरिया की टीम इस्तेमाल करेगी जिससे उनकी जीत पक्की हो जाएगी। डील के हिसाब से निक्की को 1 मिलियन यूरोस मिलने वाले थे इस काम के लिए और फेक सिस्टम बेचने से जो कमाई होगी वह भी उसकी। निक्की ने इस काम को मजाक समझा। इतना सिंपल स्कैम तो वह नींद में भी कर सकता था। लेकिन गरिया के बटलर को उस पर बिल्कुल भरोसा नहीं था। उसने सीधा निक्की को धमकाते हुए कहा कि अगर कुछ भी गड़बड़ की ना तो गोली सीधी छाती में मारूंगा तेरी। निक्की ने एक टक्सीडो पहना और शाम को एक पार्टी अटेंड करने के लिए निकल गया। उनका प्लान था भीड़ के बीच में अपना झगड़ा करना। पर उनका प्लान तो तभी बिखर गया जब जेस ने एंट्री मारी एक लाल ड्रेस में सीढ़ियों से उतरते हुए और वह सीधा जाकर गैरिया के गले लग गई। यह देखकर निक्की का दिमाग घूम गया। उसने जस को 3 साल से देखा
13:58 ही नहीं था और अब वह किसी और के साथ थी और वह भी उस आदमी के साथ जिसने निक्की को काम पर रखा है। जस ने आराम से निक्की के पास आकर कहा कि अब मैं कोई ठग नहीं हूं और जो कुछ भी 3 साल पहले हुआ था अब उन बातों का कोई मतलब नहीं। उसने यह भी कहा कि गैरिया को निक्की और उसके बीच के पुराने रिश्तों के बारे में कुछ नहीं पता और कहा कि अगर यह बात दबी रहे तो ही बेहतर होगा। यह सब सुनकर निक्की का खून खल गया। उसने वॉटका का ग्लास उठाया और एक ही बार में खाली कर दिया। पहले उसे लड़ने के लिए एक्टिंग करने की जरूरत थी। अब तो उसे वैसे ही खुंदक आ रही थी गरिया पे और उसने सबके सामने जबरदस्त झगड़ा किया। यह ड्रामा राइवल रेसिंग टीम को बहुत पसंद आया। जल्द ही सिक्योरिटी ने उसे पार्टी से निकाल दिया। लेकिन अब राइवल टीम का बिजनेस कार्ड उसके हाथ में आ चुका था। अगली सुबह निक्की
14:44 मैकलारन टीम के मालिक से मिला। उसने सीधी बात की कि 3 मिलियन यूरोस लगेंगे। ईएक्सआर सिस्टम बेचना चाहता हूं मैं। रेस कार के मालिक के पास पैसों की कमी नहीं थी तो मोल भाव की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने तुरंत ट्रैक को टेस्ट किया और रिजल्ट देखकर मालिक का चेहरा खिल गया। निक्की ने भरोसा दिलाया कि 48 घंटे में पूरा सॉफ्टवेयर मिल जाएगा। दूसरी तरफ जैस सड़क पर फराहाद से मिली। फरहाद को निक्की ने भेजा था। उसने जस को बताया कि 3 साल पहले निक्की का चले जाना जरूरी था। उनके पास कोई चॉइस नहीं थी। उसने कहा कि निक्की अब भी जस से प्यार करता है। फरहाद ने एक बक्सा जस को दिया जिसके अंदर वही नेकलेस था जो जस को पसंद आया था। इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि वह असली है या नकली लेकिन उस बात से फर्क नहीं पड़ता था। उस नेकलेस को देखकर जस का मन पिघल गया। जस के
15:32 मुंह से तो यह निकला कि वह निक्की पर भरोसा नहीं कर सकती। लेकिन उसकी आंखों में कुछ और ही लिखा था। वह अब भी उसके लिए कुछ तो महसूस करती थी। खैर जल्द ही डील का दिन आया और निक्की मकलारन टीम के मालिक को सॉफ्टवेयर दे गया। बदले में एक हट्टेकट्टे इंसान ने उसके हाथ में 3 मिलियन यूरोस थमा दिए। लेकिन निक्की का नेचर ही कुछ ऐसा था कि वह बिना रिस्क के काम नहीं करता। उसने उस सॉफ्टवेयर की एक-एक कॉपी चुपके से सभी रेसिंग टीम्स को बेच दी। हर एक हैंडशेक में नए यूरोस जिससे हाथ मिलाया मिलियंस में पैसे ले लिए। जब तक रेस शुरू नहीं हुई, किसी को पता ही नहीं चला कि सभी के पास एक ही सिस्टम है। उस रात निक्की ने भागने की जगह जस को मैसेज की। अगर समय रहते वह आ गई, तो वह दोनों साथ में भाग सकते हैं। निक्की ने इंतजार किया पर कोई
16:17 नहीं आया। आखिरी समय पर जब वह हार मान के निकलने लगा तो जस आ गई। लेकिन अभी भागने का टाइम नहीं था क्योंकि उसी वक्त वही हट्टाकट्टा आदमी जिसने मकलरेन टीम की तरफ से उसे 3 मिलियन यूरोस दिए थे, वह निक्की के सामने आ गया। दरअसल वह गैरिया का आदमी था। अब वह सब कुछ सच पता कर चुका था कि निक्की ने फेक नहीं बल्कि असली सॉफ्टवेयर बेचा है। उसे गैरिया के 1 मिलियन यूरोस के अंदर कोई इंटरेस्ट ही नहीं था। अब वह अपना पूरा गियर पहनकर निक्की की कार से जानबूझकर टकरा गया। निक्की और जैसे एक घातक एक्सीडेंट के बाद पकड़े गए। उन दोनों को बांधने के बाद सारा कैश गैरिया के सामने रख दिया गया। निक्की की इस हरकत से गैरिया बहुत गुस्से में था। उसने इस प्रोग्राम को बनाने में 40 मिलियन यूरोस लगाए थे और अब सारे के सारे बर्बाद हो
17:03 चुके थे। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि गैरिया समझ ही नहीं पाया कि निक्की ने असली सॉफ्टवेयर कैसे चुरा लिया। जब निक्की ने कुछ नहीं बताया तो गैरिया ने जस का नाक दबा दिया जिसके बाद उसकी सांसे रुकने लगी और निक्की यह देखकर टूट गया। उसने सब कुछ बताया कि उसने जस का अपने लिए पुराना प्यार जगाकर उसे एक नेकलेस पहना दिया जिसके अंदर एक खास चिप लगी हुई थी। जैसे ही गैरिया ने वह सॉफ्टवेयर खोला, उस नेकलेस के जरिए निक्की ने उसका पासवर्ड और डाटा चुरा लिया। यह सुनकर तो जस का दिल टूट गया। उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। पर गैरिया और उसके लोग हंसने लगे। उन्हें कहानी तो अच्छी लगी लेकिन उन्हें निक्की की बात पर भरोसा नहीं हुआ। गैरिया ने बताया कि जस उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। मैं जानता हूं यह पैसों के लिए मेरे साथ थी। उधर जस ने भी कबूल किया कि वह सिर्फ उसकी महंगी घड़ियों की कलेक्शन चुराना
17:50 चाहती थी। निक्की इस बात से हैरान था कि जस ने उसे जलाने के लिए गैरिया के साथ प्यार में होने का नाटक किया था। अब दोनों ही पकड़े गए थे। गरिया ने ज्यादा वक्त नहीं लिया। उसने बुचर से पूछा कि निक्की ने सॉफ्टवेयर कैसे चुराया? जैसे ही निक्की बोलने लगा बुचर ने गोली चला दी। वो गोली सीधी निक्की के सीने में घुस गई। गरिया का चेहरा सफेद पड़ गया। उसने घबराकर बुचर से कहा कि पैसा वापस कमाया जा सकता है। लेकिन अगर मर्डर के चक्कर में अंदर हो गया ना मैं तो जिंदगी खत्म। उसने बुचर को तुरंत निकाल दिया और वेयर हाउस से भाग गया। जस बहुत ज्यादा रो रही थी लेकिन बुचर ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। वह असलियत में निक्की का ही आदमी था और सच कहूं तो उसका बाप हूं मैं। असली बाप। उसने गोली जानबूझकर दिल के साइड में चलाई थी। उसने टेप से जख्म को सील किया। सुई से खून
18:36 निकाला और उसकी छाती में एयर प्रेशर को स्टेबलाइज किया। अचानक निक्की ने फिर से अपनी आंखें खोल दी। वो अब भी जिंदा था। यह एक्ट थोड़ा पागलपन से भरा हुआ था लेकिन काम तो कर गया। पैसों का ढेर उनके पीछे पड़ा था और वह तीनों वहां से निकल गए। निक्की दरअसल एक अनाथ था और उसे इसी बटलर ने पाला था। उसने ही निक्की को यह सारी चोरीचकारी की स्किल्स सिखाई थी। रूल था कि कभी इमोशनल मत होना। लेकिन अब निक्की सच में जस से प्यार करने लगा था। बटलर ने दोनों को एक सड़क किनारे छोड़ा और सारे पैसे लेकर चला गया। निक्की के हाथ कुछ भी नहीं आया। लेकिन हॉस्पिटल जाते हुए निक्की ने गाड़ी में देखा कि गरिया की 2 लाख यूरोस की घड़ी जस के हाथ में थी। दोनों ने एक दूसरे को देखा और मुस्कुरा दिए। इस चालबाजी और हाथ की सफाई के साथ वह दुनिया
19:21 के किसी भी कोने में भूखे तो नहीं मरेंगे। वीडियो पसंद आई तो लाइक कर देना, चैनल को सब्सक्राइब कर लेना। मिलते हैं अगली वीडियो