Why 99% Youtubers / Content Creator Fail?

Smart Income Academy www.youtube.com

संक्षिप्त सारांश

यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें बिना व्यूज की चिंता किए लगातार कंटेंट बनाने के महत्व पर जोर दिया गया है। वक्ता अपने अनुभव साझा करते हैं कि कैसे साधारण उपकरणों से शुरुआत करके और लगातार प्रयास करते हुए उन्होंने सफलता प्राप्त की।

मुख्य बातें:

  • लगातार अभ्यास से बोलने का डर कम होता है और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होती है।
  • नियमित वीडियो बनाने से एक पोर्टफोलियो बनता है, जिससे भविष्य में अवसर मिलते हैं।
  • धैर्य और निरंतरता से वीडियो वायरल होने की संभावना बढ़ती है, जिससे चैनल की लोकप्रियता और कमाई में वृद्धि होती है।

परिचय: कंटेंट क्रिएशन का महत्व

वक्ता उन लोगों के लिए कंटेंट क्रिएशन के महत्व पर जोर देते हैं जो कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं। वे कहते हैं कि व्यूज की चिंता किए बिना कंटेंट बनाना जारी रखना चाहिए, भले ही आपके पास महंगे उपकरण न हों। एक बेसिक फोन से भी शुरुआत की जा सकती है। वक्ता अपने आठ साल के अनुभव से बताते हैं कि कैसे उन्होंने 2017 में साधारण उपकरणों से शुरुआत की और सफलता प्राप्त की।

अभ्यास का महत्व

वक्ता बताते हैं कि बिना व्यूज की चिंता किए नियमित रूप से वीडियो बनाने से बहुत अच्छा अभ्यास होता है। इससे बोलने का डर कम होता है और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होती है। वे अपनी कहानी बताते हैं कि कैसे उन्हें पहले लोगों के सामने बोलने में डर लगता था, लेकिन YouTube शुरू करने के बाद यह डर खत्म हो गया।

पोर्टफोलियो का निर्माण

वक्ता कहते हैं कि नियमित रूप से वीडियो बनाने से एक पोर्टफोलियो बनता है। भविष्य में जब आप बहुत सारे वीडियो बना लेंगे तो आपके पास बहुत सारे अवसर आ सकते हैं। इसके लिए धैर्य रखना जरूरी है और YouTube को पैसे के लिए नहीं, बल्कि मजे के लिए करना चाहिए।

धैर्य और निरंतरता का महत्व

वक्ता बताते हैं कि धीरे-धीरे डिसिप्लिन से रोज कंसिस्टेंट होकर वीडियो बनाने से कोई ना कोई वीडियो जरूर वायरल होगा। वीडियो वायरल होने का कोई फार्मूला नहीं है, लेकिन अगर आपने उस टॉपिक पर वीडियो बना दी जिस पर लोगों का बहुत ज्यादा इंटरेस्ट है तो आपकी वीडियो पक्का वायरल होनी है। एक बार कंटेंट वायरल हो जाने पर चैनल का एवरेज व्यू काउंट भी बढ़ जाता है, जिससे कमाई की संभावना भी बढ़ जाती है।

सफलता की कहानियां और प्रेरणा

वक्ता पुनीत सुपरस्टार और डॉली चाय वाला जैसे उदाहरणों का हवाला देते हैं, जिन्होंने कंसिस्टेंसी के माध्यम से सफलता प्राप्त की। वे कहते हैं कि यह मत सोचो कि कितने व्यूज आ रहे हैं, मत सोचो कि आपके पास महंगा कैमरा नहीं है, जो मन में आता है रोज बनाओ। धीरे-धीरे इंप्रूवमेंट होनी शुरू होगी और आपका कंटेंट भी बहुत अच्छा हो जाएगा।

Summarize any YouTube video in seconds

Get summaries like this one for any video, in your language, with the free Summ app.

Download on the Apple Store
Get it on Google Play

Transcript

YouTube Transcript Generator

0:00 हाय एवरीबॉडी। आज मैं आपके साथ एक बहुत इंपॉर्टेंट बात करना चाहता हूं जो कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं। अगर आपके व्यूज नहीं आ रहे हैं और आपका नया चैनल है, नहीं है तो भी मैं आपको यही रिक्वेस्ट करूंगा कि आप कंटेंट बनाना ना छोड़ें। अगर आपके पास महंगे कैमरे नहीं है, अगर आपके पास महंगा माइक नहीं है, सिर्फ अगर आपके पास एक बेसिक फोन भी है ना, तो भी कंटेंट बनाते रहिए। इसका फायदा क्या होगा? मैं आपको अपने लास्ट एट इयर्स के एक्सपीरियंस से बताता हूं। आप यह वीडियो देखिए। यह वीडियो हमने हमारे घर पे बनाया 2017 में जब मैंने YouTube जर्नी की शुरुआत की थी। कोई महंगा कैमरा नहीं था, कोई फैंसी माइक नहीं था, कोई लाइट्स नहीं थी, कोई स्टूडियो नहीं था, कोई टीम नहीं थी। बट फिर भी एक यही जज्बा था कि यार वीडियोस बना। राइट? और ऐसे करते-करते जब वीडियोस बनाना शुरू किया तो पता ही नहीं लगा कब 1 लाख सब्सक्राइबर हो गए, कब 10 लाख हो गए, कब 20 लाख हो गए, कब 40 लाख से पार हो गए

0:46 हम अक्रॉस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स। तो मैं कुछ अपने एक्सपीरियंस शेयर करूंगा जो शायद हो सकता है बहुत सारे लोगों को मोटिवेट फील कराए और उनको यह बताएगी कि YouTube पे आना और सोशल मीडिया पे आना और कंटेंट बनाना आज की डेट में क्यों बहुत जरूरी है। अगर आपके कोई भी व्यूज नहीं आ रहे हैं ना तब भी कंटेंट बनाते रहो। इसका फायदा क्या होगा मैं आपको बताता हूं। बट उससे पहले एक रिक्वेस्ट हमेशा मेरी रहती है कि अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है थोड़ा सा भी और अगर आप इस तरीके का कंटेंट देखना चाहते हैं बिकॉज़ स्मार्ट इनकम एकडमी पे हम कंटेंट क्रिएशन से रिलेटेड वीडियोस बनाते हैं तो आप चैनल को सब्सक्राइब करना बेल आइकॉन को प्रेस करना बिकॉज़ मैं जेनुइनली चाहता हूं इस चैनल पे वही लोग जुड़े जो कंटेंट क्रिएशन में आना चाहते हैं। बिकॉज़ इससे बढ़िया चीज कोई भी नहीं हो सकती आपके लिए। और मैं अपने सारी चीजें एक्सपीरियंस से बता रहा हूं। सारी चीजें जो मैंने फील की है, जो सक्सेस इस फील्ड ने मुझे दी है, उस बेसिस पे बता रहा हूं। दोस्तों, पहली चीज यह है कि जब आप रेगुलर

1:31 वीडियोस बनाते हो विदाउट द फियर ऑफ व्यूज, तो आपकी प्रैक्टिस बहुत अच्छी होती है। तो, नंबर वन चीज, प्रैक्टिस आपको कंटेंट क्रिएशन बहुत दे देगी। बहुत अच्छा दे देगी। जिससे आपके अंदर का जो यू नो डर है ना बोलने का वो चला जाता है। मैं आपको अपनी स्टोरी बता दूं जब मैं क्लास में था, मेरे सामने अगर 20 जने भी खड़े होते थे, 10 जने भी खड़े होते थे, तो उनके सामने बोलने में मुझे डर लगता था। मुझे हमेशा ये फियर होता था कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते। लेकिन 2017 के बाद सारी चीजें बदल गई जब से मैंने YouTube शुरू किया। आज मुझे डर नहीं लगता। चाहे मेरे आगे 400 लोग भी खड़े हो। मैं बहुत सारे वेबिनार और सेमिनार भी करता हूं। तो वो डर नहीं लगता है। बिकॉज़ इतनी प्रैक्टिस हो गई है कैमरे के सामने बोलने को कि आज की डेट में कोई भी टॉपिक पे आप मुझे बुलवा लो मैं बोल सकता हूं। और ये मेरे अकेले के साथ नहीं है। बहुत सारे लोग जो कंटेंट क्रिएटर हैं उनके उनके अंदर ये ट्रेट्स ऑटोमेटिकली आ

2:17 ही जाते हैं। बिकॉज़ आपने इतना बोला है कैमरे के सामने इतनी देर तक बोला है। मतलब वो चीज आप इंकल्केट कर ही लेते हो। तो आपको प्रैक्टिस बहुत अच्छी होगी। आपके अंदर का शर्म निकलेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी। आप स्टूडेंट हो तो देखो कम्युनिकेशन स्किल आपकी यू नो कहां-कहां हेल्प करती है। बिज़नेसमैन हो तो भी कम्युनिकेशन स्किल हेल्प करती है। तो इसीलिए जरूर बनाइए। क्या अगर आपको बिल्कुल भी नहीं आता ना कि क्या बनाना चाहिए, कैसा बनाना चाहिए। जैसा आता है बना दो। मैं जब अपनी पहली वीडियो देखता हूं तो मैं सो के उठा था। मैंने वीडियो बना दी। मुझे डर नहीं था कि कौन क्या सोच रहा है मेरे बारे। राइट? बना दो। आपको भी नहीं डरना है। जैसा आता है वैसा बना दो। फोन पे है तो फोन से बना। दूसरी चीज कि जब आप रोज रेगुलर वीडियोस बनाओगे तो आपका एक पोर्टफोलियो बन जाएगा। पोर्टफोलियो बनने का आपको फायदा क्या होगा कि फ्यूचर में जब आप बहुत सारे वीडियोस बना लोगे तो आपके पास बहुत सारी अच्छी अपॉर्चुनिटीज़ आ सकती। अभी बताऊंगा कैसे आ सकती है। उसके लिए

3:02 आपको थर्ड पॉइंट को समझना पड़ेगा। देखिए जब आप रेगुलर वीडियो बना रहे हो बिना किसी व्यूज की टेंशन के तो आपके अंदर एक पेशेंस डेवलप होता है। आप इस चीज को ना पैसे के लिए नहीं करते और YouTube को पैसे के लिए करना भी नहीं चाहिए शुरू में। आपको सिर्फ और सिर्फ मजे के लिए करना चाहिए कि मुझे मजा आ रहा है वीडियो बनाने में। मैं रेगुलर बनाता जाऊं। इससे क्या होगा दोस्तों कि जब आप धीरे-धीरे डिसिप्लिन से रोज कंसिस्टेंट होकर वीडियोस बनाओगे तो कोई ना कोई वीडियो तो आपका जरूर वायरल होगा। देखो कोई फार्मूला नहीं है वीडियो वायरल होने का। कुछ भी वायरल हो सकता है आज की डेट में। और ये मैं और आप डिसाइड नहीं करते। और आपको यह भी बता दूं कि ये कोई बंदा अगर मान लो किसी के 202 मिलियन, 50 मिलियन भी है ना तो वो भी डिसाइड नहीं करता कि कौन सा वीडियो वायरल होगा। ये एल्गोरिदम डिसाइड करता है बेस्ड ऑन द यूजर इंटरेस्ट। लोगों का इंटरेस्ट किसमें है। उस बेस पे यू नो डिसाइड होता है कि कौन सी वीडियो वायरल होगा। अगर आपने उस टॉपिक पे वीडियो बना दी जिस पे लोगों का बहुत ही

3:49 ज्यादा इंटरेस्ट है तो आपकी वीडियो पक्का वायरल होनी है। आपको कैसे पता लगा लोगों का कौन सा इंटरेस्ट है? आप ट्रेंडिंग चीजें देख सकते हो। आप जो आपका मन में आए वो बना सकते हो। अपने ओपिनियन दे सकते हो। बहुत सारे तरीके हैं। उन पे कभी हम और बात करेंगे। आज का ये वीडियो एक तरीके का मोटिवेशनल वीडियो है कि अगर आप रेगुलर कंटेंट बनाते हो डेली बना रहे हो तो कुछ ना कुछ कंटेंट वायरल जरूर जाएगा। और एक बार कंटेंट वायरल चला गया तो आपके चैनल का एवरेज व्यू काउंट भी बढ़ जाता है। फॉर एग्जांपल जब आपका चैनल पे वीडियो कोई वायरल नहीं गया तो आपके पर वीडियो पे 50-60 व्यूज आते हैं। लेकिन जब एक वीडियो वायरल जाएगा तो आपके चैनल पे एवरेज व्यूज भी बढ़ेंगे। पहले जब 50-60 आ रहे थे तो अब यहां पे आपके 50000 आएंगे। ऐसे ही कोई ना कोई दूसरी वीडियो वायरल होगी तो आपका 5000 10000 व्यूज भी आने लग जाएंगे एवरेज। अब धीरे-धीरे करते-करते आपके चैनल पे 500, 1 लाख, 2 लाख व्यूज ऑन एन एवरेज हो जाएंगे। और जिस दिन यह हो गया ना दोस्तों, तो ना ही आपके पास ब्रांड्स की कमी होगी। ना ही

4:35 आपके पास एडसेंस की कमी होगी। आप महीने का ₹24 लाख तो आराम से यूं निकाल लो। राइट? लेकिन वह कब होगा? जब आप कंटेंट बनाओगे। YouTube ने तो आपसे कोई पैसा नहीं लिया कंटेंट बनाने का। आपके पास आपका फोन है। तो यह सोच के देखो कि आप सक्सेसफुल हो गए। आपने आज शुरू किया और साल भर बाद आपकी 10 वीडियो वायरल चली गई साल में। और आपका ऑन एन एवरेज महीने का ₹25,000 व्यूज पर वीडियो आ जाता है। ₹00 आ जाता है। तो मैं कह रहा हूं एडसेंस आपको डे.2 लाख दे सकता है। आज की डेट में ना एमबीए करके लोगों को डे.2 लाख की सैलरी नहीं मिल रही। आज की डेट में ना जितनी कंपनीज़ लोगों को रख रही है वो निकाल रही है क्योंकि रिसेशन चल रहा है मार्केट में। आईटी वालों का बुरा हाल है। मेरे बहुत सारे दोस्त आईटी में है जब मैं उनसे बात करता हूं तो वो शिफ्ट करना चाहते हैं दूसरी जॉब पे। कर नहीं पा रहे बिकॉज़ मार्केट में जॉब नहीं है। एक ही बंदा सेम सैलरी पे तीन-ती चार-चार साल से लगा पड़ा है। बिकॉज़ मार्केट में जॉब नहीं है। आप छोड़ के भी क्या करोगे? आप कंपनी को बोलोगे तो कंपनी कह देगी कि जी देख लो

5:22 दूसरा। सुनी है ना न्यूज़ ले ऑफ की। TCS जैसी कंपनी जो कभी निकालती नहीं थी वो यहां पे आज की डेट में फायर कर रही है। 20-30 हजार लोगों को या 15 2000 लोगों को रीसेंट न्यूज़ आई है। निकाल भी दिया। तो एक चैनल बनाने में क्या जाता है आपका? लोग पता नहीं बेवकूफों की तरह हमारा चैनल मोनेटाइज कब होगा? हम कब पैसा कमाएंगे? हम यह कब करेंगे? हमारे साथ स्पोंसर कब आएगा? काम क्या किया आपने? 1 साल डेढ़ साल शिद्दत से बना लो ना कंटेंट। क्या जा रहा है आपका? जो मन में आए बना लो। आप देखो वो पुनीत सुपरस्टार जैसा आदमी मैं उसकी कोई तारीफ नहीं कर रहा हूं क्योंकि वो बहुत घटिया बेकार कंटेंट बनाता है और ऐसे लोगों को तो YouTube को बैन कर देना चाहिए। बट उससे अगर कुछ भी सीखने वाली चीज है ना जो आप सीख सकते हो पुनीत से भी क्योंकि इंसान सीखने को हर इंसान से सीख सकता है तो उसकी कंसिस्टेंसी सीख लेना आप उससे उसको कुछ नहीं आता यार वो वो बेवकूफ आदमी है मतलब मैं बेवकूफ इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जिस

6:08 तरीके का वो कंटेंट बनाता है उसका कोई सेंस नहीं है वो हजारों वीडियोस बना चुका होता कुछ भी बना के डाल देता है लेकिन आप देख लो कुछ भी बना के कंसिस्टेंट रहा तो वो भी सक्सेसफुल हो गया अपने ओन टर्म्स में जहां वो पहले 10-12 हजार की उसको कोई नौकरी नहीं देता आज की डेट में वो लाखों रुपए बना रहा है डॉली चाय वाला इसका एक एग्जांपल है उसको कुछ नहीं आता यार अनपढ़ आदमी होगा वो लेकिन रेगुलर कंटेंट बना रहा है। आज से नहीं बना रहा। कब से बना रहा है पता है? 15 साल से बना रहा है। उसका पहला वीडियो देखना। उसको जो आता है बना रहा है वो। आज वही लोगों को स्टाइल लगने लग गया। कंसिस्टेंसी में बहुत पावर होता है। डिसिप्लिन में बहुत पावर होता है। मत सोचो कितने व्यूज आ रहे हैं। मत सोचो मेरे पास महंगा कैमरा नहीं है। मत सोचो मुझे क्या बनाना है। जो मन में आता है रोज बनाओ। धीरे-धीरे इंप्रूवमेंट होनी शुरू होगी और आपका कंटेंट भी बहुत अच्छा हो जाएगा। और हु नोस कि आप करोड़ों रुपए भी बना सकते हो। पॉसिबिलिटी है। नहीं बनाओगे तो बिल्कुल नहीं आएगा और बनाओगे तो बहुत कुछ आ सकता। ठीक है? चलो यही बात कहनी थी आप

6:54 लोगों से। एंड स्मार्ट इनकम एकडमी पे हम कंटेंट क्रिएटर्स बनाना चाहते हैं। अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स जो कंटेंट को बिजनेस बना सके। ठीक है? तो वो कंटेंट हम इस चैनल पे लाते रहेंगे। इसी के साथ इस वीडियो को यहीं खत्म करेंगे। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए अपना ख्याल रखो। जय हिंद, जय भारत।

Share

YouTube Video Summaries