0:00 तो दोस्तों आज का यह वीडियो है यह हर एक यूर्स के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट वीडियो है। आप लोगों ने टाइटल देख ही लिया होगा। यहां पर क्लियर लिखा हुआ है फाइव मिस्टेक्स जो हर यूटबर करता है। कौन खास करके करता है? जिनका व्यूज नहीं आ रहा है, चैनल ग्रो नहीं हो रहा है या फिर नया-नया YouTube पे आए हुए हैं वो लोग ये गलती करता ही करता है। ये कौन सा पांच ऐसा गलती है? अगर आपको जानना है तो पूरे वीडियो को देखना पड़ेगा। और अगर ये वीडियो आप देख लेते हैं तो ये पांच गलती आप आज से करना बंद कर देना तो ही आपका चैनल ग्रो होगा और व्यूज भी आएगा। तो बहुत ज़्यादा इंपॉर्टेंट वीडियो है। वीडियो को पूरा देखना। चैनल पर नए हो तो सब्सक्राइब कर लेना। चलिए आज की इस वीडियो को शुरू करते हैं। दोस्तों हम लोग बढ़ते हैं सबसे पहला गलती। सबसे पहला मिस्टेक जो हर यूटबर करता है वो क्या है? वो है कि बिना स्ट्रेटजी के अपलोड करना वीडियो। इसका मतलब क्या है? इसका मतलब ये होता है जैसे हम देखते हैं बहुत सारे
0:46 सब्सक्राइबर का जब चैनल चेक करते हैं या फिर कोई पर्सनल मिलता है तो देखते हैं उनका क्या होता है कि मिक्स कंटेंट अपलोड करना है। उनको खुद नहीं समझ में आता है कि चैनल का लिस्ट क्या है? कैटेगरी क्या है? कुछ नहीं। कभी कुछ कभी कुछ कभी कुछ कुछ भी अपलोड करता है। जैसे मान लीजिए आप जब तक मुझे देख रहे हैं तब तक आपको लगता होगा कि चलिए अब मनोज भाई जैसा वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। 1000 सब्सक्राइबर कैसे करें? चैनल पे ग्रो कैसे करें? इस टाइप का बनाने लगे। अब आपने मान लीजिए कोई और यूटबर का वीडियो देखने लगे लाइक टेक्निकल गुरुजी का तो सोचेंगे चलो अनबॉक्सिंग रिव्यु करना शुरू कर देते हैं। तो आप जिसको देखते हैं आप उसके जैसा करने शुरू कर देते हैं। ये सबसे बड़ा गलती है आप में से मैक्सिमम यूटर्स का। अभी मैंने कुछ देर पहले ही एक वीडियो बनाया था कि आपका जो भी टैलेंट है जो आपके अंदर में जो भी टैलेंट है जिसमें आपका अच्छा कमांड है आप उस पे ही वीडियो
1:32 बनाओ। अगर आप टीचिंग करवाते हैं टीचर है आपका कोचिंग क्लास चलता है तो आप टीचिंग के ही वीडियो YouTube पे डालो। ऐसा नहीं है कि आप तो देखोगे कि नहीं मनोज जी का टेक चैनल है तो वो ज्यादा पैसा कमा रहा है। उसने Mercedes ले लिया, घर बना लिया और टीचिंग में ज्यादा आरपीएम नहीं है, पैसा नहीं मिल रहा है, स्पोंसर नहीं आ रहा है। तो आप मेरे जैसा वीडियो बनाना शुरू कर देंगे। यह नहीं करना है। अगर आप मेरे जैसा वीडियो बनाना शुरू कर देंगे तो आप ग्रो कर जाएंगे इसका कोई गारंटी नहीं है। लेकिन अगर आपका टीचिंग का एक्सपीरियंस है और अगर आप टीचिंग वाले ही वीडियो बनाते हैं तो आप ग्रो करेंगे। इसका 99% चांसेस है क्योंकि आपको उस चीज में कमांड है। आपको उस चीज का ही टैलेंट है। जो वो चीज जो आप बेहतर कर सकते हैं वो आपके जैसा कोई और नहीं कर सकता। ये चीज आपको समझना पड़ेगा। इसीलिए अभी रिसेंट में क्या होता है? एक पुट्टी मिस्त्री का मैंने चैनल दिखाया था जिनका काम था पुट्टी मारना। अब वो वीडियो बनाता है तो बुट्टी वाला बनाता है। तो जो उनका
2:18 टैलेंट है जो कैटेगरी है वही वो वीडियो बना रहे हैं। आज ट्रक ड्राइवर हमारे झारखंड के बहुत ज्यादा फेमस है। राजेश ब्लॉग है ना वो ट्रक चलाते हैं। तो उनका पैसा नहीं था ट्रक ट्रक चलाना। चैनल भी उन्होंने ब्लॉग का बनाया और उसमें वो दिखाने लगे कि ट्रक ड्राइवर का लाइफ स्टाइल कैसा होता है। तो लोगों को पसंद आने लगा। तो जिसमें आपका टैलेंट है आपको वही करना है। मैंने अपना टेक चैनल इसलिए खोला था क्योंकि मेरा टैलेंट भी टेक में ही है। आपको ये चीज समझना पड़ेगा। 2016 में मैं साइबर कैफे में ही काम करता था। मेरा ऑलरेडी इस चीज़ में मेरा इंटरेस्ट है। शुरू से है। अभी भी मैं नए-नए गैजेट्स को लेता रहता हूं। उसको सीखना है ना उसके बारे में एक-एक चीज़ जानना, स्मार्टफोन के बारे में जानना, एक-एक सॉफ्टवेयर को देखना, नया अपडेट आता है तो उसको मैं अपडेट करता हूं। चेक करता हूं। क्या नया आया है, क्या नया फीचर्स आया है। तो वो इंटरेस्ट पहले से ही था और अभी भी है। और उसी चीज को फॉलो करते हुए मेरा टेक चैनल ही ग्रो कर गया। और आज के डेट में भी मैं
3:05 टेक पे ही काम कर रहा हूं। है ना? बहुत सारे अनबॉक्सिंग रिव्यु भी करता हूं और आप लोगों को YouTube रिलेटेड टिप्स भी दे रहा हूं कि कैसे आप ग्रो कर सकते हैं। तो ये चीज़ पहले आप डिसाइड करो कि आपको किस कैटेगरी में काम करना है। आप पहले ये डिसाइड करो कि आपका किस चैनल पे मिस क्या रहेगा कैटेगरी क्या रहेगा और उसी पे काम करो। भले व्यू ना आए स्टार्टिंग डेज में भाई सबका व्यू डाउन रहता है। कम ही व्यूज आता है। तो आपको ऐसा नहीं था हार मान लेना है। काम करना छोड़ देना है। ऐसा नहीं करना है। वीडियो रेगुलर बनाते रहना है। अगर मेरा भी देखोगे तो पहले जीरो व्यूज ही रहता था। जीरो सब्सक्राइबर ही था। तो धीरे-धीरे ये ग्रो होना शुरू हुआ ना। ऐसा तो नहीं है कि अचानक से ऐसे एकदम सीधा यहां से यहां पहुंच गया। ऐसा तो हुआ नहीं होगा। पहले मेरा भी 10 20 व्यू आता था। तो उसी टाइम अगर मैं हार मान लेता तो व्यू नहीं आता। इसका मतलब ये है कि आप एक कैटेगरी को पकड़ो। भले व्यू भले काम आए स्टार्टिंग में लेकिन हार नहीं मानना है।
3:51 काम करते रहना है। अब दोस्तों बात करते हैं दूसरा मिस्टेक जो हर कोई करता है। वो क्या है? वो है थंबनेल और टाइटल को ध्यान ही ना देना अच्छे से। जैसे थंबनेल को कोई भी किसी भी प्रकार से बनाता है। जबकि YouTube पर मेरे चैनल पर तो ऑलरेडी थंबनेल बनाने वाले बहुत सारे वीडियोस है। और भी YouTube पे बहुत सारे यूटर्स का वीडियोस है। जहां पर प्रॉपर तरीके से थंबनेल बनाना सिखाया जाता है। लेकिन आप में से काफी सारे लोग क्या है कि टाइम ही नहीं देना चाहते। सीखना ही नहीं चाहते। आप जैसा बनाते हैं अभी तक थंबनेल आप वैसा ही बना रहे हैं। ना उसमें कोई इंप्रूवमेंट आ रहा है ना उसका आप सुधार कर रहे हैं। क्योंकि आपको लगता है नहीं भाई बहुत मेहनत है इसमें। है ना? है ना? एक-एक एलिमेंट डाउनलोड करना, उसमें इफेक्ट्स लगाना, कलर ग्रेड करना, ये करना, वो करना बहुत झमेला लगता है। तो जब झमेला लगेगा, आप मेहनत ही नहीं करना चाहेंगे तो फिर आपका इंप्रूव कैसे होगा वो चीज? जबकि दोस्तों थंबनेल बहुत मैटर करता है। आप YouTube पे कोई भी
4:38 वीडियो ओपन करते हो तो क्या देख के करते हो? पहला इंप्रेशन क्या रहता है आपका? थंबनेल ही रहता है। आप मेरे भी वीडियो देखते होंगे, जब आपके ब्राउज़ फीचर में मेरा वीडियो जाता होगा, तो आप क्या देख कर के मेरा वीडियो खोलते हो? थंबनेल को पढ़ करके खोलते हो ना कि क्या लिखा हुआ है। तो मैं हमेशा थंबनेल में ऐसा कुछ लिखता हूं कि यह गलती नहीं करना या फिर YouTube पे आया बहुत अच्छा अपडेट, बिग अपडेट। तो वो देख के आप खोलते हैं। तो थंबनेल एक बहुत बड़ा चीज है YouTube पे जिसको आपको नजरअंदाज नहीं करना है। और दूसरा चीज टाइटल टाइटल को भी आपको कुछ ऐसा कैची टाइटल लगाना है जिससे लोग आपके वीडियो को खोले क्लिक करें। है ना? टाइटल भी बहुत मैटर करता है। जैसे स्टार्टिंग पे जब अगर मान लीजिए कि आपका 100 सब्सक्राइबर आपके चैनल पर आए। अब 100 में से 50 लोगों को YouTube नोटिफिकेशन भी भेजेगा। तो उस टाइम आपका टाइटल अगर सही रहेगा तो YouTube जब नोटिफिकेशन भेजता है तो लोगों के पास नोटिफिकेशन जाता है। आपका टाइटल दिखता है ना कि थंबनेल दिखता है। तो टाइटल देख कर
5:24 के ही आपके वीडियो को लोग उस टाइम ओपन करता है और उस टाइम जो स्टार्टिंग के जो इनिशियल व्यूज है वो आपको सब्सक्राइबर ही देता है। तो आप टाइटल जितना अच्छा लगाएंगे तब तो लोग आपके वीडियो को ओपन करेगा। स्टार्टिंग वाला और उसके बाद भी टाइटल अच्छा रहेगा तो जिसके पास जाएगा वो पहले थंबनेल रीड करेगा फिर टाइटल रीड करेगा कि क्या है थंबनेल में क्या है टाइटल में। तो ये दोनों चीज बहुत इंपॉर्टेंट है YouTube पे जिसको आपको ध्यान देना है। इसको नजरअंदाज नहीं करना है। ये हो गया। अब दोस्तों बात करते हैं थर्ड मिस्टेक वो है कंसिस्टेंसी। इसके बारे में हर एक यूटबर बताता है। हम भी बताते हैं। हमेशा से बताते आ रहे हैं कि YouTube पे आपको एक जो है कंसिस्टेंसी मेंटेन करना पड़ता है। चाहे कोई भी यूटबर हो। आज हम लोग इतने बड़े यूटबर बन चुके हैं। 7 मिलियन प्लस सब्सक्राइबर हो गया है। फिर भी अभी के टाइम पे भी वो कंसिस्टेंसी मेंटेन करके ही चल रहा हूं। ऐसा कभी हुआ है मेरे चैनल पर कि मैं 15 दिन तक गायब हूं। कोई वीडियो
6:10 नहीं आया 15 दिन तक जाओ एकदम शुरू से चेक कर लो सात साल हो गए मेरे चैनल पे एक बार भी बता दो यहां पर 10 से 15 दिन तक कोई वीडियो नहीं आया तो मतलब ये है कि अभी तक तो फॉलो कर रहे हैं ना जबकि अगर ना अभी वीडियो बनाए 15 दिन तो फर्क नहीं पड़ेगा ज्यादा लेकिन क्या होगा ऑडियंस के साथ जो कनेक्टिविटी बना हुआ है जो आप लोगों के साथ मेरा कनेक्शन बना हुआ है किस वजह से बना हुआ है क्योंकि मैं हमेशा आप लोगों के सामने हूं हमेशा कहीं ना कहीं टपक जाता हूं आपको मैं नजर आ ही जाता हूं कहीं ना कहीं चाहे YouTube पे हो Facebook हो inा हो तो हर एक जगह एक्टिव हूं तो कंसिस्टेंसी जब मैं मेंटेन कर रहा हूं वो हर एक यूटबर कर रहा है सौरव जोशी पर डे ब्लॉग बनाता था आज भी बना रहा है तो आप क्यों नहीं कर रहे आप क्या सोचते हैं कि भाई व्यूज ही नहीं आता है आप डीमोटिवेट हो जाते हो उस चीज से तो वो सोचने से फिर होगा नहीं ना कंसिस्टेंसी आपको मेंटेन करना ही पड़ेगा क्योंकि YouTube भी ये चीज बहुत भलीभांति देखता है कि आपका कंसिस्टेंसी आप मेंटेन कर रहे हैं कि नहीं
6:57 कितने दिन में आप वीडियो डाल रहे हैं आप क्या वीडियो डाल रहे हैं उसी से YouTube आपके धीरे-धीरे जो रीच है उसको इंक्रीस करता है तो आपको ये चीज भी ध्यान में रखना है अब कंसिस्टेंसी का मतलब ये नहीं होता है कि आपको रोज वीडियो डालना है हर दो दिन में डालना है ऐसा नहीं होता है ये आपका मैटर करता है आपके चैनल के कैटेगरी पे। ठीक है? अगर आपका एंटरटेनमेंट वाला वीडियो है, एंटरटेनमेंट कैटेगरी का है तो आपको वीडियो बनाने में समय लग जाएगा। तो आप हफ्ता में एक वीडियो डाल सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि एक सप्ताह इस सप्ताह डाल दिया फिर नेक्स्ट वीक आप गाएंगे। चार सप्ताह फिर डाला ही नहीं। एक महीने के बाद वीडियो आ रहा है। ये चीज़ आपको नहीं करना है। अगर आपका टेक वाला वीडियो है तो आप कोशिश करो रोज वीडियो बना दूंगा। रोज डालो। अगर आप श्स बना रहे हैं पर डे डालो कि दो तीन श्स अपलोड हो जाए। जितना आप मेहनत कर पाएंगे उतना अच्छा है। तो ये चीज़ भी आपको ध्यान देना है। फोर्थ नंबर। फोर्थ नंबर में आता है एनालिटिक्स को कभी देखना ही नहीं। जैसे आपके चैनल पर वाईT स्टूडियो जो एप्लीकेशन होता है उसको भी देखा करो। उसमें आपको
7:44 बहुत कुछ डाटा मिलता है जिससे आप अपने चैनल को सुधार कर सकते हैं। जैसे वहां पर आपको ये भी देखने को मिल जाता है कि आपका ऑडियंस और किसका-किसका वीडियो देख रहा है। तो वो जब आप देखेंगे तो आपको ये समझ में आ जाएगा कि आपका ऑडियंस जो है वो किसका और वीडियो देखता है। वो कैसा वीडियो बनाता है। तो आप भी वैसा बनाने की कोशिश करो। आप भी उसी टॉपिक पे वीडियो बनाओ। आपके एनालिटिक्स पे दिखा देता है कि आपको वॉच टाइम कितना आ रहा है। आपका थंबनेल पे जो सीटीआर है क्लिक थ्रू रेट वो कितना आ रहा है। अगर क्लिक थ्रू रेट कम आ रहा है तो उससे समझ में आ जाएगा आपका थंबनेल पे सुधार करना पड़ेगा। अगर आपका वॉच टाइम कम आ रहा है तो समझ में आ जाएगा आपका वीडियो इंगेजिंग नहीं बन रहा है। आप हुक नहीं कर पा रहे हैं ऑडियंस को। तो सब कुछ तो एनालिटिक्स बता ही देता है। तो इसको भी आप लोग जो है ध्यान ही नहीं देते। इसको भी आपको ध्यान देना है। एंड लास्ट लास्ट दोस्तों सिर्फ व्यूज के पीछे भागना है। ये हर एक यूटबर करता है। स्टार्टिंग में खास करके। अब हम जैसे यूटबर क्या है? हम लोग
8:29 को जो है उतना फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि हमें पता है कि अच्छा वीडियो बनेगा तो व्यू आएगा वीडियो अच्छा नहीं रहेगा नहीं व्यू आएगा लेकिन स्टार्टिंग में कुछ-कुछ यूटर्स क्या होता है कि जब व्यू नहीं आता है स्टार्टिंग टाइम पे 50 व्यू आता है लोगों का देखता है कि भाई उसका तो लाख आ रहा है 2 लाख आ रहा है मेरा तो नहीं आ रहा है तो आप काम करना छोड़ देते हैं आप कंसिस्टेंसी मेंटेन करना छोड़ देते हैं आप ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं फिर आपको लगता है कि YouTube YouTube क्या है तो ये चीज के पीछे नहीं भागना है आपको इस चीज के पीछे भागना है कि लॉयल ऑडियंस कैसे कमाएं लोग आपको पसंद क्यों करें लोग आपका वीडियो क्यों देखें अगर आपका 100 ही सब्सक्राइब रहे लेकिन लॉयल रहे तो आपका 100 अगर सब्सक्राइबर रहेगा ना तो 100 व्यू आ जाएगा। लेकिन आपने मान लीजिए इधर-उधर का कुछ भी वीडियो डाल दिया है कभी ट्रेंडिंग पे कभी कुछ कभी कुछ और ऑडियंस इकट्ठा कर लिया है तो वो ऑडियंस कोई काम का नहीं रहता है। पहले आपका सब्सक्राइबर मिलियन रहेगा लेकिन व्यू 10,000 भी नहीं आएगा। तो ये चीज़ आपको समझना पड़ेगा। तो व्यूज के
9:15 पीछे पहले ना भाग करके अपने चैनल का कैटेगरी को सुधार करो। अपने थंबनेल को सुधार करो। टाइटल सुधार करो। वीडियो बनाने का तरीका सुधार करो। इंप्रूवमेंट करो। वीडियो अच्छा बनाओ। लोग अपने आप आने लगेंगे। इस चीज को पहले ध्यान नहीं देना है। लेकिन मैक्सिमम लोग व्यू और वॉच टाइम कैसे चैनल मोनेटाइज हो जाएगा? कैसे व्यू आएगा, कैसे वॉच टाइम आएगा। यही चक्कर में आप परेशान रहते हैं। आपको मेन फोकस व्यू पे वॉच टाइम पे मोनेटाइजेशन पे ना रख करके आपको ये रखना चाहिए कि हम रोज मेरा जो कंसिस्टेंसी है उसको मुझे मेंटेन करना है और मुझे पर डे वीडियो बनाना है। चाहे आपका टेक है तो पर डे कैटेगरी वाइज जैसे कि मैंने बोला तो वो आपको मेंटेन करके आपको वीडियो बनाने पे फोकस करना चाहिए कि आज हमने जो वीडियो बनाया वो नेक्स्ट वीडियो इससे बेटर होगा। उससे अच्छा हम करेंगे ना कि इस पे फोकस रहे। फोकस कहां है ना? बेटर करने पे फोकस रहना चाहिए। व्यूज भाई ऑटोमेटिक आता है जब आपका कंटेंट अच्छा होता है। आज मुझे आप फॉलो करते हैं। आप
10:01 मेरा वीडियो देखते हैं क्योंकि मैं अच्छा वीडियो बनाता हूं। आपको पसंद आता है तो ही देखते हैं। मैं आपके घर जाकर के मैं अपना वीडियो ओपन करके आपको नहीं देता हूं आपके फोन पे कि ले भाई मैंने वीडियो डाल दिया। देख लो। ऐसा करते हो क्या? आपको अच्छा लगता है तब तो देखते हैं। खुद से देखते हैं। मैं आपके घर जाकर के सब्सक्राइबर कभी करवाया नहीं। ना मैंने आपको कभी जबरदस्ती बोला कि मेरा वीडियो देखिए। आप देखते हो क्योंकि मेरा कंटेंट आपको पसंद आता है। आपको कुछ अच्छा लगता है, कुछ सीखने को मिलता है। तो मतलब क्या है? इससे ये चीज समझो कि व्यूज के पीछे नहीं भागना। अपने कंटेंट के पीछे भागो। उसको अच्छा करने में के पीछे भागो। बाकी आई होप सो समझ गए हैं। ये पांच जो गलती है ये अगर आप सुधार करते हैं तो आपका चैनल ऑटोमेटिक से ग्रो करेगा। बाकी अगर कोई भी डाउट है तो कमेंट करके बताना। आप में से कौन सा क्या गलती करते हैं ये भी कमेंट में बताना। चैनल को सब्सक्राइब कर लेना। और अगर YouTube को और अच्छी तरीके से सीखना है तो मेरा YouTube का कोर्स भी है जिसका लिंक डिस्क्रिप्शन में है। उसको भी चेक आउट कर लेना। मिलते हैं किसी नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए जय हिंद, वंदे मातरम।